Blog

  • जालंधरः देहात पुलिस ने 4 तस्कर किए गिरफ्तार

    जालंधरः देहात पुलिस ने 4 तस्कर किए गिरफ्तार

    जालंधर/वरुणः देहात अलग-अलग थानों की पुलिस ने नशीला पादर्थ, अवैध शराब और लाहन सहित 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। थाना मेहतपुर की पुलिस ने 2 नशा तस्करों को 2 ग्राम हेरोइन, 55 अवैध बोतलें शराब, 400 किलो लाहन और एक चालू भट्ठी सहित गिरफ्तार किया है। जानकारी देते हुए थाना प्रभारी महिंदर पाल सिंह ने बताया कि एएसआई बलविंदर सिंह पुलिस पार्टी के साथ गांव भाड़ा में सलाम मौजूद थे। तभी सूचना मिली कि इस इलाके में शराब तस्कर शराब की भट्ठी चला रहे है, जब पुलिस ने रेड की तो मौके पर तस्कर फरार हो गए। पुलिस ने भट्ठी का सामान और अवैध शराब जब्त कर ली। इसी तरह दूसरे मामले में पुलिस पार्टी ने गांव गौसूवाल से जसवंत सिंह पुत्र चरण सिंह, जोगा सिंह पुत्र मुखतियार सिंह निवासी बागीवाल को 2 ग्राम हेरोइन सहित गिरफ्तार किया है।

    इसी तरह थाना मकसूदां की पुलिस ने नशीले पदार्थ सहित एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी मनजीत सिंह ने बताया कि पुलिस टीम नाकाबंदी के दौरान जीटी रोड पर मौजूद थी। तभी मोटरसाइकिल पर सवार होकर एक व्यक्ति आता दिखाई दिया। उ्क्त व्यक्ति को रोककर तालाशी ली गई तो उससे 10 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। आरोपी की पहचान कुलविंदर सिंह पुत्र बलबीर सिंह निवासी गांव गिल के रूप में हुई है।

    इसी तरह थाना शाहकोट की पुलिस ने लाहन सहित एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी गुरइंद्र सिंह ने बताया कि निरमल सिंह पुत्र दर्शन सिंह निवासी मानकपुर के घर रेड कर 2 ड्रमों में रखी 300 लीटर लाहन सहित काबू किया है। 

  • त्यूड़ी में जहरीला पदार्थ निगलने वाले व्यक्ति की मौत, दो व्यक्तियों पर लगा आरोप

    त्यूड़ी में जहरीला पदार्थ निगलने वाले व्यक्ति की मौत, दो व्यक्तियों पर लगा आरोप

    ऊना/सुशील पंडित : जिला के त्यूड़ी गांव में करीब 45 साल के व्यक्ति कुलदीप कुमार ने घर में पड़ा जहरीली दवाई का सेवन किया था। जिसकी पीजीआई में उपचार के दौरान मौत हो गई। जैसे ही ऊना पुलिस थाना को कुलदीप कुमार की मौत की सूचना मिली। उसके तुरंत बाद सदर पुलिस थाना के एसएचओ संजीव शर्मा के निर्देशानुसार पुलिस टीम मृतक के घर त्यूड़ी गांव में पहुंची।

    पुलिस ने मृतक के कमरे की गहनता से जांच की। उसके बाद मृतक की भाभी के बयान दर्ज किए। जबकि मृतक के शव को उसका बड़ा भाई व अन्य रिश्तेदार लेकर वापिस चंडीगढ़ से घर आ रहे हैं। वहीं ऊना पुलिस ने मृतक द्वारा वायरल किए गए वीडियो व सुसाइड नोट के आधार पर उसके स्वजनों के बयानों पर दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

