Blog

  • पंजाब  :  भारतीय सीमा पर फहराया गया 350 फीट ऊंचा झंडा, देखें वीडियो

    पंजाब : भारतीय सीमा पर फहराया गया 350 फीट ऊंचा झंडा, देखें वीडियो

    अमृतसर : भारत और पाकिस्तान के बीच साझा अंतरराष्ट्रीय अटारी वाघा सीमा पर देश के सबसे बड़े बीएसएफ झंडे का उद्घाटन बीएसएफ के महानिदेशक नितिन अग्रवाल ने किया। जो 60 फीट ऊंचा है और यह विशेष प्रकार के कपड़े से बना है। उन्होंने कहा कि पहले इसी स्थान पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाता था और अब सीमा पर 450 फीट का एक खंभा लगाया गया है और उस पर भारत का राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाता है।

    जिसके कारण यह स्तंभ खाली हो गया था और अब इस स्थान पर बीएसएफ का सबसे बड़ा झंडा फहराया जाता है। बीएसएफ के महानिदेशक ने जानकारी देते हुए बताया कि पिछले साल बीएसएफ ने भारत-पाकिस्तान सीमा से 107 ड्रोन, 442 किलोग्राम हेरोइन और 23 हथियार बरामद किए गए है। वहीं उन्होंने कहा कि बॉर्डर के नजदीक के ग्रामीण भी बीएसएफ को पूरा सहयोग करते है। उन्होंने कहा कि इस साल भी बीएसएफ ने 49 ड्रोन पकड़े है। वहीं बीएसएफ ने अब तक 89 किलो हेरोइन और 6 हथियार बरामद किए है।

  • ऐसी जगह पर कभी न रखें इन्वर्टर, हो सकता है नुकसान!

    ऐसी जगह पर कभी न रखें इन्वर्टर, हो सकता है नुकसान!

    नई दिल्लीः आज के समय में इन्वर्टर घर का एक जरूरी हिस्सा बनता जा रहा है। गर्मी के मौसम में जब भी बिजली की कटोती होती है तो इन्वर्टर से सहारा रहता है। यही वजह है कि अगर आपके पास इन्वर्टर हो और लाइट लंबे समय के लिए चली भी जाए तो उतना पता नहीं चलता है। लेकिन कुछ लोग ऐसे भी हैं जिनके इन्वर्टर में आए दिन कोई न कोई दिक्कत होती रहती है और वह ठीक से काम नहीं कर पाता है। इन्वर्टर में दिक्कत कई कारण से हो सकती है, जिसमें से सबसे जरूरी तो ये है कि इन्वर्टर को केसी जगह रखा जाए।

    इन्वर्टर को लंबे समय तक चलाने के लिए जरूरी है कि आप इसकी बैटरी का खास ख्याल रखें।अगर आप इसकी ठीक से देखभाल नहीं करते हैं तो हो सकता है कि आपका इन्वर्टर बहुत जल्द खराब हो जाए। इन्वर्टर और बैटरी ऐसी जगह पर रखें, जहां उसे साफ हवा लग रही हो, हवा के सर्कूलेशन के लिए वहां पर पर्याप्त जगह होना बहुत जरूरी है। खास ख्याल ये रखना होगा कि बैटरी के आसपास खारा पानी, अत्यधिक गर्मी या संक्षारक तत्व (गैर-सीलबंद बैटरी गैसिंग) जैसी कोई चीज़ न हो। सबसे जरूरी बात यह है कि इन्वर्टर को हमेशा छायादार जगह पर होना चाहिए। अगर इसे सीधी धूप लगेगी तो धीरे-धीरे इसकी लाइफ कम हो जाएगी। 

  • पंजाबः नामाकंन पत्र दाखिल होने के बाद गरमाया सियासी माहौल, तैयारियों में जुटे स्टार प्रचारक 

    केजरीवाल के जेल से बाहर आने से आप पार्टी के प्रचार को मिलेगी धार

    मोहालीः पंजाब में लोकसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों के नामांकन पत्र दाखिल करने की प्रक्रिया शुरू होने के साथ ही राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। चुनाव प्रचार ने एक दम रफ्तार पकड़ ली है। विभिन्न पार्टियों के बड़े नेताओं ने चुनाव दंगल के उतरना शुरू कर दिया है। इसके साथ ही जमीनी स्तर पर चुनावी गतिविधियां बढ़ गई हैं। चुनावी माहौल भी बदलना शुरू हो गया है। अंतिम चरण में मतदान होने के कारण पंजाब में अब तक प्रचार धीमा ही चल रहा था, लेकिन बड़े नेताओं के आते ही इसमें तेजी आई है। आने वाले समय में भी नेताओं के दौरे तय होने लगे हैं। जैसे-जैसे मतदान के चरण बीतते जाएंगे, पंजाब में नेताओं का जमावड़ा बढ़ता जाएगा। 

    पहले चुनावी मीटिंगों और रैलियां में आम लोगों की शमूलियत भी काफी कम थी। अब लोगों की संख्या धीरे-धीरे बड़े बढ़ने लगी है। भाजपा के उम्मीदवार तरनजीत सिंह संधू के प्रचार के लिए केंद्रीय मंत्री डॉ. एस जयशंकर शुक्रवार को अमृतसर पहुंचे थे। जयशंकर ने बुद्धिजीवियों और अलग-अलग वर्गों के लोगों के साथ बैठकें करके चुनाव प्रचार अभियान को गति दी है। चंडीगढ़ में भाजपा नेता संजय टंडन के नामांकन में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा पहुंचे थे। लुधियाना में भाजपा के रवनीत सिंह बिट्टू के नामांकन में गुजरात के पूर्व सीएम और भाजपा के पंजाब के प्रभारी विजय रूपाणी ने शिरकत की। 

    आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के जेल से बाहर आने से पंजाब में आप के प्रचार को और धार मिलेगी। अब तक भगवंत मान ही पूरा जिम्मा संभाल रहे थे। अमृतसर में आप उम्मीदवार कुलदीप सिंह धालीवाल के पक्ष में मुख्यमंत्री भगवंत मान शहरी इलाके में बड़ा रोड शो व चुनाव प्रचार रैलियां करके गए हैं। वह भी पूरे पंजाब में घूम रहे हैं। मुख्यमंत्री मान अगले सप्ताह दोबारा धालीवाल के प्रचार अभियान को गति देने के लिए आ रहे हैं। इसी तरह आधी दर्जन के करीब केंद्रीय मंत्री और भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारिणी के वरिष्ठ नेता तरनजीत सिंह संधू के चुनाव प्रचार अभियान को गति देंगे। इनका एजेंडा भाजपा ने तैयार कर लिया है।

    बसपा सुप्रीमो मायावती नवांशहर में रैली करेंगी। सभी पार्टियों ने कार्यकर्ताओं को अभी से रैलियों की तैयारी में जुटने के लिए कह दिया है। शिरोमणि अकाली दल की ओर से सुखबीर बादल दो दिन पहले ही अमृतसर में व्यापारियों की एक बड़ी सभा को संबोधित करने के साथ साथ अजनाला, राजासांसी और अमृतसर में रोड शो व रैलियां करके गए हैं। इन कार्यक्रमों में पूर्व मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया ने भी पार्टी के उम्मीदवार जोशी के पक्ष में प्रचार शुरू कर दिया है। सुखबीर बादल पूरे पंजाब में रैलियां कर रहे हैं। वह पंजाब बचाओ यात्रा के जरिये मतदाताओं से वोट मांग रहे हैं। शिअद का प्रचार फिलहाल सुखबीर बादल के ही भरोसे है।

  • कोर्ट परिसर में हुआ हंगामा, 2 वकीलों में हुई झड़प, जमकर चले लात-घूंसे, देखें वीडियो

    कोर्ट परिसर में हुआ हंगामा, 2 वकीलों में हुई झड़प, जमकर चले लात-घूंसे, देखें वीडियो

    वाराणसी: उत्तर प्रदेश के वाराणसी में दो वकीलों के बीच कोर्ट परिसर में ही हाथापाई हो गई। दोनों वकील ज्ञानवापी केस की सुनवाई के लिए कोर्ट पहुंचे थे। मामले की सुनवाई के दौरान अगली तारीख के लिए दोनों पक्ष आपस में भिड़ गए। दोनों वकीलों की भिड़ंत का वीडियो अब सामने आया है। इसमें घटना को देखा जा सकता है। वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि एक अधिवक्ता ने दूसरे को इतनी तेज लात मारी कि वह गेट के बाहर आ गया। इस दौरान दूसरे अधिवक्ता ने भी उसे थप्पड़ मारा तो वह दरवाजे से टकरा गया। सोशल मीडिया पर वीडियो अपलोड होते ही वायरल हो गया। इसको लेकर तरह-तरह की चर्चा तेज हो गई है।

    वाराणसी कचहरी परिसर में शुक्रवार को ज्ञानवापी प्रकरण से जुड़े मामले की सुनवाई होनी थी। इसमें हिंदू पक्ष के दो वकील अपना पक्ष रखने के लिए पहुंचे थे। कोर्ट रूम में ही दोनों के बीच भिड़ंत हो गई। सुनवाई की अगली तिथि को लेकर उनमें हाथापाई होने लगी। देखते ही देखते दोनों के बीच लात-घूंसे भी चलने लगे। मामला पुलिस तक पहुंच गया। इसके बाद बार पदाधिकारियों और वरिष्ठ वकीलों के हस्तक्षेप के बाद दोनों पक्षों में सुलह करा दिया गया। दूसरी तरफ 15 मई तक के लिए ज्ञानवापी मामले की सुनवाई टल गई।

    सिविल जज सीनियर डिवीजन फास्ट ट्रैक कोर्ट में शुक्रवार को 1991 के प्राचीन लॉर्ड काशी विश्वनाथ मूल वाद में शैलेंद्र पाठक और जैनेंद्र पाठक की ओर से पक्षकार बनाने की अर्जी पर सुनवाई थी। शैलेंद्र की ओर से सुनवाई के लिए अगली तारीख की मांग की जाने लगी। इस पर दूसरे पक्ष की ओर से आपत्ति जताई गई। देखते ही देखते विवाद बढ़ने लगा। दोनों पक्ष एक दूसरे पर आरोप लगाते हुए एक-दूसरे पर टूट पड़े। वाराणसी कोर्ट में करीब 15 मिनट तक अफरातफरी मची रही। दोनों पक्ष एक दूसरे की शिकायत लेकर कचहरी पुलिस चौकी पहुंचे। हालांकि, बाद में मामले में सुलह करा दिया गया। अब इस घटना का वीडियो सामने आया है। इस पर लोग तरह-तरह की टिप्पणी कर रहे हैं।

  • पंजाबः गुरजीत औजला के खिलाफ वाल्मीकि समुदाय में रोष, फूंका पुतला, देखें वीडियो

    पंजाबः गुरजीत औजला के खिलाफ वाल्मीकि समुदाय में रोष, फूंका पुतला, देखें वीडियो

    अमृतसरः सांसद गुरजीत सिंह औजला के खिलाफ वाल्मीकि समुदाय के खिलाफ भारी रोष पाया जा रहा है। दरअसल, एक टीवी चैनल को गुरजीत औजला ने इंटरव्यू दिया था और उसमें वाल्मिकी समुदाय पर टिप्पणी की गई थी। हालांकि यह टिप्पणी काफी समय पहले की गई थी, लेकिन इस मामले को लेकर अब मुद्दा गरमा गया है। आप पार्टी के एस सी विंग के प्रधान अध्यक्ष डॉ. इंद्रजीत सिंह द्वारा गुरजीत औजला का गवाल मंडी चौंक में पुतला फूंककर  प्रदर्शन किया गया। जिसके बाद उन्होंने गुरजीत सिंह औजला के खिलाफ धारा 295ए के तहत मामला दर्ज करने की बात कही, साथ ही गुरजीत औजला के खिलाफ कई सवालिया निशान भी समाज की ओर से उठाए गए।

    इस अवसर पर डॉ. इंद्रपाल ने कहा कि बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी के संविधान ने आज सभी को समानता का अधिकार दिया है और आज हमारे एससी समाज के बच्चे पढ़-लिखकर अधिकारी, मंत्री और मुख्यमंत्री बन गए हैं। लेकिन कांग्रेस प्रत्याशी गुरजीत सिंह औजला द्वारा एससी समुदाय के बच्चों को लेकर दिया गया बयान बेहद निंदनीय है। उन्होंने कहा कि यह बयान औजला की छोटी सोच को दर्शाता है। डॉ. इंद्रपाल ने कहा कि वह मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान से अपील करते हैं कि इस बेहद निंदनीय टिप्पणी के लिए कांग्रेस उम्मीदवार गुरजीत सिंह औजला के खिलाफ धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के लिए धारा 295ए के तहत मामला दर्ज किया जाए और पूरे एससी समुदाय से उन नेताओं का बहिष्कार करने की अपील की जाए हमारे एससी समुदाय के बारे में ऐसी निम्न भावना रखते हैं।

