Blog

  • जालंधरः भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौ+त, दूसरा घायल, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: परागपुर में देर रात भीषण सड़क हादसे का मामला सामने आया है। जहां बाइक सवार युवकों को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि इस हादसे में एक की मौत हो गई है, जबकि दूसरी युवक गंभीर रूप से घायल है। जिसे उपचार के लिए जौहल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। वहीं मामले की जानकारी देते हुए परागपुर चौंकी इंचार्ज ने बताया कि उन्हें सड़क हादसे की सूचना मिली है।

    पुलिस ने बताया कि उन्हें पता चला है कि उक्त बाइक सवार युवक पीबी 08 एफसी 0718 पर सवार होकर जा रहे थे।जहां परागपुर के पास सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरे को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। मृतक की पहचान मकसूदां के विवेक विहार के रहने वाले करणजोत सिंह (37) के रूप में हुई है। वहीं, करनजोत के साथी नंदनपुर के रहने वाले सौरव की हालत फिलहाल गंभीर बनी हुई है। बताया जा रहा है कि करणजोत अमेरिका से लौटा था।

    मिली जानकारी के अनुसार हादसे का शिकार हुई स्पोर्ट्स बाइक करणजोत की थी। जिसे पुलिस ने अपने कब्जे में लिया है। एएसआई गुरदीप चंद ने बताया कि करनजोत कुछ समय पहले ही विदेश अमेरिका से लौटा था। करनजोत शादीशुदा था, मगर उसका पत्नी के साथ तलाक का केस चल रहा है। पुलिस ने इस मामले में मृतक करनजोत के मां सुखविंदर कौर के बयानों पर आईपीसी की धारा 304 (गैर इरादतन हत्या) का केस दर्ज कर लिया है।

    एएसआई गुरदीप चंद ने कहा कि पोस्टमार्टम के बाद शव को परिवार के हवाले कर दिया जाएगा। फिलहाल आरोपी की पहचान करने के लिए हाईवे से सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं। चौकी परागपुर के इंचार्ज हीरा सिंह ने बताया कि जल्द आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

  • ਪੰਜਾਬ : ਘਰ ‘ਚ ਲੱਗੀ ਭਿਆਨਕ ਅੱਗ, 15 ਲੱਖ ਤੋਂ ਜਿਆਦਾ ਦਾ ਹੋਇਆ ਨੁਕਸਾਨ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਸੰਗਰੂਰ : ਮਕਾਨ ਨੂੰ ਅੱਗ ਲਗਣ ਦਾ ਮਾਮਲਾ ਸਾਮਣੇ ਆਇਆ ਹੈ। ਮਕਾਨ ਮਾਲਕ ਅਨੁਸਾਰ ਉਸ ਨੂੰ ਜਦੋਂ ਪਤਾ ਲੱਗਾ ਕਿ ਸਾਰੇ ਘਰ ਦੇ ਵਿੱਚੋਂ ਧੂਏ ਦੀਆਂ ਲਪਟਾਂ ਨਿਕਲ ਰਹੀਆਂ ਹਨ ਤਾਂ ਲੋਕਾਂ ਨੇ ਇਕੱਠੇ ਹੋ ਕੇ ਅੱਗ ਬੁਝਾਉਣੀ ਸ਼ੁਰੂ ਕੀਤੀ ਤੇ ਫਾਇਰ ਬ੍ਰਿਗੇਡ ਦੀਆਂ ਗੱਡੀਆਂ ਨੇ ਮੁਸ਼ਕਿਲ ਨਾਲ ਅੱਗ ਤੇ ਕਾਬੂ ਪਾਇਆ।ਉਸਨੇ ਆਪਣੇ ਪਰਿਵਾਰ ਨੂੰ ਘਰ ਦੇ ਵਿੱਚੋਂ ਸਹੀ ਸਲਾਮਤ ਬਾਹਰ ਕੱਢਿਆ। ਉਸਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਅੱਗ ਲੱਗਣ ਦਾ ਵੱਡਾ ਕਾਰਨ ਮਕਾਨ ਦੀ ਕੰਧ ਦੇ ਨਾਲ ਲੱਗਦਾ ਮੱਛੀ ਪਾਲਣ ਵਿਭਾਗ ਦਾ ਪੌਂਡ ਹੈ। ਜਿਸ ਦੇ ਵਿੱਚ ਸੁੱਕੇ ਘਾ ਨੂੰ ਅੱਗ ਲੱਗਣ ਕਾਰਨ ਚੱਲ ਰਹੀਆਂ ਤੇਜ਼ ਹਵਾਵਾਂ ਦੇ ਕਰਕੇ ਲਪਟਾਂ ਉਹਨਾਂ ਦੇ ਘਰ ਪਹੁੰਚ ਗਈਆਂ ਤੇ ਘਰ ਚ ਪਏ ਕਰੋਕਰੀ ਦੇ ਸਮਾਨ ਨੂੰ ਅੱਗ ਲੱਗ ਗਈ।

    ਉਹਨਾਂ ਦਸਿਆ ਕਿ ਲੱਖਾਂ ਰੁਪਏ ਦਾ ਕਰੋਕਰੀ ਦਾ ਸਮਾਨ ਅੱਗ ਲੱਗਣ ਦੇ ਨਾਲ ਸੜ ਕੇ ਸਵਾਹ ਹੋ ਗਿਆ। ਪੰਜ ਦੇ ਕਰੀਬ ਏਸੀ ਸੜ ਗਏ ਤੇ ਪੂਰੇ ਦਾ ਪੂਰਾ ਘਰ ਧੂਏ ਦੀ ਕਾਲਖ ਦੇ ਵਿੱਚ ਤਬਦੀਲ ਹੋ ਗਿਆ। ਮਕਾਨ ਮਾਲਕਾਂ ਨੇ ਮੱਛੀ ਪਾਲਣ ਵਿਭਾਗ ਦੇ ਅਧਿਕਾਰੀਆਂ ਤੇ ਇਲਜ਼ਾਮ ਲਾਉਂਦੇ ਹੋਏ ਕਿਹਾ ਕਿ ਇਹਨਾਂ ਵੱਲੋਂ ਪਹਿਲਾਂ ਵੀ ਇਸੇ ਤਰ੍ਹਾਂ ਅੱਗ ਲਗਾਈ ਜਾਂਦੀ ਰਹੀ ਹੈ। ਜਿਸ ਦੇ ਕਾਰਨ ਸਾਨੂੰ ਕਾਫੀ ਪਰੇਸ਼ਾਨੀ ਆਉਂਦੀ ਹੈ। ਪਰ ਤੇਜ਼ ਹਵਾਵਾਂ ਦੇ ਚਲਦਿਆਂ ਅੱਗ ਦੀਆਂ ਲਪਟਾਂ ਘਰ ਦੇ ਅੰਦਰ ਪਹੁੰਚੀਆਂ ਤਾਂ ਕਰੋਕਰੀ ਦੇ ਸਮਾਨ ਨੂੰ ਅੱਗ ਲੱਗ ਗਈ ਤੇ ਜਿਸ ਵਿੱਚ ਉਹਨਾਂ ਦਾ 15 ਤੋਂ 20 ਲੱਖ ਦਾ ਨੁਕਸਾਨ ਹੋ ਗਿਆ।

    ਦੂਸਰੇ ਪਾਸੇ ਮੱਛੀ ਪਾਲਣ ਵਿਭਾਗ ਦੇ ਅਧਿਕਾਰੀ ਚਰਨਜੀਤ ਕੌਰ ਨੇ ਮੀਡੀਆ ਨਾਲ ਗੱਲ ਕਰਦੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਕਿ ਉਹਨਾਂ ਨੂੰ ਅੱਗ ਲੱਗਣ ਦਾ ਉਦੋਂ ਪਤਾ ਲੱਗਿਆ ਜਦੋਂ ਧੂਏ ਦਾ ਗੁਬਾਰ ਦਿਖਾਈ ਦਿੱਤਾ। ਤਾਂ ਉਹਨਾਂ ਨੇ ਆਪਣੇ ਮੁਲਾਜ਼ਮਾਂ ਨੂੰ ਅੱਗ ਬੁਝਾਉਣ ਦੀ ਹਿਦਾਇਤ ਦਿੱਤੀ ਤੇ ਉਹਨਾਂ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਉਹਨਾਂ ਦੇ ਮੁਲਾਜ਼ਮਾਂ ਵੱਲੋਂ ਅੱਗ ਨਹੀਂ ਲਗਾਈ ਗਈ।

  • जालंधरः विवादों में घिरे भाजपा सासंद हसंराज हंस, लगे गंभीर आरोप

    जालंधर, ENS: भाजपा सांसद हंसराज हंस व अलमस्त बापू लाल बादशाह दरबार, नकोदर के गद्दीनशीन साई  और काबिज प्रबंधक कमेटी पर डेरा में फर्जी बिलों की आड़ में डेरा के फंडस के दुरूपयोग करने के गंभीर आरोप लगे है। यह आरोप लगाए हुए कुंदन साईं, ऑल पंजाब ट्रक ऑपरेटर यूनियन के प्रदेश प्रधान हैप्पी संधू, हरि मित्तल सोंधी पूर्व एम.सी, पुरषोत्तम लाल बिट्टू, टिम्मी गिल, डिंपल गिल व अन्यों ने डिप्टी कमिश्नर और एसपी देहाती को शिकायत पत्र सौंपा। जिसके बाद उन्होंने प्रेस वार्ता में कहा कि इस डेरा की जमीन श्रृषि नगर की है और वह लोग डेरा की पिछले 20 वर्षों से सेवा करते आ रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि वर्ष 2022 में स्वयंभू कमेटी के गठन के बाद से डेरा के खाते में फर्जी बिलों को डालकर भारी धांधलियां की जा रही है।

    उन्होंने कहा कि सबसे बड़ी धांधली डेरा के खाते में फर्जी बिलों को डाल कर लोगों के चढ़ावे से एकत्रित फंड्स में लाखों की धोखाधड़ी की जा रही है। सबसे बड़ी धोखाधड़ी 21 मई 2022 को राजस्थान की एक फर्म से मिलकर की गई है, उन्होंने कहा कि दरबार में लगाने को 1418350 रूपए का मार्बल ट्रक नंबर आरजे 47 जीए-0289 के जरिए नकोदर भेजा गया परंतु 24 मई 2023 को न्यू राजस्थान मार्बल, नकोदर ने उसी मार्बल का 23,13,980 बिल देकर सीधे तौर पर करीब 9 लाख रुपए की ठगी की है। इसी प्रकार 31 जुलाई 2023, नोहरिया राम धीर ज्वैलर्स से 2 बिलो के जरिए 3,53,034 रुपये कीमत का एक सोने का ब्रेसलेट और 52,689 रुपये के सामान की खरीदी के अलावा 1 अन्य ज्यूलर्स से 442900 रूपए का सोना खरीदा गया है।

    आरोप है कि कमेटी के मैंबरों ने वार्षिक मेला दौरान ब्रेसलेट हंसराज हंस को पहनाया था, परंतु बाकी सोना क्या था और किसे दिया गया उसका कोई उल्लेख नही है। इतना ही नही डेरा के खर्च पर होटल में कमरा बुक कराने के बिलों में भी फर्जीवाड़ा सामने आया है। उन्होंने कहा कि होटल के रिकार्ड में कमरा बुक कराने वाली कंपनी और गैस्ट दोनों का नाम अलमस्त बापू लाल बादशाह दरबार दर्ज किया गया है।  हंसराज हंस वर्ष 2008 में उनके पास आए और उन्हें कमेटी में शामिल करने का आग्रह करते हुए डेरा को बुलंदियों पर लेकर जाने का भरोसा दिया। परंतु आज तक हंसराज हंस ने डेरा के विकास में अपनी तरफ से एक पैसा भी खर्च नही किया है।

    कुंदन साईं, हैप्पी संधू व अन्यों ने आरोप लगाया कि यह सारा फर्जीवाड़ा हलका विधायक इंद्रजीत कौर मान की छत्रछाया में हो रहा है। पिछले दिनों कमेटी के चुनाव में विधायक मान ने अपनी ताकत का इस्तेमाल कर चुनाव को प्रभावित किया। उन्होंने कहा कि धार्मिक स्थलों पर सिरोपा भेंट करते तो सुना गया था परंतु सोने के गहने पहनाना पहली बार देखा है।  अब मेहनत करके रोजी-रोटी कमाने वाले श्रषि नगर के लोगों को ही डराया धमकाया जा रहा है। उक्त लोगों ने मांग की कि इस सब के लिए सांसद हंसराज हंस और विधायक इंद्रजीत कौर मान जिम्मेदार हैं। साथ ही उन्होंने लाखों रुपये की हेराफेरी की निष्पक्ष जांच व आरोपियों के खिलाफ उचित कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में जब हंसराज हंस का पक्ष जानना चाहा तो उनसे संपर्क नहीं हो सका। अगर वह भी अपना पक्ष रखना चाहते है तो उसे भी प्रमुखता के आधार पर प्रकाशित किया जाएगा।

  • सुबह-सुबह भूकंप के झटकों से हिली धरती 

    सुबह-सुबह भूकंप के झटकों से हिली धरती 

    किश्तवाड़ः जम्मू और कश्मीर के किश्तवाड़ में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार, मंगलवार सुबह जम्मू और कश्मीर के किश्तवाड़ क्षेत्र में 3.7 तीव्रता का भूकंप आया। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के मुताबिक, किश्तवाड़ में भूकंप सुबह 6:36 बजे आया। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी ने एक बयान में कहा कि भूकंप की तीव्रता 3.7 थी, जो 20 फरवरी सुबह 06:36 बजे आया। भूकंप की गहराई 5 किमी नीचे थी।

    बता दें कि इससे पहले नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के मुताबिक, सोमवार शाम को कारगिल के लद्दाख क्षेत्र में 5.2 तीव्रता का भूकंप आया था। भूकंप के झटके सोमवार रात करीब 9:35 बजे महसूस किए गए। एनसीएस ने एक पोस्ट में कहा कि भूकंप की तीव्रता 5.2 थी और इसकी गहराई 10 किमी नीचे थी। फिलहाल भूकंप के झटकों के कारण जानमाल का कोई नुकसान नहीं हुआ है।

  • पंजाब : ललकारे मारने पर पड़ोसियों में हुआ झगड़ा, मौ+त

    रूपनगर : श्री चमकौर साहिब में एक पहलवान ने अपने पड़ोसी का तेजधार हथियार से कत्ल कर दिया। पुलिस को जांच में पता चला कि आरोपी करनदीप सिंह उर्फ गोलडी अपने चोबारे से छलांग लगाकर। पड़ोसी प्रेम चंद के घर घुंस गया और उसने तेजधार हथियार से उसकी गर्दन पर वार कर दिया। जिसके चलते कुछ मिंटो में ही प्रेम चंद की मौत हो गई। पुलिस ने 2 घंटे बाद ही फरार हुए आरोपी करनदीप सिंह उर्फ गोलडी को पुलिस ने पकड़ लिया।

    एसपी रूपिंदर कौर ने बताया कि रविवार देर रात को दोनों में ललकारा मारने की वजह से झगड़ा हुआ था। जिसके बाद आरोपी गोलडी की पड़ोसी प्रेम चंद में बहस भी हुई। अभी तक कत्ल की कोई ओर वजह सामने नहीं आई है। पुलिस ने आरोपी से पूछताछ और मामले की जांच के लिए अदालत से एक दिन का रिमांड हासिल किया है।

  • देशभर में बंद रहेंगे पेट्रोल पंप, बेनतीजा रही बैठक, अब फिर बढ़ेगी किल्लत  

    लुधियानाः पेट्रोल-डीजल की किल्लत एक बार फिर से पढ़ने वाली है। दरअसल, पंप डीलर्स एसोसिएशन पंजाब (पीपीडीएपी) ने अब 22 फरवरी को पेट्रोल पंप बंद करने की हड़ताल स्थगित कर दी है। पेट्रोल पंप डीलर अब 29 फरवरी को हड़ताल करेंगे। दरअसल, सोमवार को चंडीगढ़ में पेट्रोल पंप डीलर्स एसोसिएशन पंजाब के सदस्यों ने तेल कंपनी के निदेशक जितिंदर कुमार के साथ बैठक की गई, लेकिन यह बैठक भी बेनतीजा रही। इस बैठक में पेट्रोल पंप डीलर्स एसोसिएशन की मुख्य मांग कमीशन बढ़ाने की रखी गई लेकिन इसका समाधान नहीं हो सका। अब पेट्रोल पंप डीलरों की कमीशन बढ़ाने की अंतिम मांग को लेकर 22 फरवरी को मुंबई में बैठक तय की गई है।

    चंडीगढ़ में हुई बैठक में दोआबा अध्यक्ष परमजीत सिंह, जिला लुधियाना अध्यक्ष रणजीत सिंह गांधी, चेयरमैन अशोक सचदेवा, सचिव मंजीत सिंह, बॉबी छाबड़ा और रोहित मेहरा समेत पंजाब पदाधिकारी मौजूद रहे। पेट्रोल पंप डीलर्स एसोसिएशन ने कहा कि हमारी नजर मुंबई में होने वाली बैठक पर है। यदि 22 फरवरी को होने वाली बैठक में भी कोई निर्णय नहीं हुआ तो इसके लिए सरकार जिम्मेदार होगी। अधिकारियों ने कहा कि अगर कमीशन नहीं बढ़ाया गया तो 29 फरवरी को देशभर के पेट्रोल पंपों पर हड़ताल होगी।

  • पंजाबः राइस मिल में हथियार लेकर घुसे 2 बदमाशों ने पार्षद और कर्मचारी पर किया हमला

    लुधियानाः जगराओं के गांव शेरपुर कलां से बड़ी खबर सामने आई है। जहां बजरंग राइस मिल में घुसे दो बदमाशों ने पार्षद अनमोल गुप्ता और उसके कर्मचारी पर हमला कर दिया। हालांकि इस घटना के दौरान पार्षद खुद बच गए, लेकिन इस दौरान पार्षद के शैलर पर काम करने वाला एक कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गया। इस सबंधी पुलिस को शिकायत दर्ज करवाई गई। आरोपियों की पहचान गुरदीप सिंह व शेर सिंह निवासी शेरपुर कलां के रूप में हुई है।

    थाना सदर के अधीन पड़ती चौकी गालिब कलां के इंचार्ज धरमिंदर सिंह ने बताया कि पीड़ित अजीम निवासी मकान नंबर 1283/1 पवाया अबेठा उतर प्रदेश ने पुलिस को दर्ज करवाए बयानों में कहा कि वह पिछले 10 सालों से बजरंग राइस मिल में काम करता है। देर शाम को वह अपने मालिक अनमोल गुप्ता के साथ दफ्तर में बैठ कर हिसाब कर रहा था। इसी दौरान आरोपी हाथों में हथियार लेकर दफ्तर में घुस आए।

    उन्होंने अंदर आते ही उसके मालिक को धमकी देते कहा आज तुम्हारा हिसाब कर देते है। इसी दौरान आरोपियों ने उसके मालिक पर किरच के साथ हमला कर दिया। इस से पहले कि वह उस मालिक पर वार करते वह आगे आ गया। फिर दूसरी वार हमला किया तो वह फिर आगे आ गया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इस दौरान आरोपियों ने दफ्तर की तोड़फोड़ शुरू कर दी। जिसके बाद उसने शोर मचा दिया तो आरोपी मौके से फरार हो गए। इस सबंधी पुलिस को शिकायत दर्ज कार्रवाई तो पुलिस ने मामले की जांच के बाद दोनों आरोपियों पर मामला दर्ज कर लिया।

  • आज का राशिफल, 20 फरवरी 2024

    आज का राशिफल, 20 फरवरी 2024

    Aaj Ka Rashifal : आज माघ शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि और मंगलवार का दिन है। एकादशी तिथि आज सुबह 9 बजकर 56 मिनट तक रहेगी, उसके बाद द्वादशी तिथि लग जाएगी। आज दोपहर पहले 11 बजकर 45 मिनट तक प्रीति योग रहेगा। साथ ही आज दोपहर 12 बजकर 13 मिनट तक आर्द्रा नक्षत्र रहेगा, उसके बाद पुनर्वसु नक्षत्र लग जाएगा। इसके आलावा आज जया एकादशी व्रत है। जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 20 फरवरी 2024 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं।

    मेष राशि-

    आज आपका दिन आपकी माता-पिता की सेवा में व्यतीत होगा। किसी शुभ समाचार के मिलने का योग नजर आ रहा हैं। शाम को बच्चों के साथ अच्छा टाइम बीतेगा। राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े लोगों को आज कोई नया पद मिलेगा जिससे उनकी छवि बनेगी। दूसरो की समस्याओं से आप विचलित हो सकते हैं, इसलिए आप उनकी समस्या का निवारण करेंगे। आज आप नई जमीन से संबंधित कोई लेन-देन करने जा रहे हैं तो पहले उसकी अच्छे से जांच-पड़ताल जरूर कर लें। जो युवा आज जॉब की तलाश में है, उनको आज किसी अच्छी जगह पर जॉब मिलेगी।

    वृष राशि-

    आज आपका दिन शानदार रहेगा। फुटबॉल खेल रही महिलाओं को आज शानदार जीत मिलेगी, जिससे उनको अवार्ड दिया जाएगा। आमदनी में आज इजाफा होने से अपने आपको कुछ बेहतर महसूस करेंगे,परिवार का वातावरण शांत बना रहेगा। अपना टाइम आज बच्चों को पढ़ाने में स्पेंड करेंगे, बच्चे खुश नजर आएंगे। मित्र को उसके जीवन में चल रही समस्याओं से बचने के लिए आप उसको सलाह देंगे जिससे उसका कॉन्फिडेंस हाई रहेगा।

    • शुभ रंग- गुलाबी
    • शुभ अंक- 3

    मिथुन राशि-

    आज आपका दिन अनुपम रहेगा। आज सेहत में कुछ उतार-चढ़ाव हो सकता है। व्यायाम और खान-पान पर ध्यान दें। आपकी भूमि पर चल रहे झगड़ों से आज छुटकारा मिलेगा, जिससे आपकी भूमि वापिस मिल जाएगी। ज्वेलरी शॉप वालो की आज अधिक सेल होगी और अधिक लाभ होगा। माता जी आपके काम में हेल्प करेंगी, आपको काफी आराम रहेगा। कुछ लोग आज आपसे ज्यादा हेल्प की उम्मीद रखेंगे, आप हेल्प करके उम्मीद को कायम करेंगे।

    कर्क राशि-

    आज आपका दिन कार्यक्षेत्र में तरक्की दिलाने वाला रहेगा। आपके सारे बिगड़े हुए काम आज पूरे हो सकते हैं। आज आपके लिए विवाह का प्रपोजल भी आ सकता है, जिससे घर का माहौल खुशनुमा बना रहेगा। आज आपके सकारात्मक विचारों से खुश होकर बॉस आपको उपहार स्वरूप कोई उपयोगी वस्तु गिफ्ट कर सकते हैं। आपका दांपत्य जीवन खुशहाल रहेगा। स्वास्थ्य अच्छा बना रहेगा। लवमेट के लिए आज रिश्तों में मिठास भरने का दिन है। साथी को चॉकलेट गिफ्ट करने से उन्हें खुशी मिलेगी।

    सिंह राशि-

    आज आपका दिन उत्तम रहेगा। काम के प्रति डेडिकेशन होने से आप जल्दी ही सफलता की ओर अग्रसर होंगे। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा, आज वह मैथ्स के टॉपिक को अच्छे से क्लियर करेंगे। आपका फ्रेंड आपसे कोई जरुरी सामान की डिमांड कर सकता है, जिसे आप वह सामान दिलाएंगे। जीवन साथी के साथ मूवी देखने की प्लानिंग करेंगे, आपसी रिश्ता अच्छा बनेगा। वैवाहिक जीवन में खुशियां ज्यादा बढ़ेंगी।

    कन्या राशि-

    आज आपका मन उत्साहित रहेगा। जॉब कर रहे लोगों के लिए अच्छे ऑफर्स आने के योग बन रहे हैं, उनकी सैलरी में इजाफा होगा। मार्केटिंग के बिजनेस से जुड़े लोगों को आज अच्छा ऑफर्स मिलेगा और अधिक से अधिक लाभ होगा। इस राशि की महिलाओं को आज बिजनेस में अच्छा लाभ मिलेगा और वह आज अपने बिजनेस को काफी विस्तृत करेंगी। किसी बड़े बुजुर्ग की मदद करने से आप राहत फील करेंगे। काम के क्षेत्र में तमाम कठिनाईयां होने के बावजूद भी आप उनसे सामना करने में सफल होंगे।

    तुला राशि-

    आज आपका दिन बढ़िया रहेगा। किसी पुराने मित्र का सहयोग मिलेगा जिससे आप काफी खुश रहेंगे। किसी बात को लेकर भाई-बहन में अनबन हो सकती है, बहस करने से बचें। आप नए काम पर सोच विचार कर सकते हैं, जिससे आपको खूब तरक्की मिलेगी। जीवन साथी आपसे प्रभावित होंगे जिससे आपसी रिश्ता मजबूत होगा। अपने दोस्तों के साथ मिलकर आप को सोशल सर्विस का फाउंडेशन चलाएंगे जिससे बहुत से लोगों की मदद व सेवा होगी।

    वृश्चिक राशि-

    आज आपको नया अनुभव मिलने वाला है। आज थोड़ी-सी मेहनत से आपको बड़ा मुनाफा होगा। दोस्तों के साथ देवी मां के दर्शन के लिए मंदिर जाएंगे। स्पोर्ट्स के क्षेत्र से जुड़े लोगों को आज उनके कोच द्वारा ट्रेनिंग दी जाएगी जिसका लाभ उनको खेल के मैदान में मिलेगा। बुजुर्गों की सेवा करें जिनका आशीर्वाद आपको मिलेगा, आप जल्द ही सफल होंगे। संतान पक्ष से आपको ज्यादा लाभ मिलेगा। किसी नए रोचक पर्सन से मुलाकात होगी।

    धनु राशि-

    आज आपका दिन लाभदायक रहेगा। समाज सेवा कर रहे लोगों को आज स्थानीय लोगों के द्वारा सम्मानित किया जाएगा, जिससे उनका हौसला बढ़ेगा। भाई बहन के रिश्तों में आज ज्यादा प्यार बढ़ेगा, मिलकर काम करेंगे। बिजनेस के क्षेत्र में चल रहे प्रयास आपके सफल होंगे, बिजनेस काफी तरक्की करेगा। पौष्टिक भोजन को करें जिससे आपकी सेहत में सुधार होगा। घुटनों की बीमारी का आज सफल इलाज होगा, दर्द से राहत मिलेगी।

    मकर राशि-

    आज आपका दिन बेहतर रहेगा। कामकाज से जुड़ी चुनौती आज आपके सामने आएगी ,साथ ही आप इसमें सफल भी होंगे। आपको अपनी किस्मत का पूरा-पूरा साथ मिलेगा, अचानक धन लाभ के अवसर मिलेंगे। अपना आत्मबल जगाने की कोशिश करना जारी रखना होगा जिससे विपरीत स्थितियों का आप सामना कर सकेंगे। किसी मांगलिक कार्यक्रम की शुरुआत करेंगे ,घर में सुख शांति स्थापित होगी। आपका स्वास्थ्य आज अच्छा रहेगा।

    कुंभ राशि-

    आज आपका दिन काफी बेहतरीन रहने वाला है। बुक सेलर्स के लिए आज का दिन बेहद ही लाभकारी रहेगा, बुक्स की सेल ज्यादा ही बढ़ेगी। बिजनेस पार्टनर के साथ आपके संबंध ज्यादा बेहतर रहेंगे। सेहत के हिसाब से आज आप खुद को फ्रेश फील करेंगे। नव विवाहित दंपत्ति आज मंदिर भगवान के दर्शन के लिए जाएंगे, भगवान से अपने रिश्ते के लिए प्रार्थना करेंगे। परिवार वालों के साथ ज्यादा से ज्यादा समय बिताने का अवसर मिलेगा।

    मीन राशि-

    आज आपका मन प्रसन्न रहेगा। ऑफिस के काम में आप बिजी रहेंगे जिससे आपके बॉस आपसे खुश रहेंगे। सोसाइटी में किसी मुद्दे को लेकर आप अपनी बात दूसरों के सामने रखेंगे, जिसका इम्प्रैशन लोगों पर साफ दिखेगा। आपकी आर्थिक स्थिति कमजोर रहेगी जिसके सुधार के लिए आपको मेहनत से लगने की जरुरत है। आपको फालतू के खर्चों को कम करना चाहिए जिससे परिस्थितियां आपके अनुकूल रहेंगी। दादा- दादी का समय बच्चों को कहानियां सुनकर स्पेंड होगा।

  • जालंधरः कार टकराने पर हुई गुंडागर्दी, जानें मामला

    जालंधर, ENS: सुराज गंज के रहने वाले प्रापर्टी कारोबारी के परिवार पर न्यू जवाहर नगर मार्किट में कार युवकों ने हमला कर दिया। बताया जा रहा है मामूली बात को लेकर दोनों पक्षों की कार की टक्कर हो गई थी। इस दौरान दोनों में विवाद इतना बढ़ गया कि कार सवार युवकों ने तेजधार हथियारों से महिला और युवक पर हमला कर दिया। पीड़ितों को उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

    घायलों की पहचान रोजी और जॉर्ज के रूप में हुई है। पीड़ित परिवार ने बताया कि उनका प्रॉपर्टी का कारोबार है और वह किसी शादी समारोह से लौट रहे थे। इस दौरान न्यू जवाहर नगर में उनकी कार में उक्त कार सवार युवकों ने टक्कर मार दी। जब उन्होंने इसका विरोध किया तो युवकों ने गाली-गलौज करना शुरू कर दिया। आरोप है कि युवकों ने उसकी पत्नी और बेटी को गलत इशारे भी किए।

    पीड़ित परिवार का आरोप है कि जब उन्होंने इसका विरोध किया तो उक्त युवकों ने उन पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। युवकों ने पत्नी पर भी हमला किया और उसे बालों से पकड़कर पीटा। इस घटना के दौरान महिला के आंख, गर्दन और पीठ पर गहरी चोट लगी है।

    घटना को अंजाम देकर युवक मौके से फरार हो गए। सूत्रों के अनुसार हमला करने वाले युवक किसी ट्यूशन सेंटर चलाने वाले मालिक के बेटे हैं। बताया जा रहा है कि इस हादसे में वह भी घायल हुए हैं। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने पीड़ित के बयानों के आधार पर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

  • पंजाब: तहसीलदार के नाम रिश्वत मांगने वाला आरोपी गिरफ्तार 

    चंडीगढ़ः पंजाब विजीलैंस ब्यूरो ने तहसीलदार और मैनेजर फ़र्द केंद्र फगवाड़ा के नाम पर रिश्वत मांगने वाले व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।आरोपी की पहचान   प्रदीप कुमार, निवासी खलवाड़ा कॉलोनी, फगवाड़ा के रूप मे हुई है।  

    जानकारी देते हुए विजीलैंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि उक्त आरोपी के विरुद्ध यह मुकदमा तहसील फगवाड़ा के गाँव माधोपुर के निवासी मनजीत सिंह की ऑनलाइन शिकायत के आधार पर दर्ज किया गया है। जो उसने मुख्यमंत्री भ्रष्टाचार विरोधी एक्शन लाईन में दर्ज करवाई थी। शिकायतकर्ता ने शिकायत में दोष लगाया है कि उसकी पत्नी ने पैतृक ज़मीन के विरासती इंतकाल सम्बन्धी एक दरख़ास्त तहसीलदार को दी है।

    वह अर्ज़ी सम्बन्धित पटवारी को भेज दी है परन्तु उपरोक्त मुलजिम इस केस में एक लाख रुपए की माँग कर रहा है। आरोपी ने शिकायतकर्ता को काम पूरा करने का भरोसा देते हुए कहा कि इस सम्बन्धी तहसीलदार और फ़र्द केंद्र का मैनेजर एक लाख रुपए रिश्वत माँग रहे हैं। उपरोक्त मुलजिम की तरफ से पैसों की माँग करते समय आवाज़ की रिकार्डिंग भी कर ली जोकि उसने सबूत के तौर पर विजीलैंस ब्यूरो को सौंप दी। 

    इस सम्बन्धी विजीलैंस रेंज जालंधर ने शिकायत की पड़ताल कर उक्त दोषी के खि़लाफ़ भ्रष्टाचार रोकथाम कानून के अंतर्गत विजीलैंस ब्यूरो के थाना जालंधर रेंज में मुकदमा दर्ज करके उसे गिरफ़्तार कर लिया।