Blog

  • NIA की जांच में हुआ बड़ा खुलासा: आतंकवादी संगठन नए कैडर की भर्ती के साथ कर रहे हथियारों की तस्करी

    NIA की जांच में हुआ बड़ा खुलासा: आतंकवादी संगठन नए कैडर की भर्ती के साथ कर रहे हथियारों की तस्करी

    नई दिल्लीः राष्ट्रीय जांच एजेंसी की जांच में खुलासा हुआ कि फिलीपींस में मनप्रीत पीटा सहित विभिन्न देशों में स्थित डाला और उसके सहयोगी प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन खालिस्तान टाइगर फोर्स (केटीएफ) की गतिविधियों को अंजाम देने के लिए भारत में लगातार नए कैडर की भर्ती कर रहे हैं। वे जबरन वसूली और अन्य माध्यमों से प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन के लिए धन जुटा रहे हैं और सीमा पार से हथियारों, गोला-बारूद और विस्फोटकों की तस्करी कर रहे हैं।

    इसकी के चलते बीते दिन एनआईए की टीम ने प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन खालिस्तान टाइगर फोर्स के लिए धन जुटाने और सीमा पार से इसके लिए हथियारों, गोला-बारूद और विस्फोटकों की तस्करी करने की आपराधिक साजिश के संबंध में पंजाब में नौ और हरियाणा में एक स्थान पर तलाशी ली थी। एनआईए ने मंगवार को आतंकवादी अर्शदीप सिंह डाला और उसके करीबी सहयोगी मनप्रीत सिंह उर्फ पीटा के पंजाब और हरियाणा में 10 स्थानों पर तलाशी ली थी। छापेमारी के दौरान डिजिटल उपकरणों सहित कई आपत्तिजनक सामग्री जब्त की गई। वहीं, मामले में अब तक कुल छह आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। एनआईए ने पिछले साल 20 अगस्त को भारतीय दंड संहिता और गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम, 1967 की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया था।

