अज्ञात वाहन ने बाइक सवार 3 युवकों को मारी जबरदस्त टक्कर, मौत

Written by

in

बीकानेरः जिले के पूगल थाना इलाके में तेज रफ्तार अज्ञात गाड़ी की टक्कर से बाइक सवार 3 लोगों की मौत हो गई। हादसा इतना जबरदस्त था कि तीनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। ये तीनों डेली तलाई से खरीदारी करके रामड़ा की ओर एक ही बाइक से आ रहे थे। इसी दौरान यह हादसा हुआ। टक्कर मारने वाली गाड़ी का अभी तक पता नहीं चल पाया है।

जानकारी देते हुए पूगल थाने के एएसआई बाबूलाल यादव ने बताया कि वीरवार रात को हुए इस हादसे में जेठू सिंह (35) पुत्र मोड सिंह, मुकुंद सिंह (18) पुत्र मोती सिंह और पृथ्वी सिंह (14) पुत्र पेप सिंह की मौत हो गई है। इसमें जेठू सिंह और मुकुंद सिंह दोनों रिश्तेदार है, जबकि पृथ्वी सिंह भी डेली तलाई से इनके साथ बाइक पर सवार हुआ था। यह सभी डेली तलाई से खरीदारी कर लौट रहे थे।

तीनों रामडा पहुंचने ही वाले थे कि सामने से आ रहे किसी अज्ञात तेज रफ्तार गाड़ी ने टक्कर मार दी। यह टक्कर इतनी जोरदार थी कि तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद किसी राहगीर ने पुलिस को इस हादसे की सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और रात को तीनों शव पूगल अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाए, जहां पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सुपुर्द किए जाएंगे। उधर, पुलिस टक्कर मारने वाले वाहन का पता लगाने में जुटी हुई है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *