Blog

  • ऊना के झंबर स्थित प्राचीन तपोस्थली सिद्ध बाबा गरीब नाथ जी का 32वां भंडारा आज

    ऊना के झंबर स्थित प्राचीन तपोस्थली सिद्ध बाबा गरीब नाथ जी का 32वां भंडारा आज

    ऊना/सुशील पंडित: देवभूमि हिमाचल प्रदेश के जिला ऊना उपमंडल के तहत पड़ती ग्राम पंचायत झंबर स्थित प्राचीन तपोस्थली मंदिर सिद्ध बाबा गरीब नाथ जी के 32वें विशाल भंडारे का आयोजन आज रविवार को किया जाएगा। यह जानकारी देते हुए मंदिर कमेटी के सदस्यों ने बताया कि हर वर्ष जेठ महीने के दूसरे रविवार को पिछले करीब 32 वर्षों से निरंतर बाबा गरीब नाथ जी की इस पावन तपोस्थली पर कौंडल परिवार द्वारा विशाल भंडारा आयोजित किया जा रहा है और जो भी दीन दुखी यहां पर अपनी मनोकामना लेकर आता है वह बाबा जी द्वारा पूरी की जाती है।

    उन्होंने बताया कि उनके पूर्वजों की मान्यता है कि यहां पर सिद्ध बाबा गरीब नाथ जी ने बैठकर तपस्या की थी और गांव वासियों को सुख-समृद्धि में रहकर जीवन यापन करने का आशीर्वाद दिया था। उनका मानना है कि जो भी दुखी जीव यहां पर आकर नतमस्तक होता है उसकी मनोकामना अवश्य पूर्ण होती है। कमेटी के सदस्य ने बताया कि 84 सिद्धों के सिद्ध और 9 नाथों के नाथ में सिद्ध बाबा गरीब नाथ जी भी विराजमान हैं और भगवान शंकर ने उन्हें साक्षात दर्शनाथ के दौरान औगढ़ का नाम दिया था, तब से उनका नाम सिद्ध बाबा गरीब नाथ जी औगढ़ पड़ा था। यही कारण है कि जो भी दीन दुखी यहां पर सच्चे दिल से बाबा जी के आगे अपने मन की पुकार करता है बाबा जी तुरंत उसे इच्छा फल देते हैं।

    उन्होंने बताया कि आज रविवार सुबह 8:00 बजे संपूर्ण मंत्रोच्चारण के साथ बाबाजी के धुने में हवन यज्ञ किया जाएगा, तदोपरांत 9:00 बजे झंडा रसम अदा की जाएगी, उसके बाद 11:00 बजे विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने सभी भक्तजनों से इस विशाल धार्मिक अनुष्ठान में हाजिरी भरने का आह्वान किया है।

  • फोक मीडिया दलों ने जन कल्याणकारी योजनाओं बारे ग्रामीणों को करवाया अवगत

    फोक मीडिया दलों ने जन कल्याणकारी योजनाओं बारे ग्रामीणों को करवाया अवगत

    ऊना/सुशील पंडित: प्रदेश में स्वर्ण जयंती के उपलक्ष्य में स्वर्ण जयंती सुपर 100 योजना के तहत दसवीं कक्षा में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले 11वीं कक्षा में पढ़ रहे 100 मेधावी छात्रों को व्यावसायिक या किसी तकनीकी कोर्स में प्रशिक्षण कि लिए एक लाख रुपये प्रति विद्यार्थी प्रोत्साहन राशि के रुप में प्रदान की जा रही है। यह जानकारी सूचना एवं जन संपर्क विभाग के सांस्कृतिक दलों ने विकास खंड अंब की ग्राम पंचायतों घेवट बेहड़ व भगड़ाह और ऊना का ग्राम पंचायतों टक्का व टब्बा में फोक मीडिया जागरुकता कार्यक्रमों में दी। 

    इस दौरान पूर्वी कलामंच, जलग्रां और आर.के. कलामंच, चिंतपूर्णी के कलाकारों ने गीत-संगीत व नुक्कड़ के जरिये प्रदेश सरकार द्वारा कार्यान्वित की जा जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश के अटल स्कूल वर्दी योजना के अंतर्गत राजकीय विद्यालयों में पढ रहे पहली से बारहवीं कक्षाओं के विद्यार्थियों को स्कूल की वर्दी के दो-दो सैट दिए जा रहे हैं। इस योजना से वर्ष 2019-20 में 830945 विद्यार्थी लाभान्वित हुए हैं जिस पर 73.50 करोड़़ रुपये व्यय किए गए हैं। उन्होंने बताया कि 70 करोड़ रुपये की राशि व्यय करके वर्ष 2020-21 में 790692 विद्यार्थियों को वर्दी प्रदान की गई है। इसके अलावा पहली, तीसरी, छठी और नौंवी कक्षा के विद्यार्थियों को निशुल्क स्कूल बैग प्रदान किए जा रहे हैं। इस योजना के तहत वर्ष 2019-20 में 256514 छात्रों को लाभान्वित किया गया है। उन्होंने बताया कि 9वीं व 10वीं कक्षा में पढ़ रहे अनुसूचित हाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग तथा बीपीएल परिवारों से संबंध रखने वाले 4 लाख 75 हजार 650 विद्यार्थियों को निशुल्क पाठ्य पुस्तकें प्रदान की गई हैं।

    इस मौके पर कलाकारों ने जल जीवन मिशन, प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना, शहरी जलापूर्ति योजनाओं, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, जल से कृषि को बल योजना, मुख्यमंत्री मधु विकास योजना, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, सामाजिक सुरक्षा पैन्शन सहित अन्य योजनाओं की भी विस्तृत जानकारी ग्रामीणों को दी।

    इस अवसर पर ग्राम पंचायत टक्का के प्रधान स्वर्ण दास व उपप्रधान दिनेश शारदा, ग्राम पंचायत टब्बा की प्रधान सुदेश कुमारी व उपप्रधान रशपाल सिंह, घेवट बेहड़ की प्रधान अनूप कुमारी व उपप्रधान शमशेर सिंह और भगड़ाह के प्रधान स्वर्ण सिंह सहित अन्य पंचायत प्रतिनिधि व स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे।

  • व्यापार प्रकोसठ के सयोजक विशाल कौशल ने कियक कार्यकारिणी का गठन

    व्यापार प्रकोसठ के सयोजक विशाल कौशल ने कियक कार्यकारिणी का गठन

    बददी/सचिन बैंसल: व्यापार प्रकोष्ठ की दून इकाई के संयोजक विशाल कौशल ने इकाई की घोषणा कर दी है। उन्होंने चारूविंद कौशल, पवन शर्मा, हरीश लटावा, सौरव कौशल, केशव कौशल, सचिन ठाकुर, हरविंद्र ठाकुर, सुभाष, गुरप्रीत सिंह, देशराज, सुरजीत, भगत राम, नीरज ठाकुर सुखी, दीपक ठाकुर, शैली, प्रदीप रंजनवाल, भूपेंद्र, शैल, लव कौशल और लव कपूर को कार्यकारिणी में शामिल किया है।

