Blog

  • Punjab News: मंगलवार को स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद, आदेश जारी

    Punjab News: मंगलवार को स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद, आदेश जारी

    तरनतारनः जिले में 11 नवंबर को उपचुनाव होने जा रहे है। वहीं पंजाब उपचुनाव को लेकर जिले में सरकारी छुट्टी का ऐलान किया है। ऐसे में 11 नवंबर यानी मंगलवार को स्कूल कॉलेज और सरकारी दफ्तर बंद रहेंगे। ये आदेश तरनतारन के डीसी ने जारी किए है।

    उन्होंने कहा कि तरनतारन विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव को देखते हुए जिला मजिस्ट्रेट राहुल की ओर से ये फैसला लिया है। बता दें कि तरनतारन उपचुनाव के लिए 11 नवंबर को मतदान है और मतगणना 14 नवंबर को होगी।

     

     

  • Punjab News: SSP को सस्पेंड करने के आदेश जारी, CP भुल्लर को मिली जिम्मेदारी

    Punjab News: SSP को सस्पेंड करने के आदेश जारी, CP भुल्लर को मिली जिम्मेदारी

    तरनतारनः तरनतारन में होने वाले उपचुनाव को लेकर सियासत गरमाई हुई है। जहां पार्टियों के नेताओं द्वारा दिए जा रहे बयानों को लेकर मामला गरमा रहा है। वहीं तरनतारन की एसएसपी डॉ. रवजोत कौर ग्रेवाल पर गाज गिरने का मामला सामने आया है। दरअसल, चुनाव आयोग ने एसएसपी को तुरंत प्रभाव से सस्पेंड करने के आदेश जारी किए है। वहीं अमृतसर के गुरप्रीत सिंह भुल्लर को एडिशनल चार्ज सौंपने के आदेश जारी किए गए है।

    चुनाव आयोग ने नए पैनल के लिए सरकार से 3 अधिकारियों के नामों की सूचि मांगी। वहीं अकाली दल के नेता कलेर ने एसएसपी पर धक्केशाही किए जाने के आरोप लगाए है। इसी को लेकर आयोग को अकाली दल ने शिकायत दी थी। उन्होंने वर्करों को परेशान करने के आरोप एसएसपी के खिलाफ आयोग को लगाए गए थे। इसी तरह भाजपा के सीनियर नेता रवनीत बिट्टू ने भी चुनाव आयोग से मुलाकात की थी और चुनाव को लेकर बातचीत की थी।

    हाल ही में बिट्टू ने एक वीडियो भी जारी की थी। वीडियो में बिट्टू ने लॉ एंड ऑर्डर खराब होने के संकेत दिए थे। चुनाव आयोग द्वारा एसएसपी के खिलाफ की गई कार्रवाई को लेकर अकाली दल के प्रधान सुखबीर सिंह बादल ने स्वागत किया है। उन्होंने एसएसपी पर एजेंट के तौर पर काम करने के आरोप लगाए थे।

    बताया जा रहा है कि शिअद अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल द्वारा शुक्रवार को तरनतारन जिले में तैनात प्रेक्षकों को लिखित शिकायत देते आरोप लगाया गया था कि प्रशासन के इशारे पर चलते शिअद से संबंधित 3 सरपंचों व एक पार्षद को गिरफ्तार किया गया है।

    इसके अलावा शिअद कार्यकर्ताओं को धमकाने बाबत अन्य पुलिस अधिकारियों पर भी आरोप लगाए गए थे। पुलिस प्रशासन की धक्केशाही के खिलाफ शिअद द्वारा धरना दिया गया। जिसके बाद भारतीय चुनाव आयोग द्वारा एसएसपी रवजोत ग्रेवाल को तुरंत सस्पेंड करने के आदेश दिए गए। सितंबर माह में बतौर एसएसपी तैनात हुईं रवजोत ग्रेवाल को शनिवार सस्पेंड करने के आदेश जारी हो गए है।

  • सड़क हादसे में दूल्हे समेत 4 भाईयों की मौत, गाड़ी के उड़े परखच्चे

    सड़क हादसे में दूल्हे समेत 4 भाईयों की मौत, गाड़ी के उड़े परखच्चे

    गाड़ी को काटकर निकाला शवों को बाहर, 100 मीटर तक बिखरे कार के टुकड़े

    सोनीपतः हरियाणा में सोनीपत जिले के बरोदा गांव से हरिद्वार जा रही तेज रफ्तार स्विफ्ट कार शामली में बाबरी थाना क्षेत्र में पानीपत-खटीमा हाईवे पर देर रात रेस्टोरेंट के बाहर खड़े कैंटर में घुस गई। हादसा इतना भीषण था कि हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए। वहीं घटना में दुल्हे सहित 4 चचेरे भाईयों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान 22 वर्षीय साहिल मोर, 23 वर्षीय विवेक मोर, 24 वर्षीय आशीष मोर और 24 वर्षीय परमजीत मोर के रूप में हुई है। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार चकनाचूर हो गई। टुकड़े सड़क पर 100 मीटर तक बिखर गए। छत गायब हो गई। कैंटर के भी टुकड़े हो गए। कार चला रहे युवक के सीने में स्टेयरिंग घुस गई। चारों भाई कार में बुरी तरह से फंस गए। वहीं दूल्हे परमजीत की कल शादी होनी थी। आशीष की शादी अगले अगले महीने तय थी। साहिल की शादी पिछले साल ही हुई थी। शादी से पहले चारों ने हरिद्वार जाकर गंगा नहाने का प्लान बनाया था। लेकिन, रास्ते में हादसा हो गया। मृतकों में से 3 अपने-अपने परिवार में इकलौते थे। इस दौरान मौके पर पहुंची पुलिस ने कार को काटकर उनके शवों को निकाला। मामले की जानकारी देते हुए एएसपी संतोष सिंह ने बताया, ‘कार के अंदर से शराब की बोतलें बरामद हुई हैं। आशंका जताई जा रही है कि कार सवार नशे में थे। हादसे के बाद कैंटर चालक फरार हो गया। फिलहाल, कैंटर को कब्जे में ले लिया गया है। वहां आसपास सीसीटीवी फुटेज नहीं लगा था। परिवार वालों को सूचना दे दी गई है। चार में से तीन के पिता की मौत हो चुकी है। मृतकों में आशीष खेती-बाड़ी करके गुजारा कर रहा था। साहिल गोहाना के डाकखाने में पिछले दो साल से नौकरी कर रहा था। विवेक के पिता खेती-बाड़ी करते हैं। केबिन क्षतिग्रस्त हो गया। पिछले पहिए अलग हो गए। हादसा शुक्रवार रात 1 बजे पानीपत-खटीमा हाईवे पर बुटराडा फ्लाईओवर के बुटराड़ा गांव के पास ​​​​​हुआ। मरने वाले चारों हरियाणा के सोनीपत के बरोदा गांव रहने वाले थे।  
  • Weekend Ka Vaar: तान्या-फरहाना पर फूटा Salman का गुस्सा, बोले – ‘मैं शर्मिंदा हूं’

    Weekend Ka Vaar: तान्या-फरहाना पर फूटा Salman का गुस्सा, बोले – ‘मैं शर्मिंदा हूं’

    मनोरंजन: बिग बॉस 19 आए दिनों दिलचस्प होता जा रहा है। शो इन दिनों अपने आखिरी पड़ाव पर है ऐसे में फैंस को सभी कंटेस्टेंट्स के असली रंग देखने को मिल रहे हैं। अब आज वीकेंड के वॉर का एपिसोड है जो काफी दिलचस्प होने वाला है। शो में इस बार सलमान खान का दबंग अंदाज फैंस को देखने के लिए मिलेगा। सलमान ने घर की तीन लड़कियों की अच्छे से क्लास लगा दी है। सबके सामने तान्या मित्तल को भाई जान ने एक्सपोज किया तो वहीं फरहाना को टीवी इंडस्ट्री पर भद्दे कमेंट करने के लिए उनकी क्लास लगा दी।

    नीलम पर भड़के सलमान खान

    वीकेंड के वॉर एपिसोड का पहला प्रोमो सामने आ गया है। इस प्रोमो में देखा जा सकता है कि इधर की बातें उधर करने के लिए भाईजान ने नीलम गिरी की क्लास लगा दी। सलमान ने कहा कि – ‘नीलम का करियर है ब्रेकिंग न्यूज इधर की बातें उधर करती हैं। किसने शुरु किया था नीलम बचाओ आंदोलन? अब शुरु करना है नीलम से बचो आंदोलन’।

    तान्या को किया एक्सपोज

    सलमान खान ने तान्या मित्तल का गेम प्लान भी सभी घरवालों के सामने एक्सपोज कर दिया। उन्होंने कहा कि किस तरह वो अमाल मलिक को घर से बेघर करने के लिए नॉमिनेट करना चाहती थी मगर वो प्लान उनका कामयाब नहीं हो पाया। सलमान ने तान्या से कहा कि – ‘तान्या अमाल को नॉमिनेट करने का आपका प्लान फेल हो गया क्योंकि बिग बॉस ने आपको अमाल का ऑप्शन ही नहीं दिया था। इतना बिल्डअप दिया गया है कि मैं सबके सामने अमाल को भैया बोलूंगी आप उसे जलाना चाह रही थी कि उकसाना चाह रही थी’। आगे सलमान ने कहा कि – ‘किसी को फर्क नहीं पड़ा अब भैया से सइयां तो नहीं जा सकते। अगर ये आपका गेम प्लान है तो क्या गेम प्लान है’।
    पिछले हफ्ते तान्या ने 21 साल की अशनूर कौर की नेशनल टीवी पर बॉडीशेमिंग की थी। इसके लिए तान्या को पिछले वीकेंड के वॉर पर डांट भी सुननी पड़ी थी परंतु फिर भी तान्या ने अशनूर से माफी नहीं मांगी। अब तान्या के इस रवैये पर भी सलमान खान भड़के। सलमान की फटकार सुनकर तान्या के चेहरे की रंगत उड़ गई। वो काफी खामोशी से डांट सुनती दिखी। सलमान ने जब यह खुलासा किया तो अमाल मलिक भी काफी हैरान नजर आए।

    फरहाना को दिया अल्टीमेटम

    फरहाना भट्ट की भी इस वीकेंड सलमान खान से क्लास लगने वाली है। टीवी इंडस्ट्री पर उन्होंने भद्दे कमेंट किए थे जिसके बाद भाई जान ने उन्हें खूब लताड़ा। दबंग खान ने फरहाना को शो से बाहर जाने के लिए भी कह दिया। सलमान ने गुस्से में फरहाना से कहा कि – ‘आप क्या बोलती रहती है कि टेलीविजन नहीं करना चाहती यहां क्या कर रही हैं आप? लोग ये शो देख रहे हैं मेरी वजह से मैं शर्मिंदा हूं कि मेरी वजह से आपको लोग जान रहे हैं। ये मीडियम आपके लिए बहुत छोटा है। आप यहां से जा सकती है’। सलमान ने मेकर्स से इस दौरान गेट खोलने के लिए भी कह दिया।
    अब फरहाना शो से बाहर जाती हैं या नहीं यह तो एपिसोड देखने के बाद पता चलेगा। परंतु अब फैंस दो हिस्सों में बंट गए हैं। कुछ तान्या को डांटने के लिए सलमान को सपोर्ट कर रहे हैं तो कुछ का कहना है कि अमाल मलिक को आगे बढ़ाने के लिए सलमान ने तान्या को विलेन बना दिया है। वीकेंड के वॉर के बाद अब घरवालों का रिलेशन कैसा होता है यह तो आने वाले एपिसोड्स में पता चलेगा।  
  • Jalandhar News: इस इलाके में चली गोली, लोगों में दहशत का माहौल

    Jalandhar News: इस इलाके में चली गोली, लोगों में दहशत का माहौल

    जालंधर, ENS: फिल्लौर में गोलियां चलने की घटना सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार हाईवे पर स्थित निजी स्कूल के पिछले इलाके में देर रात गोली चली। इस घटना को लेकर इलाके के लोगों में दहशत का माहौल पाया जा रहा है। सूत्रों के अनुसार बीती रात एक व्यक्ति के गोली पेट में लगी है, जिसे जालंधर के लिए रेफर कर दिया गया है।

    गुप्त सूत्रों के मुताबिक, पुलिस ने मस्तेदी दिखाते हुए घटना संबंधी कई अहम सुराग जुटाकर गोली चलाने वालों तक पहुंच गई है, हालांकि पुलिस द्वारा कोई जानकारी साझा नहीं की गई। वहीं मामले की जानकारी देते हुए थाने के मुखी ने बताया कि पुलिस टीम जांच में लगी हुई है और जल्द ही सारा मामला मीडिया के ध्यान में लाया जाएगा।

    वहीं, इलाके के लोगों ने कहा कि फिल्लौर के अंदर लगातार इस तरह की घटनाएं होना चिंता का विषय है। उल्लेखनीय है कि पिछले दिनों अटवाल हाउस के मालिक मनदीप सिंह गोरा पर गोलीबारी का मामला भी अभी ठंडा नहीं हुआ था कि अब गोली चलने की दूसरी घटना सामने आ गई है।

  • Punjab News: पार्षद सहित साथी पर हुआ जानलेवा हमला देखें वीडियो

    Punjab News: पार्षद सहित साथी पर हुआ जानलेवा हमला देखें वीडियो

    मोगाः जिले के स्थानीय कस्बा बधनी कलां के पार्षद पर जानलेवा हमला होने की घटना सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार वार्ड नं. 4 से वर्तमान पार्षद मेजर सिंह पर देर रात जानलेवा हमला किया गया। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। वहीं इस संबंध में जानकारी देते हुए थाना मुखी एसएचओ राज सिंह ने बताया कि मेजर सिंह का पुत्र बहादुर सिंह वासी बधनी कलां की अनाज मंडी में आढ़त की एक दुकान पर मुनिमी और चौधरी का काम करता है।

    देर रात अनाज मंडी में यह धान से भरी बैगों की राखी करने के लिए बैग पर चढ़ा हुआ था। इस दौरान लगभग साढ़े 10 बजे 2 गाड़ियों में सवार होकर आए कुछ अज्ञात व्यक्तियों ने उस पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। इस घटना में उसे गंभीर चोटें लगी है। वहीं पीड़ित की आवाज सुनकर उसे बचाने के लिए उसका साथी हरदीप सिंह पुत्र जसविंदर सिंह आया, तो उक्त व्यक्तियों ने उस पर भी हमला करके उसको भी गंभीर रूप से ज़ख्मी कर दिया।

    दोनों व्यक्तियों की गंभीर चोटों के कारण इन्हें फरीदकोट मेडिकल कॉलेज में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। सूचना मिलने पर सभी मौके पर पहुंचकर पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं सीसीटीवी की फुटेज और अन्य तकनीकी पहलुओं के आधार पर बारिकी से जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि जल्द ही इस मामले से संबंधित व्यक्तियों को पकड़ लिया जाएगा।

  • Punjab News: इस इलाके में पहुंचे सेहत मंत्री, सरकारी अस्पतालों को प्राइवेट करने को लेकर कही ये बात, देखें वीडियो

    Punjab News: इस इलाके में पहुंचे सेहत मंत्री, सरकारी अस्पतालों को प्राइवेट करने को लेकर कही ये बात, देखें वीडियो

    मोगाः आज मोगा में पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री डा. बलवीर सिंह पहुंचे। इस दौरान उन्होंने मीडिया से भी बातचीत की। इस मौके पर उनके साथ विधायक दविंदरजीत सिंह लाडी ढोस, डीसी सागर सेतिया, एसएसपी अजय गांधी और पुलिस के अन्य अधिकारी मौजूद थे। इस दौरान संबोधित करते हुए स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि आम आदमी पार्टी हमेशा लोगों के हित में खड़ी रही है और सरकार का मुख्य उद्देश्य जनता को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं देना है। पहले जो स्वास्थ्य व्यवस्था राजनीति की भेंट चढ़ी हुई थी, अब उसे जनता के हित में मोड़ा जा रहा है।

    मंत्री ने खास तौर पर मोगा के डिप्टी कमिश्नर सागर सेतिया और एसएसपी अजय गांधी की सेवाओं की तारीफ की। उन्होंने कहा कि ये दोनों अधिकारी मोगा को नशा मुक्त बनाने के मिशन में पूरी ईमानदारी और लगन से काम कर रहे हैं। उनके मुताबिक मोगा पुलिस की मुस्तैदी के कारण कई आपराधिक मामलों में तेज कार्रवाई हो रही है। डॉ. बलवीर सिंह ने बताया कि दीवाली की रात मोगा सिविल अस्पताल से चोरी हुई करीब 11 हजार गोलियां मोगा पुलिस ने कुछ ही घंटों में बरामद कर लीं थी, जिससे यह साबित होता है कि मोगा पुलिस 24 घंटे जनता की सेवा में तत्पर है।

    मोगा के सरकारी हस्पताल को निजी हाथों में देने को लेकर स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि इस तरह की सरकार की कोई योजना नहीं है। बस जो टेस्ट सरकारी हस्पताल में नहीं होते जैसे एमआरआई और अन्य कई बड़े टेस्ट, उनके लिए सरकार प्राइवेट लेब के साथ टाईअप कर रही है। उन्होंने कहा आज के समय में स्वास्थ्य प्रणाली को मजबूत करने के साथ-साथ प्रदेश में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने की सबसे अधिक जरूरत है। राजनीति सिर्फ कुर्सी के लिए नहीं होनी चाहिए बल्कि लोगों की सेहत और खुशहाली देने के लिए होनी चाहिए। अंत में मंत्री ने लोगों से अपील की कि नशे से दूर रहें, स्वस्थ जीवन जिएं और सरकार द्वारा दी जा रही स्वास्थ्य सुविधाओं का पूरा लाभ उठाएं।

  • Phagwara News: थाने से भागा आरोपी लोगों ने पकड़ा, DSP ने दिए कार्रवाई के आदेश, देखें वीडियो

    Phagwara News: थाने से भागा आरोपी लोगों ने पकड़ा, DSP ने दिए कार्रवाई के आदेश, देखें वीडियो

    फगवाड़ाः जालंधर के साथ लगते फगवाड़ा के थाना रावलपिंडी में लड़ाई झगड़े के केस पर पकड़ा अरोपी रजत थाने से भाग गया। पुलिस कर्मचारी के शोर मचाने पर गेट पर खड़े लोगों की मदद से पुलिस ने आरोपी को पकड़ा। इस दौरान 2 पुलिस कर्मी घायल भी हुए। डीएसपी ने कहा थाने से भागना एक अपराध है। DSP ने एसएचओ को अरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई के आदेश दिए।

    सब इंस्पेक्टर राम सिंह ने बताया आरोपी ने कहा कि बाथरुम जाना है, मैने कहा कि रुक जा मुंशी को तेरे साथ भेजता हूं, इस दौरान आरोपी ने धक्का मार और भाग गया। शोर मचाया तो बाहर खड़े लोगों ने उसे पकड़ा लिया। आरोपी को 4 नंवबर को गांव बबेली में एक लड़ाई के मामले में गिरफ्तार किया था। आज उसके दोस्त थाने में मिलने आए तो उन्होंने देखा कि थानेदार अकेला है, उसको धक्का देकर भागने की कोशिश की। धक्का देने से थानेदार के नाक से खून बहने लगा। जब लोगों ने आरोपी को पकड़ा था तो पीछे से आवाज आई कि छोड़ दो छोड दो, बाद में पता चला की वह आदमी अरोपी गौरव का दोस्त था।

    डीएसपी फगवाड़ा भारत भूषण ने बताया कि आरोपी और उसके साथियों ने न केवल थाने से भागने की कोशिश की, बल्कि पुलिस कर्मियों को धक्का देकर घायल भी किया, जो एक गंभीर अपराध है। उन्होंने कहा कि सभी आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और उनके खिलाफ दर्ज मुकदमे में नए आरोप जोड़कर सजा बढ़ाई जाएगी।

  • G20 Summit में नहीं शामिल होंगे Donald Trump, बोले – ‘मैंने उन्हें बता दिया मैं नहीं जा रहा’

    G20 Summit में नहीं शामिल होंगे Donald Trump, बोले – ‘मैंने उन्हें बता दिया मैं नहीं जा रहा’

    नई दिल्ली: राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बड़ा ऐलान कर दिया है। उन्होंने कहा कि इस साल दक्षिण अफ्रीका में होने वाली जी-20 शिखर सम्मेलन में कोई भी अमेरिकी सरकार का अधिकारी भाग नहीं लेगा। उन्होंने काहा कि दक्षिण अफ्रीका में श्वेत किसानों के साथ बुरा व्यवहार किया जाता है। उनके साथ भेदभाव किया जाता है। ट्रंप ने यह पहले ही बोल दिया था कि वह जी-20 सम्मेलन में हिस्सा लेने नहीं जाएंगे। पहले यह बताया जा रहा था कि उपराष्ट्रपति जेडी वेंस दक्षिण अफ्रीका में जा सकते हैं।

    ट्रंप ने खुद दी जानकारी

    ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया ट्रूथ पर एक पोस्ट शेयर की है। इस पोस्ट में उन्होंने कहा कि – यह बड़ा ही अपमानजनक है कि जी-20 सम्मेलन दक्षिण अफ्रीका में हो रहा है। ट्रंप ने बुधवार को मियामी में अमेरिका बिजनेस फोरम में कहा कि – मैं नहीं जा रहा हूं दक्षिण अफ्रीका में जी-20 की बैठक है। दक्षिण अफ्रीका को जी-20 में नहीं होना चाहिए क्योंकि वहां जो हुआ है वो बहुत बुरा है। मैंने उन्हें बता दिया है कि मैं नहीं आ रहा हूं मैं वहां जाकर अपने देश का प्रतिनिधित्व नहीं करने वाला।

