Blog

  • “विश्व तंबाकू निषेध दिवस” तंबाकू के दुष्परिणामों से किया जाएगा जागरूक

    “विश्व तंबाकू निषेध दिवस” तंबाकू के दुष्परिणामों से किया जाएगा जागरूक

    कपूरथला/चन्द्र शेखर कालिया: राज्य तंबाकू नियंत्रण प्रकोष्ठ से प्राप्त दिशा-निर्देशों पर कार्रवाई करते हुए सिविल सर्जन डॉ. गुरिंदरबीर कौर ने जिले के सभी स्वास्थ्य प्रखंडों को 31 मई तक तंबाकू विरोधी गतिविधियां आयोजित करने के निर्देश दिए हैं. इस संबंध में जानकारी देते हुए सिविल सर्जन डॉ. गुरिंदरबीर कौर ने कहा कि प्रखंड के सभी वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारियों को सार्वजनिक स्थानों पर धूम्रपान और धूम्रपान करने वालों को भगाने के खिलाफ गतिविधियों को तेज करने के निर्देश दिए गए हैं।

    उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग की टीमें आम जनता और स्कूलों में छात्रों को तंबाकू के दुष्प्रभाव के बारे में जागरूक करेंगी. सिगरेट और अन्य तंबाकू उत्पाद अधिनियम-2003 को लागू करने के लिए जिले में एक विशेष अभियान चलाया जाएगा और 31 मई को विश्व तंबाकू निषेध दिवस मनाया जाएगा। उन्होंने सामाजिक संगठनों, पंचायतों और युवा मंडलों से भी इस अभियान में सहयोग करने की अपील की. इस मौके पर डीएचओ डाॅ. कुलजीत सिंह, मास मीडिया ऑफिसर राज रानी, ​​डिप्टी मास मीडिया ऑफिसर शरणदीप सिंह, बीईई रविंदर जस्सल आदि उपस्थित थे।

  • जय मां भगवती जागरण कमेटी सिंगा की ओर से विशाल जागरण करवाया

    जय मां भगवती जागरण कमेटी सिंगा की ओर से विशाल जागरण करवाया

    ऊना/सुशील पंडित: जय मां भगवती जागरण कमेटी सिंगा की ओर से विशाल जागरण करवाया जा रहा है |कमेटी के प्रधान मोनू राणा ने बताया की माता रानी का गुणगान करने के लिए मशहूर कलाकार गौरव चतरथ जालंधर वाले, नोनी कलेर ,हरपाल पाली, मणि महादेव रोपड़ वाले झांकियां दिखाएंगे |माताजी की ज्योति ज्वालाजी से लाई जाएगी माताजी की ज्योति सुबह 9:00 बजे दीक्षण कॉलेज से लाई जाएगी और झांकियां भी दिखाई जाएंगी |पहाड़ी धाम लंगर दोपहर 1:00 बजे से चलेगा | जागरण का प्रसारण यूट्यूब चैनल एचपीसी लाइव पर दिखाया जाएगा |इसमें कमेटी सदस्य राहुल शर्मा ,नितेश शर्मा, अनिल राणा प्रिंस राणा राहुल जोशी विक्रम ठाकुर पंडित तिलक राज जोशी ,शिव शर्मा, रोशन राणा ,नवदीप जोशी ,मोहित राणा ,अनमोल जोशी ,अंकित पुरी ,सनी राणा ,मोनू राणा ,रवि जोशी ,रोहित राणा ,गोपाल जोशी, चमन धीमान आदि मौजूद रहे|

  • जालंधरः कुख्यात आरोपी किंदा गिरफ्तार

    जालंधरः कुख्यात आरोपी किंदा गिरफ्तार

    जालंधर (वरुण)। थाना-2 की पुलिस ने 60 मामलों में नामजद भगौड़े सुखविदंर सिहं उर्फ किंदा पुत्र निर्मल सिंह निवासी पति गगड़ंकी जंडियाला मजकी को गिरफ्तार किया है। एसीपी निर्मल सिहं ने बताया कि पुलिस टीम ने सुखविंदर सिंह उर्फ किंदा  के खिलाफ थाना-2 में 30 मार्च को धारा 436/427/224 आईपीसी के तहत मामला दर्ज था, जो इसी मामले में भगौड़ा था।

    पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसके खिलाफ 10 थानों में 60 लड़ाई झगड़े,  हत्या के प्रयास असला एक्ट एनडीपीएस एक्ट के मामलें दर्ज हैं। थाना नूरमहल में 14, थाना सदर जालंधर 9, थाना सुल्तानपुर अमृतसर 13, थाना छेहीराटा अमृतसर -12, थाना नगरोटा जम्मू में 1, थाना कोट परबल जेल जम्मू-2, थाना बी डिविजन अमृतसर-1, थाना फिल्लौर-6, थाना सदर खन्ना-1, थाना डिविजन नंबर 2-1 में मामलें दर्ज है।

  • सरकारी शिक्षा ढांचे में सेहतमंद और रचनात्मक ढांचा सृजन करने के लिए राज्य सरकार वचनबद्ध: गुरपाल सिंह इंडियन 

    सरकारी शिक्षा ढांचे में सेहतमंद और रचनात्मक ढांचा सृजन करने के लिए राज्य सरकार वचनबद्ध: गुरपाल सिंह इंडियन 

    कपूरथला/चन्द्र शेखर कालिया: पंजाब सरकार की तरफ से राज्य के सरकारी स्कूलों में 15 लाख से ज्यादा विद्यार्थियों को मुफ्त वर्दी देने के लिए 92.95 करोड़ रुपये जारी किए गए हैं।राज्य सरकार के इस कदम के साथ सरकारी स्कूलों में पढ़ते विद्यार्थियों को बड़ी सहूलियत मिलेगी।ये बातें आम आदमी पार्टी के जिला प्रधान गुरपाल सिंह इंडियन पत्रकारों से बातचीत के दौरान ने कही। उन्होंने बताया कि पहली से आठवीं कक्षा तक की समूह लड़कियों को पहली से आठवीं कक्षा तक के समूह एससी,एसटी,बीपीएल लड़कियों को मुक्त वर्दी मिलेगी। इनकी कुल गिनती 15,491,92 है।

    राज्य सरकार की तरफ से प्रति विद्यार्थी 600 के हिसाब के साथ वर्दी खरीदने के लिए स्कूल प्रबंधक कमेटियों (एसएमसी) को कुल 92.95 जारी कर दिए गए हैं।इंडियन ने बताया कि मुफ्त वर्दी हासिल करने वाले कुल लाभ पत्री विद्यार्थियों में से 8 ,45,429 लड़कियों के लिए 50.72 करोड रुपये ,5,45,993 एससी लड़कियों के लिए 32.75 करोड़ रुपए और 1,57,770 बीपीएल लड़कियों के लिए 9.46 करोड़ रुपये जारी किए गए हैं।पंजाब सरकार शिक्षा के क्षेत्र में सुधार करने के लिए वचनबद्ध है और सरकारी स्कूलों में पढ़ते विद्यार्थियों को जहां मियारी शिक्षा दी जा रही है, वहीं विद्यार्थियों को अन्य सहुलतें भी दी जा रही है।उन्होंने कहा कि सरकार ईमानदारी से इस क्षेत्र में काम करेगी।उन्होंने कहा कि सरकार की भ्रष्टाचार के खि़लाफ़ ज़ीरो टॉलरैंस है।उन्होंने कहा कि शिक्षा क्षेत्र में काम करने के लिए वह ज़मीनी स्तर पर फीडबैक लेकर काम करेंगे। 

    उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों के आत्मविश्वास को बढ़ाने की भी जरूरत है,जिससे उनको नौकरी ढूंढने वालों से नौकरी प्रदान करने वाला बनाया जा सके।इस अवसर पर जिला इवेंट मैनेजर कुलविंदर सिंह चाहल,एससी विंग के कोडिनेटर अनमोल कुमार गिल,बलबीर सिंह राणा,कुलविंदर सिंह किंदा,यूथ नेता  सुरजीत सिंह विक्की, सरबजीत सिंह खुखरेन,जगजीवन सिंह भिंडर,विकास मोमी,गुरभेज सिंह औलख, दारा सिंह,सरूप लाल आदि उपस्थित थे।

  • योगराज जग्गा को सह संयोजक की कमान

    योगराज जग्गा को सह संयोजक की कमान

    हरोली भाजपा पंचायती राज प्रकोष्ठ ने जारी की अपनी कार्यकरणी 

    प्रदेश में फिर से भाजपा सत्ता में लौटेगी: लक्खी

    ऊना/सुशील पंडित: हरोली भाजपा मंडल पंचायती राज प्रकोष्ठ के संयोजक लखबीर लक्खी ने प्रदेश भाजपा प्रवक्ता प्रो राम कुमार , मंडल अध्यक्ष नरेंद्र राणा व पंचायती राज प्रकोष्ठ के जिला संयोजक व पार्टी के शीर्ष नेतृत्व से विचार विमर्श कर हरोली भाजपा पंचायती राज प्रकोष्ठ की कार्यकरिणी की घोषणा करते हुए समनाल से जोगराज जग्गा को सह संयोजक, बाथड़ी से एडवोकेट मक्खन भाटिया को सह संयोजक की कमान सौंपी है वही खड्ड गांव से बीडीसी सदस्य स्वर्ण सिंह व नागनोली से कुलविंदर सिंह राणा को महामंत्री का दायित्व दिया गया है। सचिव के रूप में सिंगा से दिनेश कुमार मोनू पीजा प्वाइंट , गोंदपुर बुल्ला से पवन कुमार फौजी, नँगल खुर्द से सतीश कुमार व घालुवाल से मोहित जसवाल को सचिव का दायित्व दिया गया है इसी तरह से रोड़ा से युवा नेता नरेश कुमार कुंडू को मीडिया प्रभारी का दायित्व दिया गया है।

    साहुवाल से वरिंदर कुमार को प्रवक्ता व गोंदपुर जयचंद से शिव कुमार को खजांची के पद पर तैनाती दी गयी है। इसी तरह नँगल खुर्द मानुवाल से जसवीर सिंह जुंडा को सह मीडिया प्रभारी के रूप में नियुक्ति दी गयी है। पंचायती राज प्रकोष्ठ के अध्यक्ष लखबीर लक्खी ने बताया कि यह नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू है व जल्द इस कार्यकरिणी में ओर विस्तार कर इस कार्यकरिणी को ओर बढ़ाया जाएगा । उन्होंने कहा कि पंचायती राज प्रकोष्ठ के माध्यम से पार्टी को मजबूती मिलेगी व सरकार की नीतियों को हर पँचायत तक पहुचाना लक्ष्य है । उन्होंने कहा कि प्रदेश में फिरसे भाजपा की सरकार बने इसके लिए पंचायती राज प्रकोष्ठ दिन रात मेहनत करेगा ।

  • जय श्री कृष्णा, जय श्री राधे के जयकारों से गूंजी ऊना की ग्राम पंचायत वदोली

    जय श्री कृष्णा, जय श्री राधे के जयकारों से गूंजी ऊना की ग्राम पंचायत वदोली

    ऊना/सुशील पंडित: श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के  दूसरे दिन गांव वदोली में श्री वृन्दावन धाम से पधारे परमपूज्य संत श्री भागवत शरण जी महाराज ने कहा कि कलियुग में श्रीमद् भागवत महापुराण श्रवण कल्पवृक्ष से भी बढ़कर है। क्योंकि कल्पवृक्ष मात्र तीन वस्तु अर्थ, धर्म और काम ही दे सकता है। मुक्ति और भक्ति नही दे सकता है। लेकिन श्रीमद् भागवत तो दिव्य कल्पतरु है यह अर्थ, धर्म, काम के साथ साथ भक्ति और मुक्ति प्रदान करके जीव को परम पद प्राप्त कराता है। उन्होंने कहा कि श्रीमद् भागवत केवल पुस्तक नही साक्षात श्रीकृष्ण स्वरुप है। इसके एक एक अक्षर में श्रीकृष्ण समाये हुये है। उन्होंने कहा कि कथा सुनना समस्त दान, व्रत, तीर्थ, पुण्यादि कर्मो से बढ़कर है। धुन्धकारी जैसे शराबी, कवाबी, महापापी, प्रेतआत्मा का उद्धार हो जाता है। उन्होंने कहा कि भागवत के चार अक्षर इसका तात्पर्य यह है कि भा से भक्ति, ग से ज्ञान, व से वैराग्य और त त्याग जो हमारे जीवन में प्रदान करे उसे हम भागवत कहते है। इसके साथ साथ भागवत के छह प्रश्न, निष्काम भक्ति, 24 अवतार श्री नारद जी का पूर्व जन्म, परीक्षित जन्म, कुन्ती देवी के सुख के अवसर में भी विपत्ति की याचना करती है। क्यों कि दुख में ही तो गोविन्द का दर्शन होता है। जीवन की अन्तिम बेला में दादा भीष्म गोपाल का दर्शन करते हुये अद्भुत देह त्याग का वर्णन किया। साथ साथ परीक्षित को श्राप कैसे लगा तथा भगवान श्री शुकदेव उन्हे मुक्ति प्रदान करने के लिये कैसे प्रगट हुए इत्यादि कथाओं का भावपूर्ण वर्णन किया। नारद वृतांत पर बोलते हुए स्वामी भगवत शरण ने बताया नारद पूर्वजन्म में दासी पुत्र रहे और उनका जीवन संतों की सेवा करते हुए व्यतीत हुआ सेवा से प्रसन्न होकर ऋषियों के वरदान उपरांत उनको ब्रह्मा पुत्र होने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।

    स्वामी भगवत शरण ने बताया कि एक बार नारद मुनि घूमते हुए जब भगवान भोले शंकर और पार्वती माता के पास मिलने पहुंचे तो भगवान भोले शंकर उस समय ध्यान में मग्न थे तब नारद जी ने माता पार्वती से कहा की माता आजकल दुनिया में कोई किसी से प्रेम नहीं करता तो माता पार्वती ने नारद जी को उत्तर देते हुए कहा कि मेरे घर में तो वैल” भगवान भोले शंकर की सवारी है और शेर मेरी सवारी है फिर भी दोनों परस्पर प्रेम से रहते हैं दूसरी बात मेरे पुत्र गणेश का वाहन चूहा है जबकि भगवान भोले शंकर के गले में सर्प लिपटे रहते हैं वह भी परस्पर प्रेम से ही रहते हैं ऐसी कोई बात नहीं है। नारद मुनि ने माता पार्वती को एक प्रश्न किया और पूछा कि भगवान भोले शंकर के गले में जो मुंडमाल पड़ी हुई हैं उसके बारे में आपको कभी उन्होंने बताया भी है तब पार्वती माता ने कहा की इस बारे में कभी मैंने ना पूछा ना उन्होंने बताया तब नारद जी ने कहा इसीलिए माता मैं बता रहा हूं कोई किसी से प्यार नहीं करता। जिसके बाद भगवान भोलेनाथ माता को बताते हैं कि यह जो मुंडमाल है वह आपके ही शीश हैं। जब आपकी मृत्यु होती है तो मैं आपके सिर को अपने गले में धारण करता हूं यह मेरा आपसे प्रेम ही तो है। इन सारे घटनाक्रमों के बाद भगवान भोले शंकर माता पार्वती को अमर कथा सुनाते हैं जिसे एक शुक नामक तोता सुन लेता है और अमर हो जाता है यह सब कथाएं आज की भागवत में सुनाई गई। कथा 26 मई तक प्रतिदिन सुबह 9 बजे से दोपहर 1.30 बजे तक होगी। भोजन प्रसाद दोपहर डेढ़ बजे से प्रारम्भ होगा।

  • Jalandhar: वाहन चोर गिरोह के 3 सदस्य गिरफ्तार..

    Jalandhar: वाहन चोर गिरोह के 3 सदस्य गिरफ्तार..

    जालंधर (वरुण)। सीआईए स्टाफ -2 की पुलिस ने वाहन चोर गिरोह के 3 सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों से 6 मोटरसाइकिल और 2 एक्टिवा बरामद हुई हैं। आरोपियों की पहचान वरिंदर वर्मा पुत्र राजिंदर वर्मा निवासी ट्रांसपोर्ट नगर, जमशेर सिहं उर्फ प्रिंस उर्फ शेरा पुत्र तीर्थ सिंह निवासी धोबड़ी मोहल्ला, राहुल पुत्र मोहन लाल निवासी लाटिया मोहल्ला बुलंदपुर के रूप में हुई है।

    डीसीपी जसकरणजीत सिहं तेजा, एडीसीपी गुरबाज सिहं, एसीपी निर्मल सिहं ने बताया कि स्पैशल यूनिट पुलिस की टीम बीएसएफ चौक के निकट मौजूद थी। इसी दौरान उन्हें सूचना मिली कि वरिंदर वर्मा और जमशेर सिंह जो कि चोरी के मोटरसाइकिल पर सवार होकर 40 क्वार्टर से बीएसएफ चौक की तरफ आ रहे हैं। जिन्हें पुलिस ने टी प्वाइंट 40 क्वार्टर पीएपी ग्राउंड के निकट काबू किया गया। इनके कब्जे से 6 मोटरसाइकिल और 2 एक्टिवा और बरामद की गई। पुलिस ने आरोपियों पर मामला दर्ज कर आगे की कारवाई शुरू कर दी है।

  • 42 ग्राम हैरोईन सहित महिला तस्कर गिरफ्तार..

    42 ग्राम हैरोईन सहित महिला तस्कर गिरफ्तार..

    जालंधर (वरुण)। थाना फिल्लौर की पुलिस द्वारा नशीले पदार्थ सहित एक महिला को गिरफ्तार करने का समाचार है। पकड़ी गई आरोपी निधि पत्नी गुरदीप सिहं पंजटेहा जगतपुरा की रहने वाली बताई जा रही है। जानकारी देते हुए डीएसपी हरलीन सिंह, थाना प्रभारी नरिंदर सिहं ने बताया कि निधि को 42 ग्राम हैरोइन सहित गिरफ्तार किया गया है। आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। अदालत में उसे पेश कर पूछताछ के लिए रिमांड पर लिया जाएगा।

  • दून ब्लाक कांग्रेस स्व राजीव गांधी को किया याद

    दून ब्लाक कांग्रेस स्व राजीव गांधी को किया याद

    दून ब्लाक ने पुण्यतिथि को बलिदान दिवस के रूप में मनाया
    बरोटीवाला/सचिन बैंसल: दून ब्लाक कांग्रेस ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि बद्दी के वार्ड नं 7 में दून के पूर्व विधायक राम कुमार चौधरी की अध्यक्षता में बलिदान दिवस के रूप में मनाई गई। इस मौके पर उपस्थित सभी कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने राजीव गांधी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और उनके व्यक्तित्व व कृतित्व से प्रेरणा लेने का संकल्प लिया गया। वहीं पूर्व विधायक राम कुमार चौधरी ने कहा कि कुछ लोग  जमीन पर राज करते हैं और कु्छ लोग दिलों पर।

    स्व. राजीव गांधी ऐसा नेता थे जिन्होंने जमीन पर ही नहीं, बल्कि दिलों पर भी हुकूमत की। वे भले ही आज इस दुनिया में नहीं हैं, लेकिन हमारे दिलों में आज भी जिंदा हैं। राजीव गांधी के बलिदान को न देश भूला है और न ही कभी भूल पाएगा, उनमें देश को आगे बढ़ाने की दृढ़ढ़ इच्छाशक्ति थी। राजीव गांधी ने उन्नीसवीं सदी में इक्कीसवीं सदी के भारत का सपना देखा था। अपने इसी सपने को साकार करने के लिए उन्होंने देश में कई क्षेत्रों में नई पहल की। जिनमें संचार क्रांति और कम्प्यूटर क्रांति, शिक्षा का प्रसार, 18 साल के युवाओं को मताधिकार, पंचायती राज आदि शामिल हैं।इस मौके पर मदन लाल चौधरी, पार्षद तरसेम चौधरी, मलूक चंद, कुलतार मेहता, संजीव कुंडल्स, भाग चंद शर्मा, प्रदीप टीनू, राम रतन, जय चंद, बल्ली, संजीव चोपड़ा, रधुवीर, हैप्पी, सर्वजीत सहित अन्य कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

  • ऊना के झंबर स्थित प्राचीन तपोस्थली सिद्ध बाबा गरीब नाथ जी का 32वां भंडारा आज

    ऊना के झंबर स्थित प्राचीन तपोस्थली सिद्ध बाबा गरीब नाथ जी का 32वां भंडारा आज

    ऊना/सुशील पंडित: देवभूमि हिमाचल प्रदेश के जिला ऊना उपमंडल के तहत पड़ती ग्राम पंचायत झंबर स्थित प्राचीन तपोस्थली मंदिर सिद्ध बाबा गरीब नाथ जी के 32वें विशाल भंडारे का आयोजन आज रविवार को किया जाएगा। यह जानकारी देते हुए मंदिर कमेटी के सदस्यों ने बताया कि हर वर्ष जेठ महीने के दूसरे रविवार को पिछले करीब 32 वर्षों से निरंतर बाबा गरीब नाथ जी की इस पावन तपोस्थली पर कौंडल परिवार द्वारा विशाल भंडारा आयोजित किया जा रहा है और जो भी दीन दुखी यहां पर अपनी मनोकामना लेकर आता है वह बाबा जी द्वारा पूरी की जाती है।

    उन्होंने बताया कि उनके पूर्वजों की मान्यता है कि यहां पर सिद्ध बाबा गरीब नाथ जी ने बैठकर तपस्या की थी और गांव वासियों को सुख-समृद्धि में रहकर जीवन यापन करने का आशीर्वाद दिया था। उनका मानना है कि जो भी दुखी जीव यहां पर आकर नतमस्तक होता है उसकी मनोकामना अवश्य पूर्ण होती है। कमेटी के सदस्य ने बताया कि 84 सिद्धों के सिद्ध और 9 नाथों के नाथ में सिद्ध बाबा गरीब नाथ जी भी विराजमान हैं और भगवान शंकर ने उन्हें साक्षात दर्शनाथ के दौरान औगढ़ का नाम दिया था, तब से उनका नाम सिद्ध बाबा गरीब नाथ जी औगढ़ पड़ा था। यही कारण है कि जो भी दीन दुखी यहां पर सच्चे दिल से बाबा जी के आगे अपने मन की पुकार करता है बाबा जी तुरंत उसे इच्छा फल देते हैं।

    उन्होंने बताया कि आज रविवार सुबह 8:00 बजे संपूर्ण मंत्रोच्चारण के साथ बाबाजी के धुने में हवन यज्ञ किया जाएगा, तदोपरांत 9:00 बजे झंडा रसम अदा की जाएगी, उसके बाद 11:00 बजे विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने सभी भक्तजनों से इस विशाल धार्मिक अनुष्ठान में हाजिरी भरने का आह्वान किया है।