Blog

  • माता पिता नाबालिको को न दे गाड़ी की चाबी : थाना प्रभारी

    माता पिता नाबालिको को न दे गाड़ी की चाबी : थाना प्रभारी

    एन.एच पर  जाम लगाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करे पुलिस : सुरेंद्र शर्मा
    बददी/सचिन बैंसल: रोड सेफ्टी क्लब बददी ने मानपुरा पुलिस, जन प्रतिनिधियों और उद्योगपतियों के साथ बैठक कर क्षेत्र की यातायात समस्याओं पर चर्चा की। मानपुरा पुलिस थाने परिसर में आयोजित बैठक की अध्यक्षता रोड सेफटी क्लब बददी के अध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा ने की जबकि थाना प्रभारी महेंद्र सिंह विशेष तौर पर उपस्थित हुए। बैठक में लघु उद्योग भारती के अध्यक्ष और लोदीमाजरा के उद्योगपति अशोक राणा ने राष्ट्रीय राज मार्ग मानपुरा पर लगने वाले जाम पर चिंता जताते  हुए कहा कि मानपुरा से बददी तक जितना समय लगता है उससे कहीं कम बददी से चंडीगढ़ को लगता है। मार्ग पर जाम के दौरान चार चार लाईन एक साथ लग जाती है। ऐसे में पुलिस का वाहन भी जाम वाले स्थान तक नहीं पहुंच पाता है। उन्होंने सुझाव दिया कि  पुलिस वाहन की बजाए दुपहिया वाहन से घटना स्थल तक पहुंचे और जो लोग लाईन तोड़ कर दूसरी लाइन लगाते हुए उनके चालान काटे जाएं। जिससे जाम की स्थिति से आसानी से निपटा जा सके।
    फेडरेशन आफ इंडियन इंडस्ट्री दबणी इकाई के संयोजक सुधीर सुमन ने कहा औद्योगिक क्षेत्र के दबनी में स्थित कंपनियों में कामगार की छुट्टी के दौरान पुलिस की गश्त लगाई जाए। इस दौरान कुछ लोग सडक में खड़े होते है जो कामगार के साथ छीना छपड़ी कर मोबाइल और पर्स छीनते है पुलिस ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई करे। थाना प्रभारी ने गश्त बढ़ाने का आश्वासन दिया। बीडीसी सदस्य मानपुरा सुरेंद्र सैणी ने बताया कि राष्ट्रीय मार्ग पर बसों के बीच में खड़ा होने से जाम अधिक लग रहा है। जितनी देर तक सवारी उतरी और चढ़ती है उतनी देर में लंबी लाइन लग जाती है।  पुलिस को चाहिए के बस का ठहराव सडक के हट कर हो जिससे एनएच पर वाहन चलते रहे। पुलिस ने एनएचएआई और निजी बस संचालकों के साथ जल्द बैठक करने का आश्वासन दिया। पूर्व उपप्रधान बलजीत नेगी ने कहा कि स्कूली बच्चे बिना हेल्मेट के दुपहिया वाहन चलाते है।
    ऐसे बच्चों को थाने में बुलाया जाए और उनके वाहन उनके परिजनों के सामने लौटाया जाए। साथ ही उन्होंने यह भी सुझाव दिया कि यातायात पुलिस स्कूलों में जाकर भी बच्चों को ट्रैफिक नियमों की जानकारी दे।  हिमालया एनजीओ के संयोजक आर.एस राणा ने कहा कि जल्द ही सभी स्कूलों में जाकर विद्यार्थियों को ट्रैफिक नियमों की जानकारी दी जाएगी। रोड सेफटी क्लब के प्रधान सुरेंद्र शर्मा, उपप्रधान चिंतन कुमार और कोषाध्यक्ष कपिल अग्रवाल ने कहा कि पुलिस राष्ट्रीय मार्ग पर जहां पर जाम अधिक लगता है वहां पर पुलिस कर्मी लगाएं और बिना वजह से जाम लगाने वालों के खिलाफ कानून के तहत कार्रवाई करे।
    बिना हेल्मेट, सीट बेल्ट और कान पर मोबाइल लगा कर गाड़ी चलाने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई करे। थाना प्रभारी महेंद्र सिंह ने कहा पुलिस समय समय पर नाके लगा कर बिना हेल्मेट, सीट बेल्ट और मोबाइल  सुनते हुए गाड़ी चलाने वालों के चालान करती है। उन्होंने टेंंपू यूनियन के सदस्यों से कहा कि सडक पर गाड़ी पार्क न करें। बिना  हेल्टमेंट के व न घूमे तथा नशे की हालत में भी गाड़ी न चलाए। इस मौके पर ज्ञान चंद उपप्रधान मानपुरा, बीडीसी सुरेंद्र सैनी, अशोक राणा, सुधीर सुमन, अंकुश नेगी, बलजीत नेगी, चिंतन कुमार, राम दयाल, कृष्ण, अमनदीप, संजू, चमन, दिनेश, भीम सिंह, पोलाराम, विक्रम कौशिक, सिंकदर कुमार, प्रदीप कुमार,  एसआई कृष्ण चंद, रतन लाल, एएसआई बलबीर सिंह, निर्मल सिंह, पवन, दर्शन सिंह, अनिल, तेजा सिंह, कुलदीप राणा, कपिल, क्लब के सचिव चिंतन कुमार, ऋषि भारद्वाज, राम दयाल, शिव कुमार, संजीव ठाकुर, समेत गणमान्य लोग उपस्थित रहे। इससे पहले क्लब के अध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा ने सदन को बताया कि दो दशक बाद रोड सेफटी कलब पंजीकृत हुआ है जो कि सभी लोगों के सहयोग से संभव हुआ है।
  • वीरेंद्र कंवर ने पीएम मोदी की 24 सितंबर को मंडी में होने वाली रैली पर की चर्चा

    वीरेंद्र कंवर ने पीएम मोदी की 24 सितंबर को मंडी में होने वाली रैली पर की चर्चा

    ऊना/सुशील पंडित: ग्रामीण विकास, पंचायती राज, कृषि, मत्स्य तथा पशु पालन मंत्री वीरेंद्र कंवर ने आज भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 24 सितंबर को प्रस्तावित मंडी रैली की तैयारियों पर आज थाना कलां विश्राम गृह में चर्चा की। 
    कंवर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हिमाचल प्रदेश के साथ विशेष स्नेह है और 24 मई को मंडी में पीएम मोदी की रैली होने जा रही है, जिसमें कुटलैहड़ के युवा भी बढ़चढ़ कर भाग लेंगे।
    उन्होंने कहा कि हाल ही में केंद्र सरकार ने राज्य को एक बल्क ड्रग पार्क की सौगात दी है और यह हिमाचल प्रदेश जैसे छोटे से राज्य को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आशीर्वाद है। उन्होंने कहा कि जिला ऊना के लिए हर्ष का विषय है कि देश में बनने जा रहे तीन बल्क ड्रग पार्क में से एक यहां बनेगा, जिससे राज्य में आर्थिक समृद्धि आएगी, करोड़ों रुपए का निवेश होगा तथा हजारों युवाओं को रोजगार के अवसर मिलेंगे। 
    ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री वीरेंद्र कंवर ने कहा कि हिमाचल प्रदेश ने केंद्र सरकार की मदद से पिछले पौने पांच वर्षों में विकास के कीर्तिमान स्थापित किए हैं। केंद्र सरकार ने खजाना खोल कर हिमाचल प्रदेश की मदद की, जिसके लिए हिमाचल प्रदेश का प्रत्येक नागरिक पीएम मोदी का कृतज्ञ है। इस अवसर पर भाजपा मंडलाध्यक्ष मास्टर तरसेम लाल, राम सिंह, सुमित वशिष्ठ, मनोज बांका, शशि राणा, अभय राणा, नीरज परमार सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। 
  • पंजाबः दिन-दिहाड़े Axis Bank में लूट, पैसे जमा करवाने आए कर्मचारी से लाखों रुपए लेकर फरार आरोपी

    पंजाबः दिन-दिहाड़े Axis Bank में लूट, पैसे जमा करवाने आए कर्मचारी से लाखों रुपए लेकर फरार आरोपी

    लुधियानाः जिलें में क्राइम की वारदातों का ग्राफ लगातार बढ़ता ही जा रहा है। वहीं आज एक्सीस बैंक में लूट की वारदात का मामला सामने आया है। आज सुबह बैंक में पैसे जमा करवाने आए पीड़ित से शातिर नौसरबाज ढाई लाख रुपए लेकर फरार हो गया है। घटना भारत नगर चौक नजदीक माल रोड के एक्सिस बैंक की है। सिमिट्री रोड के कारोबारी प्रदीप जैन ने बताया कि उनका वर्कर अमर सिंह आज सुबह बैंक में पैसे जमा करवाने आया था। करीब 6 लाख रुपए जमा करवाने थे।

    बैंक में भीड़ थी, जिस कारण एक व्यक्ति अमर के पास आया और कहने लगा कि लाओ, आपके पैसे मैं जमा करवा देता हूं। ठग ने खुद को बैंक का कर्मचारी बताया। आरोपी बार-बार बैंक कर्मचारियों की टेबल पर जा रहा था, जिस कारण उन्हें ऐसा लगा कि शायद वह बैंक का ही कर्मचारी है। अमर के मुताबिक, उसने व्यक्ति को रुपए जमा करवाने के लिए पकड़ाए। देखते ही देखते बदमाश मौके से फरार हो गया। अमर ने जैसे ही पीछे मुड़कर देखा तो वह नजर नहीं आया।

    अमर ने तुरंत बैक कर्मचारियों को सारी बात बताई। अमर ने तुरंत अपने मालिक प्रदीप जैन को फोन करके घटना की जानकारी दी। मौके पर प्रदीप जैन पहुंचे। पुलिस को बुलाया। थाना डिविजन नंबर 8 की पुलिस करीब 1 घंटे की देरी से पहुंची। वहीं सीआईए इंस्पेक्टर राजेश शर्मा भी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरे चैक किए, जिनमें आरोपी दिख रहा है। उसकी शिनाख्त करके पकड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं।

  • चुनाव के लिए आप पार्टी ने जारी की प्रत्याशियों की पहली लिस्ट

    चुनाव के लिए आप पार्टी ने जारी की प्रत्याशियों की पहली लिस्ट

    शिमलाः हिमाचल प्रदेश में अभी विधानसभा चुनाव के लिए ताऱीखों का ऐलान होना बाकी है, लेकिन आम आदमी पार्टी ने चुनाव के लिए प्रत्याशियों के नाम का ऐलान कर दिया है। पार्टी ने चार सीटों के लिए अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की है। बता दें कि हिमाचल में नंवबर में विधानसभा के चुनाव हो सकते हैं। हालांकि, अभी तारीखों की घोषणा नहीं हुई है।

    जानकारी के अनुसार, आम आदमी पार्टी ने अपने फेसबुक पेज पर चार नामों की सूची घोषित की। इसमें कांगड़ा के फतेहपुर से डॉक्टर राजन सुंशात को उतारा गया है। वहीं, कांगड़ा के नगरोटा बंगवां सीट से उमाकांत डोगरा को टिकट दिया गया है। इसके अलावा, लाहौल स्पीति से सुदर्शन जस्पा को पार्टी ने अपना उम्मीदवार बनाया है। वहीं, सिरमौर के पावंटा विधानसभा क्षेत्र से मनीष कुमार आप की तरफ से चुनावी मैदान में उतरेंगे। डॉक्टर राजन सुशांत पूर्व में भाजपा की तरफ से कांगड़ा लोकसभा सीट से सांसद रह चुके हैं।

    इसका बाद उन्होंने भाजपा छोड़ दी थी। बाद में उन्होंने आम आदमी पार्टी का दामन थामा था। लेकिन फिर आप को भी अलविदा कहकर अपनी पार्टी बनाई। बीते साल फतेहपुर चुनाव में राजन सुशांत उतरे थे और उन्हें 12 हजार के करीब वोट मिले थे। हालांकि, वह चुनाव नहीं जीत सके थे। हाल ही में मंडी में मनीष सिसोदिया की मौजूदगी में वह दोबारा आम आदमी पार्टी में शामिल हुए हैं। अब पार्टी ने उन्हें फतेहपुर सीट से प्रत्याशी बनाया है। हालांकि, यह सीट कांग्रेस का गढ़ रही है और बीते चार चुनाव में यहां से कांग्रेस को ही जीत मिली है।

