Blog

  • Jalandhar: गोली लगने से पुलिस कर्मी की मौत

    Jalandhar: गोली लगने से पुलिस कर्मी की मौत

    जालंधर, ENS: थाना पांच के अंतर्गत आते बबरीक चौक के पास घर में गन साफ करते समय कांस्टेबल से गोली चल गई और गोली सिर पर लगने से उसकी मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार सिपाही एक वीआईपी व्यक्ति के साथ सुरक्षा ड्यूटी पर तैनात था। मृतक की पहचान जालंधर के मोहला कोट रामदास निवासी रमनीक सिंह (48) के रूप में हुई है।

    मृतक की पत्नी पूजा ने थाना डिवीजन नंबर 5 की पुलिस को बताया कि सुबह करीब 8 बजे वह अपनी ड्यूटी पर गए, जिसके बाद करीब 11 बजे उनके सहकर्मी का फोन आया कि रमणीक सिंह के गन साफ करते समय गोली लग गई।उन्होंने मौके पर जाकर देखा तो रमणीक सिंह जमीन पर गिरा हुआ था और उसकी गन नीचे पड़ी थी और उसकी मौके पर मौत हो गई। थाना प्रभारी भूषण कुमार ने बताया कि उन्होंने मृतक की पत्नी पूजा के बयानों के आधार पर बीएनएस आईपीसी की धारा 194 के तहत कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

  • आज का राशिफल, 31अगस्त  2024

    आज का राशिफल, 31अगस्त 2024

    आज भाद्रपद कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि और शनिवार का दिन है। त्रयोदशी तिथि आज देर रात 3 बजकर 42 मिनट तक रहेगी। आज शाम 5 बजकर 40 मिनट तक वरीयान योग रहेगा। साथ ही आज शाम 7 बजकर 41 मिनट तक पुष्य नक्षत्र रहेगा।

    मेष राशि:  आज बिजनेस में उत्साह के साथ आर्थिक शक्ति का प्रदर्शन कर पाएंगे, आप से प्रतिस्पर्धा करने वाले एवं ईर्ष्या करने वालों के दाँत खट्टे होंगे। आपको परिवार के किसी काम से यात्रा करनी पड़ सकती है। किसी ऐसे व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है, जिससे आपको भविष्य में बड़े फायदे हो सकते हैं। दिनभर के कामों से आलस्य महसूस होगा परन्तु आप मेहनत से पीछे नही हटेंगे। आज आपका दिन अच्छा रहेगा। अधिकारियों के साथ आपको अपने व्यवहार में थोड़ी सावधानी रखनी चाहिए। धन लाभ के नए सोर्स नजर आ सकते हैं

