Blog

  • अब सभी कॉमर्शियल वाहनों में लगा होगा GPRS System  और Panic Button, पढ़ें आदेश की कॉपी 

    अब सभी कॉमर्शियल वाहनों में लगा होगा GPRS System और Panic Button, पढ़ें आदेश की कॉपी 

    चंडीगढ़/प्रवेशः प्रशासन की ओर से कॉमर्शियल वाहनों को लेकर नए आदेश जारी किए गए है। जारी आदेशों के मुताबिक अब सभी कॉमर्शियल वाहनों में जीपीआरएस सिस्टम/पैनिक बटन लगाने के आदेश आज से जारी कर दिए गए हैं। यह आदेश चंडीगढ़ के परिवहन सचिव नितिन कुमार यादव ने जारी किए हैं।

    आदेश में साफ लिखा है कि चंडीगढ़ के अब सभी कॉमर्शियल वाहनों में (ऑटो को छोड़कर) जीपीआरएस सिस्टम यानी वाहिकल लोकेशन डिवाइस और पैनिक  बटन लगाने अनिवार्य होगा । यह आदेश एक अप्रैल से लागू होंगे । आदेशानुसार सभी को 31 मार्च तक जीपीआरएस सिस्टम/पैनिक  बटन  लगवाने होंगे नहीं तो एक अप्रैल के बाद चालान कटने शुरू हो जाएंगे ।

  • होशियारपुरः सरपंच और गांव के व्यक्तियों में हुई हाथापाई, देखें वीडियो

    होशियारपुरः सरपंच और गांव के व्यक्तियों में हुई हाथापाई, देखें वीडियो

    होशियारपुर/अनिकेतः शहर के गांव कक्कों में सरपंच के साथ गांव के लोगों में झड़प का मामला सामने आया है। जहां देर रात गांव के सरपंच के परिवार पर गांव के कुछ लोगों ने हाथापाई की। इस घटना मे दोनों गुटों के व्यक्ति जख्मी हुए हैं। जिन्हें उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। मामले की जानकारी देते हुए गांव की सरपंच राजविंदर कौर ने बताया कि गांव में सीवेज का काम चल रहा था। जिसमें कुछ युवाओं ने खामिया निकालकर हंगामा करने लगे। जब वह वहां पहुंची तो उक्त युवाओं ने अपने साथियो के साथ मिलकर उनपर हमला कर दिया।

    महिला सरपंच का आरोप है कि उनके साथियो के उनके कपड़े भी फाड़े। सरपंच का आरोप है कि उक्त व्यक्ति आप पार्टी से संबंध रखता है और डॉक्टर रवजोत के बेहद खास है। दूसरी तरफ घायल सुनील ने बताया कि सरपंच के परिवार की तरफ से आकर उस्पर हमला कर दिया गया। सुनील ने आरोप लगाया कि महिला सरपंच ने उसके सिर में ईंट से हमला किया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं घटना की सूचना मिलने पर एसएचओ मॉडल टाउन हरप्रेम सिंह टीम के साथ वहा पहुंंचे। एसएचओ ने बताया गया कि अभी लड़ाई के सही कारणों का पता नहीं चल पाया है। मामले की जांच-पड़ताल करके कार्रवाई को अमल में लाया जाएगा।

