Blog

  • सोने-चांदी की कीमतों में आई तेजी, चेक करें रेट

    सोने-चांदी की कीमतों में आई तेजी, चेक करें रेट

    नई दिल्लीः भारतीय सर्राफा बाजार में सोना की साप्ताहिक कीमतों में तेजी आई है। वहीं चांदी भी महंगी हुई है। इस कारोबारी हफ्ते में सोने के भाव में 712 रुपए प्रति 10 ग्राम की तेजी दर्ज की गई है जबकि चांदी के भाव में 964 रुपए प्रति किलोग्राम का उछाल आया है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन यानी (IBJA) की वेबसाइट के मुताबिक, इस बिजनेस वीक (26 से 30 सितंबर) की शुरुआत में 24 कैरेट सोने का रेट 49,590 था, जो शुक्रवार तक बढ़कर 50,302 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया है। वहीं, 999 शुद्धता वाली चांदी की कीमत 55,374 से बढ़कर 56,338 रुपए प्रति किलोग्राम हो गया है।

    बता दें कि आईबीजीए की ओर से जारी कीमतों से अलग-अलग शुद्धता के सोने के स्टैंडर्ड भाव की जानकारी मिलती है। ये सभी दाम टैक्स और मेकिंग चार्ज के पहले के हैं। आईबीजीए द्वारा जारी किए गए दरें देशभर में सर्वमान्य हैं लेकिन इसकी कीमतों में जीएसटी शामिल नहीं होती है।

    सोने का रेटः 
    26 सितंबर, 2022-   49,590 रुपए प्रति 10 ग्राम
    27 सितंबर, 2022-   49,529 रुपए प्रति 10 ग्राम
    28 सितंबर, 2022-   49,505 रुपए प्रति 10 ग्राम
    29 सितंबर, 2022-   50,003 रुपए प्रति 10 ग्राम
    30 सितंबर, 2022-   50,302 रुपए प्रति 10 ग्राम

    चांदी का रेटः
    26 सितंबर, 2022-    55,374 रुपए प्रति किलोग्राम
    27 सितंबर, 2022-    55,391 रुपए प्रति किलोग्राम
    28 सितंबर, 2022-    54,524 रुपए प्रति किलोग्राम
    29 सितंबर, 2022-    55,658 रुपए प्रति किलोग्राम
    30 सितंबर, 2022-    56,338 रुपए प्रति किलोग्राम

  • बीजेपी एनजीओ सेल द्वारा समाज सेवक सम्मानित

    बीजेपी एनजीओ सेल द्वारा समाज सेवक सम्मानित

    ऊना/सुशील पंडित: भाजपा एनजीओ सेल ऊना को ज्ञान पुष्प समिति संस्थान जाने का मौका मिला। भाजपा एनजीओ सेल ऊना द्वारा संस्था की मुख्य. शिक्षिका मीरा रानी को समाज में उनके योगदान के लिए सम्मानित किया गया। उस समय मुख्य रूप से जिला प्रभारी और राज्य कार्यकारिणी सदस्य अधिवक्ता स्मृति शर्मा और उना मंडल संयोजक वंदना कपूर मुख्य रूप से मौजुद रहे, पुष्पा देवी अध्यक्ष नगर परिषद, उर्मिला, निशा कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में शमिल हुए।
    बीजेपी एनजीओ सेल ऊना के राज्य कार्यकारिणी सदस्य एवं जिला प्रभारी अधिवक्ता स्मृति शर्मा और ऊना मंडल संयोजक वंदना कपूर ने बताया कि संस्थान का आधुनिकीकरण वास्तव में छठे वित्त आयोग के अध्यक्ष सतपाल सती की बदौलत है उनके द्वारा ऊना का पूर्ण विकास करवाया गया है। वंदना कपूर ने कहा कि भाजपा एनजीओ सेल ऊना भाजपा सरकार के, मिशन रिपीट के लिए अग्रसर है  इस अवसर पर पुष्पा चौधरी, नीरू चौधरी, ज्ञान चौधरी, सुरेश उपस्थित रहे।
  • प्रदेशभर में ग्राम सभा की बैठकों को लोकतंत्र के उत्सव के रुप में मनाया गया

    प्रदेशभर में ग्राम सभा की बैठकों को लोकतंत्र के उत्सव के रुप में मनाया गया

    टब्बा में आयोजित विशेष कार्यक्रम में मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनीष गर्ग हुए बतौर मुख्यातिथि शामिल

    ऊना/सुशील पंडित: आगामी विधानसभा चुनाव-2022 के सफल आयोजन को लेकर आज प्रदेशभर में ग्राम सभा की बैठकों को लोकतंत्र के उत्सव के तौर पर मनाया गया। इसके तहत आज ग्राम पंचायत टब्बा में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें हिमाचल प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनीष गर्ग ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की।
    इस अवसर पर अपने संबोधन में मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनीष गर्ग ने कहा कि हर वर्ष 2 अक्तूबर को ग्राम सभा की बैठकों का आयोजन करके गांव में प्रस्तावित विकास कार्यों की शैल्फ प्रस्तुत की जाती है। चुनावी वर्ष में देश के मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव शर्मा के निर्देशानुसार इस वर्ष 2 अक्तूबर को ग्राम सभा की बैठकों को लोकतंत्र के उत्सव के तौर पर मनाया जा रहा है। इसका मुख्य उद्देश्य आने वाले विधानसभा चुनावों में शत-प्रतिशत मतदान सुनिश्चित करना है। उन्होंने कहा कि चुनाव केवल चुनाव नहीं होते, यह लोकतंत्र का उत्सव है। उन्होंने कहा कि चुनावों को उत्सव की भांति मनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि संविधान ने हमें मतदान करने का अधिकार प्रदान किया है। प्रत्येक नागरिक को लोकतंत्र के इस उत्सव में अपना नैतिक व परम कर्तव्य समझते हुए अपने मताधिकार का अनिवार्य तौर व प्राथमिकता के आधार पर प्रयोग करना चाहिए।

    मनीष गर्ग ने बताया कि पहले एक जनवरी को अहर्ता तिथि के आधार पर मतदाता सूचियों में अपना नाम शामिल किया जाता था लेकिन इस बार 1 अक्तूबर को अहर्ता तिथि के आधार पर नए मतदाताओं को मतदाता सूचियों में अपना नाम शामिल करने की व्यवस्था की गई है। उन्होंने बताया कि मतदान प्रतिशतता को बढ़ाने के लिए विशेष प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि जिन पोलिंग बूथ पर मतदान प्रतिशतता कम थी, उन्हें चिन्हित करके मताधिकार एवं मतदान के महत्व बारे जागरुक किया जा रहा है। इसके अलावा स्वीप कार्यक्रम के तहत भी जागरुकता फैलाई जा रही है ताकि नए और छूटे हुए मतदाता अपने वोटर कार्ड बनावा लें।
    वरिष्ठ और दिव्यांग मतदाताओं को किया सम्मानित
    इस विशेष कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर अपने मताधिकार का प्रयोग करने वाले वरिष्ठ नागरिकों और दिव्यांगजनों को मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनीष गर्ग ने शॉल व टोपी से सम्मानित किया। वरिष्ठ नागरिकों में बरतू राम, शमशेर सिंह, मिसरु राम, ब्रह्मा नंद, ध्यान सिंह, सरवण सिंह, कृष्ण चंद, आजाद सिंह, राम पाल तथा गुरदयाल सिंह जबकि दिव्यांग मतदाताओं में अश्वनी कुमार, विपिन कुमार, चमन लल, आरुष रायजादा, मंगत राम, बबिता रानी, वंदना, सुमन देवी, रवि कुमार व रमा कुमारी शामिल रहे। 
    मनीष गर्ग ने कहा कि पूर्व में आयोजित किए गए चुनावों में वरिष्ठ नागरिकों व दिव्यांगजनों द्वारा अपने मताधिकार का प्रयोग करने में दिखाए गए उत्साह से सभी को प्रेरणा लेनी चाहिए। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव-2022 में चुनाव आयोग द्वारा वरिष्ठ नागरिकों और दिव्यांगजनों की सुविधा के लिए बेलेट पेपर से मतदान करने की व्यवस्था की जा रही है। उन्होंने कहा कि पोलिंग स्टेशन पर मतदान करने में असमर्थ वरिष्ठ नागरिक व दिव्यांग जन इस बार बेलेट पेपर के माध्यम से मतदान कर सकेंगे। 
    दस नए मतदाताओं को प्रदान किए गए वोटर कार्ड
    इस दौरान मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनीष गर्ग ने दस नए मतदाताओं को उनके वोटर कार्ड प्रदान किए। नए मतदाताओं में सांची, गुरांश, अभिनंदन, सिमरन, वंशिका, कर्ण, विपिन कुमार, सुहानी राणा, नितिका व ख्याति शामिल रहे। मनीष गर्ग ने इन मतदाताओं को आने वाले विधानसभा चुनावों में पहली बार मतदान करने का अवसर प्राप्त करने के लिए बधाई दी।
    इस कार्यक्रम में बाल विकास परियोजना की कार्यकर्ताओं और राजकीय महाविद्यालय, उना के विद्यार्थियों ने स्किट और राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला, ऊना की छात्राओं ने समूह गान के माध्यम से मताधिकार के महत्व बारे जागरुक किया।
    इस मौके पर मतदाता सूचियों में नए मतदाताओं को शामिल करने के लिए बूथ लेवल अधिकारियों के स्टॉल, वोटिंग मशीन व वीवीपैट मशीन द्वारा मतदान के अभ्यास और पूर्व में करवाई गई प्रतियोगिताओं के सर्वश्रेष्ठ स्लोगन व पेंटिंगज़ का अवलोकन भी किया। उन्होंने 1 अक्तूबर को अठारह वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले युवाओं का आहवान किया कि वे समय रहते अपना वोटर कार्ड अवश्य बनवा लें ताकि विधानसभा चुनाव 2022 में वे भी वोट डाल सकें। इसके उपरांत उन्होंने देहलां में भी ग्र्राम सभा का निरीक्षण किया।
    जागरुकता वैन को दिखाई हरी झंडी, निर्वाचन अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक
    मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनीष गर्ग ने हरी झंडी दिखाकर जागरुकता वैन को रवाना किया। यह वैन जिला के विभिन्न स्थानों पर जाकर नागरिकों को उनके मताधिकार के प्रति जागरुक करेगी। इसके उपरांत उन्होंने विधानसभा निर्वाचन-2022 के सफल एवं सुचारु आयोजन के लेकर सहायक निर्वाचन अधिकारियों के साथ बैठक करके तैयारियों और विभिन्न गतिविधियों की प्रगति की समीक्षा की और आवश्यक दिशानिर्देश दिए।
    इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त डॉ अमित कुमार शर्मा, एसडीएम ऊना डॉ निधि पटेल, एसडीएम अंब डॉ मदल लाल, एसडीएम गगरेट सोमिल गौतम, एसडीएम हरोली विकास शर्मा, निर्वाचन तहसीलदार सुमन कपूर, ग्राम पंचायत टब्बा की प्रधान सुदेश कुमारी, सीडीपीओ ऊना, कुलदीप सिंह दयाल, तहसील कल्याण अधिकारी जितेन्द्र शर्मा, सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य यशपाल सिंह रायजादा सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
  • गोबिंद सागर झील में शुरू हुई वाटर स्पोर्ट्स, वीरेंद्र कंवर ने किया शुभारंभ

    गोबिंद सागर झील में शुरू हुई वाटर स्पोर्ट्स, वीरेंद्र कंवर ने किया शुभारंभ

    मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने भी वीडियो संदेश से दी बधाई
    ऊना/सुशील पंडित: ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री वीरेंद्र कंवर ने आज कुटलैहड़ विस क्षेत्र के तहत अंदरौली में जल क्रीड़ाओं का शुभारंभ किया। उन्होंने स्वयं हाई स्पीड मोटर बोट और वाटर स्कूटर से गोबिंद सागर झील की सैर की। 
    अपने संबोधन में वीरेंद्र कंवर ने कहा कि आज का दिन कुटलैहड़ के इतिहास में मील का पत्थर सिद्ध होगा। कुटलैहड़ की जनता का इंतजार आज खत्म हुआ और गोबिंद सागर झील अभिशाष न रह कर अब वरदान बन गई है। उन्होंने कहा कि गोबिंद सागर झील में जल क्रीड़ाएं शुरू होने से पर्यटन बढ़ेगा, जिससे पूरा कुटलैहड़ क्षेत्र समृद्ध होगा और युवाओं को रोजगार के अवसर मिलेंगे। उन्होंने कहा कि कुटलैहड़ में पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं और जल क्रीड़ाएं शुरू होने से क्षेत्र का नाम विश्व के मानचित्र पर चमकेगा। उन्होंने कहा कि गोबिंद सागर झील के लठियाणी छोर पर भी इसी तरह की सुविधाएं प्रदान की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि सोहारी भंजाल में इको पार्क, एक्वा पार्क, बटरफ्लाई पार्क का निर्माण किया जा रहा है और अंदरौली की तर्ज पर वहां भी पर्यटकों के लिए सुविधाएं जुटाई जाएंगी। गोबिंद सागर झील में साहसिक खेल गतिविधियां शुरू होने पर उपायुक्त ऊना राघव शर्मा के प्रयासों की सराहना की। 

    कंवर ने कहा कि कुटलैहड़ में हर घर तक पानी और सड़क की सुविधा पहुंचाई गई है। पिछले पौने पांच वर्षों में विकास की कोई कमी नहीं छोड़ी गई है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण विकास विभाग के स्वयं सहायता समूहों को अपने उत्पाद बेचने के लिए आउटलेट खोले गए हैं। उन्होंने कहा कि पंचायती राज विभाग के माध्यम से ऊना सुपर-50 योजना के माध्यम से प्रतियोगी परीक्षाओं की फ्री कोचिंग दी जा रही है। इसके अतिरिक्त थाना कलां में टेलीमेडिसन सुविधा भी दी जा रही है, जिसमें एम्स व पीजीआई के डॉक्टर विशेषज्ञ सलाह देते हैं। 
    उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश ने पिछले पांच वर्ष में डबल इंजन सरकार की ताकत को महसूस किया है। केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा हिमाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर के नेतृत्व वाली सरकार ने पूरे समर्पण के साथ-साथ जन-जन की सेवा की है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने आत्मनिर्भर भारत का नारा दिया है, जिसकी शुरूआत हम आत्मनिर्भर कुटलैहड़ करेंगे। किसानों की आय को बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में शिवा परियोजना के जरिए फलदार पौधे लगाए जा रहे हैं। 
    सीएम जय राम ठाकुर व अनुराग ठाकुर का वीडियो संदेश दिखाया गया
    जनसभा के दौरान मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर का वीडियो संदेश भी दिखाया गया। अपने संदेश में सीएम ने कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के अंदरौली में वाटर स्पोर्ट्स एक्टिविटी शुरू होने की बधाई देते हुए कहा कि गोबिंद सागर झील में वाटर स्पोर्ट्स एक्टिविटी शुरू होने के बाद यहां पर पर्यटकों की संख्या बढ़ेगी, जिससे हजारों युवाओं को रोजगार व स्वरोजगार के अवसर मिलेंगे। उन्होंने कहा कि यहां की खूबसूरत गोबिंद सागर झील में जेट स्कूटर, हाई स्पीड बोट्स, बनाना राइड्स और सोफा राइड्स जैसे खेल शुरू हो रहे हैं। जिससे कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र ही नहीं बल्कि पूरे जिला ऊना को लाभ मिलेगा और क्षेत्र की आर्थिकी में बहुत बड़ा बदलाव आएगा। उन्होंने कहा कि मैं इसके लिए ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री वीरेंद्र कंवर, जिला प्रशासन ऊना और पूरे कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के निवासियों को बधाई देता हूं और कामना करता हूं कि कुटलैहड़ की गोबिंद सागर झील यहां की भाग्य विधाता बनेगी। सीएम ने कहा कि मेरा कुटलैहड़ आने का बहुत मन था लेकिन किन्हीं कारणवश मैं वहां पहुंच नहीं पाया। 
    वहीं केंद्रीय सूचना प्रसारण एवं युवा सेवाएं और खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने अपने वीडियो संदेश में कहा कि गोबिंद सागर झील में वाटर स्पोर्ट्स एक्टिविटी की शुरूआत हुई है और यह कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि है। अनुराग ठाकुर ने कहा कि वाटर स्पोर्ट्स शुरू होने से पूरे क्षेत्र को लाभ होगा, स्थानीय युवाओं को प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे। जिससे पूरे क्षेत्र में आर्थिक समृद्धि आएगी। उन्होंने कहा कि वाटर स्पोर्ट्स के साथ-साथ चुल्हड़ी से पैराग्लाइडिंग को भी मंजूरी मिल चुकी है। मुझे उम्मीद है कि कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र बीड़-बिलिंग की तरह की साहसिक खेलों का नए डेस्टिनेशन बनकर विश्व मानचित्र पर उभरेगा। उन्होंने इस उपलब्धि के लिए ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री वीरेंद्र कंवर ने बधाई दी। 
    इससे पूर्व उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने कहा कि कुटलैहड़ विस क्षेत्र के लिए आज का दिन ऐतिहासिक है, जिसके पीछे बहुत से लोगों ने दिन-रात मेहनत की है। उन्होंने कहा कि अंदरौली में एथनोबोटेनिकल पार्क भी लोकार्पित कर दिया गया है, जिससे यहां आने वाले पर्यटकों को बहुत सुविधा होगी। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में यहां पर पैरा सेलिंग व पैरा मोटर जैसे साहसिक खेलों को भी शुरू किया जाएगा, जिसका ट्रायल चल रहा है। 
    इस अवसर पर वीरेंद्र कंवर ने पंचायती राज विभाग की सतत् विकास लक्ष्यों का स्थानीयकरण पुस्तिका का विमोचन किया। कार्यक्रम के दौरान सूचना एवं जन संपर्क विभाग से संबद्ध पूर्वी कला मंच के कलाकारों ने रंगारंग सांस्कृति प्रस्तुत किया। 
    इस अवसर पर जिप अध्यक्ष नीलम कुमारी, उपाध्यक्ष कृष्ण पाल शर्मा, उपायुक्त ऊना राघव शर्मा, जिला भाजपा अध्यक्ष मनोहर लाल शर्मा, मंडल अध्यक्ष मास्टर तरेसम लाल शर्मा, विजय शर्मा, मास्टर रमेश शर्मा, कुटलैहड़ भाजपा प्रभारी रामपाल भट्टी, प्रीतम डढवाल, अधीक्षण अभियंता जल शक्ति विभाग नरेश धीमान, अधीक्षण अभियंता पीडब्ल्यूडी विभाग जीएस राणा, डीएफओ मृत्युंजय माधव, संयुक्त निदेशक पंचायती राज विभाग सतीश शर्मा, जिला पंचायत अधिकारी श्रवण कुमार कश्यप सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। 
  • वीरेंद्र कंवर ने किए 187.35 करोड़ की परियोजनाओं के शिलान्यास व उद्घाटन

    वीरेंद्र कंवर ने किए 187.35 करोड़ की परियोजनाओं के शिलान्यास व उद्घाटन

    ऊना/सुशील पंडित: ग्रामीण विकास, पंचायती राज, कृषि, मत्स्य तथा पशु पालन मंत्री ने आज अंदरौली में 187.35 करोड़ की विभिन्न परियोजनाओं के शिलान्यास व उद्धाटन किए। उन्होंने 19.52 करोड़ रूपये की लागत से निर्मित मिनी सचिवालय बंगाणा, 14.78 करोड़ रूपये की लागत से बने सीएचसी भवन थानाकलां, 6 करोड़ रूपये से आरएलसी भवन थानाकलां, 2.74 करोड़ रूपये से एथनोबोटानिकल पार्क अंदरौली के प्रशासनिक भवन, 62 लाख से एथनोबोटानिकल पार्क अंदरौली में निर्मित जल भंडारण योजना, 16.37 करोड़ रूपये से उठाऊ सिंचाई परियोजना समूर और सनहाल व 6.62 करोड़ रूपये से ग्राम पंचायत धनेत, प्लाहटा व डीहर के लिए निर्मित उठाऊ जलापूर्ति परियोजना का लोकार्पण किया। इसके साथ ही वीरेंद्र कंवर ने 11.36 करोड़ रूपये से रामगढ़धार जलापूर्ति योजना के सुधारीकरण, 16.49 करोड़ रूपये से ग्राम पंचायत कोहड़रा से तूतडू जलापूर्ति योजना के सुधारीकरण व बदोली-त्यूड़ी उठाऊ जलापूर्ति योजना के सुधारीकरण कार्यों का भी शुभारंभ किया।
    इसके अलावा ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री वीरेंद्र कंवर ने कुटलैहड़ विस क्षेत्र में जल जीवन मिशन के तहत 77.75 करोड़ रूपये से बंगाणा तहसील में एचपी शिवा परियोजना के लिए बागवानी बगीचों और वेल्यू चेन डिवेल्पमेंट सिस्टम की आधारशिला रखने के साथ-साथ पीर गौंस में 10 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले शॉपिंग कॉम्पलेक्स तथा बंगाणा में 4 करोड़ रुपए की लागत से पंचायत समिति के शॉपिंग कॉम्पलेक्स का भूमिपूजन भी किया।
  • पुलिस की गाड़ी में बैठकर मंडप तक गई दुल्हन

    पुलिस की गाड़ी में बैठकर मंडप तक गई दुल्हन

    नई दिल्लीः भारत समेत दुनियाभर से शादियों के सीजन के दौरान दूल्हे-दुल्हन की खूब सारी कहानियां सामने आती हैं। कई बार दूल्हा तो कई बार दुल्हन अपनी फनी हरकतों से सोशल मीडिया पर वायरल हो जाते हैं। लेकिन इन सबके बीच शादियों में कई ट्विस्ट की भी घटनाएं सामने आई हैं। ऐसा ही एक मामला ब्रिटेन से सामने आया है जहां शादी के दिन एक दुल्हन अपने मंडप पर पुलिस की गाड़ी में पहुंचती है। दुल्हन ने बताया कि यह उसके जीवन का सबसे यागदार ट्रिप था।

    दरअसल, यह घटना ब्रिटेन के एक शहर की है। रिपोर्ट में बताया कि इस महिला का नाम अलीशा ब्रीरली है और ये पेशे से एक ब्‍यूटीशियन हैं। उनकी शादी का दिन आ चुका था और वे दुल्हन के गेटअप में सज धजकर शादी के मंडप में जाने के लिए तैयार हो चुकी थीं। सभी मेहमान पहुंच चुके थे। दुल्हन और दूल्हे के पक्ष के भी सारे लोग वहां पहुंच गए थे। अब सिर्फ दुल्हन का ही इंतजार रह गया। इसी बीच जैसे ही दुल्हन शादी के मंडप पर जाने के लिए गाड़ी पर चढ़ी, थोड़ी ही दूर में उसकी गाड़ी खराब हो गई। दुल्हन की जब गाड़ी खराब हुई तो वह शादी समारोह स्थल से 50 मिनट की दूरी पर थीं।

    इसके बाद वह फूट-फूट कर रोने लगीं। जहां गाड़ी खराब हुई, वहां पर एक फुटबॉल मैच में पुलिसवालों की ड्यूटी लगी थी। इसके बाद दुल्हन की एक दोस्त ने पूरी कहानी पुलिस की टीम को बताई। पुलिस टीम ने आपस में विचार करके यह निर्णय लिया कि दुल्हन को मंडप में ले जाकर छोड़ा जाएगा। इसके बाद पुलिसवाले दुल्हन उनकी मां और बाकी बचे अन्‍य लोगों को चर्च तक लेकर गए। जब दुल्हन को वहां मौजूद मेहमानों ने पुलिस की गाड़ी से उतरते देखा तो वे हैरान रह गए। हालांकि इसके बाद सबको पूरी कहानी बताई गई। दुल्हन ने बताया कि यह उनके जीवन की सबसे यादगार ट्रिप थी।

  • पंजाबः गैंगस्टर दीपक टीनू के हिरासत से फरार होने पर दोषी पुलिस अधिकारी के खिलाफ एफआईआर दर्ज

    पंजाबः गैंगस्टर दीपक टीनू के हिरासत से फरार होने पर दोषी पुलिस अधिकारी के खिलाफ एफआईआर दर्ज

    मानसा। गैंगस्टर लॉरेन्स बिशनोई का साथी दीपक टीनू मानसा की सीआईए स्टाफ की गिरफ्त से फरार हो गया था। आपको बता दें कि दीपक टीनू को मानसा पुलिस कपूरथला जेल से रिमांड पर लाई थी। पंजाबी सिंगर मूसेवाला मर्डर केस की प्लानिंग में आख़िरी कॉन्फ्रेन्स कॉल लॉरेंस और टीनू के बीच 27 मई को हुई थी। इसके बाद 29 मई को सिद्धू मूसेवाला का मर्डर हुआ था।

    गैंगस्टर टीनू रात तीन बजे मानसा पुलिस की हिरासत से फरार हो गया। डीजीपी ने जानकारी दी है कि पुलिस हिरसात से दीपक टीनू के फरार होने पर दोषी पुलिस अधिकारी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। सीआईए इंचार्ज प्रितपाल सिंह को स्सपैंड कर दिया गया है।

  • 11 लाख रुपये की कार, रिपेयरिंग का बिल आया 22 लाख

    11 लाख रुपये की कार, रिपेयरिंग का बिल आया 22 लाख

    बेंगलुरु : कुछ दिन पहले बेंगलुरु में मूसलाधार बारिश हुई थी। जिसमें एक शख्स की volkswagen polo hatchback कार को नुकसान पहुंचा था। ऐसे में उसने रिपेयरिंग के लिए अपनी इस कार को रिपेयरिंग सेंटर भेज दिया। लेकिन 20 दिन बाद जो बिल आया, उसे देखकर उसके होश उड़ गए. शख्स ने कंपनी से इसकी शिकायत की एक शख्स ने सोशल मीडिया पर अपने साथ हुई अजीबोगरीब घटना का जिक्र किया। जिसे जानकर हर कोई हैरान रह गया. शख्स ने बताया कि उसे कार रिपेयरिंग का बिल 22 लाख रुपये आया है।

    जबकि कार की असल कीमत 11 लाख रुपये ही थी. हालांकि, बाद में कंपनी ने मामले का संज्ञान लिया और शख्स को राहत दी। बेंगलुरु के रहने वाले अनिरुद्ध गणेश नाम के शख्स ने LinkedIn पर पोस्ट कर बताया कि उन्होंने अपनी Volkswagen कार को रिपेयर होने के लिए रिपेयरिंग सेंटर भेजा था। इस कार की कीमत 11 लाख रुपये थी, लेकिन कार रिपेयरिंग सेंटर ने उन्‍हें 22 लाख का बिल थमा दिया. जिसके बाद वह समझ नहीं पा रहे थे कि रिपेयरिंग का बिल चुकाया जाए या फिर अपनी कार को रिपेयरिंग सेंटर में ही छोड़ दिया जाए. LinkedIn प्रोफ़ाइल के मुताबिक, अनिरुद्ध एमेजॉन में प्रोजेक्‍ट मैनेजर के तौर पर कार्यरत हैं।

  • पंजाब: वन विभाग कार्यालय के बाहर लिखे मिले खालिस्तान जिंदाबाद के नारे

    पंजाब: वन विभाग कार्यालय के बाहर लिखे मिले खालिस्तान जिंदाबाद के नारे

    बंठिडा: बंठिडा में वन विभाग कार्यालय के बाहर उस समय माहौल गर्मा गया जब वहां खालिस्तान जिंदाबाद के नारे लिखे हुए मिले। घटना के सामने आते ही हरकत में आए प्रशासन ने दीवारों पर लिखे नारों को तत्काल मिटा दिया।

  • रामलीला के दौरान झूला टूटने से चार लोग घायल, मची भगदड़, देखें वीडियो

    रामलीला के दौरान झूला टूटने से चार लोग घायल, मची भगदड़, देखें वीडियो

    गाजियाबाद: घंटाघर स्थित रामलीला मैदान में देर रात को झूला टूटने से तीन बच्चों समेत चार लोग घायल हो गए है। चारों घायलाें को जिला एमएमजी अस्पताल की इमरजेंसी में भर्ती कराया गया है। डॉ एसपी सिंह की निगरानी में तीनों का इलाज चल रहा है। रामलीला मैदान में भगदड़ मच गई। आनन-फानन में पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को एमएमजी अस्पताल में भर्ती कराया है। जानकारी के अनुसार श्री सुलामल रामलीला कमेटी द्वारा आयोजित रामलीला के दौरान रात के करीब 11:00 बजे झूले का एक कप टूट कर नीचे गिर पड़ा।

    इस कप में एक ही परिवार के चार सदस्य सवार थे चारों को गंभीर चोट आई और झूला टूटने के बाद रामलीला मैदान में अफरा तफरी का माहौल बन गया। समिति के सदस्यों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। कोतवाली थाना से आई पुलिस की टीम ने घायलों को तुरंत एमएमजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इमरजेंसी मेडिकल ऑफिसर डॉक्टर एसपी सिंह की देखरेख में घायलों का इलाज किया गया। घायलों में गिरधरपुर बिसरख की रहने वाली निशा पत्नी अवनीश और उनकी बेटी 8 वर्षीय अवनी शामिल है। इसके अलावा कैलाश नगर के रहने वाले चमन लाल की 10 साल की बेटी हेमा भी गंभीर रूप से घायल हुई है। एक घायल का पता लगाया जा रहा है।एक बच्ची के माथे पर गंभीर चोट आई है, जिसको चार टांके लगाए गए हैं।