Blog

  • पंजाबः 26 तक बंद रहेंगे स्कूल, शिक्षा मंत्री हरजोत बैंस ने किया ऐलान

    पंजाबः 26 तक बंद रहेंगे स्कूल, शिक्षा मंत्री हरजोत बैंस ने किया ऐलान

    चंडीगढ़ः पंजाब में बाढ़ के हालात को देखते हुए सभी स्कूल 26 अगस्त तक बंद कर दिए गए हैं। राज्य के शिक्षा मंत्री हरजोत बैंस ने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी। मंत्री हरजोत बैंस ने लिखा-” हिमाचल प्रदेश और पंजाब के अलग-अलग जिलों में भारी बारिश की वजह से बाढ़ आ गई है। इसे ध्यान में रखते हुए पंजाब सरकार ने बच्चों की सुरक्षा के मद्देनजर स्कूल बंद करने का फैसला लिया है। पंजाब के सभी सरकारी, एडेड, मान्यता प्राप्त और प्राइवेट स्कूल को आज यानी 23 अगस्त से 26 अगस्त तक तुरंत प्रभाव से बंद कर दिया गया है।

    हिमाचल प्रदेश में बारिश की वजह से भाखड़ा और पौंग डैम से पानी छोड़ा जा रहा है। इससे ब्यास और सतुलज नदी उफान पर हैं। इस वजह से राज्य के गुरदासपुर, होशियारपुर, तरनतारन, फिरोजपुर, जालंधर, मोगा, रूपनगर, कपूरथला, नवांशहर यानी कुल 9 जिले बाढ़ की चपेट में हैं।

  • कनाडा जाने वाले भारतीयों का सपना हो सकता चकनाचूर, जाने मामला

    कनाडा जाने वाले भारतीयों का सपना हो सकता चकनाचूर, जाने मामला

    नई दिल्ली : कनाडा सरकार के एक फैसले से भारतीयों के कनाडा जाने के सपना चकनाचूर हो सकता है। दरअसल कनाडा इस समय आवास संकट से जूझ रहा है। यहां आबादी तो बहुत है लेकिन रहने के लिए घर कम हैं, जिसकी वजह से घरों की कीमतें काफी बढ़ गई हैं। कनाडा की सरकार बढ़ते आवास संकट से निपटने के लिए अंतरराष्ट्रीय छात्रों की संख्या सीमित करने पर विचार कर रही है, जो प्रधान मंत्री जस्टिन ट्रूडो की नई कैबिनेट के मुख्य लक्ष्यों में से एक है। देश ने 8,00,000 से अधिक अंतर्राष्ट्रीय छात्रों का स्वागत किया। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक पिछले साल 2022 में छात्रों को जारी किए गए 5,49,570 स्टडी परमिट में से 2,26,000 भारतीयों को दिए गए थे।
    आवास, बुनियादी ढांचा और समुदाय मंत्री सीन फ्रेजर ने यह पूछे जाने पर कि क्या अंतर्राष्ट्रीय छात्रों पर कोई सीमा लगाई जा सकती है, पर कहा कि “मुझे लगता है कि यह उन विकल्पों में से एक है जिन पर हमें विचार करना है। फ्रेजर ने संवाददाताओं से कहा, “सरकार ने अभी तक कोई निर्णय नहीं लिया है।” मुझे लगता है कि हमें यहां कुछ गंभीरता से सोचने की जरूरत है। आधिकारिक आंकड़े बताते हैं कि दस वर्षों में विदेशी छात्रों की संख्या दोगुनी से भी अधिक हो गई है। कनाडा अंतर्राष्ट्रीय छात्रों के लिए एक लोकप्रिय गंतव्य है क्योंकि वर्क परमिट प्राप्त करना अपेक्षाकृत आसान है। कई छात्र पैसे कमाने और बेहतर जीवन जीने के लिए पढ़ाई के बहाने कनाडा आते हैं।
  • भारी बारिश के अलर्ट को लेकर 2 दिन बंद रहेंगे स्कूल

    भारी बारिश के अलर्ट को लेकर 2 दिन बंद रहेंगे स्कूल

    शिमलाः प्रदेश में बारिश के अलर्ट के बीच बुधवार को सरकारी व निजी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे। मंगलवार को जिला शिमला, मंडी, हमीरपुर व बिलासपुर के उपायुक्त ने अवकाश के संबंध में आदेश जारी किए। इसके अलावा जिला कांगड़ा में इंदौरा प्रशासन ने 24 अगस्त तक बाढग़्रस्त मंड एरिया के स्कूल-कॉलेज व आंगनबाड़ी केंद्रों को दो दिन बंद रखने का निर्णय लिया है। वहीं, जिला सोलन के अर्की उपमंडल के सभी सरकारी व निजी स्कूलों के पांचवीं कक्षा तक के बच्चों को दो दिन के अवकाश के आदेश जारी कर दिए गए हैं। बुधवार व वीरवार को 5वीं कक्षा तक के बच्चे स्कूल नहीं आएंगे, हालांकि स्कूल स्टाफ को अपनी ड्यूटी यथावत देनी होगी। इसके अतिरिक्त नालागढ़ उपमंडल में सभी स्कूलों को दो दिन के लिए बंद रखने के आदेश जारी किए गए हैं। वहीं, कसौली उपमंडल में दो स्कूलों को बंद रखने के आदेश हुए हैं।

    जिला शिमला के सभी उपमंडलों में स्कूल, कॉलेज, आंगनबाड़ी, वोकेशनल ट्रेनिंग सेंटर बारिश के अलर्ट को देखते हुए 23 और 24 अगस्त को बंद रहेंगे। यह आदेश उपायुक्त शिमला आदित्य नेगी ने जारी किए।देर शाम उपायुक्त मंडी अरिंदम चौधरी ने भी बारिश के अलर्ट को देखते हुए मंडी जिला के सभी शिक्षण संस्थानों को दो दिन बंद रखने के आदेश जारी किए हैं। इसके अलावा जिला बिलासपुर में सभी शिक्षण संस्थानों को 23 अगस्त को बंद रखने का आदेश दिया गया है। बिलासपुर में बारिश के अलर्ट को देखते हुए उपायुक्त बिलासपुर आबिद हुसैन ने एक दिन के लिए सभी शिक्षण संस्थान बंद करने के आदेश जारी किए हैं। उपमंडल कांगड़ा, धर्मशाला, देहरा, ज्वालामुखी के अंतर्गत आने वाले सभी शिक्षण संस्थान बुधवार को बंद रहेंगे। भारी बारिश की चेतावनी को देखते हुए 23 अगस्त को सभी शिक्षण संस्थानों को बंद रखने के आदेश जारी किए गए हैं।

  • होटल पर आसमानी बिजली गिरने से हुआ भारी नुकसान

    होटल पर आसमानी बिजली गिरने से हुआ भारी नुकसान

    सुंदरनगरः हिमाचल में बारिश के कारण हो रही तबाही थमने का नाम नहीं ले रही। देर रात सुंदरनगर के नौलखा में हुई मूसलाधार वर्षा के बीच होटल रूप पर आसमानी बिजली गिरने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि घटना रात करीब डेढ़ बजे हुई। इस दौरान आसमानी बिजली गिरने से होटल के एक भाग में आग लग गई। बिजली गिरने के बाद तुरंत दमकल विभाग को सूचना दी जिन्होंने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। बताया जा रहा है कि बिजली गिरने से होटल मालिक को 20 लाख के करीब का नुकसान हुआ है। हालांकि किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है।

    देखते ही देखते आग फैलते हुए होटल के स्टोर तक पहुंच गई। स्टोर में आग ने तांडव मचाते हुए वहां होटल और विवाह में प्रयोग में आने वाले सामान के अतिरिक्त काफी संख्या में रखे गए सामान को चपेट में ले लिया और सारा सामान जलकर राख हो गया। होटल के कर्मचारियों ने पता चलते ही सूचना होटल मालिक सुरेश ठाकुर को देने के साथ दमकल विभाग को भी दी। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम ने कार्रवाई करते हुए आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक अधिकांश सामान राख हो चुका है।

    होटल मालिक सुरेश ठाकुर ने बताया कि आग लगने से करीब 20 लाख रूपये नुक सान की संभावना है। स्टोर में रखा सामान और होटल का आधा भाग पूरी तरह जल चुका है। हिमाचल के कई जिलों में मूसलाधार बारिश हो रही है जिसके चलते जगह-जगह भूस्खलन हुआ है। चक्की मोड़ के पास भूस्खलन होने से चंड़ीगढ़ शिमला नेशनल हाईवे को बंद कर दिया गया है। वहीं शिमला और मंडी में दो दिन स्कूल और कॉलेज बंद रहेंगे। मौसम विभाग ने प्रदेश में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। बद्दी में बालद नदी पर बना पुल टूट गया है।

  • ਪੰਜਾਬ : ਤਿਰੰਗੇ ਝੰਡੇ ਦੀ ਬੇਅਦਬੀ ਦਾ ਮਾਮਲਾ ਆਇਆ ਸਾਮਣੇ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਪੰਜਾਬ : ਤਿਰੰਗੇ ਝੰਡੇ ਦੀ ਬੇਅਦਬੀ ਦਾ ਮਾਮਲਾ ਆਇਆ ਸਾਮਣੇ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਪਠਾਨਕੋਟ : 76 ਸਾਲ ਹੋ ਚੁਕੇ ਨੇ ਭਾਰਤ ਦੇਸ਼ ਦੀ ਅਜਾਦੀ ਨੂੰ ਓਥੇ ਹੀ ਸਾਡੇ ਤਿਰੰਗੇ ਝੰਡੇ ਨੂੰ ਪੂਰੇ ਸਨਮਾਨ ਨਾਲ ਪੂਰੇ ਭਾਰਤ ਦੇਸ਼ ਵਿਚ ਲੇਹਰਾਇਆ ਜਾਂਦਾ ਹੈ ਜੇ ਗੱਲ ਕਰਿਆ 15 ਅਗਸਤ ਦੀ ਜਾ 26 ਜਨਵਰੀ ਦੀ ਓਥੇ ਹੀ ਸਾਡੇ ਹਰ ਇਕ ਭਾਰਤ ਦੇਸ਼ ਦੇ ਨਾਗਰਿਕ ਇਸ ਝੰਡੇ ਅਗੇ ਸਲਾਮੀ ਦਿੰਦੇ ਹੋਏ ਆਪਣਾ ਸਿਰ ਜ਼ੁਕਾਉਦੇ ਹਨ ਦੂਜੇ ਪਾਸੇ ਜੇ ਗਲ ਕਰੀਏ ਤਾ ਇਕ ਮਾਮਲਾ ਪਠਾਨਕੋਟ ਦੇ ਭੜੋਲੀ ਖੁਰਦ ਦੀ ਇਕ ਵੀਡੀਓ ਸਾਮਣੇ ਆਈ ਹੈ। ਜਿਥੇ ਇਕ ਔਰਤ ਵਲੋਂ ਤਿਰੰਗੇ ਝੰਡੇ ਦੀ ਬੇਅਦਬੀ ਸਾਮਣੇ ਆਈ ਹੈ। ਜਦੋ ਸਾਡੀ ਗਲ ਸ਼ਿਵ ਸੈਨਾ ਦੇ ਆਗੂ ਸ਼ਿਵ ਸੈਨਾ ਟਕਸਾਲੀ ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਯੁਵਾ ਪ੍ਰਧਾਨ ਵਿੰਨੀ ਵਰਮਾ ਨਾਲ ਗੱਲ ਹੋਈ,

    ਤਾ ਉਹਨਾਂ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਅਸੀਂ ਇਕ ਭਾਰਤ ਦੇਸ ਦੇ ਨਾਗਰਿਕ ਹੈ ਅਸੀਂ ਪਾਕਿਸਤਾਨ ਵਿਚ ਨਹੀਂ ਰਹਿੰਦੇ ਜੋ ਵਤੀਰਾ ਪਾਕਿਸਤਾਨ ਵਰਗੇ ਹਾਲਾਤ ਪੰਜਾਬ ਵਿਚ ਬਣ ਰਹੇ ਨੇ। ਇਕ ਜਮੀਨੀ ਵਿਵਾਦ ਦੇ ਚਲਦੇ ਤਿਰੰਗੇ ਝੰਡੇ ਨੂੰ ਪੁਟਕੇ ਜਮੀਨ ਉਪਰ ਸੁਟਿਆ ਗਿਆ ਹੈ। ਸਿਵ ਸੈਨਾ ਵਿੰਨੀ ਵਰਮਾ ਨੇ ਕੜੀ ਨਿਧਿਆ ਕਰਦੇ ਹੋਏ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਜਿਹੜੇ ਲੋਗ ਓਥੇ ਮੁਕ ਦਰਸ਼ਕ ਵਾਂਗੂ ਓਥੇ ਮੌਜੂਦ ਸੀ, ਹੋਰ ਜਿੰਨੇ ਵੀ ਤਿਰੰਗੇ ਝੰਡੇ ਦਾ ਅਪਮਾਨ ਕੀਤਾ ਹੈ, ਹੋਰ ਉਹਨਾਂ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਡੀ ਐਸ ਪੀ ਸਿਟੀ ਨੂੰ ਇਕ ਦਰਖ਼ਾਸਤ ਦਿਤੀ ਜਾਵੇਗੀ ਓਰ ਇਹਨਾਂ ਲੋਕਾਂ ਉਪਰ ਕਾਰਵਾਈ ਦੀ ਮੰਗ ਕੀਤੀ ਹੈ

  • पंजाबः राखी से पहले घर में छाया मातम, इकलौते भाई की हुई मौत

    पंजाबः राखी से पहले घर में छाया मातम, इकलौते भाई की हुई मौत

    लुधियाना: जिले में राखी के त्योहार से पहले घर में मातम छा गया। दरअसल, दर्दनाक सड़क हादसे में दो बहनों के इकलौते भाई की मौत हो गई। मिली जानकारी के मुताबिक देर रात खन्ना-मालेरकोटला रोड पर चीमा चौक के पास महिंद्रा पिकअप और बाइक की भीषण टक्कर हो गई। इसी बीच बाइक सवार युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान 24 वर्षीय साहिल के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि मृतक 2 बहनों का इकलौता भाई था। बताया जा रहा हैकि साहिल अपनी मोटरसाइकिल से घर जा रहा था।

    उसके पीछे एक और नौजवान उसी सड़क पर आ रहा था। इसी दौरान गलत साइड से आ रही एक महिंद्रा गाड़ी ने साहिल के मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। गाड़ी की रफ्तार इतनी तेज थी कि ड्राइवर का गाड़ी पर कंट्रोल नहीं रहा और मोटरसाइकिल को टक्कर मारने के बाद यह पलट गई। इस बीच ड्राइवर को भी चोटें आईं। डॉक्टर नवदीप जस्सल ने बताया कि साहिल की हालत बेहद नाजुक थी। उसे फर्स्ट एड दी गई। खून का बहना रोका गया और फिर उसे हायर सेंटर रेफर किया गया, लेकिन वहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

    परिवार में साहिल की मां और 2 बहनें हैं। पिता की पहले ही मौत हो गई थी। साहिल परिवार का इकलौता सहारा था। सैमसंग कंपनी में प्रमोटर की जॉब करता था। बताया जा रहा है कि साहिल विदेश जाने की तैयारी कर रहा था। मंगलवार रात को दोस्तों के साथ पार्टी में गया था। देर रात खन्ना से अपनी बाइक पिक करके घर जा रहा था। रास्ते में हादसे का शिकार हो गया।

  • पंजाब : तेज बरसात के कारण सिविल अस्पताल में भरा पानी, देखें वीडियो

    पंजाब : तेज बरसात के कारण सिविल अस्पताल में भरा पानी, देखें वीडियो

    पठानकोट : पहाड़ों में हो रही लगातार तेज बरसात की वजह से जहां पूरे पंजाब कई जगहों पर पानी ही पानी ही नजर आ रहा है। बीती रात हुई तेज बरसात की वजह से पठानकोट सिविल अस्पताल में बाढ़ जैसी स्थिति देखने को मिली। आलम ये था कि बरसात का पानी सिविल अस्पताल के वार्डो तक पहुंच गया। जिस वजह से अस्पताल प्रशासन को मरीजों को पहली मंजिल पर शिफ्ट करना पड़ा। इस समय स्थिति नियंत्रण में है और अस्पताल में सफाई का काम जोरों से चल रहा है।

    सिर्फ सिविल अस्पताल में ही पानी नजर नही आ रहा, बल्कि अस्पताल के सामने से गुजर रही पूरी सड़क पर पानी ही पानी नजर आ रहा है। जिस कारण आने जाने वाले लोगों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इस बारे में स्थानीय लोगों ने कहा कि अचानक रात को अस्पताल में पानी भर गया। जिस कारण काफी दिक्कत हुई। वही एस.एम.ओ ने कहा कि मरीजों को पहली मंजिल में शिफ्ट करवा दिया गया है।

  • पंजाबः 41 किलो हेरोइन सहित 3 तस्कर गिरफ्तार

    पंजाबः 41 किलो हेरोइन सहित 3 तस्कर गिरफ्तार

    अमृतसरः पाकिस्तान नापाक मनसूबों को अंजाम देने से बाज नहीं आ रहा है। एक बार फिर उसने भारत में नशीला पदार्थ भेजने का प्रयास किया, लेकिन सुरक्षा बलों ने पाकिस्तान के गलत इरादों पर पानी फेर दिया है। पंजाब पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने देर रात 3 तस्करों को गिरफ्तार कर उनके पास 41 किलो हेरोइन बरामद की है। हेरोइन की यह बड़ी खेप पाकिस्तान से भारत पहुंची थी। तीनों तस्कर यह खेप किसी को देने जा रहे थे। बताया जा रहा है कि आरोपी अमृतसर के रमदास क्षेत्र के रहने वाले हैं।

    एसटीएफ के एआइजी प्रेस कॉन्फ्रेंस में इस संबंधी विस्तृत जानकारी देंगे। उल्लेखनीय है कि फिरोजपुर व अमृतसर में अगस्त में पाकिस्तान से आई 150 किलो से अधिक हेरोइन बरामद की जा चुकी है। पंजाब पुलिस की काउंटर इंटेलिजेंस ने फिरोजपुर में 6 अगस्त को सतलुज के जरिये पाकिस्तानी तस्करों द्वारा भेजी गई 77 किलो हेरोइन व हथियारों के जखीरे के साथ सहित 4 भारतीय तस्करों को गिरफ्तार किया था। बीएसएफ व काउंटर इंटेलिजेंस ने संयुक्त अभियान चलाकर फिरोजपुर में ही 20 अगस्त की रात सतलुज दरिया में तैर कर पाकिस्तान से आए तस्करों को 29 किलो हेरोइन सहित पकड़ा था।

  • ਪੰਜਾਬ : ਆਮ ਆਮਦੀ ਪਾਰਟੀ ਦੇ ਦੋ ਧੀਰਾ ਚ ਹੋਈ ਲੜਾਈ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਪੰਜਾਬ : ਆਮ ਆਮਦੀ ਪਾਰਟੀ ਦੇ ਦੋ ਧੀਰਾ ਚ ਹੋਈ ਲੜਾਈ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਫਿਰੋਜ਼ਪੁਰ :  ਆਮ ਆਮਦੀ ਪਾਰਟੀ ਦੇ ਦੋ ਧੀਰਾ ਵਿੱਚ ਆਪਸ ਵਿੱਚ ਲੜਾਈ ਦਾ ਮਾਮਲਾ ਸਾਮਨੇ ਆਇਆ ਹੈ। ਸਰਹਦੀ ਪਿੰਡ ਹੁਸੈਣੀ ਵਾਲਾ ਦੀ ਸੋਸਾਇਟੀ ਵਿੱਚ ਤਰਪਾਲਾਂ ਅਤੇ ਫ਼ੀਡ ਦੀ ਵੰਡ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਲੜਾਈ ਹੋਣ ਦਾ ਮਾਮਲਾ ਵੀਡੀਓ ਸ਼ੋਸ਼ਲ ਮੀਡਿਆ ਤੇ ਬੜੀ ਤੇਜੀ ਨਾਲ ਵਾਇਰਲ ਹੋ ਰਹੀ ਹੈ । ਜਿਸ ਵਿਚ ਦੇਖਦੇ ਹੀ ਦੇਖਦੇ ਲੜਾਈ ਏਨੀ ਵੱਧ ਜਾਂਦੀ ਹੈ ਕਿ ਦੋ ਧਿਰਾਂ ਆਪਸ ਵਿਚ ਇਕ ਦੂਸਰੇ ਨਾਲ ਹੱਥੋਂ ਪਾਈ ਤੇ ਉਤਰ ਆਈਆਂ।

