Blog

  • Jalandhar News: 2 बसों और कार में हुई टक्कर, लगा लंबा जाम, देखें वीडियो

    Jalandhar News: 2 बसों और कार में हुई टक्कर, लगा लंबा जाम, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: मेन चौक के पास 2 बसों और कार में टक्कर होने की घटना सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार यह हादसा खालसा कॉलेज के पास हुआ है। हालांकि घटना के बाद सड़क पर लंबा जाम लग गया। गनीमत यह रही कि घटना में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। वहीं कार चालक द्वारा हादसे में क्षतिग्रस्त हुई गाड़ी को लेकर मुआवजे की मांग की जार रही है। घटना की सूचना मिलते ही एसीपी हेडक्वार्टर के आदित्य घटना स्थल पर पहुंचे और मामले की जांच में जुट गए।

    जानकारी के अनुसार कार चालक फिल्लौर से जालंधर की ओर आ रहा था कि खालसा कॉलेज फ्लाई ओवर के पास बस चालक ने अचानक ब्रेक लगा दी। जिसके चलते कार की बस से टक्कर हो गई और गाड़ी आगे से क्षतिग्रस्त हो गई। कार चालक अवतार ने कहा कि वेट लिफ्टिंग के वह कोच है। उन्होंने कहाकि आगे जा रही बस ने ब्रेक लगा दी जिसके चलते आगे से गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई, वहीं पीछे से अन्य बस ने उनकी गाड़ी में टक्कर मार दी। कार चालक अवतार का कहना है कि उसकी ओर से कोई गलती नहीं है और उसे उचित मुआवजा दिया जाना चाहिए।

    अंग्रेज सिंह ने कहा कि कटरा जा रही बस चालक ने अचानक ब्रेक लगा दी। जिसके चलते कार की बस के साथ टक्कर हो गई। इस दौरान उनकी बस की भी गाड़ी से टक्कर हो गई। अंग्रेज ने कहा कि वह 50 सवारियों को लेकर अमृतसर से आ रहे थे। वहीं मामले की जानकारी देते हुए आईपीएस आदित्य ने कहा कि घटना में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है। हादसे में गाड़ी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है। उन्होंने कहा कि पीड़ित के बयानों के आधार पर बनती कार्रवाई की जाएगी।

  • Punjab News: कांग्रेस नेता Rana Gurjeet Singh के घर दूसरे दिन रेड जारी, देखें वीडियो

    Punjab News: कांग्रेस नेता Rana Gurjeet Singh के घर दूसरे दिन रेड जारी, देखें वीडियो

    कपूरथलाः कांग्रेस विधायक और कारोबारी राणा गुरजीत सिंह के कपूरथला स्थित मौजूदा आवास पर टैक्स विभाग की छापेमारी दूसरे दिन भी जारी रही। कांग्रेस विधायक के कपूरथला स्थित आवास एकता भवन पर यह कार्रवाई की जा रही है। जानकारी के अनुसार कल देर शाम आयकर विभाग की गाड़ियों को भी एकता भवन की बिल्डिंग के अंदर लाया गया। दूसरे दिन भी राणा गुरजीत सिंह के समर्थक घर के बाहर बैठे रहे।

    करीब 28 घंटे बाद राणा गुरजीत के आवास पर करीब एक दर्जन अधिकारियों ने छापेमारी की जा रही है। सूत्रों के मुताबिक, राणा गुरजीत सिंह और उनके रिश्तेदारों की आय से संबंधित दाखिल आयकर रिटर्न और अन्य दस्तावेजों के साथ-साथ इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स के जरिए पूरी आय पर चुकाए गए टैक्स की भी जांच की जा रही है। कल बड़ी संख्या में पहुंचे कांग्रेस समर्थकों ने अर्धसैनिक बल के सामने राणा गुरजीत सिंह के पक्ष में नारे लगाए थे। सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस प्रशासन के अधिकारी मौके पर मौजूद रहें।

  • अज्ञात वाहन ने बाइक सवार 3 युवकों को मारी जबरदस्त टक्कर, मौत

    अज्ञात वाहन ने बाइक सवार 3 युवकों को मारी जबरदस्त टक्कर, मौत

    बीकानेरः जिले के पूगल थाना इलाके में तेज रफ्तार अज्ञात गाड़ी की टक्कर से बाइक सवार 3 लोगों की मौत हो गई। हादसा इतना जबरदस्त था कि तीनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। ये तीनों डेली तलाई से खरीदारी करके रामड़ा की ओर एक ही बाइक से आ रहे थे। इसी दौरान यह हादसा हुआ। टक्कर मारने वाली गाड़ी का अभी तक पता नहीं चल पाया है।

    जानकारी देते हुए पूगल थाने के एएसआई बाबूलाल यादव ने बताया कि वीरवार रात को हुए इस हादसे में जेठू सिंह (35) पुत्र मोड सिंह, मुकुंद सिंह (18) पुत्र मोती सिंह और पृथ्वी सिंह (14) पुत्र पेप सिंह की मौत हो गई है। इसमें जेठू सिंह और मुकुंद सिंह दोनों रिश्तेदार है, जबकि पृथ्वी सिंह भी डेली तलाई से इनके साथ बाइक पर सवार हुआ था। यह सभी डेली तलाई से खरीदारी कर लौट रहे थे।

    तीनों रामडा पहुंचने ही वाले थे कि सामने से आ रहे किसी अज्ञात तेज रफ्तार गाड़ी ने टक्कर मार दी। यह टक्कर इतनी जोरदार थी कि तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद किसी राहगीर ने पुलिस को इस हादसे की सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और रात को तीनों शव पूगल अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाए, जहां पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सुपुर्द किए जाएंगे। उधर, पुलिस टक्कर मारने वाले वाहन का पता लगाने में जुटी हुई है।

  • बेकाबू Traveller ने पहले Bike को मारी टक्कर; फिर Tanker से भिड़ी, 6 लोगों की मौत

    बेकाबू Traveller ने पहले Bike को मारी टक्कर; फिर Tanker से भिड़ी, 6 लोगों की मौत

    इंदौरः महू के पास मानपुर में भीषण सड़क हादसा हो गया। हादसे में 4 लोगों की मौके पर मौत हो गई। जानकारी अनुसार बेकाबू ट्रैवलर ने पहले बाइक को टक्कर मारी, फिर टैंकर में जा भिड़ी। दो घायलों ने इंदौर के एमवाय अस्पताल में दम तोड़ दिया। पुलिस के मुताबिक, एक्सीडेंट शुक्रवार तड़के करीब 3 बजे हुआ। ट्रैवलर में सवार सभी यात्री कर्नाटक के बेलगाम जिले के रहने वाले हैं, जो महाकाल दर्शन कर लौट रहे थे।

    एमवाय अस्पताल प्रबंधन ने बताया कि 17 घायल लाए गए थे। इनमें से सागर (65) और नीतू (50) की इलाज के दौरान मौत हो गई। एक बच्चे को पीआईसीयू में एडमिट किया गया है। बाकी लोग हडि्डयां टूटने और चोट लगने के कारण एडमिट हैं। उनकी हालत ठीक है। मानपुर थाने के एसआई रवि के मुताबिक, हादसे में बाइक सवार हिमांशु और शुभम की भी मौत हुई है। हिमांशु धरमपुरी और शुभम सेंधवा का रहने वाला था।

    हादसे में घायलों की पहचान सविता पत्नी तुकाराम (40 साल), सुभाष रेन (साल 35), शीतल रामचंद्र (साल 27), तीरथ पिता रामचंद्र (साल 48), श्रुति पति अमर (साल 32), भाव सिंह (साल 36), शिव सिंह पिता श्रीकांत (साल 31), बबीता पति फकीरा (साल 56), राजू (साल 63), मालवा पति कृष्णा (60 साल), सुनीता पति श्रीकांत (50 साल), प्रशांत (52 साल), शंकर (60 साल), लता (62 साल), बांगल वडियप्पा (55 साल) के रूप में हुई है।

  • जमीनी विवाद के चलते घर पर की फायरिंग, 1 की मौत, कई घायल

    जमीनी विवाद के चलते घर पर की फायरिंग, 1 की मौत, कई घायल

    भरतपुरः खेती का ठेका लेने के विवाद में घर के बाहर फायरिंग करने का मामला सामने आया है। फायरिंग में 1 व्यक्ति की मौत हो गई जबकि 3 लोग घायल हो गए। घटना डीग जिले के सदर थाना इलाके के खोरी गांव की बताई जा रही है।

