Blog

  • पंजाबः सोनू सूद की बहन ने कांग्रेसियों में भरा जोश, युवाओं को दी जिम्मेदारी, देखें वीडियो

    पंजाबः सोनू सूद की बहन ने कांग्रेसियों में भरा जोश, युवाओं को दी जिम्मेदारी, देखें वीडियो

    मोगा :  2024 के चुनावों को लेकर अब कांग्रेस पार्टी भी अपने वर्करों में जोश भर रही है। वही बात करे मोगा की तो मोगा में भी कांग्रेस पार्टी को और मजबूत करने के लिए वालीवुड अभिनेता सोनू सूद की बहन मालविका सूद को हल्का इंचार्ज बनाए जाने के बाद वह भी वर्करों को मजबूत करने में पूरी तरह से जुटी हुई।

    वही मालविका सूद ने कुछ वर्करों को ओहदे देकर उनको जिम्मेदारी दी गई। ताकि कांग्रेस पार्टी को ओर मजबूत किया जा सके। वही मालवीका सूद ने कहा की मोगा की जनता अब अपने आप को ठगा ठगा सा महसूस कर रही है।

  • पंजाबः ATM चोरी करने वाले बाप-बेटा सहित 3 गिरफ्तार, हुआ चौकाने वाला खुलासा, देखें वीडियो

    पंजाबः ATM चोरी करने वाले बाप-बेटा सहित 3 गिरफ्तार, हुआ चौकाने वाला खुलासा, देखें वीडियो

    मोगा :कस्बा बाघापुराना और निहाल सिंह वाला में लगातार एटीएम से चोरी होने की घटनाएं सामने आ रही है। जिसको लेकर पुलिस ने इन लुटेरों की लगातार तलाश कर रहे थे। पुलिस को उस समय भारी सफलता मिली, जब थाना अजीतवाल के अधीन गावो में 19 अगस्त को एटीएम तोड़ने की कोशिश की जा रही थी, गुप्त सूचना के अधार पर पुलिस को सूचना मिली थी कि यह लोग एटीएम तोड़ने और लूट की वारदात को अंजाम देते है। पुलिस ने इस मामले को लेकर चौकाने वाला खुलासा किया है।

    पुलिस ने बताया कि आरोपी जब वारदात को अंजाम देते थे तो उस समय एटीएम पर लगे सीसीटीवी पर कालिख लगा देते थे। यह लोग किसी अपने जान पहचान की गाड़ी मांग कर लाते थे और उसका नम्बर बदल देते थे और अपने चहेरे छुपा लेते थे ताकि इसनकी पहचान न हो सके। एसपीडी अजय राज ने प्रेस वार्ता कर बताया की इन पर पहले भी मामले दर्ज है और अभी इन को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा। इनके कब्जे से एक जीप, एक कार और एटीएम को काटने का सारा सामान बरामद हुआ है।

  • जालंधरः Civil Hospital में फिर मिला मांस का टुकड़ा, प्रशासन का आया बयान, देखें वीडियो

    जालंधरः Civil Hospital में फिर मिला मांस का टुकड़ा, प्रशासन का आया बयान, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: सिविल अस्पताल एक बार फिर से विवादों में आ गया है। सिविल अस्पताल के जच्चा-बच्चा वार्ड के पास मांस मिला है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इस बार भी मांस को कुत्ते नोच कर खा गए। हालांकि सिविल अस्पताल में फर्श पर पड़े मांस की वीडियो सामने आई है। जिसमें प्रशासन की बड़ी लापरवाही सामने आई है। इससे पहले भी सिविल अस्पताल में भ्रूण मिलने का मामला सामने आया था। जिसके बाद प्रशासन का उक्त मामला उच्च अधिकारियों के पास पहुंचा था।

    लेकिन लगता हैकि इस मामले को लेकर प्रशासन ने संज्ञान नहीं लिया। वहीं अब दोबारा मांस मिलने के मामले में को लेकर एमएस गीता से एनकाउंटर न्यूज के पत्रकार ने इस मामले को लेकर पूछा तो उन्होंने कहा कि मामला उनके ध्यान में आ गया है। उन्होने कहा कि इस मामले को लेकर एसएमओ सहित अन्य स्टाफ की ड्यूटी लगा दी गई है, जो भी इस मामले में दोषी पाया जाएगा, उस पर बनती कार्रवाई की जाएगी। बता दें कि इससे पहले भी सिविल अस्पताल में मांस मिलने का मामला सामने आया था। उस दौरान भी आवारा कुत्ते मांस को नोच-नोचकर खा रहे थे।

    हैरानी की बात यह है कि इससे पहले जब मामला सामने आया था तब मेडिकल सुपरिडेंट गीता ने कहा था कि आवारा कुत्तों को लेकर नगर निगम को पत्र लिखकर भेजा जा रहा है कि अस्पताल के अंदर घूम रहे आवारा कुत्तों को जल्द से जल्द उठाया जाए। उन्होंने उस समय यह आशंका जताई थी कि जब मॉर्च्युरी से गार्बेज जाता है तो हो सकता है कि उसमें से कुछ ऐसा गिर गया हो। जब उनसे पूछा गया था कि यह मांस का टुकड़ा किसका था तो इसका कोई जवाब नहीं दिया गया। वहीं अब दोबारा सिविल अस्पताल में मांस मिलने का मामला सामने आया है। 

  • पंजाबः दर्दनाक सड़क हादसे में युवा किसान नेता की मौत

    पंजाबः दर्दनाक सड़क हादसे में युवा किसान नेता की मौत

    लुधियानाः खन्ना स्थित मलेरकोटला रोड पर दर्दनाक सड़क हादसे का मामला सामने आया है। इस हादसे में युवा किसान की मौत हो गई। मिली जानकारी के मुताबिक जुगाड़ू रिक्शा से टकराने के बाद किसान की मौत हुई। मृतक की पहचान अकबर अली (24) निवासी अलूना तोला के तौर पर हुई। हादसे के बाद मौके से आरोपी अपने वाहन समेत फरार हो गया।  जानकारी के अनुसार अकबर अली की रिश्तेदार सिविल अस्पताल खन्ना भर्ती है। अपनी रिश्तेदार का हाल चाल जानकर अकबर अली बाइक पर गांव को लौट रहा था।

    गांव रसूलड़ा माजरी के पास जुगाड़ू रिक्शा वाले ने बिना कोई इशारा किए और आगे पीछे देखे बिना ही एकदम रिक्शा मोड़ दिया। जिससे अकबर अली की बाइक रिक्शा से टकरा गई। अकबर सड़क पर गिर गया। उसके सिर में गंभीर चोट लगी। वहां से कोई पुलिस कर्मी निकल रहा था, जिसने अकबर को सिविल अस्पताल खन्ना भर्ती कराया। तब तक अकबर की मौत हो चुकी थी। अकबर अपने पिता के साथ खेती करता था। सदर पुलिस ने मौके पर पहुंच जांच शुरू की।। अकबर के बड़े भाई की शादी कुछ समय पहले हुई थी। परिवार उसे कनाडा भेजने की तैयारी कर रहे थे। 

  • जालंधरः किशनपुरा में युवक ने की आत्महत्या, देखें वीडियो

    जालंधरः किशनपुरा में युवक ने की आत्महत्या, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: किशनपुरा के गुरुद्वारा वाली गली से बड़ी खबर सामने आई है। जहां युवक ने घर में फंदा लगाकर जीवन लीला समाप्त कर ली है। मिली जानकारी के मुताबिक युवक के पिता सुबह मंदिर गए हुए थे। इस दौरान वह घर में अकेला था। मृतक की पहचान रिंकू के रुप में हुई है।

    जिसके बाद उसने फंदा लगाकर जीवनलीला समाप्त कर ली। परिजनों ने बताया कि जब वह वापिस घर आए तो देखा कि घर का दरवाजा अंदर से बंद था। जिसके बाद पड़ोसियों की घर से अंदर घुसे और देखा युवक की मौत हो चुकी थी।

    किशनपुरा के गुरुद्वारा वाली गली से बड़ी खबर सामने आई है। जहां युवक ने घर में फंदा लगाकर जीवन लीला समाप्त कर ली है। मिली जानकारी के मुताबिक युवक के पिता सुबह मंदिर गए हुए थे। इस दौरान वह घर में अकेला था। मृतक की पहचान रिंकू के रुप में हुई है।

    जिसके बाद उसने फंदा लगाकर जीवनलीला समाप्त कर ली। परिजनों ने बताया कि जब वह वापिस घर आए तो देखा कि घर का दरवाजा अंदर से बंद था। जिसके बाद पड़ोसियों की घर से अंदर घुसे और देखा युवक की मौत हो चुकी थी। बताया जा रहा है कि युवक सीसीटीवी कैमरों का काम करता था। हालांकि युवक का फंदा लगाने का कारण पता नहीं चल पाया है। लेकिन कहा जा रहा हैकि वह डिप्रेशन में रहता था। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। वहीं युवक के शव को सिविल अस्पताल में ले जाया जा रहा है।

  • अस्पताल में लगी आग,  मरीज की मौत

    अस्पताल में लगी आग, मरीज की मौत

    नई दिल्ली : हरियाणा के हिसार में एक बड़ा हादसा हो गया। शहर के एक निजी अस्पताल में आग लग गई। जिसकी वजह से अस्पताल में एडमिट एक 40 वर्षीय मरीज की आग में झुलसने से मौत हो गई। घटना के सूचना मिलने पर डीएसपी विनोद शंकर पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। फॉरेंसिक टीम अस्पताल का निरीक्षण किया। वही अस्पताल की लापरवाही के खिलाफ मृतक व्यक्ति अमित के परिजन अस्पताल के बाहर धरने पर बैठ गए। हिसार के ही सेक्टर 15 के रहने वाले अमित को 20 अगस्त को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अमित इनकम टैक्स विभाग में कंप्यूटर डाटा आपरेटर के पद पर नियुक्त था।

    डिप्रेशन के चलते अमित को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अमित के बेटे ध्रुव का कहना है कि कल शाम को डॉक्टर को राउंड पर आना था लेकिन वो नहीं आए। उसके पिता को कमरे में बांधकर रखा गया था और वो कमरे के बाहर बैठा था। रात को एक बजे के करीब एक कर्मचारी उसके पिता को दवाई देने के लिए भी आया। लेकिन रात 2 बजे के करीब अस्पताल में अचानक आग लग गई। अस्पताल का स्टाफ ऊपर से नीचे आ गया। उसके पिता चिल्लाते रहे। उसने आग बुझाने के लिए अग्निशमन यंत्र उठाया, लेकिन वो उससे नहीं चला। इसके बाद उसने सीढ़ियों से पाइप उठाई और पानी ड़ालने गया लेकिन तब तक उसके पिता की झुलसने से मौत हो गई थी।

  • अब इस जगह बच्चों से भरी स्कूल बस पलटी, देखें वीडियो

    अब इस जगह बच्चों से भरी स्कूल बस पलटी, देखें वीडियो

    जौनपुर: चंदवक क्षेत्र के मनियारेपुर गांव के समीप मनियारेपुर-खलिया रोड पर बुधवार की सुबह बच्चों को स्कूल लेकर जा रही बस असंतुलित होकर गड्ढे में पलट गई। बस में करीब 40 बच्चे सवार थे सभी सुरक्षित हैं। क्षेत्र के ज्ञान संदेव इंडियन पब्लिक स्कूल की बस सुबह चंदवक क्षेत्र के आसपास गांवों से बच्चों को लेकर बस का चालक व परिचालक विद्यालय जा रहे थे रास्ते में सरपट के पास सामने से आ रहे पिकअप को पास देने के दौरान बस का एक छक्का सड़क किनारे गड्ढे में उतर गया।

    इस दौरान बस जाकर गड्ढे में पलट गई। बस के पलटते ही आस- पास के लोग काफी संख्या में जुट गए। सभी बच्चों को सकुशल बाहर निकाला। संयोग अच्छा रहा कि सभी बाल-बाल बच गए। एक-दो बच्चों को खरोंच आई है। इस दौरान पहुंचे विद्यालय संचालक दूसरी बस से बच्चों को लेकर विद्यालय चले गए।

  • पंजाबः सरकारी स्कूल में हुआ हादसा, मलबे में कई टीचर दबे, देखें वीडियो

    पंजाबः सरकारी स्कूल में हुआ हादसा, मलबे में कई टीचर दबे, देखें वीडियो

    लुधियाना: जिले में दर्दनाक हादसे का मामला सामने आया है। जहां सरकारी स्मार्ट स्कूल बधोवाल में लैंटर गिरने से अफरा-तफरी मच गई। मिली जानकारी के मुताबिक उक्त लैंटर स्टाफ रूम का गिरा है, जिस कारण 5 टीचर मलबे में दब गए। शोर मचाते ही आस-पास के लोगों ने तुरंत 2 टीचर्स को तो निकाला लिया लेकिन तीन अभी भी मलबे के नीचे दबे हुए है। बताया जा रहा है कि यह हादसा उस समय हुआ, जब सभी अध्यापक लंच कर रहे थे। वहीं सूत्रों के अनुसार, हादसे में एक महिला टीचर रविंदर कौर की मौत हो गई है।

    जानकारी के अनुसार, ये स्कूल 1960 में बना था। जर्जर होने के कारण स्कूल में रेनोवेशन का काम चल रहा था। आनन-फानन में 2 टीचर्स को तुरंत फिरोजपुर रोड स्थित अस्पताल पहुंचाया गया। बताया जा रहा है 3 महिला टीचर्स को मलबे से निकालने में काफी मशक्कत की जा रही है। इस घटना के दौरान स्कूल में भगदड़ मच गई। घटना के बाद आसपास के लोगों ने मौके पर पहुंच रेस्क्यू करना शुरू कर दिया है।

