Blog

  • गाड़ी से गिरी शराब की पेटियां, महिलाओं सहित लोगों में लूटने की मची होड़, देखें वीडियो

    गाड़ी से गिरी शराब की पेटियां, महिलाओं सहित लोगों में लूटने की मची होड़, देखें वीडियो

    आगराः उत्तर प्रदेश के आगरा से बड़ी खबर सामने आई है, जहां एत्मादपुर थाना क्षेत्र के बरहन रोड में शराब से भरी गाड़ी में पेटियां गिरने का मामला सामने आया है। इस घटना को लेकर गाड़ी चालक को पता नहीं था कि उसकी शराब की पेटियां रास्ते में गिर गई है। वहीं लोगों में शराब लूटने की होड़ मची रही। हैरानी की बात यह है कि शराब लूटने में पुरुषों के साथ महिलाएं भी शामिल थी।

    बताया जा रहा हैकि देशी शराब के गोदाम से देहात क्षेत्र में अनुज्ञापियों के ठेकों पर मैजिक गाड़ी शराब देने जा रही थी। बरहन रोड पर एचडीएफसी बैंक के पास ब्रेकर ब्रेकर पर 4 से 5 देशी शराब के कार्टून सड़क पर गिर गए। गाड़ी चालक को पता नहीं चला और वह गाड़ी लेकर आगे चला गया। इसके बाद राहगीरों में शराब लूटने के लिए होड़ मच गई। इसमें महिलाएं व बच्चे भी शामिल थे। किसी ने बताया तो गाड़ी चालक लोटकर मौके पर पहुंचा। तब तक शराब लुट चुकी थी।

    इधर शराब की बोतलें लूटने के लिए लोग गाड़ी खड़ी करके रुक गए और चंद मिनटों में लोग शराब लूट ले गए। कुछ देर बाद जब गाड़ी चालक को जानकारी हुई तो वापस घटनास्थल पर लौटा तो तब तक बोतलें लुट चुकी थीं। वहीं मामले की जानकारी देते हुए इंस्पेक्टर विजय विक्रम सिंह ने बताया कि शराब की गाड़ी आंवल खेड़ा की तरफ शराब के ठेकों पर सप्लाई देने जाते समय ब्रेकर पर गाड़ी का डाला खुलने से शराब के कार्टून गिर गए। उन्हें आम लोग उठाकर ले गए।

     

  • Stock Market : Sensex 200 अकं तक टूटा

    Stock Market : Sensex 200 अकं तक टूटा

    बिजनेसः शेयर बाजार में फ्लैट कारोबार देखने को मिल रहा है। निवेशकों की नजरें केंद्र सरकार के बजट पर है। जिसके चलते मार्केट में कोई बड़ा मूव नहीं आ रहा। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 17 में तेजी और 13 में गिरावट देखने को मिल रही है। आज बैंकिंग और मेटल शेयर्स में ज्यादा गिरावट देखने को मिली जो बाद में रिकवर होती दिखी। इससे पहले शुक्रवार यानी 19 जुलाई को शेयर मार्केट ने लगातार तीसरे कारोबारी दिन ऑल टाइम हाई बनाया था।

    दूसरी तरफ सनस्टार लिमिटेड के इनिशियल पब्लिक ऑफर यानी IPO के सब्सक्रिप्शन का आज दूसरा दिन है। पहले दिन यह इश्यू टोटल 4.23 गुना सब्सक्राइब हुआ। रिटेल कैटेगरी में IPO 4.19 गुना, क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) में 0.05 गुना और नॉन-इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स (NII) कैटगरी में 9.89 गुना सब्सक्राइब हुआ। कंपनी के शेयर 26 जुलाई को बाजार में लिस्ट होंगे।

  • घर में भीषण आग लगने से मचा हड़कंप, देखें वीडियो

    घर में भीषण आग लगने से मचा हड़कंप, देखें वीडियो

    जम्मूः जम्मू-कश्मीर के श्री नगर से बड़ी खबर सामने आई है। जहां राजबाग में स्थित घर में आग लगी। आग की लपटें दूर-दूर से दिखाई दे रही है। वहीं आग लगने से घर बुरी तरह से जलकर राख हो गया। हालांकि आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है और ना ही आग लगने से किसी के हताहत की सूचना मिली है।

    वहीं इस घटना से इलाके के लोगों में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना दमकल विभाग को दे दी गई है। मौके पर पहुंची दमकल के कर्मियों द्वारा आग पर काबू पाने के प्रयास किए जा रहे है। इस घटना की वीडियो भी सामने आई है। जिसमें घर में दूर से आग की लपटें देखी जा सकती है।

  • कई जिलों में School बंद करने के आदेश, प्रशासन ने जारी किया Alert

    कई जिलों में School बंद करने के आदेश, प्रशासन ने जारी किया Alert

    नई दिल्ली: महाराष्ट्र के कई जिलों में मूसलाधार बारिश हुई है। जिस कारण सोमवार (22) को भारी बारिश की संभावना के कारण कुछ जिलों में स्कूलों में छुट्टी घोषित कर दी गई है। रायगढ़, चंद्रपुर, भंडारा, नागपुर, और गढ़चिरली के स्कूल बंद रहेंगे। कई बांधों के गेट खोल दिए गए हैं और नदियों में बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हो गई है। इसके अलावा, कोल्हापुर जिले में भी स्कूल न खोलने के निर्देश दिए गए है। 

    धापेवाड़ा बैराज के 21 गेट चार मीटर तक खोलकर 2,85,768 क्यूसेक पानी गोसीखुर्द बांध में छोड़ा जा रहा है जिससे गोसीखुर्द बांध के जल भंडारण में तेजी से वृद्धि हुई है। इसके कारण गोसीखुर्द बांध के सभी 33 गेट एक मीटर तक खोल दिए गए है। चंद्रपुर शहर के पास इराई बांध के सभी 7 गेट एक मीटर तक खोल दिए गए हैं, जिससे 462 क्यूसेक पानी इराई नदी में छोड़ा जा रहा है। हालांकि यदि गोसीखुर्द बांध से पानी छोड़ा गया तो वैनगंगा नदी का जलस्तर बढ़ सकता है।

    जिसका प्रभाव वर्धा और फिर इराई नदी पर पड़ेगा। एनडीआरएफ ने बताया कि हमने मानसून के मौसम के कारण एनडीआरएफ की टीमें तैनात की है। इसके अलावा मुंबई में तीन टीमें और नागपुर में एक टीम नियमित तैनाती के तौर पर तैनात की गई है। टीमें निचले इलाकों और भूस्खलन की आशंका वाले इलाकों में निगरानी कर किसी भी आपातकालीन प्रतिक्रिया के लिए अलर्ट पर है।गोसीखुर्द बांध के जलग्रहण क्षेत्र में भी लगातार भारी बारिश हो रही है।

  • Punjab: 22 घंटे लगे बिजली के कट से लोग होटलों में रहने पर हुए मजबूर

    Punjab: 22 घंटे लगे बिजली के कट से लोग होटलों में रहने पर हुए मजबूर

    फगवाड़ाः पंजाब में बिजली के कटों से लोगों की परेशानी बढ़नी शुरू हो गई है। वहीं NRI शहर फगवाड़ा में 22 घंटे तक बिजली के कट लगने का मामला सामने आया है। लोगों का कहना है कि इतने लंबे कट लगने से कई लोगों को होटलों में कमरे लेने पर मजबूर होना पड़ा। वहीं लोगों ने बताया कि बिजली ना होने से पानी के लिए भी उन्हें इधर-उधर भटकना पड़ा। दूसरी ओर बिजली के 22 घंटे तक कट लगने से इतनी आहाकार मच गई कि होटलों मालिकों ने कमरों के रेट बढ़ा दिए।

    सूत्रों के हवाले से पता चला है कि एक-एक कमरा फगवाड़ा शहर में 3-3 हजार रुपए में रहने के मिला। बताया जा रहा है कि बिजली के कट के चलते देर रात शहर के बड़े से लेकर छोटे सारे होटल पैक थे। दरअसल, 22 घंटे के लंबे कट के कारण लोगों के घरों में लगे इन्वर्टर का भी बैकअप खत्म हो गया। कई घरों में तो मोमबती जलाकर खाना बना। बता दें कि सुबह करीब साढ़े नौ बजे फगवाड़ा शहर के पॉश एरिया सतनामपुरा, आदर्श नगर, राजा गार्डन, संतोखपुरा, मनसा देवी और आसपास के इलाकों जो कि हदियाबाद फीडर के तहत आते में कट लगा था।

    जब लोगों ने विभाग में फोन कर पूछा तो बताया गया कि ट्रांसफार्मर का काम चल रहा है दोपहर को साढ़े तीन बजे तक बिजली आ जाएगी। जब चार बजे तक भी बिजली नहीं आई और घरो में लगे इन्वर्टर भी जवाब देने लगे को लोगों ने विभाग के अधिकारियों से फिर संपर्क साधा, आगे से फिर जवाब मिला कि साढे़ आठ बजे तक लाइट आ जाएगी। लेकिन साढ़े नौ बजे जब पूरा ब्लैक ऑउट हो गया तो लोग हदियाबाद में बिजली महकमे के दफ्तर में जा पहुंचे। लोगों को इकट्ठा होता देख दफ्तर में मौजूद कर्मचारी दफ्तर को ताला लगाकर मौके से चुपचाप निकल गए।

    देर रात जब लोगों ने एसडीओ को फोन लगाया तो उन्होंने कहा कि ग्यारह बजे तक बिजली आ जाएगी। लेकिन साढ़े ग्यारह बजे मात्र दो मिनट के लिए लाइट आई और उसके बाद सुबह साढ़े सात बजे आधे घंटे के लिए लाइट आई और फिर से कट लग गया। लोगों का कहना है कि भगवंत मान सरकार जो कि दावा करती है कि लोगों को बिना कट बिजली देंगे ने फगवाड़ा शहर में इतना लंबा कट लगाकर इतिहास रच दिया है। लोगों का कहना है कि आज तक फगवाड़ा में कभी इतना लंबा कट नहीं लगा।

  • Punjab: Innova में आए लुटेरों ने Bank के ATM को बनाया निशाना

    Punjab: Innova में आए लुटेरों ने Bank के ATM को बनाया निशाना

    जंडियाला मंजकीः पंजाब में लूटपाट की वारदाते लगातार बढ़ रही है। वहीं देर रात लुटेरों ने बैंक के एटीएम को निशाना बनाया। हालांकि इस वारदात को अंजाम देने में लुटेरे नाकाम रहे। दरअसल, मुख्य सड़क पर स्थित एक बैंक के एटीएम को उखाड़ कर लुटेरों द्वारा ले जाने की कोशिश को गश्त कर रही पुलिस पार्टी ने विफल कर दिया। मिली जानकारी के मुताबिक बीती रात करीब 2 बजे लुटेरों द्वारा एटीएम की तोड़फोड़ की जा रही थी। इस दौरान जब गश्त कर रही पुलिस पार्टी मौके पर पहुंच गई और 3 लुटेरे मौके से फरार हो गए, जबकि एक को काबू कर लिया गया है।

    वहीं मामले की जानकारी देते हुए पुलिस चौकी जंडियाला के प्रभारी जसवीर चंद ने कहा कि इनोवा गाड़ी में आए 4 लुटेरों में से एक को काबू कर लिया गया, जबकि अन्य 3 भागने में कामयाब हो गए। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार लुटेरे से पूछताछ की जा रही है। वहीं ब्रांच मैनेजर ने बताया कि उनके बैंक का यह एटीएम ख़राब चल रहा था और उसमें नकदी भी कम ही थी।

  • संसद का मानसून सत्र शुरू, कल पेश करेगी वित्त मंत्री Budget

    संसद का मानसून सत्र शुरू, कल पेश करेगी वित्त मंत्री Budget

    बिजनेसः सावन के पहले सोमवार से संसद का मानसून सत्र शुरू हो गया है। संसद के मानसून सत्र से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मीडिया को संबोधित किया। उन्होंने सभी को सावन के पहले सोमवार पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी। इसी के साथ बजट सेशन कल यानी 23 जुलाई से शुरू होने जा रहा है। जिसे वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण पेश करेगी। बजट के एक दिन पहले 22 जुलाई को संसद में इकोनॉमिक सर्वे पेश किया जाएगा। वित्त मंत्रालय का आर्थिक मामलों का विभाग हर साल केंद्रीय बजट से ठीक पहले संसद में इकोनॉमिक सर्वे पेश करता है। सर्वे में पिछले 12 महीनों में भारतीय अर्थव्यवस्था में हुए डेवलपमेंट की रिव्यू होता है।

    बता दें कि जून में रिटेल महंगाई बढ़कर 5.08% पर पहुंच गई है। यह महंगाई का 4 महीने का उच्चतम स्तर है। अप्रैल में महंगाई 4.85% रही थी। वहीं एक महीने पहले मई में महंगाई 4.75% रही थी। वहीं वित्त वर्ष 2023-2024 के आखिरी महीने यानी मार्च में रिटेल महंगाई 4.85% रही थी।

  • 25 अंगुलियों के साथ पैदा हुआ बच्चा, बताया ‘देवी का आशीर्वाद’

    25 अंगुलियों के साथ पैदा हुआ बच्चा, बताया ‘देवी का आशीर्वाद’

    बागलकोट: कर्नाटक के बागलकोट जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक बच्चे ने जन्म लिया है, जिसकी कुल 25 अंगुलिया हैं। वहीं लोग भी इसे मामले को जानकर काफी हैरान हैं। परिजनों ने इस बच्चे को देवी का आशीर्वाद बताया है।

    मिली जानकारी के मुताबिक बच्चे के हाथों और पैरों में की अंगुलिया को मिलाकर कुल 25 अंगुलिया बनती हैं। आम तौर पर इंसान के शरीर में 20 अंगुलियां ही होती हैं। बच्चे के शरीर में 25 अंगुलियां होने की वजह से यह इस बच्चे का जन्म चर्चा का विषय बना हुआ है। बच्चे के दाहिने हाथ में 6 और बाएं हाथ में 7 अंगुलियां है। वहीं दोनों पैरों में 6-6 उंगलियां हैं। वहीं परिजनों ने बच्चे को देवी का आशीर्वाद बताया है।

    डॉक्टर्स के मुताबिक ये एक दुर्लभ मामला है और ऐसा क्रोमोसोम में बदलवाव के चलते होता है। डॉक्टरों ने कहा कि अच्छी बात ये है कि इस अनूठे प्रसव के बाद शिशु और उसकी 35 वर्षीय मां बिल्कुल स्वस्थ हैं। ऐसे में परिवार का कहना है कि देवी के आशीर्वाद से ही उनके घर में ऐसा दुर्लभ बालक पैदा हुआ है। इस दुर्लभ बच्चे को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग जुट रहे हैं।

  • Punjab: तंबाकू के मामले में निहंग बाणें में नाबालिगों ने तेजधार हथियार के व्यक्ति पर किया वार

    Punjab: तंबाकू के मामले में निहंग बाणें में नाबालिगों ने तेजधार हथियार के व्यक्ति पर किया वार

    अमृतसरः श्री हरिमंदिर साहिब के नजदीक तंबाकू रगड़ने के मामले में व्यक्ति पर तेजधार हथियार से वार कर दिया। इस घटना में पीड़ित की कलाई पर चोट आई है। पीड़ित का आरोप हैकि निहंग बाणे में 2 नाबालिगों ने तलवार से उसकी कलाई पर वार किया। वहीं घटना के दौरान शोर सुनने पर मौके पर पुलिस पहुंची गई और उन्होंने एक निंहग बाणे में नाबालिग को काबू कर लिया, जबकि दूसरा फरार हो गया।

    वहीं घटना में घायल हुए व्यक्ति शंकर ने बताया कि वह पटना का रहने वाला है। वह पिछले कई सालों से अमृतसर में सड़कों पर पड़ी प्लास्टिक की बोतलें उठाकर बेचने का काम करता है, उसके माता-पिता नहीं हैं। वह अमृतसर हरिमंदिर साहिब के पास घंटा घर के समीप सोता है और सुबह उठकर बोतलें बीनने लगता है। प्लास्टिक की बोतलें बेचकर अपनी रोजी रोटी कमाता है। पीड़ित का कहना है कि उसकी जेब में तंबाकू की पुड़िया थी, लेकिन वह पर यह इसे रगड़ नहीं रहा था।

    पीड़ित ने कहाकि अचानक निहंग वेशधारी उसके पास आए और कहा कि तंबाकू रगड़ रहे हो। इसके बाद मुझे बुरी तरह से पीटा और कृपाण मारकर घायल कर दिया। सिविल अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद शंकर को गुरुनानक देव अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। कृपाण लगने से उसकी कलाई की हड्डी में फैक्चर आया है। वहीं पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।

  • मालगाड़ी की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत

    मालगाड़ी की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत

    अनूपपुरः मालगाड़ी की चपेट में आने से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई है। रेलवे की सूचना पर कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। जिसके बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है और मृतक युवक की पहचान की कोशिश भी की जा रही है लेकिन अभी तक युवक की पहचान नहीं हो सकी है।

    जानकारी के अनुसार रविवार की सुबह अनूपपुर रेलवे स्टेशन मास्टर ने कोतवाली थाना पुलिस को लिखित सूचना दी थी कि अमलाई से अनूपपुर आने वाले रेल खंड के मध्य पर परसवार गांव में एक युवक की ट्रेन से टकरा कर मौत हो गई है। जिसके बाद कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास के गांव के लोगों से पूछताछ की, लेकिन अभी तक युवक की पहचान नहीं हो सकी है।

    पुलिस ने युवक के शव को अस्पताल के फ्रीजर में रखवा दिया है। कोतवाली थाना पुलिस का कहना है कि युवक की उम्र 35 साल है, युवक ट्रेन से टकरा गया और उसकी मौत हो गई है। अभी युवक की पहचान नहीं हो सकी है ,मामले की जांच की जा रही है।