उधमपुरः जम्मू से डोडा यात्रियों को ले जा रही बस जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग उधमपुर के सैल सल्लन में पर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
Blog
-

Caption Cool के बाद फिल्म प्रोड्यूसर बने MS Dhoni, मूवी का पोस्टर किया जारी
क्रिकेट : भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी क्रिकेट में सफल पारी खेलने के बाद अब फिल्म प्रोडक्शन की ओर बढ़ रहे हैं। धोनी ने अपनी पहली तमिल फिल्म ‘लेट्स गेट मैरिड’ की घोषणा की है। इससे धोनी के फैंस में खुशी की लहर है। फेंस ने उनके नए तमिल वेंचर के लिए शुभकामनाएं दी हैं। क्रिकेटर से प्रोड्यूसर बने धोनी ने शुक्रवार को आपनी फिल्म का मोशन पोस्टर जारी करते हुए फिल्म का नाम और कास्ट की घोषणा की।
एमएस धोनी के प्रोडक्शन में बन रही इस फिल्म में तमिल सिनेमा के जाने-माने कलाकार नजर आने वाले हैं। धोनी की इस फिल्म में हरीश कल्याण और इवाना मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। जबकि नादिया और योगी बाबू मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। एमएस धोनी की डेब्यू फिल्म का पोस्टर आउट होते ही फैन्स काफी खुश हैं और धोनी को बधाई दे रहे हैं।

बता दें कि महेंद्र सिंह धोनी ने 25 जनवरी 2019 को अपनी कंपनी धोनी एंटरटेनमेंट की शुरुआत की थी। उनके प्रोडक्शन हाउस ने अब तक तीन लघु फिल्मों का निर्माण किया है, जिनमें रोर ऑफ द लोन, बिल्ज टू ग्लोरी और द हिडन हिंदू शामिल हैं। खास बात यह है कि धोनी ने एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में डेब्यू के लिए तमिल सिनेमा को चुना है। धोनी एंटरटेनमेंट कंपनी द्वारा निर्मित की जाने वाली पहली तमिल फिल्म का पोस्टर एक एनिमेटेड पोस्टर है। फिल्म का निर्देशन रमेश थमिलमनी ने किया है। रमेश की यह पहली फिल्म है। इस प्रोडक्शन हाउस का काम उनकी पत्नी साक्षी धोनी देख रही हैं।
-

राष्ट्रपति भवन के Mughal Garden का बदला नाम, देखें वीडियो
नई दिल्लीः केंद्र सरकार ने राष्ट्रपति भवन में स्थित मुगल गार्डन का नाम बदल दिया है। आजादी के अमृत महोत्सव के मद्देनजर सरकार ने मुगल गार्डन का नाम बदलकर अमृत उद्यान कर दिया है। गौरतलब है कि इससे पहले दिल्ली में स्थित कई मुगल शासकों के नाम पर बनी सड़कों का भी नाम बदल दिया था। औरंगजेब रोड का नाम बदलकर एपीजे अब्दुल कलाम रोड कर दिया था।
आम जनता के 31 जनवरी से 26 मार्च जनता तक खुला रहेगा गार्डन
राष्ट्रपति भवन की ओर से जारी एक बयान में बताया गया है कि इस वर्ष 31 जनवरी 26 मार्च तक जनता के लिए अमृत उद्यान (मुगल गार्डन) खुला रहेगा। इसके बाद 28 मार्च को सिर्फ किसानों के लिए और 29 मार्च को दिव्यांग जनों के लिए खोला जाएगा। इसके बाद 30 मार्च को पुलिस, सुरक्षा बल और सेना के परिवारों के लिए गार्डन खुला रहेगा। इस दौरान वीजिटर यहां पर मौजूद खूबसूरत फूलों का आनंद ले सकेंगे। गौरतलब है कि अमृत उद्यान (मुगल गार्डन) में 12 तरह के खूबसूरत ट्यूलिप के फूल हैं। गार्डन जल्द ही आम लोगों के लिए खुलने वाला है। इस गार्डन को कई तरह की खूबसूरत फूलों के पौधे लगाए गए हैं। इनमें से ट्यूलिप और गुलाब के फूल सबसे ज्यादा लोगों के आकर्षण के केंद्र होते हैं।
ऑनलाइन पास के जरिए मिलेगी एंट्री
राष्ट्रपति भवन की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है कि अमृत उद्यान में उन्हीं लोगों को जाने की इजाजत होगी, जो लोग ऑनलाइन अग्रिम बुकिंग के जरिए पास लेकर आएंगे। बयान में कहा गया है कि सुरक्षा कारणों से एहतियात के तौर पर वॉक-इन एंट्री की सुविधा नहीं होगी। गौरतलब है कि पिछले साल भी वॉक-इन एंट्री की सुविधा नहीं थी। तब भी अग्रिम ऑनलाइन बुकिंग करने वालों को ही गार्डन में जाने की इजाजत दी गई थी।
ये हैं गार्डन में जाने का समय
गार्डन सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक खुला रहेगा। अमृत उद्यान में जाने के लिए सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक 7 हजार 500 लोगों के लिए ही टिकट जारी किए जाएंगे। इसके बाद 12 से शाम के चार बजे तक गार्डन में जाने के लिए एक फिर से 10 हजार लोगों को पास जारी किए जाएंगे। यह राष्ट्रपति भवन में उद्यान भवन की तरह होगा।
-