  • ਜਲੰਧਰ : ਰਾਸ਼ਟਰੀਯ ਸਫ਼ਾਈ ਕਰਮਚਾਰੀ NGO ਨੇ ਹੈਲਮੇਟ ਵੰਡ ਕੇ ਦਿੱਤਾ ਅਨੋਖਾ ਸੁਨੇਹਾ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਜਲੰਧਰ : ਰਾਸ਼ਟਰੀਯ ਸਫ਼ਾਈ ਕਰਮਚਾਰੀ NGO ਨੇ ਹੈਲਮੇਟ ਵੰਡ ਕੇ ਦਿੱਤਾ ਅਨੋਖਾ ਸੁਨੇਹਾ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਜਲੰਧਰ/ਵਰੁਣ : ਅੱਜ ਬੀਐਮਸੀ ਚੌਕ ਵਿੱਚ ਰਾਸ਼ਟਰੀਯ ਸਫ਼ਾਈ ਕਰਮਚਾਰੀ NGO ਵਲੋ ਆਪਣੇ ਸਾਥੀਆ ਸਮੇਤ ਕੱਠੇ ਹੋ ਕੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਰੋਕ ਕੇ ਹੈਲਮਟ ਦਿੱਤੇ ਗਏ। ਇਸ ਬਾਰੇ ਰਿੰਪੀ ਕਲਿਆਣ ਨਾਲ ਗਲਬਾਤ ਕੀਤੀ ਤਾਂ ਓਹਨਾ ਨੇ ਦਸਿਆ ਕਿ ਅੱਜ ਸਾਡੇ ਵਲੋ ਹੈਲਮਟ ਵੰਡੇ ਗਏ ਹਨ। ਉਨਾਂ  ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਅੱਜ ਕਲ ਦੇ ਮੁੰਡੇ ਚਲਾਨ ਤੋਂ ਬਚਣ ਲਈ ਤੇਜ ਮੋਟਰਸਾਈਕਲ ਚਲਾਉਂਦੇ ਨੇ ਤੇ ਐਕਸੀਡੈਂਟ ਕਰਾ ਲੈਂਦੇ ਹਨ ਜਿਸਤੋਂ ਬਚਣ ਲਈ ਉਨਾਂ ਨੂੰ ਹੈਲਮੇਟ ਵੰਡੇ ਗਏ ਹਨ।

    ਇਸ  ਮੌਕੇ ਜਗਮੋਹਨ ਸਿੰਘ ਵੀ ਪਹੁੰਚੇ ਤੇ ਓਹਨਾ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਇਹ ਇਕ ਵੱਡਾ ਉਪਰਾਲਾ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਹੈ। ਉਨਾਂ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਜਿਹੜੀਆਂ NGO ਲੋਕਾਂ ਦੀ ਸਹਾਇਤਾ ਲਈ ਅੱਗੇ ਆ ਰਹੇ ਆ ਓਹਨਾ ਨੂੰ ਮੇਰੇ ਵੱਲੋਂ ਮੁਬਾਰਕਾਂ । ਓਹਨਾ ਵਲੋ ਇਹ ਵੀ ਕਿਹਾ ਗਿਆ ਕਿ ਮੇਰੀ ਦੋ ਪਹਿਆ ਚਲਾਉਣ ਵਾਲੇ ਸਾਰੇ ਰਹਗਿਰੀਆ ਨੂੰ ਅਪੀਲ ਹੈ ਕਿ ਸਭ ਹੈਲਮੈਟ ਜਰੂਰ ਪਾਉਣ ।

  • ਪੰਜਾਬ : ਜੀਪ ਤੇ ਆਟੋ ਦੀ ਟੱਕਰ ਵਿਚ 2 ਸ਼ਰਧਾਲੂਆਂ ਦੀ ਮੌਤ, 3 ਗੰਭੀਰ ਜਖਮੀਂ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਪੰਜਾਬ : ਜੀਪ ਤੇ ਆਟੋ ਦੀ ਟੱਕਰ ਵਿਚ 2 ਸ਼ਰਧਾਲੂਆਂ ਦੀ ਮੌਤ, 3 ਗੰਭੀਰ ਜਖਮੀਂ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਆਨੰਦਪੁਰ ਸਾਹਿਬ/ਸੰਦੀਪ : ਸ਼੍ਰੀ ਅਨੰਦਪੁਰ ਸਾਹਿਬ ਮੁੱਖ ਮਾਰਗ ’ਤੇ ਪੈਂਦੇ ਝੱਜ ਚੌਕ ਵਿਖੇ ਇਕ ਮਹਿੰਦਰਾ ਜੀਪ ਦੀ ਟੱਕਰ ਵੱਜਣ ਨਾਲ 2 ਆਟੋ ਸਵਾਰ ਸ਼ਰਧਾਲੂਆਂ ਦੀ ਮੌਤ ਹੋ ਗਈ। ਜਦਕਿ 3 ਹੋਰ ਸ਼ਰਧਾਲੂ ਗੰਭੀਰ ਰੂਪ ’ਚ ਜਖਮੀਂ ਹੋ ਗਏ। ਇਹ ਸ਼ਰਧਾਲੂ ਸ਼੍ਰੀ ਅਨੰਦਪੁਰ ਸਾਹਿਬ ਵਿਖੇ ਨਤਮਸਤਕ ਹੋ ਕੇ ਵਾਪਿਸ ਘਰ ਪਰਤ ਰਹੇ ਸਨ। ਪੁਲਿਸ ਕੋਲ ਦਰਜ ਕਰਵਾਈ ਸ਼ਿਕਾਇਤ ’ਚ ਸਰਬਜੀਤ ਸਿੰਘ ਪੁੱਤਰ ਮੁਖਤਾਰ ਸਿੰਘ ਨਿਵਾਸੀ ਪਿੰਡ ਮਾਨਾਵਾਲਾ ਕਲਾਂ, ਜ਼ਿਲਾ ਅੰਰ੍ਮਿਤਸਰ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਉਹ ਆਪਣੇ ਦੋਸਤ ਸੁਖਰਾਜ ਸਿੰਘ ਉਰਫ ਬਾਊ ਪੁੱਤਰ ਬੁੱਧ ਸਿੰਘ, ਗੁਰਦਿਆਲ ਸਿੰਘ ਪੁੱਤਰ ਨਿੰਦਰ ਸਿੰਘ, ਜਗਤਾਰ ਸਿੰਘ ਪੁੱਤਰ ਬਲਵੀਰ ਸਿੰਘ ਅਤੇ ਨਿਰਮਲ ਸਿੰਘ ਪੁੱਤਰ ਜੀਤ ਸਿੰਘ ਵਾਸੀਆਨ ਪਿੰਡ ਮਾਨਾਵਾਲਾ ਕਲਾਂ ਦੇ ਨਾਲ ਸੁਖਰਾਜ ਸਿੰਘ ਉਰਫ ਬਾਊ ਦੇ ਆਟੋ ਨੰਬਰ ਪੀ.ਬੀ. 02, ਬੀ.ਆਰ. 9692 ’ਚ ਸਵਾਰ ਹੋ ਕੇ ਸ਼੍ਰੀ ਅਨੰਦਪੁਰ ਸਾਹਿਬ ਵਿਖੇ ਮੱਥਾ ਟੇਕਣ ਲਈ ਗਏ ਹੋਏ ਸਨ।

    ਜਦੋਂ ਸਵੇਰੇ ਕਰੀਬ ਸਵਾ 5 ਕੁ ਵਜੇ ਉਹ ਵਾਪਿਸ ਪਰਤ ਰਹੇ ਸਨ ਤਾਂ ਝੱਜ ਚੌਕ ਲਾਗੇ ਸਫੈਦ ਰੰਗ ਦੀ ਮਹਿੰਦਰਾ ਜੀਪ ਦੇ ਚਾਲਕ ਨੇ ਆਪਣੇ ਅੱਗੇ ਜਾ ਰਹੀ ਇਕ ਗੱਡੀ ਨੂੰ ਓਵਰਟੇਕ ਕਰਦੇ ਸਮੇਂ ਸਾਡੇ ਟੈਂਪੂ ’ਚ ਸਿੱਧੀ ਟੱਕਰ ਮਾਰੀ। ਹਾਦਸੇ ’ਚ ਗੰਭੀਰ ਰੂਪ ’ਚ ਫੱਟੜ ਹੋਏ ਸੁਖਰਾਜ ਸਿੰਘ ਉਰਫ ਬਾਊ ਅਤੇ ਜਗਤਾਰ ਸਿੰਘ ਨਿਵਾਸੀ ਪਿੰਡ ਮਾਨਾਵਾਲਾ ਕਲਾਂ ਦੀ ਮੌਤ ਹੋ ਗਈ। ਜਦਕਿ ਆਟੋ ਸਵਾਰ ਗੁਰਦਿਆਲ ਸਿੰਘ, ਨਿਰਮਲ ਸਿੰਘ ਪੁੱਤਰ ਅਤੇ ਸਰਬਜੀਤ ਸਿੰਘ ਗੰਭੀਰ ਰੂਪ ’ਚ ਜਖਮੀਂ ਹੋ ਗਏ ਜਿਨਾਂ ਨੂੰ ਇਲਾਜ ਲਈ ਹਸਪਤਾਲ ਵਿਖੇ ਭਰਤੀ ਕਰਵਾਇਆ ਗਿਆ। ਪੁਲਿਸ ਚੌਕੀ ਕਲਵਾਂ ਦੇ ਇੰਚਾਰਜ ਸਬ-ਇੰਸਪੈਕਟਰ ਹਰਮੇਸ਼ ਕੁਮਾਰ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਉਕਤ ਸ਼ਿਕਾਇਤ ’ਤੇ ਮਹਿੰਦਰਾ ਜੀਪ ਦੇ ਫਰਾਰ ਹੋਏ ਚਾਲਕ ਖਿਲਾਫ਼ ਧਾਰਾ 279, 304-ਏ ਅਤੇ 427 ਆਈ.ਪੀ.ਸੀ. ਤਹਿਤ ਮਾਮਲਾ ਦਰਜ ਕਰਕੇ ਅਗਲੇਰੀ ਕਾਰਵਾਈ ਆਰੰਭ ਦਿੱਤੀ ਗਈ ਹੈ।   

