Blog

  • जालंधरः फाइनेंस कंपनी की कैश वैन में चली गोली, सिक्योरिटी गार्ड घायल

    जालंधरः फाइनेंस कंपनी की कैश वैन में चली गोली, सिक्योरिटी गार्ड घायल

    जालंधर, (हर्ष/वरुण): महानगर में दिन दिहाड़े गोली चलने का मामला सामने आया है। बीएसएफ चौक के नजदीक निजी कंपनी की कैश वैन में यह गोली चली है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक मुथूट फाइनेंस गोल्ड लोन की गाड़ी में गोली चली है। गोली लगने से अंदर बैठा सिक्योरिटी गार्ड घायल हो गया है। सिक्योरिटी गार्ड को निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। वहीं सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची।

    हालांकि अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि गोली कैसे चली है। थाना प्रभारी अनिल कुमार ने बताया कि मुथूट फाइनेंस गोल्ड लोन की गाड़ी के अंदर गोली चलने का मामला सामने आया है, लेकिन इस हादसे में घायल सिक्योरिटी गार्ड को किस अस्पताल में दाखिल करवाया गया इसकी जांच अभी जारी है।

  • मोहित गुप्ता फाउंडेशन की ओर से झाड़माजरी में लगाया मुफ्त स्वास्थ्य जांच शिविर

    मोहित गुप्ता फाउंडेशन की ओर से झाड़माजरी में लगाया मुफ्त स्वास्थ्य जांच शिविर

    2 सौ लोगों के स्वास्थ्य की जांच कर बांटी मुफ्त दवाईयां


    बददी/सचिन बैंसल : समाजसेवी संस्था मोहित गुप्ता फाउंडेशन की ओर से झाड़माजरी में मुफ्त स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया गया जिसमें दो सौ लोगों की मुफ्त जांच कर उन्हें दवाईंयां बांटी गई। शिविर में डॉ. पूजा सैणी और राहुल सैनी ने रोगियों की जांच की। डॉ. पूजा सैणी ने बताया कि शिविर में उच्च रक्तचाप और शुगर के सौ से अधिक रोगी आए जिनके मौके पर टेस्ट करके उन्हें दवाई दी गई।
     शिविर का उद्देश्य मंहगी स्वास्थ्य सुविधाओं से वंचित रहने वाले लोगों को राहत देना था। शिविर में टकशिवी मेडी हेल्थ केयर ने भी सहयोग किया। शिविर को सफल बनाने में चैयरमैन मोहित गुप्ता, मिस्ती गुप्ता, ऋषि महाजन, मुकुल शर्मा, तरूण महाजन, विशाल शर्मा, अमित सैणी और सीमा ने सहयोग किया। 

  • कपूरथलाः मॉडर्न जेल में भिड़े दो गुट, हथियारों से किया हमला, 12 के खिलाफ मामला दर्ज

    कपूरथलाः मॉडर्न जेल में भिड़े दो गुट, हथियारों से किया हमला, 12 के खिलाफ मामला दर्ज

    जालंधर/वरुणः मॉडर्न जेल से बड़ी ख़बर सामने आई है। मॉडर्न जेल में मामूली बात को लेकर हवालातियों के दो गुट आपस में भिड़ गए। दोनों गुटों ने एक-दूसरे पर लोहे की पत्तियों को घिसकर बनाए गए हथियारों से हमला कर दिया। इस हमले में दो हवालाती जख्मी हुए हैं। जिन्हें उपचार के लिए सिविल अस्पताल कपूरथला में भर्ती करवाया गया।

    वहीं सहायक सुपरिटेंडेंट गौरवदीप सिंह की शिकायत पर थाना कोतवाली में 12 हवालातियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। इस बात की पुष्टि जांच अधिकारी एएसआई बलदेव सिंह ने भी की है। जेल सुपरिटेंडेंट इकबाल सिंह ने बताया कि जेल परिसर में क्षमता से अधिक क़ैदी और हवालाती बंद है। और सभी की अपराधिक सोच के चलते किसी न किसी मामूली बातों को लेकर भी झगड़ पडते हैं। इनके इस रवैये के चलते जेल परिसर में कैदी हवालातियों पर सख्ती की जा रही है।

    जांच अधिकारी एएसआई बलदेव सिंह ने बताया कि जेल के सहायक सुपरिटेंडेंट के बयान पर दर्ज एफआईआर में हवालाती बलविंदर सिंह वासी गांव लटियांवाल, विकास वासी कपूरथला, प्रशांत राय वासी फगवाड़ा, नवदीप सिंह वासी एसबीएस नगर, अमनदीप सिंह वासी होशियारपुर, करणदीप सिंह वासी बेगोवाल, गुलशन कुमार वासी कोटकपूरा, हिमालया वासी जालंधर कैंट, अमरजीत सिंह वासी थाना जंडियाला जालंधर, नछत्तर सिंह वासी गांव बूह कपूरथला, हरविंदर सिंह वासी गांव रत्ताकदीम कपूरथला, तथा रवि कुमार वासी मकसूदां जालंधर नामजद है।

  • पंजाबः फिलीपीन बैठे गैंगस्टर जगसीर सिंह के करीबी सहित 3 गिरफ्तार

    पंजाबः फिलीपीन बैठे गैंगस्टर जगसीर सिंह के करीबी सहित 3 गिरफ्तार

    बरनालाः फिलीपीन में बैठे गैंगस्टर जगसीर सिंह के करीबी सहित 3 युवकों को पुलिस ने पुलिस ने हथियारों सहित गिरफ्तार किया है। आरोपी विदेश में बैठे गैंगस्टरों को जानकारी देते हैं और फोन करवाकर फिरौती की वारदातों को अंजाम देते थे। बताया जा रहा है कि गिरफ्तार बलजिंदर सिंह के फिलीपीन बैठे गैंगस्टर जगसीर सिंह उर्फ ​​ज्ञानी संघेड़ा से करीबी संबंध हैं, जो इन दिनों विदेश में अवैध तरीके से रह रहा है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बलविंदर सिंह उर्फ ​​किंदा, गुरविंदर सिंह उर्फ ​​गिल, बलविंदर सिंह उर्फ ​​बिंदर निवासी कोटदुना बरनाला के रूप में हुई है। 

    एसएसपी संदीप कुमार ने बताया कि बरनाला पुलिस ने गैंगस्टरों से जुड़े 3 आरोपियों को 315 बोर की देसी पिस्तौल, एक कारतूस और एक स्विफ्ट कार के साथ गिरफ्तार किया है। एसएसपी ने कहा कि विदेशों में बैठे गैंगस्टर और यह सब सोच-समझकर साजिश रचकर विदेशी नंबरों से लोगों को फोन कर फिरौती की मांग करते हैं और न देने पर जाने से मारने की धमकियां देते हैं। हाल ही में मोबाइल की दुकान चलाने वाले बरनाला के लवली गर्ग  पुत्र प्रेम चंद को एक विदेशी नंबर से व्हाट्सएप कॉल आया जिसमें गैंगस्टर सुखा दुनेके के नाम से 20 लाख रुपए की फिरौती मांगी गई थी।

    इसी तरह हरिंदर सिंह से 10 लाख की फिरौती भी मांगी गई। जब बरनाला पुलिस ने जब इसकी गहनता से जांच की तो तीनों आरोपियों के नाम सामने आए। एसएसपी ने कहा कि उनके तार फिलीपीन के गैंगस्टर जगसीर सिंह, जर्मन निवासी हरविंदर सिंह और अमेरिकी में बैठे अजायब सिंह से जुड़े हैं, जो पुलिस हिरासत से बाहर हैं। पुलिस ने दावा किया है कि ये 3 गैंगस्टर भी जल्द ही पकड़े जाएंगे। इसके अलावा गिरफ्तार 3 आरोपियों को पुलिस रिमांड पर लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

  • पंजाबः आशा वर्कर और डॉक्टर का आडियो हुआ वायरल, मचा हड़कंप, सुनें

    पंजाबः आशा वर्कर और डॉक्टर का आडियो हुआ वायरल, मचा हड़कंप, सुनें

    अबोहर: पंजाब अबोहर से बड़ी ख़बर सामने आई है। जहां एक डाक्टर फोन कॉल के जरिए आशा वर्कर से मरीज को भर्ती करवाने के लिए उकसा रही है। वायरल हुई इस आडियो से प्रशासन में हड़कंप मचा दिया है। इस ऑडियो में डॉक्टर आशा वर्कर को मरीज प्राईवेट अस्पताल में लेकर आने को कह रही है और उसे इसके बदले में 20 प्रतिशत कमीशन देने का कही रही है। बताया जा रहा है कि उक्त डाक्टर सरकारी सेवाएं देने के बाद प्राईवेट अस्पताल में अपनी सेवाएं देती है। इसलिए उक्त डाक्टर आशा वर्कर को मरीज प्राईवेट अस्पताल में भेजने की के लिए लालच दे रही है।

