Blog

  • फगवाड़ा : चैरिटेबल अस्पताल में हुई झड़प, एक घायल, देखें वीडियो

    फगवाड़ा : चैरिटेबल अस्पताल में हुई झड़प, एक घायल, देखें वीडियो

     फगवाड़ा/ राजेश कुमार : प्लाई रोड गुरु रविदास चैरिटेबल अस्पताल लड़ाई झगड़े के दौरान एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसको घायल अवस्था में फगवाड़ा के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां पर घायल की पहचान सुखविंदर के रूप में हुई है।

    इस संबंध में जानकारी देते हुए सुखविंदर ने बताया कि वह एक चैरिटेबल अस्पताल में काम करता है।   किसी बात को लेकर मरीज के साथियों से कोई बात हुई जिसके चलते कुछ दिन बाद आज आधा दर्जन के करीब लड़कों ने आकर अस्पताल में उससे मारपीट शुरू कर दी जिसकी सारी रिकॉर्डिंग सीसीटीवी में कैद हो गई।

  • फगवाड़ा : लुटेरों ने मोटरसाइकिल सवार पर तेजधार हथियारों से किया हमला, देखें वीडियो

    फगवाड़ा : लुटेरों ने मोटरसाइकिल सवार पर तेजधार हथियारों से किया हमला, देखें वीडियो

    फगवाड़ा/ राजेश कुमार : फगवाड़ा चंडीगढ़ बाईपास वाजिदोवाल रोड पर दूध का काम करने वाले मोटरसाइकिल सवार को लुटेरों ने उस पर हमला कर लूट की वारदात को अंजाम दिया गया। जिससे दूध का काम करने वाला मोटरसाइकिल सवार बुरी तरह से घायल हो गया।

    जिसको इलाज के लिए फगवाड़ा के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जानकारी के मुताबिक तकरीबन 15 से ज्यादा लोगों ने उस पर तेजधार हथियारों से हमला किया। जिसमें सबसे ज्यादा बार उसकी गर्दन पर किए गए। जहां पर उसकी हालत गंभीर देखते हुए फायर सेंटर रैफर कर दिया गया। इस संबंध में पुलिस को सूचित कर दिया गया है।

  • पंजाबः आय से अधिक संपत्ति के मामले में पूर्व विधायक और उनके पति को कोर्ट में किया पेश, देखें वीडियो 

    पंजाबः आय से अधिक संपत्ति के मामले में पूर्व विधायक और उनके पति को कोर्ट में किया पेश, देखें वीडियो 

    फिरोजपुरः  पंजाब विजिलेंस की तरफ से लगातर भ्रष्टाचार के खिलाफ की जा रही कार्रवाई के चलते फिरोजपुर विजिलेंस की तरफ से पूर्व विधायक सत्कार कौर गहरी और उनके पति जसमेल सिंह लाडी गहरी को विजिलेंस आमंदन से ज्यादा मामले में गिरफ्तार किया गया है। कांग्रेस सरकार में फिरोजपुर देहाती से सतकार कौर विधायक रही थी और उसके बाद दोबारा कांग्रेस ने उन्हें पार्टी से टिकट नहीं दी थी। जिसके बाद फिर उन्होंने हाल ही में भाजपा ज्वाइन कर ली थी। वहीं विजिलेंस की तरफ से आमदन से ज्यादा संपत्ति के मामले में दोनों से कई बार पूछताछ की जा चुकी है। सोमवार को पूर्व विधायका सत्कार कौर गहरी को उनके मोहाली घर से और उनके पति जसमेल सिंह लाडी गहरी को फिरोजपुर घर से राउंडअप कर गिरफ्तार कर लिया गया है और दफ्तर में विजिलेंस की तरफ से पूछताछ की जा रही है। वहीं इस मामलें में जब सतकार कौर से पूछा गया तो उन्होंने कहा की मैं अब कुछ नहीं बोलूंगी।

    वहीं एसएसपी फिरोजपुर विजीलेंस गुरमीत सिंह ने कहा की पूर्व विधायक सत्कार कौर गैरी और उनके पति जसमेल सिंह लाडी गैरी के खिलाफ बेनामी संपत्ति बनाने की शिकायत आई थी। उसी मामले में जांच चल रही थी, लेकिन फिरोजपुर विजिलेंस विभाग ने पूर्व विधायक सत्कार कौर गैरी और उनके पति जसमेल सिंह लाडी के खिलाफ आमद से ज्यादा आय का मामला दर्ज कर इन दोनो को राउंडअप किया गया है। दोनों के खिलाफ आमदनी से ज्यादा संपत्ति को लेकर मामला दर्ज कर दोनो की गिरफ्तारी डाल दी गई है। विधायक सत्कार कौर गहरी को मोहाली से उनके घर से गिरफ़्तार किया है और उनके पति को आले वाला के घर से गिरफ़्तार किया गया है।

     विजिलेंस द्वारा पूर्व कांग्रेसी विधायक व मौजूदा भाजपा नेता सत्कार कौर गहरी और उनके पति जसमेल सिंह लाडी गहरी को स्थानीय अदालत में पेश किया गया और विजिलेंस की तरफ से पूरी कोशिश रहेगी कि दोनों पति-पत्नी को रिमांड पर लेकर उनसे और पूछताछ करें और उनके द्वारा अर्जित की गई बेनामी संपत्तियों के भी खुलासा करें। विजिलेंस ने कल दोनों पति-पत्नी के खिलाफ भ्रष्टाचार का मामला दर्ज कर हिरासत में लिया था। कोर्ट में अभी सुनवाई जारी है। दोनों पति-पत्नी को सिविल जज अशोक कुमार चौहान की अदालत में पेश किया गया। जहां सत्कार कौर गहरी के पति जसमेल सिंह लाडी गहरी ने कहा कि उन्हें अदालत पर पूरा भरोसा है उन्हें न्याय मिलेगा और इस मामले की पूरी जांच होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि उन्हें झूठे केस में फंसाया जा रहा है, अदालत उनके साथ न्याय करेगी। आदालत में जहां सुनवाई के लिए दोपहर बाद का समय रखा गया है। फिर दोनों पक्षों को सुनने के बाद अदालत फैसला करेगी कि सत्कार कौर और उनके पति को विजिलेंस के पास डिमांड पर भेजना है या फिर ज्यूडिशल कस्टडी में जेल भेजा जाएगा।

  • जालंधरः मशहूर कपल की सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक हालत में वीडियो वायरल होने से मचा हड़कंप

    जालंधरः मशहूर कपल की सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक हालत में वीडियो वायरल होने से मचा हड़कंप

    जालंधर, ENS: शहर के मशहूर कपल की सोशल मीडिया आपत्तिजनक हालत में वीडियो वायरल हो रही है। बताया जा रहा है कि इस वायरल वीडियो को लेकर कपल ने साइबर क्राइम में शिकायत दी है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार शिकायत में उन्होंने बताया है कि कुछ दिन पहले काउंटर से उनका फोन चोरी हो गया था। जिसके बाद उनके फोन से उक्त व्यक्ति द्वारा वीडियो वायरल कर उन्हें ब्लैकमेल किया जा रहा है। इस मामले को लेकर अभी तक कपल ने मीडिया से दूरी बनाई हुई है। लेकिन कपल की इस वीडियो के वायरल होने के बाद शहर में हड़कंप मच गया है। दरअसल, उक्त कपल की शहर में काफी लोकप्रियता है। वह सोशल मीडिया पर भी काफी प्रसिद्धी हासिल कर चुके है। हालांकि उक्त वीडियो को लेकर एनकाउंटर न्यूज कोई पुष्टि नहीं करता है।

  • नहर में गिरी पुलिस कर्मी की डायल 112 की गाड़ी, देखें वीडियो

    नहर में गिरी पुलिस कर्मी की डायल 112 की गाड़ी, देखें वीडियो

    कानपुरः ककवन थाना क्षेत्र के कस्बा नहर के समीप पीआरबी डायल 112 की 451 नंबर गाड़ी बैक करते समय दुर्घटनाग्रस्त होकर नहर में समा गई जिसमें बैठे दो पुलिसकर्मी भी डूब गए हालांकि मौके पर मौजूद ककवन कस्बे के मछुआरे दारा सिंह व रोहित ने जांबाजी दिखाते हुए नहर में कूद कर दोनों पुलिस कर्मियों की जान बचाई। घटना की जानकारी लगते ही पुलिस प्रशासन के हाथ पांव फूल गए और मौके पर थाना प्रभारी के साथ पूरा थाना फोर्स पहुंच गया जैसे-तैसे हाइड्रा की मदद से पीआरबी की गाड़ी को नहर से बाहर निकल गया लेकिन गाड़ी में रखा तमाम इलेक्ट्रॉनिक पार्ट्स खराब हो गए। हालांकि गाड़ी में लगा कंट्रोलर पुलिसकर्मियों ने जैसे तैसे बाहर निकाल लिया था लेकिन अन्य कागजात व समान सब नहर में डूब गया इधर प्रत्यक्ष दर्शनों की माने तो चालक की लापरवाही भी पूरे मामले में नजर में आई है।

    चालक मदन यादव की माने तो नहर की पटरी पर गाड़ी बैक करते समय ब्रेक ना लग पाने के कारण गाड़ी नहर में समा गई। जिसके बाद शोर शराबा सुन मौके पर तमाम लोग पहुंच गए और नहर में मौजूद मछुआरों ने गाड़ी से जैसे – तैसे होमगार्ड व चालक मदन यादव को बाहर निकाला जबकि दीवान बृजेंद्र सिंह को भी गाड़ी से निकाल कर बाहर सुरक्षित किया थान एसीपी बिल्हौर आईपी सिंह ने बताया कि घटनाक्रम में किसी पुलिसकर्मी की जान माल का खतरा नहीं है सभी सुरक्षित है। 

    शाम चार बजे करीब नहर झाल पर पीआरवी का स्टे एरिया है सूचना आने पर गाड़ी बैक करते समय चालक मदन यादव का ब्रेक पर नियंत्रण नहीं रहा है और जब तक कुछ समझ पाते तब तक गाड़ी नहर मे गिर गई। गाड़ी मे सवार दीवान ब्रजेन्द्र यादव भी संभल नहीं सके और दोनो पुलिस कर्मी गाड़ी मे फंस गए जबकि तीसरा सिपाही राहुल गाड़ी बैक कराने के लिए नीचे उतरा था। गनीमत रही कि मौके पर मौजूद मछुआरों ने नहर मे कूद कर दोनो की जान बचायी। 

    पीआरबी डायल 112 का चालक व होमगार्ड मदन यादव अक्सर विवादों के घेरे में रहता है नेम प्लेट न लगाकर ड्यूटी करने वाला होमगार्ड की कई शिकायतें थाना स्तर पर की गई थी । लेकिन आए दिन चालक की शिकायतों में वसूली व नशेबाजी की शिकायत होती रहती थी नतीजन मंगलवार को पीआरवी की गाड़ी नहर में डूब गई गनीमत रही की कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ जबकि मामले में थाना प्रभारी बृजमोहन ने बताया कि चालक की रिपोर्ट पहले ही उच्च अधिकारियों को भेज दी गई थी।

  • ਪੰਜਾਬ : ਬੱਚਿਆਂ ਦੇ ਸਿਰ ਤੋਂ ਉਠਿਆ ਮਾਂ ਬਾਪ ਦਾ ਸਾਇਆ, ਭੇਜਿਆ ਆਲ ਇੰਡਿਆ ਪਿੰਗਲਵਾੜਾ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਪੰਜਾਬ : ਬੱਚਿਆਂ ਦੇ ਸਿਰ ਤੋਂ ਉਠਿਆ ਮਾਂ ਬਾਪ ਦਾ ਸਾਇਆ, ਭੇਜਿਆ ਆਲ ਇੰਡਿਆ ਪਿੰਗਲਵਾੜਾ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਹੁਸ਼ਿਆਰਪੁਰ : ਤਸਵੀਰਾਂ ਹੁਸਿ਼ਆਰਪੁਰ ਦੇ ਵਾਰਡ ਨੰਬਰ 43 ਅਧੀਨ ਆਉਂਦੇ ਮੁਹੱਲਾ ਕਮਾਲਪੁਰ ਦੀਆਂ ਨੇ ਜਿੱਥੇ ਕਿ ਮੁਹੱਲੇ ਦੇ ਇਕ ਘਰ ਚ ਰਹਿੰਦੇ 2 ਦਿਵਆਂਗ ਬੱਚਿਆਂ ਦੀ ਉਨ੍ਹਾਂ ਦੇ ਮਾਂ ਬਾਪ ਦੀ ਮੌਤ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਮਾਸੀ ਵਲੋਂ ਦੇਖਭਾਲ ਕੀਤੀ ਜਾ ਰਹੀ ਸੀ। ਪਰੰਤੂ ਹੁਣ ਮਾਸੀ ਨੂੰ ਕੈਂਸਰ ਹੋਣ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਮੁਹੱਲਾ ਵਾਸੀਆਂ ਵਲੋਂ ਕੌਂਸਲਰ ਆਸ਼ਾ ਦੱਤਾ ਦੀ ਅਗਵਾਈ ਚ ਸਾਂਝੇ ਤੌਰ ਤੇ ਯਤਨ ਕਰਦਿਆਂ ਹੋਇਆਂ, ਦੋਹਾਂ ਹੀ ਬੱਚਿਆਂ ਨੂੰ ਸ੍ਰੀ ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ ਸਾਹਿਬ ਵਿਖੇ ਭਗਤ ਪੂਰਨ ਸਿੰਘ ਜੀ ਵਲੋਂ ਸਥਾਪਿਤ ਕੀਤੇ ਆਲ ਇੰਡਿਆ ਪਿੰਗਲਵਾੜਾ ਚੈਰੀਟੇਬਲ ਸੁਸਾਇਟੀ ਵਿਖੇ ਭੇਜ ਦਿੱਤਾ ਗਿਆ ।

    ਹਾਲਾਂਕਿ ਇਸ ਦੌਰਾਟ ਦੋਹਾਂ ਬੱਚਿਆਂ ਦੇ ਚਿਹਰਿਆਂ ਤੇ ਮੁਸਕੁਰਾਹਟ ਨਜ਼ਰ ਆ ਰਹੀ ਸੀ । ਪਰੰਤੂ ਜਿਵੇਂ ਹੀ ਬੱਚਿਆਂ ਨੂੰ ਸ੍ਰੀ ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ ਸਾਹਿਬ ਵਿਖੇ ਭੇਜਣ ਲਈ ਐਂਬੂਲੈਂਸ ਚ ਬਿਠਾਇਆ ਗਿਆ ਤਾਂ ਮੌਕੇ ਤੇ ਮੌਜੂਦ ਹਰ ਇਕ ਵਿਅਕਤੀ ਦੀ ਅੱਖ ਨਮ ਨਜ਼ਰ ਆਈ ਤੇ ਮੁਹੱਲਾ ਵਾਸੀਆਂ ਵਲੋਂ ਪਿਆਰ ਦੇ ਕੇ ਬੱਚਿਆਂ ਨੂੰ ਘਰੋਂ ਰਵਾਨਾ ਕੀਤਾ ਗਿਆ। ਇਸ ਮੌਕੇ ਕੌਂਸਲਰ ਆਸ਼ਾ ਦੱਤਾ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਇਹ ਬੱਚੇ ਕੁੱਲ 4 ਭਰਾ ਨੇ ਜਿਨ੍ਹਾਂ ਚੋਂ 3 ਬੱਚੇ ਦਿਵਆਂਗ ਸਨ ਤੇ ਤੁਰਨ ਫਿਰਨ ਤੋਂ ਅਸਰੱਥ ਸਨ ਤੇ ਇਨ੍ਹਾਂ ਬੱਚਿਆਂ ਦੀ ਮਾਂ ਬਾਪ ਦੀ ਮੌਤ ਤੋਂ ਬਾਅਦ, ਮਾਸੀ ਵਲੋਂ ਦੇਖਭਾਲ ਕੀਤੀ ਜਾ ਰਹੀ ਸੀ।

    ਪਰੰਤੂ ਹੁਣ ਮਾਸੀ ਨੂੰ ਕੈਂਸਰ ਦੀ ਬਿਮਾਰੀ ਹੋਣ ਕਾਰਨ ਉਹ ਵੀ ਬਿਮਾਰ ਰਹਿਣ ਲੱਗ ਗਈ। ਜਿਸ ਕਾਰਨ ਮੁਹੱਲਾ ਵਾਸੀਆਂ ਵਲੋਂ ਸਾਂਝੇ ਤੌਰ ਤੇ ਇਹ ਯਤਨ ਕੀਤਾ ਗਿਆ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਇਕ ਬੱਚੇ ਦੀ ਕੁਝ ਦਿਨ ਪਹਿਲਾਂ ਹੀ ਮੌਤ ਹੋ ਗਈ। ਜੱਦ ਕਿ ਉਸਨੂੰ ਵੀ ਇਨ੍ਹਾਂ ਦੇ ਨਾਲ ਹੀ ਭੇਜਿਆ ਜਾਣਾ ਸੀ। ਕੌਂਸਲਰ ਆਸ਼ਾ ਦੱਤਾ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਬੱਚਿਆਂ ਨੂੰ ਸ੍ਰੀ ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ ਸਾਹਿਬ ਵਿਖੇ ਮੌਜੂਦ ਪਿੰਗਲਵਾੜਾ ਚ ਭੇਜਣ ਲਈ ਹੁਸਿ਼ਆਰਪੁਰ ਦੇ ਪ੍ਰਸ਼ਾਸਨ ਵਲੋਂ ਉਨ੍ਹਾਂ ਦੀ ਬਹੁਤ ਜਿਆਦਾ ਮੱਦਦ ਕੀਤੀ ਗਈ ਹੈ।ਇਸ ਮੌਕੇ ਕਰ ਭਲਾ ਹੋ ਭਲਾ ਸੁਸਾਇਟੀ ਦੇ ਸੰਸਥਾਪਕ ਹਰਪਾਲ ਪੁਰੀ ਤੇ ਦੀਪਕ ਪੁਰੀ ਵੀ ਹਾਜ਼ਰ ਸਨ।

  • पंजाबः बस नहर में गिरने के मामले चालक और कंडक्टर पर केस दर्ज, लापता लोगों की तलाश जारी

    पंजाबः बस नहर में गिरने के मामले चालक और कंडक्टर पर केस दर्ज, लापता लोगों की तलाश जारी

    मुक्तसर साहिबः सरहिंद फीडर नहर में यात्रियों से भरी बस गिरने के मामले में थाना बरीवाला पुलिस ने बस चालक और कंडक्टर के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है। पुलिस को शिकायतकर्ता ने बताया कि बरसात के मौसम में भी बस चालक तेज रफ्तार से बस चला रहा था। चालक की लापरवाही से हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई। जबकि 10 लोग घायल हो गए। वहीं कुछ यात्री अभी भी लापता हैं, जिनकी तलाश में एनडीआरएफ टीमें बुधवार को भी जुटी रहीं।

    पुलिस को दी शिकायत में गांव कट्टियांवाली निवासी तार सिंह पुत्र प्यारा सिंह ने बताया कि उसकी बहन प्रीतम उर्फ प्रीतो पत्नी हरजीत सिंह निवासी गांव मुगलवाला पट्टी तरनतारन दो दिन पहले उसे मिलने के लिए कट्टियांवाली आई हुई थी। वे उसे उसके गांव मुगलवाला में छोड़ने जा रहे थे। वह मलोट बस स्टैंड से न्यू दीप ट्रैवल कंपनी की निजी बस में अमृतसर जाने के लिए बैठे थे। बस का कंडक्टर हरजीत सिंह चालक पुष्पिंदर सिंह से कह रहा था कि बस तेज रफ्तार में लेकर चलो, क्योंकि जल्दी पहुंचना है। मलोट से दोपहर बारह बजे चले चालक ने बस तेज रफ्तार से चलानी शुरू कर दी।

    रास्ते में मुक्तसर तक भी वह लगातार बस भगाता लाया। मुक्तसर के गांव वड़िंग टोल प्लाजा के पास सड़क खराब होने व बारिश होने की बात कहते हुए उन्होंने चालक व कंडक्टर को बस धीमे चलाने को भी कहा था मगर उन्होंने एक न सुनी। जिस कारण बस संतुलन खोकर नहर में जा गिरी। यह हादसा बस चालक व कंडक्टर की लापरवाही से हुआ है। दोनों खुद तो कूद कर भाग निकले, लोगों की जान खतरें में डाल दी। मामले की जांच कर रहे थाना बरीवाला में तैनात एएसआई गुरमीत सिंह ने बताया कि बस चालक पुष्पिंदर सिंह व कंडक्टर हरजीत सिंह के खिलाफ धारा 304ए, 279, 337, 427आइपीसी के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। दोनों की अभी गिरफ्तारी नहीं हुई है।

  • पंजाबः इस प्रसिद्ध मंदिर के बाहर भारी पुलिस बल तैनात

    पंजाबः इस प्रसिद्ध मंदिर के बाहर भारी पुलिस बल तैनात

    पटियाला: जिले के श्री काला माता मंदिर को लेकर अहम खबर सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार देर रात नगर निगम द्वारा मंदिर के बाहर कार्रवाई की गई। बताया जा रहा है कि निगम की टीम ने पुलिस की मदद से श्री काली माता मंदिर के सामने से छोटी दुकानों को हटाया गया। इस दौरान निगम टीम की इस कार्रवाई को लेकर भारी पुलिस फोर्स वहां पर मौजूद रही। स्थानीय लोगों का कहना है कि नगर निगम ने बिना किसी सूचना के अचानक ये बड़ी कार्रवाई की है। गौरतलब है कि कुछ दिन पहले भी इन्हें हटाने के लिए कार्रवाई करने की कोशिश की गई थी, लेकिन इस दौरान लोगों द्वारा पर धरना लगा दिया गया था। जिसके कारण निगम की टीम ऐसा नहीं कर पाई। जिसके बाद देर रात निगम टीम के द्वारा ये कार्रवाई की गई। 

  • जालंधरः PRTC-PUNBUS के कर्मचारियों ने किया बस स्टैंड पर चक्का जाम, देखें Live

    जालंधरः PRTC-PUNBUS के कर्मचारियों ने किया बस स्टैंड पर चक्का जाम, देखें Live

    कल कर सकते है सीएम के आवास की ओर कूच

    जालंधर, ENS: राज्य में पंजाब रोडवेज, पनबस एवं पीआरटीसी कॉन्ट्रैक्ट वर्कर्स यूनियन ने आज से बस स्टैंड के बाहर अनिश्चितकाल के लिए हड़ताल कर दी है। प्रदेश भर में सरकारी बसों का अनिश्चितकालीन समय के लिए चक्का जाम किया गया है। इस बीच पंजाब रोडवेज पनबस के पीआरटीसी कॉन्ट्रैक्ट वर्कर्स यूनियन की जालंधर इकाई के अध्यक्ष विक्रमजीत सिंह, महासचिव चानण सिंह एवं अन्य सदस्य भी जालंधर के एक डिपो में मौजूद रहे और नारेबाजी भी की। इस दौरान सरकारी बसें भी खड़ी रहीं। मामले की जानकारी देते हुए प्रधान बिक्रमजीत सिंह ने बताया कि वह लंबे समय से अपनी मांगों को लेकर सरकार से गुहार लगा चुके है। उनका कहना हैकि डेढ़ साल हो गया आप सरकार को आए हुए पिछली सरकार के समय में हमारी 5 प्रतिशत की गई बढ़ोतरी जो कि अभी तक नहीं की गई। इस दौरान उन्होंने कहा कि हमारे कच्चे मुलाजिम घरों पर बैठे हुए है। इस दौरान उन्होंने कहा कि अगर आज ट्रांसपोर्ट मंत्री के साथ बैठक में कोई नतीजा नहीं निकला तो वह कल सीएम के आवास की ओर कूच करेंगे।

    इस कारण सरकारी बसों का संचालन बंद होने से प्रदेश में बसों की किल्लत होने से यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ेगा। बता दें कि यात्री केवल निजी बसों और बाहरी राज्यों से आने वाली बसों से ही कर सकेंगे सफर। इसके अलावा महिला यात्रियों को भी होगा किराया। इसको लेकर दोपहर 12:30 बजे यूनियन के प्रतिनिधियों की परिवहन मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर से बुधवार को बैठक होगी। अगर मांगें न मानी गई तो यूनियन के कॉन्ट्रैक्ट कर्मचारी वीरवार को मुख्यमंत्री आवास की तरफ कूच करेंगे। बता दें कि फिलहाल बस स्टैंड बंद नहीं किए गए हैं और निजी एवं बाहरी राज्यों की बसें बस स्टैंड के भीतर से संचालित हो रही हैं।

