Blog

  • Punjab: एक मैगजीन व 4 जिंदा कारतूस सहित सरकारी कर्मी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab: एक मैगजीन व 4 जिंदा कारतूस सहित सरकारी कर्मी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    गुरदासपुर। धारीवाल पुलिस ने कार्रवाई करते हुए नाकेबंदी के दौरान पशुपालन विभाग में कार्यरत सरकारी कर्मचारी को अवैध पिस्टल एक मैगजीन और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। इस संबंध में धारीवाल थाने के SHO इंस्पेक्टर बलजीत कौर ने बताया कि SSP गुरदासपुर दायमा हरीश कुमार के निर्देशों पर अपराध पर अंकुश लगाने के लिए जगह-जगह नाकाबंदी की गई है।

    इसी दौरान सूचना के आधार पर पैदल जा रहे एक युवक की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान एक देशी पिस्टल व मैगजीन बरामद की गई। वहीं, मैगजीन की जांच करने पर उसमें चार जिंदा कारतूस बरामद हुए। पकड़े गए व्यक्ति की पहचान विक्रम भट्टी पुत्र निर्माण भट्टी निवासी मॉडल टाउन धारीवाल के रूप में हुई है, जो पशुपालन विभाग में सरकारी कर्मचारी है।

  • आपदा जोखिम और नुकसान को कम करने को लेकर कार्यशाला आयोजित

    आपदा जोखिम और नुकसान को कम करने को लेकर कार्यशाला आयोजित

    उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले आपदा मित्रों और युवा स्वयंसेवियों को किया सम्मानित

    ऊनासुशील पंडित: जिला आपदा प्रबंधन  प्राधिकरण ऊना ने शुक्रवार को डीआरडीए ऊना के सभागार में आपदा मित्रों और युवा स्वयंसेवियों के साथ एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की। कार्यशाला की अध्यक्षता जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अध्यक्ष एवं उपायुक्त जतिन लाल ने की। कार्यशाला का उद्देश्य आपदा प्रबंधन एवं अंतर्राष्ट्रीय आपदा जोखिम एवं न्यूनीकरण की तैयारी और आपदा प्रबंधन के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले स्वयंसेवियों को सम्मानित करना था।

    इस दौरान उपायुक्त ने स्वयंसेवियों की निस्वार्थ सेवा और समर्पण की सराहना की और भविष्य में भी इसी उत्साह से सेवा करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने बताया कि जिला की सभी पंचायतां से 15 स्वयंसेवियों का आपदा प्रबंधन में प्रशिक्षण करवाया जाना प्रस्तावित है शीघ्र ही इस लक्ष्य को पूर्ण किया जाएगा। इसके अतिरिक्त उपायुक्त ने युवाओं को प्रशासन की सामर्थ्य योजना के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी।

    कार्यशाला में गृह रक्षा विभाग और अग्निशमन विभाग के राहत एवं बचाव कार्यों में तालमेल स्थापित करके आपदाओं से होने वाले नुकसान को कम करने बारे जागरूक किया गया। साथ ही आपदा मित्रों और युवा स्वयंसेवियों को फर्स्ट रिस्पांडर की भूमिका निभाने तथा और अधिक सक्षम बनाने पर बल दिया गया।

    कार्यशाला में मैडी मेला 2024 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 18 स्वयंसेवियों को उपायुक्त ने प्रशंसा पत्र प्रदान किए। इसके अलावा आपदा प्रबंधन के प्रशिक्षण और जागरूकता शिविरों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले 8 अन्य स्वयंसेवियों को भी उपायुक्त ने सम्मानित किया।

    इस अवसर पर सीपीओ संजय संख्यान, गृह रक्षा विभाग से वाहिनी प्रशासनिक अधिकारी धीरज शर्मा, अग्निशमन अधिकारी सुरेश, डीडीएमए की ओर से सुमन चहल सहित अन्य मौजूद रहे।

  • ऊना जिले में जीपीएस प्रणाली के होगी पशुधन की गणना, पहली सितम्बर से आरंभ होगा कार्य

    ऊना जिले में जीपीएस प्रणाली के होगी पशुधन की गणना, पहली सितम्बर से आरंभ होगा कार्य

