Blog

  • स्वीप के तहत शतायु मतदाताओं को एसडीएम ऊना ने किया सम्मानित

    स्वीप के तहत शतायु मतदाताओं को एसडीएम ऊना ने किया सम्मानित

    ऊना/सुशील पंडित: सुव्यवस्थित मतदाता शिक्षा और चुनावी सहभागिता स्वीप कार्यक्रम के तहत मतदाताओं को जागरूक करने, मतदाता साक्षरता को ज्यादा से ज्यादा बढ़ावा देने एवं एक मजबूत लोकतंत्र के लिए अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए सहायक निर्वाचन अधिकारी एवं एसडीएम ऊना डॉ निधि पटेल ने अंतरराष्ट्रीय वरिष्ठ नागरिक दिवस 2022 के मौके पर सौ वर्ष पूर्ण कर चुके वरिष्ठ मतदाताओं को घर-घर जाकर शाल, टोपी एवम प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया और एक मतदाता के रूप में लोकतंत्र में उनकी  भागीदारी  निभाने  के  लिए उनका धन्यवाद किया।  
    डॉ निधि पटेल ने इन शतायु मतदाताओं कों आने वाले विधान सभा चुनाव में   अपने परिवार एवं गांव के अन्य लोगों को मतदान करने के लिए प्रेरितकरने का आग्रह किया। समस्त वरिष्ठ नागरिकों ने उत्साह दिखाते हुए अपना लोकतान्त्रिक  कर्तव्य निभाने का आश्वासन  दिया।
    इस मौके पर निर्वाचन कानूनगो हरजीत सिंह, नायब तहसीलदार राजन शर्मा एवं स्वीप नोडल अधिकारी सुरेश कुमार प्रधानाचार्य रा० कन्या व० मा० विद्यालय ऊना भी उपस्थित रहे।
  • पंजाबः बब्बर खालसा इंटरनेशनल का आतंकी मिंटू गिरफ्तार, 4 विदेशी पिस्टल बरामद

    पंजाबः बब्बर खालसा इंटरनेशनल का आतंकी मिंटू गिरफ्तार, 4 विदेशी पिस्टल बरामद

    तरनतारनः पंजाब पुलिस ने राज्य में धार्मिक और राजनीतिक पार्टियों के नेताओं को टारगेट कर माहौल बिगाड़ने के लिए पाक की आईएसआई के बड़े प्रयास को हरियाणा पुलिस के साथ मिलकर नाकाम बना दिया। शनिवार को पुलिस ने बब्बर खालसा इंटरनेशनल (BKI) से जुड़े आतंकी मुकेश कुमार उर्फ मिंटू निवासी गांव जंबा थाना नीलोखेड़ी जिला करनाल हरियाणा को चार विदेशी पिस्तौलों समेत गिरफ्तार किया है। आरोपी को अंबाला में रविवार को अदालत में पेश करके पुलिस रिमांड लिया जाएगा।

    एसएसपी रणजीत सिंह ढिल्लों ने बताया कि 23 सितंबर को पंजाब पुलिस के हेड कांस्टेबल परमिंदर सिंह उर्फ पिंदी निवासी गांव हरशिया जिला गुरदासपुर को जम्मू-कश्मीर, राजस्थान राष्ट्रीय मार्ग स्थित सरहाली टी प्वाइंट के पास 30 बोर के पिस्टल समेत गिरफ्तार किया था। आरोपी ने बताया कि पाक की खुफिसा एजेंसी आईएसआई के इशारे पर बब्बर खालसा इंटरनेशनल (बीकेआई) ने कनाडा बैठे लखबीर सिंह लंडा व पाकिस्तान में रहते हरविंदर सिंह रिंदा के साथ मिलकर पंजाब के धार्मिक और राजनीतिक नेताओं को टारगेट करने के लिए मिशन बनाया है। ताकि पंजाब का माहौल बिगाड़ा जा सके। 

