Blog

  • Phagwara News: महिला के साथ शराब व चिकन का सेवन करता फर्जी निहंग काबू, जमकर हुआ हंगामा, देखें वीडियो

    Phagwara News: महिला के साथ शराब व चिकन का सेवन करता फर्जी निहंग काबू, जमकर हुआ हंगामा, देखें वीडियो

    गाड़ी पर लगा था तरना दल दोआबा जत्थेबंदी का स्टिकर, पिस्टल कवर से चाकू बरामद

    फगवाड़ाः कपूरथला जिले के फगवाड़ा जीटी रोड पर चिकन की दुकान के बाहर स्कॉर्पियो गाड़ी में बैठकर निहंग सिंह का बाणे में बैठे फर्जी व्यक्ति को निहंग सिंहों द्वारा जमकर हंगामा किया गया। दरअसल, देर रात उक्त फर्जी निंहग सिंह महिला के साथ चिकन व शराब पी रहा था। इस मामले की जैसी ही जानकारी फगवाड़ा सिख जत्थेबंदियों को मिली तो वह तुरंत घटना स्थल पर पहुंचे। इस दौरान उसने उनके साथ हाथापाई की और किरपान निकाल पर उन पर हमला करने की कोशिश की। मामले की जानकारी देते हुए सिख जत्थेबंदी के हैप्पी ने बताया कि उन्हें दूसरे शहर से फोन आया था। इस दौरान उक्त व्यक्ति ने फोन पर बयाया कि फगवाड़ा जीटी रोड पर एक चिकन दुकान के बाहर एक स्कॉर्पियो गाड़ी खड़ी है। जिसके पर तरना दल दोआबा निहंग सिंह जत्थेबंदी का नाम लिखा हुआ है। उस गाडी में एक बाणा-धारी आदमी एक महिला के साथ मीट और शराब का सेवन कर रहा है। लोगों ने उसकी किरपान और एक नकली पिस्टल छीन लिया। देर रात 11 बजे तक चिकन की दुकान के बाहर हंगामा होता रहा। वहां पर लोगों ने उसके कपड़े उतरवा लिए नंगा गाड़ी में बैठाया। जिसको फगवाड़ा की सीख जत्थेबंदी ने पकड़ा और खूब हंगामा हुआ। जत्थेबंदियों ने कहा कि यह व्यक्ति सिखों की बदनामी कर रहा है। उन्होंने कहा कि जब वे जीटी रोड पर चिकन की दुकान पर पहुंचे तो एक महिला का साथ गाड़ी में बैठा था। जब उसे पकड़ने लगे तो उसने उन पर तलवार से हमला करने की कोशिश की। बाद में उसने नकली पिस्तोल निकाल उनको डराने की कोशिश की तो लोगों उससे किरपान और पिस्टल का कवर छीन लिया। जिसमें उसने एक तेज धार चाकू रखा हुआ था। मौके पर सिख जत्थेबंदी के लोगों ने उसने जो नीले रंग चोला पहना हुआ उतरवाया। जत्थेबंदियों ने व्यक्ति के गले में पहनी हुई छोटी किरपान को भी उतरवाया। वहा पर मौजूद लोगों की से उसकी छितर परेड भी की। काफी समय तक उसको गाड़ी में नंगा ही बिठा कर रखा। उसने अपना नाम सुरिंदर सिंह बताया उसने अपने गांव का नाम बताया जो जिला होशियारपुर में पड़ता है। हंगामा होने के बाद व्यक्ति ने कैमरे के आगे अपनी गलती की माफी भी मांगी। उसने कहा आगे से ऐसा नहीं करुंगा। जब उससे पूछा गया कि यह महिला कौन है उसके बारे में उसने कहा यह मेरी रिश्तेदार है। जब उसके बारे में महिला से पूछा गया उसने बताया उसने मुझे बसरा पैलेस के बाहर से उठाया है। मुझे इसके पास किसी महिला ने भेजा है। इसके लिए मुझे पैसे मिलने थे। वहा मौजूद लोगों ने थाना सिटी पुलिस की एसएचओ ऊषा रानी को फोन किया। उन्होंने एसआई दर्शन सिंह भट्‌टी को मौके पर भेजा दर्शन सिंह उसको और गाड़ी को थाने ले गया। वहीं पुलिस ने मौके पर माहौल को शांत करवाया। सिख जत्थेबंदी के लोगों ने कहा कि इस पर कानूनी कार्रवाई की जाए ताकि आगे से सिखों का बाणा पहन इसका कोई निरादर न कर सके। उन्होंने कहा इसने सिखों की भावनाओं को ठेस पहुँचाई है, इस पर सख्त कार्रवाई की जाए।    
  • Jalandhar News: जहरीली हवा में सांस लेने की समस्या, विदेशी मेहमानों ने DC और CMO से की शिकायत

