Blog

  • जालंधरः बीजेपी ने लोकसभा उपचुनाव को लेकर 25 मैनेजमेंट कमेटियों का किया गठन

    जालंधरः बीजेपी ने लोकसभा उपचुनाव को लेकर 25 मैनेजमेंट कमेटियों का किया गठन

    जालंधर,वरुण/हर्षः बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष अश्विनी शर्मा की अध्यक्षता में चुनाव प्रबंधन कमेटियों के गठन के लिए आज एक बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री एवं जालंधर लोकसभा उप-चुनाव के प्रभारी डॉ महेंद्र सिंह, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह ,राष्ट्रीय सचिव एवं प्रदेश भाजपा सह प्रभारी नरेंद्र रैना, लोकसभा चुनावों के सह प्रभारी एवं मुकेरिया से विधायक जंगी लाल महाजन, केवल सिंह ढिल्लों, संगठन महामंत्री श्री मंत्री श्रीनिवासुलू, जोनल इंचार्ज एवं प्रदेश महामंत्री जीवन गुप्ता,राजेश बाघा, पूर्व कैबिनेट मंत्री मनोरंजन कालिया, पूर्व विधायक एवं संसदीय सचिव कृष्णदेव भंडारी,प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश राठौर ,प्रदेश सचिव अनिल सच्चर, प्रदेश प्रवक्ता महेंद्र भगत, भाजपा जालंधर (शहरी) के अध्यक्ष सुशील शर्मा, भाजपा जालंधर (देहाती साउथ) के अध्यक्ष पंकज ढींगरा, भाजपा (देहाती नार्थ) के अध्यक्ष रंजीत सिंह पवार, अविनाश चंद्र मुख्य रूप से उपस्थित थे।

    भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अश्विनी शर्मा ने जालंधर लोकसभा उपचुनाव के लिए चुनाव प्रबंधन की 25 कमेटियों का गठन कर उनके पदाधिकारियों की घोषणा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह ने आज भाजपा द्वारा बनाए गए। सभी विभागों के प्रभारियों एवं सह-प्रभारियों के साथ बैठक कर लोकसभा उपचुनाव के लिए जरूरी दिशा निर्देश दिए उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री एवं जालंधर लोक सभा उप चुनावों के प्रभारी डॉ महेंद्र सिंह ने सभी कमेटियों के प्रभारियों एवं सह प्रभारियों के साथ बात करते हुए बताया कि किसी भी चुनाव का सही तरीके से प्रबंधन करने के लिए 3 कमेटियों का गठन बहुत जरूरी है। जिसमें इलेक्शन कैंपेन कमेटी, इलेक्शन मैनेजमेंट कमेटी, और इलेक्शन कोर कमेटी, डॉ महेंद्र सिंह ने कहा कि आज पूरी दुनिया के सारे काम 70 परसेंट मैनेजमेंट और 30 परसेंट काम प्रचार-प्रसार के साथ होते हैं और चुनावों को सफल बनाने के लिए भी यह फार्मूला कारागार है। उन्होंने कहा कि आज चुनावों में हम सभी मिलकर इस फार्मूले को अपनाएंगे तो इस चुनाव में हमारी जीत तय है। उन्होंने सभी बनाए नए विभागों को भारतीय जनता पार्टी के द्वारा पूरे देश में किए जा रहे।

    जन हितैषी जन कल्याणकारी कामों के बारे में विस्तार से बताया जिसका सभी कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी प्रचार एवं प्रसार कर पार्टी को जीत दिला सकते हैं। डॉ महेंद्र सिंह ने बताया कि आज पूरे देश की सभी राजनीतिक पार्टियां मिलकर भी भारतीय जनता पार्टी द्वारा पिछले 9 वर्ष में पूरे देश में किए गए। विकास कार्यों की बराबरी नहीं कर सकती। इस मौके पर उपस्थित कार्यकर्ता पूर्व जिलाध्यक्ष सुभाष सूद, रमन पब्बी, अमरजीत सिंह अमरी ,अरुण शर्मा, अशोक चड्ढा, रजनीश सहगल, पवन कश्यप, अमित भाटिया, गोविंद राय, संजीव बाली, जिला महामंत्री, अशोक सरीन, राजेश कपूर, अजय जोशी,मनीष विज,सुमित अनेजा ,दविंदर कालिया, शैली महाजन, राजीव पांजा, चंद्रशेखर, राजेंद्र सिंह पप्पी ,हितेश स्याल, डॉक्टर शिव दयाल माली, दीवान अमित अरोड़ा, दिनेश मल्होत्रा, दर्शन लाल भगत, नरेंद्र पाल सिंह चंदी ,अजय चोपड़ा, राजीव ढींगरा, किशन लाल शर्मा, अमित लाली, महिला मोर्चा अध्यक्ष, मीनू शर्मा, निधि तिवारी, सुरेंदर आनंद, नरेश ठठई ,दीपाली बागड़िया, अश्वनी बब्बर उपस्थित थे।

  • सेंसोवाल में बीजेपी पार्टी स्थापना दिवस मनाया 

    सेंसोवाल में बीजेपी पार्टी स्थापना दिवस मनाया 

    ऊना/ सुशील पंडित : क्षेत्र के गाँव सैंसोबाल के” अपना भवन” मे विश्व के सबसे बडे राजनीतिक संगठन भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस पूर्ण उत्साह तथा गरिमा के साथ मनाया गया। कार्यकर्ताओं ने इस मौके पर 2024 में होने जा रहे लोकसभा चुनावों में भाजपा पार्टी  को विजयश्री  दिलवाने का संकल्प लिया। बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ भाजपा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य डा. सतीश शर्मा  समेत सभी ने कार्यक्रम में पार्टी के संस्थापक सदस्यों को श्रद्धांजलि दी गई । सतीश शर्मा ने कहा कि बीजेपी पार्टी को स्थापित करने नेताओ ने अपना सर्वस्व न्यौछावर कर दिया है।

    नेताओ व कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम तथा प्रयासों से आज  भाजपा  देश के यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में विश्व मे अनूठा स्थान पाया है देश हर दृष्टि से विश्व का मार्गदर्शन कर रहा है  भारत की अजेय शक्ति का लोहा पूरा विश्व मान रहा है। पार्टी सबका साथ सबका विकास सबका  विश्वास और सबका प्रयास के मंत्र  के साथ कार्य कर रही है।कार्यक्रम में भाजपा के पूर्व मण्डल अध्यक्ष श्री कुलविंदर सिंह, जिला सचिव नरेन्द्र सिंह राणा, बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के जिला संयोजक हरि सिंह ठाकुर वीडीसी सदस्य पवन वीटन. भाजपा नेता ओम, भाजपा नेत्री शकुंतला कंवर , जर्नैल सिंह, कर्मचारी नेता अजय पराशर, करनैल सिंह. डा. प्यारा सिंह, उपप्रधान धर्म पुर संजीव कुमार, बाबा बकरी वाले, सर्वजीत सिंह तथा अनेकों कार्यकर्ता ने कार्यक्रम में सहभागिता ग्रहण की।

  • जालंधरः आप पार्टी ने लोकसभा उपचुनाव का किया ऐलान, सुशील रिंकू को दी टिकट

    जालंधरः आप पार्टी ने लोकसभा उपचुनाव का किया ऐलान, सुशील रिंकू को दी टिकट

    जालंधर,वरुण/हर्षः लोकसभा उपचुनाव को लेकर सियासी पार्टियों में हलचल तेज हो गई है। बीते दिन कांग्रेस छोड़कर आप पार्टी में शामिल हुए सुशील रिंकू को आप पार्टी ने लोकसभा उपचुनाव का उम्मीदवार घोषित कर दिया है। गौर हो कि सुशील रिंकू के आप में शामिल होने से पहले की कयास लगाए जा रहे थे कि आप पार्टी सुशील रिंकू को लोकसभा उपचुनाव के लिए उम्मीदवार का ऐलान कर सकती है। हालांकि बीते दिन सीएम मान ने कहा था कि वह सर्वे के जरिए उम्मीदवार का ऐलान करेंगे, लेकिन आज आप पार्टी ने पत्र जारी कर लोकसभा उपचुनाव का उम्मीदवार सुशील रिंकू को घोषित कर दिया है।

    बता देंकि बीते दिन ही सुशील रिंकू के आप में शामिल होने के बाद आप विधायक शीतल अंगुराल के करीबी संदीप पाहवा ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी किया था। जिसमें उन्होंने रिंकू के शामिल होने का विरोध किया है। इस दौरान संदीप ने अपने दफ्तर से आप पार्टी के लगे पोस्टर से सीएम भगवंत मान, केजरीवाल और राघव चड्डा की तस्वीर हटा दी है और कहा कि वह अब ना तो कौंसलर का चुनाव आप पार्टी ने लड़ेंगे और ना ही आप पार्टी के लिए कोई काम करेंगे।

    वीडियो में उन्होंने कहा कि वह सिर्फ आप विधायक शीतल अंगुराल के लिए काम करेंगे। इस दौरान संदीप पाहवा ने अपने दफ्तर में लगे आप को पोस्टर में सिर्फ शीतल अंगुराल की तस्वीर ही लगी रहने दी है। ऐसे में अगर शीतल अंगुराल के गुट में बगावत बढ़ी तो सुशील रिंकू के लिए मुश्किलें बढ़ सकती है। हालांकि आप विधायक शीतल अंगुराल ने सुशील रिंकू के आप में शामिल होने पर स्वागत किया है और कहा कि वह रिंकू के खिलाफ नहीं बोलते थे वह सिर्फ विरोधी पार्टी के खिलाफ बोलते थे और बोलते रहेंगे।

  • पंजाबः विद्यार्थियों ने अपने ही अध्यापक से की मारपीट, देखे वीडियो

    पंजाबः विद्यार्थियों ने अपने ही अध्यापक से की मारपीट, देखे वीडियो

    फगवाडा/राजेश शर्मा: पहले जमाने में अध्यापक को गुरु का दर्जा दिया जाता था, मगर आज की दुनिया में कुछ और ही  देखने को मिल रहा है। फगवाड़ा की एक निजी यूनिवर्सिटी के अध्यापक को उसी के ही विद्यार्थियों की ओर से पीटने का मामला सामने आया है।

    अध्यापक को घायल अवस्था में फगवाड़ा के सिविल हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया, जहां पर उसकी पहचान हरप्रीत सिंह वासी सूरज एनक्लेव हुई है। मिली जानकारी के अनुसार हरप्रीत सिंह ने बताया कि उनकी ही क्लास का एक बच्चा जब क्लास को डिस्टर्ब कर रहा था तो उन्होंने बोला कि वह क्लास से बाहर चला जाए। कॉलेज खत्म होने के बाद जब हरप्रीत सिंह चंडीगढ़ बाईपास पीवीआर से मीटिंग कर कर बाहर आया तो उसने और उसके दोस्तों ने अध्यापक को पीटना शुरू कर दिया, जिससे अध्यापक बुरी तरह से जख्मी हो गया जिसको घायल अवस्था में फगवाड़ा के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

  • जालंधरः पूर्व सीएम चन्नी को लेकर अफवाहों का बाजार हुआ गर्म, कर सकते हैं नई पार्टी ज्वाइन!

    जालंधरः पूर्व सीएम चन्नी को लेकर अफवाहों का बाजार हुआ गर्म, कर सकते हैं नई पार्टी ज्वाइन!

    जालंधर,वरुण/हर्षः लोकसभा उपचुनाव को लेकर सियासी पार्टियों में हलचल तेज हो गई है। हाल ही में कांग्रेस को बड़ा झटका देते हुए वेस्ट हलके से पूर्व विधायक सुशील रिंकू आप पार्टी में शामिल हो गए है। वहीं अब सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक पूर्व सीएम चरणजीत सिंह चन्नी भी कांग्रेस का दामन छोड़कर किसी और पार्टी का रूख कर सकते है। पूर्व सीएम के कांग्रेस छोड़कर जाने की अफवाहों का बाजार काफी गर्म हो गया है।

    ऐसे में अब देखना यह होगा कि पूर्व सीएम चन्नी को लेकर कांग्रेस क्या नीति तैयार करती है। हालांकि पूर्व सीएम के पार्टी छोड़कर जाने को लेकर कांग्रेस के किसी भी सीनियर नेता का बयान सामने नहीं आया है। लेकिन सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक चन्नी भी अन्य पार्टी में शामिल होकर लोकसभा उपचुनाव के उम्मीदवार के पद पर मैदान में उतर सकते है। बता दें कि चुनाव से पहले कांग्रेस के कई दिग्गज नेता बीजेपी और आप पार्टी में शामिल हो चुके है। ऐसे में अगर चन्नी भी पार्टी छोड़कर चले जाते है तो कांग्रेस के लिए बहुत बड़ा झटका होगा। 

  • जालंधरः सरकारी खंबे पर बिजली का मीटर लगाने को लेकर जमकर हुआ विवाद, देखें वीडियो

    जालंधरः सरकारी खंबे पर बिजली का मीटर लगाने को लेकर जमकर हुआ विवाद, देखें वीडियो

    जालंधर, वरुण/हर्ष: वेरका मिल्क प्लांट के पास पढ़ते बल अस्पताल की बैक साइड वाले इलाके में देर रात सरकारी खंबे पर बिजली का मीटर लगाने को लेकर विवाद हो गया। जानकारी मिली थी कि थाना एक की पुलिस बिजली विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ एक घर के बाहर सरकारी खंबे पर बिजली का मीटर लगाने आई है और घर वालों की तरफ से पुलिस और बिजली विभाग के अधिकारियों पर उनकी जगह पर किसी सरकारी शख्स की शह पर नाजायज कब्जा कर बिजली का मीटर लगाने के आरोप लगाए गए हैं।

    इसी बात को लेकर पुलिस और घरवालों के बीच जमकर हाथापाई भी हुई जिसमें एक बुजुर्ग बेसुध हो बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़े। घर वालों ने नाजायज कब्जे के आरोप लगाते हुए जब पुलिस के अधिकारी और मुलायम को रोकने की कोशिश की तो पुलिस वाले घरवालों के साथ धक्का मुक्की और जबरदस्त हाथापाई करते हुए नजर आए। मीडिया द्वारा जब थाना नंबर 1 के एसएचओ से इस बारे में बात करनी चाही तो वह कैमरे से बचते हुए नजर आए और घरवालों का विरोध देखते हुए सरकारी खंबे पर बिजली का मीटर लगाकर मौके से फरार हो गए. पुलिसवालों और बिजली विभाग के अधिकारियों के जाते ही स्थानीय लोगों द्वारा घर के बाहर सरकारी खंबे पर लगे मीटर को पत्थरों से क्षतिग्रस्त करके तोड़ दिया गया. स्थानीय जगह के लोगों से भी जब इस सारे मामले की असल वजह जानने की बात की गई तो उनके द्वारा असलियत जाने बिना मीडिया पर ही दूसरी पार्टी जिसकी तरफ से पुलिस वाले और बिजली विभाग के अधिकारी आए थे उनसे ही मिले होने के आरोप लगा दिए गए। इस सारी घटनाक्रम की असल वजह तो सामने नहीं आ पाई पर सरकारी खंबे पर बिजली का मीटर लगाने के बाद हुए विवाद मैं पुलिसवालों और लोगों के बीच जमकर हंगामा और हाथापाई साफ देखी गई।

  • पंजाबः Amritpal Singh के सरबत खालसा की मांग पर श्री अकाल तख्त से लगा बड़ा झटका

    पंजाबः Amritpal Singh के सरबत खालसा की मांग पर श्री अकाल तख्त से लगा बड़ा झटका

    चंडीगढ़ः भगौड़े अमृतपाल सिंह ने हाल ही में वीडियो जारी करके श्री अकाल तख्त के जत्थेदार को वैसाखी पर सरबत खालसा आयोजित करने की मांग की थी। लेकिन, जत्थेदार ने बैसाखी के कार्यक्रम घोषित कर इस पर भी अंकुश लगा दिया है। जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह ने 12-13 अप्रैल को श्री दमदमा साहिब तलवंडी साबो में खालसा साजना दिवस और बैसाखी कसे समर्पित गुरमति समागम आयोजित करने के लिए कहा है। इस घोषणा के साथ ही 13 अप्रैल को अमृतपाल सिंह की मांग पर सरबत खालसा आयोजित करने की अटकलों को एक हद तक अंकुश लग गया है।

  • पंजाबः Amritpal Singh के वकील को हाईकोर्ट से लगी फटकार, जाने मामला

    पंजाबः Amritpal Singh के वकील को हाईकोर्ट से लगी फटकार, जाने मामला

    चंडीगढ़ः भगौड़े अमृतपाल सिंह को वीरवार को हाईकोर्ट से झटका लगा है। दरअसल, अमृतपाल सिंह के वकील इमान सिंह खारा की तरफ से अमृतपाल समर्थक प्रधानमंत्री बाजेके समेत 5 लोगों के बारे में दाखिल हैबियस-कॉर्पस की सुनवाई के दौरान हाईकोर्ट ने उन्हें जमकर फटकार लगाई। वारिस पंजाब दे के लीगल एडवाइजर ने हैबियस-कॉर्पस (बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका) दाखिल की थी। जिसमें अमृतपाल के साथ असम की डिब्रूगढ़ जेल भेजे गए प्रधानमंत्री बाजेके का नाम भी शामिल था। इसी मुद्दे को लेकर वीरवार को सुनवाई हुई तो हाईकोर्ट ने कहा कि बाजेके पर NSA लगा हुआ है। वह असम की जेल में है। यह भी आपको पता है, फिर किस आधार पर यह हैबियस-कॉर्पस दाखिल की गई कि उसे पेश किया जाए।

    किस आधार पर असम जेल के लेडी सुपरिटेंडेंट को इसमें बाई नेम पार्टी बनाया गया है?। क्या वकील को बेसिक कानून की भी जानकारी नहीं है। वकील ने बचाव में कहा कि वह डिब्रूगढ़ जेल में बंद है और उससे मिलना चाहते हैं। इस पर हाईकोर्ट ने कहा कि वह किसी दूसरे मजिस्ट्रेट के पास गए। असम हाईकोर्ट क्यों नहीं गए?। हाईकोर्ट ने स्पष्ट कहा कि उनकी पिटीशन का ग्राउंड ठीक नहीं है। अब इस मामले की भी अमृतपाल मामले के साथ 11 अप्रैल को फिर सुनवाई होगी। बता दें कि हैबियस कॉर्पस उस सूरत में दाखिल की जाती है, जब आरोपी पुलिस पकड़ लेती है लेकिन गिरफ्तारी नहीं दिखाती और घरवालों को इसका पता नहीं होता। इस मामले में सभी को बाजेके को डिब्रूगढ़ जेल भेजने का पता था।

  • जालंधरः रिंकू के आप में शामिल होने के बाद शुरू हुई बगावत! देखें वीडियो

    जालंधरः रिंकू के आप में शामिल होने के बाद शुरू हुई बगावत! देखें वीडियो

    जालंधर,वरुण/हर्षः वेस्ट हलके में बीते दिन आप में शामिल हुए कांग्रेस के पूर्व विधायक सुशील रिंकू ने आप पार्टी ज्वाइन कर ली है। लेकिन इसके बाद हलके में सियासत गरमा गई है। हालांकि आप विधायक शीतल अंगुराल दावे कर रहे है कि पार्टी में सब कुछ सही है। सुशील रिंकू के आने से पार्टी को मजबूती मिलेगी, लेकिन आप विधायक के करीबी संदीप पाहवा कौंसलर के चुनाव लड़ने का मन बनाया हुआ था लेकिन अब उन्होंने मना कर दिया है।

    वहीं उन्होंने अपने दफ्तर से सीएम भगवंत मान और राघव चड्डा की तस्वीरें भी हटा दी है। हालांकि इस दौरान उन्होंने अपने दफ्तर से शीतल अंगुराल की तस्वीर नहीं हटाई है। ऐसे में आप में बगावत की चर्चाएं एक बार फिर से तेज हो गई है। जिसको लेकर पहले से ही चर्चा हो रही थी कि आप पार्टी में सुशील रिंकू के आने के बाद आप विधायक शीतल अंगुराल गुट में बगावत शुरू हो जाएंगी।

    अब इस तस्वीर से साफ हो गया है कि शीतल अंगुराल गुट में खुलकर बगावत शुरू हो गई है। वीडियो में संदीप पाहवा ने साफ कर दिया है कि शीतल अंगुराल उन्हें जो भी कार्य सौपेंगे वह करेंगे लेकिन पार्टी के लिए ना तो वह चुनाव लड़ेंगे और ना ही पार्टी के लिए कोई काम करेंगे। इस दौरान उन्होंने कहा कि वह बीते दिन सुशील रिंकू के आप पार्टी में शामिल होने से नाराज है। जिसके चलते उन्होंने यह फैसला किया है। 

  • चलती ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच फंसा युवक, देखें CCTV

    चलती ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच फंसा युवक, देखें CCTV

    मध्यप्रदेशः आपकी थोड़ी सी लापरवाही आपको मुसीबत में डाल सकती है। ऐसी ही एक घटना उज्जैन में प्लेटफार्म पर घटित हो गई। उज्जैन में चलती ट्रेन पर दो यात्रियों के चढ़ने पर एक यात्री ट्रेन से नीचे गिर गया। थोड़ी देर तक यात्री ट्रेन से नीचे घसीटता रहा और उसके बाद में पटरी पर जा गिरा। वहीं एक अन्य आदमी को प्लेटफार्म पर मौजूद यात्रियों ने बचा लिया। ग़नीमत  यह रही कि दोनों यात्रियों की जान बच गई। वही विदिशा में एक यात्री के ऊपर से ट्रेन गुजर गई लेकिन यात्री बिल्कुल सुरक्षित निकला।

    घटना का वीडियो आरपीएफ ने अपने सोशल मीडिया ट्विटर अकाउंट पर पोस्ट किया है। मिली जानकारी के अनुसार घटना सोमवार की है लेकिन वीडियो 2 दिन बाद पोस्ट हुआ है। एक्सप्रेस ट्रेन उज्जैन से भोपाल की ओर जा रही थी। बता दे कि एक यात्री चढ़ने की तो दूसरा यात्री उतरने की कोशिश कर रहा था। इसी बीच दोनों एक दूसरे से टकरा गए और उनका बैलेंस बिगड़ गया । एक व्यक्ति पटरी पर जा गिरा। बताया जा रहा है उसे मामूली चोट आई है और बाकी व सुरक्षित है।