    इस दौरान खुलासा हुआ था कि कनाडा में रहते दमनजोत सिंह काहलो निवासी गांव तलंवडी खुम्मण द्वारा बड़े स्तर पर फंडिंग की जाती है और इस गिरोह के साथ मुकेश कुमार मिंटू के अलावा कुछ ओर लोग जुड़े हुए है। एसएसपी ढिल्लों ने बताया कि पंजाब पुलिस में तैनात हेड कांस्टेबल परमिंदर सिंह पिदी से पूछताछ के आधार पर उसके साथी मुकेश कुमार मिंटू को गिरफ्तार करने के लिए एसपी (आइ) विशालजीत सिंह, डीएसपी (डी) दविंदर सिंह द्वारा सीआइए स्टाफ पट्टी के प्रभारी इंस्पेक्टर बिंदरजीत सिंह को हरियाणा में भेजा गया था। उक्त टीम ने अंबाला पुलिस के साथ सांझे आपरेशन दौरान मुकेश कुमार मिंटू को शनिवार को चार विदेशी पिस्टलों समेत गिरफ्तार कर लिया।

  • कपूरथलाः विजीलैंस ने दो महिलाओं को किया गिरफ्तार, जाने मामला

    कपूरथलाः विजीलैंस ने दो महिलाओं को किया गिरफ्तार, जाने मामला

    कपूरथलाः विजीलैंस ब्यूरो पंजाब ने आज दो दोषी महिलाओं को गिरफ़्तार किया है जो साल 2017 में ब्यूरो की तरफ से दर्ज किये गए एक जालसाज़ी केस में वांछित थी और गिरफ़्तारी से बचने के लिए फ़रार (पीओ) चलीं आ रही थीं। जानकारी देते हुए विजीलैंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि मुलजिम अनीता और अम्बिका, दोनों निवासी सुल्तानपुर लोधी, ज़िला कपूरथला को जनवरी 2021 को विजीलैंस थाना जालंधर में एफआईआर नंबर 05 तारीख़ 09/03/2017 के अंतर्गत पहले ही दर्ज एक मुकदमे में आइपीसी की धारा 409, 420, 467, 468, 471, 120- बी और भ्रष्टाचार रोकथाम कानून की धारा 13 ( 1 ( और 13( 2)) के अधीन केस में अदालत की तरफ से पीओ करार दी गई थीं।

    उन्होंने बताया कि उपरोक्त दोषी महिलाएं सुल्तानपुर लोधी के पूर्व काऊंसलर तिलक राज की पत्नी और माता हैं। तिलक राज इस मामलो में 05/02/2018 में पहले ही गिरफ़्तार किया जा चुका है। उन्होंने बताया कि उक्त मुलजिम महिलाओं ने स्टेट बैंक आफ इंडिया ( एसबीआई) की शाखा सुल्तानपुर लोधी और राजस्व विभाग के अधिकारियों के साथ मिलीभुगत करके जाली और फ़र्ज़ी दस्तावेज़ों पर क्रमवार 20 लाख और 28 लाख रुपए का कर्ज़ लिया था। उक्त दर्ज होने के बाद यह दोनों हाईकोर्ट से ज़मानत ख़ारिज होने के बाद 28/08/2018 से फ़रार थे।

    प्रवक्ता ने आगे बताया कि यह मामला विजीलैंस जांच नंबर 12/2013 के आधार पर दर्ज किया गया था, जिसमें मई 2013 से अप्रैल 2016 के समय के दौरान समकालीन दोषी मैनेजर सुलिन्दर सिंह और अन्यों की तरफ से जाली दस्तावेज़ों के आधार पर एसबीआई से खेती कर्जों से सम्बन्धित के कुल 107 केस मंज़ूर किये गए थे, जिसके द्वारा बैंक के साथ 15 करोड़ 83 लाख रुपए का गबन किया गया। उन्होंने आगे कहा कि विजीलैंस ब्यूरो ने पहले पड़ाव के दौरान 14 कर्ज़ों के मामलों की जांच की और इन मामलों में कुल 33 मुलजिमों को नामज़द किया गया। उन्होंने बताया कि अब तक 26 मुलजिमों को गिरफ़्तार किया जा चुका है और 7 मुलजिम अभी भी फ़रार चल रहे हैं जिनको जल्दी ही गिरफ़्तार कर लिया जायेगा।

  • वीरेंद्र कंवर ने अंदरौली में जल क्रीड़ाओं के शुभारंभ की तैयारियों का किया निरीक्षण

    वीरेंद्र कंवर ने अंदरौली में जल क्रीड़ाओं के शुभारंभ की तैयारियों का किया निरीक्षण

    ऊना/सुशील पंडित: ग्रामीण विकास व पंचायती राज मंत्री वीरेंद्र कंवर ने कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत अंदरौली में 2 अक्टूबर को आरंभ होने जा रही जल क्रीड़ा संबंधी गतिविधियों की तैयारियों का जायजा लिया। इस अवसर पर उन्होंने विभिन्न पहलुओं से संबंधित विभागीय अधिकारियों के अलावा प्रशासनिक अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने जल क्रीड़ा से संबंधित सुरक्षा पहलुओं बारे भी विस्तृत चर्चा की। इस अवसर पर उपायुक्त ऊना राघव शर्मा, अतिरिक्त उपायुक्त डॉ. अमित कुमार शर्मा, वन मंडल अधिकारी ऊना मृत्युंजय माधव, एसडीएम बंगाणा योगराज धीमान, लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता शशि धीमान, खंड विकास अधिकारी बंगाणा रमेश कुमार, नायब तहसीलदार धर्मपाल नेगी सहित कई अन्य विभागों के अधिकारी व कर्मचारी भी उपस्थित हैं। 
  • इस दिन से पंपों पर बिना प्रदूषण प्रमाण पत्र के नहीं मिलेगा पेट्रोल 

    इस दिन से पंपों पर बिना प्रदूषण प्रमाण पत्र के नहीं मिलेगा पेट्रोल 

    नई दिल्लीः मॉनसून की विदाई और सर्दियों की दस्तक के साथ ही दिल्ली में प्रदूषण का खतरा मंडराने लगा है। पॉल्यूशन के खिलाफ दिल्ली सरकार एक्टिव मोड में है। प्रदूषण से निपटने के लिए दिल्ली सरकार संशोधित जीआरएपी जारी करने जा रही है। दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने इसकी जानकारी दी है। गोपाल राय ने कहा कि संशोधित जीआरएपी लागू होने के बाद दिल्ली में बिना पीयूसी सर्टिफिकेट वाले वाहन चालकों को पेट्रोल-डीजल नहीं दिया जाएगा। इसको लेकर जल्द ही नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा। उन्होंने बताया कि 25 अक्टूबर से दिल्ली में ये नया नियम लागू कर दिया जाएगा।

    3 अक्टूबर से किया जाएगा वॉर रूम लॉन्च

    गोपाल राय ने ये भी कहा कि जीआरएपी के साथ ही 15 पॉइंट वाला एक्शन प्लान लागू करने के लिए सोमवार यानी 3 अक्टूबर को 24×7 वॉर रूम लॉन्च किया जाएगा। वॉर रूम में 15 वैज्ञानिक तैनात रहेंगे जो दिल्ली के प्रदूषण पर 24 घंटे नजर बनाए रखेंगे। इसके अलावा गोपाल राय ने यह भी बताया कि 6 अक्टूबर से दिल्ली में एंडी डस्ट प्रदूषण कैंपेन भी शुरू होने जा रहा है। 10 अक्टूबर से दिल्ली के खेतों में पराली गलाने के लिए बायो डीकम्पोजर का छिड़काव शुरू किया जाएगा। 

    बता दें कि दिल्ली सरकार ने पहले भी वाहनों से फैलने वाले प्रदूषण को कम करने के लिए ये कदम उठाया था। उस दौरान दिल्ली सरकार ने पीयूसी सर्टिफिकेट ना होने पर 6 महीने की जेल या 10 हजार का जुर्माना या दोनों  का प्रावधान किया था।

    क्यों जरूरी है PUC?