  • जालंधरः किसानों ने दी चेतावनी, इस दिन करेंगे जालंधर-दिल्ली नेशनल हाईवे जाम

    जालंधरः किसानों ने दी चेतावनी, इस दिन करेंगे जालंधर-दिल्ली नेशनल हाईवे जाम

    जालंधर/वरुणः पंजाब सरकार के खिलाफ किसानों ने एक बार फिर से मोर्चा खोलने की तैयारी शुरू कर दी है। उन्होंने चेतावनी दी है सरकार ने अगर मांगें न पूरी की तो 29 सितंबर को गांव धन्नोवाली के पास जालंधर-दिल्ली नेशनल हाईवे ब्लाक करके रेलवे फाटक पर धरना प्रदर्शन किया जाएगा। लोगों को होने वाली परेशानियों के लिए सरकार जिम्मेवार होगी। ये चेतावनी मंगलवार को संयुक्त किसान मोर्चा की ओर दोआबा किसान संघर्ष कमेटी के प्रधान बलविंदर सिंह तथा प्रदेश प्रधान जंगवीर सिंह चौहान ने दी।

    उन्होंने सरकार के समक्ष गन्ने के रेट में बढ़ोतरी कर 450 रुपये प्रति क्विंटल करने के अलावा चीनी मिलों को 1 नवंबर से चालू करने के लिए एक माह पहले नोटिफिकेशन जारी करने की मांग की। उन्होंने सरकार से गुहार लगाई है कि अगर नई सब्सिडी देनी है तो मिलों को जारी कर किसानों के खाते में इकट्ठी जमा करवाएं। उन्होंने कहा कि चाइना वायरस की वजह से धान की फसल को काफी नुकसान पहुंचा है। सरकार तुरंत गिरदावरी करवाकर किसानों को मुआवजे की राशि अदा करें। इसके अलावा लंपी बीमारी की वजह से मरे पशुओं का मुआवजा भी पशुपालकों को तुरंत प्रभाव से दिया जाए।

    पराली जलाने के मामले को लेकर उन्होंने सरकार को वायदा खिलाफी बताया है। उन्होंने पराली के रखरखाव के लिए 5000 रुपये प्रति एकड़ किसानों को अदा करने की बात कही है। अगर सरकार ऐसा नहीं कहती है तो किसानों को मजबूरन पराली को आग लगानी पड़ सकती है। किसानों ने कृषि उपकरणों पर सब्सिडी बढ़ाने की भी मांग रखी है। पंजाब सरकार की ओर से जिला स्तर पर धान की बिक्री के लिए दायरा नियमित करने के लिए आदेश जारी किए हैं उन्होंने सरकार को यह आदेश वापस लेने की बात कही है।

    वही धान की सीधी बिजाई करने वाले किसानों को आर्थिक सहायता देने के वायदे भी खोखले साबित हुए हैं। संयुक्त किसान मोर्चा के सदस्य मुकेश चंद्र ने कहा कि पंजाब सरकार नकली दूध बेचने वालों पर लगाम कसने में नाकाम साबित हो रही है। पशु बीमार होने के बावजूद भी पंजाब में दूध की किल्लत न आना इस बात का सबूत है। उन्होंने कहा कि संयुक्त मोर्चा की 23 सितंबर को लुधियाना में बैठक होगी, जिसमें धरने की रूपरेखा तैयार की जाएगी। इस मौके पर माझा किसान संघर्ष कमेटी के प्रदेश प्रधान बलविंदर सिंह राजू औलख, दोआबा किसान यूनियन पंजाब के प्रधान कुलदीप सिंह वजीरपुर के अलावा अन्य सदस्य व पदाधिकारी मौजूद थे।

  • प्रो. राम कुमार ने 74 लाभार्थियों को प्रदान की 25.45 लाख की आर्थिक सहायता

    प्रो. राम कुमार ने 74 लाभार्थियों को प्रदान की 25.45 लाख की आर्थिक सहायता

    ऊना/सुशील पंडित: हिमाचल प्रदेश औद्योगिक विकास निगम के उपाध्यक्ष प्रो. राम कुमार ने आज मिनी सचिवालय, हरोली में 74 लाभार्थियों को मुख्यमंत्री राहत कोष से लगभग 25.45 लाख रुपये की आर्थिक सहायता के चैक प्रदान किए।
    इस अवसर पर अपने संबोधन में प्रो. राम कुमार ने बताया कि मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर गरीब व जरुरतमंदों के हितैषी हैं और उनके कल्याण के लिए अपने कार्यकाल के पौने पांच वर्षों के दौरान अनेको नवीन योजनाएं लागू की हैं। उन्होंने बताया कि पिछले पौने पांच वर्षों में सीएम राहत कोष, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ व मुख्यमंत्री चिकित्सा राहत कोष से लगभग 22 करोड़ रूपये की आर्थिक सहायता राशि हरोली हल्के के लोगों को प्रदान की गई है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री राहत कोष से किसी भी प्रकार की प्राकृतिक आपदा जैसे फसलों, दुधारू पशुओं के नुकसान व चिकित्सीय सहायता के लिए आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है।
    प्रो. राम कुमार ने बताया कि धन के अभाव में अब कोई भी जरुरतमंद उपचार से वंचित नहीं रहेगा। सरकार द्वारा प्रदेश में हिमकेयर व आयुष्मान भारत जैसी योजनाएं संचालित की जा रही हैं जिनके तहत पात्र परिवरों को 5 लाख रुपये वार्षिक निशुल्क उपचार की सुविधा प्रदान की जा रही है। इसके अलावा गंभीर बीमारी से ग्रसित रोगियों को सहारा योजना के तहत प्रतिमाह 3 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही है।
    उन्होंने कहा कि हरोली में 1405 एकड़ भूमि पर बल्क ड्रग पार्क निर्मित किया जाएगा जिसमें लगभग 10 हज़ार करोड़ रुपए का निवेश आएगा और इससे 20 हजार युवाओं को रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे। इसके अलावा इलैक्ट्रिक व्हीकल पार्क की सौगात भी हरोली के पंजुआणा गांव को मिलेगी जिससे कम से कम 10 हजार युवाओं को रोजगार का अवसर प्राप्त होगा।
    इस अवसर पर एसडीएम हरोली विकास शर्मा, पंचायती समिति अध्यक्ष रजनी देवी, बीडीसी सदस्य अंजना व शादी लाल, मंडल उपाध्यक्ष अनूप राणा, पोलियां के प्रधान कैप्टन राकेश, उपप्रधान गोपाल व पूर्व प्रधान राज ठाकुर, हलेड़ा के प्रधान सतनाम, बट्ट कलां की प्रधान रोज़ी देवी, रोड़ा के प्रधान हरीश, अमन भारद्वाज सहित अन्य उपस्थित रहे।
  • पंजाबः दिन दहाड़े कार से 6 लाख रुपए लेकर फरार हुए चोर 

    पंजाबः दिन दहाड़े कार से 6 लाख रुपए लेकर फरार हुए चोर 

    पटियालाः पंजाब में क्राइम की वारदातें बढ़ती जा रही है। दिन दिहाड़े लूटपाट के मामले सामने आ रहे है। वहीं आज पटियाला में लूट की वारदात का मामला सामने आया है। पटियाला के लाहौरी गेट इलाके में सड़क किनारे खड़ी कार से अज्ञात व्यक्तियों ने 6 लाख से ज्यादा रुपए लेकर फरार हो गए है। जानकारी के मुताबिक सुबह 10 बजे लाहौरी गेट इलाके में खड़ी साहनी बेकरी दुकान के मालिक की कार के पिछले दरवाजे का शीशा तोड़कर 6 लाख 20 हजार रुपए लेकर फरार हो गए है। वहीं घटना की सूचना मिलते ही थाना कोतवाली की पुलिस मौके पर पहुंच गई है और आसपास लगे सीसीटीवी खंगालने में जुट गई है।

