Blog
-

ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं ने राखियों की लगाई प्रदर्शनी
ऊना/सुशील पंडित: जिला ऊना उपमंडल बंगाणा क्षेत्र में समय समय पर स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं द्वारा निर्मित उत्पादों की प्रदर्शनी लगाई जाती है त्यौहार हो या जिला स्तरीय मेले या फिर कहीं पर्यटक स्थल हो सबसे पहले एनआरएलएम की तरफ से समय समय पर स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को उनके द्वारा निर्मित उत्पादों को बेचने का स्थान दिया जाता है ताकि स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं आजीविका कमा सके और अपने हुनर को बहार लेकर आ सके।शुक्रवार को विकास खण्ड बंगाणा में अलग अलग स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं द्वारा निर्मित राखी की पदर्शनी लगाई ।जिसमें सुन्दर तरीके से संजोई गई राखियां बड़ी सुन्दर लग रही थी जिसे देखने व खरीदने के लिए लोगों को दूर से ही आकर्षित कर रही थी , वहीं 29 अगस्त 2023 तक यह राखी प्रदर्शनी विकास खण्ड बंगाणा में लगाई जाएगी, जिसमें राखियों के साथ अन्य स्वयं सहायता समूहों द्वारा निर्मित उत्पादों को भी बेचा जा रहा है जिसमें बांस के उत्पाद, लड्डू गोपाल की पोशाकें,हरी मिर्च की चटनी, सीरा,आचार, आदि उत्पादों को महिलाएं बेच रही हैखण्ड विकास अधिकारी सुरेंद्र जेटली का कहना है।कि राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत बने स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को ऐसी प्रदर्शनी लगाने में पूरा सहयोग दिया जा रहा है ताकि उनकी आय में भी वृद्धि हो सके।इस मौके पर स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं के साथ एनआरएलएम से जतिन शर्मा, प्रियंका शर्मा,सुखदेव, पारुल शर्मा और शमशेर सिंह सहित अन्य टीम सदस्य भी शामिल रहे। -

कृषि सहकारी सभाओं की प्रबंधक कमेटियों के पदाधिकारियों व सदस्यों को शिक्षित करने हेतु जागरूकता शिवर का आयोजन
ऊना/ सुशील पंडित: गगरेट विकास खण्ड की 56 प्राथमिक कृषि सहकारी सभाओं की प्रबंधक कमेटियों के पदाधिकारियों व सदस्यों के लिए ऊना जिला सहकारी विकास संघ सीमित ( ऊनकोफैड) व हिमकोफैड शिमला के संयुक्त तत्वावधान सहकारी सभा सलोह बैरी में केंद्र सरकार द्वारा सभाओं के लिए नई योजनाओं को शुरू करने की जानकारी देने व सभाओं की प्रबंधक कमेटियों को उनके निष्पादित कार्यों की जानकारियों से शिक्षित करने बारे जागरूकता शिवर का आयोजन किया गया।जिसमें ऊनकोफैड के चेयरमैन राजेन्द्र शर्मा, सहायक पंजीयक सहकारी सभाएं ऊना राकेश कुमार, एकीकृत सहकारी विकास परियोजना के महाप्रबंधक विक्रमजीत सिंह, खण्ड निरीक्षक सहकारी सभाएं उमेश शर्मा व हिमफैड शिमला के निदेशक प्रकाश चंद व हिमकोफैड शिमला के अनुदेशक बलवंत कुमार प्रमुख रूप से उपस्थित हुए।
इस शिवर के उद्घाटन सत्र पर ऊनकोफैड के चेयरमैन राजेन्द्र शर्मा ने अपने सम्बोधन में केंद्र सरकार द्वारा नवगठित सहकारिता मंत्रालय के स्वतंत्र गठन कर प्रथम सहकारिता मंत्री अमित शाह को बनाया गया है। अभी हाल ही में इस मंत्रालय ने ग्रामीण क्षेत्र की कृषि सहकारी सभाओ के लिये क्रांतिकारी निर्णय लिए है। अब देश में एक लाख प्राथमिक कृषि सहकारी सभाएं अपने ग्रामीण क्षेत्रों में पट्रोल पम्प, रसोई गैंस की ऐजंसी, सुविधा केंद्र, जनऔषधि केंद्र, कृषि के उपयोग में आने वाले संयंत्रों को सर्विस के लिए उपलब्ध करवाने आदि अन्य कई व्यवसायों को शुरू करनें के लिए अधिकृत किया हैं। इन सहकारी सभाओं को राष्ट्रीय स्तर पर करोड़ों रुपये की लागत से कम्प्यूटरीकृत किया जा रहा हैं ताकि सभाओं की सारी कार्यप्रणाली सहकारिता विभाग की नजर में रहेगी तथा पारदर्शिता से आम जन का विश्वास भी अर्जित होगा।सहायक पंजीयक सहकारी सभाएं ऊना राकेश कुमार ने अपने सम्बोधन में सभाओं के प्रबंधक कमेटियों के पदाधिकारियों व सदस्यों को उनके अधिकारों, कर्तव्यों जोकि सहकारी नियम 49 व 50 में उल्लेखित है पर विस्तार सें चर्चा की। उन्होंने कहा कि सभा की प्रबंधक समिति सभा के सभी कार्यों के लिए उत्तरदायी होती हैं। सभा का सचिव उनके द्वारा पारित प्रस्तावों व निर्देशों का पालन करता हैं। इसलिए सभा की प्रबंधक कमेटी सभा के सभी कार्यो के लिए कानून रूप में जिम्मेदार ठहराई जाती है । सभा की प्रबंधक कमेटी को सावधानी से कार्य निष्पादन करना चाहिए । प्रबंधक कमेटी किसी भी कानून के विरूद्ध किए गए कार्य से मुकर नही दे सकती हैँ। उन्होंने ने बताया कि केंद्र सरकार ने कृषि सहकारी सभाओ मे अपने कारोबार के विस्तार के लिए जो योजनाएं विविधिकरण घोषित की है अब इन योजनाओं को अपनाने के लिए प्रेतित किया।हिमकोफैड शिमला के अनुदेशक बलवंत कुमार ने अपने सम्बोधन में सहकारी सभा की संरचना, कार्यप्रणाली व प्रबंधकीय व्यवस्था व उद्देश्यों पर विस्तार से चर्चा करते हुए प्रबंधक कमेटी को अपने उत्तरदायित्वों व कर्तव्यों बारे हिमाचल प्रदेश सहकारी अधिनियम व नियमों में उल्लेखित अनुसार उनको निभाने का मार्गदर्शन दिया उन्होंने बताया कि सभा की प्रबंधक कमेटी सभा के सचिव के साथ कानून के अंतर्गत सभा के दैनिक कारोबार का निष्पादन सुनिश्चित करें। क्योंकि सभा के किसी भी कार्य के लिए सभा की प्रबंधक कमेटी ही उत्तरदायी होती है। क्योंकि प्रबंधक कमेटी सभी प्रकार के कार्य निष्पादन को प्रबंधक कमेटी मंजूरी देती है। इसलिए प्रबंधक कमेटी को कार्रवाई में दर्ज पारित प्रस्तावों को भली प्रकार पढ़ना व समझना चाहिए । सभा के किसी भी कार्य के बारे प्रबंधक कमेटी अपने को अनभिज्ञता का तर्क नही दे सकती। उनकी जिम्मेदारी कानून अनुसार निर्धारित की जाती है।एकीकृत सहकारी विकास परियोजना के महाप्रबंधक ऊना विक्रमजीत ने सभाओं को अपने भवन निर्माण, कार्यलाय के फर्नीचर, भवन की मुरम्मत, पशुआहार बनाने व हल्दी पाऊडर बनाने का यूनिट लगाने व कारोबार के विस्तार के लिए पैसा ले सकती हैं। इन योजनाओं पर 20 प्रतिशत की सब्सिडी का भी प्रवाधान हैं। उन्होंने सहकारी सभा की कार्यप्रणाली को संचालित करने के लिए प्रबधंक कमेटी व सचिव को पारदर्शिता से कार्य करनें बारे बड़ी बारीकी से समझाया। खण्ड निरीक्षक उमेश शर्मा ने सभाओं में आ रही दिक्कतों को सुना व उनके समाधान बारें अपना मार्गदर्शन दिया।अंत में ऊनकोफैड के सचिव अंकित बाली ने सहकरिता विभाग के अधिकारियों व सभाओं से आए प्रबंधक कमेटियों का आभार प्रगट किया और स्थानीय सभा सलोह बैरी के प्रधान तिलक राज व सचिव दिलबाग सिंह के विशेष सहयोग के प्रति साधुवाद दिया । -

कोर्ट ने बेटी से दुष्कर्म के मामले में पिता को दी यह सजा
नई दिल्ली : राजस्थान के उदयपुर में 8 साल की मासूम के साथ दुष्कर्म करने के मामले में पॉक्सो वन कोर्ट ने पिता को जीवन की अंतिम सांस (ताउम्र) तक जेल में रहने की सजा सुनाई है। इसी के साथ एक लाख रुपये का जुर्माना भी भरना होगा. कोर्ट ने पीड़ित प्रतिकर स्कीम के तहत 15 लाख रुपये की क्षतिपूर्ति भी जमा कराने के आदेश दिए है। जानकारी के अनुसार, 13 अगस्त 2020 को गोवर्धनविलास थाने में 8 साल की बच्ची की मां ने केस दर्ज कराया था। इसमें पीड़ित बच्ची की मां ने कहा था कि उसका पति शराब पीकर आए दिन मारपीट करता था। इससे परेशान होकर वह अपने बच्चों के साथ मायके चली गई। इसके बाद एक दिन पति मायके आ गया और रात में बच्ची को अपने साथ ऑटो में बैठाकर ले गया. करीब तीन घंटे बाद वह बच्ची लेकर लाया और बच्ची को छोड़कर चला गया।इस दौरान जब घर में देखा तो बच्ची के प्राइवेट पार्ट्स से खून निकल रहा था।
इसके बाद परिजन बच्ची को तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे। अस्पताल में जब डॉक्टरों ने जांच की तो पता चला कि बच्ची के साथ दुष्कर्म हुआ है। अस्पताल की ओर से पुलिस को सूचना दी गई। मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शिकायत के आधार पर बच्ची के पिता के खिलाफ केस दर्ज किया। इस मामले में करीब तीन साल तक चली सुनवाई के दौरान विशिष्ट लोक अभियोजक चेतनपुरी गोस्वामी ने 26 गवाह और 47 दस्तावेज पेश किए. गवाहों के बयानों और दस्तावेजों के आधार पर पॉक्सो वन कोर्ट के पीठासीन अधिकारी भूपेंद्र कुमार सनाढ्य ने आरोपी पिता को दोषी मानते हुए अंतिम सांस तक जेल में रहने और 1 लाख रुपये के अर्थदंड की सजा सुनाई है। इसी के साथ पीड़िता को पीड़ित प्रतिकर स्कीम के तहत 15 लाख रुपये की एफडी करवाने के निर्देश दिए।
-

पंजाब: बड़ी लापरवाही, शिक्षा बोर्ड ने शहीद ऊधम सिंह को लेकर किताब में की कई गलतियां
चंडीगढ़ः पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड की बड़ी लापरवाही सामने आई है। दरअसल, पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड ने नौवीं कक्षा की अंग्रेजी की पुस्तक में शहीद ऊधम सिंह से जुड़ी कई जानकारियां गलत हैं। गदरी शहीद ऊधम सिंह विचार मंच ने नौवीं कक्षा की अंग्रेजी की पुस्तक मेन कोर्स बुक में लिखे शहीद ऊधम सिंह के लेख पर कई सवाल उठाए हैं। लेख में शहीद की जन्म तिथि, फांसी की तिथि के अलावा अन्य कई गलतियां निकाली है। विभाग लंबे समय से बच्चों को शहीद की जीवनी संबंधी गलत जानकारी दे रहा है। मंच ने इस संबंधी मुख्यमंत्री भगवंत मान, शिक्षा मंत्री व चेयरमैन शिक्षा बोर्ड को पत्र लिखकर इसे सुधारने की मांग की है।

मंच के प्रधान राकेश कुमार ने कहा कि वह 17 पुस्तकें लिख चुके हैं और पांच पुस्तकें शहीद ऊधम सिंह की जीवनी पर लिखी है। पंजाब शिक्षा बोर्ड की अंग्रेजी की पुस्तक मेन कोर्स बुक में पेज नंबर-39, 40 पर शहीद ऊधम सिंह की जीवनी से संबंधित लेख लिखा है। इसमें कई गलतियां हैं। बच्चे ऊधम सिंह की जीवनी संबंधी गलत जानकारी हासिल कर रहे हैं। राकेश ने बताया कि शहीद ऊधम सिंह को 31 जुलाई 1940 को फांसी दी गई थी, लेख में लिखा है 30 जुलाई को फांसी दी थी। ऊधम सिंह का जन्म 26 दिसंबर 1899 में हुआ था, लेख में लिखा है कि 18 दिसंबर 1899 में हुआ था। इसके अलावा लेख में छपी ऊधम सिंह की फोटो असल फोटो से नहीं मिलती है।
जलियांवाला बाग के लिए असली दोषी ब्रिगेडियर जनरल डायर था, जलियांवाला बाग की घटना के बाद बैठे हंटर कमीशन तथा आर्मी कौंसिल ने डायर को ही दोषी ठहराया था। उसी को ही सजा हुई थी। माइकल ओडवायर को कहीं भी जलियांवाला बाग की घटना संबंधित दोषी नहीं ठहराया गया था। जबकि इस लेख में माइकल ओडवायर को दोषी ठहराया है। राकेश ने बताया कि मुख्यमंत्री को जो पत्र भेजा था, उसका जवाब उन्हें मिल गया है। मुख्यमंत्री ने तमाम गलतियों को सुधारने के लिए पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड के सचिव को पत्र फॉरवर्ड कर दिया है।
-

47वीं जिला स्तरीय सब जूनियर बैडमिंटन चैंपियनशिप इंदिरा स्टेडियम में संपन्न
ऊना/सुशील पंडित: 47वीं जिला स्तरीय सब जूनियर बैडमिंटन चैंपियनशिप इंदिरा स्टेडियम में संपन्न हुई, जिसमें विभिन्न स्कूलों के बच्चों ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता में वशिष्ट पब्लिक स्कूल के बच्चों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। कक्षा आठवीं के रुद्र सहोड़ ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए अंडर-15 सिंगल में रजत पदक तथा अंडर -15 डबल्स में स्वर्ण पदक हासिल किया ।अंडर -13 में कक्षा सातवीं के हर्षदीप सिंह तथा अंडर- 15 में कक्षा आठवीं के रुद्र सहोड़ का राज्य स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है। यह वशिष्ट पब्लिक स्कूल के लिए बड़े गौरव की बात है। स्कूल के निदेशक अनुज वशिष्ठ ने इस उपलब्धि के लिए बच्चों को तथा उनके अभिभावकों को बधाई दी तथा विजेता रहे छात्रों को सम्मानित किया। -

पंजाबः बाबा मुराद शाह से माथा टेककर लौट रहे युवक की बाइक का फटा टायर, हुई मौत
लुधियानाः खन्ना में नेशनल हाईवे पर दर्दनाक सड़क हादसे का मामला सामने आया है। जहां चलती बाइक का टायर फटने से बाइक रेलिंग से टकराकर मेन लेन से सर्विस लेन पर गिर गई। इस हादसे में बाइक सवार युवक उछलकर साथ के नाले में गिर गया। नाले में डूबने से उसकी मौत हो गई। जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक की पहचान खन्ना के गौशाला रोड पर रहने वाले दीपक के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दीपक एक गरीब परिवार से संबंधित था। परिवार में इकलौता बेटा था। पढ़ लिखकर अच्छी नौकरी करना चाहता था और गुलजार कॉलेज में BBA कर रहा था।
मिली जानकारी के अनुसार, खन्ना से 4 दोस्त अलग-अलग 2 बाइकों पर सवार होकर नकोदर में पीर बाबा मुराद शाह की दरगाह पर माथा टेकने गए थे। शुक्रवार सुबह वे वापस आ रहे थे। गांव दहेड़ू के पास बाइक का टायर फट गया। हादसे के दौरान पीछे बैठा युवक उछलकर सर्विस लेन पर गिर गया। बाइक चला रहा दीपक नाले में गिर गया। दीपक के दोस्तों ने बताया कि टायर फटने के बाद दीपक जब नाले में गिर गया था तो उसे बचाने की कोशिश की गई। राहगीरों और पुलिस ने पगड़ी से दीपक को बाहर निकालने के प्रयास किए। जब तक दीपक को नाले से निकाल अस्पताल पहुंचाया गया तब तक उसकी मौत हो गई थी।
-

तकिये के नीचे छिपा था कोबरा, व्यक्ति के उड़े होश, देखें वीडियो
नई दिल्ली : राजस्थान के कोटा से एक ऐसा मामला सामने आया जिसे सुनकर लोग दंग रह गए। यहां एक शख्स के तकिये के नीचे किंग कोबरा बैठा हुआ था। जैसे ही शख्स ने तकिया हटाया नीचे से विशालकाय सांप बाहर आ गया जिसे देख हड़कंप मच गया। सांप की लंबाई 5 फीट से भी ज्यादा थी। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बता दें कि पूरी घटना कोटा स्थित भामाशाह मंडी की है। जहां एक दुकान में सांप घुस गया और बिस्तर पर रखे तकिये के नीचे जाकर छिप गया। जब मजदूर दुकान में सोने पहुंचे तो तकिये के नीचे सांप को देखकर उनके होश उड़ गए। वो डर के मारे वहां से भाग खड़े हुए।
दुकान में काम करने वाले एक मजदूर ने कहा कि जैसे ही हमने तकिया हटाया सांप फन फैलाकर खड़ा हो गया। उसे देखकर हमारी सांसे फूल गईं हम फौरन वहां से हट गए और बाहर आकर सांप पकड़ने वाले (स्नेक कैचर) को बुलाया। जिसने सांप को पकड़कर फॉरेस्ट अधिकारी की मदद से उसे जंगल में सुरक्षित छोड़ दिया। स्नेक कैचर ने बताया कि गर्मी व उमस के चलते इन दिनों सांप अपने बिल से बाहर निकल रहे है। कभी-कभी शिकार की तलाश में वे आबादी क्षेत्र में आ जाते है। लोगों को सावधान रहने की जरूरत है। क्योंकि किंग कोबरा बेहद खतरनाक सांप होता है। इसके काटने से आदमी की मौत भी हो सकती है।
-

भारी बारिश के कारण पुल बुरी तरह से हुआ क्षतिग्रस्त, देखें वीडियो
सोलनः बद्दी पिंजौर मार्ग पर स्थित बद्दी बैरियर पुल पूर्ण रूप से क्षतिग्रस्त हो चुका है। शुक्रवार को सुबह हुई भारी बारिश की वजह से पुल के दो पिलर ढह गए हैं। अब इस पुल के रिपेयर होने की भी कोई संभावना नहीं है। वहीं, बद्दी पिंजौर मार्ग पर मढ़ावाला में बनाया गया अस्थाई पुल भी बह गया है। जिसकी वजह से स्थानीय लोगों के लिए सड़क सुविधा बंद हो चुकी है। जानकारी के अनुसार वीरवार की रात को सोलन जिले के बीबीएन क्षेत्र में भारी बारिश हुई है। बारिश की वजह से बीबीएन क्षेत्र के कई मुख्य व संपर्क मार्ग बंद हो चुके हैं। 23 अगस्त को जिले भर में हुई मूसलाधार बारिश की वजह से बद्दी बैरियर पुल का एक पिलर टूट गया था।
जिसके बाद पुल का बीच वाला हिस्सा धंस गया। इसके बाद प्रयास किया जा रहा था कि मौसम ठीक होने के बाद पुल को रिपेयर कर दिया जाएगा तथा कुछ दिनों बाद इस पुल को वाहनों के लिए खोला जा सकता था, लेकिन अब यह सब संभावनांए समाप्त हो चुकी हैं। शुक्रवार को सुबह करीब 3 बजे भारी बारिश की वजह से पुल के दो पिलर ढह चुके हैं। पुल का 50 प्रतिशत से अधिक हिस्सा भी पानी के साथ बह गया है। अब यह पुल रिपेयर के लायक नहीं बचा है। पुल का निर्माण फिर से करना होगा। इस पुल को बनाने में एक वर्ष का समय लग सकता है।
वहीं बद्दी पिंजौर मार्ग पर लोकल वाहनों की आवाजाही के लिए मढ़ावाला में अस्थाई पुल को निर्माण सरसा नदी पर किया गया था, लेकिन शुक्रवार की सुबह यह पुल भी पानी में बह गया है। इस अस्थाई पुल के बहने से आसपास के कई गांव सड़क सुविधा से कट गए हैं। बीते दिनों बद्दी पिंजौर मार्ग पर स्थित मढ़ावाला पुल पहले ही पानी में बह चुका है। एसपी बद्दी मोहित चावला का कहना है कि बद्दी-पिंजौर मार्ग पर यातायात पूर्ण रूप से बंद होने के बाद संपर्क मार्ग से वाहन जा रहे हैं। सुबह व सांय काल के दौरान संपर्क मार्ग पर भारी वाहनों की एंट्री बंद की गई है ताकि यातायात प्रभावित ना हो।
-

पंजाबः घर में घुसकर पुलिसकर्मी पर चलाई गोलियां
मोगा : पंजाब में गोलियां चलने के मामले थमने का नाम नहीं ले रहा। वहीं देर रात थाना निहाल सिंह वाला के गांव खोटे से बड़ी खबर सामने आई है। जहां अज्ञात व्यक्तियों ने एक पुलिसकर्मी पर गोलियां चला दीं। इस घटना में गोली लगने से पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल पुलिसकर्मी की पहचान जसप्रीत सिंह के रूप में हुई हैै। स्थानीय लोगों की मदद से घायल पुलिस कर्मी को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मिली जानकारी के मुताबिक घायल पुलिसकर्मी जसप्रीत सिंह खोटे जो जीरा में पुलिस ड्यूटी कर रहा था। बताया जा रहा हैकि देर रात जब जसप्रीत सिंह अपने घर आया तो कुछ अज्ञात हमलावरों ने घर में घुसकर उस पर गोली चला दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। हालांकि हमलावारों द्वारा गोली चलने का मामले में पता नहीं चल पाया है।
-

आदमपुर गांव चोमो मे करवाया गया 10 वा विशाल जागरण
आदमपुर ( गणेश शर्मा): गांव चोमो मे 10 भगवती जागरण करवाया गया

इस जागरण में माता चिंतपूर्णी जी से पावन ज्योति का प्रकाश किया गया और माता जी का गुणगान सुंदर भेटो से युवराज लुभाना ने किया, इस जागरण के मुख्य सेवादार प्रधान हरमेश, नाहर कप्तान सिंह, जनरल सेक्टरी गणेश शर्मा, हरीकृष्ण नाहर लकी और अन्य सेवादारों ने सहयोग किया और यह जागरण बीबी शरीफा जी की देख रेख मे करवाया गया, इस जागरण में माता जी और शिव भोले के सुंदर स्वरूप दिखाएं गए पूरा पंडाल माता जी के जयकारे से गूंज उठा