    दिल्ली में वाहनों का प्रदूषण एक बड़ा फेक्टर है। पीयूसी चेकिंग के लिए बड़ी टीम तैनात की गई है, लेकिन एक रिपोर्ट में समाने आया है कि इस मामले में बड़ा तबका लापरवाही कर रहा है और प्रदूषण सर्टिफिकेट रिन्यूअल नहीं करवा रहा है, ऐसे में गाड़ियों से प्रदूषित धुआं दिल्ली की हवा ख़राब कर रहा है। जब प्रदूषण का स्तर Very Poor श्रेणी में पहुंचता है तो स्थिति खराब हो जाती है, इसलिए सरकार ने पिछले साल मार्च महीने में इस फैसले पर विचार करना शुरू किया था।

    पेट्रोल पंप एसोसिएशन की बढ़ी चिंता

    पेट्रोल पंप एसोसिएशन का सुझाव था कि अगर पीयूसी न दिखाने वालों को अगर पेट्रोल-डीजल देने से इनकार किया गया तो पेट्रोल पंप पर लंबी लाइन लग सकती है या लॉ एन्ड ऑर्डर की स्थिति बिगड़ सकती है। इस सुझाव पर 29 सितंबर को पर्यावरण विभाग ने दिल्ली प्रदूषण कंट्रोल कमिटी, परिवहन विभाग, खाद्य विभाग और ट्रैफिक पुलिस के अधिकारियों के साथ समाधान निकालने के लिए सभी विभागों को निर्देश दिए गए हैं।

    कैसे अमल में आएगी योजना?

    गोपाल राय ने इंडिया टुडे से खास बातचीत में कहा कि इस योजना के लिए एक हफ्ते के अंदर सभी विभाग प्लान सौंप देंगे। इसके बाद दिल्ली सरकार नोटिफिकेशन जारी करेगी और 25 अक्टूबर से बिना पीयूसी सर्टिफिकेट वाले वाहन चालकों को पेट्रोल पंप पर पेट्रोल या डीजल नहीं मिलेगा।

  • वीरेन्द्र कंवर ने बोहरु व चुलहड़ी में किए 20 लाख के विकास कार्याें के भूमिपूजन

    वीरेन्द्र कंवर ने बोहरु व चुलहड़ी में किए 20 लाख के विकास कार्याें के भूमिपूजन

    बोहरु से ओलिंडा बस सेवा को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
    ऊना/ सुशील पंडित: ग्रामीण विकास व पंचायती राज मंत्री वीरेंद्र कंवर ने  कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र की दूरदराज ग्राम पंचायत बोहरू तथा चुलहड़ी में लगभग 20 लाख रुपए के विभिन्न विकास कार्यों का भूमि पूजन तथा हिमाचल पथ परिवहन निगम की बोहरू से ओलिंडा तक चलने वाली बस सेवा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
    उन्होंने चुलहड़ी में 5 लाख रुपए की लागत से बनने वाले सामुदायिक सेवा केंद्र भवन तथा ग्राम पंचायत बोहरू में 10 लाख रुपए की लागत से पंचायत भवन  के विस्तारीकरण कार्य व 5 लाख रुपए की लागत से बनने वाले सामुदायिक सेवा केंद्र भवन बोहरू का विधिवत भूमि पूजन किया।
    इस अवसर पर बोहरू तथा चुलहड़ी में जनसभाओं को संबोधित करते हुए वीरेंद्र कंवर ने कहा कि सरकार के वर्तमान कार्यकाल में गत पौने पांच वर्षों के दौरान पूरे प्रदेश में विकास के नए आयाम स्थापित किए हैं। 
    उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार के वर्तमान कार्यकाल में कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न सड़क परियोजनाओं पर 230 करोड़ रुपए, पेयजल योजनाओं के निर्माण पर 150 करोड़ पर तथा भवन निर्माण कार्यों पर 150 करोड रुपए खर्च किए गए हैं। उन्होंने कहा कि  सरकार ने सामाजिक कल्याण तथा जनहित से जुड़े विषयों को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है। प्रदेश सरकार द्वारा हाल ही में महिलाओं को परिवहन निगम की बसों में 50ः किराए में छूट दी है इसके अलावा 125 यूनिट तक प्रतिमाह बिजली की खपत करने वाले उपभोक्ताओं को बिजली बिल पूरी तरह माफ कर बड़ी राहत प्रदान की है। प्रदेश सरकार 60 वर्ष से ऊपर के लोगों को बिना आय सीमा के पेंशन सुविधा प्रदान कर रही है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में बेरोजगारी की समस्या से निपटने के लिए कृषि, बागवानी तथा पशुपालन के क्षेत्र में अभूतपूर्व कार्य किया गया है जिसका सीधा लाभ क्षेत्र के बेरोजगार युवाओं को मिला है। उन्होंने कहा कि गत पौने पांच वर्षों में कुटलैहड़ क्षेत्र में पेयजल उपलब्ध करवाने को विशेष प्रयास किए हैं जिसका सीधा लाभ क्षेत्र के लोगों को मिला है तथा भविष्य में क्षेत्र के हर खेत तक सिंचाई सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। वीरेंद्र कंवर ने कहा कि निजी क्षेत्र में रोजगार के अवसर प्रदान करने के लिए भविष्य में कुटलैहड़ क्षेत्र में नए औद्योगिक क्षेत्र विकसित किए जाएंगे तथा औद्योगिक निवेश को विशेष रूप से प्रोत्साहित किया जाएगा।
    वीरेंद्र कंवर ने कहा कि बंगाणा में 20 करोड रूपए से निर्मित लघु सचिवालय भवन, 8 करोड रूपए से निर्मित बीडीओ कार्यालय भवन, अग्नि शमन भवन, उप रोजगार कार्यालय, जलशक्ति विभाग, बिधुत विभाग मंडल कार्यालय तथा भूसंरक्षन विभाग के उपमंडल कार्यालय की स्वीकृति कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र में हुए अभूतपूर्व विकास के परिचायक है।  कार्यक्रम में जिला परिषद के उपाध्यक्ष कृष्ण पाल शर्मा बोहरू पंचायत की प्रधान पूनम रानी, चुलहड़ी पंचायत के प्रधान करण सिंह व पूर्व प्रधान राकेश कुमार ने भी अपने विचार रखे।
    इस अवसर पर जिला परिषद के उपाध्यक्ष कृष्ण पाल शर्मा, ग्राम पंचायत बोहरू की प्रधान पूनम रानी व उप प्रधान तरसेम लाल, ग्राम पंचायत चुलहड़ी के प्रधान करण सिंह व उप प्रधान सुभाष चंद, लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता शशि पाल धीमान, हिमाचल पथ परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक सुरेश धीमान, नायब तहसीलदार धर्मपाल नेगी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी तथा स्थानीय लोग उपस्थित थे।
  • निकाय चुनाव: बीजेपी ने 17 निगमों के चुनाव प्रभारी और सह प्रभारी किए नियुक्त

    निकाय चुनाव: बीजेपी ने 17 निगमों के चुनाव प्रभारी और सह प्रभारी किए नियुक्त

    उतर प्रदेशः बीजेपी ने यूपी में आने वाले निकाय चुनाव में पूरे दमखम के साथ उतरने की तैयारी कर ली है। ये चुनाव नवम्‍बर के अंत में होने वाले हैं। शत प्रतिशत जीत के लक्ष्‍य के साथ बीजेपी ने विपक्ष को छकाने और हराने के लिए व्‍यूह रचना शुरू कर दी है। शु्क्रवार की देर शाम प्रदेश भाजपा अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने सभी छह संगठनात्मक क्षेत्रों के तहत आने वाले नगर निगमों के लिए प्रभारी नियुक्त कर दिए। सभी 17 नगर निगमों के लिए दोनों उपमुख्यमंत्रियों केशव प्रसाद मौर्य व ब्रजेश पाठक के साथ ही कैबिनेट मंत्रियों और वरिष्ठ नेताओं को प्रभारी और सह प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है। इससे पूर्व शुक्रवार को दिन मंज प्रदेश अध्यक्ष और प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह ने एकांत स्थान पर इस सूची को लेकर मंथन किया। उसके बाद इसे जारी कर दिया गया। अब यह प्रभारी और सह प्रभारी संबंधित निकायों में पार्टी की जीत सुनिश्चित करने के लिए जुटेंगे।

    यूं तो भाजपा निकाय चुनावों में विपक्ष में रहकर भी अच्छा प्रदर्शन करती रही है। मगर इस बार पिछले सारे रिकार्ड तोड़ने का लक्ष्य तय किया गया है। पार्टी ने सभी 17 नगर निगमों के साथ ही जिला मुख्यालयों वाली और समस्त बड़ी नगर पालिकाओं को जीतने का लक्ष्य रखा है। पिछले चुनाव में भाजपा ने 16 में से 14 नगर निगमों में जीत हासिल की थी। पार्टी ने निकाय चुनावों के लिए संयोजकों की तैनाती पहले ही कर दी है। परिसीमन भी हो चुका है। अब इन निकायों में आरक्षण को लेकर कवायद चल रही है।

    बृज क्षेत्र: मथुरा-वृंदावन नगर निगम के लिए पूर्व मंत्री रामनरेश अग्निहोत्री को प्रभारी, विधायक महेश गुप्ता सह प्रभारी, आगरा में उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक प्रभारी, प्रदेश महामंत्री अश्वनी त्यागी सह प्रभारी, फिरोजाबाद में कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह प्रभारी, एमएलसी गोपाल अंजान सह प्रभारी, अलीगढ़ में कैबिनेट मंत्री जयवीर सिंह प्रभारी और विधायक राजेश चौधरी सह प्रभारी नियुक्त किए गए हैं।

    पश्चिम क्षेत्र: गाजियाबाद नगर निगम के लिए पूर्व मंत्री डा. महेंद्र सिंह को प्रभारी, विधायक राजीव गुंबर को सह प्रभारी नियुक्त किया गया है। मेरठ में पंकज सिंह प्रभारी, राज्यमंत्री केपी मलिक सह प्रभारी, सहारनपुर में मंत्री असीम अरुण प्रभारी, विधायक अमित अग्रवाल सह प्रभारी, मुरादाबाद में विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल प्रभारी और राज्यमंत्री जसवंत सैनी सह प्रभारी नियुक्त किए गए हैं।

    अवध क्षेत्र: लखनऊ नगर निगम के लिए कैबिनेट मंत्री सुरेश कुमार खन्ना प्रभारी और पूर्व मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा सह प्रभारी बनाए गए हैं। अयोध्या नगर निगम के लिए कैबिनेट मंत्री सूर्यप्रताप शाही को प्रभारी और युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष प्रांशुदत्त द्विवेदी को सह प्रभारी बनाया गया है।

    कानपुर क्षेत्र: कानपुर नगर निगम के लिए कैबिनेट मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह प्रभारी और पूर्व विधायक सुरेश तिवारी सह प्रभारी बनाए गए हैं। झांसी नगर निगम के लिए कैबिनेट मंत्री बेबीरानी मौर्य को प्रभारी और पूर्व मंत्री डा. सतीशचंद द्विवेदी को सह प्रभारी बनाया गया है।

    गोरखपुर क्षेत्र: गोरखपुर नगर निगम के लिए राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डा. अरुण सक्सेना को प्रभारी और सांसद बाबूराम निषाद को सह प्रभारी बनाया गया है।

    काशी क्षेत्र: प्रयागराज में जितिन प्रसाद को प्रभारी व रवींद्र जायसवाल को सह प्रभारी, वाराणसी में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य प्रभारी बनाया गया है।

  • वरिष्ठ नागरिक कल्याण परिषद, सम्मान समारोह का हुआ आयोजन

    वरिष्ठ नागरिक कल्याण परिषद, सम्मान समारोह का हुआ आयोजन

    ऊना/सुशील पंडित: वरिष्ठ नागरिक कल्याण परिषद, संतोषगढ़ सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। सम्मान समारोह में सुपर वरिष्ठ नागरिक जो कि 80 साल के ऊपर हैं सम्मानित किये गए जिनमें सर्व श्री प्रताप राम,रमेश चन्द्र चब्बा,राजिंदर पाल चब्बा,हरी राम वैध, हरबंस लाल शाद,ओम प्रकाश चब्बा,गोपाल कृष्ण सैनी,तरसेम लाल सैनी,मदन लाल पलाद, तेलु राम,गौतम के साथ सभी को सम्मानित किया गया। सभी सुपर वरिष्ठ नागरिकों ने अपने जिंदगी के तजुर्बों से अवगत कराया।
    इसके इलावा कई मुद्दों पर भी बात की गई जैसे कि घरेलू गैस सिलेंडर की  सप्लाई घरों तक पहुँचाने की सुविधा प्रदान करनी, वरिष्ठ नागरिक कल्याण परिषद संतोषगढ के दफ्तर की सुविधा के लिए डिप्टी कमिश्नर ऊना से अपील की और  सामुदायिक सेहत केंद्र में हफ्ते में दो दिन के लिए ईएनटी के डॉक्टर और स्किन स्पेशलिस्ट चिकित्सक की सेवा के लिए मुख्य सेहत अधिकारी ऊना से संपर्क करना आदि।इस मौके पर  श्री प्यारे लाल, शिव किशोर वासुदेव, बिक्रम जीत चब्बा, राम नारायण प्रभाकर, जगमोहन सिंह वालिया, नरेश पाराशर, नागेश चब्बा, लक्ष्मण सैनी, दिलबाग सैनी, अमर सिंह सैनी, प्रताप नेगी, तेलु राम सैनी, डाक्टर विजय चब्बा, अशोक कुमार,  आदि उपस्थित थे।
  • पंजाबः पुलिस ने मृतक व्यक्ति के खिलाफ किया मामला दर्ज

    पंजाबः पुलिस ने मृतक व्यक्ति के खिलाफ किया मामला दर्ज

    अमृतसरः पुलिस का एक अनोखा कारनामा सामने आया है। पुलिस द्वारा मृतक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर दिया गया। हालांकि इस बारे मे सीपी से बातचीत की गई तो उन्होंने कुछ भी कहने से इंकार कर दिया। वहीं दूसरी ओर मामले को लेकर एडवोकेट हरप्रीत कहना कि एफआईआर दर्ज करने में कई गलतीयां हुई और जांच के बिना ही पुलिस द्वारा मामला दर्ज कर दिया गया। पीड़िता ने बताया कि आज सुबह पुलिस ने छापेमारी के दौरान मामले में शामिल अर्शदीप सिंह गिरफ्तार कर लिया है।

    सिमरनजीत कौर ने आरोप लगाया कि जब उसकी शादी अर्शदीप सिंह से हुई थी, तब उसकी उम्र 16 साल 4 महीने थी। नाबालिग होने के बावजूद उसने शादी कर ली, जिसके बारे में आरोपी को पता था, लेकिन पुलिस ने सिमरनजीत कौर द्वारा शिकायत में लिखवाए गए आरोपी के खिलाफ बिना किसी जांच के केस दर्ज कर लिया। आज जब पुलिस ने अर्शदीप सिंह को गिरफ्तार कर थाने ले जाकर उसके माता-पिता के बारे में पूछा तो पुलिस के पसीने छूट गए जब अर्शदीप ने बताया कि 15 साल पहले पर्चे में शामिल उसके पिता की मौत हो चुकी है।

    उधर, पुलिस का कहना है कि फिलहाल एफआईआर दर्ज कर ली गई है। जांच में जो भी सामने आएगा उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी। उन्हें पता चला है कि पर्चे में शामिल एक व्यक्ति की मौत हो गई है, जिसका मृत्यु प्रमाण पत्र लिया जाएगा।

  • हिमाचल में डबल इंजन सरकार का काम देख निराश हैं कांग्रेसी नेता: भाजपा

    हिमाचल में डबल इंजन सरकार का काम देख निराश हैं कांग्रेसी नेता: भाजपा

    ऊना /सुशील पंडित: भाजपा जिलाध्यक्ष ऊना मनोहर लाल शर्मा, महामंत्री राजकुमार पठानिया, भाजयुमो जिला अध्यक्ष कमल सैनी, भाजपा जिला प्रवक्ता विनय शर्मा, भाजयुमो जिला मीडिया प्रभारी अर्चित शर्मा, आईटी सेल के जिला संयोजक वरुण मैनन, भाजपा ऊना मंडल अध्यक्ष हरपाल गिल ने संयुक्त बयान में कहा कि कांग्रेस नेत्री अलका लांबा हिमाचल में एक राजनीतिक पर्यटक के रूप में घूमकर यहां की प्राकृतिक सौंदर्य का नजारा ले रही हैं, जिन्हें हिमाचल की जमीनी हकीकत और यहां भाजपा की डबल इंजन सरकारों ने क्या हासिल किया है, इसकी उन्हें कोई जानकारी नहीं है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी आज दृष्टिहीन और नेतृत्वविहीन हो चुकी है। जहां कांग्रेस पार्टी संकट ग्रस्त है, वहीं केंद्र से लेकर हिमाचल तक सत्ता संघर्ष में विलीन है। उन्होंने कहा कि अलका लांबा को पता होना चाहिए कि विश्व के सबसे बड़े संगठन भाजपा की नीतियों को देखते हुए कांग्रेस के देश हित में अच्छी सोच रखने वाले वरिष्ठ नेता पार्टी छोड़ रहे हैं और भाजपा संगठन का दामन थाम रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नेताओं में पिछले 60 वर्षों से देश की आम जनता को गुमराह करने की एक सामान्य प्रवृत्ति निर्मित है जो झूठी गारंटी देते हैं और कभी पूरी नहीं होती हैं लेकिन जनता जानती है कि वास्तव में राज्य के विकास के लिए किसने काम किया है।      उन्होंने कहा कि अलका लांबा को पता होना चाहिए कि केंद्रीय नेता के रूप में अनुराग ठाकुर ने हिमाचल के समग्र विकास और हिमाचल में डबल इंजन सरकार के रूप में एक उत्कृष्ट काम किया है जो सभी हिमाचल वासियों ने देखा है, जबकि कांग्रेस नेताओं को जमीन पर कुछ भी दिखाई नहीं देता है और उन्हें हवा में बातें व प्रदेश की भोली-भाली जनता को भ्रमित करना आता है।
    उन्होंने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हिमाचल प्रदेश को विशेष राज्य का दर्जा दिया है, इस लिए वह केंद्रीय परियोजनाओं के लिए 90 प्रतिशत वित्तीय सहायता दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि जिला ऊना में रेलवे लाइन का काम प्रगति पर है और जल्द ही ऊना से हमीरपुर रेलवे लाइन पर काम शुरू हो जाएगा, क्योंकि इसका सर्वेक्षण पूरा हो चुका है। वहीं रेलवे विकास ने भानुपली- बिलासपुर- बेरी नई रेलवे लाइन के कार्यों के लिए निविदा आमंत्रित कर दी ‌है। जिसका कांग्रेस नेताओं को शायद ज्ञान नहीं है।
    उन्होंने कहा कि इस कार्य के दायरे में हिमाचल प्रदेश में भानुपाली-बिलासपुर-बेरी नई रेलवे लाइन के संबंध में 47.415 किमी से 50.900 किमी के बीच वायडक्ट 1 और 2 के लिए नदी प्रशिक्षण संरक्षण कार्य, अर्थवर्क और संबद्ध कार्यों के साथ-साथ नींव की संरचना और अधिरचना का निर्माण शामिल है। जबकि 30 महीने की अवधि के साथ परियोजना का अनुमानित मूल्य 541.62 करोड़ रुपये है। कांग्रेस केवल आम जनता को गुमराह कर रही है क्योंकि वे पिछले 60 वर्षों में लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करने में वे असमर्थ रही है। जब वे सत्ता में थे तब एक इंच भी रेलवे लाइन नहीं जोड़ी गई थी, लेकिन केंद्र की मोदी सरकार ने 8 वर्ष के कार्यकाल में हिमाचल प्रदेश के लिए जो ऐतिहासिक काम किए हैं उसका कांग्रेसी नेताओं को ज्ञान होना चाहिए।

    कांग्रेस नेता ही हिमाचल के माफिया..

    भाजपा नेताओं ने कहा कि कांग्रेस नेता खुद हिमाचल में सबसे बड़े माफिया हैं और जब से जयराम ठाकुर सरकार सत्ता में आई है, राज्य में माफिया गतिविधियों में भारी गिरावट आई है और इससे कांग्रेस नेताओं में नाराजगी है क्योंकि उनका दबदबा घट रहा है। यही सबसे बड़ा कारण है कि कांग्रेस नेताओं को भाजपा की ईमानदार व कल्याणकारी सरकार के खिलाफ झूठा प्रचार करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी का अबकी बार सरकार नहीं रिवाज बदलने के नारे के साथ हिमाचल में चुनाव हारना निश्चित है क्योंकि लोग उनके झूठे प्रचार से भली-भांति परिचित हैं और भाजपा निश्चित रूप से एक बड़ी जीत की ओर अग्रसर है।