  • आज का राशिफल,7जून 2023

    आज का राशिफल,7जून 2023

    आज का राशिफल,7 जून 2023

    वृष: यात्रा मनोरंजक रहेगी। किसी मांगलिक कार्यक्रम में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा। विद्यार्थी वर्ग सफलता प्राप्त करेगा। स्वादिष्ट भोजन का आनंद प्राप्त होगा। व्यापार-व्यवसाय में मनोनुकूल लाभ होगा। शेयर मार्केट व म्युचुअल फंड में सोच-समझकर हाथ डालें। जल्दबाजी न करें। समय अनुकूल है।
    मिथुन: व्यर्थ भागदौड़ रहेगी। समय का अपव्यय होगा। दूर से दु:खद समाचार प्राप्त हो सकता है। विवाद से क्लेश होगा। काम में मन नहीं लगेगा। लेन-देन में जल्दबाजी न करें। किसी व्यक्ति विशेष से अनबन हो सकती है। व्यापार-व्यवसाय ठीक चलेगा। आय में निश्चितता रहेगी।
    कर्क: कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। शारीरिक कष्ट संभव है। परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। कोई ऐसा कार्य न करें जिससे कि नीचा देखना पड़े। आर्थिक उन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। मित्रों का सहयोग कर पाएंगे। पराक्रम व प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। धनार्जन होगा।
    सिंह: शत्रु शांत रहेंगे। वाणी पर नियंत्रण रखें। दूर से शुभ समाचार प्राप्त होंगे। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। घर में प्रतिष्ठित अतिथियों का आगमन हो सकता है। व्यय होगा। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। आय बनी रहेगी। दुष्‍टजनों से दूर रहें। चिंता तथा तनाव रहेंगे।
    कन्या: भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। रोजगार प्राप्ति सहज ही होगी। व्यावसायिक यात्रा से लाभ होगा। अप्रत्याशित लाभ हो सकता है। निवेशादि शुभ रहेंगे। कारोबार में वृद्धि के योग हैं। किसी बड़ी समस्या का हल प्राप्त होगा। प्रसन्नता रहेगी। दूसरों के काम में हस्तक्षेप न करें।
    तुला: अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे। कर्ज लेना पड़ सकता है। पुराना रोग उभर सकता है। वाणी पर नियंत्रण रखें। किसी भी अपरिचित व्यक्ति पर अंधविश्वास न करें। चिंता तथा तनाव बने रहेंगे। अपेक्षित कार्यों में विलंब होगा। व्यापार-व्यवसाय ठीक चलेगा। शत्रु शांत रहेंगे। ऐश्वर्य पर खर्च होगा।
    वृश्चिक: प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। शुभ समाचार मिल सकता है। शारीरिक कष्ट संभव है। अज्ञात भय रहेगा। लेन-देन में सावधानी रखें। चिंता रहेगी। बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। व्यावसायिक यात्रा लाभदायक रहेगी। मित्रों का सहयोग कर पाएंगे। मान-सम्मान मिलेगा। आय में वृद्धि होगी।
    धनु: आराम का समय मिलेगा। आशंका-कुशंका रहेगी। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। नई योजना बनेगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। कारोबारी नए अनुबंध हो सकते हैं, प्रयास करें। आय में वृद्धि होगी। सामाजिक कार्य करने की प्रेरणा मिलेगी। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। रोजगार में वृद्धि होगी। प्रमाद न करें।
    मकर: यात्रा मनोनुकूल लाभ देगी। राजभय रहेगा। जल्दबाजी व विवाद करने से बचें। थकान महसूस होगी। किसी के व्यवहार से स्वाभिमान को ठेस पहुंच सकती है। कोर्ट व कचहरी के काम अनुकूल रहेंगे। धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। पूजा-पाठ में मन लगेगा। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। प्रसन्नता रहेगी।
    कुंभ: वाहन व मशीनरी के प्रयोग में सावधानी रखें। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। शारीरिक शिथिलता रहेगी। काम में मन नहीं लगेगा। किसी अपने का व्यवहार प्रतिकूल रहेगा। पार्टनरों से मतभेद हो सकते हैं। नौकरी में अपेक्षानुरूप कार्य न होने से अधिकारी की नाराजी झेलना पड़ेगी।
    मीन: कष्ट, भय व चिंता का वातावरण बन सकता है। विवेक से कार्य करें। समस्या दूर होगी। कानूनी अड़चन दूर होकर स्थिति मनोनुकूल बनेगी। किसी वरिष्ठ व्यक्ति का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। कारोबारी लाभ में वृद्धि होगी। नौकरी में शांति रहेगी। सहकर्मियों का साथ मिलेगा। धनार्जन होगा।
  • इस हाईवे पर गिरा बीयर‌ से भरा ट्रक, फंसे रहे ड्राइवर और कंडक्टर, लोग लूटने में हुए मस्त, देखें वीडियो

    इस हाईवे पर गिरा बीयर‌ से भरा ट्रक, फंसे रहे ड्राइवर और कंडक्टर, लोग लूटने में हुए मस्त, देखें वीडियो

    कानपुर: चौबेपुर के पिपरी मोड़ के पास एक बीयर लदा ट्रक पलट गया। ट्रक में लदे बीयर के गत्ते सड़क पर फैल गए। मामले की जानकारी मिलते ही गांव के लोग और राहगीरों के बीच बीयर लूटने की होड़ मच गई। जबकि ट्रक में फंसे ड्राइवर और कंडक्टर को किसी ने बाहर नहीं निकाला। सूचना पर चौबेपुर थाने की पुलिस पहुंची तब लूट रुकी। इसके बाद लूट राेकने के लिए ट्रक के पास चार सिपाही तैनात कर दिए गए।

    चौबेपुर थाना प्रभारी जगदीश पांडेय ने बताया कि मंगलवार शाम को एक बीयर लदा ट्रक अलीगढ़ से उन्नाव जा रहा था। चौबेपुर में पिपरी मोड़ के पास हाईवे का निर्माण हो रहा है। ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। बीयर लदे ट्रक पलटने की जानकारी मिलते ही गांव के लोग और राहगीर टूट पड़े। बीयर के कैन लूटने की होड़ मच गई।

    ट्रक में फंसे ड्राइवर सुरेश कुमार और खलासी चीखते रहे लेकिन दोनों को किसी ने नहीं बचाया। दोनों किसी तरह बाहर निकले और चौबेपुर पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची तब बीयर लूटने का सिलसिला रुका। इसके बाद चौबेपुर थाने के दो सिपाही ट्रक के पास तैनात कर दिए गए। इससे कि ट्रक की पलटी बीयर कोई लूट नहीं सके। इसके साथ ही ट्रक मालिक को हादसे की जानकारी दी गई। देर शाम दूसरा ट्रक पहुंचा और माल शिफ्ट किया गया तब ड्राइवर के साथ ही मालिक ने राहत की सांस ली। चौबेपुर थाना प्रभारी का कहना था कि अगर माल शिफ्ट नहीं कराया जाता तो रात में ग्रामीण बीयर लूट ले जाते।

    कानपुर का यह कोई पहला मामला नहीं है, जब ट्रक पलटने के बाद लूट मची हो। इससे पहले अर्मापुर में एक मछली भरा ट्रक पलट गया था। सड़क पर टनों मछलियां फैल गई थी। इस दौरान लोगों ने बाल्टी और बोरी में भरकर मछली लूटने लगे थे। इसी तरह गुजैनी हाईवे पर एक सरसो का तेल लदा ट्रक पलट गया था। तेल लूटने की होड़ मच गई थी। पुलिस के पहुंचने पर लूट का सिलसिला थमा था।

  • पंजाब : इन इलाकों में आज 9 घंटे बिजली रहेगी बंद

    पंजाब : इन इलाकों में आज 9 घंटे बिजली रहेगी बंद

    लुधियाना: महानगर में कल कुछ हिस्सों में बिजली गुल रहेगी। बताया जा रहा है कि जरूरी मैंटीनैंस के चलते 7 जून को 11 केवी फीडर बंद रहेंगे। जिस कारण सुबह 8 से शाम 5 बजे तक गांव सरींह, कैंद, डेहलों, रुडक़ा, एमबी एक्सपोर्ट व डेहलों इलाके के सभी उद्योगों की बिजली सप्लाई प्रभावित रहेगी।

    वहीं सुबह 10 से बाद दोपहर 3 बजे तक जगजीत नगर, थरीके, भाटिया कालोनी, शांत पार्क, ओशो गार्डन, डिवाइन सिटी, ग्रीन विला, गुरुद्वारा जे-ब्लॉक, कैलाश नगर व सुबह 10 से शाम 5 बजे तक गांव जैनपुर व मलिकपुर आदि इलाकों में बिजली बंद रहेगी।

  • बोरवेल में गिरी 3 वर्षीय बच्ची, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी, देखें वीडियो

    बोरवेल में गिरी 3 वर्षीय बच्ची, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी, देखें वीडियो

    सीहोर: मध्य प्रदेश के सीहोर जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। सीहोर के बड़ी मुंगावली गांव में ढाई साल की बच्ची 300 फीट गहरे बोरवेल में 50 फीट पर जाकर फंस गई है। मौके पर पहुंचे एसडीएम अमन मिश्रा ने सृष्टि को बचाने के लिए खुदाई शुरू करा दी है। मासूम सृष्टि कुशवाह को बचाने की जद्दोजहद जारी है। बोरवेल के बराबर गड्ढा खोदा जा रहा है। बताया जा रहा है कि 200 फिट बोरवेल में 30 फिट पर मासूम फंसी है। अब तक करीब 15 फिट तक गड्ढा खोदा गया है। बोरवेल के पैरलल 30 फीट गड्ढा खोदने के बाद सुरंग बनाई जाएगी। पथरीली जमीन होने के कारण रेस्क्यू में दिक्कतें आ रही है।

