Blog

  • Punjab University मामले में High Court जाएंगी सरकार, CM Mann का ऐलान

    Punjab University मामले में High Court जाएंगी सरकार, CM Mann का ऐलान

    चंडीगढ़: पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ का मामला लगातार गरमाता जा रहा है। वहीं यूनिवर्सिटी की सिनेट और सिंडिकेट को गैर-संवैधानिक तरीके से भंग किए जाने के फैसले के खिलाफ सीएम भगंवत मान का बड़ा बयान सामने आया है। सोशल मीडिया के जरिए सीएम मान ने कहा कि पंजाब सरकार पंजाब विश्वविद्यालय चंडीगढ़ की सीनेट और सिंडिकेट को असंवैधानिक रूप से भंग करने की अधिसूचना जारी करने के खिलाफ उच्च न्यायालय (हाईकोर्ट) का रुख करेगी। उन्होंने कहा कि हम देश के प्रतिष्ठित और विशेषज्ञ वकीलों का एक पैनल बनाकर इस अत्याचार का मुकाबला करेंगे।

    आने वाले दिनों में इस मुद्दे को विधानसभा में भी उठाया जाएगा ताकि विधायकी रूप से भी पंजाब की स्थिति मजबूत हो सके।सीएम मान ने कहा कि पंजाब यूनिवर्सिटी केवल एक शैक्षणिक संस्थान नहीं है, बल्कि पंजाब की बौद्धिक और सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार किसी भी हालत में पंजाब यूनिवर्सिटी की स्वायत्तता और संवैधानिक ढांचे के साथ छेड़छाड़ होने नहीं देगी। मान ने स्पष्ट किया कि यह मामला सिर्फ एक संस्था तक सीमित नहीं है, बल्कि पंजाब के अधिकारों और स्वाभिमान से जुड़ा हुआ है।

     

  • नदी में श्रद्धालुओं से भरी नाव पलटी, मची चीख-पुकार, देखें वीडियो

    नदी में श्रद्धालुओं से भरी नाव पलटी, मची चीख-पुकार, देखें वीडियो

    यूपीः कार्तिक पूर्णिमा पर गंगा घाटों पर हादसे का मामला सामने आया है जहां, स्नान दौरान देवरिया में सरयू नदी में 12 श्रद्धालुओं से भरी नाव पलट गई। हादसे के बाद चीख-पुकार मच गई और घाट पर भी अफरा-तफरी मच गई। श्रद्धालुओं को डूबता देख घाट पर मौजूद गोताखोर और नाविक तुरंत नदी में कूदे और जैसे-तैसे महिलाओं और डूब रहे अन्य श्रद्धालुओं को रस्सी के सहारे खींचकर बाहर निकाला। जानकारी देते प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि सरयू का बहाव तेज था। नाव भी ओवरलोड थी। ऐसे में बीच धारा में पहुंचते ही नाव डगमगा गई और पलट गई। स्थानीय लोगों का कहना है कि जहां हादसा हुआ वहां नदी की गहराई 20 फीट से भी ज्यादा थी। गोताखोर और नाविक की मुस्तेदी से बड़ा हादसा होने से बच गया। बता दें, कार्तिक पूर्णिमा पर काशी और प्रयागराज में 10 लाख से ज्यादा श्रद्धालु गंगा स्नान कर चुके हैं। अयोध्या में सरयू नदी के घाटों पर भी 5 लाख श्रद्धालुओं की भीड़ रही। यहां हनुमान गढ़ी में दर्शन के लिए भक्तों की एक किमी लंबी लाइन लगी है। अमरोहा, हापुड़ और बरेली के घाटों पर भी स्नानार्थियों का सैलाब उमड़ा। अमरोहा-हापुड़ में 40-40 लाख लोगों के पहुंचने का अनुमान है। बदायूं में भक्त बैलगाड़ी से गंगा स्नान करने पहुंचे। वहीं पुलिस अप्रिय घटना से निपटने के लिए पूरी तरह मुस्तैद दिख रही है।
  • बाइक सवार बदमाशों ने आप पार्षद के रिश्तेदार के घर पर की फायरिंग

    बाइक सवार बदमाशों ने आप पार्षद के रिश्तेदार के घर पर की फायरिंग

    चंडीगढ़ः सेक्टर 38C स्थित कोठी नंबर 2176 पर बाइक पर आए 2 बदमाशों आज सुबह होटल मालिक और पार्षद के रिश्तेदार के घर पर अंधाधुंध फायरिंग की। बाइक सवार हमलावारों द्वारा घर की तरफ 4 गोलियां चलाईं। इस गोलीबारी में घर में खड़ी थार का शीशा टूट गया। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। पीड़ित परिवार द्वारा घटना की सूचना पुलिस को दी गई।

    वहीं मौक मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल से गोली के खोल बरामद करशहर में नाकाबंदी के आदेश जारी कर दिए। पुलिस द्वारा आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे भी खंगाले जा रहे हैं। पुलिस का कहना है कि परिजनों के भी बयान दर्ज किए जा रहे हैं, जिससे रंजिश की वजह का पता चल सके। पुलिस जांच में सामने आया कि चंडीगढ़ के आम आदमी पार्टी के पार्षद हरदीप सिंह के ताऊ के बेटे मनजीत पर फायरिंग हुई है।

    घटना के बाद पार्षद भी कोठी में पहुंचे। कोठी मनजीत सिंह नाम के व्यक्ति की है और उनका मोहाली में रीजेंटा होटल है। इस वजह से पुलिस इसे रंगदारी के एंगल से भी जोड़कर देख रही है। फायरिंग की वजह और बदमाशों की पहचान का फिलहाल कोई सुराग नहीं मिला है। पुलिस ने इलाके के सभी एंट्री और एग्जिट प्वाइंट्स पर नाकाबंदी कर दी है। साथ ही आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि हमलावरों के आने-जाने के रास्ते का पता लगाया जा सके। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और बदमाशों की तलाश में टीमें गठित कर दी गई हैं।

  • भीषण सड़क हादसाः ड्रपर ने बाइक को कुचला, एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत

    भीषण सड़क हादसाः ड्रपर ने बाइक को कुचला, एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत

    पहिये में फंसे शव, पंचर करके बाहर निकाला

    बहराइचः शहर में भीषण सड़क हादसे का मामला सामने आया है जिसमें 4 लोगों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि कोहरे की वजह से डंपर चालक को कुछ दिखाई नहीं दिया और उसने पति-पत्नी, उनके 3 साल के बेटे सहित एक ही परिवार के 4 लोगों को रौंद दिया। डंपर में बाइक फंसकर करीब 50 मीटर तक घिसटती रही। इसके बाद वह एक गड्ढे में पलट गया। बताया जा रहा है कि उसके पहिए में चारों शव बुरी तरह फंसे हुए थे। पहियों को पंचर करके फंसे हुए शवों को बाहर निकाला गया। घटना के बाद पुलिस में मामले की आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी मुताबिक, खैरीघाट थाना क्षेत्र के ललुही गांव के करण (32), अपनी पत्नी शीनू (28), बेटा विष्णु (3) और साले चंद्र किशोर (35) के साथ मंगलवार शाम एक रिश्तेदारी में गए हुए थे। बुधवार सुबह चारों एक ही बाइक से कार्तिक पूर्णिमा मेले में जा रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सुबह करीब 6 बजे बहराइच-लखनऊ हाइवे पर फखरपुर थाना क्षेत्र के मदन कोठी गांव के पास बगल से निकल रहे एक डंपर ने अचानक कट मार दिया। इससे एक बाइक चपेट में आ गई। टक्कर लगने के बाद बाइक डंपर के पिछले पहिए में फंस गई जिससे एक-एक करके पूरा परिवार पिछले पहिए से कुचला गया। शव और बाइक पहिए में ही बुरी तरह फंस गए। टक्कर के बाद अनियंत्रित डंपर शवों को 50 मीटर तक घसीटते हुए रोड किनारे 10 फीट गहरे गड्ढे में पलट गया। राहगीरों की सूचना पर फखरपुर थाना प्रभारी ब्रह्मानंद गौड़ पुलिस बल के साथ पहुंचे। जेसीबी मंगवाकर डंपर में फंसी बाइक को बाहर निकाला गया। शवों को बाहर निकालने के लिए डंपर के पहिए को पंक्चर करना पड़ा। वहीं डंपर ड्राइवर को भी मामूली चोटें आई थीं। पुलिस ने इलाज के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। डंपर चालक ने बताया कि सुबह में घना कोहरा था। आगे एक बस चल रही थी, पर कोहरे के कारण नहीं दिखी। बस चालक ने अचानक ब्रेक मार दिया। बस अचानक सामने आई तो उसने तेजी से कट मार दिया। इसी दौरान स्टियरिंग मोड़ते समय बाइक चपेट में आ गई। ओस के कारण सड़क गीली थी, जिससे डंपर पलट गया। इस हादसे के कारण बहराइच-लखनऊ हाइवे पर रोड के दोनों तरफ ट्रैफिक रुक गया। वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। पुलिस के रेस्क्यू वर्क के बाद यातायात सामान्य हुआ। एएसपी रामानंद कुशवाहा ने बताया कि हादसे में एक बाइक पर सवार एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत हो गई है। डंपर पलटने से चालक भी घायल हुआ है। चालक का बयान ले लिया गया है। डंपर को कब्जे में लिया गया है। मृतकों के परिजनों को सूचना दे दी गई है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
  • इलेक्शन कमीशन पर राहुल गांधी ने लगाए आरोप, एक महिला ने 10 अलग-अलग बूथों पर 22 बार डाला वोट, देखें Live

    इलेक्शन कमीशन पर राहुल गांधी ने लगाए आरोप, एक महिला ने 10 अलग-अलग बूथों पर 22 बार डाला वोट, देखें Live

    चंडीगढ़ः कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी बिहार चुनाव से पहले नई दिल्ली के AICC मुख्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस की। राहुल ने गुरु नानक जी का नाम लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस की शुरुआत करते हुए कहा कि मैं जो बोलने जा रहा हूं वो 100 प्रतिशत सच है। इस दौरान राहुल गांधी ने हरियाणा चुनाव को इलेक्शन कमीशन पर कई आरोप लगाए हैं। कांग्रेस ने चुनाव आयोग पर हरियाणा चुनाव के दौरान वोट चोरी का आरोप लगाया है। इस खुलासे को H-Files का नाम दिया है। प्रेस कॉफ्रेंस शुरू होने से पहले पार्टी ने ‘हाइड्रोजन बम लोडिंग’ कैप्शन के साथ एक पोस्ट किया था। हम इस बार हरियाणा की बात करने जा रहे हैं।

    जैसा आप सभी जानते हैं कि सभी एग्जिट पोल में कांग्रेस की जीत की बात कही गई। इससे साफ पता चल रहा था कांग्रेस हरियाणा में क्लीन स्वीप करने जा रही है। कांग्रेस की जीत को हार में बदला गया। पहली बार हरियाणा के इतिहास में पोस्टल बैलट के नतीजे फाइनल नतीजों से अलग रहे। अभी हम डाटा के साथ साबित करेंगे कि कैसे वोट चोरी हुई’। जेन-जी को ये चोरी देखनी चाहिए। राहुल ने दावा किया है कि हरियाणा चुनाव से पहले 3.5 लाख वोटर्स का नाम डिलीट कर दिया गया था। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि कई ऐसे पते हैं जहां एक जगह पर 100 से ज्यादा मतदाताओं का नाम दर्ज है।

    इस दौरान राहुल गांधी ने एक महिला की तस्वीर दिखाई। उन्होंने बताया कि ये महिला एक ब्राजिलियन मॉडल है। इस महिला ने हरियाणा में 22 बार वोट डाला। इस महिला के कई नाम है। इस महिला ने स्वीटी, रश्मि, विमला और सुनीता नाम से 10 बूथों में वोट डाले। हरियाणा में ऐसे 25 लाख वोटों की चोरी हुई। हरियाणा में कांग्रेस सिर्फ 22000 वोटों से हारी थी। ये वोट चोरी बूथ स्तर पर नहीं हुई। फॉर्म 6 और फॉर्म 7 के आधार पर भी ये चोरी हुई है। वोटर लिस्ट में एक महिला ने 9 जगह वोट किए। वोट चोरी का ये ऑपरेशन सेंट्रेलाइजेशन था।

    इस दौरान राहुल गांधी ने कहा, “हमारे पास ‘एच’ फाइल्स हैं और यह इस बारे में है कि कैसे एक पूरे राज्य में चोरी की गई। हमें संदेह था कि यह व्यक्तिगत निर्वाचन क्षेत्रों में नहीं, बल्कि राज्य स्तर पर और राष्ट्रीय स्तर पर हो रहा है। हमें हरियाणा में, हमारे उम्मीदवारों से, बहुत सारी शिकायतें मिलीं कि कुछ गड़बड़ है और काम नहीं कर रहा है। उनकी सारी एग्जिट पोल उल्टी हो गईं। हमने मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र में इसका एक्सपीरियेंस किया था, लेकिन हमने हरियाणा पर ज़ूम करने और वहां जो कुछ हुआ था, उसके बारे में विस्तार से जानने का फैसला किया।”

    राहुल गांधी ने कहा, “सभी (एग्जिट) पोल कांग्रेस की जीत (हरियाणा में) की ओर इशारा कर रहे थे… दूसरी बात जो हमारे लिए आश्चर्यजनक थी, वह यह थी कि हरियाणा के चुनावी इतिहास में पहली बार डाक से वोटिंग वास्तविक मतदान से अलग थी… ऐसा हरियाणा में पहले कभी नहीं हुआ था। इसलिए, हमने सोचा कि आइए विस्तार से जानें। जब मैंने पहली बार यह डिटेल्स देखी, जो आप देखने जा रहे हैं, तो मुझे यकीन नहीं हुआ। मैं सदमे में था… मैंने टीम को कई बार क्रॉस-चेक करने के लिए कहा।”

  • Punjab News: निहंग बाणे में आए 2 लोगों ने पत्रकार को किया अगवा, हुआ हंगामा, देखें CCTV

    Punjab News: निहंग बाणे में आए 2 लोगों ने पत्रकार को किया अगवा, हुआ हंगामा, देखें CCTV

    मोहालीः एक निजी चैनल के पत्रकार के अपहरण का मामला सामने आया है, जिसने पूरे क्षेत्र में सनसनी फैला दी। जानकारी के अनुसार, निहंगों के बाणे में आए 2 लोगों ने पत्रकार को उनके मोहाली स्थित ऑफिस से अगवा कर लिया और गाड़ी में बिठाकर फरार हो गए। अपहरण के बाद पत्रकार गुरप्यार सिंह को फरीदकोट ले जाया गया। इस दौरान पत्रकार ने हिम्मत दिखाते हुए कोटकपूरा पहुंचने पर किसी तरह अपहरणकर्ताओं के चंगुल से खुद को आजाद करवाया और स्थानीय बाजार में पहुंचकर जोर-जोर से मदद के लिए पुकार लगाई।

    पत्रकार के शोर मचाने पर आसपास के दुकानदार और राहगीर मौके पर इकट्ठा हो गए, जिससे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। भीड़ के बीच गुरप्यार सिंह ने अपनी पूरी आपबीती सुनाई और बताया कि उन्हें किस तरह जबरन उठा लिया गया था। इस दौरान अपहरणकर्त्ता मौके से फरार हो गए।

    घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और तुरंत कार्रवाई करते हुए अपहरण में शामिल लोगों को गिरफ्तार किया। फिलहाल, गिरफ्तार किए गए निहंगों को मोहाली पुलिस अपने साथ लेकर मोहाली रवाना हो चुकी है, जहां उनसे पूछताछ की जा रही है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, इस पूरे मामले की गहन जांच जारी है।

    दूसरी ओर बताया जा रहा है कि पैसे के लेन-देन के विवाद को लेकर पत्रकार को अगवा किया गया है। पुलिस को पता चला कि अगवा किया गया पत्रकार कोटकपूरा में लाया गया है, जहां उसके साथ मारपीट भी की गई थी। जल्द इस मामले को लेकर प्रेस वार्ता के जरिए खुलासा हो सकता है।

  • Punjab News: PSPCL के डायरेक्टर को किया बर्खास्त

    Punjab News: PSPCL के डायरेक्टर को किया बर्खास्त

    चंडीगढ़: पंजाब सरकार ने सरकारी थर्मल पावर प्लांटों में उच्च ईंधन कीमतों से संबंधित वित्तीय अनियमितताओं के आरोपों के बाद पंजाब स्टेट पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (पीएसपीसीएल) के निदेशक (बिजली उत्पादन) हरजीत सिंह की सेवाएं समाप्त कर दी हैं। अधिकारिक आदेशों के अनुसार, यह कार्रवाई प्रारंभिक जांचों में वित्तीय प्रबंधन में अनियमितताओं का खुलासा होने के बाद की गई थी।

    जिसके परिणामस्वरूप ईंधन की लागत में वृद्धि हुई और अंत में कंपनी के परिचालन खर्च पर बोझ पड़ा। यह कदम रोपड़ और गोइंदवाल साहिब थर्मल पावर प्लांटों के इंचार्ज मुख्य इंजीनियर हरीश को दुर्व्यवहार और प्रक्रियात्मक खामियों के इन ही आरोपों के दोषों के कुछ ही समय बाद यह फैसला लिया गया है।

     

  • China-America में खत्म हुई ट्रेड वॉर! चीन ने घटाया अमेरिका पर लगा 24% Tariff

    China-America में खत्म हुई ट्रेड वॉर! चीन ने घटाया अमेरिका पर लगा 24% Tariff

    नई दिल्ली: चीन और अमेरिका के रिश्ते अब सुधरते हुए दिख रहे हैं। चीन ने अमेरिकी सामानों पर लगा हुआ 24% टैरिफ हटा दिया है। चीन ने टैरिफ को एक साल तक स्थगित करने का फैसला लिया है। बीते दिनों साऊथ कोरिया में चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग और अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच बैठक हुई। इस बैठक के बाद जहां यूएस ने चीन टैरिफ में 10% की कटौती की थी। वहीं अब ड्रैगन ने भी बड़ा फैसला लेते हुए अमेरिका को राहत दे दी है।

    दोनों देशों में खत्म हो सकती है ट्रेड वॉर

    डोनाल्ड ट्रंप और शी जिनपिंग की मुलाकात का बड़ा असर दिख रहा है। यूएस चीन ट्रेड वॉर भी लगभग खत्म हो गई है। चीन ने बुधवार यानी आज यह ऐलान करते हुए कहा है कि वह चीन में आने वाले सभी अमेरिकी वस्तुओं पर अपने 24% टैरिफ को एक साल के लिए टाल रहा है हालांकि 10% टैरिफ लगा ही रहेगा। चीन की ओर से लिया गया ये फैसला दुनिया की दो सबसे बड़ी अर्थव्यवस्थाओं के बीच व्यापार तनाव में कमी का भी संकेत माना जा रहा है।

    कृषि उत्पादों से भी हटाया जाएगा टैरिफ

    चीन के स्टेट काऊंसिल टैरिफ कमीशन ने एक बयान जारी किया है। इस बयान में उन्होंने सालभर के लिए जहां 24 फीसदी टैरिफ स्थगित करने का फैसला लिया है। वहीं इसको दूसरी ओर यह भी घोषणा कर दी है कि दुनिया का सबसे बड़ा कृषि आयातक चीन इस महीने 10 नवंबर से अमेरिकी कृषि उत्पादों पर लागू अपने 15% तक टैरिफ को हटा देगा। कृषि उत्पादों पर लगे टैरिफ को पूरी तरह हटा देने के इस फैसले से अमेरिकी सोयाबीन, मक्का, गेहूं जैसे उत्पाद निर्यातकों को भी बड़ी राहत मिलेगी। खासतौर पर सोयाबीन किसानों के लिए जिनके लिए चीन ही हमेशा से एक बड़ा बाजार रहा है। दोनों देशों के बीच टैरिफ टैंशन के बीच लगे प्रतिबंधों के चलते उन्हें करीबन 12 अरब डॉलर का गंभीर नुकसान उठाना पड़ेगा और ये सोयाबीन ट्रंप के लिए सबसे बड़ी टेंशन बन चुका था।

    दोनों देशों के रिश्ते की होगी नई शुरुआत

    ट्रंप और जिनपिंग के बीच में पिछले हफ्ते आर्थिक और व्यापारिक समझौतों को लेकर बात हुई थी। दोनों राष्ट्रपतियों के बीच करीबन 2 घंटे की चर्चा के बाद अमेरिका ने चीन टैरिफ में 10% की कटौती का ऐलान भी किया था। इसके अलावा ट्रंप ने बताया था कि सोयाबीन से लेकर रेयर अर्थ मिनरल्स को लेकर भी चीन से बात बन चुकी है।
  • घर में रखी सल्फास की गोलियों से बनी गैस, भाई-बहन की मौत, दंपति गंभीर

    घर में रखी सल्फास की गोलियों से बनी गैस, भाई-बहन की मौत, दंपति गंभीर

    ग्वालियरः जिले में एक दर्दनाक मामला सामने आया है जहां, गेहूं को घुन से बचाने की कोशिश ने पूरे परिवार को तबाह करके रख दिया। सल्फास की गोलियों से बनी गैस सांस के साथ शरीर में जाने से पहले भाई वैभव (4) और फिर उसकी बहन क्षमा (13) की मौत हो गई। पिता सतेंद्र शर्मा (51) और मां रजनी (47) अस्पताल में भर्ती हैं। पुलिस ने मामले में मकान मालिक श्रीकृष्ण यादव पर गैरइरादतन हत्या का केस दर्ज किया है। घटना के बाद से ही पुलिस ने उसे गोला का मंदिर थाने में हिरासत में रखा था।

    जानकारी मुताबिक, ग्वालियर में तीनमंजिला इमारत के पोर्च के सामने 2 कमरों में सत्येंद्र शर्मा का परिवार किराए पर रहता था। वहीं पोर्च में रखे 250 क्विंटल गेहूं को घुन से बचाने के लिए मकान मालिक श्रीकृष्ण यादव ने उसमें सल्फास की 50 गोलियां रख दीं। श्रीकृष्ण यादव ने जिस समय सल्फास की गोलियां गेहूं में रखीं, उस वक्त सतेंद्र का परिवार घर पर नहीं था जिस कारण वे सल्फास रखे जाने से अनजान थे। रात को जब परिवार कहीं से घर लौटने के बाद अंदर आए और थोड़ी देर बाद सोने चले गए। इस दौरान गर्मी लगने पर उन्होंने कूलर ऑन कर दिया। कूलर में लगे एग्जॉस्ट फैन ने बाहर बन रही जहरीली गैस को खींचकर कमरे में भर दिया जिससे सतेंद्र के बेटे वैभव उर्फ करुआ की मौके पर मौत हो गई जबकि बेटी क्षमा उर्फ वैष्णवी की मंगलवार सुबह रिम्स अस्पताल में मौत हो गई। वैभव परिवार का इकलौता बेटा था।

