Blog

  • जालंधरः प्रेस क्लब चौक पर एंबुलेंस और ओर्टिगा की टक्कर 

    जालंधरः प्रेस क्लब चौक पर एंबुलेंस और ओर्टिगा की टक्कर 

    जालंधर (वरुण)।  प्रेस क्लब चौक के बीच एक कार और एम्बुलेंस की आमने-सामने टक्कर हो गई। एम्बुलेंस और आर्टिगा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए, लेकिन किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। एम्बुलेंस चालक ने कहा कि वह एक गंभीर मरीज को सिविल अस्पताल से जौहल अस्पताल ले जा रहा था, तभी एक आर्टिगा उसके सामने की लाइट से टकरा गई, जिससे दुर्घटना हो गई। 

    पुलिस अधिकारी ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि एंबुलेंस और ओर्टिगा की टक्कर हो गई है, वे मौके पर पहुंच गए हैं और उचित कार्रवाई की जा रही है।

  • जालंधरः रामामंडी फ्लाई ओवर से नीचे गिरी कार, संत निरंकारी मंडल, ब्रांच परागपुर के संयोजक विवेक चौधरी का निधन…

    जालंधरः रामामंडी फ्लाई ओवर से नीचे गिरी कार, संत निरंकारी मंडल, ब्रांच परागपुर के संयोजक विवेक चौधरी का निधन…

    जालंधर (वरुण)।  आज दोपहर जालंधर में बड़ा हादसा पेश आया है। बताया जा रहा है कि रामामंडी फ्लाई ओवर से गाड़ी नीचे गिर गई। गाड़ी में 5 लोग सवार थे। इस हादसे में संत निरंकारी मिशन ब्रांच परागपुर जालंधर के संयोजक विवेक चौधरी की मृत्यु हो गई। जानकारी के मुताबिक संत निरंकारी मंडल ब्रांच परागपुर, जालंधर के विवेक चौधरी निवासी नज़दीक के.एम.वी. कालेज से अपनी पत्नी और बच्चों के साथ परागपुर की ओर जा रहे थे।

    बताया जा रहा है कि यह हादसा गाड़ी के अनियंत्रण होने से हुआ है।जिसमें विवेक चौधरी, उनकी पत्नी और बच्चे गंभीर घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए जौहल अस्पताल दाखिल करवाया गया।

    को मृत करार दिया गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच चुकी है और जांच जारी है।

  • इन राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट, जानें- अगले तीन दिन कैसा रहेगा मौसम 

    इन राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट, जानें- अगले तीन दिन कैसा रहेगा मौसम 

    नई दिल्ली। उत्तर पश्चिमी भारत में ताजा पश्चिमी विक्षोभ के कारण रविवार से बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ने की उम्मीद है। मौसम विभाग के मुताबिक, राजधानी दिल्ली में अगले चार दिनों तक बारिश और बूंदाबांदी की गतिविधियां के चलते गर्मी से राहत रहेगी। बता दें, 22 से 24 मई के बीच इस तरह की गतिविधियां कुछ तेज होंगी। मौसम विभाग के अनुसार, रविवार को आंशिक तौर पर बादल छाए रहेंगे और आंधी आ सकती है। कुछ जगहों पर बूंदाबांदी की भी संभावना है। इसके अलावा पंजाब, हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और उत्तरी राजस्थान के कुछ हिस्सों में धूल भरी आंधी, गरज के साथ हल्की बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक उत्तर भारत में कुछ दिनों के लिए भीषण गर्मी से राहत मिली रहेगी। मौसम विभाग की मानें तो इन राज्यों में एक सप्ताह तक इसी तरह का मौसम रहने की संभावना है। हल्की बारिश और आंधी से संबंधित गतिविधियों से अधिकतम तापमान में मामूली गिरावट रहेगी। 

    भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार दिल्ली-राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र और आसपास के इलाकों में गरज के साथ छींटे पड़ सकते हैं, धूल भरी आंधी आ सकती है या 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। आईएमडी के मुताबिक राजधानी और आसपास के इलाकों में हल्की बारिश होने का भी अनुमान है। मौसम कार्यालय ने 23 और 24 मई के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। दिल्ली में 25 मई तक अधिकतम तापमान 38 से 39 डिग्री तक बना रहेगा। इस दौरान आंधी और बारिश की हल्की गतिविधियां होंगी। वहीं, 26 मई से एक बार फिर तापमान बढ़ना शुरू होगा। मौसम विभाग ने कहा है कि दक्षिण पूर्व दिल्ली, गुरुग्राम, फरीदाबाद, बल्लभगढ़, रेवाड़ी, सोहाना, फरुखनगर और मानेसर हल्की तीव्रता के साथ बारिश की संभावना जताई है। 

    मौसम विभाग के मुताबिक, उत्तर प्रदेश में 22 मई को सिद्धार्थनगर, कुशीनगर, देवरिया, गोरखपुर और संतकबीर, रामपुर, गाजियाबाद, मेरठ, बुलंदशहर, मुरादाबाद, सहारनपुर, शामली और मुजफ्फरनगर में भी कहीं-कहीं आंधी के साथ बारिश की संभावना जताई गई है। पूर्वी यूपी के ऊपर बन रहा सरकुलेशन 23 मई से गर्मी से राहत देगा। इसके बाद अफगानिस्तान और पाकिस्तान के ऊपर बन रहे पश्चिमी विक्षोभ का असर भी राजधानी और आसपास के जिलों पर पड़ेगा। इससे अगला सप्ताह गर्मी से राहत भरा होगा। लखनऊ मौसम विभाग के निदेशक जेपी गुप्ता ने बताया कि पहले तो पूर्वी उत्तर प्रदेश के ऊपर सरकुलेशन से राज्य के कई जिलों को गर्मी से राहत मिलेगी। इसके बाद पश्चिमी विक्षोभों के कारण पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जिलों का मौसम बदलेगा।

    मौसम विभाग ने बिहार के जिन जिलों में आंधी-तूफान की संभावना जताई है उनमें पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, मुजफ्फरपुर, गोपालगंज, शिवहर, सीतामढ़ी, दरभंगा, वैशाली, समस्तीपुर, मधुबनी, सुपौल, मधेपुरा, अररिया, सहरसा, किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार, भागलपुर और बांका शामिल हैं।

    उत्तराखंड में अगले तीन से चार दिनों के लिए मौसम का बदला हुआ मिजाज रहेगा। मौसम विभाग ने अगले तीन से चार दिनों के लिए मौसम का पूर्वानुमान जारी किया है। मौसम विभाग की मानें तो 22 मई को प्रदेश के पर्वतीय कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश के आसार है। इसके साथ ही कुछ इलाकों में आकाशीय बिजली के साथ ही ओलावृष्टि भी देखने को मिल सकती है। वहीं, बात मैदानी इलाकों की करें तो यहां पर 60 से 70 किलो मीटर प्रति घंटा से 80 किलोमीटर प्रति घंटा के रफ्तार से तेज हवा का सिलसिला देखने को मिलेगा। बात 23 मई और 24 मई को लेकर की जाए तो दिन मौसम की गतिविधियों में कुछ इजाफा देखने को मिलेगा। 23 मई को उत्तराखंड के कुछ पर्वतीय क्षेत्रों में तेज हवा के साथ ओलावृष्टि और तेज बौछार हो सकती है।

    राजस्थान में एक बार फिर मौसम बदलने का दौर शुरू हो गया है। नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के देर शाम जयपुर में हल्की बारिश हुई। आंधी के साथ शहर के आसमान को बादलों ने घेर लिया। मौसम विभाग के मुताबिक, नए पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के साथ ही तापमान में गिरावट का दौर भी शुरू हो जाएगा। यह दौर रविवार से मंगलवार तक जारी रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार अलवर, भरतपुर, दौसा, करौली, धौलपुर, सवाई माधोपुर, हनुमानगढ़, चूरू, प्रतापगढ़, राजसमंद, चित्तौड़गढ़, भीलवाड़ा, बूंदी, कोटा, बारां और झालावाड़ में आंधी के साथ बारिश हो सकती है। इसके बाद 25 मई से एक बार फिर गर्मी लोगों को परेशान करेगी। 

    स्काईमेट वेदर के मुताबिक, मेघालय, असम के पश्चिमी हिस्सों, सिक्किम, केरल और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। बाकी पूर्वोत्तर भारत, तटीय कर्नाटक, पश्चिमी हिमालय, लक्षद्वीप और पूर्वी बिहार के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। कोंकण और गोवा, दक्षिण मध्य महाराष्ट्र, तेलंगाना, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा, झारखंड, पश्चिम बंगाल और पूर्वी मध्य प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में हल्की बारिश संभव है।

  • ड्यूटी के दौरान दहकते जंगल की आग बुझाते झुलसा वनकर्मी, PGI में उपचाराधीन 

    ड्यूटी के दौरान दहकते जंगल की आग बुझाते झुलसा वनकर्मी, PGI में उपचाराधीन 

    वन विभाग कर्मियों को सुरक्षा कवच देने के दावों की खुली पोल

    ऊना/सुशील पंडित: जिला ऊना उपमंडल वंगाणा की रामगढ़ रेंज गांव सैली में जंगल की आग बुझाते हुए वनरक्षक राजेश कुमार बुरी तरह से झुलस गए है। जिनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें क्षेत्रीय अस्पताल से पीजीआई चंडीगढ़ रैफर कर दिया गया।  मामले की सूचना मिलते ही डीएफओ मृत्युंजय माधव क्षेत्रीय अस्पताल पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।

    प्राप्त जानकारी अनुसार शनिवार रात्रि सैली गांव के सरकारी जंगल में आग लगी हुई थी। इस क्षेत्र में वनरक्षक राजेश कुमार ड्यूटी पर तैनात थे। सरकारी जंगल में आग लगने की सूचना मिलते ही राजेश कुमार व उनके साथ दो फायर वाचर आग पर काबू पाने की कोशिश करने लगे।

    इस दौरान आग से बचते हुए वनरक्षक राजेश कुमार अचानक ही आग की लपटों से घिर गए। देखते ही देखते ही विकराल आग ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। इनके साथ दो फायर वाचरों ने बड़ी मुश्किल से वनरक्षक को लगी आग पर काबू पाया और स्थानीय लोगों की सहायता से क्षेत्रीय अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने इन्हें प्राथमिक उपचार देने के उपरांत इनकी गंभीर हालत को देखते हुए पीजीआई रैफर कर दिया गया यहां इन्हें उपचार दिया जा रहा है।      

    आरओ अश्वनी कुमार व वन विभाग की टीम इन्हें लेकर पीजीआई मैं उपचार हेतु लेकर गई थी। डीएफओ ऊना मृत्युंजय माधव ने बताया कि जंगल की आग बुझाते हुए एक वनरक्षक राजेश कुमार आग की चपेट में आया है। जिसे क्षेत्रीय अस्पताल लाया गया, जहां से इसकी गंभीर हालत को देखते हुए पीजीआई रैफर कर दिया है यहां 50% जले हुए राजेश कुमार का इलाज चल रहा है।

    इसी साल बना है वनरक्षक

    49 वर्षीय राजेश कुमार गांव वदोली के रहने वाले हैं जो कि स्वयं बन्य प्रेमी हैं। राजेश कुमार इसी वर्ष जनवरी महीने में वनरक्षक के पद पर तैनात हुए हैं। इससे पहले 15 साल वन विभाग के ऑफिस में डिस्पेचर के पद पर तैनात रहे राजेश कुमार मध्यम परिवार से संबंध रखते हैं उनके दो छोटे बच्चे हैं अभी जो पढ़ रहे हैं।

  • पंजाबः होशियारपुर के गांव में 6 साल का बच्चा बोरवेल में गिरा, बचाव कार्य जारी

    पंजाबः होशियारपुर के गांव में 6 साल का बच्चा बोरवेल में गिरा, बचाव कार्य जारी

    होशियारपुर। पंजाब राज्य में होशियारपुर से गड़दीवाला के गांव बैरमपुर चंबोवाल के बोरवेल में एक बच्चे के गिरने का समाचार मिला है। जिसे बचाने के लिए आसपास के लोगों ने मिलकर कार्य शुरू कर दिया है। प्रशासन भी मौके पर पहुंच कर बचाव कार्य में जुट गया है। अभी बोरवेल के अंदर बच्चे की स्थिति के बारे में पता नहीं चला है। बच्चे की आयु करीब 6 वर्ष के आसपास बताई जा रही, बच्चा मानसिक रूप में अस्वस्थ बताया जा रहा है। जोकि किसी मजदूर का बेटा है और गांव खियाला का रहने वाला है। जो कुत्ते के डर से बोरवेल के होल पर चढ़ गया था और अचानक होल के अंदर गिर गया। बच्चे को बचाने के लिए सभी प्रयास कर रहे हैं।

  • पैट्रोल डीजल के दाम गिरे, पेट्रोल 8.69 रुपये और डीजल 7.35 रुपये सस्ता

    पैट्रोल डीजल के दाम गिरे, पेट्रोल 8.69 रुपये और डीजल 7.35 रुपये सस्ता

    नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल का दाम अभी भी 112 डॉलर प्रति बैरल के आसपास चल रहा है। लेकिन, भारतीय बाजार में आज पेट्रोल-डीजल की कीमत में भारी कमी हुई। सरकारी ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने आज यानी रविवार को पेट्रोल और डीजल की कीमत में क्रमश: 8.69 रुपये और 7.35 रुपये प्रति लीटर की कमी की। ऐसा इसलिए, क्योंकि केंद्र सरकार ने दोनों ईंधनों पर केंद्रीय उत्पाद शुल्क में क्रमश: 8 रुपये एवं 7 रुपये की कटौती की है। इसके साथ ही दिल्ली में इंडियन ऑयल के पंप पर रविवार को पेट्रोल की कीमत 96.72 रुपये और डीजल की कीमत 89.62 रुपये प्रति लीटर तक गिर गई है।

    यूं तो इस साल पेट्रोल और डीजल की कीमतें बढ़ी ही हैं। लेकिन बीते सात अप्रैल से इसके दाम में कोई घट-बढ़ नहीं हुई। 45 दिनों की शांति के बाद आज सरकार ने पेट्रोल पर केंद्रीय उत्पाद शुल्क में प्रति लीटर 8 रुपये की कमी का फैसला किया। इससे दिल्ली में पेट्रोल का दाम 8.69 रुपये घट कर 105.41 रुपये पर आ गया।

    पिछले साल सितंबर के बाद पेट्रोल के मुकाबले डीजल का बाजार ज्यादा तेज हुआ था। कारोबारी लिहाज से देखें तो पेट्रोल के मुकाबले डीजल बनाना महंगा पड़ता है। लेकिन भारत के खुले बाजार में पेट्रोल महंगा बिकता है और डीजल सस्ता बिकता है। इस साल 22 मार्च से डीजल की कीमतें पेट्रोल के मुकाबले ज्यादा बढ़ी हैं। हालांकि बीते 7 अप्रैल से इसके दाम भी स्थिर हैं। आज दिल्ली में इसकी कीमतों में 7.35 पैसे कमी हुई

    शहर का नाम                   पेट्रोल रुपये/लीटर                              डीजल रुपये/लीटर
    दिल्ली                                             96.72                                               89.62
    मुंबई                                              111.35                                              97.28
    चेन्नै                                              102.63                                              94.24
    कोलकाता                                    106.03                                               92.76
    भोपाल                                          108.65                                               93.90
    रांची                                                99.84                                                94.65
    बेंगलुरु                                         101.94                                                87.89
    पटना                                           107.24                                                94.04
    चंडीगढ़                                          96.20                                                84.26
    लखनऊ                                         96.27                                                89.76
    नोएडा                                            96.79                                                89.96
    (स्रोत- IOC SMS)

    यूक्रेन पर रूसी हमले के बाद से ही कच्चे तेल के बाजार (Crude Oil Market) में भारी उठा पटक जारी है। इस दौरान एक समय ऐसा आया कि कच्चा तेल प्रति बैरल 139 डॉलर के पार चला गया था जो 2008 के बाद इसका उच्चतम स्तर था। लेकिन, बीते शुक्रवार को ट्रेडिंग बंद होने के समय ब्रेंट क्रूड का दाम 112.50 डॉलर प्रति बैरल पर था। डब्ल्यूटीआई क्रूड भी 110.30 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुआ था।

  • राशिफल (रविवार, 22 मई 2022), जानिए कैसा रहेगा आपका दिन

    राशिफल (रविवार, 22 मई 2022), जानिए कैसा रहेगा आपका दिन

    मेषः नए कार्य में लाभ मिलेगा। उत्साहवर्द्धक सूचना मिलेगी। भूले-बिसरे साथियों से मुलाकात होगी। फालतू खर्च होगा। बड़ा काम करने का मन बनेगा। कारोबार में लाभ होगा। शेयर मार्केट व म्युचुअल फंड आदि मनोनुकूल लाभ देंगे। भाइयों का सहयोग मिलेगा। आत्मसम्मान बना रहेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। लाभ होगा।

    वृषः चोट व रोग से बाधा संभव है। झंझटों में न पड़ें। दुष्टजन हानि पहुंचा सकते हैं। यात्रा लाभदायक रहेगी। भेंट व उपहार की प्राप्ति होगी। कारोबार में वृद्धि होगी। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। समय अनुकूल है, लाभ लें। प्रमाद न करें। पार्टनरों का सहयोग मिलेगा। प्रसन्नता रहेगी।

    मिथुनः विवाद को बढ़ावा न दें। फालतू खर्च पर नियंत्रण रखें। कुसंगति से बचें। घर-परिवार की चिंता रहेगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। किसी व्यक्ति के उकसाने में न आएं। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। आय बनी रहेगी। व्यवसाय ठीक चलेगा।

    कर्कः डूबी हुई रकम प्राप्त हो सकती है, प्रयास करें। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। निवेशादि मनोनुकूल लाभ देंगे। नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा। व्यापार में लाभ बढ़ेगा। किसी मांगलिक कार्य में भाग लेने का अवसर मिल सकता है। पारिवारिक सहयोग मिलेगा। घर-बाहर सुख-शांति बनी रहेगी। आज नए कार्य में लाभ मिलेगा।

    सिंहः योजना फलीभूत होगी। कार्यस्थल पर परिवर्तन संभव है। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। मित्रों का सहयोग कर पाएंगे। निवेश शुभ रहेगा। नौकरी में कार्यभार तथा अधिकार दोनों बढ़ सकते हैं। बाहर जाने की योजना बनेगी। शत्रुओं का पराभव होगी। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी।

    कन्याः कानूनी अड़चन दूर होकर स्थिति मनोनुकूल रहेगी। कारोबार में वृद्धि के योग हैं। धन प्राप्ति सुगम होगी। नौकरी में चैन रहेगा। लंबे समय से रुके कार्यों में गति आएगी। धार्मिक अनुष्ठान में भाग लेने का अवसर मिल सकता है। सत्संग का लाभ मिलेगा। जल्दबाजी न करें। व्यवसाय ठीक चलेगा।

    तुलाः बुरी खबर मिल सकती है, धैर्य रखें। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। काम करने की इच्छा नहीं होगी। विवाद से क्लेश संभव है। बनते कामों में बाधा उत्पन्न होगी। मेहनत अधिक और लाभ कम रहेगा। नौकरी में कार्यभार रहेगा। घर में तनाव रह सकता है। दूसरे लोग आपसे अधिक अपेक्षा करेंगे।

    वृश्चिकः स्वास्थ्य का ध्यान रखें। उत्साह की अधिकता तथा व्यस्तता रहेगी। राजकीय बाधा दूर होगी। कारोबार ठीक चलेगा। महत्वपूर्ण निर्णय लेने में जल्दबाजी न करें। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। भाग्य अनुकूल है, लाभ लें। घर-बाहर सभी ओर से सहयोग प्राप्त होगा। प्रसन्नता रहेगी।

    धनु: स्थायी संपत्ति में वृद्धि हो सकती है। प्रॉपर्टी के कामकाज बड़ा लाभ दे सकते हैं। निवेश शुभ रहेगा। नौकरी में प्रशंसा मिलेगी। रोजगार मिलेगा। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। पार्टनरों से मतभेद दूर होंगे। जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें। स्वास्थ्य कमजोर रह सकता है। लापरवाही न करें।
    राशि फलादेश

    मकरः रचनात्मक कार्य पूर्ण व सफल रहेंगे। पार्टी व पिकनिक का आयोजन होगा। आय में वृद्धि होगी। परीक्षा व साक्षात्कार में सफलता प्राप्त होगी। व्यस्तता रहेगी। स्वादिष्ट व्यंजनों का आनंद प्राप्त होगा। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। घर-बाहर सभी ओर से सफलता तथा प्रसन्नता प्राप्त होगा।

    कुंभः विवाद को बढ़ावा न दें। किसी व्यक्ति के व्यवहार से स्वाभिमान को ठेस पहुंच सकती है। दु:खद समाचार मिल सकता है। नए कार्य में बनेंगे। बेकार बातों की तरफ ध्यान न दें। दौड़धूप अधिक होगी। नौकरी में मातहतों का सहयोग कम मिलेगा। कार्य की अधिकता रहेगी। जल्दबाजी न करें।

    मीनः मेहनत का फल पूरा-पूरा मिलेगा। यात्रा लाभदायक रहेगी। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। मित्रों का सहयोग कर पाएंगे। बड़ा काम करने का मन बनेगा। पारिवारिक सहयोग मिलेगा। आय में वृद्धि होगी। भाग्य अनुकूल रहेगा। रुके कार्य पूरे होंगे। प्रसन्नता रहेगी। किसी प्रभावशाली व्यक्ति से परिचय होगा।

  • “विश्व तंबाकू निषेध दिवस” तंबाकू के दुष्परिणामों से किया जाएगा जागरूक

    “विश्व तंबाकू निषेध दिवस” तंबाकू के दुष्परिणामों से किया जाएगा जागरूक

    कपूरथला/चन्द्र शेखर कालिया: राज्य तंबाकू नियंत्रण प्रकोष्ठ से प्राप्त दिशा-निर्देशों पर कार्रवाई करते हुए सिविल सर्जन डॉ. गुरिंदरबीर कौर ने जिले के सभी स्वास्थ्य प्रखंडों को 31 मई तक तंबाकू विरोधी गतिविधियां आयोजित करने के निर्देश दिए हैं. इस संबंध में जानकारी देते हुए सिविल सर्जन डॉ. गुरिंदरबीर कौर ने कहा कि प्रखंड के सभी वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारियों को सार्वजनिक स्थानों पर धूम्रपान और धूम्रपान करने वालों को भगाने के खिलाफ गतिविधियों को तेज करने के निर्देश दिए गए हैं।

    उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग की टीमें आम जनता और स्कूलों में छात्रों को तंबाकू के दुष्प्रभाव के बारे में जागरूक करेंगी. सिगरेट और अन्य तंबाकू उत्पाद अधिनियम-2003 को लागू करने के लिए जिले में एक विशेष अभियान चलाया जाएगा और 31 मई को विश्व तंबाकू निषेध दिवस मनाया जाएगा। उन्होंने सामाजिक संगठनों, पंचायतों और युवा मंडलों से भी इस अभियान में सहयोग करने की अपील की. इस मौके पर डीएचओ डाॅ. कुलजीत सिंह, मास मीडिया ऑफिसर राज रानी, ​​डिप्टी मास मीडिया ऑफिसर शरणदीप सिंह, बीईई रविंदर जस्सल आदि उपस्थित थे।

  • जय मां भगवती जागरण कमेटी सिंगा की ओर से विशाल जागरण करवाया

    जय मां भगवती जागरण कमेटी सिंगा की ओर से विशाल जागरण करवाया

    ऊना/सुशील पंडित: जय मां भगवती जागरण कमेटी सिंगा की ओर से विशाल जागरण करवाया जा रहा है |कमेटी के प्रधान मोनू राणा ने बताया की माता रानी का गुणगान करने के लिए मशहूर कलाकार गौरव चतरथ जालंधर वाले, नोनी कलेर ,हरपाल पाली, मणि महादेव रोपड़ वाले झांकियां दिखाएंगे |माताजी की ज्योति ज्वालाजी से लाई जाएगी माताजी की ज्योति सुबह 9:00 बजे दीक्षण कॉलेज से लाई जाएगी और झांकियां भी दिखाई जाएंगी |पहाड़ी धाम लंगर दोपहर 1:00 बजे से चलेगा | जागरण का प्रसारण यूट्यूब चैनल एचपीसी लाइव पर दिखाया जाएगा |इसमें कमेटी सदस्य राहुल शर्मा ,नितेश शर्मा, अनिल राणा प्रिंस राणा राहुल जोशी विक्रम ठाकुर पंडित तिलक राज जोशी ,शिव शर्मा, रोशन राणा ,नवदीप जोशी ,मोहित राणा ,अनमोल जोशी ,अंकित पुरी ,सनी राणा ,मोनू राणा ,रवि जोशी ,रोहित राणा ,गोपाल जोशी, चमन धीमान आदि मौजूद रहे|

  • जालंधरः कुख्यात आरोपी किंदा गिरफ्तार

    जालंधरः कुख्यात आरोपी किंदा गिरफ्तार

    जालंधर (वरुण)। थाना-2 की पुलिस ने 60 मामलों में नामजद भगौड़े सुखविदंर सिहं उर्फ किंदा पुत्र निर्मल सिंह निवासी पति गगड़ंकी जंडियाला मजकी को गिरफ्तार किया है। एसीपी निर्मल सिहं ने बताया कि पुलिस टीम ने सुखविंदर सिंह उर्फ किंदा  के खिलाफ थाना-2 में 30 मार्च को धारा 436/427/224 आईपीसी के तहत मामला दर्ज था, जो इसी मामले में भगौड़ा था।

    पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसके खिलाफ 10 थानों में 60 लड़ाई झगड़े,  हत्या के प्रयास असला एक्ट एनडीपीएस एक्ट के मामलें दर्ज हैं। थाना नूरमहल में 14, थाना सदर जालंधर 9, थाना सुल्तानपुर अमृतसर 13, थाना छेहीराटा अमृतसर -12, थाना नगरोटा जम्मू में 1, थाना कोट परबल जेल जम्मू-2, थाना बी डिविजन अमृतसर-1, थाना फिल्लौर-6, थाना सदर खन्ना-1, थाना डिविजन नंबर 2-1 में मामलें दर्ज है।