    Jalandhar News: जहरीली हवा में सांस लेने की समस्या, विदेशी मेहमानों ने DC और CMO से की शिकायत

    जालंधर, ENS: पंजाब में लगातार जहरीली हवा से लोगों को सांस लेने की समस्या हो रही है। हालात ये है कि विदेशी मेहमान जालंधर का माहौल नहीं भांप पा रहे हैं। दरअसल, हाल ही में गुरु पर्व पर ऑस्ट्रेलिया, इटली और अमेरिका से आए मेहमान मेहितपुर के गांव बुलंदपुर में धर्मिक आयोजन में पहुंचे थे, जहां उन्होंने डिप्टी कमिश्नर और सीएमओ से सांस लेने में कठिनाई और आंखों में जलन की शिकायत की है। मेहितपुर के उधोवाल गांव स्थित दरबार श्री गुरु ग्रंथ साहिब बुलंदपुरी साहिब में 9 से 19 नवंबर तक आयोजन चल रहा है, जिसमें 40 देशों से श्रद्धालु और मेहमान भाग ले रहे हैं। शुक्रवार को जब विदेशी मेहमानों ने जिला प्रशासन को शिकायत की, उस समय जालंधर का एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 277 था। बुलंदपुरी में पिछले चार दिनों से विदेशी मेहमानों का आना जारी है। शुक्रवार को AQI 305 तक पहुंच गया। महितपुर के एसडीएम लाल विश्वास ने कहा कि जिला प्रशासन पराली जलाने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई कर सकता है, लेकिन वायु प्रदूषण अन्य कारणों से भी हो सकता है।

    इस बार उधोवाल गांव में श्री गुरु ग्रंथ साहिब बुलंदपुरी साहिब में दस दिनों तक चलने वाले आयोजन के दौरान प्रदूषण सबसे बड़ा मुद्दा बना हुआ है। जालंधर का वायु गुणवत्ता स्तर विदेशी श्रद्धालुओं को सहन नहीं हो रहा है। ऑस्ट्रेलिया, इटली और अमेरिका से आए मेहमानों को आंखों में जलन और सांस लेने में कठिनाई हुई, तो उन्होंने जिले के डिप्टी कमिश्नर और सीएमओ से मिलकर यहां के पर्यावरण को लेकर चिंता व्यक्त की। गुरुद्वारा प्रबंधक समिति ने भी डिप्टी सीएम हिमांशु अग्रवाल को लिखित शिकायत दी है। डीसी ने वायु गुणवत्ता नियंत्रण के लिए अतिरिक्त डिप्टी कमीशनर जसमीन सिंह को कार्रवाई करने का आदेश दिया है।

    जालंधर जिले में अभी तक पराली जलाने के 27 मामले दर्ज किए गए हैं, जबकि 54 से अधिक सेटेलाइट रिपोर्टों में आग लगने के केस आए हैं। कुछ मामलों की जांच जारी है। पिछले सीजन में महितपुर और आसपास के इलाकों में 48 हॉटस्पॉट चिन्हित किए गए थे। हालांकि इस बार पराली जलाने के मामले कम हैं लेकिन हवा की गुणवत्ता में सुधार नहीं आया है। AQI खराब होने का कारण आस-पास के जिलों में जल रही पराली भी हो सकती है। इस बार जालंधर पराली जलाने के मामलों में प्रदेश में 17वें नंबर पर है।

    विभागीय अधिकारी जसमीन सिंह और एसडीएम शाहकोट लाल विश्वास ने कहा कि जिला प्रशासन पराली जलाने वालों पर कानूनी कार्रवाई कर रहा है। बुलंदपुर गुरुद्वारा प्रबंधक समिति को पर्यावरण संबंधी शिकायत मिली है, लेकिन हवा में प्रदूषण का कारण सिर्फ पराली ही नहीं हो सकता, बल्कि आग लगने की घटनाएं और औद्योगिक प्रदूषण भी हो सकते हैं। इस साल जालंधर में पराली जलाने के मामले पिछले सालों की तुलना में कम हैं लेकिन प्रशासन चौकस है।

  • Punjab News: इस जिले को केंद्र का तोहफा, Delhi के लिए Vande Bharat शुरू, देखें वीडियो

    Punjab News: इस जिले को केंद्र का तोहफा, Delhi के लिए Vande Bharat शुरू, देखें वीडियो

    फिरोजपुरः केंद्र सरकार ने आज फिरोजपुर वासियों को एक अनमोल तोहफा दिया है। फिरोजपुर से सीधा दिल्ली के लिए वंदे भारत ट्रेन चलाई गई है, जिससे फिरोजपुर वासियों में काफी खुशी की लहर देखने को मिल रही है। इस वंदे भारत ट्रेन को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रेल मंत्री रवनीत बिट्टू ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

    इस मौके पर भाजपा के वरिष्ठ नेता गुरमीत सिंह सोढ़ी विशेष रूप से उपस्थित थे और उन्होंने लोगों को संबोधित करते कहा कि केंद्र सरकार द्वारा जो आज फिरोजपुर वासियों को तोहफा दिया गया है, वह फिरोजपुर वासी काफी लंबे समय से मांग कर रहे थे। केंद्र सरकार ने लोगों की सुविधाओं का खास ख्याल रखते हुए वंदे भारत ट्रेन चलाई है।

    रेलवे कर्मचारियों ने कहा कि अभी ट्रेन की टिकट बुकिंग शुरू नहीं हुई है क्योंकि यह ट्रेन आज ट्रायल रन पर निकलेगी। 10 नवंबर से इसे आम यात्रियों के लिए नियमित रूप से शुरू किया जाएगा। फिलहाल वंदे भारत फुली एयरकंडीशन ट्रेन के 7 चेयरकार कोच लगाए गए, जहां कुल 130 सीटें होगी। जिसमें 52 सीटें एग्जीक्यूटिव क्लास और 78 चेयर कार सीटें होगी। वंदे भारत पंजाब मेल से 30 मिनट पहले पहुंचेगी।

  • Punjab News: टूर्नामेंट में कबड्डी खिलाड़ी की मौत

    Punjab News: टूर्नामेंट में कबड्डी खिलाड़ी की मौत

    फतेहगढ़ साहिबः खेल जगत से एक और दुखद खबर सामने आई है। यहां कबड्डी खिलाड़ी बिट्टू बलियाल की मौत हो गई है। जानकारी के अनुसार, बीते दिन फतेहगढ़ साहिब में कबड्डी टूर्नामेंट के दौरान रेड करने के बाद बिट्टू बलियाल को दिल का दौरा पड़ गया और मैदान में ही उसने दम तोड़ दिया। कबड्डी खिलाड़ी बिट्टू बलियाल ने जिंदगी के साथ लंबा संघर्ष किया। बिट्टू बलियाल के माता-पिता और बड़े भाई की पहले ही मौत हो चुकी है।

    इसके बाद बिट्टू बलियाल बीमार रहने लगा था। बता दें कि बिट्टू बलियाल के तीन स्टंट भी पड़े हुए थे। अपनी सेहत ठीक होने के बाद अब उसने लंबे समय के बाद मैदान में वापसी की थी लेकिन परमात्मा को कुछ और मंजूर था। बिट्टू बलियाल को चाहने वाले सदमे में हैं।

  • 4 नई वंदे भारत को PM Modi ने दी हरी झंडी, 2 घंटे 40 मिनट का समय बचेगा

    4 नई वंदे भारत को PM Modi ने दी हरी झंडी, 2 घंटे 40 मिनट का समय बचेगा

    वाराणसी: प्रधानमंत्री मोदी ने उत्तर प्रदेश को चार नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों का तोहफा दिया है। पीएम मोदी ने शनिवार को वाराणसी रेलवे स्‍टेशन पर चार वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों हरी झंडी दिखाई। इनमें सबसे प्रमुख ट्रेन वाराणसी से खजुराहो वंदे भारत एक्सप्रेस है, जो काशीवासियों और पूर्वांचल के लिए एक बड़ा उपहार मानी जा रही है।

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि नई वंदे भारत एक्सप्रेस वर्तमान में चल रही विशेष ट्रेनों की तुलना में करीब 2 घंटे 40 मिनट का समय बचाएगी। इससे यात्रियों को तेज, आरामदायक और आधुनिक यात्रा का अनुभव मिलेगा। साथ ही यह ट्रेन यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल खजुराहो तक श्रद्धालुओं और पर्यटकों को सुगम पहुंच प्रदान करेगी, जिससे पर्यटन उद्योग को नया आयाम और आर्थिक गति मिलेगी।

    उन्होंने कहा कि अब तो विदेशी यात्री भी वंदे भारत को देखकर अचंभित होते हैं। वंदे भारत भारतीयों की, भारतीयों द्वारा और भारतीयों के लिए बनाई गई ट्रेन है। पीएम ने जिन ट्रेनों की शुरुआत की, वे वाराणसी से खजुराहो, फिरोजपुर-दिल्ली, एर्नाकुलम-बेंगलुरु और लखनऊ से सहारनपुर के बीच चलेंगी। वाराणसी को यह 8वीं वंदे भारत ट्रेन मिली है।

  • Punjab News: इलेक्शन इंचार्ज की गाड़ी पर पेट्रोल बम से हमला, बुरी तरह झुलसे

    Punjab News: इलेक्शन इंचार्ज की गाड़ी पर पेट्रोल बम से हमला, बुरी तरह झुलसे

    अमृतसरः तरनतारन में हो रहे उपचुनाव के मद्देनजर एक बड़ी घटना सामने आई है। दरअसल, ‘अकाली दल वारिस पंजाब जत्थेबंदी’ के इलेक्शन इंचार्ज सुखदेव सिंह पर अमृतसर हाईवे पर जानलेवा हमला किया गया। मिली जानकारी के अनुसार हमलावरों ने उनकी गाड़ी पर पेट्रोल बम से यह हमला किया है। देखते ही देखते गाड़ी में आग लग गई।

    बताया जा रहा है कि सुखदेव सिंह ने किसी तरह आग लगी गाड़ी से निकलकर अपनी जान बचाई, लेकिन इस दौरान वह आग की लपटों में झुलस गए। उन्हें तुरंत एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। वहीं घटना की शिकायत जेल में बंद सांसद अमृतपाल सिंह के पिता तरसेम सिंह को दी गई।

    जिसके बाद उन्होंने मामले की गंभीरता को देखते हुए चुनाव आयोग को शिकायत की है। उन्होंने चुनाव आयोग से इस मामले में दखल देने और निष्पक्ष जांच करने की मांग की है। तरसेम सिंह ने शक जताया है कि यह हमला उपचुनाव के संबंध में किसी विरोधी पार्टी ने करवाया गया हो सकता है। उन्होंने प्रशासन से आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की भी अपील की है।

  • Jalandhar News: Scooty को लगी भीषण आग, मचा हड़कंप, देखें वीडियो

    Jalandhar News: Scooty को लगी भीषण आग, मचा हड़कंप, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: शहर के न्यू गोपाल नगर स्थित गाजी गुल्ला रोड पर उस समय अफरा-तफरी मच गई जब प्रकाश आइसक्रीम के नजदीक खड़ी स्कूटी अचानक आग की लपटों में घिर गई। देखते ही देखते आग ने पूरी स्कूटी को अपनी चपेट में ले लिया। एक्टिवा बस्ती बावा खेल के राहुल की है। घटना में वह बाल-बाल बच गया।

    प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, घटना के वक्त स्कूटी पर सवार युवक वहीं पास में था। गनीमत रही कि युवक समय रहते नीचे उतर गया और उसकी जान बच गई। आग पर काबू पाने के लिए युवक ने पास के एक घर से पाइप लेकर आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन लपटें इतनी तेज थीं कि वह असफल रहा। इस दौरान आसपास के लोगों ने तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी।

    सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। हालांकि आग इतनी भीषण थी कि स्कूटी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। स्थानीय लोगों ने बताया कि आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट या पेट्रोल रिसाव हो सकता है। फिलहाल पुलिस और फायर विभाग ने घटना की जांच शुरू कर दी है। किसी के घायल होने की सूचना नहीं है, लेकिन स्कूटी का काफी नुक्सान हुआ है।

  • Jalandhar अस्पताल में पूर्व सरंपच की मौत, किरच से किया था हमला, परिजनों ने किया हाईवे जाम, देखें वीडियो

    Jalandhar अस्पताल में पूर्व सरंपच की मौत, किरच से किया था हमला, परिजनों ने किया हाईवे जाम, देखें वीडियो

    होशियारपुरः मुकेरियां के गांव नंगल अवाना में पूर्व सरपंच और पगड़ी संभाल जट्टा लहर के प्रैस सचिव का तेजधार हथियारों से कत्ल कर दिया गया। पूर्व सरपंच और किसान नेता की पहचान सौरभ मिन्हास उर्फ बिल्ला के रूप में हुई है। लोगों ने बताया की गांव के ही व्यक्ति ने बिल्ला पर तेजधार हथियार से 9 बार वार किया। इस घटना में वह बुरी तरह से घायल हो गया। जिसे स्थानीय लोगों की मदद से सिविल अस्पताल मुकेरियां ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार देने के बाद उसे जालंधर अस्पताल रेफर कर दिया।

    अस्पताल में देर रात 1 बजे उसने दम तोड़ दिया। परिजनों ने बताया कि सौरभ गांव में किसी काम से जा रहा था तभी गांव के ही एक अन्य व्यक्ति ने सौरभ पर किरच से हमला कर दिया। सौरभ के पेट में कई वार किए गए थे। एक के बाद एक वार करने से सौरभ बेसुध होकर जमीन पर गिर गया। इस बात से गुस्साए परिवार के सदस्यों और किसान जत्थेबंदियों ने शुक्रवार को मुकेरियां जालंधर नेशनल हाईवे जाम कर दिया। आधा घंटा लोग हाईवे पर बैठे रहे जिसके चलते लंबा जाम लग गया। परिवार सदस्यों का कहना है कि सौरभ पर हमला किसी साजिश के तहत किया गया है।

    किसान नेता ने बताया कि किसान नेता सौरभ मिन्हास का तेजधार हथियार से कत्ल कर दिया गया। इस घटना की बारीकी से जांच की जाए। अगर जांच न हुई और आरोपी गिरफ्तार न किया तो आने वाले समय में आंदोलन किया जाएगा। अभी पुलिस ने कागजी कार्रवाई की है। पुलिस ने आरोपी को पकड़ने का भरोसा दिया है। किसान नेताओं ने बताया कि सौरभ किसान यूनियन पगड़ी संभाल जट्टा लहर के प्रैस सचिव को मारने वाले को जल्दी से जल्दी पकड़ा जाएगा।

    मुकेरियां थाने के इंचार्ज दलजीत सिंह ने कहा कि पुलिस जांच कर रही है। अभी पता चला है कि आरोपी और मृतक के बीच जमीन को लेकर विवाद चल रहा था, जिसके चलते ये कत्ल हुआ है। रात 7 बजे हमें जानकारी मिली थी कि सौरभ मिनहास पर किसी ने तेजधार हथियारों से वार किया है। इनको पहले सिविल अस्पताल मुकेरियां लाया गया था जहां से जालंधर के प्राइवेट अस्पताल में रेफर किया गया लेकिन रात 1 बजे उसकी मौत हो गई। परिवार के बयान के आधार पर आरोपी से पूछताछ की जा रही है।

  • Punjab News: खंभे से बांध युवक को मारे थप्पड़ और लात घूंसे, मौत, देखें CCTV

    Punjab News: खंभे से बांध युवक को मारे थप्पड़ और लात घूंसे, मौत, देखें CCTV

    लुधियानाः युवक की पीट-पीटकर हत्या करने का मामला सामने आया है। जिसका CCTV सामने आया है। सीसीटीवी में दिख रहा है कि सुबह करीब 4:30 बजे कुछ लोग एक युवक को पकड़कर खंभे से बांधते है और फिर बेरहमी से उसकी पिटाई करते है। युवक के चेहरे पर थप्पड़ मारे गए और पेट पर लात-घूंसे बरसाए गए। लगातार मारपीट से युवक का पूरा शरीर नील पड़ गया। घटना कोचर मार्केट इलाके की है। फुटेज सामने आने के बाद पुलिस ने जांच तेज कर दी है। ACP गुरइकबाल सिंह ने बताया कि यह पूरी घटना थाना डिवीजन 5 के अंतर्गत पुलिस चौकी कोचर मार्केट के इलाके की है। पुलिस को जब तक सूचना मिली तब तक घायल युवक को अस्पताल पहुंचाया जा चुका था जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों ने बताया कि मौत का कारण अत्यधिक पिटाई से हुई आंतरिक चोटें हैं। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट कारणों का पता चल सकेगा। मृतक की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। वहीं, CCTV फुटेज और आसपास के कैमरों की मदद से पिटाई करने वालों की पहचान कर ली गई है। इनमें एक बाप-बेटे पर मामला दर्ज किया गया है। फिलहाल दोनों फरार हैं और पुलिस उनकी तलाश में लगातार दबिश दे रही है। ACP गुरइकबाल सिंह ने कहा लोगों द्वारा किसी को खंभे से बांधकर इस तरह मारना बेहद गंभीर मामला है। चाहे व्यक्ति पर कोई शक क्यों न हो कानून हाथ में लेने का अधिकार किसी को नहीं है। इसमें शामिल सभी लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
  • Punjab News: NRI मर्डर की सुलझी गुत्थी, 2 आरोपी गिरफ्तार

    Punjab News: NRI मर्डर की सुलझी गुत्थी, 2 आरोपी गिरफ्तार

    अमृतसरः देहात पुलिस ने एनआरआई के कत्ल की गुत्थी को सुलझाते हुए 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दरअसल, इटली में बसे मलकीत सिंह की हत्या के मामले में दोनों आरोपी बिक्रमजीत सिंह उर्फ बिक्रम और करण को गिरफ्तार किया गया है। यह हत्या राजासांसी अमृतसर में 6 दिन पहले फिरौती के लिए हुई थी।

    मामले की जानकारी देते हुए डीजीपी पंजाब गौरव यादव ने बताया कि देहात पुलिस ने दो आरोपियों बिक्रमजीत सिंह उर्फ बिक्रम और करण को राजासांसी, अमृतसर में इटली निवासी मलकीत सिंह की बेरहमी से की गई हत्या में शामिल होने के आरोप में गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी बिक्रमजीत सिंह आतंकवादी संगठन खालिस्तान लिबरेशन फोर्स (KLF) से जुड़ा हुआ है और उसका आपराधिक रिकॉर्ड है।

    जिस पर विस्फोटक एक्ट, हत्या का प्रयास और हथियार एक्ट के तहत मामलें दर्ज हैं। वह 2018 में राजासांसी में एक धार्मिक स्थल पर हुए ग्रेनेड हमले में भी शामिल था। प्रारंभिक जांच से पता चला है कि अपने विदेशी हैंडलरों के निर्देशों पर बिक्रमजीत ने पंजाब में सनसनीखेज अपराध किए जाने हेतु सीमा पार से अवैध हथियार प्राप्त किए थे। उन्होंने आगे बताया कि उनके पास से हथियार और कारतूस भी बरामद हुए हैं तथा पुलिस द्वारा आगे-पीछे के संबंधों की जांच के लिए पूछताछ जारी है।