Blog

  • 1 फरवरी से सड़कों पर नहीं दिखेंगी पुरानी पेट्रोल-डीजल गाड़ियां, आदेश जारी

    1 फरवरी से सड़कों पर नहीं दिखेंगी पुरानी पेट्रोल-डीजल गाड़ियां, आदेश जारी

    नोएडाः दिल्ली से सटे नोएडा में अब 10 साल पुरानी डीजल और 15 साल पुरानी गाड़ियों के खिलाफ 1 फरवरी से अभियान चलेगा। अगर पेट्रोल और डीजल की पुरानी गाड़ियां सड़कों पर नजर आईं तो उन्हें जब्त किया जाएगा। शासन की सख्ती के बाद से गौतमबुद्ध नगर ARTO ने अब यह कदम उठाया और जब्तीकरण के लिए परिवहन विभाग ने 6 टीमें बनाई हैं। बता दें कि 1 फरवरी 2022 को परिवहन विभाग की तरफ से पुरानी गाड़ियों का रजिस्ट्रेशन कैंसिल किया जा चुका है।

    ARTO प्रशासन डॉ. सियाराम वर्मा ने अवधि पूर्ण हो चुके 1 लाख 19 हजार वाहनों को नोटिस भेजा है, जिसमें 23 सरकारी गाड़ियां भी शामिल हैं जो नियमों की अनदेखी कर रही हैं। इनमें DM कार्यालय, पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्ध नगर, जिला न्यायालय, कमिश्नर ट्रेड टैक्स, फैमिली वेलफेयर डिपार्टमेंट और सर्विलेंस मेडिकल ऑफिसर कार्यालय की गाड़ियां भी शामिल है।

    गौरतलब है कि पुरानी गाड़ियों को स्क्रैप करने के लिए केंद्र सरकार की तरफ से स्क्रैप पॉलिसी घोषित की गई थी। लेकिन इस पॉलिसी के प्रति दिलचस्पी ना दिखाने के बाद यह निर्णय परिवहन विभाग की तरफ से लिया गया है। इसके तहत गौतमबुद्ध नगर में यूपी 16 से यूपी 16 जेड से शुरू होने वाले नंबर इन 15 साल पुराने वाहनों की श्रेणी में आते हैं।

    ARTO प्रशासन डॉ. सियाराम वर्मा ने बताया कि 1 लाख 19 हजार वाहनों को दो महीने पहले नोटिस भेजा गया है। उन्हें स्क्रैप पालिसी के तहत छूट या परिवहन विभाग की तरफ से एनओसी लेकर दूसरे जिले में वाहन ले जाने की अनुमति है। लेकिन इस पॉलिसी में दिलचस्पी वजह से अब जब्तीकरण की विशेष अभियान 1 फ़रवरी से चलाया जाएगा।

  • मेले में लगी आग, सिलेंडर फटने से कई श्रद्धालु झुलसे

    मेले में लगी आग, सिलेंडर फटने से कई श्रद्धालु झुलसे

    नई दिल्ली : प्रयागराज के माघ मेले में एक बड़ा हादसा होने की खबर सामने आई है। यहां पर सिलेंडर फटने से आग लगी है। माघ मेले में तुलसी मार्ग पर भारद्वाज महोत्सव के पंडाल में सिलेंडर लीकेज के बाद वॉल फटने से हादसा हुआ है। इस आग में 5 श्रद्धालु झुलसे हैं और एक महिला की हालत गंभीर हैं। वहीं झुलसे हुए श्रद्धालुओं को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया हैं और हादसे में टेंट, फर्नीचर भी जलकर राख हो गए हैं। घटना की जानकारी मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग को बुझाया गया।

    वहीं पुलिस और प्रशासन के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। आग लगने से मेले में अफरा-तफरी मच गई, अचला सप्तमी और शनिवार का दिन होने की वजह से मेले में काफी भीड़ रही। इसके साथ ही हादसे की वजह से मेले में जाने वाले हर रास्तों पर लंबा जाम लगा है।

    जानकारी के मुताबिक भंडारे का कार्यक्रम दौरान खाना बनाते वक्त सिलेंडर में कुछ लीकेज हुआ और सिलेंडर का जो पाइप है वहां पर आग लगने की वजह से जो लोग भोजन प्रसाद बना रहे थें, उनके हाथ झुलस गए हैं। घटना के बाद उनको तत्काल उपचार के लिए भेज दिया गया है और फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया।

  • नॉर्थ हल्के में सियासी भूचाल: 50 लाख के सोसाइटी घोटाले मामले में आरोपी कांग्रेसी पार्षद विक्की कालिया ने किया सुसाईड, देखें वीडियो

    नॉर्थ हल्के में सियासी भूचाल: 50 लाख के सोसाइटी घोटाले मामले में आरोपी कांग्रेसी पार्षद विक्की कालिया ने किया सुसाईड, देखें वीडियो

    पढ़े पूरा मामला इन लोगों के खिलाफ लिखा सुसाइड नोट…

    जालंधर (अनिल/वरुण)। नॉर्थ हल्के में हुए सोसाइटी गबन मामले में आरोपी विक्की कालिया आज देर शाम सुसाइड नोट लिखकर जहर निगल लिया। जिसके बाद उन्हें नाजुक हालत में प्राइवेट अस्पताल में दाखिल कराया गया। इसके बाद डॉक्टरों ने उन्हें वेंटिलेटर पर रखकर इलाज शुरू किया मगर इलाज दौरान उनकी मौत हो गई। 

    पार्षद विक्की कालिया द्वारा दो पेज का लंबा चौड़ा सुसाइड नोट लिखा है। जिस पर मुख्य तौर पर नॉर्थ हल्के के पूर्व भाजपा विधायक केडी भंडारी सहित आधा दर्जन लोगों पर मौत के जिम्मेदार के इल्जाम लगाए हैं विक्की कालिया ने सुसाइड नोट में यहां तक खुलासा किया कि नॉर्थ हल्के में हुए सोसाइटी गबन मामले में उनसे 20 लाख रुपए की फिरौती मांगी जा रही थी।

    जिसमें ₹15 लाख जर्ज तथा पुलिस को 50 लाख देने की बात हो रही थी। वह इस मामले में काफी हताश थे तथा कई बार इन लोगों से मदद भी मांगी मगर केडी भंडारी की ओर से उनके ऊपर काफी दबाव डाला जा रहा था। जिसके बाद उन्होंने विवश होकर यह कदम उठाया फिलहाल परिवार वालों ने इस मामले में कुछ भी कहने से इनकार किया है। 

    बता दें कि नॉर्थ हल्के में बीते 6 महीने पहले 50 लाख रुपए सोसाइटी गबन मामले में पार्षद दीपक शारदा के पिता सहित कई लोगों का नाम एफआईआर में दर्ज है तथा पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार भी किया मगर हाईकोर्ट से राहत मिलने के बाद यह केस अंडर ट्रायल चल रहा है।

  • कांग्रेस ने स्टार प्रचारकों की लिस्ट की जारी, सोनिया गांधी प्रचार से रहेंगी दूर

    कांग्रेस ने स्टार प्रचारकों की लिस्ट की जारी, सोनिया गांधी प्रचार से रहेंगी दूर

    नेशनल डेस्कः आगामी त्रिपुरा विधानसभा चुनाव को लेकर सभी सियासी पार्टियों ने कमर कस ली है। कांग्रेस ने अपने 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट भी जारी कर दी है। स्टार प्रचारकों में यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी को बाहर रखा गया है। त्रिपुरा में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा समेत कई दिग्गज चुनाव प्रचार करेंगे।

    कांग्रेस ने राजस्थान के मुख्यमत्री अशोक गहलोत और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को भी स्टार प्रचारक बनाया है। राजस्थान के पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट भी त्रिपुरा में कांग्रेस का प्रचार करते नजर आएंगे। गुजरात से जिग्नेश मेवानी, पार्टी प्रवक्ता पवन खेड़ा, सुप्रिया श्रीनेत भी इस लिस्ट में शामिल हैं ।

  • ओपीएस बहाली को लेकर शिष्टमंडल राजिन्द्र स्वदेशी की अगुवाई में उपमुख्यमंत्री से मिला

    ओपीएस बहाली को लेकर शिष्टमंडल राजिन्द्र स्वदेशी की अगुवाई में उपमुख्यमंत्री से मिला

    ऊना/ सुशील पंडित : राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा की तरफ से एक शिष्टमंडल राष्ट्रीय सोशल मीडिया प्रभारी राजिन्द्र स्वदेशी जी के नेतृत्व में हिमाचल प्रदेश सरकार से मिला। उन्होंने माननीय मुख्यमंत्री एवं उपमुख्यमंत्री का पुरानी पेंशन बहाल करने पर राज्य के सभी कर्मचारियों की ओर से आभार व्यक्त किया। गौरतलब है कि 13 जनवरी 2023 को लोहड़ी के पावन अवसर पर हिमाचल प्रदेश राज्य की कांग्रेस सरकार की प्रथम कैबिनेट मीटिंग में ही मुख्यमंत्रीं सुखविंदर सिंह सुक्खू  ने ओपीएस बहाली की घोषणा की थी।

    वर्ष 2003 के उपरांत हुई राज्य की सभी सरकारी नियुक्तियों के रिटायरमेंट पर नई पेंशन योजना के तहत भर्तियां की जा रही थीं जिसके कारण सरकारी कर्मचारी बुढ़ापे में दूसरों पर आश्रित रहने को विवश थे। बुढ़ापे में स्वाभिमान के साथ स्वनिर्भर रहने हेतु पुरानी पेंशन योजना के लाभ प्रदान कर प्रदेश सरकार ने लाखों कर्मचारियों को अनुगृहीत किया है। आपने एक संवैधानिक अधिकार को बहाल किया है। जिसका समर्थन भारतीय संविधान के साथ-साथ भारतीय सर्वोच्च न्यायालय के संग अन्तरराष्ट्रीय श्रम संघ भी करता है। जिसके लिए प्रदेश के कर्मचारी आपका धन्यवाद करते हैं।
     

  • नशे की हालत में टीचर ने छात्राओं के साथ की अश्लील हरकत, देखें वीडियो

    नशे की हालत में टीचर ने छात्राओं के साथ की अश्लील हरकत, देखें वीडियो

    शाम चौरासी: होशियारपुर के साथ लगते बुलोवाल थाना क्षेत्र के शाम चौरासी गांव से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां एक स्कूल शिक्षक ने नशे की हालत में अपनी स्कूली छात्राओं के साथ अश्लील हरकत की और जब ग्रामीणों को इस बात का पता चला तो स्कूल पहुंचने से पहले ही आरोपी वहां से भाग गया। 

    ग्रामीणों का कहना है कि यह शिक्षक पहले भी इस तरह की हरकत करता रहा है लेकिन अभी तक उसे बर्खास्त नहीं किया गया है। ग्रामीणों ने स्कूल में शिक्षक के खिलाफ नारेबाजी भी की। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी शिक्षक को हिरासत में ले लिया है और उसके खिलाफ आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

  • कांग्रेस के पूर्व पार्षद विक्की कालिया ने निगला जहर

    कांग्रेस के पूर्व पार्षद विक्की कालिया ने निगला जहर

    जालंधर, वरुण/हर्ष: कांग्रेस पार्टी के वार्ड नंबर 64 के पूर्व पार्षद को लेकर बड़ी ख़बर सामने आई है। मिली जानकारी के मुताबिक आज बाद दोपहर पूर्व पार्षद सुशील कालिया विक्की ने जहरीली वस्तु निगल ली। जिन्हें निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां उसे हालत काफी गंभीर देखते हुए वेंटिलेटर पर रखा गया।

    बता दें कि विक्की कालिया का नाम 50 लाख रुपए की ग्रांट के घोटाले के मामले में आया था। इस मामले में उनके परिवार के अन्य सदस्यों पर भी पुलिस केस दर्ज हैं। विक्की कालिया को तो हाईकोर्ट से जमानत मिल गई थी परंतु उनके बेटे अंशुमन की जमानत को सुप्रीम कोर्ट ने भी रद्द कर दिया है।

  • उना में सांसद महा खेल का आयोजन, अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी विशाल भारद्वाज ने किया शुभारंभ 

    उना में सांसद महा खेल का आयोजन, अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी विशाल भारद्वाज ने किया शुभारंभ 

    ऊना/ सुशील पंडित :  ऊना इंदिरा गांधी खेल परिसर में सांसद खेल महाकुंभ के द्वितीय संस्करण में कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।इस प्रतिययोगिता की शुरुआत अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी विशाल भारद्वाज द्वारा की गई। डीसीए अध्यक्ष मदन पुरी व संसदीय आयोजन समिति के सदस्य कमल सैणी विशेष रूप से उपस्थित रहे। इंदिरा खेल परिसर में आयोजित की गई इस कुश्ती प्रतिययोगिता में जिला ऊना, देहरा और जसवां परागपुर विधानसभा क्षेत्रों के 100 से अधिक खिलाडिय़ों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

    अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाडी विशाल भारद्वाज ने कहा कि सांसद अनुराग ठाकुर द्वारा प्रदेश की खेल प्रतिभाओं को निखारने के लिए बेहतर मंच प्रदान किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि खेलों में भाग लेकर युवा पीढ़ी नशे से भी दूर रह सकती है। खेल महाकुंभ आयोजित समिति के सदस्य अनूपम लखनपाल ने बताया कि लकड़ों के अंडर 15 वर्ग में 41 किलोग्राम मेें हर्षदीप संधू प्रथम, मनप्रीत द्वितीय व प्रथम ने तृतीय स्थान पाया।  57 किलोग्राम भार वर्ग में संगम ने पहला, अमनदीप ने दूसरा व सक्षम ने तीसरा स्थान पाया। वहीं ओपन प्रतियोगिता में अर्शदीप सिंह अटवाल ने विजेता व उपविजेता राजिंद्र रहे। वहीं लकडिय़ों के वर्ग में अंडर-15 वर्ग में 39 किलोग्राम में वारिका, मेधा शर्मा व काशवी ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पाया। 54 किलोग्राम भार वर्ग में मान्या शर्मा प्रथम, श्रेया  द्वितीय व भारती तृतीय स्थान पर रही।

    लड़कियों की ओपन प्रतियोगिता में कृतिका प्रथम, तनिशा द्वितीय व आरूषि ने तृतीय स्थान पाया। इसके साथ ही सीनियर पुरुष वर्ग के 61 किलोग्राम में कुशव शर्मा ने प्रथम,  साहिल द्वितीय व अंश तृतीय स्थान पर रहे। 74 किलोग्राम में गौरव ने पहला, शशांक ने दूसरा व माधव ने तीसरा स्थान पाया। ओपन वर्ग में अर्शदीप प्रथम, शैरी द्वितीय व रजत तृतीय स्थान पर रहे। सीनियर महिला वर्ग के 53 किलोग्राम में वंशिका प्रथम, दीक्षा द्वितीय व दीपिका तृतीय स्थान पर रही। 65 किलोग्राम में मेघा प्रथम, डिपंल द्वितीय व कोमल तृतीय स्थान पर रही। ओपन प्रतियोगता में दीक्षा प्रथम, किरण द्वितीय व स्नेह लत्ता ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।

    सभी विजेता व उपविजेताओं को सांसद खेल महाकुंभ की संसदीय आयोजन समिति ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया।  समिति के सदस्य कमल सैनी ने कहा कि सांसद खेल महाकुंभ के प्रथम संस्करण में क्रिकेट, कबड्डी, बास्केटबॉल और फुटबॉल सहित कई खेलों को शामिल किया गया था, लेकिन द्वितीय संस्करण में कुश्ती और एथलेटिक्स को भी शामिल किया गया है, ताकि इन दोनों खेलों से जुड़े खिलाडिय़ों को भी उचित मंच मिल सके। इस अवसर पर सांसद खेल महाकुंभ की संसदीय आयोजन समिति के सदस्य राजेंद्र, संदीप कुमार, गोल्डी बाबा, हर्ष शर्मा, मदन पुरी, अर्जुन अवार्डी जोनी चौधरी, कोच रिंकू शर्मा व प्रिंस पठानिया सहित अन्य उपस्थित रहे।

  • चाइना डोर में करंट आने से बुरी तरह झुलसा 10 वर्षीय बच्चा

    चाइना डोर में करंट आने से बुरी तरह झुलसा 10 वर्षीय बच्चा

    होशियारपुरः मोहल्ला दीप नगर में चाइना डोर से करंट लगने के कारण10 वर्षीय बच्चा बुरी तरह से झुलस गया। जिस कारण बच्चे का एक पैर और टांग बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। बच्चे को सिविल अस्पताल होशियारपुर ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने इलाज कर उसे घर भेज दिया है। बच्चे के पिता तनीश कुमार ने हादसे की जानकारी देते हुए बताया कि बिजली के तार उनके घर के ऊपर से गुजरती हैं, जो काफी ऊंचाई पर हैं।

    उन्होंने बताया कि तनिष अपनी बहन के साथ घर की छत पर खेल रहा था, इसी बीच एक पतंग कटकर आ गई। पतंग बिजली के तार में फंस गई और छत पर खेल रहे तनिश कुमार के पैर में लग गई। जिससे उसे जोरदार करंट लग गया। तनिश गंभीर रूप से घायल हो गया और उसका एक पैर व टांग बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

    मौके पर पहुंचे सरबत दा भला वेलफेयर सोसायटी के अध्यक्ष डॉ. पीएस मान ने पीड़ित परिवार का हाल जाना और परिवार को हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया। डॉ. पीएस मान ने कहा कि सरकार को चाइना डोर पर पूरी तरह सख्ती दिखानी चाहिए ताकि कोई ओर इस घातक डोर से शिकार न हो सके।

  • ऊना जिला में डे-बोर्डिंग स्कूल बनाने को लेकर कवायद शुरू

    ऊना जिला में डे-बोर्डिंग स्कूल बनाने को लेकर कवायद शुरू

    एसडीएम को दिए भूमि चिन्हित करने के निर्देश, उपमंडल स्तर पर बनेंगे डे-बोर्डिंग स्कूल

    ऊना/सुशील पंडित : जिला ऊना में प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में आवासीय विद्यालय बनाने की कवायद शुरू कर दी है। इस संबंध में उपायुक्त ने शनिवार को समस्त एसडीएम के साथ आवश्यक बैठक की। उपायुक्त ने समस्त एसडीएम को दस दिन के भीतर भूमि चिन्हित करने के निर्देश दिए। उपायुक्त ने आवासीय विद्यालय बनाने के लिए 100 कनाल भूमि का चयन करने को कहा।

    उन्होंने बताया कि सौ कनाल भूमि में से 25 कनाल भूमि खेलकूद गतिविधियों के लिए तथा शेष भूमि पर आधुनिक सुविधायुक्त शैक्षणिक आधारभूत ढांचा विकसित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि डे-बोर्डिंग स्कूल खोलने के उपमंडल मुख्यालय या इसके आसपास के पांच किलोमीटर के क्षेत्र को प्राथमिकता दी जाएगी।  इस अवसर पर एसडीएम हरोली विशाल शर्मा, एसडीएम गगरेट सोमिल गौतम, एसडीएम अंब डॉक्टर मदन कुमार, जिला राजस्व अधिकारी ऊना जोगिंदर पटियाल, तहसीलदार ऊना हुस्न चंद चैधरी, सहित अन्य विभागों के अधिकारी भी उपस्थित थे।