    रेस्क्यू किए गए टीचर्स को तुरंत के लुधियाना सिविल अस्पताल में ले जाया गया। घटना के वक्त बच्चे में स्कूल में थे। घायल टीचरों की पहचान नरिंद्रजीत कौर, रविंदर कौर, इंदू रानी और सुरजीत कौर के रुप में हुई है। हादसे के तुरंत बाद लुधियाना जिला प्रशासन ने NDRF की टीम को सूचित किया। टीम के कुल 18 लोगों के ग्रुप ने घटना स्थल का रेस्क्यू किया।

    फिलहाल 4 टीचरों को मलबे से निकाल अस्पताल भेजा गया है। अभी कई लोग मलबे नीचे दबे होने की संभावना है। डी.सी सुरभि मलिक ने कहा कि जो लोग घायल है उन्हें तुरंत अस्पताल में भेजा गया है। वहीं स्कूल को चारों तरफ से सील कर दिया है। बिल्डिंग के NDRF की टीम रेस्क्यू चला रही है।

  • जालंधरः Civil Hospital के बाहर कांग्रेस ने CM मान का फूंका पुतला, देखें वीडियो

    जालंधरः Civil Hospital के बाहर कांग्रेस ने CM मान का फूंका पुतला, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: कांग्रेस द्वारा आज सिविल अस्पताल के बाहर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान का पुतला फूंक प्रदर्शन किया गया। जिसमें कांग्रेसी प्रधान राजिंदर बेरी के साथ साथ पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद रहे। मामले की जानकारी देते हुए कांग्रेस कमेटी के प्रधान राजेंद्र बेरी ने कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान अपने पंजाब को छोड़कर अन्य राज्यों में जाकर प्रचार कर रहे हैं। जहां वह कह रहे है कि पंजाब में हमने बहुत अच्छी सरकार बनाई है। लेकिन ऐसा कुछ नही है।

    पंजाब सरकार द्वारा जगह-जगह मोहल्ला क्लीनिक बनाए जा रहे हैं लेकिन किसी भी क्लीनिक में पूरा स्टाफ नहीं है। लोगो को जहां सिविल अस्पताल से सुविधाएं मिलती थी। अब वह सुविधाएं भी मिलनी बन्द हो गई है। लोग आए दिन परेशानियों से गुजर रहे है। उन्होंने कहा कि सिविल अस्पताल में आए दिन हालत बद से बदत्तर होती जा रही है। आज के समय मे लोगों को अस्पताल से दवाइयां भी नहीं मिल रही है। उन्होंने कहा कि सरकार को चाहिए कि सिविल अस्पतालों पर पहले अच्छे से ध्यान दिया जाए। 

  • सुबह से हो रही बारिश के कारण फिर खोला सुखना लेक का गेट

    सुबह से हो रही बारिश के कारण फिर खोला सुखना लेक का गेट

    चंडीगढ़ः शहर में सुबह से बारिश हो रही है। पिछले 24 घंटे में करीब 84 MM बारिश रिकॉर्ड की गई। वहीं शहर में सुबह 8:30 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक 19 MM बारिश दर्ज की गई। हालांकि मौसम विभाग ने अगले 3 दिन भी बारिश होने की संभावना जताई है। आज सुबह से लगातार हो रही बारिश के बाद सुखना लेक का जलस्तर एक बार फिर बढ़ गया है। प्रशासन ने खतरे को देखते हुए सुखना लेक का एक फ्लड गेट खोल दिया है। वही चंडीगढ़ ट्रैफिक पुलिस ने भी माखन माजरा ब्रिज, बापूधाम के पीछे वाला ब्रिज और किशनगढ़ ब्रिज पर न जाने की सलाह दी है। शहर का अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

    बारिश के कारण कई जगह पर जलभराव की समस्या भी देखने को मिली। मिली जानकारी के मुताबिक सीटीयू वर्कशॉप के पास रेलवे अंडर ब्रिज इंडस्ट्रियल एरिया फेस 1 में जलभराव के कारण यातायात रोक दिया है। वहीं संत कबीर लाइट पाइंट से किशनगढ़ मोड की तरफ जलभराव है। जबकि सेक्टर-43 बस स्टैंड के बैक साइड जलभराव है। बापूधाम कॉलोनी से पुलिस लाइन की तरफ आने वाले रास्ते पर शास्त्री नगर पुल और सुखना चौ पर किशनगढ़ की तरफ वाले पुल पर भी न आने की सलाह है।