  • अगस्त माह में होगा एथनो बोटेनिकल पार्क का लोकापर्णः वीरेंद्र कंवर 

    अगस्त माह में होगा एथनो बोटेनिकल पार्क का लोकापर्णः वीरेंद्र कंवर 

    कंवर ने ग्राम पंचायत मंदली व टीहरा में संपर्क से समर्थन यात्रा के तहत सुनीं जन समस्याएं
    ऊना/सुशील पंडित: ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज, कृषि, मत्स्य तथा पशु पालन मंत्री वीरेंद्र कंवर ने कहा है कि अंदरौली में 20 करोड़ रुपए की लागत से बन रहे एथनो बोटेनिकल पार्क का लोकार्पण अगस्त माह में किया जाएगा। आज संपर्क से समर्थन यात्रा के तहत ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री ने मंदली, टीहरा, तलाई, सनहाल, नुरघाड़ी, डोहक तथा चंगरेड़ी में जन समस्याएं सुनने के उपरांत जनसमूह को संबोधित करते हुए यह बात कही। 
    वीरेंद्र कंवर ने कहा कि कुटलैहड़ में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश सरकार ने अनेकों प्रयास किए हैं। यहां पर पैराग्लाइडिंग व गोबिंद सागर झील में जल क्रीड़ाओं के आयोजन की वर्तमान प्रदेश सरकार ने पहल की है, जिससे कुटलैहड़ वीकेंड टूरिज्म का केंद्र बन कर उभर रहा है। पर्यटन को बढ़ावा मिलने के साथ ही यहां पर रोजगार व स्वरोजगार के अवसर भी बढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि पर्यटन के साथ-साथ बिजली, पानी, शिक्षा व स्वास्थ्य जैसे सभी महत्वपूर्ण क्षेत्रों में पिछले साढ़े चार वर्षों में कुटलैहड़ में अभूतपूर्व विकास हुआ है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग के माध्यम से प्रति वर्ष 2 हजार करोड़ रुपए राज्य में खर्च किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायत मंदली में 4.29 करोड़ रुपए विकास कार्यों पर खर्च किए गए हैं। कंवर ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में विकास को गति देने के लिए पूरे प्रदेश में एक साल-पांच काम अभियान शुरू किया गया है। 
    ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री ने कहा कि कुटलैहड़ में पानी की कमी को दूर करने के लिए भरपूर प्रयास किए गए हैं। 180 किमी पानी की पुरानी लाइनें बदलीं गई हैं और पुरानी परियोजनाओं के सुदृढ़ीकरण करने व नई परियोजनाओं के निर्माण पर लगभग 200 करोड़ रुपए की धनराशि व्यय की गई है। उन्होंने कहा कि जल जीवन मिशन के तहत 13 करोड़ की परियोजना के तहत डंगोली से पानी उठाकर तलाई में पहुंचाया गया है, जिससे पांच पंचायतों को पानी दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि थाना कलां में जल शक्ति विभाग का अलग डिवीजन खोला गया है तथा बिजली विभाग का अलग डिवीजन खोलने की मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने घोषणा की है। 
    दो साल में पूरा होगा मंदली-लठियाणी पुल
    ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री वीरेंद्र कंवर ने कहा कि लठियाणी मंदली पुल के सर्वे का कार्य पूरा हो चुका है। 40 करोड़ की लागत से ऊना-बीहड़ू सड़क बनकर तैयार है, जबकि बीहड़ू से अप्रोच रोड़ निर्माण के लिए भूमि अधिग्रहण का कार्य आरंभ हो चुका है। साठ प्रतिशत अधिग्रहण का कार्य पूरा होने के बाद पुल के टेंडर की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। उन्होंने उम्मीद जताई कि दो वर्ष में पुल बनकर तैयार कर दिया जाएगा। 
    कंवर ने किए 45 लाख के उद्घाटन व शिलान्यास
    संपर्क से समर्थन यात्रा के तहत ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री वीरेंद्र कंवर ने मंदली में 13 लाख रुपए की लागत से बने सामुदायिक भवन का लोकार्पण किया। इसके अतिरिक्त ग्राम पंचायत टीहरा के तहत 4.93 लाख रुपए की लागत से बने मेन रोड से हरिजन बस्ती तक लिंक रोड़ का लोकार्पण किया। साथ ही 11.30 लाख रुपए से बनने वाले लिंक रोड दास राम के घर से राजकुमार के घर तक, 22.81 लाख रुपए से सनहाल में बनने वाले मेन रोड से रणवीर इत्यादि की आबादी तक लिंक रोड तथा 8.17 लाख से ओंकार सिह के घर से तलेहड़ा मेन रोड़ तक बनने वाले लिंक रोड का भूमिपूजन किया। 
    इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष मास्टर तरसेम लाल शर्मा, जिप उपाध्यक्ष कृष्ण पाल शर्मा, केसीसी बैंक के निदेशक कैप्टन प्रीतम डढवाल, मंदली की प्रधान सुनीता, टीहरा के प्रधान सुखदेव व अन्य पंचायत प्रतिनिधि, पीओ डीआरडीए संजीव ठाकुर, एसडीओ आईपीएच हरभजन सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। 
  • अखंड शिक्षा ज्योति मेरे स्कूल से निकले मोती जैसे योजनाओं से विद्यार्थियों को मिल रही प्रेरणा

    अखंड शिक्षा ज्योति मेरे स्कूल से निकले मोती जैसे योजनाओं से विद्यार्थियों को मिल रही प्रेरणा

    ऊना/सुशील पंडित: राजकीय उच्च विद्यालय भैरा में तरसेम सिंह मान ने विद्यालय के लिए 45 डैस्क सहयोग के रुप में भेंट किये। इस बारे जानकारी देते हुए जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान, देहलां के प्रधानाचार्य देवेन्द्र चौहान ने बताया कि तरसेम सिंह मान अपने आरंभिक जीवन में राजकीय उच्च विद्यालय के विद्याथी रहे हैं। वे वर्तमान में सैन्ट्रल फोर्सिस में इंस्पैक्टर के पद पर तैनात हैं। उन्होंने इससे पूर्व भी स्कूल को दो वाटर कूलर, पांच पंखे व अन्य सामग्री भेंट की है। 

    देवेन्द्र चौहान ने कहा कि जिला परियोजना कार्यालय गत तीन वर्षों से कल्स्टर व खंड स्तर पर शिक्षा के उत्थान में सामुदायिक सहभागिता व जागरुकता अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इस अभियान के सार्थक परिणाम आ रहे हैं। उन्होंने बताया कि इस अभियान के तहत समाज के सक्षम व्यक्तियों को शिक्षा के क्षेत्र में उत्थान एवं विकास के लिए किसी भी प्रकार से अपना सहयोग व मदद देने के लिए प्रेरित किया जाता है। इसके अलावा अखंड शिक्षा ज्योति मेरे स्कूल से निकले मोती जैसी योजना भी चलाई गई है। योजना के तहत उन सभी विद्यार्थियों के नाम उनके विद्यालय के गौरव पट्ट पर अंकित किए जा रहे हैं, जिन्होंने अपने जीवन में महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल की है ताकि विद्यालय व क्षेत्र के बच्चों को उनसे प्रेरणा मिल सके। उन्होंने बताया कि अब तक 2680 व्यक्तियों के नाम विद्यालयों के गौरव पट्ट पर अंकित किए जा चुके हैं। इस अवसर पर डाईट से मनिष पटियाल, प्रधानाचार्य मनोहर लाल शर्मा सहित अन्य अध्यापक उपस्थित रहे।

  • बीटन में तीन माह में बनकर तैयार होगा गौ-अभ्यारण्यः वीरेंद्र कंवर

    बीटन में तीन माह में बनकर तैयार होगा गौ-अभ्यारण्यः वीरेंद्र कंवर

    ऊना/सुशील पंडित: ग्रामीण विकास, पंचायती राज, कृषि, मत्स्य तथा पशु पालन मंत्री वीरेंद्र कंवर ने कहा है कि हरोली उप-मंडल के तहत बीटन में तीन माह में बनकर गौ अभ्यारण्य बनकर तैयार कर दिया जाएगा। आज संत श्री यशगिरी महाराज कुटिया सलोह में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में शामिल हुए वीरेंद्र कंवर ने कहा कि गंगा, गीता व गौ माता का सम्मान हमारी संस्कृति का आधार है। वर्तमान प्रदेश सरकार ने मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर के नेतृत्व में बेसहारा गौवंश को संरक्षण देने का लक्ष्य रखा है और जल्द ही जिला ऊना की सड़कें भी बेसहारा गौवंश मुक्त हो जाएंगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने पिछले साढ़े चार वर्षों में 20 हजार बेसहारा गौवंश को आश्रेय प्रदान किया है और आने वाले समय में नए गौ अभ्यारण्य व बड़ी गौशालाएं बनकर तैयार होने जा रही हैं, जिससे 5 हजार अतिरिक्त गौवंश को सहारा प्रदान किया जाएगा। 

    वीरेंद्र कंवर ने कहा कि सड़कों को बेसहारा गौवंश से मुक्त करने के लिए प्रदेश सरकार 700 रुपए प्रति गाय प्रति माह की सहायता राशि प्रदान कर रही है। उन्होंने कहा कि सड़कों को बेसहारा पशु मुक्त बनाने से जहां किसान एक बार पुनः खेती-बाड़ी से जुड़ रहे हैं, वहीं सड़क दुर्घटनाओं में भी कमी आ रही है। कंवर ने कहा कि संत समाज हमारी सनातन संस्कृति की नींव है, जिस पर हमारी सभ्यता सदियों से टिकी हुई है। संतों, ऋषियों, मुनियों के त्याग व तप के प्रतिफल से ही भारत विश्वगुरु रहा है। इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश औद्योगिक विकास निगम के उपाध्यक्ष प्रो. राम कुमार सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

