Blog

  • Punjab News: पेड़ से लटकता मिला लापता महिला का शव, देखें वीडियो

    Punjab News: पेड़ से लटकता मिला लापता महिला का शव, देखें वीडियो

    फिरोजपुरः जिले के ममदोट कस्बे के कमालदीन निआजियां गांव के खेतों में महिला का शव बरामद हुआ है। मिली जानकारी के अनुसार 65 वर्षीय महिला का खेतों में पेड़ से लटकता हुआ शव मिला। मृतिका की पहचान कौशल्या देवी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि बीती शाम से कौशल्या लापता थी और परिजनों द्वारा उसकी तालाश की जा रही थी। आज सुबह राहगीर को महिला का खेतों में पेड़ से लटकता हुआ शव मिला।

    जिसके बाद उसने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे डीएसपी सुखविंदर सिंह टीम सहित घटना स्थल पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर परिजनों को घटना की सूचना दे दी है और मामले की जांच शुरू कर दी है। शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया है।

    वहीं, मृतका कौशल्या देवी की बहू सिरमजीत कौर का कहना है कि मृतका कौशल्या दवाई लेने के लिए घर से गई थी, लेकिन उसके बाद वह वापिस घर नहीं लौटी। जिसके बाद बीत शाम कौशल्या को ढूंढने की काफी जगह तालाशी की गई, लेकिन सुबह पता चला कि उसका खेतों में पेड़ से शव लटकता हुआ मिला है। पुलिस द्वारा शव को कब्जे में लेकर मामला दर्ज कर लिया गया है और आसपास के इलाके से मामले की जांच की जा रही है।

  • Jalandhar News: दिल्ली में जीत को लेकर BJP में जश्न का माहौल, देखें वीडियो

    Jalandhar News: दिल्ली में जीत को लेकर BJP में जश्न का माहौल, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: दिल्ली में भाजपा की जीत को लेकर जालंधर में भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल मनाया जा रहा है। अरविंद केजरीवाल ने जहां भाजपा को जीत की बधाई दी, वहीं कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि सबसे बड़ी पार्टी दिल्ली में खाता भी नहीं खोल पाई। जालंधर मनोजरंजन कालिया के दफ्तर के बाहर कार्यकर्ताओं द्वारा ढोल-नगाड़ों के साथ जश्न मनाया जा रहा हैं।

    इस दौरान मनोरजंन कालिया सहित भाजपा कार्यकर्ता एक-दूसरे को लड्डू बांटकर खुशी मना रहे हैं और कार्यकर्ता ढोल की थाप पर नाचते हुए भी नजर आ रहे हैं। भाजपा नेताओं ने कहा कि 2027 में पंजाब में भी भाजपा की सरकार बनेगी क्योंकि लोग अब झूठे वादे नहीं बदलाव चाहते हैं, आप सरकार भी पंजाब में झूठे वादों पर ही निर्भर है।

  • Jalandhar News: सुखमीत डिप्टी मर्डर मामले में शूटर पुनीत और नरिंदर लल्ली का इतने दिनों का मिला पुलिस रिमांड, देखें वीडियो

    Jalandhar News: सुखमीत डिप्टी मर्डर मामले में शूटर पुनीत और नरिंदर लल्ली का इतने दिनों का मिला पुलिस रिमांड, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: पूर्व पार्षद सुखमीत डिप्टी, व्यापारी टिंकू हत्याकांड व कबड्डी खिलाड़ी संदीप नांगल अंबिया के आरोपी गैंगस्टर पुनीत को हाल ही में अमृतसर पुलिस ने एक अन्य मामले में गिरफ्तार किया था। वहीं पुनीत और नरिंदर लल्ली को आज प्रोडक्शन वारंट पर जालंधर पुलिस लेकर आई है और उसे कोर्ट में पेश किया गया। एसीपी परमजीत सिंह ने कहा कि पुनीत शर्मा और नरिंदर लल्ली का पुलिस को कोर्ट से 3 दिन का पुलिस रिमांड मिला है।

    एसीपी ने कहा कि दोनों को सुखमीत डिप्टी मर्डर केस मामले थाना 2 में मामला दर्ज है। जिसके बाद कपूरथला जेल से दोनों को पुलिस रिमांड हासिल हुआ है। हालांकि पुलिस टीम द्वारा कोर्ट से 10 दिन के पुलिस रिमांड की मांग की गई थी। एसीपी ने कहाकि जालंधर में दोनों के खिलाफ कई मामले दर्ज है। बता दें कि गत दिनों शूटर पुनीत और नरिंदर लल्ली के साथ 4 अन्य साथियों को गिरफ्तार किया था। इस दौरान आरोपियों से 6 विदेशी पिस्तौल और करीब 40 जिंदा कारतूस बरामद किए थे।

    पुनीत और लल्ली ने गैंगस्टर लक्की पटियाल के कहने पर मिक्की अपहरणकांड में सजा काट कर आए उक्त डिप्टी पर नई दाना मंडी के पास गोलियां चला कर हत्या कर दी गई थी। वहीं पुरानी निजी रंजिश के चलते पुनीत ने साथी नरिंदर लल्ली के साथ मिलकर कारोबारी गुरमीत सिंह टिंकू पर गोलियां चलाई थीं। यह हत्या को सोढल रोड पर स्थित प्रीत नगर में अंजाम दिया गया था। इस घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी कौशल चौधरी, नीरज बवाना व दविंदर बंबीहा गैंग के शार्प शूटर पुनीत और लल्ली पुलिस की गिरफ्तार से बाहर थे। गौरतलब है कि उक्त दोनों आरोपियों ने 20 जून 2021 में डिप्टी हत्याकांड को अंजाम दिया था।

  • Punjab News: दिल्ली में भाजपा की जीत को लेकर कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल, देखें वीडियो

    Punjab News: दिल्ली में भाजपा की जीत को लेकर कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल, देखें वीडियो

    लुधियानाः आज दिल्ली में हुए चुनावों का रिजल्ट आ गया है जिसमें भाजपा ने बड़ी लीड के साथ चुनावों में जीत हासिल की है। जारी नतीजों के अनुसार भाजपा की लीड लगातार बढ़ती रही और आखिर में भाजपा ने जीत अपने नाम की। चुनावों में सबसे खराब स्थिति कांग्रेस की है। उसका इस बार भी खाता खुलते नहीं दिखाई दे रहा है। दिल्ली चुनाव के रुझानों में भाजपा की दो तिहाई बहुमत के साथ राष्ट्रीय राजधानी में वापसी के बाद भाजपा कार्यालय के बाहर जश्न का माहौल है। पार्टी कार्यकर्ता जमकर आतिशबाजी कर रहे हैं और ढोल-नगाड़ों के साथ जश्न मना रहे हैं।

    वहीं इस जीत के बाद पंजाब में भी जश्न का माहौल है। लोग लड्डू बांटकर खुशी मना रहे हैं और कार्यकर्ता ढोल की थाप पर नाचते हुए भी नजर आ रहे हैं। पंजाब के भाजपा नेताओं ने कहा कि 2027 में पंजाब में भी भाजपा की सरकार बनेगी क्योंकि लोग अब झूठे वादे नहीं बदलाव चाहते हैं, आप सरकार भी पंजाब में झूठे वादों पर ही निर्भर है।

    पंजाब का कौशाध्यक्ष गुरदेव शर्मा देबी ने दिल्ली में भाजपा की सरकार बननें पर देश को बधाई दी। इस दौरान उन्होंने केजरीवाल सहित आप पार्टी पर आरोप लगाते हुए कहा कि झूठे वादों वाली सरकार को आज दिल्ली के लोगों ने नकार दिया है। इस दौरान दिल्ली के कार्यकर्ता और नेताओं को उन्होंने बधाई दी। पीएम नरेंद्र मोदी द्वारा भाजपा के किए कामों को लेकर आज दिल्ली के लोगों ने एक बार फिर से पार्टी पर भरोसा जताया।

    लुधियाना जिला प्रधान रजनीश धीमान ने कहा कि यह जीत आम जनता की जीत है। उन्होंने कहा कि सत्ता में आने से पहले इस पार्टी ने आम जनता की पार्टी रखा था और 12 साल सत्ता में राज किया। उन्होेंने कहा कि आज सत्ता से बाहर होने के बाद यह साबित हो गया कि यह आपदा (विपदा) की पार्टी है। उन्होंने कहा कि ऐसी मुसीबत जो दिल्ली वाले झेल रहे थे, वही पंजाब के लोग झेल रहे है, लेकिन जल्द ही पंजाब के लोग भी इससे राहत पाएंगे। उन्होंने कहा कि वह आस करते है कि दिल्ली के अब देश के साथ कदम के साथ कदम मिलाकर प्रगति की राह पर चलेगा।

    एडवोकेट विक्रम सिंह ने कहा कि 2 बार दिल्ली में आप पार्टी की सरकार बनी, लेकिन वहां पर आप पार्टी ने कोई काम नहीं करवाए। जिसके चलते दिल्ली के लोगों ने आप पार्टी को नकारते हुए भाजपा की सत्ता में वापसी करवाई। उन्होंने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी के कामों की सहारना करते हुए लोगों ने 27 साल बाद भाजपा पर भरोसा जताया। वहीं गुरप्रीत गोगी के निधन के बाद सीट खाली हो गई और इस सीट पर होने वाले उप चुनाव में मैदान में उतरने को लेकर विक्रम ने कहा कि यह पार्टी का फैसला है, पार्टी जिसे टिकट देगी वह उसके साथ होंगे। अगर पार्टी ने उन्हें दोबारा से टिकट दी और वह जीत हासिल करते है तो लोगों की एक आम नागरिक की तरह सेवा करेंगे।

    वार्ड नंबर 72 में वरिष्ठ भाजपा नेता विनोद कुमार वेणु ने ढोल बजाकर और लड्डू बांटकर अपनी खुशी का इजहार किया।उन्होंने कहा कि केजरीवाल को झूठा समझा जाता था, जिसके बाद दिल्ली में बदलाव आया। 2027 में पंजाब में भी बदलाव होगा, क्योंकि यहां के लोग समय के पाबंद और समझदार हैं।

  • Punjab News: 3 किलो हेरोइन सहित 6 गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab News: 3 किलो हेरोइन सहित 6 गिरफ्तार, देखें वीडियो

    अमृतसरः पुलिस ने नशे और क्राइम की वारदातों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपियों को हेरोइन सहित गिरफ्तार किया है। देहात पुलिस ने 6 आरोपियों को अलग-अलग मामलों में गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 3.340 किलो हेरोइन, मारूती जैन और मोटरसाईकिल बरामद की है। देहात के एसएसपी चरणजीत सिंह सोहल ने बताया कि थाना घरिंडा पुलिस ने गुप्त सूचना पर राजन सिंह और गुरप्रीत सिंह उर्फ ​​काली को राजाताल पुल से 890 ग्राम हेरोइन और एक स्पलेंडर मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया है।

    गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच की जा रही है। इसी तरह एक अन्य मामले में घरिंडा पुलिस की गुप्त सूचना पर पुल ड्रेन हरदो रतन को 510 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया गया। इसी क्रम में एक अन्य मामले में थाना राजासांसी पुलिस द्वारा गांव हर्षा छीना सहबाजपुर में उक्त सतनाम सिंह उर्फ ​​डॉक्टर द्वारा नाकाबंदी कर वाहन की जांच की जा रही थी, तभी एक मारुति जैन कुकरावाले की दिशा से आती हुई दिखाई दी, जिसे संदेह के आधार पर रोककर जांच की गई, तभी कार में सवार दो युवक माइकल पुत्र और सागर शर्मा उर्फ ​​चोपड़ा के कब्जे से 01 किलो हेरोइन बरामद हुई।

    इस संबंध में उक्त दोनों युवकों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ राजासांसी थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है। इसके अलावा थाना लोपोके की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर हरपाल सिंह को पुल सुआ मानावाला से 940 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया गया। आरोपी के खिलाफ लोपोके थाने में मामला दर्ज करके आगे की जांच की जा रही है। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार किये गये उक्त आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और उनके आगे-पीछे के लिंक की गहनता से तलाश की जा रही है। गिरफ्तार किये गये उक्त आरोपियों के अलावा इस मामले में जो भी अन्य लोग शामिल होंगे, उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।

  • Reborn Spa Centre पर पुलिस की Raid, 2 विदेशी महिलाओं समेत चार को किया Rescue

    Reborn Spa Centre पर पुलिस की Raid, 2 विदेशी महिलाओं समेत चार को किया Rescue

    सोनीपतः राज्य के साथ पूरे विश्व में अपने परांठों से मुरथल ढाबा महशूह है। हाईवे पर बने इस ढाबे पर सोनीपत के साथ-साथ विदेश जाने वाले लोग भी आते हैं और यहां के परांठों का स्वाद चखते हैं। लेकिन पराठों के साथ-साथ यहां एक ओर व्यापार फल फूल रहा था। दरअसल, मुरथल के 51 माइल स्टोन बिल्डिंग के तीसरे माले पर रिबॉर्न नाम से एक स्पा सेंटर खोला गया है। इसे स्पा सेंटर में देह व्यापार की खबरे पुलिस की मिल रही थीं जिस पर पुलिस ने यहां रेड की।

    जानकारी देते एसीपी अजीत सिंह ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि यहां स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार का काम होता है। जब यहां पुलिस ने फर्जी ग्राहक भेजा तो पुलिस को पता लग गया कि यहां देह व्यापार हो रहा है। उसके बाद पुलिस ने यहां रेड की तो 2 विदेशी महिलाओं समेत 4 महिलाओं को अपने संरक्षण में लिया। इस स्पा सेंटर को चलाने वाले अभि जैन नाम के युवक जोकि सोनीपत गुड़मंडी क्षेत्र का रहने वाला व अन्य 3 पुरुषों को गिरफ्तार किया है।

  • Jalandhar News: सुखमीत डिप्टी और नगंल अबिंया मर्डर के आरोपी शूटर पुनीत को कोर्ट में किया पेश, देखें वीडियो

    Jalandhar News: सुखमीत डिप्टी और नगंल अबिंया मर्डर के आरोपी शूटर पुनीत को कोर्ट में किया पेश, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: पूर्व पार्षद सुखमीत डिप्टी, व्यापारी टिंकू हत्याकांड व कबड्डी खिलाड़ी संदीप नांगल अंबिया के आरोपी गैंगस्टर पुनीत को हाल ही में अमृतसर पुलिस ने एक अन्य मामले में गिरफ्तार किया था। वहीं पुनीत को आज प्रोडक्शन वारंट पर जालंधर पुलिस लेकर आई है और उसे कोर्ट में पेश किया गया। बताया जा रहा है कि शूटर पुनीत से गहराई से पूछताछ के दौरान बड़े नामों के खुलासे हो सकते हैं।

    बता दें कि गत दिनों शूटर पुनीत और नरिंदर लल्ली के साथ 4 अन्य साथियों को गिरफ्तार किया था। इस दौरान आरोपियों से 6 विदेशी पिस्तौल और करीब 40 जिंदा कारतूस बरामद किए थे। पुनीत और लल्ली ने गैंगस्टर लक्की पटियाल के कहने पर मिक्की अपहरणकांड में सजा काट कर आए उक्त डिप्टी पर नई दाना मंडी के पास गोलियां चला कर हत्या कर दी गई थी।

    वहीं पुरानी निजी रंजिश के चलते पुनीत ने साथी नरिंदर लल्ली के साथ मिलकर कारोबारी गुरमीत सिंह टिंकू पर गोलियां चलाई थीं। यह हत्या को सोढल रोड पर स्थित प्रीत नगर में अंजाम दिया गया था। इस घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी कौशल चौधरी, नीरज बवाना व दविंदर बंबीहा गैंग के शार्प शूटर पुनीत और लल्ली पुलिस की गिरफ्तार से बाहर थे। गौरतलब है कि उक्त दोनों आरोपियों ने 20 जून 2021 में डिप्टी हत्याकांड को अंजाम दिया था।

     

  • Chemical Factory में लगी भीषण आग, धमाकों की आवाज से दहला इलाका

    Chemical Factory में लगी भीषण आग, धमाकों की आवाज से दहला इलाका

    करनालः जिले के सेक्टर-3 स्थित एक केमिकल फैक्टरी में भीषण आग लग गई। आग लगने से फैक्टरी में लगातार धमाके हुए जिससे इलाके में दहशत का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का प्रयास शुरू कर दिया। आग के कारण आसपास का इलाके धुआं की मोटी परत से ढक गया।

    जानकारी मुताबिक, करनाल के सेक्टर-3 में सुबह करीब 10:00 बजे केमिकल फैक्ट्री में आग लग गई। जैसे ही आग फैली तो लोगों ने मौके पर पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचित कर दिया। आग पर अब तक काबू नहीं पाया जा सका है। फैक्टरी में मौजूद केमिकल्स के कारण बार-बार धमाके हो रहे हैं।

    पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आग लगने के समय फैक्टरी में कितने लोग मौजूद थे। अभी किसी के हताहात होने की जानकारी नहीं मिली है और न ही आग लगने के कारणों का पता चल पाया है।

  • चुनावों के बीच सचिवालय को लेकर जारी हुआ Notice

    चुनावों के बीच सचिवालय को लेकर जारी हुआ Notice

    नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी की हार के बीच दिल्ली सचिवालय को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार दिल्ली सचिवालय को सील कर दिया गया है। जानकारी के मुताबिक, नोटिस जारी करके सचिवालय में मौजूद सभी दस्तावेजों को सुरक्षित रखने के निर्देश दिए गए हैं। दिल्ली सरकार के जनरल एडमिनिस्ट्रेशन डिपार्टमेंट ने यह नोटिस जारी किया है।

    नोटिस में कहा गया है, “सुरक्षा संबंधी चिंताओं और अभिलेखों की सुरक्षा के लिए, यह अनुरोध किया जाता है कि जनरल एडमिनिस्ट्रेशन डिपार्टमेंट की अनुमति के बिना कोई भी फाइल/दस्तावेज, कंप्यूटर हार्डवेयर आदि दिल्ली सचिवालय परिसर से बाहर न ले जाएं। इसलिए यह निर्देश दिया जाता है कि दिल्ली सचिवालय में स्थित विभागों के अंतर्गत संबंधित शाखा प्रभारियों को उनके अनुभाग के अंतर्गत अभिलेखों, फाइलों, दस्तावेजों, इलेक्ट्रॉनिक फाइलों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए जरूरी निर्देश जारी किए जाएं।”

     

     

  • Punjab News: पति ने 50 वर्षीय पत्नी को उतारा मौत के घाट, देखें वीडियो

    Punjab News: पति ने 50 वर्षीय पत्नी को उतारा मौत के घाट, देखें वीडियो

    रोपड़ः यहां एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जिले के गांव माजरी जट्टां में व्यक्ति ने अपनी ही पत्नी को मौत के घाट उतार दिया। मृतक के शरीर पर जख्मों के कई निशान पाए गए हैं। घटना की सूचना मृतका के एक रिश्तेदार ने पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। अभी हत्या के कारणों की पुष्टि नहीं हुई है।

    थाना सदर के एसएचओ सिमरन सिंह ने बताया कि रोपड़ के गांव माजरी जट्टां निवासी दंपति भूपिंदर सिंह व चरणजीत कौर दोनों घर में अकेले रहते थे। उनका एक बेटा और बेटी थे। उनकी बेटी महाराष्ट्र में नौकरी करती है और बेटा विदेश में रहता है। अचानक चरणजीत कौर (50) की मृत्यु होने के बाद गांव में शोक की लहर दौड़ गई। इस दौरान चरणजीत कौर का पति भूपिंदर सिंह भी घर से फरार हो गया।

    मृत्यु के बाद मौके पर पहुंचे उनके रिश्तेदार ने चरणजीत कौर के शरीर पर कुछ जख्मों के निशान देखे तो उसे चरणजीत की हत्या होने का शक हुआ जिस पर उसने पुलिस को सूचित किया। मौके पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम की जांच के बाद पुलिस ने महिला के पति पर हत्या का मामला दर्ज कर लिया है और मृतका के पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार हत्यारे को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा, लेकिन शादी के करीब 30 साल बाद पति द्वारा की गई इस वारदात ने सभी को हैरान कर दिया है। गांव का मात्म का माहौल बन गया है।