Blog

  • भाभी और ननद में हुआ विवाद, काटा प्राइवेट पार्ट

    भाभी और ननद में हुआ विवाद, काटा प्राइवेट पार्ट

    नई दिल्लीः दिल्ली में एक ननद और भाभी के बीच झगड़ा होने पर ननद ने अपनी भाभी पर दांत से उसका प्राइवेट पार्ट काटने का आरोप लगाया है। इसके अलावा पीड़िता का कहना है कि भाई ने भी उसके साथ मारपीट की है। जानकारी के मुताबिक 23 अगस्त की रात 8 बजे जेपीसी हॉस्पिटल से एक कॉल मिली थी जिसमें बताया गया कि एक महिला हॉस्पिटल में भर्ती हुई है और उसके निजी अंग पर काटने का निशान है और महिला अपनी भाभी पर आरोप लगा रही है।

    इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। पीड़िता ने अपने बयान में पुलिस को बताया कि उसका अपनी भाभी के साथ कपड़े धोने और सुखाने को लेकर झगड़ा हुआ था, जिसके बाद उसने अपने पति यानी पीड़िता के भाई को बुला लिया। भाई ने आते ही लात और मुक्कों से उसकी पिटाई शुरू कर दी। इसी दौरान उसकी भाभी ने उसके प्राइवेट पार्ट पर जोर से काट दिया।

    पुलिस ने इस शिकायत पर एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जब पलिस की टीम टीम आरोपी के घर पहुंची तो वहां ताला लगा हुआ था। घटना के बाद से भाभी शीरीन और भाई शोएब फरार हैं, पुलिस दोनों को तलाशने में जुटी है।

  • Punjabi Singer की बढ़ी मुश्किलें, ठिकानों पर पुलिस की Raid

    Punjabi Singer की बढ़ी मुश्किलें, ठिकानों पर पुलिस की Raid

    लुधियानाः मुल्लांपुर के अधीन आते इलाके में बीते दिन व्यक्ति का कत्ल करके आरोपियों ने शव को झाड़ियों में फेंक दिया थी। मृतक की पहचान रविंदरपाल सिंह के रूप में हुई थी। व्यक्ति का कत्ल विदेश में रहती महिला के प्रेमी ने किया था और आरोपी उससे शादी करना चाहता था, जिसके चलते वह उसे कई बार पति को तलाक देने के लिए कह रहा था। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी ने मृतक व्यक्ति की बेटी को व्ट्सएप्प पर मैसेज भेज कर हत्या की बात कबूली और उससे माफी मांगी।

    इस दौरान रणजीत सिंह काहलों उर्फ रणजीत बाठ और उसकी भतीजा गुल्ली ने हत्या की जगह की लोकेशन भी बताई।वहीं इस मामले में को लेकर सर SHO कुलविंदर सिंह ने कहा कि उनकी टीम पंजाबी सिंगर की तलाश में छापेमारी कर रही है। इसी के चलते देर रात तक पुलिस ने सिंगर के ठिकानों पर रेड भी की लेकिन वह पुलिस के हाथ नहीं आया। यह भी शक जताया जा रहा है कि सिंगर विदेश भाग सकता है। पुलिस को मृतक के शरीर पर कुल 4 जगह चोट के निशान मिले है।

    बता दें कि मृतक रविंदर सिंह पाल के बेटे विक्रम सग्गड़ ने 29 अगस्त की सुबह अपने साथी विनोद कुमार के साथ सिविल अस्पताल लुधियाना गया। उसने पिता के शव की पहचान की। विक्रम की बहन किरणदीप कौर ने उसे बताया कि उसकी टिक-टॉक पर रणजीत सिंह कोहली उर्फ रणजीत बाठ के साथ जान पहचान हुई थी। वह उससे शादी करना चाहता था। लेकिन उसने उससे कहा कि शादी से पहले वह उसे जानना चाहती है।

    मार्च 2024 को रणजीत बाठ किरदीप के पास आस्ट्रेलिया आ गया। किरणदीप मुताबिक वह अक्सर एक-दूसरे से मिलते रहते थे। रणजीत सिंह शराब काफी पीता था जिस कारण वह उसके घर के बाहर आकर गालियां देता था। हत्यारा गायक रणजीत किरणदीप पर दबाव बना रहा था कि वह अपने पति को तलाक देकर उससे शादी करे। किरणदीप ने उसे बताया कि आरोपी रणजीत सिंह ने उसे धमकी दी थी कि यदि उसने अपने पति को तलाक नहीं लिया तो वह उसे या उसके परिवार वालों को मार देगा। इस धमकी के बाद उसने पुलिस को फोन कर सूचना दी और रणजीत के खिलाफ केस भी किया।

    आस्ट्रेलिया सरकार ने रणजीत सिंह को जून महीने में भारत भेज कर डिपोर्ट कर दिया था। आरोपी 2024 को बिना बताए फिर आस्ट्रेलिया आ गया था, लेकिन उसे एयरपोर्ट से पुलिस ने गिरफ्तार करके भारत भेज दिया था। 28 अगस्त 2024 को करीब शाम 8 बजे रणजीत सिंह और उसका भतीजा गुल्ली रविंदर सिंह पाल के पास लुधियाना आए। यहां दोनों हत्यारों ने मिलकर रविंदर सिंह पाल को मौत के घाट उतार दिया।

  • UPI सर्किल डेलिगेटेड Payment Service लॉन्च, ट्रांजैक्शन की लिमिट तय

    UPI सर्किल डेलिगेटेड Payment Service लॉन्च, ट्रांजैक्शन की लिमिट तय

    नई दिल्ली : UPI ऐप में सरकार ने एक नया फीचर ‘UPI सर्किल डेलिगेटेड पेमेंट सर्विस’ लॉन्च किया है। इस फैसिलिटी को एक्टिवेट करके आप अपने UPI ऐप में एक या उससे ज्यादा व्यक्तियों को ऐड कर पाएंगे। ऐड किए सभी लोग आपके बैंक अकाउंट से UPI पेमेंट कर पाएंगे। वहीं इसके जरिए अधिकतम 15 हजार तक का ट्रांजैक्शन किया जा सकता है। UPI सर्किल एक डिजिटल सॉल्यूशन है, जिसमें पेमेंट करने वाला यूजर UPI अकाउंट से किसी व्यक्ति को जरूरी लिमिट के साथ ट्रांजैक्शन की परमिशन दे सकता है।

    फुल डेलीगेशन के तहत प्राइमरी यूजर अपने सभी सेकेंडरी यूजर्स को एक लिमिट तक ट्रांजैक्शन करने की परमिशन देता है। UPI सर्किल में इसकी मैक्सिमम लिमिट 15,000 रुपए है। हालांकि, एक बार में वह मैक्सिमम 5000 रुपए तक का ट्रांजैक्शन कर सकेगा। पार्शियल डेलिगेशन में प्राइमरी यूजर अपने सेकेंडरी यूजर्स को पेमेंट प्रोसेस शुरू करने की परमिशन देता है। हालांकि, पेमेंट तभी होगा जब प्राइमरी यूजर UPI PIN डालेगा। इसमें पेमेंट की मैक्सिमम लिमिट फुल ट्रांजैक्शन के बराबर यानी 15,000 रुपए है।

  • फिल्म ‘Emergency’ सेंसर ने अभी नहीं की पास, कंगना रनौत ने बताई ये वजह, देखें वीडियो

    फिल्म ‘Emergency’ सेंसर ने अभी नहीं की पास, कंगना रनौत ने बताई ये वजह, देखें वीडियो

    नई दिल्ली : बॉलीवुड एक्ट्रेस एक्ट्रेस कंगना रनौत इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘इमरजेंसी’ को लेकर सुर्ख़ियों में हैं। इस फिल्म में कंगना पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का किरदार निभा रही हैं। ट्रेलर रिलीज होने के बाद से ही यह फिल्म विवादों में घिरती नज़र आ रही है। ट्रेलर रिलीज होने के बाद पहले सिख समुदाय ने इस फिल्म पर बैन लगाने की मांग की और अब फिल्म का सेंसर सर्टिफिकेशन रोक दिया गया है। इस बात का खुलासा खुद एक्ट्रेस ने किया है। कंगना ने X पर वीडियो जारी करते हुए यह आरोप लगाया कि उनकी फिल्म का सेंसर सर्टिफिक्शन पर रोक लगा दी गई है।

