मोगाः शहर के गांव तलवंडी भंगेरिया से एक टैंट की दुकान में भयानक आग लगने की खबर सामने आई है। इस घटना में लाखों का सामान जलकर राख हो गया। इस घटना की सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां आग बुझाने के लिए मौके पर पहूंची।
मिली जानकारी के अनुसार आग लगने का कारण शोर्ट सर्किट बताया जा रहा है। टैंट हाऊस के गोदाम में आग लगने से उसके अंदर पड़ा सारा सामान जलकर राख हो गया। कड़ी मुश्कत के बाद फायर ब्रिगेड की दो गाड़ीयां और गांव के लोगों की मदद से आग पर काबू पाया गया।
Blog
-

Punjab: टैंट की दुकान में लगी भयानक आग, देखें वीडियो
-

Punjab: GYM गए युवक पर चली गोली, हालत गंभीर, देखें वीडियो
लुधियाना: गांव सुजातवाला की मच्छी कालोनी से बड़ी खबर सामने आई है, जहां युवक पर दोस्तों द्वारा गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। युवक की हालत गंभीर बनी हुई है। बताया जा रहा है कि युवक की आंख में गोली लगी है। घायल की पहचान 20 वर्षीय दीपू के रूप में हुई है। वहीं पुलिस को दी शिकायत में परिजनों ने बताया कि 15 जुलाई को शाम 8 बजे दोषी उसके भाई दीपू को जिम में एक्सरसाइज करने के लिए ले गए। इस दौरान 16 जुलाई को सुबह साढ़े बजे एक बच्चा उनके घर आया और उसने बताया कि दीपू बेहोशी की हालात में मच्छी कालोनी में गिरा हुआ है।
परिजनों ने शिकायत में बताया कि जब घटना स्थल पर जाकर देखा तो भाई के हाथ बंधे हुए थे और वह कीचड़ के भरा हुआ था। उन्होंने कहा कि दाईं आंख में गहरा जख्म पड़ा हुआ था, जिसे उपचार के लिए पीजीआई में भर्ती करवाया गया। उन्होंने बताया कि सर्जरी के दौरान उसके सिर से एक गोली का बुलेट निकला है। वहीं जांच अधिकारी सरजीत सिंह के अनुसार आरोपियों की पहचान गुरमीत सिंह, अमनदीप सिंह और सोनू निवासी मच्छी कालोनी मेहरबान के रूप में हुई है। पुलिस ने उनके खिलाफ धारा 109, 61 (2) और आर्म्स एक्ट के अधीन केस दर्ज किया है। फिलहाल इस पूरे मामले की जांच कर रही है।Punjab: Shot fired at young man who went to gym, condition critical, watch video#Punjab #ElvishYadav #Shot #fired #young #SSRajamouli #man #who #went #gym #condition #critical #watch #video #TakeControlofMoney pic.twitter.com/2WC1XZ3A5a
— Encounter News (@Encounter_India) July 22, 2024 -

Sawan माह में इन कामों को करने से शिवजी होंगे प्रसन्न
नई दिल्ली : साल 2024 में सावन का माह बहुत विशेष है। इस साल सावन की शुरुआत और सावन माह का समापन दोनों सोमवार के दिन हो रहा है। सावन की शुरुआत 22 जुलाई से हो रही है जो 19 अगस्त तक रहेगा। आज से सावन महीने की शुरुआत ही रही है। इस बार भगवान शिव की कृपा से जुड़े रहने के लिए एक सोमवार अधिक आएगा। यूं तो हर महीना भगवान शिव से जुड़ने के लिए शुभ होता है लेकिन सावन के महीने को सबसे ज्यादा अहमियत दी जाती है। ग्रहों की वजह से सावन का महीना परम ऊर्जा से जुड़े रहने के लिए बहुत शुभ है।पौराणिक कथाओं के अनुसार सावन के महीने में जगत जननी माता पार्वती ने भगवान शंकर को पति के रूप में पाने के लिए सोमवार के व्रत रखे थे और उन्होंने इसी महीने में घोर तपस्या भी की थी। इस तपस्या के कारण ही भगवान शिव ने माता पार्वती को अपनी अर्धांगिनी के रूप से स्वीकार किया था। यही कारण है कि भगवान शिव को यह महीना बेहद प्रिय है। ऐसी मान्यता है कि सावन में ही भगवान शिव धरती पर आए थे और अपने सुसराल गए थे।सावन के महीने में यदि आप चांदी के लौटे से शिवलिंग पर जल अर्पित करते हैं तो कीर्ति बढ़ती है। अगर ऐसा नहीं कर सकते तो पूरे महीने में किसी एक दिन भगवान शिव को चांदी अर्पित कर दें। नेम और फेम पाने के लिए ये सबसे उत्तम उपाय है।.यदि आप पीतल के लौटे में जल चढ़ाते हैं तो आपको जीवन में हर तरह का सुख प्राप्त होता है। अगर आप सोने का कुछ दान करते हैं तो इससे अच्छा कोई और उपाय हो ही नहीं सकता है। मानसिक शांति को बनाए रखने के लिए शिवलिंग पर कपूर चढ़ाएं। सावन के महीने में निरंतर गाय को गुड़ खिलाने से जीवन की बड़ी से बड़ी बाधाएं दूर हो जाएंगी। -

गाड़ी से गिरी शराब की पेटियां, महिलाओं सहित लोगों में लूटने की मची होड़, देखें वीडियो
आगराः उत्तर प्रदेश के आगरा से बड़ी खबर सामने आई है, जहां एत्मादपुर थाना क्षेत्र के बरहन रोड में शराब से भरी गाड़ी में पेटियां गिरने का मामला सामने आया है। इस घटना को लेकर गाड़ी चालक को पता नहीं था कि उसकी शराब की पेटियां रास्ते में गिर गई है। वहीं लोगों में शराब लूटने की होड़ मची रही। हैरानी की बात यह है कि शराब लूटने में पुरुषों के साथ महिलाएं भी शामिल थी।
बताया जा रहा हैकि देशी शराब के गोदाम से देहात क्षेत्र में अनुज्ञापियों के ठेकों पर मैजिक गाड़ी शराब देने जा रही थी। बरहन रोड पर एचडीएफसी बैंक के पास ब्रेकर ब्रेकर पर 4 से 5 देशी शराब के कार्टून सड़क पर गिर गए। गाड़ी चालक को पता नहीं चला और वह गाड़ी लेकर आगे चला गया। इसके बाद राहगीरों में शराब लूटने के लिए होड़ मच गई। इसमें महिलाएं व बच्चे भी शामिल थे। किसी ने बताया तो गाड़ी चालक लोटकर मौके पर पहुंचा। तब तक शराब लुट चुकी थी।इधर शराब की बोतलें लूटने के लिए लोग गाड़ी खड़ी करके रुक गए और चंद मिनटों में लोग शराब लूट ले गए। कुछ देर बाद जब गाड़ी चालक को जानकारी हुई तो वापस घटनास्थल पर लौटा तो तब तक बोतलें लुट चुकी थीं। वहीं मामले की जानकारी देते हुए इंस्पेक्टर विजय विक्रम सिंह ने बताया कि शराब की गाड़ी आंवल खेड़ा की तरफ शराब के ठेकों पर सप्लाई देने जाते समय ब्रेकर पर गाड़ी का डाला खुलने से शराब के कार्टून गिर गए। उन्हें आम लोग उठाकर ले गए।
-

Stock Market : Sensex 200 अकं तक टूटा
बिजनेसः शेयर बाजार में फ्लैट कारोबार देखने को मिल रहा है। निवेशकों की नजरें केंद्र सरकार के बजट पर है। जिसके चलते मार्केट में कोई बड़ा मूव नहीं आ रहा। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 17 में तेजी और 13 में गिरावट देखने को मिल रही है। आज बैंकिंग और मेटल शेयर्स में ज्यादा गिरावट देखने को मिली जो बाद में रिकवर होती दिखी। इससे पहले शुक्रवार यानी 19 जुलाई को शेयर मार्केट ने लगातार तीसरे कारोबारी दिन ऑल टाइम हाई बनाया था।
दूसरी तरफ सनस्टार लिमिटेड के इनिशियल पब्लिक ऑफर यानी IPO के सब्सक्रिप्शन का आज दूसरा दिन है। पहले दिन यह इश्यू टोटल 4.23 गुना सब्सक्राइब हुआ। रिटेल कैटेगरी में IPO 4.19 गुना, क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) में 0.05 गुना और नॉन-इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स (NII) कैटगरी में 9.89 गुना सब्सक्राइब हुआ। कंपनी के शेयर 26 जुलाई को बाजार में लिस्ट होंगे।
-

घर में भीषण आग लगने से मचा हड़कंप, देखें वीडियो
जम्मूः जम्मू-कश्मीर के श्री नगर से बड़ी खबर सामने आई है। जहां राजबाग में स्थित घर में आग लगी। आग की लपटें दूर-दूर से दिखाई दे रही है। वहीं आग लगने से घर बुरी तरह से जलकर राख हो गया। हालांकि आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है और ना ही आग लगने से किसी के हताहत की सूचना मिली है।
वहीं इस घटना से इलाके के लोगों में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना दमकल विभाग को दे दी गई है। मौके पर पहुंची दमकल के कर्मियों द्वारा आग पर काबू पाने के प्रयास किए जा रहे है। इस घटना की वीडियो भी सामने आई है। जिसमें घर में दूर से आग की लपटें देखी जा सकती है। -

कई जिलों में School बंद करने के आदेश, प्रशासन ने जारी किया Alert
नई दिल्ली: महाराष्ट्र के कई जिलों में मूसलाधार बारिश हुई है। जिस कारण सोमवार (22) को भारी बारिश की संभावना के कारण कुछ जिलों में स्कूलों में छुट्टी घोषित कर दी गई है। रायगढ़, चंद्रपुर, भंडारा, नागपुर, और गढ़चिरली के स्कूल बंद रहेंगे। कई बांधों के गेट खोल दिए गए हैं और नदियों में बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हो गई है। इसके अलावा, कोल्हापुर जिले में भी स्कूल न खोलने के निर्देश दिए गए है।
धापेवाड़ा बैराज के 21 गेट चार मीटर तक खोलकर 2,85,768 क्यूसेक पानी गोसीखुर्द बांध में छोड़ा जा रहा है जिससे गोसीखुर्द बांध के जल भंडारण में तेजी से वृद्धि हुई है। इसके कारण गोसीखुर्द बांध के सभी 33 गेट एक मीटर तक खोल दिए गए है। चंद्रपुर शहर के पास इराई बांध के सभी 7 गेट एक मीटर तक खोल दिए गए हैं, जिससे 462 क्यूसेक पानी इराई नदी में छोड़ा जा रहा है। हालांकि यदि गोसीखुर्द बांध से पानी छोड़ा गया तो वैनगंगा नदी का जलस्तर बढ़ सकता है।
जिसका प्रभाव वर्धा और फिर इराई नदी पर पड़ेगा। एनडीआरएफ ने बताया कि हमने मानसून के मौसम के कारण एनडीआरएफ की टीमें तैनात की है। इसके अलावा मुंबई में तीन टीमें और नागपुर में एक टीम नियमित तैनाती के तौर पर तैनात की गई है। टीमें निचले इलाकों और भूस्खलन की आशंका वाले इलाकों में निगरानी कर किसी भी आपातकालीन प्रतिक्रिया के लिए अलर्ट पर है।गोसीखुर्द बांध के जलग्रहण क्षेत्र में भी लगातार भारी बारिश हो रही है।
-

Punjab: 22 घंटे लगे बिजली के कट से लोग होटलों में रहने पर हुए मजबूर
फगवाड़ाः पंजाब में बिजली के कटों से लोगों की परेशानी बढ़नी शुरू हो गई है। वहीं NRI शहर फगवाड़ा में 22 घंटे तक बिजली के कट लगने का मामला सामने आया है। लोगों का कहना है कि इतने लंबे कट लगने से कई लोगों को होटलों में कमरे लेने पर मजबूर होना पड़ा। वहीं लोगों ने बताया कि बिजली ना होने से पानी के लिए भी उन्हें इधर-उधर भटकना पड़ा। दूसरी ओर बिजली के 22 घंटे तक कट लगने से इतनी आहाकार मच गई कि होटलों मालिकों ने कमरों के रेट बढ़ा दिए।
सूत्रों के हवाले से पता चला है कि एक-एक कमरा फगवाड़ा शहर में 3-3 हजार रुपए में रहने के मिला। बताया जा रहा है कि बिजली के कट के चलते देर रात शहर के बड़े से लेकर छोटे सारे होटल पैक थे। दरअसल, 22 घंटे के लंबे कट के कारण लोगों के घरों में लगे इन्वर्टर का भी बैकअप खत्म हो गया। कई घरों में तो मोमबती जलाकर खाना बना। बता दें कि सुबह करीब साढ़े नौ बजे फगवाड़ा शहर के पॉश एरिया सतनामपुरा, आदर्श नगर, राजा गार्डन, संतोखपुरा, मनसा देवी और आसपास के इलाकों जो कि हदियाबाद फीडर के तहत आते में कट लगा था।
जब लोगों ने विभाग में फोन कर पूछा तो बताया गया कि ट्रांसफार्मर का काम चल रहा है दोपहर को साढ़े तीन बजे तक बिजली आ जाएगी। जब चार बजे तक भी बिजली नहीं आई और घरो में लगे इन्वर्टर भी जवाब देने लगे को लोगों ने विभाग के अधिकारियों से फिर संपर्क साधा, आगे से फिर जवाब मिला कि साढे़ आठ बजे तक लाइट आ जाएगी। लेकिन साढ़े नौ बजे जब पूरा ब्लैक ऑउट हो गया तो लोग हदियाबाद में बिजली महकमे के दफ्तर में जा पहुंचे। लोगों को इकट्ठा होता देख दफ्तर में मौजूद कर्मचारी दफ्तर को ताला लगाकर मौके से चुपचाप निकल गए।
देर रात जब लोगों ने एसडीओ को फोन लगाया तो उन्होंने कहा कि ग्यारह बजे तक बिजली आ जाएगी। लेकिन साढ़े ग्यारह बजे मात्र दो मिनट के लिए लाइट आई और उसके बाद सुबह साढ़े सात बजे आधे घंटे के लिए लाइट आई और फिर से कट लग गया। लोगों का कहना है कि भगवंत मान सरकार जो कि दावा करती है कि लोगों को बिना कट बिजली देंगे ने फगवाड़ा शहर में इतना लंबा कट लगाकर इतिहास रच दिया है। लोगों का कहना है कि आज तक फगवाड़ा में कभी इतना लंबा कट नहीं लगा।
-

Punjab: Innova में आए लुटेरों ने Bank के ATM को बनाया निशाना
जंडियाला मंजकीः पंजाब में लूटपाट की वारदाते लगातार बढ़ रही है। वहीं देर रात लुटेरों ने बैंक के एटीएम को निशाना बनाया। हालांकि इस वारदात को अंजाम देने में लुटेरे नाकाम रहे। दरअसल, मुख्य सड़क पर स्थित एक बैंक के एटीएम को उखाड़ कर लुटेरों द्वारा ले जाने की कोशिश को गश्त कर रही पुलिस पार्टी ने विफल कर दिया। मिली जानकारी के मुताबिक बीती रात करीब 2 बजे लुटेरों द्वारा एटीएम की तोड़फोड़ की जा रही थी। इस दौरान जब गश्त कर रही पुलिस पार्टी मौके पर पहुंच गई और 3 लुटेरे मौके से फरार हो गए, जबकि एक को काबू कर लिया गया है।
वहीं मामले की जानकारी देते हुए पुलिस चौकी जंडियाला के प्रभारी जसवीर चंद ने कहा कि इनोवा गाड़ी में आए 4 लुटेरों में से एक को काबू कर लिया गया, जबकि अन्य 3 भागने में कामयाब हो गए। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार लुटेरे से पूछताछ की जा रही है। वहीं ब्रांच मैनेजर ने बताया कि उनके बैंक का यह एटीएम ख़राब चल रहा था और उसमें नकदी भी कम ही थी।
-

संसद का मानसून सत्र शुरू, कल पेश करेगी वित्त मंत्री Budget
बिजनेसः सावन के पहले सोमवार से संसद का मानसून सत्र शुरू हो गया है। संसद के मानसून सत्र से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मीडिया को संबोधित किया। उन्होंने सभी को सावन के पहले सोमवार पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी। इसी के साथ बजट सेशन कल यानी 23 जुलाई से शुरू होने जा रहा है। जिसे वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण पेश करेगी। बजट के एक दिन पहले 22 जुलाई को संसद में इकोनॉमिक सर्वे पेश किया जाएगा। वित्त मंत्रालय का आर्थिक मामलों का विभाग हर साल केंद्रीय बजट से ठीक पहले संसद में इकोनॉमिक सर्वे पेश करता है। सर्वे में पिछले 12 महीनों में भारतीय अर्थव्यवस्था में हुए डेवलपमेंट की रिव्यू होता है।
बता दें कि जून में रिटेल महंगाई बढ़कर 5.08% पर पहुंच गई है। यह महंगाई का 4 महीने का उच्चतम स्तर है। अप्रैल में महंगाई 4.85% रही थी। वहीं एक महीने पहले मई में महंगाई 4.75% रही थी। वहीं वित्त वर्ष 2023-2024 के आखिरी महीने यानी मार्च में रिटेल महंगाई 4.85% रही थी।