    क्योंकि यह टिप्पणी हमारे समुदाय के उन बच्चों का हौंसला तोड़ने वाली है जो पढ़-लिखकर बड़े अधिकारी बनना चाहते हैं और समाज में अपने समुदाय और अपने देश का नाम रोशन करना चाहते हैं। बता दें कि गुरजीत सिंह औजला का पुतला फूंककर भले ही आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा प्रदर्शन किया जा रहा है, लेकिन यह घटना कुछ महीने पहले की है और वाल्मिकी समाज के कुछ प्रतिनिधियों ने गुरजीत सिंह औजला को धार्मिक सजा देकर माफ कर दिया था। लेकिन चुनावी माहौल चल रहा है और कोई भी राजनीतिक दल इसका एक भी मौका नहीं छोड़ना चाहता, इसी लड़ाई में आज अमृतसर में वाल्मिकी नेताओं द्वारा गुरजीत सिंह औजला का पुतला फूंका गया। अब देखना यह होगा कि इस मामले के बाद गुरजीत सिंह औजला इस पर क्या बयान देते हैं।

  • बड़ा झटकाः कांग्रेस सहित इन पार्टियों के कई नेता बीजेपी में हुए शामिल

    बड़ा झटकाः कांग्रेस सहित इन पार्टियों के कई नेता बीजेपी में हुए शामिल

    लखनऊः लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा का मिशन डिमोलेशन जारी है जिसके तहत विपक्षी पार्टियों के नेताओ को भाजपा में जॉइनिंग कराने के मुहिम पर काम कर रही है। प्रदेश की राजधानी लखनऊ स्थित भाजपा मुख्यालय पर शनिवार को सपा, बसपा और कांग्रेस के कई बगावती नेताओं ने भाजपा का दामन थाम लिया है। उत्तर प्रदेश सरकार के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक और परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने विपक्ष के कई चेहरे को आज भाजपा की सदस्यता दिलाई। भाजपा प्रदेश मुख्यालय पर आज सपा, बसपा और कांग्रेस के तमाम नेताओं का नाम शामिल हुए।

    जिनमे समाजवादी पार्टी के सचिव प्रदीप सिंह बब्बू , सपा के पूर्व मंत्री मतेश सोनकर, पूर्व विधान परिषद के सदस्य संजय कुमार मिश्रा, सपा से नगर पालिका अध्यक्ष बिसवा खुशबू जायसवाल,बांदा से बसपा नेता प्रभु दयाल निषाद, कांग्रेस पूर्व प्रवक्ता जीशान हैदर समेत दर्जन भर से ज्यादा नेताओं ने बीजेपी का दामन थाम लिया। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा से प्रभावित होकर समाज के सम्मानित लोग पार्टी की ओर आ रहे हैं।

    वे शामिल होकर भाजपा की ताकत को बढ़ा रहे हैं। निश्चित तौर पर उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी मिशन 80 को हासिल करेगी। देश में 400 सीट से अधिक पर जीत हासिल करते हुए एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शपथ लेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कठिन परिश्रम के बल पर भारतीय जनता पार्टी लोकसभा चुनाव में निर्णायक बढ़त प्राप्त कर चुकी है। निश्चित तौर पर आने वाले समय में हम बड़ी जीत हासिल करने जा रहे हैं।

  • पंजाबः इंसानियत शर्मसार ! मामी ने 8 वर्षीय भांजे को दी खौफनाक सजा

    मोगाः वेदांता नगर से इंसानियत शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। जहां ससुराल वालों से बदला लेने के लिए मामी ने भांजे को खौफनाक सजा दी। बताया जा रहा है कि ससुराल वालों के बदला लेने के लिए मामी स्कूल पहुंची और अपने 8 साल के भांजे की पीठ पर उसने केमिकल डाल दिया। जब बच्चा घर पहुंचा तो उसने पूरी घटना अपनी मां को बताई। परिवार ने बच्चे को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां 5 दिनों तक इलाज चला।