  • डॉक्टर पर हमला और लूट की वारदात को अंजाम देने वाले चार बदमाश काबू 

    डॉक्टर पर हमला और लूट की वारदात को अंजाम देने वाले चार बदमाश काबू 

    जयपुर : डॉक्टर पर हमला और लूट की वारदात को अंजाम देने वाले चार लुटरों तक पुलिस के पहुंचने का दावा किया जा रहा है। जानकारी के अनुसार राजस्थान बॉर्डर क्रॉस करने का प्रयास कर रहे आरोपियों को भरतपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

    सूत्रों के अनुसार बदमाशों के गिरफ्त में आने की जानकारी के बाद जयपुर (वेस्ट) पुलिस भरतपुर रवाना हो गई है। इनसे आगे की पूछताछ जयपुर में की जाएगी।

    मामला जयपुर के पॉश इलाके हनुमान नगर विस्तार का है। यहां सोमवार को डॉक्टर मोहम्मद इकबाल भारती (65) पर हमला हुआ था। देर रात वारदात के बाद बदमाश बस में बैठकर उत्तर प्रदेश की ओर भागे थे।

    भरतपुर में सेवर थाने के पास बस ड्राइवर को इन पर शक हुआ। जो बस लेकर सीधे थाने ही पहुंच गया। पुलिस पूछताछ में पूरे मामले का खुलासा हो गया।

    बताया जा रहा है कि वारदात करने वाली नौकरानी अनु के अलावा कई लोग भी इस पूरी वारदात में शामिल थे। भरतपुर पुलिस के सूत्रों ने बताया कि आरोपियों ने अपना अपराध कबूल कर लिया है। वहीं, आज डॉक्टर को लूटकर भाग रहे बदमाशों का एक वीडियाे भी आज सामने आया है।

    वारदात के बाद जयपुर में छिपे हुए थे ये बदमाश

    मामले में जयपुर में करीब 24 से ज्यादा नेपाली नौकरों से पूछताछ हो चुकी है। अब तक इस घटनाक्रम में कई और लोगों के शामिल होने की बात भी सामने आ रही है। पुलिस ने लूट की घटना के बाद इलाके में लगे हुए कई सीसीटीवी फुटेज खंगाले।

    जिस में ये लोग वैशाली नगर से बाहर निकलते हुए नजर नहीं आए। पुलिस को अंदेशा था कि ये घटना के बाद वैशाली नगर में ही कहीं जाकर छिप गए।

    रात होने के बाद ये लोग छुपी हुई जगह से निकले। बस पकड़ कर राजस्थान से बाहर निकलने की कोशिश की।

    लुटेरों को शक था दिल्ली रोड पर सर्च ज्यादा होगी

    दरअसल, जयपुर में वारदात करने के बाद राज्य से बाहर निकलने का सबसे नजदीक रास्ता दिल्ली रोड है। लुटेरे जानते थे कि दिल्ली रोड पर पुलिस की सर्च अधिक करेगी। इसलिए ये बदमाश बसों से भरतपुर की तरफ से यूपी निकल की फिराक में थे।

    ये है मामला

    वैशाली नगर थाने के हनुमान नगर विस्तार में रहने वाले डॉ. मोहम्मद इकबाल भारती (65) के घर 19 सितंबर को दिन में 2 बजे लूट की वारदात हुई। वह SMS हॉस्पिटल से रिटायर्ड हैं। उनकी पत्नी नसरीन भारती कावंटिया हॉस्पिटल में डॉक्टर हैं।

    सोमवार दोपहर डॉ. इकबाल और नौकरानी मीरा घर पर थे। पत्नी नसरीन और बेटी​​ डॉ.​​​​​आरसिया अपने काम से बाहर गए हुए थे। दो मंजिला मकान में नौकारानी घर का काम कर रही थी। डॉ. भारती नीचे बने अपने क्लिनिक में बैठे थे।

    दोपहर करीब 2 बजे पुरानी नौकरानी अनु आई। उसके साथ 2 लोग और थे। उनके हाथों में पेचकस और सरिया था। बदमाशों ने डॉ. इकबाल पर हमला बोल दिया। लहूलुहान हालत में बदमाशों ने डॉक्टर भारती को एक कमरे में डाल दिया।

    नौकरानी को किचन में ले जाकर लॉक कर दिया। इसके बाद बदमाशों ने घर की तलाशी ली। बदमाश लाखों रुपए के गहने-कैश सहित घर में लगे CCTV की DVR भी समेटकर ले गए। घायल डॉक्टर सवाई मानसिंह हॉस्पिटल में एडमिट हैं।

    चार टीमें बनाई गईं
    घटना के बाद पुलिस की चार टीमें बना दी गईं। एक टीम मोबाइल डाटा खंगाल रही थी। वहीं, घटना के बाद एक्टिव मोबाइलों की लोकेशन ली जा रही थी। बदमाशों के सम्भावित ठिकानों पर निरंतर दबिश दी जा रही थी।

  • पंजाबः बंबीहा गैंग के बाद गोल्डी बराड़ की धमकी, कहा- पोस्ट डाल कर नहीं होते बदले पूरे

    पंजाबः बंबीहा गैंग के बाद गोल्डी बराड़ की धमकी, कहा- पोस्ट डाल कर नहीं होते बदले पूरे

    चंडीगढ़ : पंजाब में गैंगस्टरों की ओर से आए दिन धमकी भरे पोस्ट शेयर किए जा रहे है। बीते दिन राजस्थान में पेशी पर आए गैंगस्टर संदीप बिश्नोई की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस हत्या की जिम्मेदारी बंबीहा गैंग द्वारा सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर ली गई।

    जहां बंबीहा गैंग ने कत्ल की जिम्मेदारी लेते हुए सोशल मीडिया पर शेयर की, वहीं लारेंस बिश्नोई, जग्गू भगवानपुरिया, गोल्डी बराड़ और उनके साथियों को जान से मारने की धमकी भी दी। बंबीहा गैंग से बाद इस पोस्ट पर कनाडा में बैठे गैंगस्टर गोल्डी बराड़ ने भी जवाब दे दिया है। यह पोस्ट ऑफिशियल गोल्डी बराड़ नाम की फेसबुक आईडी पर पोस्ट की गई है।

    जिसमें लिखा है कि छोटू बिश्नोई मंगाली और संदीप बिश्नोई मंगाली की आज से 10 साल पुरानी दुश्मनी थी और ये दोनों हमें जानते थे। उनका समझौता करवाने की भी कोशिश की गई लेकिन दोनों नहीं माने। दूसरी बात जो ये दावा कर रहे हैं कि हमने बदला ले लिया तो बदला लेने के लिए जोर चाहिए, पोस्ट डाल कर बदले पूरे नहीं होते।   

  • जालंधरः नाकाबंदी दौरान 3 युवकों ने पुलिस पर चढ़ाई बाइक, SI सतनाम सिंह घायल

    जालंधरः नाकाबंदी दौरान 3 युवकों ने पुलिस पर चढ़ाई बाइक, SI सतनाम सिंह घायल

    जालंधर/हर्षः श्रीराम चौक पर थाना 3 की पुलिस की ओर से शरारती अनसंरो को काबू करने के लिए नाकाबंदी की गई थी। इस दौरान श्रीराम चौक पर 3 बाइक सवार युवक लाइट जंप कर भाग रहे थे। पुलिस ने ने भाग रहे युवकों को रोकने की कोशिश की। रोकने आए एसआई सतनाम के बीच युवकों ने बाइक मार उन्हें घायल कर दिया। घायल सतनाम सिंह को पुलिस कर्मचारियों ने लोगों की मदद से सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया।

    वहीं दूसरी ओर बाइक चला रहे नूरपुर निवासी कलीम ने बताया वह मोबाइल कवर लेने के लिए अपने साथियों के साथ आया हुआ था और वह वापस नूरपुर जा रहे थे लेकिन श्रीराम चौक में पुलिस का नाका लगा देख वह घबरा गए और जब पुलिस ने उन्हें रुकने का इशारा किया तो चालान के डर से उन्होंने बाइक तेज कर वहां से भागने की कोशिश की और पुलिसकर्मी के बीच मोटरसाइकिल जा लगा।

    पुलिस ने तीनों युवकों को काबू कर लिया है। पूछताछ में पता चला कि उक्त युवक मोबाइक की दुकान पर काम करते है। चालान के डर से युवकों ने बाइक को भगाने की कोशिश की थी। इस दौरान घबराए युवकों ने पुलिस कर्मी के बीच बाइक मारकर उन्हें घायल कर दिया।