Blog
-

आज का राशिफल 27, अगस्त 2023
मेष: आय में वृद्धि तथा उन्नति मनोनुकूल रहेंगे। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। पार्टनरों का सहयोग समय पर प्राप्त होगा। यात्रा की योजना बनेगी। घर-बाहर कुछ तनाव रहेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। स्थायी संपत्ति के कार्य बड़ा लाभ दे सकते हैं। बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे।वृष: पार्टनरों का सहयोग समय पर मिलने से प्रसन्नता रहेगी। नौकरी में मातहतों का सहयोग मिलेगा। व्यवसाय ठीक-ठीक चलेगा। आय में वृद्धि होगी। चोट व रोग से बाधा संभव है। दूसरों के काम में दखलंदाजी न करें। स्थायी संपत्ति की खरीद-फरोख्त से बड़ा लाभ हो सकता है। प्रतिद्वंद्विता रहेगी।मिथुन:वाणी पर नियंत्रण रखें। चिंता तथा तनाव रहेंगे। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। व्यवसाय ठीक चलेगा। आय में निश्चितता रहेगी। लाभ होगा। दु:खद सूचना मिल सकती है, धैर्य रखें। फालतू खर्च होगा। कुसंगति से बचें। बेकार की बातों पर ध्यान न दें। अपने काम पर अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है।कर्क: मित्रों के साथ समय अच्छा व्यतीत होगा। स्वादिष्ट भोजन का आनंद मिलेगा। बौद्धिक कार्य सफल रहेंगे। किसी प्रबुद्ध व्यक्ति का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। नौकरी में अनुकूलता रहेगी। पार्टी व पिकनिक की योजना बनेगी। वाणी पर नियंत्रण रखें। शत्रु सक्रिय रहेंगे। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी।सिंह: मित्रों का सहयोग व मार्गदर्शन प्राप्त होगा। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। यात्रा की योजना बनेगी। प्रसन्नता रहेगी। घर-बाहर प्रसन्नतादायक वातावरण रहेगा। नौकरी में चैन महसूस होगा। व्यापार से संतुष्टि रहेगी। संतान की चिंता रहेगी। प्रतिद्वंद्वी तथा शत्रु हानि पहुंचा सकते हैं।कन्या: घर-बाहर स्थिति मनोनुकूल रहेगी। प्रसन्नता का वातावरण रहेगा। वस्तुएं संभालकर रखें। दूर से शुभ समाचार प्राप्त होंगे। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। नौकरी में सहकर्मी साथ देंगे। व्यवसाय में जल्दबाजी से काम न करें। चोट व दुर्घटना से बचें। लाभ के अवसर हाथ आएंगे।तुला: आय में निश्चितता रहेगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा। जल्दबाजी न करें। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। बनते कामों में विघ्न आएंगे। चिंता तथा तनाव रहेंगे। जीवनसाथी से सामंजस्य बैठाएं। फालतू खर्च होगा। कुसंगति से बचें। बेवजह लोगों से मनमुटाव हो सकता है। बेकार की बातों पर ध्यान न दें।वृश्चिक: आय में निश्चितता रहेगी। अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे। व्यवस्था नहीं होने से परेशानी रहेगी। व्यवसाय में कमी होगी। नौकरी में नोकझोंक हो सकती है। पार्टनरों से मतभेद हो सकते हैं। थकान महसूस होगी। अपेक्षित कार्यों में विघ्न आएंगे। चिंता तथा तनाव रहेंगे।धनु: सामाजिक कार्य सफल रहेंगे। मान-सम्मान मिलेगा। कार्यसिद्धि होगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। घर-बाहर प्रसन्नता का माहौल रहेगा। पारिवारिक सहयोग प्राप्त होगा। बड़ा कार्य करने का मन बनेगा। सफलता के साधन जुटेंगे। जोखिम न उठाएं। नई योजना लागू करने का श्रेष्ठ समय है। कार्यप्रणाली में सुधार होगा।मकर: ऐश्वर्य के साधनों पर बड़ा खर्च होगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। चोट व दुर्घटना से बचें। आय में कमी रह सकती है। घर-बाहर असहयोग व अशांति का वातावरण रहेगा। अपनी बात लोगों को समझा नहीं पाएंगे। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। हितैषी सहयोग करेंगे। धनार्जन संभव है।कुंभ: किसी राजनयिक का सहयोग मिल सकता है। लाभ के दरवाजे खुलेंगे। किसी जानकार प्रबुद्ध व्यक्ति का सहयोग प्राप्त होने के योग हैं। तंत्र-मंत्र में रुचि रहेगी। चोट व दुर्घटना से बचें। व्यस्तता रहेगी। थकान व कमजोरी महसूस होगी। विवाद से बचें। धन प्राप्ति होगी। प्रमाद न करें।मीन: व्यवसाय ठीक चलेगा। मित्र व संबंधी सहायता करेंगे। आय बनी रहेगी। जोखिम न लें। क्रोध व उत्तेजना पर नियंत्रण रखें। विवाद को बढ़ावा न दें। पुराना रोग बाधा का कारण रहेगा। स्वास्थ्य पर खर्च होगा। वाहन व मशीनरी के प्रयोग में लापरवाही न करें। छोटी सी गलती से समस्या बढ़ सकती है। -

पंजाब : व्यापारी के घर में हुई चोरी के मामले में हुआ बड़ा खुलासा, देखें वीडियो
पठानकोट :एसएसपी हरकमलप्रीत सिंह खख के दिशा निर्देशों पर पुलिस ने इलाके की बड़ी चोरी को ट्रैस करते हुए 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह चोरी शहर के एक बड़े व्यापारी के घर दो महीने पहले हुई थी। एसएसपी खख ने जानकारी देते हुए बताया कि उक्त आरोपियों ने अपने 3 साथियो सहित इस घटना को अंजाम दिया था। इस गिरोह के सदस्यों ने दिल्ली, यु.पी और बैंगलोर में कई चोरी की वारदाते कर चुके है।
पुलिस ने इन दोनों आरोपियों को बैंगलोर से काबू किया है। पुलिस ने आरोपियों से 56 लाख 41 हजार रुपये , एक पिस्तौल और सोने के आभूषण बरामद किए है। पुलिस इस गिरोह के सदस्यों की गिरफ़्तारी को लेकर छापेमारी कर रही है।
-
जालंधरः अलग अलग मामलों में दो वांछित भगोड़े गिरफ्तार
जालंधर,ENS: थाना लोहिया की पुलिस ने अलग-अलग मामले में चल रहे वांछित भगोड़ों को गिरफ़्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बलविंदर सिंह राजू निवासी मोगा और ऋषि के रूप में हुई है। थाना प्रभारी यादविंदर सिंह ने बताया कि थाना लोहिया में 6 नवंबर 2018 को मुकदमां नम्बर 116 एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज किया गया है। जिसमें आरोपी बलविंदर सिंह उर्फ राजू को कोर्ट में पेश न होने पर भगोड़ा घोषित कर दिया गया था। जिसे गुप्त सूचना के अधीर पर उनकी टीम के एएसआई बलविंदर सिंह ने गिरफ्तार कर लिया गया।
इसी तरह 08 मार्च 2018 को मुक़दमा नंबर 18 एनडीपीएस एक्ट के तहत एक मामला दर्ज किया गया था। जिसमे मुख्य आरोपी मोगा निवासी ऋषि को अदालत में पेश ना होने पर भगोड़ा घोषित कर दिया गया था। जिसे उनकी टीम के एएसआई कश्मीर सिंह ने गुप्त सूचना के आधार पर ऋषि को गिरफ्तार कर लिया है।
-

जालंधरः अलग अलग मामलों में दो वांछित भगोड़े गिरफ्तार
जालंधर,ENS: थाना लोहिया की पुलिस ने अलग-अलग मामले में चल रहे वांछित भगोड़ों को गिरफ़्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बलविंदर सिंह राजू निवासी मोगा और ऋषि के रूप में हुई है। थाना प्रभारी यादविंदर सिंह ने बताया कि थाना लोहिया में 6 नवंबर 2018 को मुकदमां नम्बर 116 एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज किया गया है। जिसमें आरोपी बलविंदर सिंह उर्फ राजू को कोर्ट में पेश न होने पर भगोड़ा घोषित कर दिया गया था। जिसे गुप्त सूचना के अधीर पर उनकी टीम के एएसआई बलविंदर सिंह ने गिरफ्तार कर लिया गया।
इसी तरह 08 मार्च 2018 को मुक़दमा नंबर 18 एनडीपीएस एक्ट के तहत एक मामला दर्ज किया गया था। जिसमे मुख्य आरोपी मोगा निवासी ऋषि को अदालत में पेश ना होने पर भगोड़ा घोषित कर दिया गया था। जिसे उनकी टीम के एएसआई कश्मीर सिंह ने गुप्त सूचना के आधार पर ऋषि को गिरफ्तार कर लिया है।
-

जालंधरः चोरी के मामले में एक गिरफ़्तार, दो मोटरसाइकिल बरामद
जालंधर, ENS: थाना फिल्लौर की पुलिस ने दोपहिया वाहन चोर गिरोह के एक सदस्य को गिरफ़्तार कर उसके कब्जे से चोरी किए हुए दो मोटरसाइकिल बरामद किए है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान की अमनदीप सिंह उर्फ मन्ना निवासी गोराया के रूप में हुई है। थाना प्रभारी हरजिंदर सिंह ने बताया कि एएसआई जसविंदर सिंह ने स्पेशल ऑपरेशन दौरान आरोपी अमनदीप सिंह उर्फ मन्ना को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी किए हुए दो मोटरसाइकिल बरामद किए है। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपित के खिलाफ पहले चोरी और लूटपाट के कई मामले दर्ज हैं। उनकी टीम आरोपित को अदालत में पेश कर रिमांड पर लेगी ताकि और वारदातें ट्रेस हो सके।
-

चिट्टे के तीन आरोपी 9 तारीख तक रिमांड पर
ऊना/सुशील पंडित: पुलिस थाना अम्ब और एस आई यू टीम ऊना ने बीते मंगलवार मुवारिकपुर में चिट्टे सहित पकड़े गए होशियारपुर के युवक को अम्ब अदालत से मिले चार दिन के रिमांड के दौरान कड़ी पूछताछ की और आरोपित युवक से कई जानकारियां प्राप्त हुई। पुलिस ने इस मामले में वीरवार को तीसरी गिरफ्तारी की।अम्ब से गांव कलरुही के रास्ते में मोटरसाइकिल रिपेयर की दुकान चलाने वाले भाग मल उर्फ बब्बू को गिरफ्तार किया गया है। आरोपित अमनदीप पाल होशियारपुर से बस में चिट्टा लेकर आता था और भाग मल उर्फ बब्बू की दुकान पर देता था। अमनदीप पाल ने रिमांड के दौरान पुलिस को बताया कि अनिल ठाकुर उर्फ कालू और भाग मल उर्फ बब्बू के लिए होशियारपुर से चिट्टा सप्लाई करता था। अम्ब में चिट्टे के असली आरोपित अनिल ठाकुर उर्फ कालू और भाग मल उर्फ बब्बू ही हैं। वह सिर्फ चिट्टा लाता था। वह काफी समय से चिट्टे का कारोबार कर रहे थे। कालू और बव्वूअमनदीप के खाते में आनलाइन पैसे डालते थे जिसके पुख्ता सबूत भी पुलिस को मिलें है जिस दिन अमनदीप पाल को गिरफ्तार किया था उस दिन कालू ने अमनदीप को चिट्टे की खेप अम्ब पहुंचाने के लिए 9100 रुपये और इससे पहले बव्वू ने भी अमनदीप को 5500 रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर किए थे। आरोपियों की पहचान मनदीप पाल, भाग मल उर्फ बब्बू एलाहाबाद डाकघर बस्सी पुरानी तहसील होशियारपुर पंजाब और अनिल कुमार निवासी चक जिला ऊना हिमाचल प्रदेश के रूप में हुई है। थाना प्रभारी अम्ब गौरव भरद्वाज ने बताया चिट्टे सहित गिरफ़्तार किए गए आरोपी ने रिमांड के दौरान कई अहम खुलासे किए हैं। आरोपित होशियारपुर से कालू और बव्वू के लिए चिट्टा सप्लाई करता था। पुलिस ने इन दोनों को भी गिरफ्तार कर लिया है। अदालत में पेश करने पर नौ तारीख तक रिमांड प्राप्त किया गया है। -

न्याय के लिए दर-दर की ठोकरें खा रहा जवान बेटे का बेबस पिता
सड़क हादसे में हुई मौत की जांच सीबीआई से करवाने की मांग….ऊना/सुशील पंडित: जिला ऊना में कुछ महीने पहले सड़क हादसे में पांच युवकों की मौत हो गई थी यह हादसा ऊना के साथ लगते गांव में कार के खंबे से टकराने के कारण पुलिस द्वारा बताए गया था। इस हादसे में पांच युवकों की मौत हो गई थी लेकिन अब इस मामले में पुलिस जांच से नाखुश मृतक राजन जसवाल के पिता कुलदीप जसवाल ने पुलिस की जांच पर सवाल उठाए है। जिला के विश्राम-गृह ऊना में पत्रकार वार्ता करते हुए कुलदीप जसवाल ने सड़क हादसे की जांच सीबीआई या जुडिशल मजिस्ट्रेट से करवाने की गुहार लगाई है। मृतक के पिता कुलदीप जसवाल ने इसे हादसा नहीं एक हत्या बताया है और यह एक साजिश के तहत किए जाने का आरोप लगाया है।उन्होंने अपने बेटे से हादसे से एक दिन पहले अनेकों फोन किए जाने की जानकारी उसके फोन डिटेल भी मीडिया के सामने रखी है साथ ही उन्होंने अपने बेटे की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी जो तथ्य अंकित हैं उससे हत्या किए जाने की आशंका साफ नजर आने की बात कही है। उन्होंने इस मामले में उचित कार्रवाई किए जाने को लेकर पुलिस के बड़े अधिकारियों को भी पत्र लिखा लेकिन इस मामले में भी कोई उचित करवाई नहीं हो पाई जिस कारण उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू और उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री से इस पूरे मामले की जांच किसी स्वतंत्र जांच एजेंसी से करवाए जाने की गुहार लगाई है ताकि बेटे की मौत का सच सामने आ सके और परिजनों को न्याय मिल सके। -

चूरापोस्त और अफीम सहित 3 गिरफ्तार
ऊना/सुशील पंडित: पुलिस अधीक्षक ऊना अर्जित सेन ठाकुर के दिशा निर्देशो के अनुसार ऊना पुलिस लगातार नशा माफिया पर प्रहार कर रही है । इसी कडी में पिछले कल देर शाम हरोली के गांव सलोह मोड के पास हेड कांस्टेबल पवन कुमार की अगुवाई में सुरेश कुमार, नीरज कुमार, सतनाम सिंह व अरूण कुमार पर आधारित वाटर सप्लाई स्कीम के पास वाहनों की चेकिंग के लिए नाकाबंदी कर रखी थी। चैकिंग के दौरान एक बोलेरो गाडी संख्या ( HP80 ए-8916) को चैक किया तो ड्राईवर सीट के नीचे एक पोलीथीन लिफाफे में डोडे पीसे हुए व उसी में एक छोटे पोलीथीन लिफाफा में पाउडर नुमा चूरा पोस्त व इसी लिफाफा में एक छोटे पोलीथीन लिफाफा सफेद में डोडे पोस्त बरामद हुए तथा गाडी के डेश बोर्ड को चैक करने पर तीन डिब्बियां ( दो प्लास्टिक व एक चांदी नुमा बरामद हुईं, डिब्वियों को चैक करने पर अफीम पाई गई। जिसका वजन 1.812 किलो व अफीम डिब्वियों का वजन 50 ग्राम पाया गया । दोनों आरोपितों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आज अदालत मे पेश करके 3 दिन का न्यायिक हिरासत रिमांड मिला है।पुलिस पूछताछ करने मे जुटी है कि आरोपितों ने कहां से चूरापोस्त खरीदी व किसको बेचना था । थाना प्रभारी सुनील संख्यान ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि आरोपितों की पहचान विजय कुमार (40) निवासी बालीवाल तहसील हरोली व परमजीत कुमार (38) कांगड तहसील हरोली जिला ऊना के रूप मे हुई है । उप-पुलिस अधीक्षक मोहन रावत ने बताया कि नशा बेचने वाले सौदागरों को बिल्कुल भी वक्शा नहीं जायेगा।वहीं दूसरी ओर हरोली पुलिस ने गांव वोलेवाल में एक व्यक्ति को 1.623 ग्राम चुरापोस्त सहित पकड़ा है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कल देर शाम हेड कांस्टेबल अमित कुमार, कांस्टेबल रोहित कुमार, अमित कश्यप पर आधारित पुलिस पार्टी गांव लालूवाल बाजार में मौजुद थी तो विश्वसनीय सुत्रों से सूचना मिली कि हैदर अली (32) पुत्र कमल मोहम्मद निवासी बोलेवाल डाकघर दुलैहड तहसील हरोली अपने पशुशाला (बाडा) में भुक्की/चुरा पोस्त का अवैध धन्धा करता है जिस पर पुलिस टीम ने हैदर अली के सामने पशुबाडा के अंदर तलाशी ली।टीनशुदा पशुवाडा के अंदर तुडी (भुसा) के पास एक प्लास्टिक लिफाफा पारदर्शी पडा मिला। जिसे चैक करने पर भुक्की/चुरापोस्त 1.623 Kg होना पाई गई। आरोपित हैदर अली को गिरफतार कर लिया गया है। जिसै अदालत में पेश करके 3 दिन का न्यायिक हिरासत रिमांड हासिल किया गया है । थाना प्रभारी सुनील संख्यान ने मामला दर्ज होने की पुष्टी की है। -

बद्दी में शिव पुराण कथा का आयोजन
चौथे दिन माता गौरी की दर्जनों कथाएं सुनाईबददी/सचिन बैंसल: बद्दी के प्रचीन शिव मंदिर बद्दी के प्रागंण में चल रही शिव पुराण कथा के चौथे दिन कथा वाचक जगमोहन शास्त्री ने भगवान शिव की महिमा करके लोगों को निहाल किया।इस दौरान उन्होंने भगवान शिव के भजनों से पंडाल में बैठे लोगों को मंत्र मुग्ध किया। ऐसा लग रहा था मोना बद्दी का वातारण शिव भक्ति में डूब गया है।उन्होंने कहा कि बच्चों को अपना मता पिता का पालना करना चाहिए। प्रेम करना कोई बुरी बात नहीं है। माता गौरा ने अपने माता पिता से पूछ ही शिव भगवान को पाने के लिए तपस्या की। इसके लिए उनके रास्ते मे कई बाधाएं आई लेकिन वह अपने धर्म पालन करते हुए उन सभी बाधाओं को पार करती रही। और अंत में जीत माता गौरा की हुई। उन्होंने कहा कि आदालत से भी निवेदन किया है कि प्रेम विवाह के दौरान कोर्ट माता पिता की उपस्थिति अनिवार्य करे। माता ने इतने साल तक अपने बच्चों को पालन पोषण किया तो इस मंगल कार्य में उनका भी उपस्थित रहना अनिवार्य है।इस मौके पर उन्होंने सुन दातिए मेरी कूक पपीहे वाली पर दर्शक झूम उठे।इससे पूर्व सुबह के समय 8 बजे मंगला आरती व पूजन किया गया। जिसमें तरक्की लाल कौशल, कृष्ण कौशल संत राम कौशल ने पत्नी समेत व कृष्णा कौशल ने भी पूज में भाग लिया। शाम के समय भी कीर्तन का आयोजन किया गयाकथा के बाद बिलासपुर के घुमारवीं के ज्योति प्रकाश ने हिमाचली धाम दी।इस मौके पर ओमप्रकाश कौशल, दीना नाथ कौशल, तरक्की लाल, टेकचंद कौशल, जसपाल गर्ग, कृष्ण कौशल, राम रखा परजापत, गुरदयाल ठाकुर, महिलाओ में नीलम कौशल, निर्मला शर्मा समेत बद्दी के लोग उपस्थित रहे। -