    परिवार ने बताया कि तुरंत इलाज मिलने से बच्चे की जान बच गई। मां रजनी की शिकायत पर बच्चे की मेडिकल जांच के बाद थाना सिटी साउथ पुलिस ने आरोपी मामी प्रीति, उसके भाई रवि गोयल और बड़ी बहन के खिलाफ धारा 328, 506 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।बच्चे की मां रजनी ने थाना सिटी साउथ पुलिस को बताया कि वह वेदांता नगर गली नंबर-2 में रहती है और उसका बेटा शिवाय गर्ग (8) डीएन मॉडल स्कूल, न्यू टाउन में तीसरी कक्षा में पढ़ता है।

    पीड़िता ने बताया कि भाभी का बेटा भी उसी स्कूल में उसका सहपाठी है। पीड़िता का कहना है कि उसकी भाभी ने इंसानियत की सारी हदें पार करते हुए उसके लड़के पर केमिकल डाल दिया। एएसआई गुरचरण सिंह का कहना है कि महिला के बयानों पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

  • जालंधरः गदईपुर में बैड से शव मिलने के मामले में हुआ एक ओर खुलासा 

    जालंधर, ENS: गदईपुर में बैड से व्यक्ति का शव मिलने के मामले की गुत्थी अभी तक नहीं सुलझ पाई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर प्रेस वार्ता के दौरान बताय था कि शव विनोद उर्फ नकुल है। जबकि बीते दिन जांच में खुलासा हुआ कि शव पूर्व पूर्व आर्मी ऑफिसर का है। मृतक की पहचान 70 वर्षीय योगराज खत्री के रूप में हुई है। अब इस मामले में एक खुलासा हुआ है कि गिरफ्तार हिमाचली देवी ने जीवन साथी का इश्तेहार लगवा कर पूर्व अधिकारी योगराज खत्री को अपने जाल में फंसाया था। बीते दिन पूर्व आर्मी ऑफिसर के शव का पोस्टमार्टम करवा कर शव उनके परिजनों के हवाले कर दिया है। इस मामले में पुलिस अधिकारियों ने अलग-अलग समय हिमाचली देवी से पूछताछ की।

    बताया जा रहा है कि एसीपी नॉर्थ, थाना 8 के प्रभारी चौकी इंचार्ज को वह अलग-अलग स्टेटमैंट देती रही, जिसके कारण पुलिस अब उसकी कोई भी बात सच नहीं मान रही। हिमाचली से जब पूर्व आर्मी ऑफिसर के बारे पूछा गया तो उसने कहा कि वह अकेली थी, जिसके चलते उसने साथी की तलाश में एड लगवाया था और फिर योगराज खत्री ने उसके साथ संपर्क किया जिसके बाद उनमें नजदीकियां बढ़ गई। बताया जा रहा है कि पूर्व आर्मी ऑफिसर खत्री मूल रूप से बरनाला के रहने वाले हैं, लेकिन कुछ समय से वह कपूरथला में रह रहे थे। जिसके चलते अक्सर वह उसके पास आ जाया करते थे। अब शक है कि योगराज खत्री की मौत या तो नैचुरल तरीके से हुई या फिर शरीरिक संबंध बनवाने के लिए खाई जाने वाली दवाई के कारण उन्हें अटैक आ गया। दरअसल, हिमाचली देवी ने शव को खुर्दबुर्द करने के लिए उसने शव को बैड के बॉक्स में डाल कर नमक डालना शुरू कर दिया था। उधर, थाना 8 के प्रभारी गुरमीत सिंह का कहना है कि हिमाचली देवी अभी पूछताछ में अलग-अलग बयान दे रही है जिसके चलते कुछ भी कहना अभी मुश्किल है।

    उन्होंने कहा कि पूर्व आर्मी ऑफिसर के मौत के कारण अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता लग सकेंगे। हालांकि एसीपी नॉर्थ ने भी हिमाचली के साथ थाना आठ में लंबी पूछताछ की लेकिन वह लगातार अपने बयान बदल रही है। बता दें कि 7 मई को गदईपुर में रहने वाली हिमाचली देवी के घर के बैड से एक गली सड़ी हालत में शव मिला था। पुलिस ने हिमाचली से पूछताछ की तो उसने कहा कि उसके तथा कथित पति ने उस व्यक्ति को मार दिया और मृतक की पहचान विनोद कुमार उर्फ नकूल बताई थी। पुलिस ने प्रैस कांफ्रैंस करके मर्डर ट्रेस होने की बात कही लेकिन अगले ही दिन पता लगा कि वह शव नकूल का नहीं बल्कि मूल रूप से बरनाला के रहने वाले पूर्व आर्मी मैन योगराज खत्री का है। दरअसल लापता होने के बाद खत्री के बेटे ने पुलिस को शिकायत दी थी जिनके मोबाइल की लोकेशन खंगाली तो वह हिमाचली देवी के घर की निकली थी। पुलिस ने इस केस में हिमाचली के किराएदार सनोज कुमार को भी गिरफ्तार किया था जिसने हिमाचली की मदद की और शव को बैड में डाला था।

  • कांग्रेस को बड़ा झटकाः इस प्रवक्ता ने दिया इस्तीफा 

    कांग्रेस को बड़ा झटकाः इस प्रवक्ता ने दिया इस्तीफा 

    पटना: लोकसभा चुनाव के बीच कांग्रेस पार्टी को बड़ा झटका लगा है। बिहार कांग्रेस के एक और नेता ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। बिहार कांग्रेस के प्रवक्ता विनोद शर्मा ने पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को अपना त्याग-पत्र भेज दिया है। कांग्रेस प्रवक्ता विनोद शर्मा ने अपने इस्तीफे में पार्टी पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कांग्रेस पार्टी पर आरजेडी के सामने घुटने टेकने का आरोप लगाया है। साथ ही लिखा है कि राष्ट्रहित और राज्यहित में दुखी मन से पार्टी की प्राथमिक सदस्यता और सभी पदों से इस्तीफा देता हूं।

    इसके साथ ही उन्होंने सिलसिलेवार ढंग से इसके कारण भी गिनाए हैं और कहा है कि चूंकि बिहार में कांग्रेस पार्टी जंगलरात पार्ट-2 की शुरुआत के लिए आरजेडी के सामने घुटने टेक दिए हैं। इसके साथ ही उन्होंने लिखा है कि भारत तेरे सौ-सौ टुकड़े होंगे का नारा लगाने वाले के सरगना को दिल्ली से लोकसभा प्रत्याशी बनाया हो, उसकी मंशा स्पष्ट है। आदरणीय सोनिया गांधी और राहुल गांधी के साथ-साथ पूरे देश में खोटे सिक्के और धनकुबेरों को आगे बढ़ाना चाहती है, जिससे पार्टी पूरी तरह से समाप्त हो रही है, अत: मैं पार्टी की प्राथमिक सदस्यता सहित सभी पदों से इस्तीफा देता हूं। गौरतलब है कि इससे पहले बिहार कांग्रेस के प्रवक्ता असितनाथ तिवारी ने भी त्याग-पत्र दिया था।

  • जालंधर-अमृतसर रोड पर अज्ञात वाहन ने व्यक्ति को मारी टक्कर, मौ’त

    जालंधर-अमृतसर रोड पर अज्ञात वाहन ने व्यक्ति को मारी टक्कर, मौ’त

    जालंधर,ENS : आज सुबह एक अज्ञात वाहन की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत हो गई। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। मिली जानकारी के अनुसार ये हादसा जालंधर अमृतसर हाईवे पर स्थित सीटी पब्लिक स्कूल के पास हुआ था। आरोपी अज्ञात वाहन चालक एक्सीडेंट के तुरंत बाद मौके से फरार हो गया था। थाना डिवीजन नंबर-1 की पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

    थाना डिवीजन नंबर-1 में तैनात एएसआई पलविंदर सिंह ने कहा- सुबह किसी राहगीर ने पुलिस कंट्रोल रूम में सूचना दी थी कि उक्त जगह पर एक्सीडेंट हुआ। जिसमें एक बुजुर्ग गंभीर रूप से जख्मी हुआ है। सूचना मिलते ही जब वह मौके पर पहुंचे तो घायल व्यक्ति गंभीर हालत में मिला।

    उसे एंबुलेंस की मदद से इलाज के लिए अस्पताल ले जाना चाहते थे, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। मृतक की तलाशी लेने पर मौके से कोई पहचान पत्र या अन्य दस्तावेज नहीं मिला। मृतक की उम्र करीब 50 साल लग रही है।

    एएसआई पलविंदर सिंह ने बताया कि मृतक की पहचान के लिए  शव को 72 घंटे के लिए सिविल अस्पताल जालंधर की मॉर्च्युरी में रखवा दिया है। अगर 72 घंटे तक मृतक की पहचान नहीं होगी तो पुलिस खुद मृतक का संस्कार करवाएगी। वहीं पुलिस ने आरोपी की तलाश के लिए सीसीटीवी खंगालने शुरू कर दिए हैं।