    प्राप्त जानकारी के अनुसार त्यूडी गांव के व्यक्ति कुलदीप कुमार ने एक सुसाइड नोट लिखने और वीडियो बनाने के बाद जहरीला पदार्थ निगला था। पीड़ित व्यक्ति ने अपने हाथ पर भी अपने ही गांव के 2 लोगों के नाम लिखकर उन्हें अपनी मौत के लिए जिम्मेदार बताया था। हालांकि जहरीला पदार्थ निगलने वाले कुलदीप ने चोरी करने की बात कबूल की थी। जबकि उसके ऊपर अन्य चोरियों के मामले लगाए जाने के कारण वह काफी परेशान हो गया था। इसलिए कुलदीप शर्मा 47 उर्फ रिंकू नाम के व्यक्ति ने रविवार सुबह जहरीला पदार्थ निगल लिया था। मामला सामने आने पर परिजन तुरंत उसे उपचार के लिए ऊना के क्षेत्रीय अस्पताल में ले गए थे। लेकिन यहां पर उसकी नाजुक हालत को देखते हुए पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया था। पीजीआई में चिकित्सकों की टीम ने कुलदीप को बचाने के भरसक प्रयास किए। लेकिन उसकी मौत हो गई। वहीं, इस संबंध में डीएसपी अंकित शर्मा ने बताया की नामांकित दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरु कर दी है।

  • शिक्षक अपनी दक्षता से राष्ट्र को आगे ले जाने में सहायक :यशपाल ठाकुर

    शिक्षक अपनी दक्षता से राष्ट्र को आगे ले जाने में सहायक :यशपाल ठाकुर

    10 उत्कृष्ठ शिक्षकों को शॉल, टोपी व स्मृति चिन्ह किए भेंट

    ऊना/सुशील पंडित : रोटरी क्लब ऊना ने निजी होटल में शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया। इस अवसर पर क्लब ने जिला ऊना के अलग-अलग स्कूलों से चयनित 10 उत्कृष्ठ शिक्षकों को शॉल, टोपी व स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम में रोटरी क्लब ऊना के वरिष्ठ सदस्य व प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड से सेवानिवृत अतिरिक्त सचिव यशपाल ठाकुर ने कहा कि शिक्षक राष्ट्र के निर्माता होते है।

    उन्होंने कहा कि शिक्षक ही समाज में उत्कृष्ठ लोगों को तैयार करते है, जोकि अलग-अलग कार्य क्षेत्र में अपनी दक्षता से राष्ट्र को आगे ले जाने में सहायक साबित होते है। उन्होंने चयनित शिक्षकों को बधाई देते हुए आशा व्यक्त की कि वह भविष्य में भी शिक्षा के क्षेत्र में अपने उत्कृष्ठ योगदान को जारी रखेंगे, तथा क्षेत्र के छात्र-छात्राओं को सहीं दिशा देकर उन्हें राष्ट्र निर्माण में योगदान के लिए तैयार करेंगे। कार्यक्रम को रोटरी क्लब ऊना के प्रधान बलदेव चंद ने भी संबोधित किया। उन्होंने कहा कि रोटरी क्लब हर वर्ष सिग्रेचर प्रोजेक्ट के तहत सितंबर माह में शिक्षकों को सम्मानित करता है। कार्यक्रम को रोटरी सचिव ई. संजीव अग्रिहोत्री ने भी संबोधित किया।

    उन्होंने कहा कि रोटरी क्लब ऊना समाजसेवा के विभिन्न प्रकल्प चला रहा है। इसमें यहां गरीब व असहाय लोगों की सहायता करने, मैडिकल कैंप आयोजित करने, स्कूली विद्यार्थियों को शिक्षक कार्य में मदद, पर्यावरण संरक्षण के तहत वृक्षारोपण व अन्य गतिविधियों का संचालन किया जा रहा है। वहीं समाज में उत्कृष्ठ लोगों को सम्मानित कर प्रोत्साहित भी किया जाता है। इस अवसर पर वरिष्ठ रोटेरियन एचएन चीटू, पूर्व प्रधान नरेंद्र कपिला, बरजिंद्रजीत सिंह गोल्डी, सुरेंद्र ठाकुर, अनिल वशिष्ट, संजीव पुरी, जगदीश राव, सुमित अरोड़ा, यशपाल ठाकुर, प्राचार्य सोमलाल धीमान व अन्य सदस्य उपस्थित थे। 
    ये हुए सम्मानित
    कार्यक्रम में डीएवी पब्लिक स्कूल ऊना से कम्प्यूटर साईंस प्रवक्ता विपिन कुमार, अंग्रेजी प्रवक्ता सोनिया शर्मा, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कन्या ऊना से प्रवक्ता कैमिस्ट्री निशा धीमान, बदोली वरिमापा स्कूल से टीजीटी विश्व कुमार रत्न, खडड सीसे स्कूल से प्रवक्ता अंग्रेजी हरप्रीत कौर, समूर कलां प्राथमिक से जेबीटी शिक्षक मीनू बाला, चताड़ा प्राथमिक स्कूल से जेबीटी नीना कुमारी, धमांधरी वरिमापा से प्रवक्ता राजनीतिक विज्ञान प्रवक्ता अनुराधा शर्मा, तलमेहड़ा वरिमापा से प्रवक्ता जीवन मोदगिल, डीसी कालोनी प्राईमरी मॉडल स्कूल हैड टीचर रंजना को उनकी सराहनीय सेवाओं के लिए रोटरी क्लब द्वारा सम्मानित किया गया। 
    —————–