    सीहोर के बड़ी मुंगावली में बोरवेल में फंसी सृष्टि के पिता राहुल कुशवाह ने मीडिया से कहा कि सृष्टि लगभग 1:30 बजे खेलते वक्त बोरवेल में गिरी। लगभग दो-तीन महीने पहले पड़ोसी ने बोरवेल खुदाई थी। पिता ने बताया कि घर की इकलौती बेटी है सृष्टि। सीहोर एसडीएम ने अमन मिश्रा ने बोरवेल में फंसी बच्ची को लेकर बताया कि पूरा प्रशासन दल-बल के साथ मौके पर है। 1:30 बजे घटना की जानकारी मिली है। एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीम के साथ हमारी टीम रेस्क्यू में जुटी है।

    बता दें कि इससे पहले भी मध्यप्रदेश से बोरवेल में गिरने की खबर आई थी। जिसमें बैतूल जिले में बोरवेल में गिरे 6 साल के बच्चे को दो दिन बाद भी निकाला नहीं जा सका था। बोर 400 फीट गहरा था। बच्चे को निकालने के लिए बोर के समानांतर 45 फीट का गड्‌ढा खोदा गया था। लेकिन लगातार पानी आने की वजह से गड्‌ढे की गहराई ज्यादा नहीं बढ़ाई जा सकी थी। फिर बच्चे की मौत हो गई। 84 घंटे बाद बच्चे का शव बाहर निकाला गया था।

  • होशियारपुर : बम मिलने से मचा हड़कंप, इलाका किया सील

    होशियारपुर : बम मिलने से मचा हड़कंप, इलाका किया सील

    होशियारपुर: गांव धर्मपुर से बड़ी खबर सामने आई है, जहां बम मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। दरअसल, यहां किसान के खेत से बड़े आकार का बम मिला है। जानकारी के अनुसार किसान ट्रैक्टर से अपने खेत पर काम कर रहा था।

    इस दौरान खेत में ट्रैक्टर चलाते समय बम उसके ट्रैक्टर में फंस गया। जिसका पता चलने पर तुरंत पुलिस को सूचित किया गय। मौके पर डॉग स्क्वॉयड की टीम और सेना को बुलाया गया है। वहीं घटना पर पुलिस अधिकारी भी पहुंच गए और मामले की जांच की जा रही है। पुलिस ने इलाके को सील कर दिया है।

  • जालंधर : हिंद पंप के मालिक से 5 करोड़ की फिरौती मांगने वाला आरोपी गिरफ्तार

    जालंधर : हिंद पंप के मालिक से 5 करोड़ की फिरौती मांगने वाला आरोपी गिरफ्तार

    पुलिस रिमांड दौरान हो सकते हैं और ख़ुलासे

    जालंधर, वरुण/हर्ष : महानगर में आए दिन गैंगस्टरों के नाम पर व्यापारियों से लाखो रुपए की फिरौती जा रही है, जिसकी शिकायतें शहर के थानों पहुंच रही है। हिंद पंप के मालिक व रमनीक एवेन्यू निवासी नरिंदर सिंह सग्गू ने थाना 8 की पुलिस को शिकायत दी थी। जिसमें उन्होंने शिकायत में कहा था कि उसे 25 मई को देर रात डेढ़ बजे व्हाट्सप्प पर विदेशी नंबर से कॉल आई थी और धमकी देने वाले व्यक्ति के पास उनकी काफी जानकारी थी। उसने कहा कि अगर उन्हें 5 करोड़ रुपए नहीं दिए गए तो वह उनके सिर पर गोलियां मार कर हत्या कर देंगे।

    पीड़ित ने शिकायत में कहा कि आरोपी ने उसे कई बार फ़ोन किए लेकिन उसने कोई फ़ोन नहीं उठाया और कुछ समय के बाद उसके बेटे को आरोपी ने फ़ोन कर 5 करोड़ रुपए मांग की और आरोपी ने कहा कि अगर उसे रुपए नहीं मिले तो पूरे परिवार को गोलियों से मार देंगे। धमकी के काल से बाद पूरा परिवार घबरा गया, जिसके बाद उन्होंने पुलिस को शिकायत दी। वहीं दूसरी तरफ़ थाना 8 की टीम ने साइबर सेल की मदद से कॉल को ट्रेस करते हुए आरोपी दीपक शर्मा निवासी कालिया कालोनी को गिरफ़्तार कर लिया।

    पुलिस जाच में सामने आया कि दीपक शर्मा का भाई विक्रम शर्मा शिकायतकर्ता की फ़ैक्ट्री में काम कर चुका है और अब वह अमेरिका में रह रहा है। आरोपी ने उसके साथ मिलकर यह फिरौती मांगने की प्लानिंग की थी। पुलिस ने बताया कि विक्रम की गिरफ़्तारी अभी बाक़ी है। पुलिस दीपक शर्मा को अदालत में पेश कर रिमांड पर लेगी ताकि पता चल सके इससे पहले कहां-कहां से वह फ़ोन के ज़रिए फिरौती मांग चुका है।

  • पंजाब : ASI गुरमीत सिंह पर FIR दर्ज, हुआ फरार

    पंजाब : ASI गुरमीत सिंह पर FIR दर्ज, हुआ फरार

    लुधियाना: जिले के हलवारा के रहने वाले ऑटो चालक प्रीतपाल ने 4 दिन पहले रिश्वत लेने के मामले में एक ऐसे की वीडियो वायरल हुई थी। जिसमें एएसआई गुरमीत सिंह ने ऑटो चालक से 1500 रुपए रिश्वत मांगी थी। इस मामले में एसएसपी ने कार्रवाई करते हुए उन्हें सस्पेंड कर दिया था और जांच के आदेश दे दिए थे। लेकिन अब पुलिस अधिकारियों ने थाना सुधार के एएसआई गुरमीत सिंह पर पुलिस ने FIR दर्ज कर ली है और मामले की जांच विजिलेंस को सौंपी गई है। फिलहाल एएसआई गुरमीत सिंह फरार है। ऑटो चालक ने रिश्वत देने वाले पैसों को पहले फोटो स्टेट कराया। उसके बाद ऑन कैमरा उसकी गाड़ी से पैसे बरामद किए। मामला सामने आने के बाद एसएसपी नवनीत सिंह बैंस ने एएसआई गुरमीत को सस्पेंड कर दिया था।

    ऑटो ड्राइवर प्रीतपाल ने आरोप लगाया था कि उसने ऑटो छोड़ने के नाम पर एएसआई गुरमीत सिंह को 2500 रुपए दिए थे। अब दोबारा गुरमीत उससे 2500 मांग रहा है। उसने 1500 रुपए के नोटों की फोटो कॉपी कराकर एएसआई को सौंप दिए। बाद में शिकायत पुलिस अधिकारियों को दी। हलवारा के रहने वाले प्रीतपाल सिंह ने बताया कि 2 साल पहले उसने अपना ऑटो एक व्यक्ति को बेचा था। खरीददार ने उसे एक चेक दिया था जो बाउंस हो गया था। धोखाधड़ी होने के बाद उसने सुधार थाना में शिकायत दर्ज कराई थी। उसके बाद वहां कोई कार्रवाई नहीं हुई।

    जब बाद में उसने हलवारा में अपना ऑटो देखा। जब उसने चालक से पूछताछ की तो पता चला कि उस व्यक्ति ने ऑटो को आगे बेच दिया। प्रीतपाल ऑटो और चालक के साथ सुधर थाने पहुंचा। यहां एएसआई गुरमीत सिंह से मिला, जिसने वाहन का कब्जा दिलाने में मदद करने के एवज में 2500 रुपए रिश्वत मांगी। जिसे प्रीतपाल ने चुका दिया था। बाद में वह और पैसों की डिमांड करने लगा। आईजी कौस्तुभ शर्मा ने बताया कि एएसआई गुरमीत सिंह के खिलाफ मामला दर्ज हो गया है। मामले की जांच विजिलेंस को दी गई है। भ्रष्टाचार फैलाने वाले को बख्शा नहीं जाएगा। लोगों से अपील है कि यदि कोई भी उनसे रिश्वत की मांग करे तो तुरंत पुलिस के सीनियर अधिकारियों को सूचित करें।

  • ट्रांसपैरेंट ड्रेस में निकिता गोखले ने ढाया कहर

    ट्रांसपैरेंट ड्रेस में निकिता गोखले ने ढाया कहर

    मुंबई: मराठी एक्ट्रेस निकिता गोखले सोशल मीडिया पर अपनी बोल्डनेस से बवाल मचा रही हैं। निकिता गोखले एक्ट्रेस होने के साथ साथ एक हॉट मॉडल के रूप में भी जानी जाती है। निकिता अपने सोशल मीडिया पर अपनी हॉट और बोल्ड फोटो और वीडियो शेयर करते रहती है। उनके वीडियो और फोटोज को उनके फैंस जमकर प्यार बरसाते हैं। एक बार फिर एक्ट्रेस निकिता ने इंस्टाग्राम पर अपनी बेहद हसीन तस्वीर पोस्ट की हैं। इस पोस्ट में निकिता गोखले ट्रांसपैरेंट ड्रेस में नजर आ रही है। निकिता ब्लैक ट्रांसपैरेंट ड्रेस में पहनी हुई, जिसमें वो बेहद हॉट लग रही है। निकिता की हॉटनेस इस ब्रालेस ट्रांसपैरेंट ड्रेस में खुलकर नजर आ रहा है।

  • पंजाबःः कुल्चे की थाली में निकला कॉकरोच, हुआ हंगामा

    पंजाबःः कुल्चे की थाली में निकला कॉकरोच, हुआ हंगामा

    बठिंडाः अगर आप भी हैं न्यूट्री कुलचा खाने के शौकीन तो सावधान हो जाएं। दरअसल, बठिंडा की एक नामी दुकान के कुलचे की थाली में कॉकरोच निकलने का मामला सामने आया है। इस दौरान वहां पर भारी हंगामा हो गया। मिली जानकारी के अनुसार वैष्णों ढाबे पर हैप्पी नामक का एक शख्स कुलचे खाने के लिए गया था। ग्राहक का आरोप है कि जैसे ही वह कुलचा खाने लगा तो उसे कुलचे में मरा हुआ कॉकरोच नजर आया।

    ग्राहक का कहना है कि इस मामले को लेकर जब उसने ढाबा मालिक से बात की तो ढाबा मालिक ने अपनी गलती मानने की बजाए उसके साथ बहसबाजी शुरू कर दी। इस दौरान वहां पर भारी हंगामा हो गया। मामला बढ़ता देख ग्राहक ने पुलिस को घटना संबंधी सूचित किया। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले को शांत करने की कोशिश की। काफी देर तक हुए हंगामे के बाद ढाबे पर मौजूद कर्मियों ने अपनी गलती मानी और भविष्य में ऐसी लापरवाही नहीं होने का आश्वासन दिया।

    उधर, एसएचओ परमिंदर सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि ढाबे मालिक द्वारा अपनी गलती मानने के बाद मामला शांत हो गया है। इसके अलावा यदि पीड़ित उन्हें लिखित शिकायत देता है तो कानून के अनुसार कार्रवाई की जाएगी और मामले की रिपोर्ट संबंधित विभाग को भी की जाएगी। बेशक, ढाबा मालिक और कर्मचारियों द्वारा अपनी गलती स्वीकार करने के बाद इस मुद्दे को सुलझा लिया गया। लेकिन देखा जाए तो यह सीधे तौर पर इंसान की सेहत के साथ खिलवाड़ है। क्योंकि अगर ग्राहक को मरे हुए कॉकरोच का पता नहीं चलता तो वह उसके पेट में जा सकता था और उसकी जान के लिए खतरनाक साबित हो सकता था।