  • पंजाब के लोगों के लिए खुशखबरी, सीएम भगवंत मान ने किया ये ऐलान

    पंजाब के लोगों के लिए खुशखबरी, सीएम भगवंत मान ने किया ये ऐलान

    चंडीगढ़। पंजाब की आम आदमी पार्टी की सरकार राज्य में दिल्ली की तर्ज पर मोहल्ला क्लिनिक खोलने जा रही है. सीएम भगवंत मान ने ऐलान किया है कि 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के मौके पर आम जनता को 75 ‘मोहल्ला क्लीनिक’ समर्पित किए जाएंगे. ये मोहल्ला क्लिनिक शहरी और ग्रामीण दोनों इलाकों में खुलेंगे. इन मोहल्ला क्लीनिकों में सभी तरह का इलाज, टेस्ट और दवाएं फ्री मिलेंगी. अभी पहले चरण में 75 मोहल्ला क्लिनिक खुलने हैं. उसके बाद और भी इस तरह के क्लिनिक खोले जाएंगे.

    पंजाब के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया करवाने के मकसद से मुख्यमंत्री भगवंत मान ने शुक्रवार को अधिकारियों के साथ बैठक की. इसमें स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के सचिव भी मौजूद थे. इस दौरान मुख्यमंत्री को बताया गया कि ग्रामीण इलाकों में पहले से ही 3000 स्वास्थ्य सेवा केन्द्रों का नेटवर्क मौजूद है. जिन्हें कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसरों के नेतृत्व में प्रशिक्षण प्राप्त पैरामेडिकल स्टाफ द्वारा चलाया जा रहा है. इसके बाद सीएम ने इन सब-सेंटरों को भी मोहल्ला क्लीनिकों में तब्दील करने का निर्देश दिया।

    भगवंत मान ने अधिकारियों से कहा कि हर पांच से छह नजदीकी गांवों का एक कलस्टर बनाया जाए और उसके बीच में एक मोहल्ला क्लीनिक स्थापित किया जाए. इससे आसपास के गांवों के लोगों की मोहल्ला क्लीनिकों तक आसान पहुंच हो सकेगी और बड़ी संख्या में लोगों को फायदा होगा. सीएम ने स्वास्थ्य सचिव को अनुबंध के आधार पर उन डॉक्टरों और पैरामेडिकल स्टाफ की सेवाएं लेने की प्रक्रिया तुरंत शुरू करने के लिए कहा है, जो मोहल्ला क्लीनिकों में अपनी सेवाएं देने के इच्छुक हैं. मोहल्ला क्लीनिकों में क्लिनिकल टेस्ट कराने के लिए एजेंसी नियुक्त करने की कार्य योजना बनाने के भी भगवंत मान ने स्वास्थ्य सचिव को निर्देश दिए।

    सीएम भगवंत मान ने कहा कि पहले से मौजूद सेवा केन्द्रों का रंग रूप बदलकर आवश्यक सुविधाएं जुटाई जाएं. इनमें डॉक्टर का कमरा, रिसेप्शन-कम-वेटिंग एरिया, फार्मेसी के लिए जगह बनाई जाए. स्टाफ और आने वाले मरीजों के लिए अलग शौचालयों की सुविधा दी जाए. सीएम ने लोक निर्माण विभाग के सचिव को सेवा केन्द्रों को अंदर से बढ़िया रूप देने के लिए रूपरेखा बनाने का आदेश दिया ताकि इन्हें आसानी से मोहल्ला क्लीनिकों में तब्दील किया जा सके।

  • प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के तहत 70 लाभार्थियों को प्रदान किए गृह निर्माण के लिए 1.27 करोड़ रुपये के स्वीकृति पत्र

    प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के तहत 70 लाभार्थियों को प्रदान किए गृह निर्माण के लिए 1.27 करोड़ रुपये के स्वीकृति पत्र

    ऊना/सुशील पंडित: नगर परिषद ऊना की अध्यक्षा पुष्पा देवी ने आज जिला मुख्यालय स्थित बचत भवन सभागार में प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के तहत पात्र लाभार्थियों को गृह निर्माण के लिए 1.27 करोड़ रुपये राशि के स्वीकृति पत्र प्रदान किए। इस बारे जानकारी देते हुए नगर परिषद ऊना के कार्यकारी अधिकारी संदीप ने बताया कि केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना प्रधानमन्त्री आवास योजना (शहरी) के तहत नगर परिषद, ऊना के विभिन्न बॉर्डों से 70 लाभार्थियों को एक लाख पचासी हजार रुपए प्रति लाभार्थी यह राशि चार किस्तों में जारी की जाएगी। पहली क़िस्त नींव का कार्य पूर्ण होने पर, दूसरी छत (लिंटल) तक, तीसरी किस्त छत डलने पर व आखिरी क़िस्त घर का निर्माण कार्य पूरा होने पर जारी की जाएगी। प्रत्येक स्तर का कार्य पूर्ण होने पर जिओटैगिंग करने के बाद यह किस्ते जारी की जाएंगीं तथा कुल एक करोड़ उन्तीस लाख, पचास हजार रूपये लाभार्थियों को जारी किये जायेंगे। 

    इस अवसर मंडल अध्यक्ष हरपाल गोगी ने बताया कि नगर परिषद ऊना के अंतर्गत अब तक 614 लाभार्थियों को घर स्वीकृत हो चुके है जिसमे से 472 घरों का कार्य पूर्ण हो चूका है। संबंधित लाभार्थियों को इसके लिए लगभग 8 करोड़ 50 लाख रूपये किस्तों में जारी किए गए हैं। 

    इस अवसर पर नगर परिषद अध्यक्षा पुष्पा देवी ने बताया कि ऐसे परिवार जिसमे पति- पत्नी व् बच्चे शहर के स्थाई निवासी हैं और जिनके पास अपना घर नहीं है, या कच्चा है या जिनका घर छोटा है तथा घर बनाने के लिए जमीन उपलब्ध है तथा उनकी पारिवारिक आय वार्षिक तीन लाख तक है, ऐसे व्यक्तियों को प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) का लाभ दिया जा रहा है। उन्होंने लाभार्थियों से कहा कि वे जल्दी-जल्दी अपने घर के कार्य का निर्माण कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के सपने को साकार करें।

    इस अवसर पर नगर परिषद ऊना की अध्यक्ष पुष्पा देवी व उपाध्यक्ष पवन कपिला, जिला परिषद ऊना अध्यक्षा नीलम कुमारी, मार्केटिंग कमेटी ऊना के अध्यक्ष एवं पूर्व जिला भाजपा अध्यक्ष बलवीर बग्गा, भाजपा शहरी इकाई के अध्यक्ष जनक राज, प्रधान ग्राम पंचायत मलाहत गुरचरण सिंह, वार्ड नंबर 6 के पार्षद एवं योजना आयोग के सदस्य विनोद पुरी, वार्ड नंबर 9 की पार्षद ममता कश्यप, वार्ड नंबर 10 के पार्षद उर्मिला चौधरी, वार्ड नंबर 11 से पार्षद, इंदु चौधरी के अतिरिक्त मनोनीत पार्षद बलविंदर सिंह, चरणदास  सुभाष, आशुतोष, राजेंद्र, मनोज, वरुण तथा आदित्य सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित थे।

  • मोबाईल फोन से पत्नी की हकीकत जान दंग रहा गया पति

    मोबाईल फोन से पत्नी की हकीकत जान दंग रहा गया पति

    जयपुर। सोशल मीडिया के जरिए प्यार और शादी करना राजस्थान के जयपुर के एक युवक को भारी पड़ गया। बात इतनी बिगड़ गई थी मामला थाने तक पहुंच गया। जानकारी के मुताबिक पीड़ित ने पुलिस को दिए अपने रिपोर्ट में बताया है कि कुछ वक्त पहले उसकी मुलाकात फेसबुक पर एक लड़की से हुई थी। दोनों में बातें होने लगी। धीरे-धीरे नजदीकियां बढ़ीं और प्यार हो गया। फिर बात शादी तक पहुंच गई। दोनों एक ही समाज के थे। परिवार भी शादी के लिए राजी हो गया। एक साल के प्रेम प्रसंग के बाद दोनों शादी के बंधन में बंध गए। सबकुछ ठीक चल रहा था, लेकिन कुछ वक्त बाद यह शादी गले की फांस बन गई।