    ऑडियो में उक्त सरकारी अस्पताल की महिला रोग विशेषज्ञ आशा वर्कर को कहती है कि वह मरीज को किसी भी तरह प्राईवेट अस्पताल में लेकर आए। मैं 20 प्रतिशत तुझे भी दिलाऊंगी। इससे अस्पताल का भी फायदा होगा और तेरा भी। रिकार्डिंग के अनुसार डाक्टर ने अस्पताल में उपचार करवाने के लिए आए मरीज को घर भेज दिया और अब वही डाक्टर आशा वर्कर को फोन कर कह रही है कि वह उक्त मरीज को किसी न किसी तरीके प्राईवेट अस्पताल में लेकर आए। 

    उक्त डाक्टर आशा वर्कर पर मरीज को लेकर काफी दबाव बनाती दिख रही है और यह भी कह रही है कि वह प्राईवेट अस्पताल के साथ जुड़े और यहां केस लेकर आए। रिकार्डिंग में डाक्टर आशा वर्कर को यह भी कह रही है कि वह उसका आखिरी फोन है। उक्त रिकार्डिंग तेजी से वॉयरल हो रही है। इस संबंध में जब पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री चेतन सिंह जोड़ामाजरा से बातचीत की गई, तो यह मामला उनके ध्यान में आ गया है और इस सिलसिले में जल्द एक्शन लिया जाएगा।

  • एक्शन में आई CBI, देशभर में 33 ठिकानों पर की छापेमारी

    एक्शन में आई CBI, देशभर में 33 ठिकानों पर की छापेमारी

    नई दिल्लीः जम्मू कश्मीर में हुए उप-निरीक्षकों (एसआई) भर्ती घोटाले के मामले में जांच तेज कर दी गई है। इस घोटाले की जांच को लेकर केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो यानी सीबीआई भी मंगलवार को एक्शन में दिख रही है। सीबीआई की ओर से मंगलवार को देश के कई शहरों में 33 जगहों पर छापेमारी की जा रही है। जिन शहरों में छापेमारी हो रही है, उनमें जम्मू, श्रीनगर, गाजियाबाद, रेवाड़ी, महेंद्रगढ़, दिल्ली, गांधीनगर, बेंगलुरु, शामिल हैं।

    जम्मू कश्मीर एसएसबी के पूर्व चेयरमैन खालिद जहांगीर और परीक्षा नियंत्रक अशोक कुमार के ठिकानों पर भी छापेमारी की जा रही है। इसके साथ ही जम्मू कश्मीर पुलिस और सेंट्रल रिजर्व पुलिस फोर्स के अफसरों के ठिकानों पर भी छापे मारे जा रहे हैं। बता दें कि इसी साल 22 जुलाई को जम्मू कश्मीर सर्विसेज सेलेक्शन बोर्ड ने पुलिस के उप निरीक्षकों के पद के लिए आयोजित हो रही लिखित परीक्षा को रद्द कर दिया था।

    4 जून को घोषित हुए थे नतीजे

    जम्मू कश्मीर शासन की ओर से पहले ही इस भर्ती घोटाले को लेकर सीबीआई जांच का आदेश दिया जा चुका था। जेकेएसएसबी ने जम्मू कश्मीर के विभिन्न स्थानों पर 27 मार्च, 2022 को 2022 के लिए जम्मू कश्मीर पुलिस के एसआई पदों के लिए परीक्षा आयोजित की थी। यह परीक्षा ओएमआर आधारित थी। इसका रिजल्ट 4 जून, 2022 को घोषित किया गया था।

    अनियमितताओं का लगा था आरोप

    इस परीक्षा में गड़बड़ी के आरोप लगने के बाद जम्मू कश्मीर सरकार ने एक कमेटी गठित कर मामले की आंतरिक जांच कराई। जांच के दौरान पाया गया कि परीक्षा आयोजित करने में अनेक अनियमितता बरती गई थी, साथ ही आपराधिक षडयंत्र के जरिए अनेक परीक्षार्थियों को लाभ पहुंचाने की कोशिश की गई थी। ये परीक्षा 1200 पदों पर भर्ती के लिए रखी गई थी। सीबीआई में अगस्त में भी इस मामले में रेड की थी। सीबीआई ने इस मामले में जम्मू कश्मीर सेवा चयन बोर्ड (JK SSB) के सदस्य समेत कुल 33 लोगों पर विभिन्न आपराधिक धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया था।

    अफसरों पर भी लगे थे आरोप

    दरअसल जम्मू कश्मीर सरकार की इस जांच के दौरान पाया गया कि जम्मू राजौरी और सांबा जिले के अनेक परीक्षार्थियों का प्रतिशत असामान्य रूप से ज्यादा था। आरोप है कि इस मामले में अनेक कोचिंग सेंटर समेत जम्मू कश्मीर सेवा आयोग के अधिकारियों की भी मिलीभगत थी। जांच के बाद जम्मू-कश्मीर सरकार ने इस मामले की जांच केंद्रीय जांच ब्यूरो से कराने की सिफारिश की।

  • बिजनेसमैन को किया किडनैप, 45 लाख की फिरौती मांगी

    बिजनेसमैन को किया किडनैप, 45 लाख की फिरौती मांगी

    प्रेग्नेंट पत्नी को कॉल कर धमकाया

    जयपुर : जयपुर में एक बिजनेसमैन का किडनैप कर 45 लाख की फिरौती मांगी गई है। प्रेग्नेंट पत्नी को कॉल कर धमकाया कि पति को सही सलामत चाहते हो तो जल्दी पैसों का इंतजाम कर दो। किडनैपिंग के बाद से लगातार धमकी भरे कॉल आने पर पीड़िता ने करणी विहार थाने में सोमवार को पति के किडनैपिंग का मामला दर्ज करवाया है। पुलिस टीमें किडनैप बिजनेसमैन की तलाश कर रही है।

    SI प्रदीप कुमार ने बताया कि आम्रपाली नगर गांधी पथ निवासी विराट शर्मा (40) का किडनैप हुआ है। विराट की पत्नी शिखा श्रीवास्तव (38) ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। रिपोर्ट में बताया कि प्रेग्नेंट होने के कारण वह ज्यादा डर गई थी। इसी कारण धमकी भरे कॉल कर फिरौती मांगने के बारे में शिकायत नहीं दी। पति विराट ऑनलाइन साइट्स पर बिजनेस करता है। 8 सितम्बर की शाम करीब 4 बजे वह घर से एक्टिवा लेकर निकले थे। शाम करीब 7:15 बजे तक वापस नहीं आए तो कॉल किया। बात होने पर बताया कि स्कूटी पंचर हो गई है, थोड़ी देर में आ रहा हूं।

    पत्नी ने रिपोर्ट में बताया कि एक घंटे बाद दोबारा बात होने पर घबराए हुए लगे। विराट बोले की मोबाइल बैटरी डिस्चार्ज हो रही है, इसलिए बात नहीं हो पाएगी। मैं कुछ देर में आता हूं, उसके बाद मोबाइल स्विच ऑफ आ रहा है।

    मिलने लगी धमकियां, 45 लाख की फिरौती मांगी
    परिचितों और रिश्तेदारों को कॉल कर विराट के बारे में पूछा। सभी ने विराट से मिलने की बात से मना कर दिया। अगले दिन 9 सितम्बर की रात करीब 7:45 बजे से धमकी भरे कॉल आने शुरू हो गए। कॉल कर 45 लाख रुपए की फिरौती मांगी गई। कहा- हमारे लड़कों ने तुम्हारे पति को उठा लिया है। यदि सही सलामत चाहते हो तो जल्दी से जल्दी पैसों का इंतजाम कर दो। ये बात किसी को मत बताना।

    उन्होंने पति विराट से भी बात करवाई। विराट ने भी पैसों का इंतजाम करने के लिए कहा। प्रेग्नेंट होने के कारण ओर ज्यादा घबरा गई। डर के मारे समझ नहीं आया। लगातार धमकी भरे कॉल आने पर फेमिली फ्रेंड्स को बताया। लोगों से बात करने पर सोमवार रात मामला दर्ज करवाया