  • पंजाबः बजट पर बोले मान, कहा-ये जनहितैषी, सरकार ने नहीं लगाया कोई नया कर

    पंजाबः बजट पर बोले मान, कहा-ये जनहितैषी, सरकार ने नहीं लगाया कोई नया कर

    चंडीगढ़ः बजट के बाद प्रेस कांफ्रेंस में वित्तमंत्री ने कहा कि पंजाब के स्टेट एक्साइज में पहली बार 45 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। उन्होंने कहा कि फर्जी बिल को विभाग के पास पहुंचाने पर सरकार बिल लाओ ईनाम पाओ योजना के तहत उपभोक्ता को पुरस्कार देगी। स्टेट एक्साइज में 2007 से लेकर 2012 तक केवल 10 फीसदी की बढ़ोतरी हुई। 2016-17 में 8.14 फीसदी का घाटा रहा। आबकारी राजस्व 8800 करोड़ रुपये पार कर गया है। चीमा ने कहा कि सरकार सभी गारंटियों पर काम कर रही है, बाकी गारंटियों को जल्द पूरा किया जाएगा। सीएम भगवंत मान ने बजट के बाद ट्वीट किया-आज हमारी सरकार ने आम जनता का बजट पेश किया है जिसमें जनता पर कोई नया टैक्स नहीं लगाया गया है.. बजट में स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि, रोजगार और व्यापार पर विशेष ध्यान दिया गया है। वित्त मंत्री हरपाल चीमा को जनहितैषी बजट बनाने के लिए बधाई। 

  • जालंधरः इस इलाके में घर के बाहर खड़ी एक्टिवा लेकर चोर हुआ फरार, देखें CCTV

    जालंधरः इस इलाके में घर के बाहर खड़ी एक्टिवा लेकर चोर हुआ फरार, देखें CCTV

    जालंधर/वरुणः महानगर में लूटपाट और चोरी के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे। अब आए दिन चोर घर के बाहर खड़े वाहनों को निशाना बना रहे है। वहीं ताजा मामला जैन स्ट्रीट मीठा बाजार से सामने आया है। जहां चोर घर के बाहर खड़ी एक्टिवा को लेकर फरार हो गए है। मामले की जानकारी देते हुए एक्टिवा मालिक अनीश जैन ने बताया कि उसने घर के बाहर काले रंग की एक्टिवा खड़ी थी, जिसे अज्ञात व्यक्ति चोरी कर ले गया। इस मामले को लेकर अनीश जैन ने थाना नंबर 2 की पुलिस को शिकायत दे दी है।

    वहीं शिकायत मिलने पर मौके पर पहुंचे एएसआई गुरनाम सिंह ने बताया कि उन्हें सूचना मिली कि जैन स्ट्रीट मीठा बाजार में घर के बाहर खड़ी एक्टिवा चोरी हो गई है। शिकायत में पीड़ित अनीश जैन ने बताया कि एक्टिवा नबंर PB08 DF 3633 देर रात घर के बाहर खड़ी की थी, जब सुबह देखा तो एक्टिवा बाहर नहीं खड़ी थी। इस दौरान पीड़ित ने घर के आस-पास जाकर एक्टिवा को ढूंढने की कोशिश की। काफी समय तक एक्टिवा का कुछ पता ना चलने पर उसने वहीं पास लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच की। सीसीटीवी फुटेज की जांच के दौरान एक युवक उनकी एक्टिवा लेकर जाता दिखाई दिया। एएसआई ने कहा कि सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 

  • होशियारपुरः Sonia Makeover Unisex Salon में हमलावारों ने किया हमला, देखें वीडियो

    होशियारपुरः Sonia Makeover Unisex Salon में हमलावारों ने किया हमला, देखें वीडियो

    होशियारपुर/अनिकेतः शिमला पहाड़ी चौक के नाजदीक पड़ते Sonia Makeover Unisex Salon में मामूली विवाद को लेकर युवकों ने हमला कर दिया। इस दौरान हमलावारों ने सैलून में जमकर तोड़फोड़ की। सैलून मालिक ने बताया कि उनके काम करने वाले युवकों की सैलून के बाहर किसी युवकों से साथ नोकझोक हो गई थी। इस दौरान उक्त युवक पहले तो वहां से चले गए, लेकिन कुछ देर बाद वह अपने अन्य साथियों से साथ दोबारा उनके सैलून में आए। जिसके बाद हमलावारों ने राडो से उनके कर्मियों पर हमला कर दिया। इसी के साथ हमलावारों ने उनके सैलून में जमकर तोड़फोड़ की।

    सैलून मालिक का आरोप है कि हमलावारों ने उनके फीमेल स्टाफ के साथ भी बदतमीजी की। वहीं काम करते युवकों ने बताया कि उन्होंने दुकान की छत पर भागकर अपनी जान बचाई।वहीं मीडिया से बातचीत करते पीड़ित युवकों ने बताया कि ममूली बात को लेकर उनकी सैलून के बाहर किसी से नोकझोक हुई थी। हालांकि मामला सुलझ गया था और उक्त युवक वहां से चले गए थे। लेकिन इसके बाद वह अन्य युवकों को साथ लेकर आए और उन पर रोड से हमला कर दिया। इस घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। वहीं मौके पर पहुंचे थाना सिटी के पुलिस मुलाज़िम ने मामले की जांच शुरू कर दी है। उन्होने कहा तबदीश करके आगे की कार्रवाई की जाएगी।

  • Glaucoma जागरूकता वॉकः 12 मार्च को मोहाली के वेरका गार्डन से होगा शुरू 

    Glaucoma जागरूकता वॉकः 12 मार्च को मोहाली के वेरका गार्डन से होगा शुरू 

    मोहाली/प्रवेशः  डॉ.बी. आर. अम्बेडकर स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (एम्स), एसएएस नगर, 12 मार्च को ग्लूकोमा जागरूकता वॉक का आयोजन करेगा। यह वॉक मोहाली के वेरका गार्डन फेज-6, मोहाली से शुरू होगी और डॉ. भवनीत भारती, डायरेक्टर प्रिंसिपल द्वारा सुबह 9 बजे हरी झंडी दिखाकर रवाना की जाएगी। चिकित्सक छात्र, संकाय और अन्य स्वास्थ्य देखभाल कर्मचारी, ग्लूकोमा रोगी और अन्य समर्थक लोगों को दृष्टि के साइलेंट चोर “ग्लूकोमा” के बारे में जागरूक करेंगे।
    डॉ सोनिया फुलके, सहायक प्रोफेसर और प्रमुख, नेत्र विज्ञान विभाग, एआईएमएस, मोहाली ने बताया की डॉ एसएस पांडव, प्रोफेसर और प्रमुख, एडवांस नेत्र केंद्र, पीजीआई, चंडीगढ़ छात्रों और सभी प्रतिभागियों के साथ एक इंटरैक्टिव सत्र में ग्लूकोमा से जुड़े मुद्दों को सांझा करेंगे।

  • पंजाब विधानसभा बजट 2023ः कांग्रेस विधायकों का हंगामा, कृषि और किसान कल्याण क्षेत्र के लिए बड़े ऐलान 

    पंजाब विधानसभा बजट 2023ः कांग्रेस विधायकों का हंगामा, कृषि और किसान कल्याण क्षेत्र के लिए बड़े ऐलान 

    चंडीगढ़ः बजट के बीच में कांग्रेस विधायकों ने हंगामा कर दिया। इस पर स्पीकर ने कहा कि बजट अभी पढ़ा जा रहा है। इस पर बहस का समय दिया जाएगा। स्पीकर ने कांग्रेसी विधायकों को कहा कि खबर लगाने के लिए इस तरह हंगामा न करे। 10 हजार 523 करोड़ रुपये कानून व्यवस्था पर खर्च होंगे। सड़क और पुलों के नवीनीकरण के लिए 3297 करोड़ का प्रावधान रखा गया है। ग्रामीण विकास के लिए 3319 करोड़ रुपये खर्च होंगे। वित्तमंत्री चीमा ने कहा कि मैं डॉक्टर एम एस स्वामीनाथन के शब्द दोहराता हूं। जिसमें उन्होंने कहा है कि यदि कृषि असफल हो जाती है तो कुछ भी सफल नहीं हो सकता है। कृषि क्षेत्र में 13,888 करोड़ रुपये के बजट का प्रावधान रखा गया, जो पिछले वर्ष के मुकाबले 20 फीसदी अधिक है। 

    विविधीकरण पर एक विशेष योजना के लिए 1,000 करोड़ के प्रारंभिक बजट का प्रावधान रखा गया है। किसानों को जागरूक करने के लिए 2574 किसान मित्र रखे जाएंगे। धान की सीधी बिजाई और मूंग की फसल के लिए 125 करोड़ रुपये आवंटित करने का प्रस्ताव रखा गया। पराली के प्रबंधन के लिए 350 करोड़ रुपये का प्रस्ताव रखा गया। किसानों को मुफ्त बिजली देने के लिए 9331 करोड़ रुपये का प्रावधान और बागवानी क्षेत्र में 253 करोड़ रुपये प्रावधान रखा गया। राज्य में पांच नए बागवानी एस्टेट बनाए जाएंगे। टिशू कल्चर के तहत सरकार ने सेब की नई किस्म विकसित की। आने वाले दो सालों में पंजाब में सेब के अपने बागान होंगे।

  • सावधान! कोरोना के बाद H3N2 वायरस का कहर 

    सावधान! कोरोना के बाद H3N2 वायरस का कहर 

    पंजाब सहित इन राज्यों में लोगों की हुई मौत

    नई दिल्‍ली: कोरोना के बाद अब H3N2 वायरस (इन्फ्लूएंजा वायरस) ने पैर पसारने शुरू कर दिए हैं। H3N2 वायरस से देश में अब तक 6 लोगों की मौत हो गई है। सूत्रों के मुताबिक, कर्नाटक, पंजाब और हरियाणा में H3N2 वायरस से मौत की पुष्टि हुई है। हालांकि, सूत्रों का कहना है कि शुरुआती जांच में यह बात सामने आई है। हालांकि, H3N2 से मौत की वजह का पता लगाने के लिए और जांच की जरूरत है। 

    उधर, कर्नाटक के हासन में एक व्यक्ति की H3N2 वायरस से मौत की पुष्टि हुई है। मृतक मरीज की पहचान एच गौड़ा के तौर पर हुई है। वे 82 साल के थे। उन्हें 24 फरवरी को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 1 मार्च को उनकी मौत हो गई। इसके बाद उनके सैंपल टेस्टिंग के लिए भेजे गए थे। 6 मार्च को आईए रिपोर्ट में H3N2 की पुष्टि हुई है।

    H3N2 इन्फ्लूएंजा के प्रकोप ने पूरे देश में चिंता बढ़ा दी है। इन्फ्लूएंजा के मामले ऐसे वक्त पर सामने आ रहे हैं, जब तीन साल बाद देश कोरोना महामारी से उबर था। बच्चे और बुजुर्ग तेजी से वायरल की चपेट में आ रहे हैं। डॉक्टर्स के मुताबिक इन्फ्लुएंजा के अधिकतर मरीजों में एक जैसे लक्षण हैं। जैसे खांसी, गले में संक्रमण, शरीर में दर्द, नाक से पानी आना।

    इसे लेकर मेडिकल एक्सपर्ट्स अलर्ट मोड में आ गए हैं। वह इसके प्रकोप से निपटने के लिए दिशा-निर्देश और सुझाव दे रहे हैं। जहां एम्स के पूर्व डायरेक्टर डॉक्टर रणदीप गुलेरिया ने कहा कि H3N2 एक प्रकार का इन्फ्लूएंजा वायरस है, जिसके मरीज हर साल इस समय सामने आते हैं। यह ऐसा वायरस है, जो समय के साथ उत्परिवर्तित होता है।