Blog

  • Punjab News: Drink and Drive मुहिम के तहत Police ने काटे चालान, देखें वीडियो

    Punjab News: Drink and Drive मुहिम के तहत Police ने काटे चालान, देखें वीडियो

    लुधियानाः ड्रिंक एंड ड्राइव मुहिम के तहत ट्रैफिक पुलिस लुधियाना ने शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों पर शिकंजा कसा। इस दौरान पुलिस ने कई गाड़ियों के चालान काटे और कई गाड़ियां जब्त भी की है। वहीं कई वाहन चालकों को चेतावनी देकर छोड़ दिया। पुलिस अधिकारी का कहना है शहर में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए उनकी तरफ से समय-समय पर स्पैशल नाके लगाए जा रहे है।

    उसी लड़ी के तहत लुधियाना के घंटा घर चौक पर नाकाबंदी कर चैकिंग की गई। इस दौरान ड्रिंक एंड ड्राइव मुहिम के तहत शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों को रोका गया। जिन लोगों ने शराब पी रखी थी उनके चालान काटे गए है। कई गाड़ियों को जब्त भी किया गया है। ट्रैफिक इंचार्ज ने कहा कि पुलिस की ओर से लोगों को कई बार शराब पीकर गाड़ी न चलाने के लिए जागरूक किया गया है, बावजूद लोग नहीं सुधर रहे। जिसके तहत उन्हें आज यह कार्रवाई करने पड़ी है। उनकी कार्रवाई आगे भी ऐसे ही जारी रहेगी।

  • Jalandhar News : जेई और ड्राइवर पर हमला करने वाले ASI सहित बेटे पर मामला दर्ज

    Jalandhar News : जेई और ड्राइवर पर हमला करने वाले ASI सहित बेटे पर मामला दर्ज

    जालंधर,ens : दोआबा चौक नजदीक गुरु रामदास नगर में नगर निगम के जेई और ड्राइवर पर हमला करने वाले जीआरपी थाने में तैनात एएसआइ नरिंदर कुमार और उसके बेटे कृष्णा बागा के खिलाफ थाना आठ की पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। जानकारी के अनुसार यह मामला जेई सुनील कुमार के बयानों पर दर्ज किया है। जेई सुनील कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उन्हें वार्ड नंबर 74 के पार्षद राजेश ठाकुर ने शिकायत दी कि गुरु रामदास नगर में सीवरेज की समस्या है, जिसे ठीक करने के लिए वह गत दिनों पहले ड्राइवर हरपाल सिंह व सीवरमैन विनोद के साथ गए थे।

    सुनील कुमार ने आरोप लगाए कि वह काम कर रहे थे कि जीआरपी थाने में तैनात एएसआइ नरिंदर सिंह, बेटा व परिवार के साथ गाड़ी में उनके पास आए और चल रहे काम को बंद करके गाड़ी को साइड करने के लिए कहने लगे। उन्होंने बताया कि उनकी टीम ने पुलिस कर्मी से कहा कि पांच मिनट का काम रह गया है और वह उसे खत्म करके गाड़ी को साइड कर देंगे, लेकिन वह नहीं माने।

    इस पर बाप-बेटे ने कार से उतरकर निगम की गाड़ी को बंद करने की कोशिश की, जिसे ड्राइवर रोकने के लिए गया तो दोनों ने विरोध करते हुए ड्राइवर पर हमला कर दिया, जब वह छुड़वाने के लिए गए तो ईंट और कड़े से उन पर हमला कर दिया। इस दौरान निगम के जेई और ड्राइवर को मामूली चोटें आई। जिन्हें इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया। जांच अधिकारी एएसआई जगीर सिंह ने कहा कि आगे की जांच जारी है।

  • America के जंगलों में भारतीय युवक को मारी गोली, मौत, वीडियो वायरल

    America के जंगलों में भारतीय युवक को मारी गोली, मौत, वीडियो वायरल

    कैथलः अमेरिका सरकार द्वारा 5 फरवरी को 104 भारतीयों को डिपोर्ट किया गया। इस मामले को लेकर जहां भारतीयों के डिपोर्ट किए जाने के बाद जहां डंकी के जरिए अमेरिका जाने की पनामा के जंगलों की वीडियों सामने आ रही है, वहीं डंकी के जरिए डोंकरों द्वारा हरियाणा के युवक को गोली मारकर मौत के घाट उतारने का वीडियो भी काफी वायरल हो हो रहा है। दरअसल, अमेरिकन ड्रीम पूरा करने के लिए डंकी रूट से जाने के चक्कर में हरियाणा के कैथल के रहने वाले एक युवक की मौत हो गई। जब वह अमेरिकी बॉर्डर के करीब ग्वाटेमाला तक पहुंच गया तो डोंकरों ने उसे गोली मार दी। डोंकर उससे और रुपयों की डिमांड कर रहे थे। पिता और भाई ने कहा कि सोशल मीडिया से उन्हें पता चला कि उसकी हत्या कर दी गई। उसमें देखकर ही हमने उसकी पहचान की थी। परिजन ने ये भी बताया कि डंकी रूट से अमेरिका गए युवकों से बात की तो पता चला कि पैसे न मिलने पर डोंकर ऐसे ही गोली मार देते हैं। पनामा के जंगल में पुलिस भी नहीं आती। ऐसे लोगों की लाश भी वहीं पड़ी-पड़ी कंकाल हो जाती है। मलकीत कैथल के गांव मटौर का रहने वाला था। मलकीत के पिता सतपाल बताते हैं, ‘मैं किसान हूं। बेटे ने पॉलिटेक्निक किया था। वह अमेरिका जाकर नौकरी करना चाहता था। उसने एक एजेंट से मुलाकात की। एजेंट ने उसे कहा कि 40 लाख रुपए लगेंगे। वह उसे अमेरिका पहुंचा देगा। एजेंट ने 25 लाख एडवांस ले लिए। इसके बाद मलकीत को वैध तरीके के बजाय डंकी रूट से अमेरिका भेज दिया।’ मलकीत के भाई ने बताया कि 17 फरवरी 2023 को वह घर से निकला। शुरुआत में तो कुछ दिन उससे बातचीत होती रही। उसने बताया कि एजेंट ने उसे डंकी रूट से भेज दिया। उससे 7 मार्च 2023 के बाद कोई संपर्क नहीं हुआ। हम बहुत कोशिश करते रहे, लेकिन उससे बात ही नहीं हो सकी। इसके बाद सोशल मीडिया पर वीडियो सामने आया। इसमें एक युवक की लाश पड़ी दिख रही थी। यह लाश पनामा के जंगल (डेरियन गैप) वाले उसी डंकी रूट पर पड़ी थी, जिस पर मलकीत गया था। हमने वीडियो देखा तो उसमें जो लाश पड़ी थी, वह मलकीत की ही थी। एजेंट ने हमसे कुल 40 लाख ले लिए और बदले में हमें बेटे की लाश मिली। पिता सतपाल ने कहा कि जब एजेंट से बात की तो उसने चुप्पी ही साध ली।  
  • Police Constable के 6500 पदों पर भर्ती, जानें योग्यता

    Police Constable के 6500 पदों पर भर्ती, जानें योग्यता

    जयपुरः योग्य व बेरोजगार युवाओं के लिए गृह विभाग ने काम का बड़ा अवसर पैदा किया है। अभी हाल ही में मिली जानकारी के अनुसार राज्य के पुलिस विभाग में कॉन्स्टेबल के 6500 पदों पर भर्ती होने वाली है। गृह विभाग की मंजूरी के बाद जल्द ही नोटिफिकेशन जारी होने के साथ भर्ती प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।

    राजस्थान के पुलिस विभाग में कॉन्स्टेबल के 6500 पदों पर भर्ती रिटन टेस्ट, फिजिकल टेस्ट और डॉक्युमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर की जाएगी। रिटन टेस्ट में शॉर्टलिस्ट अभ्यर्थियों को फिजिकल टेस्ट के लिए बुलाया जायगा। फिजिकल टेस्ट क्लियर करने वाले अभ्यर्थियों को डॉक्युमेंट वेरिफिकेशन के लिए बुलाया जाएगा। उसके बाद फाइनल मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी।

    सरकार से पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती के लिए वित्तीय स्वीकृति जारी कर दी गई है। इसके साथ ही पुलिस विभाग में भर्ती और पदोन्नति बोर्ड के अतिरिक्त महानिदेशक विपिन कुमार पांडेय ने आरएसी बटालियन, जयपुर और जोधपुर पुलिस कमिश्नरेट के साथ ही प्रदेश के सभी पुलिस अधीक्षकों को लेटर भेजा है। इसमें उन्होंने जिलेवार पुलिस कॉन्स्टेबल के रिक्त (खाली) चल रहे पदों की जानकारी मांगी है।

    कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा में समान पात्रता परीक्षा (CET) सेकेंडरी लेवल पास करने वाले अभ्यर्थी ही आवेदन कर सकेंगे। पिछले दिनों कर्मचारी चयन बोर्ड ने CET का आयोजन किया था। इस परीक्षा के पात्र अभ्यर्थी ही अब भविष्य में होने वाली कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं। भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने के लिए उम्मीदवार की उम्र 18 से 28 साल होना जरूरी है। वहीं, आरक्षित श्रेणी को 28 साल से ज्यादा का होने पर भी भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने की छूट दी जाएगी।

  • Jalandhar News: 15.25 लाख की धोखाधड़ी के आरोप में Badminton Player और उसके भाई पर FIR

    Jalandhar News: 15.25 लाख की धोखाधड़ी के आरोप में Badminton Player और उसके भाई पर FIR

    जालंधरः धोखाधड़ी के आरोप में इंटरनेशनल बैडमिंटन खिलाड़ी सचिन रत्ती और उनके भाई गगनदीप रत्ती वासी वीनस अपार्टमेंट, लाजपत नगर के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। रत्ती बंधुओं पर साजिश के तहत पेपर व्यापारी विनोद कौशल के साथ धोखाधड़ी करते बैडमिंटन रैकेट मंगवाने के नाम पर 15.25 लाख रुपए ठगने के आरोप है। वहीं इंटरनेशनल बैडमिंटन खिलाड़ी व रेलवे अधिकारी सचिन रत्ती का कहना है कि उनका केस से कोई लेना-देना नहीं है। मेरी छवि को धूमिल करने की कोशिश की जा रही है।

    पुलिस को दिए बयान में विज नगर के विनोद कुमार कौशल (58) ने आरोप लगाया था कि रत्ती ने उसे कहा था कि वे दिल्ली की एक बड़ी स्पोर्ट्स कंपनी को जानते हैं। उनके रैकेट बहुत अच्छे होते हैं। कंपनी की एक महिला अधिकारी से उनकी बात तक करवाई थी। सैंपल के तौर पर एक डिब्बा रैकेट का दिया था। करीब 32 लाख रुपए रत्ती ने भाई के खाते में लिए थे। काफी समय बीत जाने के बाद उसे रैकेट नहीं दिलवाए, जिसके बाद पैसे को लेकर उनका विवाद शुरू हो गया था। कौशल ने कहा कि समझौते के दौरान आधी रकम लौटा दी थी, लेकिन अब 15.25 लाख रुपए देने में आनाकानी कर रहे थे। पैसे न मिलने के कारण व्यापारी ने पुलिस में शिकायत कर दी थी। जांच के बाद रत्ती बंधुओं के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

  • Delhi Result LIVE: केजरीवाल-आतिशी और मनीष सिसोदिया ने बनाई बढ़त

    Delhi Result LIVE: केजरीवाल-आतिशी और मनीष सिसोदिया ने बनाई बढ़त

    नई दिल्लीः दिल्ली विधानसभा के चुनावीं नतीजों में एक बार फिर से बड़ा उल्टफेर देखने को मिला है। शुरुआती रुझानों में जहां बीजेपी को बढ़त मिली है। वहीं, आम आदमी पार्टी के केजरीवाल, सीएम आतिशी और मनीष सिसोदिया ने बढ़त बना ली है, जिसके बाद एक बार फिर से उल्टफेर देखनें को मिला है। मिली जानकारी के अनुसार मनीष सिसोदिया 2688 वोटों से आगे चल रहे है, जबकि अरविंद केजरीवा 7949 वोटों से आगे चल रहे है।

    रुझानों में भाजपा 39 सीट और आम आदमी पार्टी 30 सीटों पर आगे चल रही है। कांग्रेस को 1 सीट पर बढ़त है। यानी रुझानों में भाजपा बहुमत का आंकड़ा पार कर चुकी है। चुनाव आयोग ने 69 सीटों के रुझान जारी किए हैं। इसके मुताबिक, भाजपा 42 और AAP 27 सीटों पर आगे है। EC के मुताबिक भी रुझानों में भाजपा को बहुमत मिल रहा है।

    बता दें कि दिल्ली में 5 फरवरी को 70 सीटों पर 60.54% मतदान हुआ था। 14 एग्जिट पोल आए। 12 में भाजपा और 2 में केजरीवाल की सरकार बनने का अनुमान जताया गया। दोपहर 12 बजे तक दिल्ली में किसकी सरकार बनेगी, यह साफ हो जाएगा।

  • Jalandhar News : संदिग्ध परिस्थितियों में खेत में मिला युवक का शव

    Jalandhar News : संदिग्ध परिस्थितियों में खेत में मिला युवक का शव

    गोराया : संदिग्ध परिस्थितियों में युवक का शव मिलने का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान सुखप्रीत सिंह उर्फ सुखी पुत्र जागीर सिंह निवासी गांव जजा खुर्द थाना फिल्लौर के तौर पर हुई है। जानकारी के अनुसार गोराया के गांव कमालपुर की नहर के पास से एक युवक का शव मिला है। जिसे राहगीर ने देखा जिसके बाद इसकी सूचना किसान को दी, किसान ने सूचना पुलिस चौकी धुलेता के अधिकारियों को दी।

    सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे पुलिस कर्मचारियों ने मृतक युवक से एक कॉपी और फोन बरामद हुआ। कापी से गांव फलपोता का पता लिखा हुआ था। मृतक युवक की पहचान सुखप्रीत सिंह के तौर पर हुई है। पारिवारिक सदस्य सिमरन कौर और उसके जीजा तलविंदर सिंह ने बताया सुखप्रीत वीरवार को घर से दवाई लेने के अपने नानका गांव फलपोता में गया था। लेकिन वह घर वापिस नहीं आया।

    जिसके बाद अब उन्हें सूचना मिली कि उसका शव मिला है। पीड़ित परिवार ने कहा कि उसका शव नहर के पास खेत में पड़ा मिला है। उन्होंने कहा कि यह पूरा मामला संदिग्ध है। परिवार ने पुलिस से जांच कर इंसाफ की मांग की है। चौकी इंचार्ज सुभाष कुमार ने कहा कि मृतक युवक के शव का पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सौंप दिया है। इस मामले की जांच की जा रही है।

  • Punjab News: श्री दरबार साहिब परिसर में SGPC ने कर्मियों को लेकर किया आदेश जारी, देखें वीडियो

    Punjab News: श्री दरबार साहिब परिसर में SGPC ने कर्मियों को लेकर किया आदेश जारी, देखें वीडियो

    अमृतसरः सचखंड श्री हरमंदिर साहिब की व्यवस्थाओं को और सुचारु रूप से चलाने के लिए सचखंड श्री हरमंदिर साहिब के प्रबंधक भगवंत सिंह झंगेरा ने SGPC कर्मियों को लेकर आदेश जारी किए है। दरअसल, ड्यूटी के दौरान मोबाइल फोन के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगा दिया है। श्री हरमंदिर साहिब के प्रबंधक भगवंत सिंह के हस्ताक्षर से पर्यवेक्षण अधिकारियों व पर्यवेक्षकों को भेजे गये पत्र संख्या 5152 के तहत दिये गये आदेश में कर्मचारियों को समय पर अपनी ड्यूटी शुरू करने का निर्देश दिए गए।

    उन्होंने कहा कि सचखंड श्री हरमंदिर साहिब के अधिकारियों और कर्मचारियों के समय पर ड्यूटी पर नहीं पहुंचने की शिकायतें मिल रही थीं। उपरोक्त कर्मचारियों द्वारा नियमित रूप से वर्दी न पहनने के संबंध में प्राप्त शिकायतों के दृष्टिगत भी यह निर्देश दिये गए हैं कि भविष्य में श्री हरमंदिर साहिब और अन्य धार्मिक स्थानों पर ड्यूटी के दौरान सभी कर्मचारी वर्दी में रहेंगे।

    कर्मचारियों को बिना वर्दी के ड्यूटी नहीं करने की आज्ञा दी जाएगी। आदेश में स्पष्ट किया गया है कि एसजीपीसी इंस्पेक्टरों और उड़न दस्ते की चेकिंग के दौरान यदि कोई कर्मचारी मोबाइल फोन सुनता पाया गया तो उसके खिलाफ मौके पर ही विभागीय कार्रवाई की जाएगी। यदि कर्मचारी नेम प्लेट नहीं लगाएगा तो सख्त कार्रवाई भी की जाएगी। यह ध्यान देने योग्य है। हर साल अप्रैल माह से प्रमोशन मिलता है, अगर कोई अधिकारी या कर्मचारी गलती करता है तो प्रमोशन रोका जा सकता है।

  • Delhi Election Live: इस सीट पर कांटे की टक्कर, पूर्व CM अरविंद केजरीवाल 250 वोटों से आगे

    Delhi Election Live: इस सीट पर कांटे की टक्कर, पूर्व CM अरविंद केजरीवाल 250 वोटों से आगे

    नई दिल्लीः दिल्ली विधानसभा चुनाव के रुझान आना शुरू हो गए हैं। इस बार दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों में से एक ‘नई दिल्ली’ सीट सबसे हॉट सीट मानी जा रही है। यहां मुकाबला पूर्व उपमुख्यमंत्री और दो पूर्व सीएम के बेटों के बीच हैं। यहां आम आदमी पार्टी से खुद अरविंद केजरीवाल उम्मीदवार हैं।

    वहीं बीजेपी से प्रवेश वर्मा और कांग्रेस से संदीप दीक्षित मैदान में हैं। नई दिल्ली विधानसभा सीट पर बीजेपी और आम आदमी पार्टी के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है।चुनाव आयोग के रुझानों के मुताबिक आप पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल नई दिल्ली सीट से 254 वोटों से आगे चल रहे हैं। जबकि बीजेपी के प्रवेश वर्मा पहले लगातार लीड बनाए हुए थे लेकिन अब पिछड़ गए।

  • Jalandhar News: नशे को लेकर 5 गांवों ने बनाई महापंचायत, 8 काबू, देखें वीडियो

    Jalandhar News: नशे को लेकर 5 गांवों ने बनाई महापंचायत, 8 काबू, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: नशे के खात्में के लिए 5 गांवों ने मिलकर महापंचायत बनाई है। जो दिन-रात को गांवों में ठीकरी पहरा दे रहे हैं। जिनमें गांव दयालपुर, कुदोवाल, भीखानंगर, मल्लियां और धीरपुर की पंचायतें शामिल है। वहीं गांव के सरपंचों ने चेतावनी देते कहा कि अगर कोई भी नशे बेचने वाला गांव में शामिल होता है तो उन्हें बख्शा नहीं जाएगा। नौजवानों को नशे से दूर रखने के लिए लगातार गांव में बड़े स्तर पर काम किया जा रहा है, ताकि कोई भी नशा गांव में दाखिल न हो सके।

    वहीं उन्होंने कहा कि वह पुलिस की नशा मुक्ति अभियान में भी अपना पूरा सहयोग देंगे। वहीं इसकी ग्राउंड रिपोर्ट के लिए हमारी टीम आज वहां पर पहुंची। उस समय गांव के लोगों की तरफ से गांव कुद्दोवल के बाहर नशा तस्करों व लूटपाट करने वालों के खिलाफ पहरा दे रहे थे। इस दौरान आधे घंटे के बीच 15 से ज्यादा लोगों को रोक कर तलाशी ली तो उनमें से 8 लोग नशे और लूटपाट से जुड़े हुए थे। हमारी टीम के साथ बात करते हुए गांव वासियों ने बताया कि पिछले काफी समय से उनके गांव में लूटपाट और चोरी की वारदातें बढ़ती ही जा रही थी।

    इसी दौरान लोहड़ी के दिन उनके गांव में बच्चे लोहड़ी मांगने के लिए आए थे। तभी नशे में धोखा लुटेरे उनसे मांगे हुए पैसे और उनके दाने लूटकर फरार हो गए थे। तब से पांच गांव की पंचायत ने मिलकर नशा तस्कर और लूट पाट वालों के खिलाफ अभियान चलाने का फैसला लिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि सभी लोग इकट्ठा होकर अलग-अलग समय पर अलग जगह पर ओचक नाका लगाकर अभियान को अंजाम देते हैं। जब भी कोई व्यक्ति गांव के पास से गुजरता है या फिर गांव के अंदर आता है तो शक के आधार पर रोक कर उनसे पूछताछ की जाती है। कौन से आईडी कार्ड मांगा जाता है और अगर कोई तसल्ली बख्श जवाब ना दे सके तो उनकी तलाशी भी ली जाती है।

    वहीं उन्होंने बताया कि बीते दिन उनके नाके बंदी दौरान दो बाइक पर सवार होकर आए चार युवकों को रोककर तलाशी ली तो उनसे तेजधार हथियार बरामद हुए थे। उनसे अभी पूछताछ कर ही रहे थे कि पीछे से एक पार्सल डिलीवरी बॉय आया और उसने बताया कि एक महीने पहले उक्त लुटेरों ने उनसे मोबाइल और कैश लूटा था। तभी उन्होंने उक्त लुटेरों को थाना करतारपुर की पुलिस को मौके पर बुलाकर उनके हवाले कर दिया। वही गांव का शिव ने बताया कि इस अभियान के तहत थाना करतारपुर की पुलिस और डीएसपी करतारपुर का काफी सहयोग मिल रहा है। जब भी वह कोई संदेश को पकड़ते हैं या फिर उन्हें उनकी मदद की जरूरत होती है तो पुलिस एक ही कॉल पर उनके पास पहुंच जाती है।