बेकाबू Traveller ने पहले Bike को मारी टक्कर; फिर Tanker से भिड़ी, 6 लोगों की मौत

Written by

in

इंदौरः महू के पास मानपुर में भीषण सड़क हादसा हो गया। हादसे में 4 लोगों की मौके पर मौत हो गई। जानकारी अनुसार बेकाबू ट्रैवलर ने पहले बाइक को टक्कर मारी, फिर टैंकर में जा भिड़ी। दो घायलों ने इंदौर के एमवाय अस्पताल में दम तोड़ दिया। पुलिस के मुताबिक, एक्सीडेंट शुक्रवार तड़के करीब 3 बजे हुआ। ट्रैवलर में सवार सभी यात्री कर्नाटक के बेलगाम जिले के रहने वाले हैं, जो महाकाल दर्शन कर लौट रहे थे।

एमवाय अस्पताल प्रबंधन ने बताया कि 17 घायल लाए गए थे। इनमें से सागर (65) और नीतू (50) की इलाज के दौरान मौत हो गई। एक बच्चे को पीआईसीयू में एडमिट किया गया है। बाकी लोग हडि्डयां टूटने और चोट लगने के कारण एडमिट हैं। उनकी हालत ठीक है। मानपुर थाने के एसआई रवि के मुताबिक, हादसे में बाइक सवार हिमांशु और शुभम की भी मौत हुई है। हिमांशु धरमपुरी और शुभम सेंधवा का रहने वाला था।

हादसे में घायलों की पहचान सविता पत्नी तुकाराम (40 साल), सुभाष रेन (साल 35), शीतल रामचंद्र (साल 27), तीरथ पिता रामचंद्र (साल 48), श्रुति पति अमर (साल 32), भाव सिंह (साल 36), शिव सिंह पिता श्रीकांत (साल 31), बबीता पति फकीरा (साल 56), राजू (साल 63), मालवा पति कृष्णा (60 साल), सुनीता पति श्रीकांत (50 साल), प्रशांत (52 साल), शंकर (60 साल), लता (62 साल), बांगल वडियप्पा (55 साल) के रूप में हुई है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *