Blog

  • Himachal News: हरोली पुलिस ने 11 बोतल अवैध देसी शराब पकड़ी 

    Himachal News: हरोली पुलिस ने 11 बोतल अवैध देसी शराब पकड़ी 

    ऊना /सुशील पंडित:बीती देर शाम के समय एएसआई सुरिन्द्र कुमार अधिकारी पुलिस थाना हरोली पर आधारित पुलिस टीम ने गांव सलोह में महिन्द्र सिंह निवासी गांव सलोह के कब्जे से 11 बोतल शराब देसी मार्का संतरा बरामद पकड़ी है।

    वहीं इस संबंध में आरोपित के विरुद्ध आवकारी अधिनियम के तहत पुलिस थाना हरोली में मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।

  • शराब कारोबारी से पांच करोड़ की फिरौती मांगी, जान से मारने की धमकी, मामला दर्ज 

    शराब कारोबारी से पांच करोड़ की फिरौती मांगी, जान से मारने की धमकी, मामला दर्ज 

    ऊना /सुशील पंडित: जिला के शराब कारोबारी से पांच करोड़ फिरौती की मांग की गई अगर पैसे नहीं दिए तो जान से मारने की धमकी दी गई है। जिस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

    पुलिस को दी शिकायत में राजीव कुमार राणा पुत्र राजेन्द्र कुमार राणा M/S Rana Wines नजदीक सब्जी मण्डी ऊना तहसील व जिला ऊना ने ने आरोप लगाया कि बीते रोज दिन के समय इसे एक अनजान नम्बर से Whatsapp काल आई, जिसने अपने आपको लारैंस विश्नोई का भाई हैरी वाक्सर बताया तथा जान बचाने के लिए इससे 5 करोड़ रुपये की फरौती की मांग की।

    इस संबंध में पुलिस ने उपरोक्त व्यक्ति के खिलाफ वीएनएस की विभिन्न धाराओं के अन्तर्गत पुलिस थाना सदर ऊना में मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।

  • पाक ने फिर की नापाक हरकत, “तुम हिंदू हो” कहकर 14 श्रद्धालुओं को भेजा वतन वापिस

    पाक ने फिर की नापाक हरकत, “तुम हिंदू हो” कहकर 14 श्रद्धालुओं को भेजा वतन वापिस

    अमृतसरः गुरु नानक देव जी के 556वें प्रकाश पर्व पर भारत से 1,900 सिख श्रद्धालुओं का एक बड़ा जत्था पाकिस्तान के ननकाना साहिब जाने के लिए रवाना हुआ। दरअसल, श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व में शामिल होने के लिए भारतीय श्रद्धालुओं का पहला जत्था पाकिस्तान गया। जहां कई श्रद्धालुओं ने पाकिस्तान में स्थित गुरु नानक देव के जन्मस्थान ननकाना साहिब के भी दर्शन किए हैं। श्रद्धालुओं में सिख और हिंदू दोनों शामिल थे। इस धार्मिक यात्रा में शामिल हिंदू श्रद्धालुओं को वाघा बॉर्डर पर पाकिस्तानी अधिकारियों ने रोक दिया और उन्हें सीमा पार करने से मना कर दिया। पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज नहीं आया।

    उसने धर्म-कर्म के मामले में भी अपनी नीच हरकत दिखाई। पाकिस्तान ने ननकाना साहिब गुरुद्वारा गए सिख श्रद्धालुओं का तो फूलों से स्वागत किया, मगर हिंदू श्रद्धालुओं को सीमा पार करने की इजाजत नहीं दी। सिख श्रद्धालुओं के जत्थे में गए हिंदू श्रद्धालुओं को अपमानित करके पाकिस्तानी अधिकारियों ने वापस लौटा दिया। ऐसे 14 परिवार हैं, जिनके साथ पाकिस्तान ने बदसलूकी की है। इस्लामाबाद का कहना है कि यह 14 लोग सिख नहीं थे, इसलिए इन्हें गुरुद्वारे में नहीं जाने दिया गया। ननकाना साहिब जाने वाले 14 सिखों को पाकिस्तानी हुकूमत ने साफ आदेश दिया, “तुम हिंदू हो, इसलिए तुम सिख श्रद्धालुओं के साथ नहीं जा सकते हो।”

    इनमें ज्यादातर लोग दिल्ली और लखनऊ से थे और एंट्री न मिलने पर यह सभी लोग वापस लौट आए। 300 अन्य लोगों ने पाकिस्तान के वीजा के लिए आवेदन किया था, लेकिन गृह मंत्रालय से अनुमति नहीं ली थी। ऐसे में सभी लोगों को बॉर्डर से ही वापस लौटा दिया गया। पाकिस्तान की ओर की गई इस कार्रवाई को ऑपरेशन सिंदूर के बाद दोनों समुदायों के बीच फूट डालने की साजिश के तौर पर भी देखा जा रहा है। गुरु नानक जयंती का मुख्य पर्व लाहौर से 80 किलोमीटर की दूरी पर स्थित गुरुद्वारा जन्मस्थान पर मनाया जाएगा। पाकिस्तान में गए भारतीय सिख श्रद्धालु वहां 10 दिन तक रुकेंगे। इस दौरान सभी को गुरुद्वारा पंजा साहिब हसन अब्दाल, गुरुद्वारा सच्चा सौदा फारुकाबाद और गुरुद्वारा दरबार साहिब करतारपुर भी ले जाया जाएगा।

     

  • क्या सुबह का नाश्ता दिमाग को Healthy रखने के लिए जरुरी है? Researchers ने किया खुलासा

    क्या सुबह का नाश्ता दिमाग को Healthy रखने के लिए जरुरी है? Researchers ने किया खुलासा

    सेहत: पिछले कुछ सालों में आपने यह बात कई बार सुनी होगी कि सुबह नाश्ता करना बेहद जरुरी है। अगर सुबह आप ब्रेकफास्ट नहीं करते तो शरीर में पोषक तत्वों की कमी हो सकती है। अब इस मामले में एक नई रिसर्च ने धारणा को गलत साबित कर दिया है। हाल ही में हुई एक स्टडी के अनुसार, नाश्ता छोड़ने से दिमाग पर कोई भी असर नहीं होता है। खासतौर पर बड़े लोगों को इसका बिल्कुल असर नहीं होता।

    स्टडी में हुआ खुलासा

    सुबह के नाश्ते को लेकर अब हाल ही में एक स्टडी हुई है। इस स्टडी में 63 अलग-अलग स्टडीज और 3400 से ज्यादा लोगों पर किए गए एक्सपेरिमेंट और मेमोरी टेस्ट का विश्लेषण किया है। रिजल्ट में यह पाया गया है कि जिन लोगों में नाश्ता किया था और जिन्होंने नही किया उनके दिमाग में एक्टिविटी में लगभग कोई फर्क नहीं था। आंकड़ों के अनुसार, जिन्होंने सुबह खाना नहीं खाया था उन्होंने बाकी लोगों के मुकाबले सिर्फ 0.2 यूनिट ही ज्यादा अच्छा परफॉर्म किया। इसमें फर्क न के बराबर ही था।

    दिमाग को ऐसे मिलती है एनर्जी

    इस रिसर्च को लेकर अब वैज्ञानिकों का यह कहना है कि इंसान का दिमाग ग्लूकोज और शरीर में मौजूद फैट से एनर्जी लेता है। जब कोई व्यक्ति घंटों तक कुछ भी नहीं खाता तो ब्लड शुगर लेवल कम हो जाता है लेकिन शरीर केटोन्स नाम के तत्व से एनर्जी बनाकर दिमाग को सही ढंग से चलाता रहता है। इसके अलावा रिसर्चर्स ने कई सालों के डेटा का भी विश्लेषण किया है। इसमें यह पाया गया कि 8,12 या 16 घंटे तक फास्ट करने से व्यक्ति की मेमोरी, ध्यान केंद्रित करने की क्षमता और फैसले लेने की क्षमता पर कोई असर नहीं होता। स्टडी में यह साफ किया गया है कि शॉर्ट टर्म फास्टिंग यानी की थोड़े समय तक खाना न खाना शरीर और दिमाग दोनों के लिए ही सुरक्षित है।

    बच्चों को करना चाहिए नाश्ता

    रिसर्च में सामने आए नतीजों के अनुसार, सुबह का नाश्ता न करने से बड़े लोगों पर कोई भी असर नहीं होता हालांकि इस रिसर्च में बच्चों के लिए ब्रेकफास्ट छोड़ देना सही नही माना गया है। रिसर्च के अनुसार, बच्चे विकास की अवस्था में होते हैं इसलिए उन्हें नियमित तौर पर पौष्टिक खाना खाना चाहिए ताकि उनके शरीर और दिमाग को अच्छे से पोषण मिल पाए। वहीं व्यस्कों के लिए यदि कभी-कभी ब्रेकफास्ट छूट जाए तो कोई चिंता की बात नहीं होती। उनका दिमाग और शरीर दोनों इस बदलाव को आसानी के साथ संभाल सकते हैं।
  • Punjab News: एक और कबड्डी खिलाड़ी का गोलियां मारकर कत्ल, इस गैंग ने ली जिम्मेदारी

    Punjab News: एक और कबड्डी खिलाड़ी का गोलियां मारकर कत्ल, इस गैंग ने ली जिम्मेदारी

    परिवार ने लगाया धरना, ट्रैफिक जाम

    लुधियानाः पंजाब में हाल ही में जगराओं में कबड्डी खिलाड़ी की गोली मारकर हत्या की गई थी। दरअसल, 31 अक्टूबर 2025 को जगराओं में कबड्डी प्लेयर तेजपाल की हत्या हुई थी। अभी इस मामले को लेकर लोगों में पाया जाने वाला रोष समाप्त नहीं हुआ था कि अब समराला में कबड्डी खिलाड़ी 23 वर्षीय गुरविंदर सिंह की गोलियां मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस के अनुसार, 4 नकाबपोश हमलावर मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए और गुरविंदर सिंह व उसके साथियों पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। घटना के वक्त गुरविंदर अपने दोस्तों धर्मवीर और लवप्रीत सिंह के साथ गांव के एक मेडिकल स्टोर के पास सामुदायिक कार्यक्रम की तैयारी कर रहे थे। अचानक आए हमलावरों ने बिना किसी चेतावनी के गोलीबारी शुरू कर दी।

    वहीं कबड्डी खिलाड़ी की मौत को लेकर परिवार वालों ने धरना लगा दिया है। परिवार का कहना है कि देर रात उनके बेटे का गोलियां मारकर कत्ल कर दिया गया। उन्होंने मांग की है कि जब तक गुरविंदर के कातिलों को पुलिस गिरफ्तार नहीं कर लेती वह मुख चौक पर धरना लगाकर बैठे रहेंगे। परिजनों द्वारा लगाए गए धरने को लेकर ट्रैफिक जाम हो गया है। वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई है। प्रदर्शन में शामिल मृतक की दादी और छोटी बहन ने न्याय की मांग करते हुए कहा कि उनका मृतक भाई कबड्डी खिलाड़ी था और कड़ी मेहनत करता था तथा उसकी किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी।

    इस अवसर पर स्थानीय पुलिस अधीक्षक तरलोचन सिंह ने बताया कि पुलिस ने आरोपियों के करीब 10 समर्थकों को हिरासत में ले लिया है तथा गोलीबारी करने वाले आरोपियों की तलाश के लिए विभिन्न स्थानों पर छापेमारी करने के लिए 7 पुलिस टीमें तैनात की गई हैं और आरोपी जल्द ही सलाखों के पीछे होंगे। उन्होंने कहा कि पुलिस कानूनी कारणों से परिवार से पोस्टमॉर्टम कराने के लिए भी कह रही है।

    पुलिस ने मौके से कई खाली कारतूस बरामद किए हैं। हत्या के संबंध में अनमोल बिश्नोई ने एक फेसबुक पोस्ट की है। हत्या की जिम्मेदारी लारेंस बिश्नोई गैंग ने ली है। हत्या की जिम्मेदारी लारेंस बिश्नोई गैंग के हरि बॉक्सर और आरजू बिश्नोई ने ली। फायरिंग में गुरविंदर और धर्मवीर दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि लवप्रीत सुरक्षित बच निकले। दोनों घायलों को पहले समराला सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां से उन्हें पीजीआईएमईआर चंडीगढ़ रेफर किया गया। रास्ते में गुरविंदर ने दम तोड़ दिया, जबकि धर्मवीर अभी अस्पताल में भर्ती है। इस हमले की जिम्मेदारी गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली है।

    गैंग के सदस्य ने सोशल मीडिया पर पोस्ट जारी कर धमकी दी है कि जो भी उनके दुश्मनों का साथ दे रहा है, उसकी छाती में गोली मारी जाएगी। हत्या के बाद लॉरेंस गैंग से जुड़े हैरी बॉक्सर और आरजू बिश्नोई ने सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर वारदात की जिम्मेदारी ली। पोस्ट में लिखा गया—“यह मर्डर हमारे भाइयों करण मादपुर और तेजी चक ने किया है। जो भी हमारे दुश्मनों का साथ देंगे, उनका यही हाल होगा। अगली गोली उनकी छाती में जाएगी। गैंग ने चेतावनी देते हुए लिखा कि “हमारी नजर सब पर है, जो हमारे दुश्मनों की मदद कर रहे हैं, खुद पीछे हट जाएं, वरना हम हटाना जानते हैं। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है जबकि मृतक के परिजनों ने आरोपियों की गिरफ्तारी तक अंतिम संस्कार से इनकार कर दिया है।

    स्थानीय लोगों के मुताबिक, गुरविंदर सिंह एक सक्रिय कबड्डी खिलाड़ी थे और अक्सर स्थानीय और जिला स्तर की प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेते थे। कुछ दिन पहले ही लुधियाना के जगरोआं इलाके में कबड्डी खिलाड़ी तेजपाल की हत्या हुई थी, जिसके बाद अब यह दूसरी बड़ी वारदात है। गुरविंदर का शव पोस्टमार्टम के लिए समराला सिविल अस्पताल के शवगृह में रखा गया है। वहीं मामले की जानकारी मिलते ही एसपी (डी) खन्ना पवनजीत और डीएसपी समराला करमजीत सिंह ग्रेवाल मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर कई पहलुओं से जांच शुरू कर दी है, जिसमें निजी रंजिश की भी आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।

     

  • Punjab News: CM Mann ने माझा इलाके को दी बड़ी सौगात, युवाओं को मिलेगा रोजगार, देखें Live

    Punjab News: CM Mann ने माझा इलाके को दी बड़ी सौगात, युवाओं को मिलेगा रोजगार, देखें Live

    पठानकोटः पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान आज पठानकोट के शाहपुर कंडी में पहुंचे जहां, उन्होंने शाहपुर कंडी डैम के प्रोजेक्ट का उद्घाटन किया। ज़िले में रणजीत सागर बांध के अंतर्गत शाहपुर कंडी बैराज परियोजना आखिरकार 30 साल बाद पूरी हो गई है। इस दौरान उनके साथ कैबिनेट मंत्री लालचंद कटारूचक और अन्य आप के कार्यकर्त्ता मौजूद रहे।

    इस दौरान संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री सीएम मान ने बताया कि उन्होंने आज गुरु नानक देव जी की जयंती के शुभ अवसर पर शाहरपुर कंडी डैम का उद्घाटन किया है। यह डैम माझे के लोगों के लिए एक लाइफलाइन के रूप में कार्य करेगा, क्योंकि जहां डैम से बिजली बनेगी, वहीं इससे लोगों को रोजगार भी मिलेगा। इस डैम की कुल लागत 3394.59 करोड़ है जिसमें 80 प्रतिशत योगदान पंजाब सरकार का है और इसमें 20 प्रतिशत योगदान केंद्र सरकार का है। 3100 एकड़ के करीब जमीन एक्वायर की गई है जिसमें 50 प्रतिशत से अधिक जमीन पंजाब से संबंधित है और बाकि जमीन जम्मू कश्मीर से ली गई है।

    206 मेगावाट के बिजली घर बनाए जा रहे है जिसका 70 प्रतिशत काम मुकम्मल हो गया है। मार्च 2026 तक यह काम करने के लिए तैयार हो जाएगा। उन्होंने बताया कि डाउनस्ट्री स्टोरेज की वजह से पानी का कुछ हिस्सा पाकिस्तान में बह जाता था जिसके चलते शाहपुर कंडी डैम का निर्माण किया गया है जिससे अब सारा पानी भारत में ही रहेगा। उन्होंने बताया कि इस प्रोजेक्ट का कार्य मार्च 2026 तक होने की उम्मीद है। वहीं उन्होंने इसके साथ ही झील भी बनाने की बात कही जिससे इस इलाके में टूरिज्म को विकसित किया जा सके। इसी के साथ उन्होंने सरकार की अन्य योजनाओं के बारे में भी मीडिया को जानकारी दी।

  • Jalandhar News: गुरुपर्व पर 13 रुपए में मिल रहे कड़ी व राजमा चावल, देखें वीडियो

    Jalandhar News: गुरुपर्व पर 13 रुपए में मिल रहे कड़ी व राजमा चावल, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर कई लोगों द्वारा सेवा की जा रही है। जहां कई फास्ट फूड के लोग 13 रुपए में फास्ट फूड खिलाने की सेवा कर रहे है, वहीं इस अवसर पर नाम सेवा संगत अपने अंदाज में इस पर्व को मना रही है। इसी तरह शहर में एक सिख फैमिली की तरफ से गुरुपर्व के मौके पर 13 रुपए में कढ़ी व राजमा चावल की सेवा की जा रही है।

    मामले की जानकारी देते हुए रेहड़ी चालक कमलजीत सिंह ने बताया कि वह पिछले करीब 3 सालों से यह काम कर रहा है। वह रेहड़ी लगाकर घर का खाना बेचकर परिवार का गुजारा करते हैं। उन्होंने कहा कि आज गुरु नानक देव जी का प्रकाश पर्व है। इस अवसर को लेकर उन्होंने कहा कि हम सभी उनके बच्चे हैं और हमें उनके सिद्धांतों पर चलने की जरूरत है।

    उन्होंने कहा कि उन्हीं का सिद्धांत था कि उन्होंने सब कुछ एक 13-13 रुपए में तोल दिया था। वह हमेशा कहते थे कि मेरा कुछ नहीं है सब तेरा ही है। उन्हीं के सिद्धांत पर चलते हुए आज 13 रुपए में कड़ी और राजमा चावल की सेवा की जा रही है। उन्होंने सभी संगत को अपील करते हुए कहा कि सभी को गुरु नानक देव जी के सिद्धांतों पर चलने की जरूरत है।

     

     

  • Hotel में युवती से रेप, Fake अश्लील फोटो बनाकर किया Blackmail

    Hotel में युवती से रेप, Fake अश्लील फोटो बनाकर किया Blackmail

    फरीदाबादः जिला थाना कोतवाली पुलिस ने युवती की अश्लील फोटो बनाकर उसको ब्लैकमेल कर रेप करने के मामले में आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट मे पेश कर जेल भेज दिया है।

    जानकारी देते हुए पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि एनआईटी क्षेत्र की रहने वाली एक युवती ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि कुछ समय पहले टेलीग्राम पर उसकी मुलाकात एक लड़के से हुई, जिसके कुछ समय बाद दोनों की टेलीग्राम पर बातचीत होने लगी। युवक ने उसके फोटो से नकली अश्लील फोटो तैयार किए और उसको मिलने के लिए ब्लैकमेल करने लगा। जब उसने मिलने से मना किया, तो युवक ने उसके फोटो वायरल करने की धमकी दी, जिसके बाद युवक उसको फोटो डिलीट करने के बहाने एक होटल में ले गया, जहां युवक ने उसके नकली अश्लील फोटो दिखाकर ब्लैकमेल कर रेप किया, जिसके बाद उसने मामले की शिकायत पुलिस को दी।

    थाना कोतवाली पुलिस ने युवती की शिकायत पर मामला दर्ज करते हुए आरोपी रणवीर उर्फ साहिल मलिक (26) को गिरफ्तार किया है। आरोपी कटिहार, बिहार का रहने वाला है और अब छतरपुर दिल्ली में रह रहा है, जिसने पूछताछ में बताया कि उसकी युवती के साथ सोशल मीडिया पर जानकारी थी। 1 नवंबर को आरोपी ने युवती का एक फेक अश्लील फोटो बनाकर उसके पास भेजा और ब्लैकमेल किया। फिर युवती के ऊपर दबाव बनाकर उसे एक होटल में बुलाया और वहां पर युवती के साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाए। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है।

  • Chinmayi Sripada को इस मामले में यूजर्स ने किया जमकर ट्रोल, सिंगर ने दिया करारा जवाब

    Chinmayi Sripada को इस मामले में यूजर्स ने किया जमकर ट्रोल, सिंगर ने दिया करारा जवाब

    मनोरंजन: सिंगर चिन्मयी श्रीपदा इन दिनों खूब सुर्खियों में बनी हुई है। जब भी कोई हद पार करे तो वह अक्सर उन्हें जवाब देते हुए दिखती हैं। अब हाल ही में उन्होंने एक ट्रोल का करारा जवाब दिया है। इस ट्रोल में उनके पुराने यौन उत्पीड़न के अनुभव को उठाकर उन पर तंज कसा। ऐसे में उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर अपनी बात रखी। उनके पति राहुल रविन्द्रन से जुड़े एक पोस्ट को लेकर ऑनलाइन बहस छिड़ गई थी।

    सिंगर को लेकर किया था भद्दा कमेंट

    यह मामला तब शुरु हुआ था जब राहुल रविन्द्रन का एक बयान वायरल हुआ था। इसमें उन्होने कहा था कि शादी के बाद मंगलसूत्र पहनना या न पहनना पूरी तरह से चिन्मयी की अपनी इच्छा है। इस पर कुछ पुरुषों ने गुस्से से भरे हुए कमेंट किए थे। चिन्मयी ने उस समय जवाब में लिखा कि ‘उन्होंने यह बात किसी इंटरव्यू में किसी कॉन्टैक्सट में कही थी जो अब ट्वीट बन चुकी है लेकिन जिन पुरुषों का गुस्सा और गालियां देखने को मिल रही है सच कहूं मुझे अब महिलाओं के लिए चिंता हो रही है। इसके बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा कि – ‘जब वैरामुथु ने तुम्हारे साथ गलत हरकत की थी तब तो खुद को तुम बचा नहीं सकी’। अब दूसरी औरतों की कितनी चिंता कर रहे हो। इस पर चिन्मयी ने कमेंट करते हुए लिखा कि – ‘हां क्योंकि छेड़े जाने और यौन उत्पीड़न होना मेरी गलती है, है ना? तुम्हारे जैसे पुरुषों को मेरी यौन उत्पीड़न की घटना और मेरे उत्पीड़न का नाम क्यों लाना पड़ता है किसी बेकार सी बात को साबित करने के लिए? बस गायब हो जाओ ताकि मुझे तुम्हारे जहरीली हवा में सांस न लेनी पड़ी’।

    ये था पूरा मामला

    बता दें कि साल 2018 में भारत के मी-टू आंदोलन के दौरान चिन्मयी ने गीतकार वैरामुथी पर यह आरोप लगाया था कि उन्होंने 2005 में स्विट्जरलैंड के एक कॉन्सर्ट ट्रिप के दौरान उनका यौन शोषण किया था। उन्होंने म्यूजिक इंडस्ट्री के कई मशहूर लोगों के खिलाफ लगे हुए आरोप का भी समर्थन किया था। हालांकि उनको अपने इस कदम के कारण ट्रोलिंग झेलनी पड़ी थी। इसके बाद उन्हें दक्षिण भारतीय सिनेमा, टेलीविजन और डबिंग ऑर्टिस्ट यूनियन से भी निकाल दिया गया था क्योंकि उन्होंने महिलाओं का साथ दिया था। इन महिलाओं ने यूनियन अध्यक्ष राधा रवि पर गलत व्यवहार के आरोप लगाए थे। चिन्मयी ने एक्टर राहुल रविन्द्रन से 5 मई 2014 को शादी की थी। दोनों करीब एक साल तक रिलेशनशिप में थे और सितंबर 2013 में सगाई की थी। कपल ने 18 जून 2022 को जुड़वा बच्चों का स्वागत किया था।  
  • Jalandhar News: गुरुपर्व को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह, गुरु साहिबान से की सरबत के भले की अरदास, देखें Live

    Jalandhar News: गुरुपर्व को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह, गुरु साहिबान से की सरबत के भले की अरदास, देखें Live

    जालंधरः सिखों के पहले गुरु श्री गुरु नानक देव जी का 556वां प्रकाश पर्व आज बड़े श्रद्धा और उत्साह से मनाया जा रहा है। वहीं श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में गुरुद्वारा दीवान अस्थान सेंट्रल टाउन में आज गुरु नानक देव जी का पर्व मनाने के लिए श्रद्धालु पहुंच रहे है। दरअसल, गुरु नानक देव जी की जयंती, हर वर्ष कार्तिक मास की पूर्णिमा तिथि को मनाई जाती है। गुरु नानक जयंती पहले सिख गुरु, गुरु नानक के जन्म दिवस के रूप में मनाई जाती है। वे सिख धर्म के संस्थापक और पहले सिख गुरु थे। सिख धर्म के संस्थापक गुरु नानक देव जी को इतिहास के सबसे प्रभावशाली आध्यात्मिक गुरु में से एक माना जाता है।

    इस साल गुरु नानक देव जी की 556वीं जयंती 5 नवंबर, 2025 को मनाई जा रही है। जहां गुरुद्वारा साहिब में धार्मिक कार्यक्रमों की श्रृंखला आयोजित की गई। जहां सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ गुरुद्वारे में उमड़ पड़ी। कार्यक्रम की शुरुआत अखंड पाठ के भोग के साथ हुई। इसके बाद गुरुद्वारे में शबद-कीर्तन और भजन-संध्या का आयोजन किया गया, जिसमें संगत ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। गुरुद्वारे का मुख्य भवन आकर्षक रूप से सजाया गया था। भक्ति संगीत और कीर्तन के मधुर स्वरों से वातावरण भक्तिमय हो उठा। लोगों ने गुरु साहिबान का आशीर्वाद लिया और सरबत के भले की कामना की। इस दौरान रागी जत्थों ने कीर्तन से संगतों को निहाल किया।