    ऊनासुशील पंडित: उपायुक्त जतिन लाल ने बताया कि ऊना जिले में पहली सितम्बर से जीपीएस प्रणाली के माध्यम से पशुधन गणना का कार्य आरंभ किया जाएगा। इस गणना का मुख्य उद्देश्य जिले में पशुधन आबादी की सटीक जानकारी एकत्रित करना है, जो कि पशुधन विकास से संबंधित नीतियों और योजनाओं की कार्य योजना बनाने और उन्हें सफलतापूर्वक लागू करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

    उपायुक्त पशु पालन विभाग द्वारा 21वीं पशुधन गणना 2024 के तहत विभागीय अधिकारियों के लिए ऊना में आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे थे। उन्होंने कार्यक्रम के उपरांत बताया कि इस गणना से पशुधन की जनसंख्या का डेटा और ग्रामीण-शहरी विवरण इकट्ठा करके धन और संसाधनों के उचित आवंटन में मदद मिलेगी। साथ ही, विभिन्न नस्लों की जानकारी एकत्रित कर उनके संरक्षण और सुधारीकरण के कार्यों को भी बल मिलेगा।

    इसके साथ ही, उपायुक्त ने जिले में आवारा कुत्तों की नसबंदी के लिए धनराशि उपलब्ध करवाने और आवारा पशुओं को पकड़ने के लिए डार्टगन मुहैया कराने का आश्वासन भी दिया। उन्होंने पशु पालन विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि किसानों को दुग्ध समितियों से जोड़ने के लिए विशेष प्रयास किए जाएं, जिससे न केवल दूध उत्पादन क्षमता में वृद्धि होगी बल्कि किसानों की आय भी बढ़ेगी।  उन्होंने विभागीय अधिकारियों को पशुपालकों और स्वयं सहायता समूहों के लिए जागरूकता शिविर लगाने के निर्देश दिए।

    कार्यक्रम के दौरान उप निदेशक डॉ. विनय शर्मा ने पीपीटी के माध्यम से पशुधन के लिए चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी।

    इस अवसर पर सहायक निदेशक डॉ. दिनेश परमार, डॉ. अजू व्यास, डॉ. राकेश भट्टी, और जिले के वरिष्ठ पशु चिकित्सा अधिकारी भी उपस्थित थे।

  • उधोग द्वारा मजदूरों को वेतन नहीं देने के विरोध में किया प्रदर्शन 

    उधोग द्वारा मजदूरों को वेतन नहीं देने के विरोध में किया प्रदर्शन 

    जिला परिषद सदस्य कमल सैनी की अगुवाई में उद्योग के विरुद्ध  किया रोष प्रदर्शन 

    ऊना/सुशील पंडित: हरोली विधानसभा क्षेत्र के गांव सिंघा के एक एनर्जी उद्योग में कार्यरत मजदूरों को पिछले दो माह से वेतन न दिए जाने को लेकर मजदूरों ने अपनी बात जिला परिषद सदस्य कमल सैनी के समक्ष रखी। जिसके बाद कमल सैनी मजदूरों के हक की बात के लिए फैक्टरी पहुंचे लेकिन वहां पर फैक्ट्री कर्मचारी द्वारा बातचीत करने को लेकर फैक्ट्री का गेट तक नहीं खोला गया। जिससे नाराज होकर वर्करों ने वहां मैनेजमेंट के खिलाफ प्रदर्शन किया।

    जिला परिषद सदस्य कमल सैनी ने जानकारी देते हुए बताया की मैनेजमेंट इन मजदूरों की पिछले दो माह से सैलरी नहीं दे रहा है मजदूरों ने अपनी बात उनके पास रखी। लेकिन जब जहां पर मैनेजमेंट से बात करने के लिए आए तो फैक्ट्री मैनेजमेंट द्वारा उन्हें अंदर नहीं जाने  दिया और ना ही फैक्ट्री का गेट खोला गया।

    पुलिस को  बुलाए जाने के बाद जब पुलिस मौके पर पहुंची तो वह वार्तालाप के लिए अंदर गए और उन्होंने अपनी बात मैनेजमेंट के समक्ष रखी लेकिन मैनेजमेंट की तरफ से पेंडिंग सैलरी को लेकर अभी तक कोई भी रिस्पांस नहीं दिया गया है ।उन्होंने कहा कि बह मजदूरों के साथ खड़े हैं और उनका हक दिलाने के लिए जहां तक भी जाना पड़े वह पीछे नहीं हटेंगे।

  • धौमेश्वर मंदिर तलमेहड़ा में विशाल दंगल दो सितंबर को: प्रवीण शर्मा

    धौमेश्वर मंदिर तलमेहड़ा में विशाल दंगल दो सितंबर को: प्रवीण शर्मा

    ऊना/सुशील पंडित: प्रसिद्ध धार्मिक स्थल धौमेश्वर मंदिर तलमेहड़ा में सोमवार को विशाल दंगल करवाया जा रहा है। इस दंगल में पंजाब एवं जम्मू आदि राज्यों से बड़े पहलवान आकर अपनी ताकत का जौहर दिखाएंगे। मंदिर कमेटी के चेयरमैन प्रवीण शर्मा ने बताया कि सावन मास और श्री कृष्ण जन्माष्टमी के बाद मंदिर कमेटी द्वारा हर वर्ष कार्यक्रम की समाप्ति पर मंदिर परिसर में कार्यक्रम के सफलता की खुशी में दंगल करवाया जाता है। लेकिन इस बार हमने इस दंगल को बड़ा रूप दिया है।

    इस बार बड़े अखाड़े के पहलवानों को निमंत्रण भेजा है जैसे जम्मू अखाड़े के पहलवान पंजाब अखाड़े एवं अन्य राज्यों से बड़े पहलवान आकर दंगल की शोभा बढ़ाएंगे। प्रवीण शर्मा ने कहा कि सदाशिव मंदिर से हजारों नहीं लाखों श्रद्धालुओं की आस्था जुड़ चुकी है और देश के कोने कोने से श्रद्धालु मंदिर पहुंचते है। कमेटी का प्रयास है कि मंदिर में आने वाले हर श्रद्धालु के लिए हर प्रकार के पुख्ता प्रबंधन हों।

    खाने और मंदिर में पूजा अर्चना करने के लिए बेहतर सुविधा मिले और श्रद्धालुओं को मंदिर इतिहास के बारे में पूरा ज्ञान मिल सके। प्रवीण शर्मा ने बताया कि देश और उत्तरी भारत के प्रसिद्ध सिद्ध पीठों में से एक श्री श्री 1008 बाबा सुग्रीवानंद जी महाराज के उत्तराधिकारी आचार्य हेमानंद जी महाराज जी भी हर वर्ष आकर श्रद्धालुओं और कमेटी को अपना आशीर्वाद प्रदान करते है।

    चेयरमैन प्रवीण शर्मा ने कहा कि यह हमारे बुजुर्गो का आशीर्वाद है कि हमें भगवान भोलेनाथ की सेवा करने का मौका मिल रहा है और जब से सदाशिव मंदिर से जुड़े हैं भोलेनाथ की कृपा बरस रही है। प्रवीण शर्मा ने समस्त मंदिर से जुड़े श्रद्धालुओं से भी आग्रह किया है कि सोमवार दो सितंबर को सदाशिव मंदिर पहुंचकर विशाल दंगल की शोभा बढ़ाएं और दंगल का लुफ्त उठाए।

  • थानाकलां में भाजपा सदस्यता अभियान कार्यशाला आयोजित

    थानाकलां में भाजपा सदस्यता अभियान कार्यशाला आयोजित

    समाज के हर वर्ग को साथ जोड़ना, प्रत्येक कार्यकर्ता का दायित्व : सिद्धार्थन

    कुटलैहड़ में भाजपा ने रखा 25 हजार लोगों को जोड़ने का लक्ष्य: वीरेंद्र कंवर

    ऊना/सुशील पंडित: कुटलैहड़ भाजपा मंडल की सदस्यता अभियान कार्यशाला का आयोजन थानाकलां में किया गया, जिसमें हिमाचल भाजपा के संगठन मंत्री एस.सिद्धार्थन विशेष रूप से उपस्थित रहे।

    एक सितंबर से भाजपा प्रदेशव्यापी सदस्यता अभियान की शुरुआत करने जा रही है जिसके लिए संगठन पूरी तरह से सक्रिय हो चुका है। इस सदस्यता अभियान को सफल बनाने के उद्देश्य से कुटलैहड़ भाजपा मण्डल की कार्यशाला का आयोजन किया गया जिसमें कार्यकर्ताओं को संगठन मंत्री एस. सिद्धार्थन व भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री वीरेंद्र कंवर का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।

    कार्यशाला के दौरान सिद्धार्थन ने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि भाजपा दुनिया का सबसे बड़ा संगठन है और साथ भारत जैसे सबसे बड़े लोकतंत्र में भाजपा की सरकार है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की अथक मेहनत से ही आज संगठन का स्वरूप इतना बड़ा हुआ है। भाजपा संगठन मंत्री ने सदस्यता अभियान के महत्व पर बल देते हुए कहा कि 25 दिन तक चलने वाला यह कार्यक्रम मात्र एक अभियान न होकर उत्सव की तरह भाजपा के प्रत्येक कार्यकर्ता द्वारा मनाया जाए। इस दौरान समाज के हर वर्ग के व्यक्ति को संगठन से जोड़ना हमारा दायित्व है।

    इस कार्यशाला की जानकारी देते हुए भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री वीरेंद्र कंवर ने बताया कि इस बार कुटलैहड़ मण्डल द्वारा 25 हजार लोगों को सदस्यता अभियान के माध्यम से जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता कांग्रेस के 2 साल के कार्यकाल से पूरी तरह निराश है और भाजपा से जुड़ना चाहती है। उन्होंने कहा कि वे हर दिन जनता के बीच रहकर उनकी भावनाओं को जान रहे हैं और लोग भाजपा में विश्वास जता रहे हैं। वीरेंद्र कंवर ने कहा कि हमारे कार्यकर्ता पुरी निष्ठा से इस अभियान को पूरा करने के लिए तैयार हैं।

    कुटलैहड़ मण्डल अध्यक्ष चरणजीत शर्मा ने इस कार्यशाला में आये संगठन मंत्री व प्रदेश उपाध्यक्ष का स्वागत किया जिसके उपरांत कार्यशाला में सदस्यता अभियान की प्रक्रिया से कार्यकर्ताओं को अवगत करवाया गया। मण्डल अध्यक्ष द्वारा संगठन मंत्री व भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष की उपस्थिति में सदस्यता हेतु चयनित दूरभाष नम्बर भी जारी किया गया।

    कार्यक्रम में सदस्यता अभियान के लोकसभा प्रभारी राजेश ठाकुर, सुशील कालिया, भाजपा विस्तारक अमित शर्मा, भाजपा आई टी सैल संयोजक अनिल डडवाल, पुर्व विधायक देवेन्द्र भुट्टो, पूर्व जिलाध्यक्ष मनोहर लाल, मास्टर रमेश, देवराज शर्मा, विजय शर्मा, प्रवेश कुमार, मनजीत,राजिंदर रिंकू, मदन राणा, शशि राणा, मनु बांका सहित मण्डल के सभी मोर्चों के कार्यकर्ता मौजूद रहे।

  • Punjab News: Balbir Bhundar को कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने पर Bibi Jagir Kaur ने साधे निशाने, देखें वीडियो

    Punjab News: Balbir Bhundar को कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने पर Bibi Jagir Kaur ने साधे निशाने, देखें वीडियो

    कपूरथलाः श्री अकाल तख्त साहिब द्वारा सुखबीर बादल को तनखैया घोषित करने के फैसले का बीबी जागीर कौर ने स्वागत किया। वहीं बीबी जागीर कौर ने मीडिया से बात करते हुए बलबीर सिंह भूंदड़ को शिरोमणि अकाली दल का कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने का विरोध जताया है। बीबी ने कहा कि बलबीर सिंह भूंदड़ की उम्र भी काफी हो चुकी है और वह भी गुनाहगार है।

    उन्होंने कहा कि अगर सुखबीर बादल ने इस्तीफा दिया होता तो वह पार्टी उन्हें कारजकारी प्रधान लगा सकते थे। उन्होंने कहा कि भूदड़ भी सुखबीर बादल के साथ दोषी है, क्योंकि वह उनके साथ मिलकर मीटिंग करवाते रहे। उन्होंने कहा कि पार्टी में कई अन्य उपाध्यक्ष भी थे जो फैसले ले सकते हैं। उन्होंने कहा कि वह शिरोमणि अकाली दल को मजबूत करने के लिए काम कर रहे हैं और शिरोमणि अकाली दल को मजबूत करेंगे और हमेशा शिरोमणि अकाली दल के साथ काम करते रहेंगे। उन्होंने कहा कि जब पार्टी की मजबूती और सिंद्धातों की बात नहीं मानी गई तो वह पार्टी से अलग हुए है।

    लेकिन वह पार्टी को मजबूत करने के लिए उनके हित में काम करते रहेंगे। उन्होंने कहा कि अब ऐसे में उन्हें चाहे कोई बागी कहे या कुछ भी कहे उन्हें कोई परवाह नहीं है। लेकिन वह पार्टी के हित के लिए हमेशा खड़े रहेंगे। वहीं 92 लाख के खर्च को लेकर बीबी जागीर कौर ने सवाल खड़े किए है। उन्होंने कहा कि प्रधान ने अकाल तख्त से ऐसी कई बाते छुपा कर रखी। बीबी जागीर कौर ने कहा कि सुखबीर बादल प्रधान पद पर नहीं रह सकते।

  • Punjab : युवक की हत्या के मामले में निहंग बाणे में सिख गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab : युवक की हत्या के मामले में निहंग बाणे में सिख गिरफ्तार, देखें वीडियो

    अमृतसर: वेरका के गांव जहांगीर कालोनी में बीते दिन युवक की घर में घुसकर हत्या करने के मामले में पुलिस ने 24 घंटे के अंदर निहंग सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में आरोपी से पूछताछ के दौरान पुलिन ने चौकाने वाली वजह बताई है। पुलिस के मुताबिक मलकीत सिंह और निहंग सुखदेव सिंह के बीच पुराना झगड़ा चल रहा था। मृतक मलकीत सिंह निहंग सुखदेव सिंह को गालियां निकालता था।

    वहीं निहंग सिंह उसे बौना कहकर चिढ़ाता था। जिसके चलते कई बार उनमें बहस हुई थी। हत्या की पिछली रात भी मलकीत और निहंग में बहस हुई थी, जिसके बाद निहंग ने पीट-पीटकर उसकी हत्या कर दी। मलकीत के पिता कुलवंत सिंह के मुताबिक को वह पत्नी संग बेटी के पास फतेहगढ़ साहिब गए हुए थे। इस दौरान घर में मलकीत सिंह घर में अकेला था।

    वहीं पुरानी रंजिश के तहत निहंग सुखदेव सिंह ने रात 11 बजे उनके घर का मेन गेट तोड़ने का प्रयास किया लेकिन उस दौरान गांव का ही एक व्यक्ति उसे समझाकर उसके घर छोड़ आया। जिसके बाद उसका बेटा रात को छत पर सोने चला गया। लेकिन सुखेदव दोबारा घर की पिछली दीवार फांद कर छत पर चढ़ आया। आते ही उसने उसके बेटे पर हमला कर दिया। इस घटना में बेटे की मौत हो गई। वहीं पुलिस ने कहा कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

  • Punjab News: पहली कक्षा की छात्रा की किडनैपिंग करते 2 आरोपी काबू, लोगों ने की छित्तर परेड

    Punjab News: पहली कक्षा की छात्रा की किडनैपिंग करते 2 आरोपी काबू, लोगों ने की छित्तर परेड

    लुधियानाः जोधेवाल रोड पर बापू स्कूल के निकट दिन-दिहाड़े स्कूली छात्रा को किडनैप करने की कोशिश कर रहे 2 आरोपियों को लोगों ने काबू कर लिया है। दरअसल, पहली कक्षा की छात्रा की सर्तकता से किडनैपिंग विफल हुई है। स्कूल से छुट्टी के दौरान बच्ची को जैसे आरोपी बहला फुसला कर ले जाने लगे लेकिन बच्ची भागकर स्कूल के पास दुकान में घुस गई और दुकानदार के पैर पकड़कर घटना के बारे में बताने लगी।

    जिसके बाद दुकानदार ने आसपास लोगों की मदद से दोनों आरोपियों को काबू कर लिया। लोगों ने दोनों की जमकर छित्तर परेड की और मौके पर पुलिस बुलाकर उनके हवाले कर दिया। वहीं घटना की सूचना जब बच्ची के पिता को चली तो वह भी मौके पर पहुंच गया। बच्ची के पिता पिता मनोज कुमार ने बताया कि वह ई-रिक्शा चलाने का काम करता है। उन्होंने कहा कि स्कूल में छुट्टी होने के बाद वह गेट पर उसका इंतजार कर रही थी। तभी 2 नशेड़ी आरोपियों ने उसकी बेटी का हाथ पकड़ कर ले जाने की कोशिश की। उसकी बेटी अर्पिता घबरा गई और भागकर स्कूल के सामने एक दुकानदार के पास गई।

    जिसके बाद अर्पिता ने दुकान मालिक अमरीक सिंह से बचाने की गुहार लगाई। दुकानदार ने छात्रा की बात सुनी और दोनों आरोपियों को लोगों की मदद से काबू कर लिया गया। सूचना मिलने के बाद थाना दरेसी के इंचार्ज अवतार सिंह पुलिस पार्टी सहित मौके पर पहुंचे। इंचार्ज इंस्पेक्टर अवतार सिंह ने बताया पिता मनोज कुमार का आरोप है कि बेटी को किडनैप करने की कोशिश की गई है। पकड़े गए आरोपी नशे में धुत्त थे। जिन्हें पुलिस ने काबू कर लिया है। फिलहाल पकड़े गए दोनों आरोपियों का मेडीकल सिवल अस्पताल में करवाया जा रहा है। मेडिकल की रिपोर्ट आने के बाद बनती कार्रवाई की जाएंगी।

  • Punjab News: टेक्निकल तरीके से Police ने 78 फोन किए बरामद, देखें वीडियो

    Punjab News: टेक्निकल तरीके से Police ने 78 फोन किए बरामद, देखें वीडियो

    अमृतसरः कमिश्नरेट पुलिस ने लूटपाट की वारदातों पर नकेल कसते हुए पुलिस को 78 फोन मिले। पुलिस कमिश्नर रंजीत सिंह ढिल्लों ने कहा कि लोगों के गुम हुए फोन को ट्रेस करके परिजनों के हवाले कर दिया। वहीं परिजनों को फोन वापिस मिलने पर उनके चेहरे पर खुशी दिखाई दी। इस दौरान लोगों ने पुलिस कमिश्नर का धन्यावाद किया। पुलिस कमिश्नर रणजीत सिंह ढिल्लों ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि जनता द्वारा मोबाइल फोन की चोरी/गुम होने की रिपोर्ट कमिश्नरेट पुलिस, अमृतसर के तीनों जोन के सांझ केंद्रों और साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन में दर्ज कराई गई थी।

    उन्होंने कहा कि तकनीकी तरीके से कार्रवाई करते हुए साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन, अमृतसर सिटी ने 02 महीने (जुलाई-अगस्त/2024) के दौरान कुल 78 मोबाइल फोन बरादम किए है। जो विदेश दुबई, अन्य राज्यों जम्मू-कश्मीर, बिहार, राजस्थान और पंजाब के विभिन्न जिलों में भेजे गए थे। उन्होंने कहा कि सभी फोन की तलाश कर उनके असली मालिकों को सौंप दिया गया है। पुलिस ने फिलहाल इस मामले में किसी को अरेस्ट नहीं किया है। इस दौरान अमृतसर पुलिस कमिश्नर रंजीत सिंह ढिल्लों ने निर्देश भी दिए हैं कि कोई भी दुकानदार बिना असली बिल के ना तो मोबाइल खरीदे और न ही बेचे।

    कमिश्नर पुलिस ने साइबर क्रीम और फ्रॉड से भी लोगों को सचेत रहने के लिए कहा है। उन्होंने कहा कि अपने फोन पर आने वाले हर ओटीपी पर ध्यान दें। बच्चों ओर बुजुर्ग खास तौर पर ध्यान रखें ताकि उनके पैसे सुरक्षित रह सकें। इस दौरान पुलिस कमिश्नर ने जनता से अपील की है कि जब किसी का मोबाइल फोन खो जाए तो तुरंत नजदीकी पुलिस स्टेशन में सांझ केंद्र या सीईआईआर पोर्टल पर गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराएं ताकि कोई शरारती व्यक्ति मोबाइल फोन का मिसयूज ना कर सके।