    बच्चों के मामा रामू शर्मा ने बताया कि बहन रजनी की हालत बेहद नाजुक है, बहनोई सतेंद्र भी गंभीर हैं। दोनों का इलाज न्यू जेएएच में चल रहा है। रिश्तेदार और पड़ोसियों ने मंगलवार को क्षमा के शव को सड़क पर रखकर गोला का मंदिर इलाके में जाम लगा दिया। सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। परिजन ने मांग की कि मकान मालिक श्रीकृष्ण यादव और उसके बेटे शिवकुमार पर केस दर्ज किया जाए। पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता दी जाए। पुलिस के आश्वासन के बाद धरना समाप्त किया गया।

  • Highway पर ट्रक और Scorpio की टक्कर में गाड़ी को लगी आग, जिंदा जला व्यक्ति, देखें वीडियो

    Highway पर ट्रक और Scorpio की टक्कर में गाड़ी को लगी आग, जिंदा जला व्यक्ति, देखें वीडियो

    शादी में शामिल होने जा रहा था मृतक

    पालीः जोधपुर-पाली हाईवे पर आज सुबह भीषण सड़क हादसे में जिंदा जलने से व्यक्ति की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार यह हादसा ब्यावर-पिंडवाड़ा नेशनल हाईवे (NH-162) पर हुआ। जहां गुड़ा एंदला इलाके में ट्रक और स्कॉर्पियो की टक्कर हो गई। घटना में स्कॉर्पियों को आग लग गई और इस आग की चपेट में आने से चालक की जिंदा जलने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि स्कॉर्पियो चालक के सामने अचानक जानवर आ गया और उसको बचाने की चालक ने कोशिश की। लेकिन गाड़ी बेकाबू होकर डिवाइडर तोड़ते हुए रॉन्ग साइड जा पहुंची। वहीं सामने से आ रहे मिनी ट्रक से टकरा स्कॉर्पियों की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कुछ ही सेकंड में स्कॉर्पियो में आग लग गई। गाड़ी में सवार हरियाणा के नारोल जमालपुर निवासी 30 वर्षीय महेंद्र कुमार की मौत हो गई। लोगों ने बताया कि महेंद्र कुमार शादी में शामिल होने जा रहे थे। लेकिन रास्ते में यह हादसा उनका अंतिम सफर बन गया, स्कॉर्पियो में आग लगने के बाद वह बाहर नहीं निकल पाए और जिंदा जल गए। वहीं मिनी ट्रक का चालक रवि जाट (निवासी – गोगामेड़ी, हनुमानगढ़) घायल हो गया, जिसे पाली के बांगड़ हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना मिलते ही पाली SP आदर्श सिधू ने मौके पर FSL और MOB टीम को भेजा। टीम ने घटनास्थल से सबूत जुटाए और हादसे की विस्तृत जांच शुरू की। पुलिस का कहना है कि हाईवे पर जानवरों की उपस्थिति अब बड़ा खतरा बन चुकी है, लेकिन संबंधित विभागों की अनदेखी के कारण हादसे लगातार बढ़ रहे हैं। घटना के बाद स्थानीय लोगों में गहरा रोष है। उनका कहना है कि NH पर आवारा पशु नियंत्रण के लिए प्रशासन कोई ठोस कदम नहीं उठा रहा, जिससे रोजाना किसी न किसी की जान जा रही है। उन्होंने प्रशासन से जल्द से जल्द इस समस्या का समाधान करने की मांग की है।