    UP में दबिश देने पहुंची पुलिस टीम
    किडनैपिंग की सूचना मिलते ही पुलिस ने तुरंत FIR दर्ज की। पुलिस की टीमें किडनैप विराट की तलाश कर रही है। किडनैपर्स के धमकी भरे कॉल करने वाले मोबाइल नंबरों की लोकेशन निकलवाई गई है। पुलिस की एक टीम उत्तर प्रदेश के जोनपुर में किडनैपर्स और किडनैप विराट की तलाश में गई है।

  • पंजाबः इलाके में ग्रेनेड मिलने से मचा हड़कंप 

    पंजाबः इलाके में ग्रेनेड मिलने से मचा हड़कंप 

    लुधियानाः जिलें से बड़ी ख़बर सामने आई है। राहों रोड़ स्थित गांव में बम मिलने की सूचना से इलाके में हड़कंप मच गया। गांव में खुदाई का काम चल रहा था इस दौरान वहां बम मिलने से हड़कंप मच गया। मामले की सूचना मिलते ही थाना मेहरबान की पुलिस मौके पर पहुंच गई और जांच में जुट गई है। बताया जा रहा है कि मौके से ग्रेनेड बरामद हुआ है, जोकि काफी पुराना है, और उस पर जंग लगी हुई है। फिलहाल पुलिस ने ऐहतियातन बम के  आस-पास मिट्टी की बोरिया रखवा दी है।

  • पंजाबः एक्शन में आया RTA विभाग, बस और टिप्परों सहित 18 वाहनों पर की कार्रवाई, 9 वाहन किए जब्त 

    पंजाबः एक्शन में आया RTA विभाग, बस और टिप्परों सहित 18 वाहनों पर की कार्रवाई, 9 वाहन किए जब्त 

    अमृतसरः पंजाब सरकार एक्शन के मूड में दिखाई दे रही है। इसी के चलते आज जिला ट्रांसपोर्ट विभाग ने कार्रवाई की है। रीजनल ट्रांसपोर्ट अथॉरिटी (RTA) अर्शदीप सिंह ने गोल्डन गेट के पास अमृतसर आने वाली और अमृतसर से जाने वाली बसों, टिप्पर व स्कूल बसों की चैकिंग की। इस कार्रवाई के बीच 9 वाहनों को जब्त किया गया।

    आरटीए विभाग से मिली जानकरी के अनुसार, विभाग ने कुल 18 वाहनों पर कार्रवाई की। इसमें प्राइवेट बसें, स्कूल बसें और टिप्पर शामिल हैं। विभाग की तरफ से टैक्स न भरने वाले कमर्शियल वाहनों पर कार्रवाई के आदेश जारी किए गए हैं। कागजों की कमी और टैक्स की अदायगी न करने वाले वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। आरटीए के अधिकारी अर्शदीप सिंह ने बताया कि राज्य सरकार ने स्कूली बच्चों की सुरक्षा के लिए सेफ स्कूल वाहन मुहिम को चलाया है।

    स्कूल बसों को गाइडलाइंस जारी की गई हैं, जिसमें बस के अंदर कैमरा, सुरक्षा के लिए सीट बेल्ट्स, सीट के अनुसार बच्चों की गिनती आदि जरूरी नियम हैं। इनकी पालना नहीं करने वालों के चालान काटे जा रहे हैं। आरटीए की तरफ से की गई कार्रवाई के तहत 9 वाहनों को जब्त किया गया है, जिनमें 4 बसें और 5 ट्रक व टिप्पर शामिल हैं। वाहनों के पास परमिट नहीं था। इतना ही नहीं, कुछ ने समय से टैक्स की अदायगी भी नहीं की थी।

  • फाइव स्टार होटल को बम से उड़ाने की मिली धमकी, मचा हड़कंप

    फाइव स्टार होटल को बम से उड़ाने की मिली धमकी, मचा हड़कंप

    नई दिल्लीः गुड़गांव के एक फाइव स्टार होटल में बम से उड़ाने की धमकी भरा कॉल आया। जिसके बाद वहां हड़कंप मच गया। होटल के सिक्योरिटी इंचार्ज ने इसकी सूचना पुलिस को दी। डीसीपी ईस्ट, बम निरोधी दस्ता फायर ब्रिगेड की गाड़ी व अन्य पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। यह होटल एक मॉल में स्थित है। हालांकि अभी तक पुष्टि नहीं हो सकी है कि होटल में बम है या नहीं, पुलिस इसकी जांच कर रही है।