    वृष राशि:  आज पराक्रम और धैर्य की वृद्धि होगी। फैमिली का माहौल अगर खराब है तो अपनी समझदारी से और हंसमुख स्वभाव से परिवार का माहौल शांत रखने की कोशिश करेंगे। आपका दांपत्य जीवन सौहार्द्र से भरा रहेगा। किसी सोंचे हुए काम की शुरुआत आज करेंगे। बेटे को सफलता मिलने से ख़ुशी का माहौल बनेगा। आज किसी ख़ास रिश्तेदार से मिलेंगे। आय के नए स्त्रोत बनेंगे। डाइजेस्टिव सिस्टम की समस्या से आपको आराम मिलेगा।आपके दिन की शुरुआत अच्छी होने वाली है। परिवार में सुख समृद्धि का वातावरण रहेगा। मिथुन राशि: आज आपका दिन उत्साह से भरपूर रहेगा। दैनिक जीवन की गतिविधियां अच्छी चलेंगी। किसी काम में थोड़ी सी कोशिश करने से ही किस्मत का पूरा-पूरा सहयोग मिलेगा। परिवार के साथ बेहतर समय बितायेंगे। आपका मन आध्यात्म के प्रति अधिक रहेगा। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान पर दर्शन के लिए जायेंगे। इस राशि के नवविवाहितों के लिए आज का दिन काफी अच्छा है। रचनात्मक काम से आपको धन लाभ होगा। काम पूरा होने के बाद सहकर्मियों का आभार व्यक्त करना न भूलें। कर्क राशि: आज का दिन आपके अनुकूल रहने वाला है। आपका काम मन-मुताबिक होगा। आज आपको आय के कुछ अच्छे अवसर मिल सकते हैं। आज खुद को शांत बनाये रखेंगे। कारोबार में सफलता मिल सकती है। छात्रों को आज सफलता मिलने के योग बन रहे है। मित्रों के साथ किसी खास विषय पर बातचीत होगी, जिससे आपको फायदा हो सकता है। बात करे सेहत की तो आपको सेहत को लेकर अलर्ट रहना होगा। किसी भी काम को करने में मन अधिक लगेगा। दांपत्य जीवन मधुर रहेगा। सिंह राशि: आज का दिन आपके लिए खुशियों की सौगात लेकर आया है। आप खुद को एनर्जी से भरा महसूस करेंगे। आज आप जिस काम को करेंगे, वो समय से पहले पूरा हो जायेगा। प्राइवेट जॉब करने वाले लोगों के लिए आज का दिन अच्छा है। अधिकारियों से खास मामलों पर बातचीत होगी। सोचे हुए सभी काम समय पर पूरे होंगे। आपके आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी। आज दांपत्य जीवन के अनबन को दूर करने की कोशिश करेंगे, आपका एक छोटा-सा प्रयास घरेलू जीवन अच्छा हो सकता है इस राशि के इंजीनीयर्स अपने अनुभव का प्रयोग सही दिशा में करेंगे। किसी जरूरी काम में जीवनसाथी की सलाह लेना फायदेमंद रहेगा। कन्या राशि: आज आपका दिन खुशनुमा पल लेकर आया है। आज स्थितियां आपके फेवर में होंगी। किसी जरूरतमंद व्यक्ति की मदद करके आपको काफी अच्छा महसूस होगा। व्यर्थ के कामों में अपना समय बर्बाद न करें। रूका हुआ काम अगर फिर से शुरू करेंगे, तो फायदा हो सकता है। आज आपको ऑफिस के रुके कार्यों को पूरा करने के लिए अधिक फोकस करना चाहिए, जितना जल्दी हो सके काम को पूरा करने पर ध्यान दें। इस राशि के कंप्यूटर स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन बेहतर है। आप जितनी मेहनत करेंगे। आपको उतने ही बढ़िया नतीजे भी मिलेंगे। तुला राशि: आज आपको अपनी गलतियों का अनुभव होगा। बच्चों के प्रति आपका प्रेम उनका प्रिय बना देगा।परिवार में सम्पन्नता रहेगी। आज का दिन आपके लिए बेहद खास है। वर्कप्लेस पर आपको किसी कार्य के लिए सहकर्मियों और सीनियर्स की मदद मिलेगी जिससे आपके कार्य पूर्णता की ओर बढ़ेंगे। पार्टनरशिप में बिजनेस करने वाले बिजनेसमैन को व्यापारिक मामलों को लेकर साझेदार से मीटिंग करेंगे। कपड़ा व्यापारियों को अधिक लाभ से मन प्रसन्न रहेगा। वैवाहिक जीवन में सुख सौहार्द की बढ़ोत्तरी होगी। वृश्चिक राशि: जीवनसाथी खुश होने की वजह देंगे। प्रतियोगी परिक्षा के परिणाम आपके पक्ष में होंगे। व्यापार में आपको लाभ मिलेगा। प्रशासनिक पद पर आसीन लोगों को पदोन्नति मिलने से ख़ुशी होगी। नया वाहन लेने का विचार परिवार जनों से करेंगे। सरकारी करमचारियों को पदोन्नति हासिल होगी। पारिवारिक सुख सुविधाएं बनी रहेंगी। संतान से सुख मिलेगा। समाज में लोगों से अच्छा तालमेल बनेगा। अधूरे व साहसिक कार्य के पूरा होने के योग बन रहे हैं। अधिक भरोसा करके किसी से अपनी बातें शेयर न करें। धनु राशि: आज आपका दिन अच्छा रहेगा। सोचने की क्षमता में तेजी आयेगी। परिवार में मांगलिक कार्य होने से आपकी व्यस्तता बढ़ सकती है। पारिवारिक जिम्मेदारियों को अच्छे से निभायेंगे। लवमेट अपने रिश्ते की बात घरवालों से करेंगे।आज अधिक खर्च करने से बचें, आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी।  आज ससुराल पक्ष में कोई मांगलिक आयोजन की सूचना मिल सकती है, जिसमें आप शामिल होंगे, कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। छात्रों को लापरवाही करने से बचना चाहिए, मेहनत जारी रखें। मकर राशि: आज आपका दिन खुशियों से भरा रहेगा। नए लोगों से मुलाकात भविष्य के लिए लाभदायक होगी। दांपत्य जीवन में नयी-नयी खुशियं आएंगी। इस राशि के हाई एजुकेशन पाने की ख्वाहिश रखने वाले स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन अनुकूल है। बच्चों की तरफ से शुभ समाचार मिलेगा। घर का माहौल खुशनुमा बना रहेगा। दांपत्य जीवन में आपसी सामंजस्य बना रहेगा। रोजमर्रा के कामों में व्यस्तता बनी रहेगी। कारोबार में रूका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। लोगों का विश्वास आप पर बना रहेगा। कुंभ राशि: आज आपका दिन नया बदलाव लाने वाला है। कोर्ट-कचहरी का फैसला आपके पक्ष में आ सकता है। किसी रिश्तेदार के आने की खुशी में घर का माहौल पार्टी जैसा बना रहेगा। लवमेट के लिए आज का दिन यादगार रहने वाला है।आज घरेलू जरूरत की चीजों की खरीददारी हो सकती है । आज अचानक होने वाली कुछ गतिविधियों पर नजर रखें । आप जो भी काम करने की सोचेंगे, उसे लेकर पॉज़िटिव नज़रिया रखने से सब काम अच्छे से होंगे। कामकाज की अधिकता सेहत पर असर डाल सकती है। मीन राशि: आज आपका दिन शानदार रहेगा।आप अपनी बेहतर सोच से हालात को संभालने में सफल रहेंगे। संतान पक्ष से आज आपको खुशी मिल सकती है। जीवनसाथी के साथ आज आपका तालमेल बढ़िया रहेगा। आपको व्यापार में मुनाफा हो सकता है। अपनी परेशानियों का समाधान ढूंढ लेंगे। किसी खेल प्रतियोगिता में हिस्सा ले सकते हैं। इस राशि के जॉब कर रहे लोगों के लिए अच्छे ऑफर्स आने के योग बन रहे हैं। घर में खुशी का माहौल बनेगा।
  • इस इलाके में दिखा तेंदुआ, लोगों में दहशत का माहौल, देखें CCTV

    इस इलाके में दिखा तेंदुआ, लोगों में दहशत का माहौल, देखें CCTV

    धर्मशाला। हिमाचल के धर्मशाला के पास सराह गांव से एक वीडियो सामने आया है। इस सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि यहां 2 तेंदुए घुस आए हैं। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद इलाके के लोगों में दहशत का माहौल पाय़ा जा रहा है। वहीं, वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। जिसमें ये तेंदुए सड़क पर घूमते नजर आ रहे हैं।

    बताया जा रहा कि रात करीब 9:15 बजे तेंदुए एक घर के आंगन में पहुंच गए। पहले तो घरवालों को लगा कि ये कोई अन्य जीव है, बाद में पता चला कि ये तेंदुआ है। इसके बाद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। मामला वन विभाग तक पहुंचा और लोगों ने तेंदुए को पकड़ने की मांग की। फिलहाल तेंदुए पर नजर रखी जा रही है। वहां के लोगों को सतर्क रहने के निर्देश दिये गये हैं।

  • Splash Salon Spa में पुलिस की रेड, संचालक सहित 3 युवतियां काबू, देखें वीडियो

    Splash Salon Spa में पुलिस की रेड, संचालक सहित 3 युवतियां काबू, देखें वीडियो

    पंचकूला। हरियाणा के पंचकूला जिले के एमडीसी सेक्टर 4 के स्पलैश नामक सैलून में पुलिस ने देर रात रेड मारी है। पुलिस ने सूचना के आधार पर रेड की और वहां से तीन युवतियों को गिरफ्तार (Arrest) किया है। एमडीसी सेक्टर 4 स्पलैश नामक सैलून चलाया जा रहा था। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि पैसे लेकर वहां पर वेश्यावृत्ति का धंधा किया जाता है।

    सूचना मिलने के बाद एसीपी विजय नेहरा और क्राइम ब्रांच ऑफिस की टीम ने सपा में नकली ग्राहक बनाकर भेजा। जब वहां पर डील फाइनल हो गई तो पुलिस मौके पर पहुंची और वहां पुलिस ने सपा के संचालक, एक महिला और दो अन्य व्यक्तियों को गिरफ्तार कर लिया।

    पंचकूला कोर्ट में तीनों युवतियों और व्यक्ति को पंचकूला कोर्ट में पेश किया गया। जिसमें हरीश अरोड़ा को 14 दिन के लिये न्यायिक हिरासत में भेजा गया। और युवतियों के 164 के बयान दर्ज किए गए।

    कंप्लेंट करने वाले रिकी धर्माणी के वकील संदीप शर्मा ने बताया कि काउंटर पर 2000 देकर एंट्री होती थी और अंदर सपा के साथ व्यशवृति का काम होता था। पुलिस को जब इस मामले में कंपलेट दी गई तो, पुलिस ने एक नकली ग्राहक बनाकर 500 के 8 नोट कुल 4000 देकर सैलून में भेजा गया। जिसके बाद यह कार्रवाई की गई है।

  • माता श्री चिंतपूर्णी महोत्सव की तैयारियां जोरों पर

    ऑडिशन के लिए ईमेल पते shrichintpurnimahotsav2024@gmail.com  पर करें आवेदन

    ऊनासुशील पंडित: ऊना जिले में पहली बार आयोजित होने जा रहे तीन दिवसीय माता श्री चिंतपूर्णी महोत्सव को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। जिला प्रशासन इस आयोजन को दिव्य और भव्य रूप में प्रस्तुत करने की हर संभव कोशिश कर रहा है। उपायुक्त जतिन लाल ने इस संबंध में सभी विभागों को आवश्यक निर्देश जारी किए हैं। 14 से 16 सितंबर तक आयोजित होने वाले इस महोत्सव में धर्म, भक्ति, लोक आस्था, और मनोरंजन का अद्भुत संगम देखने को मिलेगा। महोत्सव में विभाग अपनी विकास प्रदर्शनी भी लगाएंगे। इसके अलावा सांस्कृतिक संध्याएं इसकी मुख्य आकर्षण होंगी।

    उपायुक्त ने बताया कि महोत्सव के सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लेने के लिए कलाकारों के ऑडिशन 2 से 4 सितंबर तक अंब कॉलेज के सभागार में आयोजित किए जाएंगे। इच्छुक कलाकार अपने आवेदन ईमेल पते shrichintpurnimahotsav2024@gmail.com  पर भेज सकते हैं। उन्होंने बताया कि नामी कलाकारों और राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के प्रतिभागियों तथा पुरस्कार विजेताओं को ऑडिशन से छूट दी जाएगी।

    स्मारिका के लिए भेजें लेख
    इसके अलावा, उपायुक्त ने माता श्री चिंतपूर्णी महोत्सव की बहुरंगी स्मारिका के लिए कला और साहित्य प्रेमियों से अपने लेख भेजने का आग्रह किया है। स्मारिका में माता श्री चिंतपूर्णी मंदिर के इतिहास, परंपराओं, धरोहरों, सांस्कृतिक और साहित्यिक विरासत पर आधारित लेखों समेत अन्य ज्ञानवर्धक सामग्री प्रकाशित की जाएगी। इच्छुक व्यक्ति अपने लेख 7 सितंबर तक ऊपर दिए गए ईमेल पते पर भेज सकते हैं।

  • विवेक कुमार ने जरूरमंद रोगी की मदद के लिए रक्तदान कर पूण्य अर्जित किया

    विवेक कुमार ने जरूरमंद रोगी की मदद के लिए रक्तदान कर पूण्य अर्जित किया

    ऊनासुशील पंडित: ऊना जिला के हरोली उपमंडल के सासन गांव के 21 वर्षीय युवक विवेक कुमार ने शुक्रवार को क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में एक जरूरमंद रोगी की मदद के लिए रक्तदान कर पूण्य अर्जित किया। विवेक कुमार ने हिमोत्कर्ष साहित्य संस्कृति एवं जन कल्याण परिषद के आग्रह पर हरोली के हीरां नगर की एक 70 वर्षीय कैंसर मरीज के लिए अपना रक्तदान किया। विवेक कुमार के इस योगदान के लिए परिषद ने उन्हें स्मृति चिन्ह व प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मानित किया। इसके साथ अन्य रोगी के लिए भी लोअर बढ़ेडा के 29 वर्षीय चरणजीत सिंह मोनू ने रक्तदान किया था।

    उक्त रोगी के शरीर में सिर्फ 3 यूनिट रक्त शेष था। हिमोत्कर्ष की मदद से उक्त रोगी को 4 यूनिट रक्त उपलब्ध करवाया गया। भविष्य में भी हिमोत्कर्ष परिषद ने रोगी की रक्त उपलब्ध करवाने के लिए मदद करना आश्वासन दिया है। हिमोत्कर्ष परिषद के प्रदेशाध्यक्ष जितेंद्र कंवर ने कहा कि रक्तदान करने से जहां दूसरी व्यक्ति की जान बचाकर रक्तदाता पुण्य का भागीदार बनता है तो दूसरी तरफ रक्तदान करने से कई बीमारियों से बचा जा सकता है। उन्होंने युवा वर्ग को रक्तदान जैसे महान कार्यों बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की है।

  • Punjab: निकाय विभाग में बड़ा फेरबदल, 61 अधिकारियों के हुए तबादले, देखें लिस्ट

    Punjab: निकाय विभाग में बड़ा फेरबदल, 61 अधिकारियों के हुए तबादले, देखें लिस्ट

    मोहाली: पंजाब सरकार की तरफ से स्थानीय निकाय विभाग में बड़ा फेरबदल कर कुछ अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। बताया जा रहा है कि पंजाब सरकार ने स्थानीय निकाय विभाग में 61 अधिकारियों व कर्मचारियों का तबादला किया गया ‌ देखें लिस्ट

  • Punjab : चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले दो स्नैचर गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab : चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले दो स्नैचर गिरफ्तार, देखें वीडियो

    बटाला। शहर में पिछले दिनों हुई चोरी के मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दो स्नैचरों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, बटाला पुलिस के एसपी सिटी संजीव शर्मा ने मामले को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस किया। इस दौरान जानकारी देते हुए बताया कि कुछ दिनों से बटाला शहर में चेन और स्नैचिंग की वारदातों को अंजाम दिया जा रहा था, जिस पर बटाला सिटी और सिविल पुलिस स्टेशन की टीमें मिलकर जांच कर रही हैं।

    उन्होंने दो स्नैचरों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है, जिन्होंने पूछताछ के बाद कबूल किया कि उन्होंने 11 घटनाओं को अंजाम दिया था और चोरी का सोना बटाला में एक सुनार को बेच दिया था, पुलिस ने कहा कि सुनार को गिरफ्तार कर लिया गया है। चोरी का सोना भी बरामद कर लिया गया है।

  • अवनि लेखरा का 11 साल की उम्र में हुआ था एक्सिडेंट, कई साल रहीं बिस्तर पर, अब गोल्ड जीतकर रचा इतिहास

    अवनि लेखरा का 11 साल की उम्र में हुआ था एक्सिडेंट, कई साल रहीं बिस्तर पर, अब गोल्ड जीतकर रचा इतिहास

    पेरिस। ‘वंडर गर्ल’ अवनि लेखरा पैरालम्पिक खेलों में दो स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला बन गई जिन्होंने टोक्यो के बाद पेरिस पैरालम्पिक में भी महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल (एसएच 1) स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता जबकि भारत की मोना अग्रवाल को कांस्य पदक मिला। तीन साल पहले तोक्यो में स्वर्ण जीतने वाली 22 वर्ष की अवनि ने 249 . 7 का स्कोर करके अपना ही 249 . 6 का पुराना रिकॉर्ड ध्वस्त किया। वहीं दो साल पहले निशानेबाजी में पदार्पण करने वाली मोना ने 228 . 7 के स्कोर के साथ कांस्य पदक जीता।   11 वर्ष की उम्र में हुआ था कार दुर्घटना 11 वर्ष की उम्र में कार दुर्घटना में कमर के नीचे के हिस्से में लकवा मारने के कारण अवनि व्हीलचेयर पर निर्भर हैं। वह टोक्यो पैरालम्पिक 2021 में निशानेबाजी में पदक जीतने वाली भारत की पहली महिला निशानेबाज बनी थीं। एसएच 1 वर्ग में वे खिलाड़ी होते हैं जिनकी बाजुओं, कमर के निचले हिस्से , पैरों में विकृति होती है या उनकी बाजू नहीं होती है। क्वालीफिकेशन में गत चैम्पियन अवनि ने 625 . 8 स्कोर किया और वह इरिना एस के बाद दूसरे स्थान पर रही । दो बार विश्व कप में स्वर्ण पदक जीतने वाली मोना ने क्वालीफिकेशन में 623 . 1 स्कोर करके पांचवां स्थान हासिल किया था। प्रधानमंत्री मोदी ने अवनि लेखरा को गोल्ड जीतने पर दी बधाई प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अवनि लेखरा को पैरालंपिक गेम्स में गोल्ड जीतने पर बधाई दी है। पीएम मोदी ने लिखा, ‘भारत ने पैरालंपिक 2024 में पदकों का खाता खोला। अवनि लेखरा को 10M एयर राइफल SH1 इवेंट में स्वर्ण जीतने के लिए बहुत-बहुत बधाई। उनका समर्पण भारत को गौरवान्वित करता है। पीएम ने मोना अग्रवाल को भी बधाई दी।
  • उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ऊना जिले के तीन दिवसीय प्रवास पर

    उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ऊना जिले के तीन दिवसीय प्रवास पर

    ऊनासुशील पंडित: उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री 31 अगस्त से 2 सितंबर तक ऊना जिला के प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान उपमुख्यमंत्री जिले में चल रहे विभिन्न विकास कार्यों का निरीक्षण करेंगे और संबंधित विभागों के अधिकारियों की बैठक लेंगेI यह जानकारी देते हुए सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री 31 अगस्त को सायं 3 बजे ऊना पहुंचेगे और ऊना में चल रहे विभिन्न विकास परियोजनाओं का जायजा लेंगे. उप मुख्यमंत्री का रात्रि ठहराव जल शक्ति विभाग के विश्राम गृह घालूवाल में रहेगा।

    प्रवक्ता ने बताया कि उप मुख्यमंत्री रविवार 1 सितम्बर को भी ऊना जिला में चले विभिन्न विकास कार्यों का निरीक्षण करेंगे। इसके अलावा 2 सितम्बर को जल शक्ति विभाग, सहकारिता, भाषा, संस्कृति और कला, एचआरटीसी तथा परिवहन विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे।