Blog

  • कांग्रेस वर्करों के बस की पिकअप गाड़ी से टक्कर, 2 की मौत, कई घायल

    कांग्रेस वर्करों के बस की पिकअप गाड़ी से टक्कर, 2 की मौत, कई घायल

    शिमलाः राजस्थान से दिल्ली लौटते वक्त शुक्रवार हिमाचल कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बस मनोहरपुर-कोथुन हाईवे पर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में पिकअप सवार 2 लोगों की मौत हुई है। वहीं हिमाचल के करीब 6 नेताओं को चोटें आई हैं। घायलों का जयपुर अस्पताल में उपचार चल रहा है। मिली जानकारी के अनुसार, लाहौल स्पीति से कांग्रेस विधायक रवि ठाकुर के 28 कार्यकर्ताओं का डेलिगेशन भारत जोड़ो यात्रा में राजस्थान गया था । वापस लौटते समय रहा था। मनोहरपुर-कोथून नेशनल हाईवे पर मालगवास गांव के पास बस और पिकअप की आमने-सामने की टक्कर हो गई।

    हादसा सैंथल थाना के अंतर्गत दौसा में हुआ। दोनों गाड़ियों की रफ्तार तेज होने के कारण भिड़ंत के बाद तेज धमाका हुआ। आवाज सुनकर मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही कोतवाली, सदर और सैंथल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को संभाला। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस और पिकअप का आगे का हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। दोनों गाड़ियों के आगे के हिस्से एक-दूसरे में बुरी तरह से फंस गए। पिकअप में बैठे लोगों के शव अंदर ही फंस गए। पुलिस ने मौके पर क्रेन बुलवाकर दोनों गाड़ियों को अलग किया और फंसे शवों को बाहर निकाला। हादसे के बाद कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने बस से अपना सामान निकालकर सड़क किनारे रख दिया और बाद में दूसरे वाहन से रवाना हुए।

    बता दें कि हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री और कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह समेत सभी 40 विधायक भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने राजस्थान गए गए थे। सभी विधायकों ने भारत जोड़ो यात्रा के 100वें दिन राहुल गांधी के साथ पैदल यात्रा की। प्रदेश के कुछ कांग्रेस कार्यकर्ता भी अपने-अपने विधायकों के साथ भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने राजस्थान गए थे। वापसी में यह हादसा पेश हो गया। हादसे में कांग्रेस के 6 कार्यकर्ता अनिल, शशि किरण, राजेंद्र, नोरबू, तोंजन और रतनलाल के घायल होने की सूचना है। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज चल रहा है। सभी की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

  • कनाडा में डबल मर्डर केस में 3 पंजाबी युवक गिरफ्तार

    कनाडा में डबल मर्डर केस में 3 पंजाबी युवक गिरफ्तार

    एब्सफोर्डः पुलिस ने मई में एब्सफोर्ड में एक बुजुर्ग दंपति की हत्या के सिलसिले में तीन पंजाबी युवकों की गिरफ्तारी की जानकारी साझा की है और उन पर फर्स्ट डिग्री मर्डर का आरोप लगाया गया है। एब्सफोर्ड पुलिस द्वारा जारी सूचना के अनुसार, मारे गए जोड़े की पहचान एबॉट्सफ़ोर्ड के 77 वर्षीय अर्नोल्ड डी जोंग और उनकी पत्नी 76 वर्षीय जोआन डी जोंग के रूप में हुई, जिनके शव 9 मई, 2022 को अर्काडियन के 33600 ब्लॉक में पाए गए थे। एब्सफोर्ड में वे ब्लॉक में अपने आवास के ऊपर पाए गए थे। पता चला है कि वह एक स्थानीय ट्रकिंग कंपनी का मालिक था।

    16 दिसंबर को आईहिट के जांच अधिकारियों ने एबॉट्सफ़ोर्ड पुलिस टीम के साथ मिलकर दोहरे हत्याकांड के लिए तीन शकी युवकों को गिरफ्तार किया। तीनों पंजाबी युवक हैं और तीनों सरी के रहने वाले हैं जिनमें 20 वर्षीय गुरकरण सिंह, 22 वर्षीय अभिजीत सिंह और 22 वर्षीय खुशवीर तूर शामिल हैं। तीनों पर फर्स्ट डिग्री मर्डर का आरोप लगाया गया है।

  • DAV Public School में मस्तक पर तिलक को लेकर टीचर की धमकी,  जमकर हुआ हंगामा

    DAV Public School में मस्तक पर तिलक को लेकर टीचर की धमकी, जमकर हुआ हंगामा

    यमुनानगरः हरियाणा के यमुनानगर में स्कूल टीचरों पर फिर से धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप लगा है। इस बार यह वाक्य डीएवी पब्लिक स्कूल से सामने आ रहा है। आरोप है कि डीएवी पब्लिक स्कूल की टीचर ने चोटी रखकर और मस्तक पर तिलक लगाकर स्कूल आने वाले विद्यार्थियों के चेहरे पर एसिड तक डालने की धमकी दे डाली। इस बात से पीड़ित छात्र बेहद आहत हुए और डर गए। उन्होंने घर आकर अपने अभिभावकों को आपबीती सुनाई इस बात से परिवार को भी काफी ठेस पहुंची। देखते ही देखते मामला हिंदू संगठनों तक पहुंच गया और गुस्साए हिंदू संगठन के लोग अभिभावकों को साथ लेकर स्कूल में पहुंच गए। इस दौरान जमकर हंगामा किया गया।

    प्रिंसिपल ने बुद्धिमता का परिचय देते हुए स्कूल टीचरों की गलती को स्वीकार किया और माफी मांग मामला शांत किया। अभिभावकों के अनुसार, उनके बच्चे 11 वीं और 12 वीं में पढ़ते हैं। घर से मिले संस्कारों के चलते उनकी अपने धर्म और संस्कृति के प्रति गहरी आस्था है। परिवार में सभी पुरुष चोटी और तिलक लगाकर पूजा करते है। लिहाजा बच्चे भी इस परंपरा को आगे बढ़ा रहें है, लेकिन स्कूल की शिक्षिकाएं शिखा रखने और तिलक लगाने को लेकर बार-बार उनके बच्चों को अपमानित करने का काम कर रही है। यही नहीं, स्कूल टीचरों ने तिलक लगाकर स्कूल आने वाले छात्रों के तिलक तेजाब से साफ करने की धमकी तक दे डाली।

    मां भारती जन जागृति फाउंडेशन के सदस्यों का कहना है कि शिखा (चोटी) रखना भारतीय संस्कृति का प्रतीक है। आदिकाल से लोग शिखा रखते हैं और तिलक लगाते हैं। इसे वैज्ञानिक रूप से भी उत्तम माना जाता है, जबकि स्कूल में बच्चों को इसके लिए प्रताड़ित किया जा रहा है और धमकी दी जा रही है। लंबे तर्क-वितर्क के बाद स्कूल ने अपनी गलती मानी और भविष्य में ऐसी घटना को न दोहराने का आश्वासन देकर माफी मांगकर विवाद को शांत किया।

  • पंजाबः 5 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म करने वाला ऑटो चालक गिरफ्तार

    पंजाबः 5 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म करने वाला ऑटो चालक गिरफ्तार

    लुधियानाः जिले के धांदरा रोड स्थित दुगरी थाने के समीप बीते दिन 5 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म करने वाले ऑटो चालक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। सूत्रों के मुताबिक आरोपी को जैतो चौक से काबू किया है। आरोपी भागने की फिराक में था। पुलिस ने आरोपी ऑटो चालक के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर दिया है। उसे आज अदालत में पेश किया जाएगा। बताया जा रहा है कि बच्ची जब अपने घर पहुंची तो उसकी हालत बहुत खराब थी। परिजनों के मुताबिक बच्ची की हालत देख पूरा परिवार चिखने चिल्लाने लगा। बच्ची के कपड़े गिले थे और वह खून से लथपथ थी। बच्ची अगवा होने की शिकायत देने उसकी बहन थाना दुगरी गई हुई थी।

    परिवार के सदस्यों ने बहन को सूचित किया तो तुरंत बच्ची को अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे दाखिल करने से मना कर दिया। डॉक्टरों ने उसे किसी अन्य अस्पताल ले जाने को कहा। परिजनों के मुताबिक बच्ची की हालत देख डॉक्टरों ने साफ कह दिया था कि बहुत बुरे तरीके से बच्ची के साथ गलत काम हुआ है। इलाका के लोगों का कहना है कि आरोपी को फांसी की सजा तुरंत देनी चाहिए। लोगों के मुताबिक इलाके में पुलिस गश्त की बहुत जरूरत है। इस मामले में फॉरेंसिक टीम ने भी जांच की है। जिस ऑटो में बच्ची को आरोपी लेकर गया था उसके फ्रिंगर प्रिंट भी लिए गए हैं।

  • लिव-इन रिलेशन में रह रही युवती की हत्या, प्रेमी और उसके मां-बाप गिरफ्तार

    लिव-इन रिलेशन में रह रही युवती की हत्या, प्रेमी और उसके मां-बाप गिरफ्तार

    गुमलाः झारखंड के गुमला भरनो थाना क्षेत्र के अमलीया डहूटोली गांव के जंगल के पास कुंए से मिले युवती के शव में बड़ा खुलासा हुआ है। युवती की हत्या की गई थी। पुलिस ने प्रेमी और मां-बाप को गिरफ्तार किया है। बता दें कि पुलिस ने बीते 13 दिसंबर को कुएं से बोरी में बंद युवती का शव बरामद किया था। भरनो पुलिस ने अब हत्याकांड का खुलासा कर लिया।

    जानकारी के अनुसार, मृतका की पहचान लोहरदगा जिला अंतर्गत कैरो थाना क्षेत्र के चेरमा गांव निवासी  शिला कुमारी (23) के रूप में हुई है। पुलिस ने इस मामले में उसके प्रेमी अंगत लोहरा, पिता जलेश्वर लोहरा और मां मनरखनी देवी को गिरफ्तार किया है।

    एसडीपीओ मनीष चंद्र लाल ने बताया कि लोहरदगा जिला के कैरो थाना क्षेत्र के चेरमा, पतराटोली गांव निवासी जलेश्वर लोहरा के पुत्र अंगत लोहरा (21) विगत 3 वर्षों से युवती लव इन रिलेशन में रह रही थी। युवती अपने प्रेमी अंगत पर बार बार शादी का दबाव बना रही थी। युवक का कहना था कि नौकरी लगने के बाद शादी कर लेंगे। बीते 11 दिसंबर की सुबह अंगत अपने खेत मे काम कर रहा था, तभी उसकी प्रेमिका खेत मे आकर शादी करने की बात कर झगड़ने लगी। इतने में अंगत ने पत्थर से उसके सिर पर वार कर दिया, जिससे वह बेहोश हो गई। फिर अंगत ने वहीं पर स्थित कुंआ में उसे धकेल दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। फिर वह चुपचाप अपने घर आ गया।

    फोन पर अपने पिता जलेश्वर को घटना की जानकारी दी। उसके पिता रांची में मजदूरी का काम करते थे। शाम को पिता घर पहुंचे और शव को दूसरे जगह ठिकाने लगाने का षड्यंत्र रचा। षड्यंत्र में मां मनरखनी देवी भी शामिल थी। फिर उसी रात बाप-बेटे ने मिलकर गांव के कुंआ से शिला के शव को बाहर निकाला और प्लास्टिक में लपेट कर बोरा में भरकर रस्सी से बांधकर अपने बाइक पर भरनो थाना क्षेत्र के हूटोली गांव के पास एक कुंआ में लाकर फेंक दिया। सुबूत छुपाने के नीयत से शव को उसी कुआँ में डाल दिया, लेकिन सुबह एक किसान खेत गया, तो उसने कुआँ में एक बोरी को तैरते हुए देखा, तब मामले की जानकारी हुई।

    घटना के बाद एसपी के निर्देश पर पुलिस टीम का गठन कर छानबीन शुरू हुई और 48 घंटे के अंदर ही पुलिस ने इस हत्याकांड में शामिल सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने अंगत लोहरा, उसके पिता जलेश्वर लोहरा और उसकी मां मनरखनी देवी गिरफ्तार कर गुमला जेल भेज दिया।

  • 300 फीट गहरी खाई में फंसी कार में सवार लोगों की iPhone 14 ने बचाई जान

    300 फीट गहरी खाई में फंसी कार में सवार लोगों की iPhone 14 ने बचाई जान

    नई दिल्ली। अमेरिका के कैलिफोर्निया में आईफोन 14 ने दो लोगों की जान बचा ली। आपको लगेगा कि आखिर फोन से ऐसा कर पाना कैसे मुमकिन है। पर ये बिल्कुल सच है, चलिए आपको बताते हैं कि पूरा मामला क्या है. दरअसल, इसी साल सितंबर के महीने में एपल ने अपना आईफोन 14 लॉन्च किया था जिसमें इमर्जेंसी एसओएस सैटेलाइट कनेक्टिविटी फीचर है। इसी फीचर की वजह से 300 फीट गहरी खाई में गिरे लोगों की जान बच पाई है।

    ये मामला कुछ ही दिन पहले कैलिफोर्निया के एंजेल्स फॉरेस्ट हाइवे का है. हुआ यूं कि दो लोग अपनी कार से जा रहे थे जब हादसे के चलते कार पहाड़ की चोटी से 300 फीट गहरी खाई में जा गिरी. शुक्र इस बात का था कि कार एक जगह जाकर फंस गई जिससे दोनों लोगों की मौत तुरंत तो नहीं हुई मगर खाई में ज्यादा देर जिंदा रह पाना नामुमकिन था। ऊपर से फोन में नेटवर्क भी नहीं था जिससे मदद के लिए किसी को फोन किया जा सके।

    उसी दौरान आईफोन स्मार्टफोन के एसओएस फीचर ने डिटेक्ट कर लिया कि कार का क्रैश हुआ है. अब चूंकि नेटवर्क नहीं था तो फीचर ने सैटेलाइट टेक्स्ट मैसेज भेज दिया जो एपल के रीले सेंटर जा पहुंचा. वहां इस तरह के मैसेजेज़ को दर्ज करने के लिए कर्मचारी होते हैं. तुरंत कर्मियों ने पुलिस को इसकी सूचना दी और हेलिकॉप्टर के साथ बचाव दल वहां पहुंच गया. मॉन्टरोस सर्च टीम ने अपने ट्विटर पर इस घटना से जुड़ा वीडियो भी पोस्ट किया है।

  • मैच फिक्सिंग मामले में इस खिलाड़ी पर लगा प्रतिबंध

    मैच फिक्सिंग मामले में इस खिलाड़ी पर लगा प्रतिबंध

    नई दिल्ली : चीन के एक टेनिस खिलाड़ी बाओलुओ झेंग पर मैच फिक्सिंग की बात स्वीकार करने के बाद नौ महीने का प्रतिबंध लगा दिया गया है। अंतर्राष्ट्रीय टेनिस इंटीग्रिटी एजेंसी ने यह जानकारी दी। एजेंसी ने बयान में कहा,‘‘ इस 21 वर्षीय खिलाड़ी को विरोधी खिलाड़ी ने मिस्र में अक्टूबर 2022 में खेले गए टूर्नामेंट के दौरान जानबूझकर मैच गंवाने के लिए धनराशि देने की पेशकश की थी।” 

    बाओलुओ झेंग पर इसके अलावा 5000 डॉलर का जुर्माना भी लगाया गया है। इनमें 2000 डॉलर का जुर्माना निलंबित होगा। इस खिलाड़ी ने भ्रष्टाचार निरोधक कानूनों के उल्लंघन की बात स्वीकार की थी। उसे 27 अक्टूबर को अस्थाई तौर पर निलंबित कर दिया गया था। 

  • पंजाबः सीएम मान का एलान, पिछली सरकारों के बिजली खरीद समझौतों की होगी समीक्षा

    पंजाबः सीएम मान का एलान, पिछली सरकारों के बिजली खरीद समझौतों की होगी समीक्षा

    रोपड़ः पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने एलान किया है कि पिछली सरकारों के सभी बिजली खरीद समझौतों की समीक्षा की जाएगी। उन्होंने कहा कि जो भी व्यक्ति पंजाब और पंजाबियों के साथ गद्दारी करता है उसे बख्शा नहीं जाएगा। वह रोपड़ में झारखंड के पछवारा खदान से पहुंची पहली कोयले से भरी मालगाड़ी का स्वागत करने पहुंचे थे। सीएम ने कहा कि पंजाब बिजली सरप्लस राज्य बनने की दिशा में एक बड़ा कदम उठा रहा है क्योंकि राज्य के किसी भी थर्मल प्लांट को कोयले की कमी का सामना नहीं करना पड़ेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि अब पंजाब के लिए निर्धारित पछवारा कोयला खदान से कोयले की आपूर्ति शुरू हो गई है और इस खदान में राज्य की जरूरतों को पूरा करने के लिए अतिरिक्त कोयला है। 

    भगवंत मान ने बताया कि इस खदान की कुल क्षमता 70 लाख टन सालाना है। उन्होंने कहा कि भविष्य में पंजाब के थर्मल पावर प्लांटों के लिए विदेश से कोयला आयात करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि बिजली वर्तमान में विकास और प्रगति का मुख्य आधार है। इसलिए सरकार इसका उत्पादन बढ़ाने पर फोकस कर रही है। उन्होंने कहा कि इससे राज्य को तेजी से औद्योगिक विकास का मार्ग प्रशस्त करने में मदद मिलेगी। इससे रोजगार के नए अवसर खुलेंगे। राज्य के लिए चिह्नित पछवारा कोयला खदान से कोयले की पहली रैक आने का स्वागत करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि वह दिन दूर नहीं, जब पंजाब देश में सरप्लस बिजली वाला अकेला राज्य बन जाएगा। 

    उन्होंने कहा कि धान के पिछले सीजन के दौरान पंजाब ने पिछले साल की तुलना में 83 प्रतिशत अधिक बिजली का उत्पादन किया। सीएम ने उम्मीद जताई कि पछवारा खदान से कोयले की आपूर्ति शुरू होने से बिजली उत्पादन कई गुना बढ़ जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि पछवारा कोयला खदान राज्य को आवंटित की गई थी लेकिन 2015 से यह बंद पड़ी है। उन्होंने कहा कि मामला सुप्रीम कोर्ट में लंबित है लेकिन पिछली सरकारों ने कोयले की आपूर्ति बहाल करने पर कोई ध्यान नहीं दिया। भगवंत मान ने कहा कि हमारी सरकार ने सत्ता में आते ही मार्च 2022 में इस मामले को उठाया और मामले का सही तरीके से पालन करते हुए कोयले की आपूर्ति बहाल कर दी गई।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि कोयले की आपूर्ति फिर से शुरू होने के साथ पीएसपीसीएल सालाना 600 करोड़, जबकि घरेलू कोयले पर पूर्ण निर्भरता से 520 करोड़ रुपये की और बचत होगी। इसके अलावा निजी कंपनियों को सरप्लस कोयले की आपूर्ति से 1,500 करोड़ रुपये और जुटाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि पछवारा खदान के कोयले में राख की मात्रा मात्र 32 प्रतिशत है, जबकि अन्य स्रोतों से प्राप्त कोयले में 41 प्रतिशत राख है। 

  • चिंतपूर्णी मंदिर में दंपति ने चढ़ाया सवा किलो चांदी का छत्र

    चिंतपूर्णी मंदिर में दंपति ने चढ़ाया सवा किलो चांदी का छत्र

    गुप्त दान में एक श्रद्धालु ने चढ़ाए 1.21 लाख रुपये

    ऊनाः माता चिंतपूर्णी के दरबार में परवाणू से आए एक श्रद्धालु ने सवा किलो चांदी का छत्र चढ़ाया है। छत्र की कीमत लगभग 89000 रुपये बताई गई है। दिल्ली से आए एक श्रद्धालु ने मां चिंतपूर्णी के दरबार में 1.21 लाख रुपये चढ़ाए। श्रद्धालु ने गुप्त दान के रूप में रसीद भी कटवाई है। वहीं दूसरी ओर परवाणू से आए श्रद्धालु नरेंद्र मित्तल पत्नी सुदेश मित्तल सहित मां चिंतपूर्णी के दरबार में पहुंचे और मां के चरणों में चांदी का छत्र अर्पण किया।

    श्रद्धालु नरेंद्र मित्तल एक व्यवसायी हैं। बताया कि मां चिंतपूर्णी में गहरी आस्था है। बता दें कि माता चिंतपूर्णी के दरबार में रोजाना हजारों श्रद्धालु नतमस्तक होते हैं। श्रद्धालु नकद राशि सहित सोना, चांदी भी मां के चरणों में अर्पित करते हैं। उधर, मंदिर अधिकारी बलवंत सिंह पटियाल ने बताया कि श्रद्धालु रोजाना माता रानी के दर्शन के लिए पहुंचते हैं और अपनी श्रद्धा अनुसार दान करते हैं।

  • पंजाबः कांग्रेस को झटका, इस पार्षद ने दिया इस्तीफा

    पंजाबः कांग्रेस को झटका, इस पार्षद ने दिया इस्तीफा

    लुधियाना : जिले में नगर निगम चुनाव से पहले कांग्रेस को भाजपा ने बड़ा झटका दे दिया है। वार्ड नंबर 3 से कांग्रेसी पार्षद पल्लवी विनायक ने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया है। जानकारी के मुताबिक पार्षद पल्लवी आज सर्किट हाउस में पंजाब प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष अश्विनी शर्मा की अगुवाई में भाजपा में शामिल होने जा रही हैं। इस दौरान उनके पति व टकसाली कांग्रेसी नेता विपन विनायक भी अपने साथियों सहित भाजपा में शामिल हो रहे हैं।