जालंधरः विवादों में घिरा शिव सेना नेता ईशांत शर्मा, देखें वीडियो
स्पा सेंटर से 40 हजार रुपए महीना लेने के लगे आरोप
जालंधर, ENS: न्यू जवाहर नगर की मार्किट में स्थित हीट सेवन के पास New Like Spa & Salon में काम करने वाली लड़की ने आज दोपहर स्पा सेंटर के संचालको पर गंभीर आरोप लगाए थे कि स्पा सेंटर में व्यक्ति ने उसकी कपड़े बदलने की वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल और गलत काम करने के मजबूर किया । जिस पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने स्पा सेंटर को बंद करके व्यक्ति को हिरासत में ले लिया था। इस मामले के बाद शाम को स्पा सेंटर को लेकर एक नया मोड़ आया। जब पीड़ित लड़की ने शिव सेना नेता ईशांत शर्मा और स्पा सेंटर की मिलीभुगत को लेकर सनसनीखेज आरोप लगाए ।
ईशांत शर्मा पर 40 हजार रुपए महीना लेने के लगे आरोप
पीड़ित युवती ने बस स्टैंड पुलिस चौकी के बाहर मीडिया से बात करते हुए कहा कि ईशांत शर्मा उक्त स्पा सेंटर से 40 हजार रुपए महीना लेता है। इस मामले की भनक लगते ही ईशात शर्मा भी वहां पर पहुंच गया और लड़की से बहसबाजी करनी शुरू कर दी। इस दौरान जब मीडिया कर्मी ने ईशांत शर्मा पर लगे आरोपो को लेकर बात करनी चाही तो वह भड़क गया और एक मीडिया कर्मी को उसकी पोल खोलने की धमकी देने लगा। जिस दौरान जब अन्य मीडिया कर्मी पहुंचे तो वह इस मामले पर बिना कोई जवाब दिए वहां से चला गया। ऐसे में अब देखना यह है कि क्या पुलिस इस मामले को गंभीरता से लेते हुए कोई एक्शन लेती है या ऐसे ही मामलों को ठंडे बस्ते में ढालकर बंद कर दिया जाएगा।
पहले भी कई बार विवादों में आ चुका ईशांत शर्मा
बता दें कि ईशांत शर्मा पर आरोप लगने का सिलसिला यह कोई पहली बार नहीं है। वह पहले भी कई बार आरोपों में घिर चुका है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक शिव सेना नेता पर कुछ दिन पहले भी धार्मिक मुद्दे को लेकर एक मामले में समझौता करने को लेकर लाखों रुपए गौ सेवा के नाम पर लेने के आरोप लगे थे। हालांकि इस मामले को लेकर पत्रकारों ने ईशांत शर्मा से प्रेस वार्ता के दौरान जवाब मांगा था, लेकिन उसने किसी भी सवाल का जवाब नहीं दिया था। फ़िलहाल इस मुद्दे पर भी ईशांत शर्मा का कोई बयान सामने नहीं आया है।
इस मुद्दे पर साधी चुप्पी
वहीं दूसरी ओर कुछ दिन पहले अजय खोंसला ने भगवान श्री राम के नाम पर गलत टिप्पणी की थी। जिसकी शहर में काफी चर्चा भी हुई थी और जालंधर पुलिस ने इस मामले में कड़ा संज्ञान लेते हुए अजय खोसला पर मामला दर्ज कर किया था। शहर के हर धार्मिक मुद्दे पर पहुंचने वाले नेता ईशांत शर्मा इस मामले को लेकर भी चुप्पी साध कर बैठा हुआ है। जबकि इस मामले में दो दिन पहले कोर्ट में अजय खोंसला की जमानत याचिका भी रद्द हो गई है। वहीं स्पा सेंटर के मामले में ईशांत शर्मा पर लगे आरोपों के संबंध में बात करनी चाही तो उससे संपर्क नहीं हो पाया है। अगर वह अपना पक्ष रखना चाहते है तो उसे भी प्रकाशित किया जाएगा।