Blog

  • पंजाब: घायल की सड़क हादसे में मदद करने पर मिलेगा 2000 का इनाम!

    पंजाब: घायल की सड़क हादसे में मदद करने पर मिलेगा 2000 का इनाम!

    चंडीगढ़ः सेहत विभाग की ओर से अगले महीने फरिश्ते स्कीम लांच की जा सकती है। इसके तहत किसी भी सड़क हादसे में घायल होने वाले व्यक्ति को 24 घंटों के दौरान मुफ्त इलाज की सुविधा मिलेगी। इस के साथ साथ राज्य के जिलों के सिविल अस्पतालों में मल्टी स्पेशलिस्ट सुविधाएं मुहैया करवाई जाएंगी। अस्पतालों में कार्डियक और न्यूरो सर्जरियां भी शुरू की जाएगी। इसके लिए अस्पतालों में क्रिटिकल केयर यूनिट से लेकर कैथ लैब आदि बनाने की औपचारिकताएं जल्द शुरू की जा रही है।

    सड़क दुर्घटना के बाद गोल्डन आवर पहला महत्वपूर्ण घंटा होता है, जिस दौरान यदि किसी गंभीर रूप में घायल व्यक्ति को सही से इलाज मुहैया कराए जाए और उसकी देखभाल की जाए तो उसके बचने की संभावना बहुत बढ़ जाती है।फरिश्ते स्कीम के तहत, जो कोई भी सड़क दुर्घटना के शिकार व्यक्ति को इलाज के लिए अस्पताल ले जाएगा उसे सम्मानित भी किया जाएगा। मदद करने वाले व्यक्ति को 2,000 का इनाम दिया जाएगा। वहीं, पुलिस की ओर से कोई पूछताछ नहीं की जाएगी। सड़क दुर्घटना के शिकार व्यक्ति को अस्पताल लाने वाले व्यक्ति की अस्पताल अधिकारी तब तक निगरानी करते हैं, जब तक वह व्यक्ति प्रत्यक्षदर्शी नहीं बनना चाहता।

    राज्य सरकार एक ऐसी प्रणाली स्थापित कर रही है जिसमें सरकारी और निजी सहित सभी एंबुलेंस को एक साथ जोड़ा जाएगा ताकि आपातकालीन स्थिति में लोग कम से कम 15 मिनट में उनकी सेवाओं का लाभ उठा सकें। राज्य राजमार्गों पर स्थित सरकारी अस्पतालों की भी पहचान कर रहे हैं ताकि लोग सरकारी स्वास्थ्य सुविधाओं में विश्व स्तरीय इलाज का लाभ उठा सकें। ध्यान रहे कि राज्य में सड़क हादसों को कम करने के लिए ‘सड़क सुरक्षा बल’ शुरू किया गया है। यह देश का पहला राज्य बना है। इस बल के कर्मियों को हाईटेक वाहन और अलग वर्दी उपलब्ध कराई जाएगी। ताकि राज्य में सड़क हादसों में जाने वाले कीमती जिंदगियां बचाई जा सकें।

  • पंजाब : नशे की ओवरडोज से सड़क पर गिरा व्यक्ति, लोग परेशान, देखें वीडियो

    पंजाब : नशे की ओवरडोज से सड़क पर गिरा व्यक्ति, लोग परेशान, देखें वीडियो

    लुधियाना : नशे के कारण नौजवान किस कदर सड़कों पर गिरे हुए है। यह ताजा मामला लुधियाना के आत्म नगर इलाके का है। जहां पर यहां के लोग इन नशेड़ियों से काफी परेशान दिखाई दे रहे है। इस समय आप तस्वीरों में देख सकते है कि यह नशे में किस तरह घुत है। सड़क के बीचो-बीच यह लेटे हुए है, लेकिन अगर अचानक उनके ऊपर से कोई वाहन निकल जाए, तो शायद उनकी मृत्यु भी हो सकती है।

    लेकिन यह नशे में इतने डूबे है कि इन्हें यह भी नहीं पता कि यह क्या कर रहे है और कहां पर लेटे हुए है। आसपास के लोगों ने उठकर इन्हें किनारे पर किया और यहां पर आप तस्वीरों में देख सकते हैं कि दुकानदार कह रहे है कि आए दिन इसी तरह के मामले देखने को मिलते है। जिसके कारण उनकी दुकानदारी भी खराब हो रही है। लेकिन ना पुलिस प्रशासन व विधायक उनकी तरफ कोई भी ध्यान नहीं दे रहा है।

  • पंजाबः अल सुबह तेजधार हथियार से लुटेरे ने दिया वारदात को अंजाम, देखें CCTV

    पंजाबः अल सुबह तेजधार हथियार से लुटेरे ने दिया वारदात को अंजाम, देखें CCTV

    गुरदासपुरः शहर में लूटपाट और चोरी की घटनाए लगातर बढ़ रही है। वही सुबह तड़कसार गुरदासपुर की सब्जी मंडी के बाहर सफेद रंग की मारुति कार में सवार चार नकाबपोश लुटेरों ने लूट की घटना को अंजाम दिया। जिसका सीसी टीवी फुटेज काफ़ी वायरल हो रहा है। गुरदासपुर की रेलवे रोड निवासी पीड़ित राकेश कुमार ने बताया कि सुबह बारिश होने के चलते वह 4:30 बजे के करीब सब्जी मंडी के लिए निकला। जैसे ही वह निरंकारी भवन के बाहर पहुंचा तो एकदम से बारिश तेज हो गई और वह वहां पर ही रुक गया।

    इतने में एक सफेद रंग की मारुति कार में सवार 4 लुटेरों ने उसकी गर्दन पर तेजधार हथियार व पिस्तौल रखते हुए जेब में पड़े साढ़े 6 हजार रुपए निकाल लिए। इसके बाद पीड़ित के पास खड़े व्यक्ति की जेब से ₹100 जेब से निकाल लिए गए। जैसे ही यह खबर गुरदासपुर की सब्जी मंडी के व्यापारियों तक पहुंची तो उनमें दहशत का माहौल पैदा हो गया। व्यापारियों ने एकाएक बैठक करके पुलिस विभाग से पेट्रोलिंग बढ़ाने की मांग की है व्यापारी विजय कुमार, मिंटू आदि का कहना है कि वह कारोबार के लिए सुबह जल्दी ही सब्जी मंडी परिसर में आते हैं।

    जिसके चलते उन्हें रात के अंधेरे में लूट का शिकार बनाया जा सकता है। उन्होंने पुलिस विभाग से अपील करते हुए कहा कि गुरदासपुर रेलवे फाटक से लेकर बैरियर बाईपास तक पुलिस पेट्रोलिंग में नाकेबंदी की जाए ताकि लुटेरे अपनी मंशा में कामयाब ना हो सके उन्होंने कहा कि ऐसे लुटेरे की पहचान कर इन्हें जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए। उधर गुरदासपुर की थाना प्रभारी करिश्मा देवी का कहना है कि मामला उनके ध्यान में आया है शिकायत मिल चुकी है जिसके बाद आरोपियों की पहचान जुटाई जा रही है।

     गुरदासपुर की सब्जी मंडी में काम करने वाले गगनदीप सिंह ने बताया कि वह पंछी कॉलोनी घर से जब 4:30 बजे निकला तो मारुति कर में सवार लोग उसे गंदी गालियां देते हुए रुकने का इशारा देने लगे। इसके बाद उसने रुकने की बजाय अपनी एक्टिवा को तेज भागना शुरू कर दिया। हालांकि लुटेरे सब्जी मंडी के मुख्य द्वार तक उसका पीछा करते रहे जबकि वह जब मंडी के अंदर चला गया तो वह सुरक्षित स्थान पर पहुंच गया।

  • जालंधर : नशीली गोलियों सहित एक गिरफ्तार

    जालंधर : सीआईए स्टाफ की पुलिस ने नशीली गोलियों के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान मनीष निवासी भार्गव कैंप के रूप में हुई है। सीआईए स्टाफ के प्रभारी इंद्रजीत सिंह ने बताया कि उनकी टीम गशत के दौरान रीजट पार्क की तरफ जा रहे थे कि इसी दौरान उन्हें अवतार नगर के पास से एक व्यक्ति पैदल आता हुआ दिखाई दिया।

    जो पुलिस को देखकर हाथ में पकड़े लिफाफे को फेंक कर भागने की कोशिश करने लगा, तो मौके पर मौजूद पुलिस मुलाजिमों ने उसे रोक कर जब उसके फेंके हुए लिफाफे की तलाशी ली, तो उसमें में 98 नशीली गोलियां बरामद की। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

  • जालंधर : नशीली गोलियों सहित एक गिरफ्तार

    जालंधर : नशीली गोलियों सहित एक गिरफ्तार

    जालंधर : सीआईए स्टाफ की पुलिस ने नशीली गोलियों के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान मनीष निवासी भार्गव कैंप के रूप में हुई है। सीआईए स्टाफ के प्रभारी इंद्रजीत सिंह ने बताया कि उनकी टीम गशत के दौरान रीजट पार्क की तरफ जा रहे थे कि इसी दौरान उन्हें अवतार नगर के पास से एक व्यक्ति पैदल आता हुआ दिखाई दिया।

    जो पुलिस को देखकर हाथ में पकड़े लिफाफे को फेंक कर भागने की कोशिश करने लगा, तो मौके पर मौजूद पुलिस मुलाजिमों ने उसे रोक कर जब उसके फेंके हुए लिफाफे की तलाशी ली, तो उसमें में 98 नशीली गोलियां बरामद की। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

  • पंजाबः 50,000 रुपए रिश्वत लेते JE काबू

    पंजाबः 50,000 रुपए रिश्वत लेते JE काबू

    नाभाः चंडीगढ़: पंजाब विजीलैंस ब्यूरो ने राज्य में भ्रष्टाचार के विरुद्ध शुरु की मुहिम के अंतर्गत अजय कुमार, जूनियर इंजीनियर (जे. ई.) नगर परिषद, नाभा, ज़िला पटियाला, को 50,000 रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों काबू किया है। इस सम्बन्धी जानकारी देते हुये विजीलैंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि उक्त मुलजिम को जगदीप सिंह निवासी नाभा शहर की शिकायत पर गिरफ़्तार किया गया है। प्रवक्ता ने आगे बताया कि शिकायतकर्ता ने विजीलैंस ब्यूरो के पास पहुँच करके दोष लगाया कि उक्त जे. ई. नाभा शहर में उसकी दुकान की सी. एल. यू. ( ज़मीनी प्रयोग सम्बन्धी तबदीली) की फाइल आगे चलाने के लिए 50,000 रुपए रिश्वत की माँग कर रहा है।

    प्रवक्ता ने बताया कि शिकायत की प्राथमिक जांच के बाद विजीलैंस ब्यूरो ने जाल बिछाया और उक्त जेई को दो सरकारी गवाहों की मौजूदगी में शिकायतकर्ता से 50,000 रुपए की रिश्वत लेते हुए गिरफ़्तार कर लिया। इस सम्बन्धी दोषी के खि़लाफ़ विजीलैंस ब्यूरो के थाना पटियाला रेंज में भ्रष्टाचार कानून के अंतर्गत केस दर्ज किया गया है और मामले की आगे जांच जारी है।

  • सावधान! सिंचाई कार्यशाला के पास स्कूटी से मोबाइल चोरी करते जोमैटो ब्वॉय का वीडियो वायरल

    सावधान! सिंचाई कार्यशाला के पास स्कूटी से मोबाइल चोरी करते जोमैटो ब्वॉय का वीडियो वायरल

    नवाबादः झांसी के नवाबाद थाना क्षेत्र के अधीन आते सिंचाई कार्यशाला के पास से जमैटो डिलीवरी ब्वॉय को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल, जमैटो डिलीवरी ब्वॉय की वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में अनोखी करतूत कैद हो गई।

    जिसमें डिलीवरी ब्वॉय वहां पर खड़ी स्कूटरी से मोबाइल चुरा लेता है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। हालांकि बताया जा रहा है कि इस मामले को लेकर कोई कार्रवाई नहीं की गई है। 

  • जालंधरः पंजाब भर में PRTC-PUNBUS के कर्मचारियों ने की हड़ताल, यात्री हो रहे परेशान, देखें वीडियो

    जालंधरः पंजाब भर में PRTC-PUNBUS के कर्मचारियों ने की हड़ताल, यात्री हो रहे परेशान, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: राज्य में पंजाब रोडवेज, पनबस एवं पीआरटीसी कॉन्ट्रैक्ट वर्कर्स यूनियन ने आज से अनिश्चितकाल के लिए हड़ताल कर दी है। प्रदेश भर में सरकारी बसों का अनिश्चितकालीन समय के लिए चक्का जाम किया गया है। इस बीच पंजाब रोडवेज पनबस के पीआरटीसी कॉन्ट्रैक्ट वर्कर्स यूनियन की जालंधर इकाई के अध्यक्ष विक्रमजीत सिंह, महासचिव चानण सिंह एवं अन्य सदस्य भी जालंधर के एक डिपो में मौजूद रहे और नारेबाजी भी की। इस दौरान सरकारी बसें भी खड़ी रहीं। इस कारण सरकारी बसों का संचालन बंद होने से प्रदेश में बसों की किल्लत होने से यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ेगा।

    बता दें कि यात्री केवल निजी बसों और बाहरी राज्यों से आने वाली बसों से ही कर सकेंगे सफर। इसके अलावा महिला यात्रियों को भी होगा किराया। इसको लेकर दोपहर 12:30 बजे यूनियन के प्रतिनिधियों की परिवहन मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर से बुधवार को बैठक होगी। अगर मांगें न मानी गई तो यूनियन के कॉन्ट्रैक्ट कर्मचारी वीरवार को मुख्यमंत्री आवास की तरफ कूच करेंगे। बता दें कि फिलहाल बस स्टैंड बंद नहीं किए गए हैं और निजी एवं बाहरी राज्यों की बसें बस स्टैंड के भीतर से संचालित हो रही हैं।

    बता दें कि राज्य में अनिश्चितकाल के लिए पनबस एवं पंजाब सड़क परिवहन निगम (पीआरटीसी) के सभी 27 डिपुओं से सरकारी बसों का संचालन बंद है। वर्कशाप से बसें नहीं निकलने दी जा रही हैं। वहीं फरीदकोट के पीआरटीसी डिपो में अस्थायी कर्मचारियों ने बसें नहीं चलाई। डिपो की कुल लगभग 150 बसों में से मात्र 25 के करीब बसें ही चल पाईं। यह बसें डिपो के स्थायी कर्मचारियों द्वारा चलाई गईं। अस्थायी कर्मचारी पिछले काफी समय से अपनी मांगों को लेकर संघर्ष कर रहे हैं और उनके द्वारा पहले से ही हड़ताल की घोषणा की गई थी। इस संबंध में स्थानीय डिपो में रोष प्रदर्शन भी किया जाएगा।

  • ਪੰਜਾਬ : ਕਿਸਾਨਾਂ ਨੇ ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਤੋਂ ਮੁਆਵਜ਼ੇ ਦੀ ਕੀਤੀ ਮੰਗ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਪੰਜਾਬ : ਕਿਸਾਨਾਂ ਨੇ ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਤੋਂ ਮੁਆਵਜ਼ੇ ਦੀ ਕੀਤੀ ਮੰਗ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਬਠਿੰਡਾ : ਪਿੰਡ ਜੋਧਪੁਰ ਰੋਮਾਣਾ ਕਿਸਾਨ ਸੁਖਜਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਉਨ੍ਹਾਂ ਵੱਲੋਂ ਪੰਜਾਬ ਖੇਤੀਬਾੜੀ ਯੂਨੀਵਰਸਿਟੀ ਦੀ ਸਿਫ਼ਾਰਸ਼ ਝੋਨੇ ਦੀ ਪੀ ਆਰ 126 ਦੀ ਕਿਸਮ ਦੀ ਬਿਜਾਈ ਕੀਤੀ ਗਈ ਸੀ। ਕਿਉਂਕਿ ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਵੱਲੋਂ ਦਾਅਵਾ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਸੀ ਕਿ ਇਹ ਕਿਸਮ ਘੱਟ ਸਮੇਂ ਵਿੱਚ ਤਿਆਰ ਹੁੰਦੀ ਹੈ। ਪਾਣੀ ਦੀ ਬੱਚਤ ਹੁੰਦੀ ਹੈ ਪਰ ਇਸ ਵਾਰ ਬਾਰਿਸ਼ਾਂ ਲੇਟ ਹੋਣ ਉਹਨਾਂ ਨੂੰ ਚਾਰ ਵਾਰ ਝੋਨੇ ਦੀ ਫਸਲ ਉੱਪਰ ਸਪਰੇਅ ਕਰਨੀ ਪਈ ਹੈ। ਇੱਕ ਸਪਰੇ ਕਰਨ ਦੇ ਪ੍ਰਤੀ ਏਕੜ ਦੋ ਹਜਾਰ ਤੋ ਪੱਚੀ ਸੌ ਰੁਪਏ ਖਰਚਾ ਆਉਂਦਾ ਹੈ। ਪਰ ਇਨ੍ਹਾਂ ਸਪਰੇਆਂ ਦੇ ਬਾਵਜੂਦ ਵੀ ਪੱਤਾ ਲਪੇਟ ਬਿਮਾਰੀ ਰੋਕਣ ਦਾ ਨਾਮ ਨਹੀਂ ਲੈ ਰਹੀ ਬਾਰਿਸ਼ ਲੇਟ ਹੋਣ ਕਾਰਨ ਪੱਤਾ ਲਪੇਟ ਬਿਮਾਰੀ ਦਾ ਅਸਰ ਵੱਧਦਾ ਜਾ ਰਿਹਾ ਹੈ।

    ਜਿਸ ਕਾਰਨ ਝੋਨੇ ਵੀ ਕੁਆਲਿਟੀ ਦੇ ਅਸਰ ਪਵੇਗਾ ਅਤੇ 20 ਤੋਂ 30% ਝੋਨੇ ਦਾ ਝਾੜ ਘੱਟ ਨਿਕਲੇਗਾ। ਜੇਕਰ ਸਮੇਂ ਸਿਰ ਬਾਰਿਸ਼ ਹੋ ਜਾਣ ਦੀ ਤਾਂ ਪੱਤਾ ਲਪੇਟ ਬਿਮਾਰੀ ਤੋਂ ਛੁਟਕਾਰਾ ਮਿਲ ਸਕਦਾ ਸੀ। ਕਿਸਾਨਾਂ ਨੂੰ ਵੱਡੇ ਆਰਥਿਕ ਨੁਕਸਾਨ ਤੋਂ ਬਚਾਇਆ ਜਾ ਸਕਦਾ ਸੀ ਉਨ੍ਹਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਪਿਛਲੀ ਵਾਰ 70 ਤੋਂ 80 ਮਨ ਝੋਨਾ ਇੱਕ ਏਕੜ ਵਿੱਚੋਂ ਨਿਕਲਿਆ ਸੀ। ਪਰ ਇਸ ਵਾਰ ਪੰਜਾਹ ਤੋਂ 55 ਮਣ ਹੀ ਝੋਨਾ ਨਿਕਲਣ ਆਸਾਰ ਹਨ। ਕਿਉਂਕਿ ਪੱਤਾ ਲਪੇਟ ਬਿਮਾਰੀ ਕਾਰਨ ਜਿੱਥੇ ਦਾਣਾ ਕਮਜ਼ੋਰ ਹੋਵੇਗਾ ਉਥੇ ਹੀ ਉਹ ਬਦਰਗ ਹੋ ਜਾਵੇਗਾ।

    ਜਿਸ ਕਾਰਨ ਵੰਡੀ ਵਿੱਚ ਵਪਾਰੀਆਂ ਨਾਲ ਵੱਖਰੀ ਬੈਂਸ ਬਾਜ਼ੀ ਕਰਨੀ ਪਵੇਗੀ। ਸੁਖਜਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਦਾ ਕਹਿਣਾ ਹੈ ਕਿ 70 ਤੋਂ 80 ਹਜ਼ਾਰ ਰੁਪਏ ਪ੍ਰਤੀ ਏਕੜ ਠੇਕੇ ਤੇ ਜ਼ਮੀਨ ਲੈ ਕੇ 20 ਤੋਂ 25, ਹਜਾਰ ਰੂਪਏ ਪ੍ਰਤੀ ਏਕੜ ਝੋਨੇ ਦੀ ਲਵਾਈ ਤੇ ਖਰਚਾ ਆਉਂਦਾ ਹੈ। ਪਰ ਇਸ ਵਾਰ ਉਹਨਾਂ ਨੂੰ ਚਾਰ ਸਪਰੇਹਾਂ ਝੋਨੇ ਦੀ ਫ਼ਸਲ ਨੂੰ ਬਚਾਉਣ ਲਈ ਕਰਨੀਆਂ ਪਈਆਂ ਹਨ। ਜਿਸ ਕਾਰਨ ਕਿਸਾਨਾਂ ਦਾ ਖਰਚਾ ਵੱਧ ਗਿਆ ਹੈ। ਪਰ ਝਾੜ ਦੇ ਘਟਣ ਦੇ ਆਸਾਰ ਪੈਦਾ ਹੋ ਗਏ ਉਨ੍ਹਾਂ ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਤੋਂ ਮੁਆਵਜ਼ੇ ਦੀ ਮੰਗ ਕਰਦੇ ਹੋਏ ਕਿਹਾ ਕਿ ਮੌਸਮ ਦੀ ਮਾਰ ਕਾਰਨ ਇਸ ਵਾਰ ਝੋਨੇ ਦੀ ਫਸਲ ਦਾ ਵੱਡਾ ਨੁਕਸਾਨ ਹੋਇਆ।

  • जालंधरः गोली चलने के मामले में जांच दौरान हुआ खुलासा, ICICI BANK के कर्मी गौरव अरोड़ा की भूमिका आई सामने

    जालंधरः गोली चलने के मामले में जांच दौरान हुआ खुलासा, ICICI BANK के कर्मी गौरव अरोड़ा की भूमिका आई सामने

    जालंधर, ENS: वाल्मीकि गेट के पास कुछ दिन पहले गोली चलने के मामले को लेकर जांच दौरान खुलासा हुआ है।  ICICI BANK के कर्मी और खुद को आप नेता कहने वाले गौरव अरोड़ा की भूमिका सामने आई है। सूत्रों के अनुसार गौरव अरोड़ा ने वाल्मीकि गेट के पास हुए विवाद में हवा में फायर किए थे। हालांकि पुलिस इस मामले की अभी पुष्टि नहीं कर रही है। वहीं इस घटना में गौरव अरोड़ा के भाई नीखिल अरोड़ा और दूसरे पक्ष के काफी चोटे लगी है। जिनका निजी अस्पताल में ईलाज चल रहा है। इस घटना की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है। जिसमें गौरव अरोड़ा के हाथ में पिस्टल पकड़ी हुई है और जब वहां पर लोग एकत्रित हो ने शुरू होते है तो गौरव अरोड़ा अपने हाथ में पकड़ी हुई पिस्टल को जेब में डाल लेता है। 

    बता दें कि कुछ दिन पहले वाल्मीकि गेट के पास दो पक्षों में विवाद हुआ था। इस दौरान गोली चलने के आरोप भी लगे थे। लेकिन थाना 2 के प्रभारी ने गोली चलने के मामले की पुष्टि नहीं की थी। उनका कहना था कि उन्हें झगड़े की सूचना मिली है, लेकिन गोली चलने का कोई मामला उनके ध्यान में नहीं आया है। वहीं इस घटना की सीसीटीवी से पता चला है कि एक व्यक्ति हवा में फायर कर रहा है। बताया जा रहा है कि अभी तक पुलिस के द्वारा किसी पक्ष पर भी कोई कार्रवाई नहीं गई है। वहीं दूसरे पक्ष ने इंसाफ ना मिलने को लेकर ज्योति चौंक पर प्रदर्शन करने का ऐलान भी किया था। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इस मामले अब पुलिस के द्वारा मामला दर्ज करने की कवायद शुरू की जा रही है।