एक और कंझावला कांड! कार चालक ने स्कूटी सवार को टक्कर मार घसीटा, एक की मौत, देखें CCTV
नई दिल्लीः दिल्ली के केशवपुरम में शुक्रवार तड़के एक कार की टक्कर से स्कूटर पर सवार एक की मौत हो गई। कार चालक टक्कर के बाद बाइक सवार को करीब 350 मीटर तक वाहन के बोनट पर घसीटता हुआ ले गया। घटना में स्कूटर पर मौजूद दोनों लोगों की मौत हो गई है। न्यूज़ एजेंसी अनुसार 19 से 21 वर्ष की आयु के पांच छात्र नशे की हालत में एक विवाह समारोह से लौट रहे थे और टाटा ज़ेस्ट कार में सवार होकर दिल्ली की सड़कों पर घूम रहे थे। लगभग सुबह 3 बजे, केशव पुरम पुलिस स्टेशन की दो पीसीआर वैन ने दिल्ली के कन्हैया नगर इलाके में मौजूद प्रेरणा चौक पर एक कार को होंडा एक्टिवा स्कूटर से टकराते हुए देखा।
कैलाश भटनागर और सुमित खारी के रूप में पहचाने जाने वाले दो व्यक्ति स्कूटर पर सवार थे, जब कार ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार का बोनट खुल गया और स्कूटर चला रहा कैलाश कार के शीशे और बोनट के बीच फंस गया। सुमित भी टक्कर के बाद कार की छत पर जा गिरा। स्कूटी कार के बंपर में फंस गई। पुलिस ने कहा कि कार को रोकने के बजाय, आरोपियों ने मौके से भागने का प्रयास किया और कैलाश को घसीट कर ले गए। केशवपुरम थाने के हेड कांस्टेबल सुरजीत सिंह और कांस्टेबल राम किशोर ने करीब 350 मीटर तक कार का पीछा किया और वाहन को रोक लिया।
इस बीच, अन्य पीसीआर वैन में तैनात सहायक उप-निरीक्षक अजब सिंह और हेड कांस्टेबल अमित को दुर्घटना के बारे में बताया गया और उन्होंने कैलाश और सुमित दोनों को दीप चंद बंधु अस्पताल पहुंचाया। जहां कैलाश को मृत घोषित कर दिया गया, वहीं सुमित का इलाज चल रहा है। पुलिस के मुताबिक एक आरोपी प्रवीण कार चला रहा था। वहीं कार में मौजूद ओम भारद्वाज, हर्ष मुद्गल और देवांश को जांच के दौरान गिरफ्तार किया गया है।
-

महिला ने व्यक्ति पर लगाए यौन शोषण के आरोप, शिवसेना नेता ने पुलिस को दी चेतावनी, देखें वीडियो
जालंधर, वरुण/हर्षः महानगर के थाना नंबर 1 के अंतगर्त आते एक महिला ने व्यक्ति पर यौन शोषण के आरोप लगाए है। इस संबंध में महिला ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि उसे थाना नंबर एक में मामले संबंधी शिकायत दर्ज करवाए 2 महीने हो गए है। लेकिन थाना नंबर 1 की पुलिस द्वारा व्यक्ति पर कोई कार्रवाई नहीं की गई। इस दौरान पीड़ित महिला ने आज शिवसेना समाजवादी से मदद की गुहार लगाई।
जिसके बाद शिवसेना समाजवादी के पंजाब चेयरमैन नरेंद्र थापर महिला कार्यकर्ताओं सहित थाना एक में पीड़ित के हक में कार्रवाई को लेकर पहुंचे। शिवसेना नेता थापर ने मीडिया से बातचीत दौरान कहा कि अगर 2 दिन के अंदर पीड़ित महिला को इंसाफ नहीं दिया गया, तो शिवसेना समाजवादी महिला को इंसाफ दिलाने के लिए थाने के बाहर धरना लगाकर रोष प्रदर्शन करेगी। जिसकी जिम्मेदारी पूर्ण तौर पर जालंधर पुलिस कमिश्नर व थाना एक के एसएचओ की होगी।
वहीं महिला का आरोप कि वह घरों में काम करती है। इस दौरान के व्यक्ति के घर में वह काम करती थी, जहां उक्त व्यक्ति ने उसका यौन शोषण किया। जिसके बाद महिला ने वहां काम करना छोड़ दिया। महिला का कहना है कि उक्त व्यक्ति द्वारा उसके फोन कर बदनाम करने की धमकियां दी जा रही है। महिला का कहना है कि उसका केसा थाना नंबर 1 में तैनात बलजीत कौर के पास है। महिला ने इस संबंध में उक्त व्यक्ति द्वारा धमकियों की रिकॉर्डिंग की जारी की है। उक्त रिकॉर्डिंग में व्यक्ति कह रहा है कि जिस दिन मेरा दिमाग खराब हो गया उस दिन जालंधर में या तो तुम रहोगी या मैं।
-

नैणमां वाया दुलैहड बस चलवाने पर उप मुख्यमन्त्री मुकेश अग्निहोत्री का आभार व्यक्त
ऊना/सुशील पंडित : जिला मुख्यालय ऊना से नैणमां वाया दुलैहड बस चलवाने पर उपमुख्यमन्त्री मुकेश अग्निहोत्री का दुलैहड के स्थानीय लोगों ने धन्यवाद किया है। जानकारी देते हुए ग्राम पंचयात प्रधान नंद किशोर , जगजीत , रवि, संजीव, राकेश, पवन, मोनी ठाकुर ने बताया की उप मुख्यमंत्री के आदेशानुसार करीब 20 साल बाद इस रूट को चलाया गया है बस चलाने के उपरांत जगह जगह लोगों ने खुशी जाहिर की और लड्डू बांटे। बीटन में बस आने पर जोरदार स्वागत व मुकेश अग्निहोत्री का स्थानीय लोगों ने आभार व्यक्त किया।
-

अब सिर्फ 2 घंटे में पूरा होगा दिल्ली का सफर, जानें NHA का ये रूट
चंडीगढ़ः अब सिर्फ दो घंटे में आप दिल्ली एयरपोर्ट से चंडीगढ़ का सफर तय कर सकते है। इस बात पर विश्वास करना थोड़ा मुश्किल है लेकिन यह सच है। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) वादा कर रहा है कि यह जून 2023 तक एक वास्तविकता होगी। क्योंकि इसने दिल्ली, ट्रांस-हरियाणा और दिल्ली-अमृतसर-कटरा एक्सप्रेसवे में द्वारका एक्सप्रेसवे और अर्बन एक्सटेंशन रोड को पूरा करने के लिए टाइट शेड्यूल निर्धारित किया है। बता दे इसके लिए स्पेशल रूट तैयार किया गया है। हालांकि, दोनों रूटों के बीच की दूरी में फर्क मात्र 20 किलोमीटर का ही होगा लेकिन लोग एक्सप्रेस-वे से होकर गुजरेंगे। इस एक्सप्रेस-वे निर्माण से जहां समय की बचत होगी तो वही सफर करना बेहद सुविधाजनक हो जाएगा।
ये हैं आसान रूट
इस नए रुत के बारे में NHAI अधिकारी ने जानकारी दी कि साइन बोर्ड के माध्यम से द्वारका एक्सप्रेस-वे, हवाई अड्डे से टेक ऑफ प्वाइंट, यात्रियों को जम्मू में चंडीगढ़, अमृतसर और कटरा जैसे अपने गंतव्य तक जाने के लिए जानकारी दी जाएगी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि यात्रियों को द्वारका एक्सप्रेस-वे पर सफर करने की जरूरत पड़ेगी और शहरी विस्तार रोड़ से बहादुरगढ़ में पहले से ही तैयार KMP एक्सप्रेस-वे पर पहुंचना होगा।
दिल्ली से अमृतसर की दूरी 4 घंटे में होगी पूरी
इस एक्सप्रेस-वे पर 40 किलोमीटर का सफर तय करना होगा और फिर लगभग दस किलोमीटर KMP एक्सप्रेस-वे को कवर करने के बाद वे दिल्ली- कटरा एक्सप्रेस-वे पर लगभग 80 किलोमीटर का सफर तय करेंगे। इसके बाद, वो अंबाला से चंडीगढ़ की ओर जाने के लिए ट्रांस- हरियाणा एक्सप्रेस-वे ले जाएंगे। दिल्ली से अमृतसर की दूरी 4 घंटे में पूरी होगी और दिल्ली से कटरा तक का सफर तय करने में अब 14 की जगह सिर्फ 6 घंटे लगेंगे।
अब भीड़भाड़ वाले इलाकों से मिलेगा छुटकारा
इस एक्सप्रेस-वे के निर्माण के बाद हरियाणा ही नहीं बल्कि पंजाब, राजस्थान, दिल्ली और यूपी जैसे अन्य राज्यों में भी सड़क कनेक्टिविटी मजबूत होगी। इस महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट से बड़े शहरों में भीड़भाड़ कम होगी और सफर में लगने वाले समय की बचत आएगी। इस स्पेशल रूट पर यात्रा करने से चंडीगढ़ से दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचने में लगभग 2 घंटे का समय लगेगा जबकि पहले यह समय चार घंटे रहता था।
-

बडोआ में नव निर्मित मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा व भंडारे का आयोजन
ऊना/ सुशील पंडित : उपमंडल बंगाणा क्षेत्र की ग्राम पंचायत खरयालता स्थित बड़ोआ में नवनिर्मित मंदिर श्री बाबा सिद्ध चानो जी महाराज ब भगवान श्री कृष्ण की मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान शनिवार को वहां पर मास्टर हाकम चंद ने मंत्रो उच्चारण के साथ बाबा सिद्ध चानो जी महाराज व भगवान श्री कृष्ण की मूर्ति स्थापित की। मंदिर के पुजारी मक्खन सिंह ने इलाके के सभी क्षेत्रवासियों के सहयोग से यह नव निर्माण मंदिर व मूर्ति स्थापना का कार्य संपन्न हुआ है।
उन्होंने श्री बाबा सिद्ध चानो जी महाराज की मूर्ति स्थापना दिवस पर क्षेत्र की खुशहाली बाद जन कल्याण हेतु भजन कीर्तन पूजा अर्चना की गई। इस मौके पर मंदिर पुजारी मक्खन सिंह ने क्षेत्रवासियों की कुशलता के लिए भगवान से प्रार्थना की । उन्होंने बताया कि बाबा सिद्ध चानो महाराज में भक्तों की प्रगाढ़ आस्था है। और उन्हें न्याय का देवता और सच्ची सरकार के रूप में पूजा जाता है। कहते हैं कि जिस किसी व्यक्ति को न्याय नहीं मिलता है उसे बाबा के दरबार में आकर न्याय मिलता है। मान्यता है जो कोई बाबा के दरबार में सच्ची श्रद्धा से आता है।
बाबा सिद्ध चानो के दरबार से कभी खाली नहीं जाता है। इस कार्यक्रम के दौरान गांव खैरियां, सरनोटी, तलमेहडा, रौनखर, लालशाह, भलखूं, वही, डीहर ,राजपुरा ,खड़ोह ,चम्वोआ चडोली ब आसपास के क्षेत्रों से आकर सैकड़ों की संख्या में भक्तों ने भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया व बाबा जी का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर मंदिर पुजारी मक्खन सिंह, ग्राम पंचायत डीहर प्रधान कृष्णा देवी, हाकम चंद, रिटायर्ड डीएसपी बुहाणा प्रकाश चंद संधू, भोडू राम चांदला, देशराज, दिनेश कुमार ,अश्वनी कुमार, बलवंत सिंह ,अशोक कुमार ,जगदीश चंद, सुखदेव ,गुलजारीलाल ब सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
-

केनरा बैंक के समीप लगा हस्तनिर्मित ऊनी उत्पादों का स्टाॅल
ऊना / सुशील पंडित : राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त शिल्पी उत्तम चंद ने बताया कि हस्तशिल्प ऊनी उत्पादों के स्टाॅल प्रदर्शनी एवं बिक्री के लिए 1 फरवरी तक केनरा बैंक के नजदीक प्री पैड पार्किंग में बिक्री एवं प्रदर्शनी स्टाॅल लगाए गए हैं। उन्होंने बताया कि स्टाॅलों में हिमालयन फेव उत्पादन कम्पनी लिमिटेड कुल्लू के कारीगरों द्वारा निर्मित शाॅल, लोई, जैकेट, जुराब व मफलर इत्यादि की बिक्री हेतू ऊनी उत्पाद रखे गए हैं। उन्होंने स्थानीय लोगों से आग्रह किया है कि वह प्रदर्शनी स्थल में अवश्य आएं और हस्तनिर्मित उत्पादों का क्रय करें।
-

महंगाई की मार, पानी की 10 फीसदी बढ़ी कीमतें
शिमलाः राजधानी शिमला में पानी की दरों में 10 प्रतिशत की बढ़ोतरी की गई है। इससे शहर के करीब 30 हजार पेयजल उपभोक्ताओं को अब अगले महीने से पानी का बिल पहले के मुकाबले 10 प्रतिशत ज्यादा देना होगा। पहले यह माना जा रहा था कि इसे पहली अप्रैल से लागू किया जाएगा, लेकिन अब अगले महीने से ही बढ़ी हुई दर से बिल देना होगा। कोरोना महामारी के कारण दो साल से पानी की दर नहीं बढ़ाई गई है। अब इसे आज से ही लागू कर दिया गया है। नई दर के मुताबिक घरेलू उपभोक्ता जिनके कनेक्शन नगर निगम की सीमा में ही लगे हैं, उन्हें मासिक 20 हजार लीटर पानी का इस्तेमाल करने पर 17.55 रुपये प्रति हजार लीटर की दर से बिल दिया जाएगा। यदि पानी का मासिक इस्तेमाल 20 से 30 हजार लीटर के बीच पहुंच जाता है तो 30.25 रुपये प्रति हजार लीटर की दर से बिल जारी किया जाएगा।
वहीं पानी का इस्तेमाल 30 हजार लीटर मासिक होने पर बिल की दर 54.39 रुपये प्रति हजार लीटर की दर से ली जाएगी। ये दरें नगर निगम की सीमा के अंदर ही लागू होंगी। वहीं जिन लोगों ने नगर निगम की सीमा से बाहर भी पानी का कनेक्शन निगम से ले रखा है उन्हें पहले स्लैब में 39.93 रुपये, दूसरे में 60.50 और तीसरे में 84.70 रुपये प्रति हजार लीटर की दर से पानी का बिल देना होगा। राज्य शहरी विकास विभाग की ओर से इस संबंध में निर्देश जारी कर दिए गए हैं। राज्य के शहरी विकास विभाग के सचिव देवेश कुमार की ओर से इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी गई है।
दर राजधानी में जिन भवन मालिकों ने पानी का कनेक्शन व्यावसायिक दर पर ले रखा है। उनके लिए जारी होने वाले बिल में भी 10 प्रतिशत की बढ़ोतरी की गई है। इसके तहत जो लोग महीने में 20 हजार लीटर पानी का इस्तेमाल करते हैं, उनसे पानी की दर 48.40 रुपये प्रति हजार लीटर वसूली जाएगी। वहीं 30 हजार लीटर मासिक उपयोग पर 75.11 रुपये प्रति हजार लीटर तथा 75 हजार लीटर तक मासिक उपयोग हो तो उन्हें बिल 101.16 रुपये प्रति हजार लीटर की दर से जारी किया जाएगा।
शहर में जो लोग नहीं रहते हैं और वे अपने पेयजल कनेक्शन प्लग करवा देते हैं, ऐसे कनेक्शन धारकों को हर महीने 200 रुपये का बिल देना होगा। वहीं यदि तीन महीने से मीटर खराब होता है तो पेनल्टी की राशि भी प्रतिमाह की दर से तय कर दी है। सोलन नगर निगम के उपमहापौर राजीव कौड़ा ने कहा- सर्वे होने के बाद सोलन शहर में करदाताओं की संख्या बढ़ने की उम्मीद है। इससे नगर निगम की आय में भी वृद्धि होगी।