  • ਪੰਜਾਬ : ਸ਼ਹੀਦ ਹੋਏ ਫ਼ੌਜੀ ਪਰਦੀਪ ਸਿੰਘ ਦਾ ਜੱਦੀ ਪਿੰਡ ਬੱਲਮਗੜ੍ਹ ’ਚ ਹੋਇਆ ਅੰਤਿਮ ਸੰਸਕਾਰ

    ਪੰਜਾਬ : ਸ਼ਹੀਦ ਹੋਏ ਫ਼ੌਜੀ ਪਰਦੀਪ ਸਿੰਘ ਦਾ ਜੱਦੀ ਪਿੰਡ ਬੱਲਮਗੜ੍ਹ ’ਚ ਹੋਇਆ ਅੰਤਿਮ ਸੰਸਕਾਰ

    ਬੱਲਮਗੜ੍ਹ : ਬੀਤੇ ਦਿਨ ਕਸ਼ਮੀਰ ਦੇ ਅਨੰਤਨਾਗ ਵਿਖੇ ਦੇਸ਼ ਦੀ ਏਕਤਾ ਅਤੇ ਅਖੰਡਤਾ ਦੀ ਰੱਖਿਆ ਕਰਦਿਆਂ, ਆਪਣੀ ਡਿਊਟੀ ਦੌਰਾਨ ਸ਼ਹੀਦ ਹੋਏ ਸਮਾਣਾ ਹਲਕੇ ਦੇ ਪਿੰਡ ਬੱਲਮਗੜ੍ਹ ਨਿਵਾਸੀ ਅਤੇ ਭਾਰਤੀ ਫ਼ੌਜ ਦੇ ਸੈਨਿਕ ਪਰਦੀਪ ਸਿੰਘ (27 ਸਾਲ) ਦੇ ਅੰਤਿਮ ਸਸਕਾਰ ਮੌਕੇ ਸਾਰਾ ਪਿੰਡ ਤੇ ਇਲਾਕਾ ਦੇਸ਼ ਭਗਤੀ ਦੇ ਰੰਗ ਵਿੱਚ ਰੰਗਿਆ ਗਿਆ। ਪਰਿਵਾਰ ਦੀ ਦੁੱਖ ਦੀ ਘੜੀ ਵਿੱਚ ਸ਼ਰੀਕ ਹੋਏ ਹਰ ਸ਼ਖ਼ਸ ਨੇ ਭਾਵੁਕ ਹੁੰਦਿਆਂ ਸੇਜਲ ਅੱਖਾਂ ਨਾਲ ਸ਼ਹੀਦ ਨੂੰ ਅੰਤਿਮ ਵਿਦਾਈ ਦਿੱਤੀ। ਸ਼ਹੀਦ ਦੀ ਪਤਨੀ ਸੀਮਾ ਰਾਣੀ, ਪਿਤਾ ਦਰਸ਼ਨ ਸਿੰਘ ਤੇ ਭਰਾ ਕੁਲਦੀਪ ਸਿੰਘ ਨੇ ਸ਼ਹੀਦ ਪਰਦੀਪ ਸਿੰਘ ਨੂੰ ਸਲਿਊਟ ਕਰਕੇ ਸਲਾਮੀ ਦਿੱਤੀ। ਸ਼ਹੀਦ ਪਰਦੀਪ ਸਿੰਘ ਦੇ ਅੰਤਿਮ ਸਸਕਾਰ ਮੌਕੇ ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਭਗਵੰਤ ਸਿੰਘ ਮਾਨ ਦੀ ਤਰਫ਼ੋਂ ਸੂਬੇ ਦੇ ਰੱਖਿਆ ਸੇਵਾਵਾਂ ਭਲਾਈ ਮੰਤਰੀ ਚੇਤਨ ਸਿੰਘ ਜੌੜਾਮਾਜਰਾ ਨੇ ਸ਼ਹੀਦ ਦੀ ਦੇਹ ‘ਤੇ ਰੀਥ ਰੱਖ ਕੇ ਸ਼ਰਧਾ ਦੇ ਫ਼ੁੱਲ ਭੇਟ ਕੀਤੇ।

    ਇਸ ਮੌਕੇ ਜੌੜਾਮਾਜਰਾ ਨੇ ਐਲਾਨ ਕੀਤਾ ਕਿ ਸ਼ਹੀਦ ਦੀ ਪਤਨੀ ਸੀਮਾ ਰਾਣੀ ਨੂੰ ਉਸਦੀ ਯੋਗਤਾ ਮੁਤਾਬਕ ਪਬਲਿਕ ਕਾਲਜ ਸਮਾਣਾ ‘ਚ ਸਹਾਇਕ ਪ੍ਰੋਫੈਸਰ ਲਗਾਇਆ ਜਾਵੇਗਾ। ਚੇਤਨ ਸਿੰਘ ਜੌੜਾਮਾਜਰਾ ਨੇ ਸ਼ਹੀਦ ਦੇ ਪੀੜਤ ਪਰਿਵਾਰ ਨਾਲ ਦੁੱਖ ਦਾ ਪ੍ਰਗਟਾਵਾ ਕਰਦਿਆਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਇਸ ਦੁੱਖ ਦੀ ਘੜੀ ‘ਚ ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਭਗਵੰਤ ਸਿੰਘ ਮਾਨ, ਉਹ ਖ਼ੁਦ ਅਤੇ ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਦੁਖੀ ਪਰਿਵਾਰ ਦੇ ਨਾਲ ਖੜ੍ਹੀ ਹੈ ਅਤੇ ਸਰਕਾਰ ਵੱਲੋਂ ਸ਼ਹੀਦ ਦੇ ਸਨਮਾਨ ਅਤੇ ਸਤਿਕਾਰ ਵਜੋਂ ਹਰ ਸੰਭਵ ਸਹਾਇਤਾ ਪ੍ਰਦਾਨ ਕੀਤੀ ਜਾਵੇਗੀ।

    ਇਸ ਤੋਂ ਪਹਿਲਾਂ ਕਸ਼ਮੀਰ ਤੋਂ ਵਾਪਸ ਲਿਆਉਣ ਬਾਅਦ ਸ਼ਹੀਦ ਜਵਾਨ ਦੀ ਮ੍ਰਿਤਕ ਦੇਹ ਨੂੰ ਇੱਕ ਵੱਡੇ ਕਾਫ਼ਲੇ ਨਾਲ ਪਿੰਡ ਬੱਲਮਗੜ੍ਹ ਵਿਖੇ ਲਿਆਂਦਾ ਗਿਆ। ਪਰਿਵਾਰ ਨੇ ਨਮ ਅੱਖਾਂ ਨਾਲ ਸ਼ਹੀਦ ਨੂੰ ਸ਼ਰਧਾਂਜਲੀ ਦਿੱਤੀ ਅਤੇ ਇਸ ਮਗਰੋਂ ਪੂਰੇ ਫ਼ੌਜੀ ਸਨਮਾਨਾਂ ਸਮੇਤ ਧਾਰਮਿਕ ਰਹੁ ਰੀਤਾਂ ਨਾਲ ਜਵਾਨ ਪਰਦੀਪ ਸਿੰਘ ਦੀ ਚਿਖਾ ਨੂੰ ਅਗਨੀ ਦਿਖਾਈ ਗਈ। ਭਾਰਤੀ ਫ਼ੌਜ ਦੇ ਬਿਗਲਰ ਨੇ ਮਾਤਮੀ ਧੁਨ ਵਜਾਈ ਅਤੇ ਜਵਾਨਾਂ ਨੇ ਹਥਿਆਰ ਉਲਟੇ ਕਰਕੇ ਗਾਰਡ ਆਫ਼ ਆਨਰ ਦਿੰਦਿਆਂ ਫ਼ਾਇਰ ਕਰਕੇ ਸ਼ਹੀਦ ਨੂੰ ਸਲਾਮੀ ਦਿੱਤੀ।