  • भारत को जल्द ही ई-हाईवे की सौगात मिलने जा रही है, गडकरी ने किया बड़ा खुलासा 

    भारत को जल्द ही ई-हाईवे की सौगात मिलने जा रही है, गडकरी ने किया बड़ा खुलासा 

    नई दिल्ली : तकनीक की दुनिया में तेजी से आगे बढ़ रहे भारत को जल्द ही ई-हाईवे की सौगात मिलने जा रही है। प्रदूषण को कम करने की दिशा में यह मिसाल साबित होगा। इस बारे में केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने सोमवार को बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने कहा कि सरकार, सौर ऊर्जा से चलने वाले इलेक्ट्रिक हाईवे विकसित करने पर काम कर रही है, जो भारी शुल्क वाले ट्रकों और बसों को चार्ज करने की सुविधा प्रदान करेगा।

    नितिन गडकरी का बड़ा ऐलान
    इंडो-अमेरिकन चैंबर ऑफ कॉमर्स (IACC) द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए, गडकरी ने दोहराया कि सरकार बिजली पर भारत की सार्वजनिक परिवहन प्रणाली विकसित करना चाहती है. उन्होंने कहा कि सरकार विद्युत गतिशीलता के लिए सौर और (Solar Energy) पवन ऊर्जा (Wind Energy) आधारित चार्जिंग तंत्र (Charging System) को दृढ़ता से प्रोत्साहित कर रही है।

    कैसे काम करेगा इलेक्ट्रिक हाईवे?
    उन्होंने कहा, ‘हम इलेक्ट्रिक हाईवे विकसित करने पर भी काम कर रहे हैं, जो सौर ऊर्जा से संचालित होंगे और इससे चलते समय भारी शुल्क वाले ट्रकों और बसों को चार्ज करने में सुविधा होगी.’ एक इलेक्ट्रिक हाईवे आम तौर पर एक सड़क को संदर्भित करता है जो उस पर यात्रा करने वाले वाहनों को बिजली की आपूर्ति करता है, जिसमें ओवरहेड पावर लाइन भी शामिल है।
    26 ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे का भी निर्माण

    गडकरी ने कहा कि सरकार टोल प्लाजा को सौर ऊर्जा से संचालित करने के लिए भी प्रोत्साहित कर रही है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि सड़क मंत्रालय ने प्रमुख गलियारों में मार्ग अनुकूलन अभ्यास किया है। इस बात पर जोर देते हुए कि एक अच्छी तरह से विकसित बुनियादी ढांचा आर्थिक गतिविधियों को बढ़ाता है, नए व्यवसाय बनाता है और रोजगार सृजन को बढ़ावा देता है। गडकरी ने कहा, ‘हम 26 ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे का निर्माण कर रहे हैं.’ पीएम गति शक्ति मास्टर प्लान के शुभारंभ के साथ, उन्होंने कहा कि परियोजनाओं को तेजी से मंजूरी मिलेगी और इससे रसद लागत में कमी आएगी।

  • खारघर में चलती स्कूल बस में लगी आग, देखें वीडियो

    खारघर में चलती स्कूल बस में लगी आग, देखें वीडियो

    नवी मुंबईः खारघर में सोमवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। बताया जा रहा है कि शहर के सीबीडी-बेलापुर के एक स्कूल के कुछ छात्रों की जान उस समय मुसीबत में पड़ गई, जब आज सुबह खारघर के सेक्टर-15 में उनकी स्कूल बस में अचानक आग लग गया। मिली जानकारी के मुताबिक, स्कूल बस में आग लगते ही उसमें मौजूद छात्रों में हड़कंप मच गया।

    हालांकि मौके पर पहुंची खारघर फायर ब्रिगेड की रेस्क्यू टीम ने आग को कुछ ही मिनटों में बुझा दिया। इससे पहले बस ड्राइवर और बस में मौजूद टीचर ने राहगीरों की मदद से आग लगने के तुरंत बाद चार छात्रों को सुरक्षित निकाल लिया था। खारघर फायर ब्रिगेड ने बताया कि सुबह 11.30 बजे एक बस में आग लगने की सूचना मिली। घटना के समय बस में चार छात्र थे, जो घबरा गए, लेकिन असिस्टेंट टीचर व ड्राइवर ने स्थिती को अच्छी तरह से संभाला और किसी बच्चे को नुकसान नहीं पहुंचा। बाद में स्कूल के प्रिंसिपल को सूचित किया गया. छात्रों को उनके माता-पिता को सौंप दिया गया है।

    जब स्कूल बस खारघर के सेक्टर-15 में घरकुल हाउसिंग कॉम्प्लेक्स के पास पहुंची तो उसके इंजन के बोनट में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग गयी। बस चालक ने इंजन के बोनट से धुआं निकलते देखा तो उसने तुरंत बस को सड़क किनारे रोक दिया। जब तक आग पूरी बस को अपनी चपेट में लेती, इससे पहले ही राहगीरों की मदद से छात्रों को बस से बाहर निकाल लिया गया। वहीँ, घटना की सूचना पाकर खारघर पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंची। खारघर पुलिस के वरिष्ठ निरीक्षक संदीपन शिंदे ने बताया कि फायर ब्रिगेड ने 5 मिनट के भीतर ही बस में लगी आग पर काबू पा लिया और बस को पूरी तरह से जलने से बचा लिया. इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है।

  • मंडलायुक्त एवं सूची पर्यवेक्षक ने की विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2022 की प्रगति की समीक्षा

    मंडलायुक्त एवं सूची पर्यवेक्षक ने की विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2022 की प्रगति की समीक्षा

    ऊना/सुशील पंडित : मतदाता सूचियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2022 के तहत कार्यान्वित की रही वर्तमान गतिविधियों की प्रगति की समीक्षा को लेकर आज मंडलायुक्त कांगड़ा एवं सूची पर्यवेक्षक अक्षय सूद की अध्यक्षता में एक बैठक का आयोजन किया गया।  इस दौरान उन्होंने जिले की निर्वाचक नामावली के सांख्यिकीय आंकड़ों और गतिविधियों की वर्तमान स्थिति और विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2022 की प्रगति के बारे में विस्तार से जानकारी हासिल की।

    इसके अलावा विभिन्न बूथों से प्राप्त प्रपत्र-6, 7 और 8 की क्रमवार प्रगति और बीएलओ तथा बीएलओ पर्यवेक्षकों से उनसे संबंधित मतदान केंद्रों में मतदाताओं के नामांकन के बारे में फीडबैक भी लिया। इस दौरान राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को निर्वाचक नामावली में नामों के पंजीकरण और विलोपन की प्रक्रिया और पात्रता प्रावधानों के बारे में विस्तार से जानकारी भी दी गई।  
    बैठक में जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त, ऊना राघव शर्मा ने मंडलायुक्त को विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अवधि के दौरान प्राप्त दावों और आपत्तियों के निपटारे की प्रगति के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि 18-19 वर्ष आयु वर्ग के युवा मतदाताओं की अनुमानित आबादी और पुनरीक्षण के दौरान मतदाता सूची में उनके पंजीकरण के लिए प्राप्त दावों के बीच के अंतर को कम करने में महत्वपूर्ण प्रगति हुई है। उन्होंने बताया कि यह अंतर जो 16 अगस्त को ई-रोल के मसौदा प्रकाशन के समय 56 प्रतिशत था, अब घटकर 30 प्रतिशत रह गया है। 
    मंडलायुक्त एवं सूची पर्यवेक्षक ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से अपील की कि वे जिले के प्रत्येक मतदान केंद्र पर अपनी पार्टियों के बूथ लेवल एजेंटों (बीएलए) को नियुक्त करें ताकि लोगों को चुनावी प्रक्रिया और ईसीआई के मतदाता पोर्टल एनवीएसपी और वोटर हेल्पलाइन मोबाइल ऐप के माध्यम से ऑनलाइन पंजीकरण के बारे में जागरूक किया जा सके।  उन्होंने मतदाता हेल्पलाइन मोबाइल ऐप और ईसीआई के एनवीएसपी पोर्टल के माध्यम से मतदाताओं के ऑनलाइन पंजीकरण की सुविधा का व्यापक प्रचार करने के भी निर्देश दिये। उन्होंने विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2022 की समय सीमा के अनुसार प्रत्येक गतिविधि को पूरा करने को भी कहा।
    इस अवसर पर तहसीलदार ऊना हुसन चंद, नायब तहसीलदार निर्वाचन अजय कुमार शर्मा, निर्वाचन कानूनगो अजय कुमार, हरजीत सिंह, बीएलओ सहित राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

  • नशा मुक्त भारत अभियान पर एनसीसी कैडिटों ने ली शपथ

    नशा मुक्त भारत अभियान पर एनसीसी कैडिटों ने ली शपथ

    ऊना/सुशील पंडित : सामाजिक न्याय एवं आधिकारित मंत्रालय के सौजन्य से नशा मुक्त भारत अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत एनआईसी के वीडियो कांफ्रेंस रूम में आयोजित नशा मुक्त भारत अभियान में लगभग 25 एनसीसी कैडिटो ने वर्चुअल मोड से जुड़कर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के संबोधन को सुना।

    यह जानकारी उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने दी। इस अभियान की शुरूआत देश के 272 जिलों से की गई थी जोकि नशे के दृष्टि से अति संवेदनशील थे। इस अभियान सफल बनाने के लिए बच्चें, बुजुर्ग व महिलाओं ने अपनी पूर्ण सहभागिता सुनिश्चित की। उन्होंने कहा कि सामाजिक न्याय एवं आधिकारिता मंत्रालय ने 8 करोड़ से अधिक लोगों को इस अभियान के तहत जोड़ने में कामयाबी हासिल की है। इस अवसर पर नशा मुक्त भारत बनाने के लिए एनसीसी कैडिटों को शपथ भी दिलाई गई।
    आजादी के अमृत काल में नशा मुक्त भारत बनाने के लिए महिलामंडल, आंगबाड़ी, आशावर्कर, स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के साथ-साथ एनसीसी कैडिटो का बहुत बड़ा योगदान है। उन्होंने कहा कि नशा एक धीमा जहर है जो कि मनुष्य के शरीर को खोखला कर देता है तथा इससे कई प्रकार की भयानक बीमारियां पैदा होती हैं। बच्चों के अभिभावकों को चाहिए कि वे अपने बच्चों के बर्ताव पर नजर रखें क्योंकि बच्चें तभी बुरी संगत में फंस जाते हैं जब बच्चों के माता-पिता उनके प्रति लापरवाही बरतते हैं। एनसीसी छात्र पढ़ाई के साथ-साथ स्वच्छता अभियान में भी अहम भूमिका निभा रहे हैं।

  • कांग्रेस नीति और नेता से विहीन: ऋतू अशोत्रा

    कांग्रेस नीति और नेता से विहीन: ऋतू अशोत्रा

    ऊना/सुशील पंडित : महिला मोर्चा की शहरी अध्यक्ष ऋतू अशोत्रा की अगुवाई में महिला मोर्चा की अहम बैठक का आयोजन नगर परिषद के वार्ड नम्बर सात में किया गया। इस मौके पर आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर महिला मोर्चा की भूमिका को लेकर चर्चा की गई वही साथी शासक भाजपा को मजबूत करने के लिए महिला मोर्चा की विभिन्न पदाधिकारियों को भी दायित्व सौंपा गए। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए शहरी महिला भाजपा की अध्यक्ष ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पूरी तरह से नीति और नेता से विहीन हो चुकी है। जबकि प्रदेश की भाजपा सरकार ने कठिन चुनौतियों का सामना करते हुए भी मौजूदा कार्यकाल में प्रदेश को विकास के पथ पर आगे बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि सदर विधानसभा क्षेत्र में इस बार भाजपा कांग्रेस पर बड़ी जीत दर्ज करेगी।

    रितु ने कहा कि वित्त आयोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने विधानसभा क्षेत्र में विकास के रथ को जिस तेजी से घुमाया है कांग्रेस की सभी सरकारें मिलकर भी अपने सभी कार्य कानों में विधानसभा क्षेत्र में इतना विकास नहीं करवा सकी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के मौजूदा विधायक जब भी वोट मांगने के लिए आपके घर द्वार पर आए तो उनसे पिछले 10 साल का लेखा-जोखा मांगना बिल्कुल न भूलना। उन्होंने कहा कि साढे 4 वर्ष तक अज्ञातवास में रहने वाले विधायक को चुनाव नजदीक आते ही जनता और विकास कार्यों की याद आने लगी है। जबकि इससे पहले विधायक केवल मात्र माफिया को बचाने के लिए सरकारी अधिकारियों के साथ गुंडागर्दी करते नजर आते थे। उन्होंने कहा कि विधायक जनता के बीच जाने से पहले अपने 10 साल के कार्यकाल का लेखा-जोखा जरूर साथ लेकर चलें। जिसमें पूर्व कांग्रेसी सरकार के 5 वर्ष और मौजूदा विधायक कार्यकाल मे किए गए तमाम कार्य जनता को बताने का कष्ट करें। इस मौके पर महिला भाजपा कार्यकर्ताओं में मीनाक्षी राणा,बलविंदर कौर, अनु ठाकुर, ममता कश्यप, रजनी ठाकुर, सीमा दत्ता, उर्मिला तलवार, पुष्पा देवी निशा शर्मा, रेखा, कमलेश्वर सोनिया शकुंतला उषा देवी निर्मला कविता पूजा प्रीति प्रीति वालिया उषा देवी ज्योति, कमलेश, निर्मला समेत अन्य लोग भी मौजूद रहे।

  • पंजाबः  छावनी मोहल्ला में कार सवार युवकों ने चलाई गोलियां, एक घायल

    पंजाबः  छावनी मोहल्ला में कार सवार युवकों ने चलाई गोलियां, एक घायल

    लुधियानाः पंजाब में क्राइम की वारदाते लगातार बढ़ती जा रही है। आए दिन गोली चलने के मामले सामने आ रहे है। वहीं आज ऐसा ही मामला लुधियाना से देखने को मिला है। शहर के दोमोरिया पुल के साथ छावनी मोहल्ला में गोली चलने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि कुछ कार सवार युवकों ने मोटरसाइकिल पर जा रहे दो नौजवानों पर जानलेवा हमला किया है, जिससे कि एक नौजवान बुरी तरह से घायल हो गया है।

    घायल की पहचान हैबोवाल के टल्ली के रूप में हुई है। हमला किसी पुरानी रंजिश के चलते किया गया है। फिलहाल हमलावर मौके से फरार बताए जा रहे हैं। मौके पर लोगों की काफी भीड़ जमा हो गई, वहीं दूसरी तरफ इस तरह सरेआम फायरिंग से लोगों में खौफ पाया जा रहा है। घटना की सूचना मिलते ही रूपिंद्र कौर एडीसीपी 1 और एसीपी सुमित सूद मौके पर पहुंचे और घटना का जायजा लिया जा रहा है। गोली चलने के मामले को लेकर पुलिस अधिकारी मौके पर मौजूद लोगों से पूछताछ कर रहे है।

  • फोक मीडिया दलों ने शिक्षा के क्षेत्र में संचालित की जा रही योजनाओं बारे किया जागरूक

    फोक मीडिया दलों ने शिक्षा के क्षेत्र में संचालित की जा रही योजनाओं बारे किया जागरूक

    ऊना/सुशील पंडित : सूचना एवं जन संपर्क विभाग के सूचीबद्ध सांस्कृतिक दलों पूर्वी कलामंच, जलग्रां टब्बा और आरके कलामंच, चिंतपूर्णी के कलाकारों ने विभागीय विशेष प्रचार अभियान के अंतर्गत हरोली विधानसभा के सिंगा, गोंदपुर बुल्लां, अप्पर बढे़ड़ा, बट्ट कलां व नंगल खुर्द में लोक संगीत व नुक्कड़ नाटक से प्रदेश सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी।
    कलाकारों ने जानकारी देते हुए बताया कि हिमाचल प्रदेश साक्षारता दर में देश में दूसरे स्थान पर है। माध्यमिक तथा उच्च शिक्षा क्षेत्र में वर्तमान में 1904 राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशालाएं, 927 राजकीय उच्च पाठशाएं, 132 राजकीय डिग्री महाविद्यालय, 8 राजकीय संस्कृत महाविद्यालय, एक एससीईआरटी तथा एक राजकीय शिक्षक शिक्षा महाविद्यालय क्रियाशील है। उन्होंने बताया कि पिछले साढे़ चार वर्षों में 72 माध्यमिक पाठशालाओं को उच्च तथा 72 उच्च पाठशालाओं को वरिष्ठ माध्यमिक पाठशालाओं में स्तरोन्नत किया गया है।
    सांस्कृतिक दलों ने बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में विभिन्न योजनाएं संचालित की है। उन्होंने बताया कि आर्थिक रूप से कमजोर मेधावी विद्यार्थियों को बारहवीं तथा स्नातक के उपरांत मेडिकल, इंजीनियरिंग व अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं के प्रशिक्षण हेतू वित्तीय सहायता प्रदान की जा रही है।

    फोक मीडिया दलों ने बताया कि स्वर्ण जयंती सुपर 100 योजना के तहत प्रदेश के पूर्ण राज्यत्व की स्वर्ण जयंती के उपलक्ष्य में दसवीं कक्षा में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले 11वीं कक्षा में पढ़ रहे 100 मेधावी विद्यार्थियों को व्यावसायिक अथवा किसी तकनीकी कोर्स में प्रशिक्षण के लिए एक लाख रूपये प्रति विद्यार्थी की प्रोत्साहन राशि प्रदान की जा रही है।
    कलाकारों ने लोगों को नशे के दुष्प्रभावों बारे जागरूक करते हुए बताया कि नशे की प्रवृति से सामाजिक, शारीरिक, मानसिक व आर्थिक नुकसान होता है।

    नशे की दलदल में धंसने के बाद बाहर निकलना मुश्किल हो जाता है, इसलिए सभी युवाओं को इससे सतर्क रहने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि युवाओं में किसी भी नई चीज की ओर आकर्षित होने की स्वाभाविक प्रवृति होती है लेकिन नशे का आकर्षण घातक हो सकता है। नशा पूरे परिवार को विनाश की ओर ले जाता है। उन्होंने युवाओं को किसी भी प्रकार के नशीले पदार्थों का सेवन न करने के लिए प्रेरित किया।
    इस मौके पर बट्ट कलां प्रधान रोजी, नंगल खुर्द प्रधान प्रवीन कुमार, बढे़ड़ा प्रधान नीलम कुमारी, ग्राम पंचायत गोंदपुर बुल्ला के प्रधान सतनाम सिंह, सिंगा पंचायत प्रधान गुरदेव सिंह, उप प्रधान भरत भूषण, जसवंत सिंह, जोगिन्द्र पाल सहित वार्ड सदस्य ज्योति देवी, वनीता देवी, सुरजीत कौर सहित स्थानीय लोग उपस्थित रहे।