    जानकारी मुताबिक, गांव के ही हरपाल और ओमप्रकाश के बीच मंदिर की जमीन पर खेती करने को लेकर विवाद चल रहा है। इस विवाद में ओमप्रकाश ने हरपाल के भाई हरियओम और दो भतीजों गौरव (16) और प्रदीप (23) पर फायर कर दिया। इसमें हरपाल के भाई हरिओम (44) की मौत हो गई। वहीं गौरव और प्रदीप गंभीर घायल है।

    दरअसल, खेती के ठेके को लेकर दोनों पक्षों में 10 दिन पहले भी झगड़ा हो गया था। ओमप्रकाश की शिकायत पर पुलिस ने हरपाल के भतीजे प्रदीप और चेचेरे भाई मोहन सिंह व गुलजार को गिरफ्तार किया था। इसके बाद ये तीनों जेल में थे। हरपाल ने बताया वीरवार को जेल से छूटकर जब ये तीनों घर जा रहे थे तो ओमप्रकाश और उसके साथियों ने तीनों को घेर लिया और मारपीट शुरू कर दी। इनमें से प्रदीप और मोहन सिंह जान बचाकर वहां से भागे लेकिन प्रदीप को गोली मार दी, जिससे वह घायल हो गया।

    प्रदीप पर फायरिंग करने के बाद ओमप्रकाश और उसके साथी हरपाल के घर पहुंचे। यहां पहुंचकर गाली-गलौज करने लगे। इस पर हरिओम और उसका बेटा घर के बाहर गए। यहां दोबारा ओमप्रकाश पक्ष के लोगों ने हरिओम और उसके 16 साल के बेटे को गोली मार दी और वहां से फरार हो गए। इतने में घायल प्रदीप भी वहां पहुंच गया। हरपाल तीनों को लेकर डीग हॉस्पिटल पहुंचा, जहां से इन्हें भरतपुर के आरबीएम हॉस्पिटल में रेफर किया गया। हरिओम के पेट में गोली लगने से उसकी मौत हो गई। जबकि प्रदीप और गौरव की हालत को देखते हुए दोनों को आरबीएम से जयपुर के एसएमएस हॉस्पिटल में रेफर किया गया है।

  • Punjab News: हमलावरों ने 3 युवकों को किया घायल, तोड़ी गाड़ी, देखें वीडियो

    Punjab News: हमलावरों ने 3 युवकों को किया घायल, तोड़ी गाड़ी, देखें वीडियो

    लुधियानाः गुरु नानक कालोनी गिल नहर के पास 3 कार सवार युवकों पर 3 दर्जन से अधिक युवकों ने तेजधार हथियार से हमला कर दिया। हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए सिविल अस्पताल लाया गया। घायलों की पहचान करण, चंद और गोल्डी के रूप में हुई है। मामले की जानकारी देते हुए करण ने बताया कि वह जेंटलमेन दुकान से रात को दूध पीकर दोस्त को हरकिशन पब्लिक स्कूल के पास छोड़ने के लिए गए। आरोप है कि वहां पर कुछ युवक नशे बेचने का काम करते है और उनका किसी से कोई विवाद चल रहा था।

    इस दौरान वह घटना स्थल से गाड़ी निकलने को लेकर उनके पास रास्ता पूछने के लिए गए, लेकिन झगड़ा करने वाले हमलावारों ने उन्हें दूसरे पक्ष का समझकर उन पर हमला कर दिया। इस दौरान तेजधार हथियारों के साथ हमला करते हुए गाड़ी तोड़ दी। पीड़ित ने कहा कि हमलावारों ने उनकी एक नहीं सुनी। घटना के दौरान हमलावारों ने गले से चेन, पर्स सहित अन्य सामान छीन लिया। हादसे में घायल होने के बाद वह बेहोश हो गए। जिसके बाद वह उपचार के लिए सिविल अस्पताल पहुंचे। करण ने आरोप लगाए है कि 20 से 25 लोगों ने उन पर हमला किया है। घटना की सूचना शिमलापुरी थाने की पुलिस को दे दी है। पीड़ित ने कहा कि वह उक्त हमलावारों को ना तो जानते है और ना ही उनका कोई हमलावारों के साथ विवाद हुआ था।

    राजपुरे के रहने वाले ड्राइवर गोल्डी ने कहा कि उनकी गाड़ी को बुरी तरह से क्षतिग्रस्त कर दिया गया। गोल्डी ने कहाकि उसका लुधियाना में भी घर है और वह पिछले 4 दिनों से शहर आया हुआ था। पीड़ित ने कहा कि वह दोस्त को छोड़ने के लिए गए थे, इस दौरान हमलावारों ने उनकी टांगे तोड़ दी, डेढ़ तोले की चैन और 10 हजार की नगदी ली। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। पुलिस ने सिविल में उपचार करवाने के लिए भेजा है, जिसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। पीड़ित ने प्रशासन से इंसाफ की गुहार लगाई है।

  • खुशखबरी! RBI का बड़ा ऐलान, Loan और EMI पर पड़ेगा असर

    खुशखबरी! RBI का बड़ा ऐलान, Loan और EMI पर पड़ेगा असर

    मुंबईः रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने ब्याज दरों को 6.5% से घटाकर 6.25% कर दिया है जिससे ये कहा जा सकता है कि अब लोन सस्ते हो जाएंगे। ये जानकारी RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा ने सुबह 10 बजे मॉनेटरी पॉलिसी कमेटी में लिए फैसलों के बारे में बताते हुए दी। बता दें, RBI ने मई 2020 में आखिरी बार रेपो रेट में 0.40% की कटौती की थी और इसे 4% कर दिया था। हालांकि, मई 2022 में रिजर्व बैंक ने ब्याज दरों में बढ़ोतरी का सिलसिला शुरू किया, जोकि मई 2023 में जाकर रुका। इस दौरान रिजर्व बैंक ने रेपो रेट में 2.50% की बढ़ोतरी की और इसे 6.5% तक पहुंचा दिया था। इस तरह से 5 साल बाद रेपो रेट घटाया गया है। लोन की ब्याज दरें 2 तरह से होती हैं फिक्स्ड और फ्लोटर। फिक्स्ड में आपके लोन पर ब्याज दर शुरू से आखिर तक एक जैसी रहती है। इस पर रेपो रेट में बदलाव का कोई फर्क नहीं पड़ता। फ्लोटर में रेपो रेट में बदलाव का आपके लोन की ब्याज दर पर भी फर्क पड़ता है। ऐसे में अगर आपने फ्लोटर ब्याज दर पर लोन लिया है तो EMI भी घट जाएगी।

    EMI पर क्या पड़ेगा असर

    आरबीआई के नए गवर्नर संजय मल्होत्रा की अध्यक्षता में हुई मौद्रिक नीति बैठक में यह फैसला लिया गया। ब्याज दरें घटने से होम लोन, कार लोन और बिजनेस लोन सस्ते हो जाएंगे।

    ब्याज दर घटाने की यह है मुख्य वजह

    RBI ने यह फैसला इसलिए लिया क्योंकि महंगाई कम हो रही है और अगले साल और घटने की संभावना है। रूरल डिमांड (ग्रामीण मांग) बढ़ रही है, जिससे इकोनॉमी को सपोर्ट मिलेगा। अर्बन डिमांड (शहरी मांग) अभी थोड़ी सुस्त बनी हुई है, लेकिन सुधार की उम्मीद है।

    आपको क्या फायदा होगा?

    • होम लोन और कार लोन हो सकते हैं सस्ते : बैंक अब ब्याज दरों में कटौती कर सकते हैं, जिससे ईएमआई कम हो सकती है।
    • बिजनेस लोन पर भी पड़ेगा असर: कंपनियों को लोन सस्ता मिलेगा, जिससे व्यापार को बढ़ावा मिलेगा।
    • इकोनॉमी को बूस्ट मिलेगा: कम ब्याज दर से लोग ज्यादा खर्च करेंगे, जिससे बाजार और कारोबार को फायदा होगा।

    FY26 के लिए आर्थिक विकास दर का अनुमान बढ़ाया

    RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा ने कहा कि मुद्रास्फीति घटी है और आगे भी गिरावट जारी रहने की उम्मीद है। वहीं, RBI ने FY26 के लिए भारत की आर्थिक विकास दर का अनुमान 6.6% से बढ़ाकर 6.7% कर दिया गया है। वहीं, वित्त वर्ष 26 में जीडीपी विकास दर 6.7 प्रतिशत रह सकती है। अगले वित्त वर्ष की पहली तिमाही में जीडीपी विकास दर 6.7 प्रतिशत, दूसरी तिमाही में 7 प्रतिशत, तीसरी तिमाही में 6.5 प्रतिशत और चौथी तिमाही में 6.5 प्रतिशत रह सकती है।

    वित्त वर्ष 2025-26 में महंगाई दर 4.2% रहने का अनुमान

    भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने आने वाले वित्त वर्ष 2025-26 में महंगाई दर 4.2% रहने का अनुमान लगाया है। आरबीआई ने FY26 के लिए महंगाई दर के इस अनुमान को चार तिमाहियों में बांटा है। अप्रैल-जून में महंगाई दर 4.5% रहने का अनुमान है, जुलाई-सितंबर में यह 4% तक कम हो सकती है और अक्टूबर-दिसंबर में और कम होकर 3.8% रहने की उम्मीद है। RBI ने कहा कि वह “तटस्थ नीति” अपनाएगा, यानी जरूरत के हिसाब से आगे भी नीतियों में बदलाव हो सकता है।

    साइबर फ्रॉड गंभीर चिंता का विषय

    RBI गवर्नर ने कहा कि फाइनेंशियल सर्विसेज के डिजिटलीकरण के साथ साइबर रिस्क भी बढ़ रहा है, जो एक गंभीर चिंता का विषय है और सभी स्टेकहोल्डर्स को इस पर तुरंत कार्रवाई करनी होगी। बैंकों को साइबर फ्रॉड से निपटने के लिए बेहतर रिएक्शन और रिकवरी सिस्टम विकसित करना होगा। इसके अलावा, मार्केट में ट्रेडिंग और सेटलमेंट टाइमिंग की समीक्षा के लिए एक वर्किंग ग्रुप का गठन किया जाएगा साइबर सुरक्षा को और मजबूत करने के लिए भारतीय बैंकों के लिए एक एक्सक्लूसिव bank.in डोमेन लाया जाएगा, जिसका रजिस्ट्रेशन इस साल अप्रैल से शुरू होगा और इससे ऑनलाइन धोखाधड़ी को नियंत्रित करने में मदद मिलेगी।
  • महाकुंभ में फिर आग लगी, कई पंडाल जलकर राख, देखें वीडियो

    महाकुंभ में फिर आग लगी, कई पंडाल जलकर राख, देखें वीडियो

    प्रयागराजः महाकुंभ मेले में एक बार फिर आग लगने की घटना सामने आई है। आग से शंकराचार्य मार्ग पर सेक्टर-18 में कई पंडाल जल गए हैं। फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंच गई हैं। आग बुझाने की कोशिशे लगातार जारी है। हालांकि, आग किस वजह से लगी। अभी तक कुछ साफ नहीं हो पाया है। भीड़ को मौके से हटाया जा रहा है। चारों तरफ बैरिकेडिंग की जा रही है।

    महाकुंभ का आज 26वां दिन है। आज संगम में श्रद्धालुओं की काफी भीड़ है। शनिवार और रविवार को और भीड़ बढ़ सकती है। इसे देखते प्रशासन फिर अलर्ट हो गया। भीड़ की निगरानी की जा रही है। संगम पर श्रद्धालुओं को रुकने नहीं दिया जा रहा है। पुलिस स्नान कर चुके लोगों को वहां से निकाल रही है, ताकि एक जगह भीड़ इकट्‌ठा न हो। वाहनों की प्रयागराज शहर में एंट्री हो रही है। हालांकि, भीड़ के हिसाब से पुलिस प्लान में बदलाव कर रही है।

    वहीं आज गुजरात के सीएम भूपेंद्र भाई पटेल, झारखंड के पूर्व सीएम रघुबर दास, राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश नारायण सिंह महाकुंभ आएंगे। मणिपुर के राज्यपाल अजय कुमार भल्ला, MP के डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा कुछ और मंत्रियों के साथ प्रयागराज पहुंचेंगे। केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद, राज्यसभा सांसद और उपनेता शिवसेना प्रियंका चतुर्वेदी भी संगम में डुबकी लगाएंगी। महाकुंभ के चलते प्रयागराज में 12 फरवरी तक 8वीं तक के स्कूल बंद रहेंगे। क्लासेज ऑनलाइन चलेंगी।

  • Punjab News: अमेरिका डिपोर्ट मामले में पुलिस ने एजेंट के खिलाफ लिया एक्शन, देखें वीडियो

    Punjab News: अमेरिका डिपोर्ट मामले में पुलिस ने एजेंट के खिलाफ लिया एक्शन, देखें वीडियो

    अमृतसरः अमेरिका से 104 भारतीयों को डिपोर्ट किया गया। इस मामले को लेकर ससंद में मुद्दा गरमाया हुआ है। दरअसल, हाथों में हथकड़ियां और पैरों में जंजीरे बांधकर डिपोर्ट किए जाने को लेकर विपक्ष ने ससंद में सख्त निंदा की है। इस मामले को लेकर अब पुलिस ने सख्त एक्शन लेते हुए एजेंट के खिलाफ कार्रवाई की है।

    मिनी बस चलाने वाले अमृतसर के गांव सलेमपुर के दलेर सिंह गांव के नजदीक स्थित गांव कोटली के एजेंट सतनाम सिंह के झांसे में ही फंसकर अमेरिका गया था। उसने अमेरिका जाने के लिए 60 लाख रुपये दिए थे, जबकि उसकी बात 45 लाख रुपये में हुई थी। एजेंट ने उसे ब्राजील में किडनैप करवा दिया और 15 लाख रुपये की मांग परिवार के समक्ष रख दी। एजेंट ने उसकी पत्नी चरनजीत कौर को फोन किया कि 15 लाख रुपये और भेजो, तभी उसका पति अमेरिका में जा सकेगा। फिर क्या था पत्नी ने अपने गहने गिरवी रखे और अपने रिश्तेदारों से कर्ज लिया और वह पैसे एजेंट को भिजवाए। पैसे देने के बावजूद दलेर सिंह कई यातनाएं सहकर अमेरिका में पहुंचा था। उसे वहां जाकर उम्मीद थी कि अब उसका बुरा समय टल गया और वह काम करके अपना सारा कर्ज लौटा देगा।

    दलेर सिंह बताया कि मैक्सिको से होते हुए तेजवाना बाॅर्डर पर पहुंचा और वहीं से उसकी अमेरिका में एंट्री हुई। यह 20 दिन उसके सबसे खतरनाक दिनों में से थे। खाना भी बड़ी मुश्किल से मिलता था। कई दिन तक तो बिना खाना खाए ही पनामा के जंगलों में गुजरना पड़ा। कई बार तो पानी भी नहीं मिलता था। दलेर सिंह से मिलने गए एनआरआई मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल ने गांव कोटली के एजेंट सतनाम सिंह के खिलाफ कार्रवाई के आदेश दिए हैं। मंत्री ने डीएसपी इंद्रजीत सिंह को हिदायत दी कि पीड़ित के बयान कलमबद्ध करें और एजेंट सतनाम सिंह के खिलाफ कार्रवाई करे। उस पर मामला दर्ज करके जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की हिदायत भी की गई है। धालीवाल ने कहा कि पंजाब सरकार एजेंटों के खिलाफ सख्ती करेगी।

    मिली जानकारी के अनुसार अमेरिका से डिपोर्ट होकर वापिस पहुंचे जिले के दलेर सिंह निवासी सलेमपुर ने पुलिस को एजेंट के बारे में जानकारी दी। जिसके बाद थाना राजासांसी पुलिस ने दलेर सिंह को अवैध रूप से अमेरिका भेजने के मामले में एजेंट सतनाम सिंह पुत्र तरसेम सिंह निवासी कोटली खैरा के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है। अमृतसर पहुंचने के बाद दलेर सिंह ने अपने खतरनाक और दर्दनाक सफर की कहानी साझा की, जो अवैध प्रवास (डंकी रूट) के जरिए अमेरिका पहुंचने की कोशिश में बिताए गए महीनों की असलियत को उजागर करती है। दलेर सिंह ने बताया कि उनका सफर 15 अगस्त 2024 को शुरू हुआ था, जब वे घर से निकले थे। एक एजेंट ने उन्हें भरोसा दिलाया था कि वह एक नंबर में उन्हें अमेरिका पहुंचा देगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। पहले उन्हें दुबई ले जाया गया और फिर ब्राजील पहुंचाया गया।

    ब्राजील में उन्हें 2 महीने तक रोका गया। एजेंटों ने पहले वीजा लगवाने का आश्वासन दिया, लेकिन बाद में कहा कि वीजा संभव नहीं है और अब “डंकी रूट” अपनाना पड़ेगा। अंत में हमें कहा गया कि पनामा के जंगलों से होकर जाना होगा। इस रूट को निचला डंकी रूट कहा जाता है। हमारे पास कोई और विकल्प नहीं था। हमें हां करनी पड़ी और हम पनामा के जंगलों से अमेरिका के लिए निकल पड़े। दलेर सिंह ने पनामा के जंगलों को दुनिया के सबसे खतरनाक रास्तों में से एक बताया। 120 किलोमीटर लंबे जंगल को पार करने में साढ़े तीन दिन लगते हैं। हमें अपना खाना-पीना खुद लेकर चलना पड़ता था। जो फिल्में इस सफर पर बनी हैं, वे पूरी तरह सच्ची हैं। उन्होंने बताया कि उनके ग्रुप में 8-10 लोग थे, जिनमें नेपाल के नागरिक और महिलाएं भी शामिल थीं। हमारे साथ एक गाइड (डोंकर) था, जो रास्ता दिखाता था। लेकिन यह सफर इतना खतरनाक था कि हर कदम पर जान का खतरा बना रहता था।

    पनामा के जंगल को पार करने के बाद वे मैक्सिको पहुंचे और वहां से अमेरिका के तेजवाना बॉर्डर की ओर बढ़े। लेकिन 15 जनवरी 2025 को उन्हें अमेरिकी अधिकारियों ने गिरफ्तार कर लिया। हमारे सारे सपने यहीं खत्म हो गए। हमें उम्मीद थी कि हम सही तरीके से अमेरिका पहुंचेंगे, लेकिन हमें ठगा गया। दलेर सिंह ने बताया कि इस पूरे सफर में लाखों रुपए खर्च हो गए, जिनमें से अधिकांश पैसे एजेंटों ने ठगे। हमें दो एजेंटों ने धोखा दिया, एक दुबई का और एक भारत का। हमें कहा गया था कि सब कुछ सही तरीके से होगा, लेकिन हमें खतरनाक रास्ते पर धकेल दिया गया। अमेरिका में गिरफ्तारी के बाद दलेर सिंह और अन्य लोगों को कैंप में रखा गया। अमेरिका में जो भी हुआ, वे नियमों के अनुसार हुआ। हम शुक्रगुजार हैं कि हम घर वापस आ गए। लेकिन जब हमें प्लेन में बैठाया गया तो हमें नहीं पता था कि हम भारत आ रहे हैं। हमारे हाथों में हथकड़ियां और पैरों में बेडियां थी। महिलाओं के साथ भी ऐसा ही किया गया। खाना खोने के लिए भी बेड़ियों को नहीं खोला गया। लेकिन बच्चों व माइनर के साथ ऐसा नहीं किया गया।

     

     

  • Punjab News: सरपंची विवाद को लेकर युवक पर हमला, देखें वीडियो

    Punjab News: सरपंची विवाद को लेकर युवक पर हमला, देखें वीडियो

    होशियारपुरः सरपंची विवाद को लेकर कुछ नौजवानों ने एक युवक पर हमला कर दिया। जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जिसे इलाज के लिए सिविल अस्पताल होशियारपुर में दाखिल करवाया गया। घटना गांव डकोवाल की है। जानकारी देते जख्मी नौजवान ने बताया कि वह होशियरपुर के विशाल मेगा मार्ट में काम करता है। बीती दिनी गांव के ही कुछ नौजवान जो कि पूर्व सरंपच के साथ है।

    उनकी तरफ चुनाव में हार को देखते हुए उस पर हमला किया गया है। जिसके चलते वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जिसके बाद परिवार वालों ने तुरंत उसे अस्पताल पहुंचाया। नौजवान ने बताया कि मेहटिआना पुलिस को इस संबंधी सूचना दी गई है। पुलिस से इंसाफ की मांग करते आरोपियों पर सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। वहीं पुलिस अधिकारी का कहना है कि मामले की जांच शुरू कर दी है, जल्द ही दोषियों पर पकड़ लिया जाएगा