    पीड़ित युवक ने आरोप लगाया है कि शादी के ठीक 10 दिन बाद उसे 3 दिनों तक बंधक बना लिया। इतना ही नहीं उसकी जमकर पिटाई भी की। इसके बाद उसकी पत्नी अपने पहले पति के साथ घर छोड़कर भाग निकली। इसके बाद पीड़ित ने मानसरोवर थाने में मामला दर्ज कराया है।

    पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक मानसरोवर इलाके के रहने वाले यशपाल नाम के युवक की पदमा नाम की युवती से हुई थी। शादी के बाद लड़की विदा होकर अपने ससुराल आ गई। शादी के कुछ दिन तक सब कुछ ठीक ठाक चल रहा था। फिर पदमा ने अपने पति से पूजा पाठ और कई चीजों का बहाना बनाकर खुद से दूर करने लगी। यशपाल उससे प्यार करता था इस वजह से वह उसकी सारी बातें मानता गया।

    फिर कुछ दिन बाद उसने पति से एक लाख रुपये की मांग की। पति ने वजह पूछा तो पत्नी ने सही से कुछ कहा नहीं। फिर उसके कुछ दिन बाद पति को पता चला कि पत्नी ने उसके अकाउंट से खुद को पैसे ट्रांसफर कर लिए। जब पति ने पूछा तो पदमा उसके सामने रोने लगे। फिर उसने पति से कहा कि उसकी तबीयत ठीक नहीं है। उसे घर छोड़ आए। पति भी उसकी बात मान गया और उसे उसके मायके छोड़ आया।

    पीड़ित पति ने अपनी शिकायत में पुलिस को बताया है कि पत्नी अक्सर चोरी छिपे किसी से बातें किया करती थी। जब उसका फोन चेक किया तो सपना नाम की किसी लड़की का नंबर मिला। फिर पता चला कि पत्नी जिससे बातें किया करती थी वह लड़की नहीं कोई लड़का है। हैरानी तो तब हुई जब पता चला कि उसकी पत्नी फोन पर अपने पहले पति से बात किया करती थी। दोनों साथ रहने चाहते थे इसलिए पैसों की जरूरत थी। इस वजह से उसने मेरे पैसे और घर से जेवर चुरा लिए। पीड़ित का आरोप है कि पत्नी ने उसे अपने घर बुलाया था. जब वह वहां पहुंचा तो उसे बंधक बना लिया गया और जमकर मारपीट की गई। बड़ी मुश्किल से वह वहां से भागा और परिवार की मदद से थाने में केस दर्ज कराया।

  • बैटरी बनाने वाली एक कंपनी में भीषण, 3 कर्मचारी जिंदा जले

    बैटरी बनाने वाली एक कंपनी में भीषण, 3 कर्मचारी जिंदा जले

    नई दिल्ली। फरीदाबाद में बैटरी बनाने वाली एक कंपनी में भीषण आग लग गई है। हादसे में 3 कर्मचारियों की जलने से मौत हो गई। आग लगने से मौके पर अफरातफरी मच गई। घटना की सूचना फायर ब्रिगेड विभाग और पुलिस को दी गई है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक आग इतनी भीषण थी कि हादसे में तीन कर्मचारियों की मौत हो गई। हालांकि अभी आग के कारणों का पता नहीं चल सका है। सूचना पाकर फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंच गई। दमकलों ने आग पर काबू पाने की कोशिश की। इन दिनों लगातार आग लगने की घटनाएं सामने आ रही हैं। हाल ही में दिल्ली के मुंडका में एक चार मंजिला इमारत में भीषण आग लग गई थी। इस हादसे में 27 लोगों की मौत हो गई थी, जबकि कई लोग घायल हो गए थे. इतना ही नहीं, हादसे के बाद कई लोग लापता हैं। देर रात तक NDRF और दिल्ली फायर सर्विस की टीम आग बुझाने में लगी रही थीं।

    इसके बाद MCD की 6 टीमों ने इस इलाके में सर्वे किया था। हालांकि घटना के बाद आरोप-प्रत्यारोपों का दौर भी जमकर चला था। वहीं फायर चीफ सर्विस ने कहा था कि जिस बिल्डिंग में आग लगी थी, उसे फायर विभाग की ओर से NOC नहीं मिली थी। वहीं दिल्ली के ही बवाना में भी हाल ही में आग लग गई थी। आग थिनर फैक्ट्री में लगी थी। 17 दमकलों ने आग पर काबू पाया था।