Blog

  • आज का राशिफल 23, अगस्त 2023

    आज का राशिफल 23, अगस्त 2023

    आज श्रावण शुक्ल की सप्तमी तिथि और बुधवार का दिन है। सप्तमी तिथि आज देर रात 3 बजकर 32 मिनट तक रहेगी। आज रात 9 बजकर 44 मिनट तक ब्रह्म योग रहेगा। साथ ही आज सुबह 8 बजकर 8 मिनट तक स्वाती नक्षत्र रहेगा। आज गोस्वामी तुलसीदास जी की जंयती है। वहीं आज बुध भी वक्री होंगे। जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 23 अगस्त का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। 

    मेष राशिः आज का दिन आपके लिए बहुत बढ़िया रहेगा। इस राशि के लोगों को आज किसी कंपनी से जॉब के लिए कॉल आ सकती है। छात्र आज कोई कंप्यूटर कोर्स ज्वॉइन करने का मन बनाएंगे। ऑफिस कार्य के सिलसिले में विदेश यात्रा पर जाने के योग बन रहे हैं। आज सीनियर आपको कोई उपहार दें सकते हैं। आज अपने गुस्से पर कंट्रोल करें इससे आपके बिगड़ते हुए काम पूरे हो जाएंगे। जीवनसाथी से किया कोई वादा आज पूरा करेंगे।

    वृष राशिः आज आपका दिन खुशनुमा रहने वाला है। जीवनसाथी की राय लेने से बिजनेस में किसी बड़ी कंपनी से डील फाइनल होगी। किसी अच्छे कॉलेज से लेक्चरार के लिए ऑफर आ सकता है। लॉ के स्टूडेंट्स आज आगे की पढ़ाई करने के लिए फार्म भरेंगे। माता-पिता का आशीर्वाद लेने से, आपके सारे कार्यों में सफलता जरूर मिलेगी। अपने बच्चों को मामूली बात पर डांटने के बजाय उनको समझाने का प्रयास करें। 

    मिथुन राशिः आज आपके सोचे हुए काम पूरे होंगे। अगर आज नए बिजनेस की शुरूआत करने की सोच रहें है, तो आज का दिन आपके लिए शुभ है। जीवनसाथी के सहयोग से आपको किसी बड़े काम में सफलता मिलेगी। आज आपकी आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर रहेगी। अगर किसी प्रॉपर्टी में निवेश करना चाह रहें है तो किसी अनुभवी से सलाह आवश्य ले लें छात्रों के लिए दिन अनुकूल रहने वाला है। जल्द ही सफलता मिलने के योग बने हुए हैं।

    कर्क राशिः आज आपका दिन खास रहेगा। आज रास्ते में जाते समय आपकी मुलाकात किसी ऐसे व्यक्ति से हो सकती है, जो आपको बिजनेस में लाभ कराएगा। आज जीवनसाथी के साथ घर के जरूरी कामों को पूरा करने में व्यस्त रहेंगे। शाम को बच्चों के साथ पार्क जाएंगे जहां बच्चे आइसक्रीम का आनंद उठाएंगे। इस राशि के अविवाहितों को आज विवाह के लिए प्रस्ताव आ सकता है। लवमेट के साथ लॉग ड्राइव पर जाने की प्लानिंग बन सकती है।

    सिंह राशिः आज का दिन आपके लिए ठीक रहेगा। किसी काम को करने में आज आपके सामने कई चुनौतियां आएंगी, जिसे आप धैर्य के साथ सॉल्व कर लेंगे। आज समाज में आपको अपनी कार्यशीलता के लिए सम्मानित किया जाएगा। इस राशि के लोगों को आज के दिन इलेक्ट्रॉनिक से रिलेटेड सामान खरीदना शुभ है। आज आपके घर कोई खास मेहमान आयेंगे, घर में ख़ुशी का माहौल बनेगा। लवमेट्स के बीच चल रही अनबन आज समाप्त होगी। 

    कन्या राशिः आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आज पुराने विचारों को छोड़कर नए विचारों को अपनाएंगे। आज घर पर परिवार सहित अलग-अलग पकवानों का आनंद उठाएंगे। इस राशि के जो लोग अपने करियर की नई शुरुआत करने की सोच रहे है तो आज उनके लिए दिन बेहतरीन है। जीवनसाथी के साथ कहीं हिल स्टेशन घूमने का प्लान बन सकता है । अविवाहित जातकों के लिए विवाह के अच्छे प्रस्ताव आएंगे। छात्रों के लिए आज का दिन शानदार रहने वाला है। 

    तुला राशिः आज का दिन आपके लिए फायदेमंद रहेगा। बिजनेस में आपको फायदा मिलने के योग बन रहे हैं। किसी को उधार दिया हुआ पैसा आज वापस मिलेगा। आज आपका स्वास्थ्य पहले से बेहतर रहेगा। इस राशि के लोग आज अपने जीवनसाथी के साथ किसी विदेश यात्रा का प्लान कर सकते हैं। आज किसी बचपन के दोस्त से आपकी मुलाकात होगी। वकीलों के लिए आज का दिन महत्वपूर्ण है, किसी केस का फैसला उनके पक्ष में आएगा। 

    वृश्चिक राशिः आज आपका दिन राहतपूर्ण रहने वाला है। आज एक-एक करके सभी कार्य समय पर पूरे हो जाएंगे। आर्थिक स्थिति में आज सुधार आएगा। जीवनसाथी के प्रति सकारत्मक विचार रिश्ते में और मधुरता लाएगा। दोस्तों के साथ कही घूमने का प्लान बनाएंगे। किसी प्रतियोगी परीक्षा का परिणाम आपके पक्ष में आएगा। जॉब की तलाश कर रहे लोगों को किसी अच्छी कंपनी से जॉब का ऑफर आएगा।

    धनु राशिः आज आपका दिन लाभदायक रहेगा। आज ऑफिस की तरफ से आप कोई बिजनेस मीटिंग के लिए जा सकते हैं। साथ ही दोस्तों के साथ आज आप खूब एन्जॉय करेंगे। इस राशि के जो लोग बिजनेसमैन है, आज कहीं अच्छी जगह निवेश कर सकते हैं, जिसका फायदा आपको भविष्य में होगा। इस राशि के लवमेट्स आज अपनेरिश्ते की बात घर पर करेंगे हो सकता है कि जल्द ही शादी पक्की भी हो जाएं। जमीन-जायदाद से जुड़े फैसले आज आपके पक्ष में आएगा।

    मकर राशिः आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आज आप अपने संपर्क में आने वाले हर व्यक्ति के साथ प्रेमपूर्वक व्यवहार करेंगे। आपको अपने कार्यों को करते वक्त सावधानी बरतनी होगी, क्योंकि जल्दी मे काम निपटाने के चक्कर में आपसे गलतियां हो सकती हैं। किसी अनजान व्यक्ति पर भरोसा करने से बचे। अपनी बेहतर प्रतिभा को दिखाते हुए अपने कार्यक्षेत्र में आगे बढ़ने की कोशिश करेंगे। इस राशि के जो लोग इलेक्ट्रानिक सामान का बिजनेस करते है, आज उन्हें धनलाभ होगा। 

    कुंभ राशिः आज आपका दिन आपके अनुकूल रहेगा। आज उन चीजों को महत्व देंगे जो सच में आपके लिए महत्वपूर्ण हैं। आपको अपने दोस्तों और काम के बीच संतुलन बनाकर रखना होगा। आज आप शहर के किसी बड़े मॉल में फूड कॉर्नर ओपन करने का भी विचार कर सकते हैं। परिवार के साथ कहीं बाहर घूमने जाने के लिए प्लान बना सकते हैं। अचानक धन लाभ होने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। लवमेट्स के लिए आज का दिन शानदार रहने वाला है। 

    मीन राशिः आज का दिन आपके लिए बेहतरीन रहेगा। संचार सेवा और इंटरनेट से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। इस राशि के बिजनेसमैन अपने जरूरी कागजों को संभालकर रखें साथ ही कागजी कार्यवाही में सावधानी रखें। कानूनी मामले में आपको थोड़ी राहत मिल सकती है। छात्रों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। किसी प्रतियोगी परीक्षा का फॉर्म भरने का मन बनाएंगे। 

  • 23 से 25 अगस्त तक भारी बारिश का पूर्वानुमान

    23 से 25 अगस्त तक भारी बारिश का पूर्वानुमान

    ऊना/सुशील पंडित: भारत मौसम विज्ञान केन्द्र शिमला द्वारा अगले 72 घंटों के दौरान के कई जिलों में भारी बारिश का पूर्वानुमान जारी किया गया है। यह जानकारी देते हुए उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने बताया कि मौसम विज्ञान केन्द्र के पूर्वानुमान के अनुसार 23 से 25 अगस्त तक जिला ऊना के कुछ स्थानों पर भारी बारिश, अचानक बाढ़ और पहाड़ी वाले क्षेत्रों में भूस्खलन होने की चेतावनी जारी की गई है। डीसी राघव शर्मा ने जिलावासियों को स्वां नदी एवं अन्य खड्डों, नालों के पास न जाने और पहाड़ी वाले क्षेत्रों से दूरी बनाए रखने का आहवान किया है। उन्होंने कहा कि बिना किसी कारण ऐसे क्षेत्रों के समीप जाने से परहेज करें। बारिश से संबंधित नुकसान एवं दुर्घटना की सूचना तुरंत टोल फ्री नंबर 1077 पर काॅल करके दें।
  • चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार

    चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार

    ऊना/सुशील पंडितः ऊना शहर के बार्ड नंबर 3 गलुआ मोहल्ला में एक घर में दिनदहाड़े चाेरी की वारदात को अंजाम देकर फरार हुए तीनों आरोपितों को पुलिस ने रोहड़ू से गिरफ्तार किया हैं। मंगलवार को तीनों आरोपितों मोहम्मद फारुख 25 पुत्र गुरजार अहमद निवासी भुंड शीतल नगर डाकघर वसोली जिला कठुआ जम्मू कश्मीर, रुस्तम शराव व जाबेद इकबाल निवासी वसोली जिला कठुआ जम्मू कश्मीर को ऊना कोर्ट में पेश किया गया। यहां पर दो दिन की पुलिस रिमांड पर
    भेजा गया हैं। अब आरोपितों से पुलिस रिमांड के दौरान चोरी किए सोने के आभूषणों समेत नकदी चुराने को लेकर गहनता से पूछताछ की जाएगी।
    इस संबंध में जानकारी देते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव भाटिया ने बताया कि पुलिस रिमांड में आरोपितों से चोरी किए गए सामान व नकदी को लेकर गहनता से पूछताछ की जाएगी।

  • जालंधरः टांडा रोड पर महिला का पर्स और मोबाइल छीनकर भागे लुटेरे

    जालंधरः टांडा रोड पर महिला का पर्स और मोबाइल छीनकर भागे लुटेरे

    जालंधर, ENS: थाना तीन के अंतर्गत आते टांडा रोड पर नक़ाबपोश मोटरसाइकिल सवार झपटमार औरत का पर्स और मोबाइल छीनकर फ़रार हो गए। टांडा निवासी सोनिया शर्मा ने बताया कि पहले अपने मायके आयी हुई थी और वह बाज़ार से निकल रही थी कि उसी दौरान दो मोटरसाइकिल सवार झपटमार आए उसका पर्स और गले में पहनी हुई चेन को छीन कर फ़रार हो गए। पीड़ित ने बताया कि जब उन्होंने उससे पर्स छीना तो वह नीचे गिर गई और उसने शोर मचाया लेकिन मोटरसाइकिल की रफ़्तार तेज होने के कारण झपटमार भागने में क़ामयाब हों गए। वहीं दूसरी तरफ़ मौक़े पर पहुंचे थाना तीन के एएसआई मंगतराम पीड़ित परिवार की लिखित में शिकायत ली और घटनास्थल के आस पास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगालने में जुट गए।

  • राजीव चौहान को लघु उद्योग भारती के बद्दी चैप्टर की कमान

    राजीव चौहान को लघु उद्योग भारती के बद्दी चैप्टर की कमान

     सीता राम महासचिव, मुकेश मल्होत्रा उपाध्यक्ष, दीपक कुमार कोषाध्यक्ष व विजय चंदेल मीडिया प्रभारी नियुक्त 
     संगठन का विस्तार और लघु उद्योगों की समस्याओं के निवारण को करूंगा काम : राजीव 
    बददी/सचिन बैंसल: लघु उद्योग भारती के बद्दी चैप्टर का मंगलवार को सर्वसम्मति से गठन किया गया। लघु उद्योग भारती के  राष्ट्रीय महासचिव विक्रम बिंदल की अध्यक्षता में राजीव चौहान को एलयूबी के बद्दी चैप्टर की कमान सौंपी गई। वहीं सीता राम को महासचिव, दीपक कुमार को कोषाध्यक्ष, डॉक्टर मुकेश मल्होत्रा, धर्मपाल गोयल व सोनू नेगी को उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया। जबकि पत्रकार व उद्योगपति विजय चंदेल को बद्दी चैप्टर के मीडिया प्रभारी की कमान सौंपी गई। राजेश बंसल को बद्दी इकाई के संरक्षक का दायित्व सौंपा गया। वहीं कार्तिक सिपहिया, ईशान सूद व अमित को सहसचिव नियुक्त किया गया। जबकि नवीन, संजय वर्मा, समिन्द्र, दिनेश अग्रवाल को कार्यकारणी में शामिल किया गया। इस दौरान 8 नए उद्योगों ने लघु उद्योग भारती की सदस्यता ग्रहण की। 
    इस मौके पर लघु उद्योग भारती के प्रदेश अध्यक्ष हरबंस पटियाला, महासचिव संजीव शर्मा, कोषाध्यक्ष प्रकाश वर्मा, बरोटीवाला चैप्टर के अध्यक्ष अजय सिंह, महामंत्री पियूष शर्मा, एलबी यादव, एनके शर्मा, कार्तिक, ईशान, संदीप, दीपक, सुरेंद्र विष्ट, रमेश चौहान, सतीश सेठी, डीपी गोयल, दिनेश, प्रशांत, नीरज, प्रताप, तारा चंद, सुनील धीमान, मनोज राणा, जीत सिंह, दिनेश गुप्ता, अमित, संजय सिंह, बीएम वर्मा, विपिन वर्मा, राजेश बंसल, हांडा नंद झा, बलबीर ठाकुर समेत भारी संख्या में उधमी उपस्थित रहे। 
  • चरस सहित दो व्यक्ति काबू

    चरस सहित दो व्यक्ति काबू

    ऊना/ सुशील पंडित: जिला ऊना उपमंडल बंगाणा क्षेत्र थाना बंगाणा के अंतर्गत गांव चौकीमन्यार से पुलिस ने  सोमवार देर शाम कार सवार दो व्यक्तियों को चरस सहित पकड़ा है। पुलिस ने दोनों से 73.95 ग्राम चरस बरामद की है। आरोपितों की पहचान प्यार चंद निवासी छतैहड भलौण व रवि कुमार निवासी चौकीमन्यार के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी हैं।
    प्राप्त जानकारी के अनुसार बंगाणा पुलिस के अंतर्गत आती जोल चौकी के मुलाजिम सोमवार देर शाम चौकीमन्यार में गश्त कर रही थी कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने एक कार संख्या (एचपी 78-6544)की तलाशी ली। तलाशी लेने पर पुलिस ने 73.95 ग्राम चरस बरामद की। इस संबंध में जानकारी देते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव भाटिया ने बताया कि पुलिस ने दोनों के खिलाफ मादक द्रव्य अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
  • एमवीएम इंडस्ट्री ने मुख्यमंत्री राहत कोष में दिया 10 लाख का चैक

    एमवीएम इंडस्ट्री ने मुख्यमंत्री राहत कोष में दिया 10 लाख का चैक

    त्रासदी में इंडस्ट्री सरकार और प्रदेश की जनता के साथ खड़ी है : नंदा वेंकटा रॉ
    बददी/सचिन बैंसल: औद्योगिक क्षेत्र बद्दी के तहत झाड़माजरी स्थित एमवीएम इंडस्ट्री ने हिमाचल में आई त्रासदी से प्रभावित लोगों की मदद के लिए हाथ बढ़ाया है। उद्योग ने 10 लाख रुपये का चैक एसडीएम नालागढ़ के माध्यम से मुख्यमंत्री राहत कोष में भेजा। एमवीएम इंडस्ट्री के फाइनांस हैड राकेश शर्मा ने एसडीएम नालागढ़ दिव्यांशु सिंगल को 10 लाख रुपये का चैक भेंट किया। एसडीएम नालागढ़ दिव्यांशु सिंगल ने सरकार की तरफ से उद्योग का आभार जताया और कहा कि आपदा की इस घड़ी में अन्य उद्योगों को भी मदद का हाथ बढ़ाना चाहिए। 
    एमबीएम इंडस्ट्री की सीईओ नंदा वेंकटा रॉ ने कहा कि देवभूमि में हुई त्रासदी ने पूरे प्रदेश को झींझकोड के रख दिया है। हजारों लोग बेघर हो गए और सैंकड़ो लोगों को जान गंवानी पड़ी। प्रदेश व सरकार को इस आपदा से करोड़ों का नुकसान हुआ जिसकी भरपाई नहीं की जा सकती। ऐसे में एमवीएम इंडस्ट्री सरकार और प्रदेश की जनता के साथ खड़ी है और आगे भी हर संभव सहयोग किया जाएगा। उन्होंने बीबीएन के अन्य उद्योगों से भी आहवान किया के त्रासदी की इस घड़ी में लोगों की मदद को हाथ बढ़ाएं। उन्होंने कहा के इस त्रासदी के जख्म तो भरे नहीं जा सकते लेकिन उन पर मरहम लगाने के सामुहिक प्रयास किया जाना जरूरी है। 
  • जालंधरः  SHO के खिलाफ कार्रवाई को लेकर सीपी को दिया मांग पत्र, देखें वीडियो

    जालंधरः SHO के खिलाफ कार्रवाई को लेकर सीपी को दिया मांग पत्र, देखें वीडियो

    जालंधर : कुछ दिन पहले ब्यास दरिया में 2 सगे भाइयों द्वारा छलांग लगा दी थी और जालंधर के थाना एक के प्रभारी नवदीप सिंह के खिलाफ कपूरथला में इसी मामले को लेकर शिकायत दर्ज करवाई गई थी। अभी तक दोनों सगे भाइयों का पता नहीं चल पाया है जिसके चलते पारिवारिक सदस्यों और नजदीकी लोगों ने थाना एक के बाहर नवदीप सिंह के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया था और आज जालंधर पुलिस कमिश्नर को थाना 1 के एसएचओ के खिलाफ जल्द कारवाही करने का मांग पत्र दिया। सीपी कार्यालय पहुंचे परिवारिक सदस्यों ने आरोप लगाया है कि कुछ दिन पहले थाना एक के प्रभारी ने लड़का पक्ष की ओर से लड़की पक्ष को दबाने की कोशिश की।

    जिसके चलते उनके थाना प्रभारी की मानवदीप सिंह ढिल्लो के साथ बहसबाजी करते हुए गाली गलोच किया था। यही नहीं मानव दीप सिंह को थाना प्रभारी ने खूब प्रताड़ित किया जिसके चलते उसके छोटे भाई को इस बात की भनक लगी तो उसने आत्महत्या करने के लिए दरिया में छलांग लगा दी। जिसके पीछे मानव दीप भी दरिया में उसे बचाने के लिए छलांग लगा दी। उन्होंने कहा दोनों भाइयों द्वारा आत्महत्या के चलते दरिया में छलांग लगा दी। पुलिस प्रशासन को नवदीप सिंह के खिलाफ शिकायत भी दे चुके हैं और उसके खिलाफ मामला दर्ज और कारवाही जल्द करवाने के लिए आज सीपी दफ़्तर पहुंचे।

  • जालंधर: अवैध हथियारों सहित 4 गिरफ्तार, देखें वीडियो

    जालंधर: अवैध हथियारों सहित 4 गिरफ्तार, देखें वीडियो

    3 अवैध पिस्तौल और 11 रौंद बरामद

    जालंधर : सीआईए स्टाफ की पुलिस ने अलग अलग मामलों में 4 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान गगनदीप निवासी कच्चा कोर्ट, हरजिंदर सिंह निवासी गांव सगराना कपूरथला, राहुल दादरी निवासी अली मुहल्ला और कमलजीत सिंह उर्फ अमन के तौर पर हुई है। आरोपियों के कब्जे से 3 अवैध पिस्तौल और 11 रौंद बरामद किए है। सीआईए स्टाफ के प्रभारी इंद्रजीत सिंह ने बताया वह टीम सहित गशत व नाकेबंदी के दौरान बस्ती बाबा खेल के पास मौजूद थे, जहां उन्हें गुप्त सूचना मिली कि गगनदीप और हरजिंदर अवैध पिस्तौल के साथ वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहे हैं

    तो उनकी टीम ने बाबा बुढां जी नहर की पुली के पास नाकेबंदी के दौरान दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से एक पिस्तौल प्वाइंट 32 बोर बरामद किया है। इसी तरह उनकी टीम के भगवान वाल्मीकि चौक ( ज्योति चौक) के पास राहुल को दबोच कर उसके कब्जे से एक पिस्तौल प्वाइंट 13 बोर बरामद की है और हरनामदासपुरा के पास सीआईए स्टाफ की टीम ने कमलजीत को गिरफ़्तार कर उसके कब्जे से एक देसी पिस्तौल बरामद की है। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

  • पंजाब आ रही 29 लकड़ी की गाड़ियां पकड़ी, देखें वीडियो

    पंजाब आ रही 29 लकड़ी की गाड़ियां पकड़ी, देखें वीडियो

    वन विभाग ने भी 8 गाडीयां पकड़ी
    ऊना/ सुशील पंडित: गगरेट पुलिस के एसएचओ अशोक कुमार की अगुवाई में शिववाड़ी में पुलिस ने नाकाबंदी कर 20 गाड़ियां पकड़ी, जवकि 9  लकड़ी से लोड गाड़ियां सड़क पर छोड़ ड्राइवर भाग गए। प्रेस वार्ता के दौरान पुलिस डीजीपी संजय कुंडू ने बताया की मुख्यमंत्री के आदेश अनुसार गगरेट में लकड़ी चोरी की सूचनाएं प्राप्त हो रही थी। जिस पर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के निर्देशानुसार कल से ही डीजीपी स्वयं चिंतपूर्णी क्षेत्र  में पहुंचे हुए थे। लकड़ी तस्करों को पकड़ने के लिए  प्लान तैयार किया गया जिसमें एसपी कांगड़ा शालिनी अग्निहोत्री ,एसपी ऊना अर्जित सेन ठाकुर द्वारा विभिन्न पुलिस टीमें गठित कर लकड़ी तस्करों पर शिकंजा कसा गया जिसमें 29 गाड़ियां अवैध लकड़ी ले जाती हुई पकड़ी गई है। डीजीपी संजय कुंडू ने बताया कि होशियारपुर में लकड़ी मंडी में जाकर भी वेरीफाई किया जाएगा कि यह लकड़ी कहां सप्लाई हो रही है।

    प्राप्त जानकारी के अनुसार गगरेट पुलिस ने नाका लगाकर अवैध रूप से लकड़ी ले जाने वाली छोटी बड़ी 29 गाड़िया जब्त की हैं। यह गाड़िया जिला कांगड़ा और हमीरपुर के क्षेत्रों से आ रही थी । सुबह करीब 4 बजे पुलिस ने अलग अलग जगहों पर नाकेबंदी की और इन्हें जब्त कर लिया गया। इन गाड़ियों में ईंधन लकड़ी की आढ़ में इमारती लकड़ी ले जाई जा रही थी। पुलिस ने जब इन गाड़ियों से दस्तावेज मांगे तो ये दस्तावेज दिखाने में असफल रहे ।
    कुछ गाड़ियों में ईंधन की लकड़ी थी, लेकिन उनके पास से भी वैध दस्तावेज बरामद नही किए गए । इस से पहले भी पुलिस ने 13 गाड़ियां जब्त की थी। ऊना में गगरेट का पंजाब-हिमाचल बॉर्डर इन तस्करों के लिए वरदान सिद्ध हो रहा है। पुलिस ने विभिन्न धाराओं के अंतर्गत 41 लोगों पर मामला दर्ज किया है।
    वन विभाग ने भी पकड़ी अवैध लकड़ी ले जा रही 8 गाडीयां
    वहीं वन विभाग ने भी बीती रात 8 अवैध लकड़ी से भरी हुई गाड़ियां पकड़ी है। वन विभाग की टीम ने जिले के अलग-अलग हिस्सों से अवैध रूप से लकड़ी ले जा रही गाड़ियों को पकड़ने में सफलता हासिल की है यह सभी गाड़ियों को बन विभाग की टीमों ने अलग अलग जगह से पकड़ा है इनमें से पकड़ी गई सभी गाड़ियों के पास कोई भीं सही कागजात नहीं मिला है बन विभाग ने इन गाड़ियों को अपने कब्जे में ले लिया है और आगामी जांच शुरू कर दी है।