    भारत ने 2023 में की थी शिखर सम्मेलन की मेजबानी

    दक्षिण अफ्रीका ने इससे पहले एक दिसबंर 2024 को एक साल के लिए जी-20 की अध्यक्षता ग्रहण की थी। इसके बाद अब 22 और 23 नवंबर को जोहनिसबर्ग में समूह के नेताओं की शिखर बैठक की मेजबानी करेगा। यह पहली बार है जब जी-20 शिखर सम्मेलन अफ्रीकी धरती पर आयोजित हो रहा है। भारत दिसबंर 2022 से लेकर नवंबर 2023 तक जी-20 का अध्यक्ष था। इस दौरान उसने सितंबर 2023 में नई दिल्ली में 18वें जी-20 शिखर सम्मेलन की मेजबानी की थी।

    जी-20 में शामिल हैं ये देश

    पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन भी जी-20 शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए भारत आए थे। जी-20 में अर्जेंटीना, ऑस्ट्रेलिया, ब्राजील, कनाडा, चीन, फ्रांस, जर्मनी, भारत, इंडोनेशिया, इटली, जापान, दक्षिण कोरिया, मेक्सिको, रुस, सऊदी अरब, दक्षिण अफ्रीका, तुर्किए, ब्रिटेन और अमेरिका के साथ-साथ यूरोपीय संघ और अफ्रीकी संघ भी शामिल हैं।
  • गजब Talent: 1 मिनट में व्यक्ति ने किए 1 बादाम के 450 टुकड़े ! 200 बार कटा चुका हाथ, वीडियो वायरल

    गजब Talent: 1 मिनट में व्यक्ति ने किए 1 बादाम के 450 टुकड़े ! 200 बार कटा चुका हाथ, वीडियो वायरल

    नई दिल्लीः भारत के छिपे हुए टैलेंट को सोशल मीडिया ने एक बार फिर दुनिया के सामने ला दिया है। दरअसल, एक व्यक्ति के गजब टैलेंट का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में व्यक्ति ने अपनी लगन और हुनर से सबको हैरान कर दिया है। दरअसल, शख्स एक पतली सी चाकू की मदद से, सिर्फ एक मिनट के अंदर, बादाम के एक दाने के 450 महीन टुकड़े कर देता है। वायरल वीडियो को कैप्शन में लिखा है कि ‘एक बादाम के शख्स एक मिनट में 450 टुकड़े कर रहा है। इस टैलेंट के लिए उसका 200 से ज़्यादा बार हाथ कट चुका है, लेकिन फिर भी उसने टैलेंट नहीं छोड़ा। वहीं वीडियो में शख्स बताता है कि, उसका रिकॉर्ड 450 से भी ज्यादा बादाम के टुकड़े करने का है। मगर अभी मौसम में नमी के कारण 250 से 300 टुकड़े ही हो पा रहे हैंं। वीडियो में शख्स हाथ में पतली सी एक चाकू पकड़े है और फटाफट उससे बादाम के महीन-महीन टुकड़े कर डालता है। वीडियो देखने के बाद इस पर कई यूजर्स ने प्रतिक्रियाएं दी हैं। यह वीडियो देखने के बाद यूजर्स इस शख्स की प्रतिभा से ज्यादा उसकी “लगन” की तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, “ये सिर्फ अभ्यास नहीं, जुनून की मिसाल है। इतनी बार कटने के बाद भी हार न मानना, सच्चे हुनर की पहचान है। वाकई प्रेरणा देने वाला वीडियो।” वहीं अन्य यूजर ने लिखा कि ‘बहुत ज्यादा कड़ी मेहनत और सबर के साथ उसने यह हुनर बनाया होगा इतनी भी तकलीफ या परेशानी उसका रास्ता नहीं रोक पाए।’ एक ओर यूजर ने लिखा कि ‘जहां लोग दर्द से रुक जाते हैं ये आदमी अभ्यास से आगे बढ़ गया लगन सच में हर असंभव को संभव बना देती है, शायद मेहनत ही असली सुपरपावर है।’ इसी तरह कई यूजर शख्स की जमकर तारीफ कर रहे हैं।