Blog

  • जालंधरः PAP Chowk पर PRTC और PUNBUS मुलाजिमों ने लगाया धरना, लगा लंबा जाम, देखें वीडियो

    जालंधरः PAP Chowk पर PRTC और PUNBUS मुलाजिमों ने लगाया धरना, लगा लंबा जाम, देखें वीडियो

    जालंधर/हर्षः महानगर में पीआरटीसी और पनबस मुलाजिमों ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। रोजगार और भर्तियों की मांग को लेकर पीआरटीसी और पनबस मुलाजिमों ने सरकार और प्रशासन के खिलाफ पीएपी चौक पर धरना लगा दिया है। मुलाजिमों का कहना है कि हम पनबस में पिछले 15 सालों से काम करते आ रहे हैं।

    हमारे खिलाफ नजायज रिपोर्ट कर हमें निकाल दिया गया, हमें ब्लैक लिस्ट किया गया। यह नए मुलाजिमों की भर्ती कर रहे हैं लेकिन हमें कहीं भी शिफ्ट नहीं किया जा रहा है। सरकार के साथ हमारी तीन बैठकें हो चुकी हैं। जिसमें हमें आश्वासन दिया गया था कि आपकी लेटर लगाकर आपको बहाल किया जाएगा लेकिन हमें बहाल नहीं किया गया।

    यही कारण है कि हम अपना रोजगार बचाने के लिए रोष प्रदर्शन कर रहे हैं। धरने के कारण फगवाड़ा-होशियारपुर हाईवे एवं जालंधर कैंट की तरफ जाते मार्ग पर भारी ट्रैफिक जाम लग गया है। जालंधर चंडीगढ़ रोड भी बंद किया गया है। डिफेंस कॉलोनी की तरफ से कैंट की तरफ जाते रोड पर भी वाहन फंस गए हैं। पठानकोट व अमृतसर की तरफ से जालंधर की तरफ आ रहे ट्रैफिक भी सूर्या एंक्लेव के नजदीक हाईवे पर रोका गया है। दूसरी ओर, बस स्टैंड पर भी बसों की संख्या में भारी गिरावट हो गई है क्योंकि बसें अलग-अलग स्थानों पर लगे जाम में फंस गई हैं।   

  • इनोसेंट हार्ट्स कॉलेज ऑफ एजुकेशन जालंधर में गांधी जयंती समारोह का आगाज़

    इनोसेंट हार्ट्स कॉलेज ऑफ एजुकेशन जालंधर में गांधी जयंती समारोह का आगाज़

    जालंधर/विजय: इनोसेंट हार्ट्स कॉलेज ऑफ एजुकेशन, जालंधर की एनएसएस इकाई ने भावी शिक्षकों  के बीच व्यावसायिक शिक्षा, नई तालीम(नई शिक्षा) और अनुभवात्मक शिक्षा (वेंटेल) पर गांधीवादी दर्शन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से गांधी जयंती समारोह शुरू किया।

    सभी विद्यार्थी-अध्यापकों ने मिट्टी के बर्तन बनाना, कढ़ाई, सजावटी पेंटिंग, पेपर मेशी, काँच का काम, कपड़े की गृह सज्जा, कागज़-शिल्प, कठपुतली और पत्थर के काम जैसे हस्तशिल्प का सक्रिय रूप से अभ्यास किया। महात्मा गांधीजी ने हस्तशिल्प प्रशिक्षण पर ज़ोर दिया था, ” केवल उत्पादन कार्य के लिए नहीं, बल्कि विद्यार्थियों की बुद्धि विकसित करने के लिए” – यह विभिन्न गतिविधियों का केंद्रीय विषय था।

    विद्यार्थी-अध्यापकों – आशना, हरकीरत कौर, हितू शारदा, प्रीति, पूर्वी कालरा, रिशुप्रीत कौर और विशाली अरोड़ा द्वारा एक नाटक भी प्रस्तुत किया गया, जिसमें दर्शाया गया कि नई तालीम (नई शिक्षा) एक बच्चे में कई कौशलों को पोषित करने पर केंद्रित है। नाटक के अंतिम दृश्य में दर्शाया गया है कि कैसे अनुभवात्मक शिक्षा प्रत्येक छात्र को बौद्धिक और आत्मनिर्भर बनाती है, जो बदले में एक व्यक्ति के रोज़गार और समग्र विकास के नए रास्ते खोलती है। प्राचार्य और स्टाफ के सभी सदस्यों ने  विद्यार्थी-अध्यापकों के प्रदर्शन की सराहना की।

    प्राचार्य डॉ. अरजिंदर सिंह ने बताया कि गांधीजी के अनुसार सच्ची शिक्षा शारीरिक अंगों और मानसिक शक्तियों के उचित व्यायाम और प्रशिक्षण के लिए है यानी गांधीजी ने शिल्प-केंद्रित शिक्षा पर ज़ोर दिया। उन्होंने आगे कहा कि हमारे भावी शिक्षकों के लिए यह बहुत महत्वपूर्ण है कि वे हमारे राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी द्वारा दिए गए शिक्षा के दर्शन को समझें और उसे आत्मसात करें।

  • पंजाबः PRTC और PUNBUS के मुलाजिमों ने इस हाईवे को किया जाम 

    पंजाबः PRTC और PUNBUS के मुलाजिमों ने इस हाईवे को किया जाम 

    चंडीगढ़: रोजगार और भर्तियों की मांग को लेकर पीआरटीसी और पनबस मुलाजिमों ने सरकार और प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। मिली जानकारी के मुताबिक मुलाजिमों ने चंडीगढ़-खरड़ हाईवे जाम कर दिया है और इनमें से कुछ मुलाजिम टंकी पर चढ़कर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं। मुलाजिमों का कहना है कि हम पनबस में पिछले 15 सालों से काम करते आ रहे हैं।

    हमारे खिलाफ नजायज रिपोर्ट कर हमें निकाल दिया गया, हमें ब्लैक लिस्ट किया गया। यह नए मुलाजिमों की भर्ती कर रहे हैं लेकिन हमें कहीं भी शिफ्ट नहीं किया जा रहा है। सरकार के साथ हमारी तीन बैठकें हो चुकी हैं। जिसमें हमें आश्वासन दिया गया था कि आपकी लेटर लगाकर आपको बहाल किया जाएगा लेकिन हमें बहाल नहीं किया गया। यही कारण है कि हम अपना रोजगार बचाने के लिए टंकियों पर चढ़े हैं। अगर हमारी मांग ना मानी गई तो हम यहां से छलांग लगाकर आत्महत्या कर लेंगे।

  • पंजाबः इस जिलें में Pitbull का खौफ, एक दिन में 12 लोगों को सहित जानवरों को किया जख्मी

    पंजाबः इस जिलें में Pitbull का खौफ, एक दिन में 12 लोगों को सहित जानवरों को किया जख्मी

    गुरदासपुरः पंजाब के गुरदासपुर जिले में पिटबुल डॉग ने कहर बरपाया हुआ है। पगलाए डॉग ने एक के बाद एक 12 लोगों पर अटैक कर उन्हें खून से लथपथ कर दिया। कुत्ते ने दूसरे जानवरों पर भी अटैक कर उनका मांस नोंच लिया। रास्ते में जो दिखा उसका शिकार बनता गया। इस दौरान उसने नेशनल हाइवे भी पार किया। पागल हो चुके कुत्ते को गांववालों ने लाठियों से पीट-पीटकर मार डाला तब कहीं जाकर लोगों की जान में जान आई। 

    दीनानगर में 12 लोगों को किया घायल

    एक साथ 12 लोगों को काटे जाने का हैरान करने वाला यह मामला गुरदासपुर जिले के दीनानगर एरिया से लगने वाले गांवों का है। यहां के तंगोशाह गांव से लेकर चौहाना गांव सहित पांच गांवों के लोगों को पिटबुल ने बुरी तरह काटा। इस दौरान इसने 15 किमी की दूरी तय की और नेशनल हाइवे को भी पार किया। कुत्ते के कहर से गांववालों में खौफ भर गया है। लोगों ने बताया सबसे पहले पिटबुल ने गांव तंगोशाह के पास ईंटभट्ठे पर काम करने वाले दो मजदूरों पर अटैक किया। उसने दोनों के हाथों में गंभीर घाव कर दिए। किसी तरह उसके गले में पड़ी जंजीर पकड़ कर दोनों ने खुद को बचाया। बुरी तरह से गुस्साया पिटबुल उनकी पकड़ से छूटकर भाग निकला। 

    पिटबुल ने 60 साल के बुजुर्ग पर किया हमला

    यहां से पिटबुल कोठे रांझे दे गांव पहुंचा और यहां पर अपनी हवेली (घर) में बैठे दिलीप कुमार (60) पर हमला कर दिया। दिलीप ने हिम्मत दिखाते हुए कुत्ते के मुंह में गले तक हाथ डालकर उसे रोकने की कोशिश की। लेकिन खूंखार हो चुके पिटबुल को काबू नहीं कर सके। दिलीप की फीमेल डॉग ने पागल हुए पिटबुल को पीछे से पकड़ कर रोका तुरंत ही दिलीप उसके चंगुल से बचकर बाहर की ओर भागे। लेकिन पिटबुल ने उनको रास्ते में गिराकर बुरी तरह नोंच डाला।

    इस दौरान गांव के लोग एकत्र हो गए लेकिन किसी की दिलीप को छुड़ाने की हिम्मत नहीं हुई। तभी उनके भाई के घर वालों ने अपने घर के अंदर खींचकर उनकी जान बचाई। पिटबुल ने दिलीप को इतनी बुरी तरह नोंचा की हवेली से भाई के घर तक के रास्ते में खून ही खून नजर आया।

    मजदूरों, पालतू जानवरों को नोंचा

    दिलीप पर हमला करने के बाद पिटबुल ने इसी गांव के बलदेव राज के बछड़े पर हमला कर उसकी टांग को बुरी तरह नोंच डाला। इसके बाद घरोटा रोड की तरफ भागे पिटबुल ने रास्ते में कई पशुओं को बुरी तरह काटा। फिर ईंट-भट्ठे पर पहुंच कर वहां के चौकीदार रामनाथ को अपना शिकार बनाया। गनीमत यह रही कि भट्टे पर मौजूद दूसरे कुत्तों ने पिटबुल के अटैक से रामनाथ को बचा लिया और उसे खदेड़ दिया।

    मॉर्निंग वॉक पर निकले भी बने शिकार

    घरोटा रोड से भागा पिटबुल छन्नी गांव पहुंचा और घर में आराम से सो रहे मंगल सिंह पर अटैक कर उन्हें भी घायल कर दिया। सुबह पांच बजे पिटबुल कुंडे गांव पहुंच गया और वहां मॉर्निंग वॉक कर रहे कुछ लोगों पर हमला कर उन्हें जख्मी कर दिया।

    सेना के रिटायर्ड कैप्टन शक्ति ने दिखाई हिम्मत

    इसके बाद पिटबुल भागता हुआ चौहाना गांव पहुंचा। यहां खेत में टहल रहे सेना के रिटायर्ड कैप्टन शक्ति सिंह पर हमला कर उनकी बाजू से मांस नोंच लिया। उन्होंने हिम्मत दिखाते हुए हाथ में मौजूद डंडे (लठ्ठ) को कुत्ते के मुंह में डाल दिया और उसके दोनों कान पकड़ लिए। शक्ति सिंह का शोर सुन गांव के दूसरे लोग उनके पास पहुंचे। शक्ति सिंह और गांव के दूसरे लोगों ने पागल हो चुके पिटबुल को लाठियों से पीट-पीटकर मार दिया। तब कहीं जाकर पिटबुल का कहर रुका।

    घायलों का अस्पताल में इलाज 

    पागल हुए पिटबुल डॉग के कारण दर्जन भर लोगों के अलावा जानवर बुरी तरह जख्मी हुए। शिकार बने लोगों को दीनानगर और गुरदासपुर सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उनका इलाज किया जा रहा है।

  • पंजाबः AAP विधायक बलजिंदर कौर की बढ़ी मुश्किलें, इस मामले में गैर जमानती वारंट जारी

    पंजाबः AAP विधायक बलजिंदर कौर की बढ़ी मुश्किलें, इस मामले में गैर जमानती वारंट जारी

    चंडीगढ़: पंजाब में आम आदमी पार्टी की विधायक बलजिंदर कौर की मुश्किलें बढ़ती हुई दिखाई दे रही है। दरसअल, आप विधायक बलजिंदर कौर के खिलाफ दो साल पुराने केस को लेकर गैर जमानती वारंट जारी किए गए है। बताया जा रहा है कि बलजिंदर कौर पिछले 2 वर्ष से कोर्ट में पेश नहीं हो रही थीं। यही नहीं इससे पहले कोर्ट ने विधायक के खिलाफ जमानती वारंट भी जारी किए थे, लेकिन विधायक कोर्ट में फिर भी पेश नहीं हुईं तो अब गैर जमानती वारंट निकले हैं। सेक्टर-3 थाना पुलिस ने पिछले वर्ष कोर्ट में चार्जशीट दायर की थी।

    इस मामले में मुख्यमंत्री भगवंत मान सहित कई अन्य नेता और विधायक शामिल हैं। आरोपियों पर धारा 147,149, 332, 353 के तहत मामला दर्ज है। कई आरोपियों ने पहले ही कोर्ट से अग्रिम जमानत ले ली है, जबकि बलजिंदर कौर कोर्ट में पेश ही नहीं हुईं।

    घटना जनवरी 2020 की है। पंजाब में महंगी बिजली का मुद्दा गर्माया हुआ था। सड़कों पर निकलकर विरोध प्रदर्शन करते हुए सैंकड़ों आप कार्यकर्ता और नेता मुखमंत्री का आवास घेरने आए थे। इस दौरान नेताओं की पुलिस के साथ हाथापाई हो गई थी। इस पूरे घटनाक्रम में इंस्पेक्टर मलकीत सिंह, कांस्टेबल विनीत कुमार और महिला कांस्टेबल मनप्रीत कौर घायल हुए थे। सेक्टर-3 चंडीगढ़ थाना पुलिस ने मनप्रीत की शिकायत पर इन लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया था।

  • 10 गुना होगी इंटरनेट स्पीड के साथ PM Modi ने किया 5G लॉन्च

    10 गुना होगी इंटरनेट स्पीड के साथ PM Modi ने किया 5G लॉन्च

    नई दिल्लीः लंबे इंतजार के बाद आखिरकार भारत में 5G सर्विसेस लॉन्च हो गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इंडियन मोबाइल कांग्रेस 2022 की शुरुआत करते हुए देश में 5G सर्विस भी लॉन्च की है। इसके साथ ही देश के कई शहरों में 5G की सर्विस मिलने लगेगी। लॉन्चिंग के साथ भारत भी उन देशों की लिस्ट में शामिल हो जाएगा, जहां लेटेस्ट जेनरेशन की टेलीकॉम सर्विसेस मिलेंगी।

    इस मौके पर पीएम मोदी 5G नेटवर्क पर वीडियो कॉल की मदद से महाराष्ट्र में स्कूल के बच्चों से बातचीत की। यह कॉल जियो ने नेटवर्क पर की गई थी। इंडियन मोबाइल कांग्रेस की शुरुआत 1 अक्टूबर दिल्ली के प्रगति मैदान में हुई है। यह कार्यक्रम 4 अक्टूबर तक चलेगा। इस कार्यक्रम में पीएम मोदी पहुंच चुके हैं और विभिन्न कंपनियों को स्टॉल पर उपकरणों के बारे में जानकारी ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जियो, एयरटेल और दूसरे कंपनियों के स्टॉल पर विजिट किया है और नई टेक्नोलॉजी का डेमो भी लिया है।

    उन्होंने मेडिकल लाइन में 5G की वजह से मिलने वाली सुविधाओं का जायजा लिया है। इसके अलावा किस तरह से डिफेंस और कृषि सेक्टर में 5G आने के बाद होने वाले बदलाव का भी डेमो देखा है। हालांकि, शुरुआत में देश के सभी शहरों में 5G नेटवर्क उपलब्ध नहीं होगा। दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और चेन्नई समेत कई शहरों में शुरुआती सर्विस मिलेगी, जिसका विस्तार अगले साल के अंत तक पैन इंडिया लेवल पर होगा। फिलहाल मेट्रो शहरों में 5G कनेक्टिविटी मिलेगी।

  • जालंधरः मॉडल टाउन में दुकानदारों ने दुकाने बंद कर किया प्रदर्शन, जाने मामला

    जालंधरः मॉडल टाउन में दुकानदारों ने दुकाने बंद कर किया प्रदर्शन, जाने मामला

    जालंधर/वरुणः महानगर के पॉश इलाके मॉडल में दुकानदारों ने आज दुकाने बंद कर निगम के खिलाफ की गई कार्रवाई को लेकर रोष जताया है। इस मामले को लेकर बीते दिन रोहन सहगल ने शनिवार को दुकानें बंद रखने का ऐलान किया था। गत दिनों नगर निगम कमिश्नर दविंदर सिंह के आदेशों के बाद प्रशासन ने मॉडल टाउन की कर्मशियल बिल्डिंगों के चालान काटे गए।

    जिसके बाद गुस्साए मॉडल टाउन मार्किट एसोसिएशन ने आज मीटिंग रखी। मीटिंग के बाद उन्होंने फैसला लिया कि 1 अक्तूबर सुबह 9 बजे से सारी दुकानें बंद रखी जाएंगी। जिसके रोष में आज दुकानें बंद रखकर नगर निगम और आम आदमी पार्टी की सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया जा रहा है।

    इस दौरान एसोसिएशन ने कहा कि यहां करीब 550 दुकानें हैं। निगम द्वारा कर्मशियल बिल्डिंगों के चालान काटे जाने को लेकर एसोसिएशन प्रशासन के खिलाफ सड़कों पर आ गया है। बता दें कि बीते दिन निगम ने उन बिल्डिंगों के चालान काटे जिनकी पार्किंग अन्य कामों के लिए इस्तेमाल हो रही थी। इसी के साथ जिन बिल्डिंगों के सामने खड़ी होने वाली गाड़ियां सड़क पर पार्क होती थीं उनके भी चालान काटे गए थे। इसी के रोष में आज दुकानदारों ने मार्किट को पूरी तरह से बंद रखने का ऐलान किया है। 

  • जालंधर: Navratna Group का चेयरमैन गिरफ्तार, करोड़ों रुपए के लेनदेन में हुई धोखाधड़ी

    जालंधर: Navratna Group का चेयरमैन गिरफ्तार, करोड़ों रुपए के लेनदेन में हुई धोखाधड़ी

    जालंधर/वरुणः एक हजार करोड़ रुपए की धोखाधड़ी के मामले में वांछित नवरत्न ग्रुप ऑफ कम्पनीज के चेयरमैन हिमांश वर्मा को नेपाल पुलिस ने भागने की फिराक करते हुए गिरफ्तार कर लिया। हिमांश वर्मा के नेपाल होने की जानकारी पंजाब पुलिस को दी थी जिसके बाद पंजाब पुलिस ने नेपाल पुलिस को इनपुट दिए तो उसकी नेपाल से गिरफ्तारी हो गई। हिमांश वर्मा जालंधर में भी 3 केसों में वांछित हैं जबकि एक केस में जब उसे जालंधर पुलिस ने गिरफ्तार किया तो वह चंडीगढ़ में जालंधर पुलिस की हिरासत में फरार हो गया था।

    हिमांश वर्मा इतना शातिर है कि उसने कई ऐसी कंपनीज खोल रखी थी जो सीधे तौर पर सरकारों से कारोबार करती थी। इसी के चलते कई नेताओं को निजी फायदे देकर उसने अपनी काफी पहचान बना ली। जालंधर समेत, चंडीगढ़ और महाराष्ट्र समेत कई शहरों व राज्यों में उसके ऑफिस खुल चुके थे। 1250 करोड़ रुपए के लेनदेन में हुई धोखाधड़ी को लेकर ई.डी. की जांच में हिमांश वर्मा और उसकी कंपनी का नाम भी सामने आ चुका है जबकि उसके खिलाफ 5 जनवरी 2022 को एल.ओ.सी. भी जारी की गई थी।

    सी.बी.आई. भी हिमांश को लेकर जांच कर चुकी है जिसके बाद उसके के खिलाफ सी.बी.आई. ने भी एल.ओ.सी. जारी कर दिया था। 10 अपराधिक केस दर्ज होने के कारण इस समय गिरफ्तारी के डर से हिमांश नेपाल के रास्ते विदेश भागने की फिराक में था। बताया जा रहा है कि सिंडिकेट बैंक 2016 को हुए 1800 करोड़ के चर्चित धोखाधड़ी के केस में भी हिमांश वर्मा आरोपी है। ई.डी. जयपुर 5 सालों से हिमांश वर्मा, उसकी मां चंदर कांता और बहन पल्लवी वर्मा को पिछले पांच सालों से जांच में शामिल होने के लिए बुला रही है लेकिन इनमें से कोई भी पेश नहीं हुआ। नेपाल से गिरफ्तारी होने के बाद अब पंजाब पुलिस हिमांश वर्मा को वहां से लेकर आएगी।


    जालंधर कमिश्नरेट पुलिस के थाना नई बारादरी में हिमांश वर्मा पुत्र अजय कुमार निवासी सैक्टर 8 सी चंडीगढ़, उसकी मां चंद्र कांता समेत दो एक अन्य को लोगों से धोखाधड़ी करने के लिए नामजद किया था। हिमांश ने जालंधर में भी अपने ट्रैवल एजैंटी के दफ्तर खोले हुए थे और विदेश भेजने के नाम पर अपने जानकारों समेत कई क्लाइंट्स से करोड़ों रुपयों की धोखाधड़ी कर दी। अलग-अलग शिकायतों के आधार पर थाना नई बारादरी की पुलिस ने हिमांश वर्मा के खिलाफ 2021 में तीन केस दर्ज किए थे। चंडीगढ़ में भी उसके खिलाफ केस दर्ज किया गया था जिसके बाद जालंधर पुलिस ने हिमांश की सूचना देने वाले को 1 लाख रुपए का ईनामी अपराधी घोषित कर दिया था।

  • पजाबः खेतों में पलटी बच्चों से भरी स्कूल बस, कई बच्चे घायल

    पजाबः खेतों में पलटी बच्चों से भरी स्कूल बस, कई बच्चे घायल

    नवांशहरः जिलें से दर्दनाक मामला सामने आ रहा है। जिलें के गांव जेठूमाजरा में प्राइवेट स्कूल बस के पलटने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि दूसरे वाहन को साइड देते समय बस खेतों में पलट गई। इस हादसे में कई बच्चों को चोटें आई है। हादसे के बाद मौके पर स्कूल प्रबंधक भी पहुंच गए। उन्होंने बताया कि बस में करीब 23 से अधिक बच्चे सवार थे। इनमें से कुछ बच्चों को मामूली चोटें आई है जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया।  

  • पंजाबः इस मामले में विजीलेंस ने पूर्व सीएम कैप्टन के करीबी पर कसा शिकंजा

    पंजाबः इस मामले में विजीलेंस ने पूर्व सीएम कैप्टन के करीबी पर कसा शिकंजा

    लुधियानाः पंजाब सरकार ने भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत विजीलेंस टीम एक्शन के मूड में दिखाई दे रही है। वहीं जिलें के सिधवांबेट क्षेत्र में स्ट्रटी लाइट लगाने में किए गए गबन में विजिलेंस ने बड़ी कार्रवाई की है। विजिलेंस ने पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के ओएसडी रहे एवं कांग्रेस नेता संदीप संधू के साले हरप्रीत सिंह को हिरासत में लिया है।

    हालांकि विजिलेंस अधिकारी इसकी पुष्टि नहीं कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि गबन मामले में गिरफ्तार किए गए बीडीपीओ, ब्लाक समिति अध्यक्ष और बीएलओ ने पूछताछ के दौरान संदीप संधू का नाम भी लिया है। जिस कंपनी को यह लाइटें देने की बात सामने आ रही है वह भी फर्जी थी। विजिलेंस इसकी भी जांच कर रही है। गौरतलब है कि विजिलेंस ने बीती 27 सितंबर को सिधवांबेट के 26 गांवों में स्ट्रीट लाइटें लगाने में 65 लाख रुपये के गबन पर केस दर्ज किया था।

    बीडीपीओ सतविंदर सिंह, ब्लाक समिति के अध्यक्ष लखविंदर सिंह और मैस अमर इलेक्ट्रिकल इंटरप्राइजेज के मालिक गौरव शर्मा को इसमें नामजद किया था। आरोप है कि बिना लाइटें लगाए ही इलेक्ट्रिशन को अदायगी कर दी गई। बीडीपीओ और समिति के अध्यक्ष लखविंदर सिंह को गिरफ्तार कर तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लिया था। इसके बाद पुलिस ने बीएलओ तेजा सिंह को गिरफ्तार कर दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया था। शनिवार को तीनों काे दोबारा अदालत में पेश किया जाएगा। विजिलेंस के एसएसपी रविंदरपाल सिंह का कहना है कि हरप्रीत सिंह को मामले में नामजद किया हुआ है। हम उसकी गिरफ्तारी के प्रयास कर रहे हैं।