    ਸੂਤਰਾਂ ਤੋਂ ਮਿਲੀ ਜਾਣਕਾਰੀ ਮੁਤਾਬਿਕ ਇਹ ਲੜਾਈ ਸੋਸਾਇਟੀ ਵਲੋਂ ਵੰਡਿਆਂ ਜਾ ਰਹੀਆਂ ਤਰਪਾਲਾਂ ਅਤੇ ਫੀਡ ਦੀ ਵੰਡ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਹੋਈ ਹੈ। ਇਸ ਦੌਰਾਨ ਕੁਝ ਵਿਆਕਤੀ ਨੂੰ ਸੱਟਾ ਲੱਗੀਆ ਹਨ।

  • इस जिले में टमाटर लूटने की लोगों में मची होड़, SP ने दिए ये निर्देश, देखें वीडियो

    इस जिले में टमाटर लूटने की लोगों में मची होड़, SP ने दिए ये निर्देश, देखें वीडियो

    टीकमगढ़ः मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ शहर से 4 किमी दूर सिद्धपुरा गांव के पास सड़क किनारे पड़े टमाटरों को लूटने के लिए होड़ मच गई। सुबह जब गांव के लोग शौच के लिए निकले तो बड़ी मात्रा में टमाटर पड़े दिखाई दिए। सड़क किनारे टमाटर पड़े होने की खबर फैलते ही आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के लोग मौके पर पहुंच गए। लोग बोरियों और थैलों में भर भरकर टमाटर घर ले गए। दरअसल, 3 दिन पहले टीकमगढ़ जतारा रोड पर टमाटर से भरा एक पिकअप वाहन चोरी हो गया था। टमाटर व्यापारी ने मामले की शिकायत मजना पुलिस चौकी में दर्ज कराई थी। पिछले 3 दिनों से पुलिस टमाटर से भरे पिकअप वाहन का पता लगाने में जुटी थी। इस बीच सुबह देहात थाना क्षेत्र के सिद्धपुरा गांव के पास सड़क किनारे बड़ी मात्रा में टमाटर पड़े होने की खबर फैल गई।

    देखते ही देखते आसपास के 3-4 गांव के लोग मौके पर पहुंच गए और टमाटर लूटने में जुट गए। लोग बोरियों, थैलों और पॉलीथिन में टमाटर भर भरकर ले गए। इस दौरान उन्हें रोकने वाला कोई नजर नहीं आया। स्थानीय लोगों ने बताया कि सुबह जब कुछ लोग शौच के लिए जंगल की तरफ आए तो बड़ी मात्रा में टमाटर पड़े मिले। उन्होंने जब गांव वालों को इसकी सूचना दी तो बड़ी संख्या में लोग टमाटर लूटने पहुंच गए। इस मामले में एसपी रोहित काशवानी ने बताया कि मीडिया के माध्यम से सिद्धपुरा गांव के पास सड़क किनारे टमाटर पड़े होने की सूचना मिली है। उन्होंने तत्काल देहात थाना प्रभारी को मौके पर पहुंचकर मामले का पता लगाने के निर्देश दिए। देहात थाना पुलिस मामले का पता लगाने में जुटी है। फिलहाल यह कयास लगाए जा रहे हैं कि टमाटर से भरा पिकअप वाहन चोरी करने वाले लोगों ने ही सड़क किनारे टमाटर फेंके होंगे।