जालंधरः कार टकराने पर हुई गुंडागर्दी, जानें मामला

जालंधर, ENS: सुराज गंज के रहने वाले प्रापर्टी कारोबारी के परिवार पर न्यू जवाहर नगर मार्किट में कार युवकों ने हमला कर दिया। बताया जा रहा है मामूली बात को लेकर दोनों पक्षों की कार की टक्कर हो गई थी। इस दौरान दोनों में विवाद इतना बढ़ गया कि कार सवार युवकों ने तेजधार हथियारों से महिला और युवक पर हमला कर दिया। पीड़ितों को उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घायलों की पहचान रोजी और जॉर्ज के रूप में हुई है। पीड़ित परिवार ने बताया कि उनका प्रॉपर्टी का कारोबार है और वह किसी शादी समारोह से लौट रहे थे। इस दौरान न्यू जवाहर नगर में उनकी कार में उक्त कार सवार युवकों ने टक्कर मार दी। जब उन्होंने इसका विरोध किया तो युवकों ने गाली-गलौज करना शुरू कर दिया। आरोप है कि युवकों ने उसकी पत्नी और बेटी को गलत इशारे भी किए।

पीड़ित परिवार का आरोप है कि जब उन्होंने इसका विरोध किया तो उक्त युवकों ने उन पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। युवकों ने पत्नी पर भी हमला किया और उसे बालों से पकड़कर पीटा। इस घटना के दौरान महिला के आंख, गर्दन और पीठ पर गहरी चोट लगी है।

घटना को अंजाम देकर युवक मौके से फरार हो गए। सूत्रों के अनुसार हमला करने वाले युवक किसी ट्यूशन सेंटर चलाने वाले मालिक के बेटे हैं। बताया जा रहा है कि इस हादसे में वह भी घायल हुए हैं। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने पीड़ित के बयानों के आधार पर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *