Blog

  • Jalandhar News : ATM बदल कर नौसरबाजों ने खाते से निकाली नगदी, 3 पर मामला दर्ज

    Jalandhar News : ATM बदल कर नौसरबाजों ने खाते से निकाली नगदी, 3 पर मामला दर्ज

    जालंधर,ens : चोर और लुटेरे वारदातों को अंजाम देने के लिए नए-नए तरीके अपनाते है। ऐसा ही मामला थाना एक के अंतर्गत आते गुलाब देवी रोड से सामने आया है। जहां तीन नौसरबाजों ने एटीएम से पैसे निकाल रहे व्यक्ति से एटीएम बदल लिया। जिसके बाद तीनों नौसरबाज बहाना बनाकर एटीएम से निकल गए और दूसरे एटीएम में जाकर खाते से 17 हजार रुपये निकलवा लिए।

    इस संबंध में गुरु नानक नगर के रहने वाले व्यक्ति ने पुलिस को शिकायत दर्ज करवाई। आरोपियों की पहचान राज कुमार, कमले आलम और शिवम कुमार के तौर पर हुई है। पीड़ित ने जानकारी देते हुए बताया कि गुलाब देवी रोड पर स्थित एटीएम से पैसे निकालने के लिए गया था, जहां आरोपियों ने पैसे निकालते समय उसे बातों में लेकर एटीएम को बदल दिया। एटीएम बदलने के बाद वहां से चले गए।

    जिसके बाद आरोपियों ने एटीएम के जरिए उसके खाते से पैसे निकाल लिए। पुलिस ने पीड़ित के ब्यानों पर तीनों आरोपियों पर मामला दर्ज कर लिया है। बयानों पर केस दर्ज कर जांच के दौरान उपकार नगर के राज कुमार, कमले आलम और शिवम कुमार पर केस दर्ज कर लिया है।

  • Jalandhar News: घर के बाहर खड़ी कार के चारों टायर लेकर चोर फरार, देखें वीडियो

    Jalandhar News: घर के बाहर खड़ी कार के चारों टायर लेकर चोर फरार, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: महानगर में चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही। वहीं ताजा मामला ग्रीन एवेन्यू से सामने आया है, जहां घर के बाहर खड़ी गाड़ी के टायर लेकर चोर फरार हो गए। घटना के बारे में कार मालिक को सुबह पता चला। मामले की जानकारी देते हुए कार मालिक अजय कुमार ने बताया कि वह फोटोग्राफी का काम करता है और जब वह सुबह काम पर जाने के लिए घर से निकला तो देखा कि गाड़ी के चारों टायर गायब थे।

    जिसके बाद उसने घटना की सूचना पुलिस को दी। वहीं घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे जांच अधिकारी एएसआई सुखदेव सिंह मामले की जांच में जुट गए। जांच अधिकारी का कहना है कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे है। पीड़ित के बयानों पर मामला दर्ज किया जा रहा है, जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

    आप पार्टी के नेता सहोता ने बताया कि आज सुबह देखा कि गाड़ी के चारों टायर लेकर चोर फरार हो गए। सहोता ने कहा कि पीड़ित कुछ दिन पहले ही इलाके में आए है, उन्होंने नया मकान खरीदा है। वहीं मामले की जानकारी देते हुए पीड़ित ऋतु ने कहा कि उनका बेटा फोटग्राफर है, जिसके चलते वह देर रात शादियों के प्रोग्राम को लेकर देर रात घर आता है।

    देर रात 1 बजे वह घर आया और आज सुबह जब वह दोबारा काम पर जाने लगा तो देखा कि गाड़ी के चारों टायर गायब थे। पीड़ित के अनुसार चोरों ने घटना को अंजाम अल सुबह 3.45 बजे दिया है। वहीं जांच अधिकारी सुखदेव सिंह ने कहा कि वह मामले की जांच कर रहे है। उन्होंने कहा कि गली में लगे सभी सीसीटीवी कैमरे चैक किए जा रहे है। उन्हें अजय कुमार ने शिकायत दी है, जिसके चलते उनके द्वारा मामले आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

  • Punjab News: गौ माता और बछड़ों के कटे हुए अंग मिलने से लोगों में रोष

    Punjab News: गौ माता और बछड़ों के कटे हुए अंग मिलने से लोगों में रोष

    लुधियानाः रायकोट लुधियाना भटिंडा मुख्य मार्ग पर गौं हत्या की घटना सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार गांव दूधाहुर की नहर के पुल की पटरी पर मृतक गौ माता, बछड़ों के कटे हुए सिर, मुंह, टांग उनकी खल आदि अंग मिलने से क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है। वहीं घटना की सूचना मिलते ही गौं भक्तों में भारी रोष पाया जा रहा है। जिसके बाद लोगों ने घटना की सूचना पुलिस और हिंदू दल को दी।

    गौशाला प्रबंधक रायकोट के सदस्य और पुलिस घटना स्तर पर पहुंची। थाना सदर के डीएसपी हरजिंदर सिंह, थाना सदर के प्रभारी कुलविंदर सिंह महल कला के डीएसपी सुबैग सिंह थाना महल कला के प्रभारी जगजीत सिंह ने घटनास्थल का दौरा किया। उन्होंने कहा कि जिस भी क्षेत्र में यह जगह आती है उस थाने में आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया जाएगा। मौके पर पहुंचे भगवान श्री कृष्ण गौशाला कमेटी के प्रधान प्रवीण अग्रवाल, राजकुमार राजू, प्रबंधक राजन सभ्रवाल, मनोज जैन सुभाष कुमार, जय कनौजिया ने बताया कि उनको गांव निहालूवाल के पूर्व सरपंच सुखविंदर सिंह ने फोन पर इस सारी घटना की जानकारी दी।

    बता दें कि 7 मार्च 2024 को भी इसी नहर के किनारे 15 से 20 गोधन का इसी तरह बेरहमी से कत्ल किया गया था। इसके संबंध में थाना महलकला में मामला दर्ज किया गया था। लेकिन उसके संबंध में अभी तक कोई भी गिरफ्तारी नहीं हुई है। गौशाला प्रबंधनको पुलिस की धीमी कार्रवाई पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा अगर पुलिस ने समय रहते आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की होती तो इस तरह की दोबारा घटना ना होती।

    उन्होंने कहा कि अगर पुलिस ने आरोपियों का गिरफ्तार नहीं किया तो महल कला और रायकोट में बाजार बंद कर बड़ा प्रदर्शन किया जाएगा। इस अवसर पर गांव के सरपंच अमृतपाल के अलावा कई गांव निवासी भी उपस्थित थे। यह मामला एसएसपी बरनाला के ध्यान में भी महल कला पुलिस की ओर से लाया गया है उन्होंने भी गौशाला प्रबंधनको आरोपियों को जल्द पकड़कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

  • Punjab News: सरपंच पर शिक्षा विभाग की जमीन पर कब्जा करने के लगे आरोप, देखें Video

    Punjab News: सरपंच पर शिक्षा विभाग की जमीन पर कब्जा करने के लगे आरोप, देखें Video

    गुरदासपुरः पंजाब में हाल ही में हुए पंचायती चुनावों में सुर्खियों में रहे डेरा बाबा नानक हलके के गांव हरदोरवाल कलां से एक और नया मुद्दा गर्मा रहा है। इस गांव के कुछ लोगों ने सरपंच पर शिक्षा विभाग की जमीन पर कब्जा करने के आरोप लगाए हैं।

    जानकारी देते गांववासी कुलदीप सिंह व वस्सन सिंह ने कथित तौर पर आरोप लगाया कि हमारे गांव हरदोरवाल कलां के मौजूदा सरपंच ने पंजाब शिक्षा विकास बोर्ड की जमीन पर अवैध कब्जा कर लिया है, जबकि गांव की यह 14 एकड़ जमीन पंजाब शिक्षा विकास बोर्ड की है। सरपंच ने मनमाने ढंग से 3 एकड़ जमीन पर कब्जा करके प्लांटेशन कर लिया है। इसी तरह गांव हरदोरवाल खुर्द के सरपंच ने भी पंजाब शिक्षा विकास बोर्ड की जमीन पर अवैध कब्जा करके पशुओं व अन्य सामग्री के लिए शेड बना ली है।

    शिकायतकर्ता कुलदीप सिंह, वस्सन सिंह, राजविंदर सिंह राजू व अन्य गांववासियों ने संबंधित विभाग से मांग की कि अवैध कब्जे को लेकर दोषियों के खिलाफ बनती कार्रवाई की जाए। शिकायत के बाद पहुंचे शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने मौके का मुआयना किया और उच्च अधिकारियों को रिपोर्ट भेज दी है। इसके साथ ही जमीन पर खेती कर रहे किसान लखबीर सिंह ने कहा कि वह करीब 3 एकड़ जमीन पर खेती कर रहे हैं, जिसे उनके परिवार ने मौजूदा सरपंच से करीब 5 लाख रुपये में गिरवी रखा है। अगर कोई कार्रवाई होती है तो वह अपने हक के पैसे लेकर यह जमीन छोड़ने को तैयार हैं।

    इस संबंधी सरपंच जसविंदर सिंह बिल्ला और हरसिमरन सिंह ने उन पर लगे आरोपों को बेबुनियाद बताया तो उन्होंने कहा कि अगर पंजाब शिक्षा विकास बोर्ड इस जमीन के लिए कोई पेशकार नियुक्त करता है तो वह यह जगह छोड़ने को तैयार हैं। उन्होंने कहा कि यह आरोप सिर्फ राजनीतिक रंजिश के चलते लगाए जा रहे हैं।

  • Jalandhar News : नवविवाहिता द्वारा आत्महत्या के मामले में 3 पर मामला दर्ज

    Jalandhar News : नवविवाहिता द्वारा आत्महत्या के मामले में 3 पर मामला दर्ज

    जालंधर,ens : नवविवाहिता की आत्महत्या के मामले में पुलिस ने पति और सास-ससुर पर मामला दर्ज कर लिया है। मृतका की पहचान हरजोत कौर(25) के रूप में हुई थी। तारा सिंह एवेन्यू में आत्महत्या के मामले में पुलिस नवविवाहिता के पिता दरेल सिंह के बयानों पर उसके पति मनजिंदर सिंह निवासी रेलवे कालोनी फिरोजपुर, सास कमलेश कौर व ससुर बलबीर सिंह पर केस दर्ज किया है।

    पिता ने पुलिस को दिए बयानों में आरोप लगाए कि उसकी बेटी हरजीत कौर ने ससुराल परिवार और पति से तंग होकर आत्महत्या की है। लेदर कांप्लेक्स चौकी प्रभारी इंचार्ज विक्टर मसीह ने परिवार को बयानों पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने नवविवाहिता के मोबाइल को कब्जे में ले लिया है और पोस्टमार्टम के बाद मृतका का शव पारिवारिक सदस्यों को सौंप दिया है।

  • Jalandhar News: हेरोइन के साथ दंपति गिरफ्तार

    Jalandhar News: हेरोइन के साथ दंपति गिरफ्तार

    जालंधरः थाना सदर पुलिस ने गांव लखनपाल में 50 ग्राम हेरोइन के साथ पति-पत्नी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गांव लखनपाल के रहने वाले बुल्ला और हरप्रीत के रूप में हुई है।

    थाना सदर के जांच अधिकारी एएसआई गुरमीत सिंह को गुप्त सूचना मिली थी कि यह दंपती चोरी-छिपे नशे की तस्करी कर रहे तो उन्होंने गुप्त सूचना के आधार पर दोनों को दबोच कर तलाशी के दौरान 50 ग्राम हेरोइन बरामद कर एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों कहना है कि जल्द ही आरोपियों को अदलात में पेश करके रिमांड हासिल किया जाएगा। जिसके बाद पूछताछ की जाएगी की हेरोइन कहां से लेकर आए थे।

  • Punjab News: परिवार के इकलौते बेटे की मौत, देखें वीडियो

    Punjab News: परिवार के इकलौते बेटे की मौत, देखें वीडियो

    फिरोजपुरः पंजाब पुलिस द्वारा भले ही नशे को रोकने के लिए संभव प्रयास किए जा रहे है, लेकिन उसके बावजूद नशे के कारण हो रही मौतों का आकंड़ा थमने का नाम नहीं ले रहा। वहीं गुरुहरसहाय के बस्ती मघर सिंह वाली में नशे के चलते परिवार के इकलौते बेटे की मौत हो गई। मृतक की पहचान 25 वर्षीय मलकीत सिंह के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक, वह पिछले 5 सालों से लगातार नशे का सेवन कर रहा था।

    घटना स्थल पर मौजूद लोगों ने दबी जुबान में कहा कि गुरुहरसहाय में चिट्टा हर घर में पाया जाता है और युवा इस चिट्टे के आदी हो गए हैं, जिसके चलते आए दिन वह नशे का सेवन कर रहे हैं। गांव वासियों ने पंजाब सरकार और पुलिस प्रशासन से मांग की है कि नशा तस्करों को गिरफ्तार किया जाए ताकि किसी और घर का चिराग न बुझे।

  • एक बार फिर मिली स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप

    एक बार फिर मिली स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप

    नई दिल्लीः दिल्ली-एनसीआर के स्कूलों में एक बार फिर बम की धमकी मिली है। वहीं, धमकी भरा ई-मेल देखकर स्कूल में हड़कंप मच गया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। बताया गया कि दिल्ली और नोएडा के स्कूलों को ताजा धमकी भरा मैसेज मिला है। वहीं, मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। हालांकि, अभी यह पता नहीं चला है कि धमकी किसने भेजी है। पुलिस जांच में जुटी हुई है।

    दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र के मयूर विहार फेज-1 में अहलकॉन इंटरनेशनल स्कूल में धमकी मिलने के बाद स्कूल में जांच की गई। हालांकि, स्कूल में कुछ भी असामान्य नहीं मिला। पूर्वी जिले का बम निरोधक दस्ता, एसएचओ पांडव नगर और पीएस स्टाफ के साथ स्कूल में पहुंचे। वहीं, दिल्ली पुलिस का कहना है कि स्कूल परिसर की जांच की गई है। उधर, नोएडा में एक्सप्रेसवे थाना क्षेत्र के सेक्टर 168 स्थित शिव नादर स्कूल को धमकी भरा ई-मेल मिला है।

    पुलिस की जांच में कुछ नहीं मिला और ई-मेल का फर्जी होना पाया गया है। पुलिस के मुताबिक, शिव नादर स्कूल में स्पैम मेल द्वारा बम थ्रेट प्राप्त होने पर तत्काल थाना एक्सप्रेस-वे पुलिस टीम, बॉम्ब स्क्वाड, फायर ब्रिगेड, डॉग स्क्वाड, बीडीडीएस टीम से सभी जगह चेकिंग कराई जा रही है। पुलिस आला अधिकारी मौके पर मौजूद है। साइबर टीम द्वारा ई-मेल के संबंध में जांच की जा रही है। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि जनता से अनुरोध है वे अफवाह पर ध्यान ना दें और संयम बनाये रखें।

  • Jalandhar News : तेज रफ्तार XUV और ट्रॉली में हुई भीषण टक्कर

    Jalandhar News : तेज रफ्तार XUV और ट्रॉली में हुई भीषण टक्कर

    जालंधर,ens : तेज रफ्तार की वजह से लगातार हादसे होने की खबरें सामने आ रही है। इन हादसों में लगातार बढ़ौतरी हो रही है। ऐसा ही हादसा जालंधर-लुधियाना हाईवे पर हुआ। जहां तेज रफ्तार एक्सयूवी और खड़ी ट्रॉली में टक्कर हो गई। जालंधर-लुधियाना हाईवे पर काकी पिंड के नजदीक गत रात 11 बजे हाईवे पर खड़ी ट्रॉली से एक तेज रफ्तार एक्सयूवी की भीषण टक्कर हो गई।

    हादसा इतना भीषण था कि कार चालक नकुल चावला बुरी तरह से घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। जानकारी के अनुसार नकुल चावला जालंधर से लुधियाना जा रहा था। घटना की सूचना मिलते ही सड़क सुरक्षा फोर्स की टीमों और ट्रैफिक मुलाजिमों ने क्षतिग्रस्त वाहनों को हाईवे से हटवाया और ट्रैफिक को सुचारू किया।

    सड़क सुरक्षा फोर्स के एएसआई राम जीत ने बताया कि हादसा कार चालक की गलती से हुआ है। ट्रॉली सड़क के किनारे खड़ी थी। इस हादसे में कार का अगला हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। उन्होने बताया कि ट्रॉली चालक को भी मामूली चोटें आई हैं।

  • Punjab News: किशोर के मर्डर मामले में 2 नाबालिग सहित 3 गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab News: किशोर के मर्डर मामले में 2 नाबालिग सहित 3 गिरफ्तार, देखें वीडियो

    जीरकपुरः बलटाना मार्केट में पिछले सोमवार की रात हुई किशोर कृष की हत्या में पुलिस ने 2 नाबालिग समेत 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बालिग आरोपी की पहचान पुष्कर (19) निवासी मौलीजागरां चंडीगढ़ के रूप में हुई है। दोनों नाबालिग आरोपी बलटाना के रहने वाले हैं। पुलिस ने तीनों को बलटाना से गिरफ्तार कर इनके खिलाफ बीएनएस की धारा 103, 109, 115(2), 126(2), 191(3) व 190 के तहत मंगलवार को केस दर्ज कर किया था। एक नामजद आरोपी अभी पकड़ से बाहर है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

    आरोपी पुष्कर को पुलिस ने तीन दिन के रिमांड पर लिया है। मृतक कृष के पिता राकेश नेगी और उनके परिजनों व जानकारों के साथ गढ़वाल सभा के सदस्यों ने बलटाना चौकी के बाहर वीरवार को सुबह ही धरना लगा दिया था। इन्होंने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की थी। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के साथ डीएसपी दफ्तर में प्रेस कांफ्रेंस की थी। इसके बाद परिजनों ने धरना खत्म और शव के पोस्टमार्टम के लिए माने। शुक्रवार यानी आज शव का पोस्टमार्टम किया जाएगा। डीएसपी जसपिंदर सिंह गिल ने प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

    आरोपी पुष्कर युवक बालिग है और अन्य दो नाबालिग हैं। हत्या का कारण मामूली बहस बताई जा रही है। दोनों पक्षों के युवक एक दूसरे को जानते थे और पंचकूला सीआईडी पार्क में कुछ दिन पहले उनकी बहस हुई थी। इसके बाद यह झगड़ा हुआ, जिसमें कृष की हत्या की गई है। सीसीटीवी फुटेज में जितने भी आरोपी दिखाई दे रहे हैं सबको वेरिफाई कर जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। सभी युवक 11वीं और 12वीं कक्षा के छात्र हैं। इनमें से एक दो युवक अपने खर्चे के लिए प्राइवेट काम भी करते है। उन्होंने बताया कि कपड़ों को लेकर दोनों पक्षों में बहस हुई थी।