Blog

  • जालंधरः नशे के खिलाफ हिन्दू जागृति मंच ने निकाला रोष मार्च, देखें वीडियो

    जालंधरः नशे के खिलाफ हिन्दू जागृति मंच ने निकाला रोष मार्च, देखें वीडियो

    जालंधर, वरुण/हर्षः महानगर में नशे के खिलाफ हिन्दू जागृति मंच की ओर से रैली निकाली जा रही है। जो प्रतापपुरा मंडी से लांबड़ा तक निकाली जाएगी। मामले की जानकारी देते हुए मनदीप बख्शी ने बताया कि समाज में सोए हुए लोगों को जागरूक करने के लिए यह रैली निकाली जा रही है। उन्होंने कहा कि शहर में नशे की बिक्री इतनी ज्यादा बढ़ गई है कि हमारे युवाओं की नशे की ओवरडोज से आए दिन मौत हो रही है। इस दौरान मनदीप बख्शी ने अपील की है कि आज हम सभी मिलकर नशे के खिलाफ आवाज उठाए ताकि आने वाले समय नशे से युवाओं को बचाया जा सके। इस रैली में उनके साथ अमनदीप शर्मा, पप्पू गाखल, अमृतपाल सिंह पाली, राजीव सहित अन्य लोग उपस्थित थे। 

  • पंजाबः कांग्रेस के पूर्व विधायक के घर विजिलेंस की दबिश

    पंजाबः कांग्रेस के पूर्व विधायक के घर विजिलेंस की दबिश

    चंडीगढ़ : कांग्रेस विधायकों के खिलाफ विजिलेंस के द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। वहीं आज सुबह ही विजिलेंस ने कांग्रेस पूर्व विधायक सत्कार कौर गहरी और पूर्व मंत्री गुरप्रीत कांगड़ को तलब किया है। जिसके बाद अब कांग्रेस के पूर्व विधायक कुलदीप सिंह वैद के खिलाफ भी विजिलेंस की टीम दबिश है। मिली जानकारी के मुताबिक विजिलेंस के द्वारा उनके घर की जांच की जा रही है। .

    विजिलेंस की टीम कुलदीप वैद्य के सराभा नगर स्थित आवास और उसके बगल में बनाए गए रेस्टोरेंट की जांच कर रही है। इस प्रॉपर्टी की पैमाइश के अलावा पूर्व विधायक के परिवार के सदस्यों से भी पूछताछ चल रही है। सूत्रों के अनुसार, विजिलेंस अफसरों ने पूर्व विधायक कुलदीप सिंह वैद्य को भी घर में बैठा रखा है और उनसे सवाल-जवाब किए जा रहे हैं।

    कुलदीप सिंह वैद्य 2017 के विधानसभा चुनाव में लुधियाना जिले की गिल सीट से कांग्रेस के विधायक चुने गए। कैप्टन सरकार के दौरान वह पंजाब वेयर हाउस कार्पोरेशन के चेयरमैन भी रहे। विजिलेंस अधिकारी वैद्य पर कई महीनों से नजरें जमाए थे और सोमवार सुबह पुख्ता सूचना के बाद छापेमारी की गई। पंजाब विजिलेंस के अधिकारी फिलहाल इस बारे में कोई जानकारी साझा नहीं कर रहे।

  • जालंधरः जंग-ऐ-आज़ादी स्मारक के तहत मैनेजमेंट के सेक्टरी लखविंदर जोहल पहुंचे विजिलेंस के दफ्तर, देखें वीडियो

    जालंधरः जंग-ऐ-आज़ादी स्मारक के तहत मैनेजमेंट के सेक्टरी लखविंदर जोहल पहुंचे विजिलेंस के दफ्तर, देखें वीडियो

    जालंधर, वरुण/हर्षः करतारपुर हल्के में बने जंग-ऐ-आजादी की मैनेजमेंट को विजिलेंस विभाग द्वारा नोटिस भेजा गया था। इस नोटिस का जवाब देने के लिए जालंधर के विजिलेंस विभाग दफ्तर में आज जंग-ऐ-आजादी मैनेजमेंट के सेक्रेटरी लखविंदर सिंह जोहल डीएसपी जतिंदरजीत सिंह आलमगीर के दफ्तर पहुंचें हैं। कुछ समय बाद डीएसपी जतिंदरजीत सिंह आलमगीर भी अपने दफ्तर पहुंच गए हैं और इस मामले में पूछताछ की जा रही है। डीएसपी विजिलेंस ने पूछताछ से पहले मीडिया से बातचीत करते हुए जानकरी दी कि जंग-ऐ-आजादी स्मारक के तहत मैनेजमेंट कमेटी को पूछताछ के लिए बुलाया गया है।

    डीएसपी ने कहा कि सेक्टरी लखविंदर सिंह जोहल से पूछताछ करने के बाद बाकी सदस्यों को भी बुलाया जा सकता है। बता दें कि जंग-ऐ-आज़ादी मैनेजमेंट कमेटी के प्रधान और अजीत ग्रुप मुख्य-संपादक बरजिंदर सिंह हमदर्द, जालंधर नगर निगम के पूर्व कमिश्नर और जंग-ऐ-आज़ादी कमेटी के पदाधिकारी विनय बुबलानी सहित मैनेजमेंट कमेटी के कई सदस्यों एवम पदधिकारियों को भी जांच में शामिल किया गया है।

  • पंजाब: ड्रग तस्करी के दोषी जगदीश भोला को मिली जमानत

    पंजाब: ड्रग तस्करी के दोषी जगदीश भोला को मिली जमानत

    चंडीगढ़ः पंजाब में नशा तस्करी के लिए सजा काट रहे जगदीश भोला को हाईकोर्ट ने आंशिक राहत देते हुए एक दिन की जमानत दी है। पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने भोला को बीमार मां से मिलने की अनुमति दे दी है। 17 मार्च को शाम चार बजे तक भोला अपनी बीमार मां से मिल सकेंगे। मां की बीमारी का हवाला देते हुए भोला ने हाईकोर्ट से जमानत देने की मांग की थी।

  • पंजाबः कोटकपुरा गोलीकांड कांड को लेकर बड़ा खुलासा, जाने किसने रची थी सिख समुदाय के खिलाफ साजिश

    पंजाबः कोटकपुरा गोलीकांड कांड को लेकर बड़ा खुलासा, जाने किसने रची थी सिख समुदाय के खिलाफ साजिश

    कोटकपुराः साल 2015 कोटकपुरा में हुए गोलीकांड को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है। बादल सरकार के समय हुई बेअदबी और गोलीकांड की घटना की परतें खुलने लगी हैं। अब यह बात सामने आई है कि उस समय एक पुलिस अधिकारी ने शांतिपूर्ण धरने पर बैठी सिख संगत के खिलाफ पर्चा दर्ज किया था। इसके साथ ही विशेष जांच टीम ने सिख संगत के खिलाफ दर्ज मामले को साजिश करार दिया है।

    विशेष जांच टीम ने इस मामले में सिख प्रदर्शनकारियों को क्लीन चिट देते हुए केस में अपनी शक्तियों का इस्तेमाल करके बेकसूर लोगों के खिलाफ झूठे गवाह, सबूत के केस बनाने के दोष में पंजाब के पूर्व डीजीपी सुमेध सैनी, आईजी परमराज सिंह उमरानंगल, फरीदकोट के तत्कालीन एसएसपी सुखमिंदर सिंह मान और थाना सिटी कोटकपुर के पूर्व एसएचओ गुरदीप सिंह पंढेर को 14 अक्टूबर 2015 के कांड संख्या 192 में आरोपी के रूप में नामजद किया गया है।

    विशेष जांच टीम ने इन पुलिस अधिकारियों के खिलाफ जिलाधिकारी की अदालत में अलग से चालान पेश किया है। इस चालान के आधार पर कोर्ट ने इन पुलिस अधिकारियों को नोटिस भेजकर 23 मार्च को कोर्ट में पेश होने का निर्देश दिया है। बता दें कि कोटकपुरा गोलीकांड की घटना के बाद कोटकपुरा पुलिस ने धरने पर बैठी सिख संगत के खिलाफ पुलिस पर जानलेवा हमले का मामला दर्ज किया था और कथित तौर पर प्रदर्शनकारियों के खिलाफ सबूत और कुछ गवाह जुटाए थे।

  • जालंधरः फगवाड़ा गेट में Lovely Electric की नई अवैध बिल्डिंग पर हिल्टियां लेकर चढ़ी निगम की टीमें, देखें वीडियो

    जालंधरः फगवाड़ा गेट में Lovely Electric की नई अवैध बिल्डिंग पर हिल्टियां लेकर चढ़ी निगम की टीमें, देखें वीडियो

    भारी पुलिस की मौजूदगी में बड़ी कारवाई…

    जालंधर, अनिल वर्मा वरुण अग्रवालः अवैध बिल्डिंगों के खिलाफ निगम की जंग जारी है। इस कड़ी में आज फगवाड़ा गेट में स्थित लवली इलैक्टिक की नई बिल्डिंग पर कारवाई करने के लिए एटीपी सुखदेव वशिष्ट की टीम पहुंची है। इस बिल्डिंग का निगम से डेढ़ मंजिल तक का नक्शा पास बताया जा रहा है। मगर यहां डेढ़ मंजिल का अतिरिक्त निर्माण कर लिया गया। इसके साथ नक्शे मे दर्शाई फ्रंट पार्किंग को भी नहीं छोड़ा गया। मामले में निगम स्तर पर कई शिकायतें पहुंच रही थी और निगम द्वारा भी प्राप्टी मालिक को नोटिस भेजे जा रहे थे।

    मगर काम लगातार जारी रहा। बीते सप्ताह कमिशनर कपलिश की इस मामले में चंडीगढ़ उच्चाधिकारियों के साथ वीसी भी हुई थी। जिसमें जालन्धर की अवैध इमारतों पर रिपोर्ट मांगी गई थी। निगम कमिशनर ने इस मीटिंग के बाद जालन्धर की सबसे चर्चित अवैध इमारतों पर कारवाई करने के लिए लंबी चौड़ी लिस्ट तैयार की है। जिस कड़ी में फगवाड़ा गेट की लवली इलैक्टिक की अवैध बिल्डंग पर इलैक्टिक हिल्टियों से लैंटर को तोड़ा जा रहा है। खबर लिखे जाने तक टीम का कोई विरोध नहीं हुआ था और कारवाई जारी है। ताजा अपडेट के लिए पढ़ते रहेँ एनकांऊटर न्यूज।

  • Oscar 2023 में भारत की धूम, ‘नाटू नाटू’ और ‘द एलिफेंट व्हिस्परर्स’ ने रचा इतिहास, देखें वीडियो

    Oscar 2023 में भारत की धूम, ‘नाटू नाटू’ और ‘द एलिफेंट व्हिस्परर्स’ ने रचा इतिहास, देखें वीडियो

    ऑस्कर 2023 में भारत के नाम दो ऑस्कर अवार्ड आए है. कहा जा सकता है कि भारत के लिए आज एक ऐतिहासिक दिन है. ‘आरआरआर’ और ‘द एलिफेंट व्हिस्परर्स’ दोनों ने 95वें वार्षिक अकादमी पुरस्कार जीते है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई लोगों ने इसे लेकर फिल्म से जुड़ी टीमों को बधाई दी है.

    साल 2022 में रिलीज हुई फिल्म आरआरआर लगातार कामयाबी हासिल कर रही है. फिल्म के गाने ‘नाटू नाटू’ को भी लोगों ने काफी पसंद किया. गोल्डन ग्लोब अवॉर्डस 2023 में SS राजामौली की फिल्मे RRR के ‘नाटू-नाट’ को गोल्डन ग्लोब अवार्ड में बेस्ट ओरिजिनल सॉन्ग से सम्मानित सम्मानित किया जा चुका गया है. अब यह सॉन्ग ऑस्कर भी जीत चुका है. साथ ही गुनीत मोंगा की ‘द एलिफेंट व्हिस्परस’ ने बेस्ट डॉक्यूमेंट्री शॉर्ट फिल्म की केटेगरी में ऑस्कर जीता है. फिल्म की कहानी एक परिवार के इर्द- गिर्द घूमती है. इन अवार्ड्स को जीतने के बाद भारत में जश्न का माहौल है.

    PM मोदी ने नाट नाटू को गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड मिलेने पर बधाई दी. उन्होंने टवीट करके कहा कि ‘नाटू नाटू’ की लोकप्रियता वैश्विक है. यह एक ऐसा गाना होगा जिसे आने वाले सालों तक याद रखा जाएगा. @mmkeeravaani, @boselyricist और इस सम्मान के लिए पूरी टीम को बधाई हो. वहीं पीएम मोदी ने ‘द एलिफेंट व्हिस्परर्स’ को भी ऑस्कर मिलने पर बधाई दी. उन्होंने लिखा ‘द एलिफेंट व्हिस्परर्स’ की परी टीम को इस सम्मान के लिए बधाई. इसके साथ ही कार्तिकी गोसाल्विस और गुनीत मोंगा को बधाई. आपका काम आश्चर्यजनक रूप से विकास और प्रकृति के साथ सद्भाव में रहने के महत्व पर प्रकाश डालता है.

  • वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल में पहुंची Team India, ऑस्ट्रेलिया से होगी कांटे की टक्कर

    वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल में पहुंची Team India, ऑस्ट्रेलिया से होगी कांटे की टक्कर

    नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में प्रवेश कर लिया है। क्राइस्टचर्च में खेले गए टेस्ट मैच में जैसे ही न्यूजीलैंड ने श्रीलंका पर जीत दर्ज की टीम इ्ंडिया वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल के लिए क्वालिफाई कर गई। क्राइस्टचर्च के हेगले ओवल में खेले गए मैच में कीवियो ने श्रीलंका को 2 विकेट से हराया। इस के बाद कीवी टीम दो टेस्ट मैच की सीरीज में 1-0 से आगे हो गई।

    अगर यह मुकाबला श्रीलंका की टीम जीत जाती तो भारत की टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचने की राह थोड़ा मुश्किल हो जाती। लेकिन न्यूजीलैंड ने श्रीलंका को हराने के बाद भारत की राह आसान कर दी। अब फाइनल में टीम इंडिया की टक्कर ऑस्ट्रेलिया से होगी। दोनों टीमों के बीच वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल मुकाबला लंदन के द ओवल में 7 जून से खेला जाएगा।

    भारत ने आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के दूसरे चक्र का आगाज न्यूजीलैंड के खिलाफ अपनी धरती पर खेली गई टेस्ट सीरीज से किया। इस दौरान दोनों देशों के बीच 2 टेस्ट मैचों की सीरीज खेली गई। इस श्रृंखला में भारत ने कीवियों को 1-0 से हराया। कानपुर में खेला गया पहला टेस्ट ड्रॉ रहा। जबकि मुंबई में हुए दूसरे मुकाबले में टीम इंडिया ने कीवियों को 372 रन के विशाल अंतर से शिकस्त दी

  • जालंधर: Expire Glucose मामले में SOOD HOSPITAL के बाहर भारी हंगामा, देखें Live

    जालंधर: Expire Glucose मामले में SOOD HOSPITAL के बाहर भारी हंगामा, देखें Live

    परिजनों का आरोपः डॉक्टर की लापरवाही से हुई परिजन की मौत

    जालंधर, वरुण/वरिंदरः महानगर में स्थित SOOD HOSPITAL अस्पताल में Expire Glucose का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा। अस्पताल के खिलाफ परिजनों ने आज सड़क जाम कर धरना प्रदर्शन कर रहे है। परिजनों का आरोप है कि उनके व्यक्ति की सर्जरी के बाद इलाज दौरान मौत हो गई। जिसके बाद परिजनों ने व्यक्ति का शव रख कर अस्पताल के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे है। परिजनों का कहना है कि अस्पताल के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई की जानी चाहिए और इनका लाइसेंस रद्द कर देना चाहिए।

    परिजनों ने डॉक्टर के मुर्दाबाद के नारे लगाकर प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई है। बता दें कि दो दिन पहले ही SOOD HOSPITAL में मरीज को Expire Glucose चढ़ाने का मामला सामने आया था। जिसके बाद आज व्यक्ति की मौत के बाद एक बार फिर से Expire Glucose को लेकर अस्पताल चर्चा में आ गया है। वहीं इस मामले को लेकर डॉक्टर से संपर्क करने की कोशिश की गई, ताकि मामले की सच्चाई के बारे में पता लग सके, लेकिन भारी रोष के चलते डॉक्टर से संपर्क नहीं हो पाया। अगर Expire डॉक्टर अपना पक्ष रख चाहे तो वह भी अपना पक्ष रख सकते है। उनके पक्ष को भी सबूतों के आधार पर प्रमुखता से छापा जाएगा। 

  • बड़ी ख़बरः 12वीं के छात्र का गोली मारकर कत्ल

    बड़ी ख़बरः 12वीं के छात्र का गोली मारकर कत्ल

    PGI गेट पर छोड़कर भागे अज्ञात स्कॉर्पियो सवार

    रोहतक: जिले में हत्याओं का सिलसिला थम नहीं रहा है। देर रात रोहतक के बोहर गांव के पास 12वीं क्लास में पढ़ने वाले एक छात्र के सिर में गोली मार दी गई। दो स्कार्पियो सवार युवक घायल छात्र को रोहतक पीजीआई के ट्रॉमा सेंटर के गेट के बाहर छोड़कर फरार हो गए। देर रात छात्र की इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक छात्र के नाना की शिकायत पर रोहतक अर्बन स्टेट थाने में मामला दर्ज किया गया। रोहतक जिले के खरावड़ गांव के रमेश कुमार ने अर्बन एस्टेट थाने में शिकायत दर्ज करवाई है कि उसके पास कोई औलाद नहीं थी, इसलिए उसने भाई की बेटी को गोद लिया था।

    जिसकी शादी कई वर्ष पहले सोनीपत जिले के झरोठ गांव के कृष्ण के साथ की थी। लेकिन पति के साथ मनमुटाव के चलते उसकी गोद ली हुई बेटी काफी वर्षों से खरावड़ गांव में उसी के पास रह रही थी। रमेश कुमार ने शिकायत में कहा है कि उसके दो नाती हैं। 20 वर्षीय नाती अरुण कुमार अक्सर अपने दोस्त निशांत के साथ बोहर गांव में ही रहता है।

    शिकायतकर्ता ने बताया कि देर रात उन्हें सूचना मिली कि निशांत के सिर में किसी अज्ञात व्यक्ति ने गोली मार दी है। जिसके बाद वह आनन-फानन में पीजीआई में पहुंचा तो निशांत की इलाज के दौरान मौत हो गई। रमेश कुमार ने अपने नाती की हत्या का आरोप अज्ञात हमलावरों पर लगाया है। सूचना पाकर देर रात रोहतक अर्बन स्टेट थाना पुलिस पीजीआई के ट्रॉमा सेंटर में पहुंची। पुलिस अधिकारी संजय कुमार ने बताया कि उन्हें पीजीआई से सूचना मिली थी। जिसके आधार पर वह पीजीआई के ट्रामा सेंटर में पहुंचे।

    उन्हें यह भी पता चला कि दो स्कार्पियो सवार घायल अरुण को पीजीआई के ट्रॉमा सेंटर के गेट के बाहर छोड़कर फरार हो गए। स्कॉर्पियो सवार कौन हैं, अभी इस बात का खुलासा नहीं हो पाया है। मृतक अरुण के नाना रमेश कुमार की शिकायत पर अज्ञात हमलावरों के खिलाफ धारा 302 सहित विभिन्न धाराओं के तहत अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है।