    इस वीडियो में कंगना ने कहा, ”कई तरह की अफवाहें उड़ रही हैं कि हमारी फिल्म ‘इमरजेंसी’ को सेंसर सर्टिफिकेट मिल गया था। लेकिन यह सच नहीं है। हालांकि, हमारी फिल्म क्लियर हो गई थी, लेकिन अब उसकी सर्टिफिकेशन रोक ली गई है। क्योंकि बहुत-सी धमकियां आ रही हैं, जान से मार देने की। सेंसर वालों को बहुत धमकियां मिल रही हैं।” कंगना आगे कहती हैं, ऐसे में हम पर ये प्रेशर है कि इसमें मिसेज गांधी का असेसिनेशन न दिखाएं, पंजाब रॉयट्स न दिखाएं, तो आई डोंट नो फिर हम क्या दिखाएं? पता नहीं क्या हुआ कि फिल्म अचानक से ब्लैक आउट हो गई। मुझे यकीन नहीं हो रहा है लेकिन मुझे इस देश की स्थिति और सोच पर तरस आता है।”

  • Punjab News: अब पुलिस कर्मियों को ही निशाना बनाने लगे लुटेरे, महिला कर्मी की चेन छीनकर हुए फरार, देखें वीडियो

    Punjab News: अब पुलिस कर्मियों को ही निशाना बनाने लगे लुटेरे, महिला कर्मी की चेन छीनकर हुए फरार, देखें वीडियो

    होशियारपुरः पंजाब में लूटपाट और चोरी की वारदातें इस कदर बढ़ गई है कि लोगों को बचाने वाली पुलिस खुद भी अब लुटेरों से सुरक्षित नहीं दिखाई दे रही है। ताजा मामला होशियारपुर के बहादुरपुर इलाके से सामने आए है, जहां बेखौफ लुटेरों ने महिला पुलिस कर्मी को ही निशाना बना लिया। दरअसल, बहादुरपुर इलाके में एक महिला पुलिसकर्मी लवप्रीत कौर किसी काम के सिलसिले से अपनी ननंद सरिता से मिलने के लिए आई हुई थी। इस दौरान वह गली में खड़े होकर मोबाइल फोन पर किसी से बात कर रही थी, तभी लुटेरे महिला कर्मी की गले से चेन छीनकर फरार हो गए।

    घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची, लेकिन हमेशा की तरह इस बार भी पुलिस के हाथ खाली रहे। इस मामले को लेकर जब थाना सिटी होशियारपुर के प्रभारी सतीश कुमार से बात करनी चाही तो वह मामले की जानकारी देने की बजाय गुस्से भरे शब्दों में कहने लगे, ”आपको जहां खबर चलानी है जाकर चलाओ।” लूट की वारदात का शिकार हुई महिला ने बताया कि कुछ माह पहले भी बुजुर्ग महिला से लुटेरे नगदी छीनकर फरार हो गए और आए दिन हो रही वारदातों से इलाका निवासी डर के माहौल में रहने को मजबूर हो रहे है।

    सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार घटना स्थल के आसपास बेशक देर शाम तक पुलिस चक्कर लगाती रही, लेकिन कुछ भी हाथ नहीं लगा। पता चला है कि लुटेरे इस इलाके में वारदातों को अंजाम देने के लिए पहले से ही एक्टिव है और कई बार वह वारदातों को अंजाम भी दे चुके है, लेकिन फिर भी लुटेरे पुलिस की गिरफ्त से दूर है। ऐसे में अब देखना होगा कि होशियारपुर शहर को चोरों और लुटेरों से कब निजात मिलेगी।

  • केदारनाथ में एमआई-17 से छिटक कर गिरा Helicopter, देखें Video

    केदारनाथ में एमआई-17 से छिटक कर गिरा Helicopter, देखें Video

    नई दिल्ली – केदारनाथ से गौचर के बीच भीमबली के पास एक हेलिकॉप्टर गिरा है। केदारनाथ धाम में एमआई-17 से छिटक कर केदारनाथ की पहाड़ियों में क्रिस्टल हेलीकॉप्टर गिर गया। वहीं हेलीकॉप्टर गिरकर मंदाकिनी नदी में समा गया।केदारनाथ धाम में पूर्व में लैंडिंग के दौरान क्रिस्टल हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हुआ था।

     घटना का यह दृश्य देख लोगों चिल्लाने लगे। बताया जा रहा है कि इस क्षतिग्रस्त हेली के सभी जरूरी पार्ट पहले ही निकाल दिए गए थे। आज सुबह क्षतिग्रस्त क्रिस्टल हेलीकॉप्टर को एमआई 17 से रेस्क्यू किया जा रहा था।

     इस दौरान कुछ दूर पहुंचने पर सेना के एमआई- 17 से छंटककर क्रिस्टल हेलीकाप्टर पहाड़ियों से होकर मंदाकिनी नदी में समा गया। जिसने भी ये घटना देखी, वह जोर जोर से चिल्लाने लगा। बताया जा रहा है कि इस खराब हेली के सभी जरूरी पार्ट पहले ही निकाल दिए गए थे।

  • इंसानियत शर्मसार: मां ने ही कर दी 6 दिन की बच्ची की निर्मम हत्या

    इंसानियत शर्मसार: मां ने ही कर दी 6 दिन की बच्ची की निर्मम हत्या

    बगल के घर की छत पर बैग में भरकर रखा था शव

    नई दिल्लीः पीएस ख्याला में एक 6 दिन की बच्ची के लापता होने की सूचना मिली थी। जांच करने पर उसका शव बगल के घर की छत पर एक बैग में मिला। मां, शिवानी से पूछताछ की गई और उसने सामाजिक कलंक और चौथी लड़की के जन्म के तनाव के कारण बच्चे को दबाने/गला घोंटने की बात कबूल की। फिलहाल पुलिस अब पोस्टमोर्टम रिपोर्ट इंतजार कर रही है और इसकी जांच की जा रही है।  
  • Punjab : सेंट्रल जेल में भिड़े हवालाती, देखें वीडियो

    Punjab : सेंट्रल जेल में भिड़े हवालाती, देखें वीडियो

    लुधियाना – सेंट्रल जेल में हवालातियों के खूनी झड़प का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार बीती रात चाय लेने को लेकर हवालातियों में झड़प हो गई। मामला इतना बढ़ गया कि कुछ हवालातियों ने मिलकर एक हवालाती के सिर पर डोलू मारे। खून से लथपथ हवालाती को सिविल अस्पताल लाया गया जहां उसके सिर पर 6 टांके लगे। घायल की पहचान गुरप्रीत सिंह के तौर पर हुई है। इस संबंधी सेट्रल जेल पुलिस ने मामले की सूचना थाना डिवीजन 7 की पुलिस को दी है।

    गुरप्रीत सिंह ने कहा कि वह करीब 2 महीने पहले चोरी के मोबाइल खरीदने के कारण जेल में गया है। दो दिन पहले उसकी जेल में बंद अन्य हवालाती से गुटके को लेकर बहसबाजी हुई थी। जिसके चलते उक्त हवालाती ने अपने साथियों सहित शुक्रवार की देर शाम चाय लेने के दौरान उस पर डोलू से हमला कर दिया। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। गुरप्रीत ने बताया कि जेल सुरक्षा कर्मियों के सामने ही यह मारपीट हुई है। घायल गुरप्रीत को सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। डॉक्टरों ने उसके सिर की सिटी स्कैन करवाई।

  • PM Modi आज 3 वंदे भारत ट्रेन को दिखाएंगे हरी झंडी

    PM Modi आज 3 वंदे भारत ट्रेन को दिखाएंगे हरी झंडी

    नई दिल्ली – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज यानी शनिवार को ‘मेक इन इंडिया’ और ‘आत्मनिर्भर भारत’ के तहत तीन नई वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाएंगे। ये वंदे भारत ट्रेन तीन मार्गों – मेरठ-लखनऊ, मदुरै-बेंगलुरु और चेन्नई-नागरकोइल की कनेक्टिविटी को और बेहतर करेंगी। मेरठ सिटी-लखनऊ वंदे भारत ट्रेन यात्रियों का वर्तमान में दोनों शहरों के बीच सबसे तेज ट्रेन की तुलना में लगभग एक घंटा बचाएगी। ये तीन ट्रेनें वर्तमान में संचालित 100 से अधिक वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों के नेटवर्क में शामिल हो जाएंगी, जो 280 से अधिक जिलों को जोड़ेंगी।

    प्रधानमंत्री मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए तीन वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को हरी झंडी दिखाएंगे। इनमें से एक वंदे भारत ट्रेन चेन्नई सेंट्रल से नागरकोइल, दूसरी मदुरै से बेंगलुरु कैंट और तीसरी मेरठ सिटी-लखनऊ तक जाएगी। नागरकोइल जाने वाली वंदे भारत ट्रेन को शुरू में चेन्नई सेंट्रल से रवाना किया जाएगा, लेकिन यह नियमित रूप से चेन्नई एग्मोर से चलेगी। यह बुधवार को छोड़कर प्रतिदिन चलेगी। ट्रेन संख्या 20627 चेन्नई एग्मोर से सुबह 5 बजे रवाना होगी और दोपहर 1:50 बजे नागरकोइल पहुंचेगी। इस दौरान यह तांबरम, विल्लुपुरम, तिरुचिरापल्ली, डिंडुगल, मदुरै, कोविलपट्टी और तिरुनेलवेली में रुकेगी।

    वापसी की ट्रेन नागरकोइल से दोपहर 2:20 बजे रवाना होगी और रात 11 बजे चेन्नई पहुंचेगी। मदुरै और बेंगलुरु कैंटोनमेंट के बीच वंदे भारत ट्रेन मंगलवार को छोड़कर सप्ताह में छह दिन चलेगी। ट्रेन संख्या 20671 सुबह 5:15 बजे मदुरै से रवाना होगी और दोपहर 1 बजे बेंगलुरु छावनी पहुंचेगी, जो डिंडुगल, तिरुचिरापल्ली, करूर, नमक्कल, सेलम और कृष्णराजपुरम पर रुकेगी।

    वापसी में  यह दोपहर 1:30 बजे बेंगलुरु से रवाना होगी और रात 9:45 बजे मदुरै पहुंचेगी ।वंदे भारत ट्रेनों के निर्माण के लिए अब तक उपयोग की गई कुल धनराशि 1,343.72 करोड़ रुपये है। रेल मंत्री ने कहा कि यात्रियों को बेहतर यात्रा अनुभव प्रदान करने के लिए इन ट्रेनों को शुरू किया गया है, जिसमें आधुनिक कोचों में बेहतर सुरक्षा और अन्य सुविधाएं है।

  • Jalandhar: नशे की‌ ओवरडोज से व्यक्ति की मौत

    Jalandhar: नशे की‌ ओवरडोज से व्यक्ति की मौत

    जालंधर, ENS:थाना बस्ती बावा खेल के अंतर्गत आते राजन नगर में व्यक्ति पेट दर्द का बहाना बना परिवार से पैसे लेकर चला गया। जहां व्यक्ति उक्त पैसों से दोस्तों के साथ नशा लेकर कर रहा था। इस दौरान नशे की ओवरडोज से उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान राजपाल सिंह के निवासी न्यू राजन नगर के रूप में हुई है।

    मिली जानकारी के अनुसार मृतक का 5 साल का बेटा और 3 साल की बेटी है। वहीं मृतक की मां रीता कुमारी और भाई सोढ़ी ने बताया कि राज्यपाल पिछले कुछ महीने से गलत संगत में रहने के कारण नशे का आदी हो गया था। उन्होंने बताया कि शुक्रवार सुबह बेटे ने कहा कि उनके पेट में दर्द है। उसे स्कैन कराने के लिए दो हजार रुपये चाहिए वह पैसे लेकर चला गया।

    उन्हें दोपहर करीब दो बजे उनके एक दोस्त ने आकर बताया कि राजपाल कच्चा कोट इलाके में नशा कर रहा था, जहां उसकी अचानक खराब हो गई है। वह परिवार सहित मौके पर पहुंचे तो वह नशे की हालत नीचे गिरा हुआ था, जिसे वहां उठाकर अस्पताल में ले गए लेकिन डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया, जिसकी सूचना परिवार ने सूचना बस्ती बावा खेल पुलिस को दी और पुलिस ने मामले की जांच में जुट गई।