Blog

  • कुटलैहड़ विस में किसानों व बागावानों को आर्थिक रुप से सशक्त करने के लिए खर्च किए जा रहे 400 करोड़: वीरेन्द्र कंवर

    कुटलैहड़ विस में किसानों व बागावानों को आर्थिक रुप से सशक्त करने के लिए खर्च किए जा रहे 400 करोड़: वीरेन्द्र कंवर

    ऊना/सुशील पंडित: प्रदेश सरकार के वर्तमान कार्यकाल में साढ़े 4 वर्षों के दौरान ग्राम पंचायत रायपुर में 3 करोड 81 लाख रुपए की लागत से विभिन्न विकास कार्य आरंभ किए गए हैं, जिनमें से अधिकतम कार्यों को पूर्ण कर लिया गया है। यह जानकारी ग्रामीण विकास एवं पंचायती, राज कृषि, पशुपालन तथा मत्स्य पालन मंत्री वीरेन्द्र कंवर ने जनसंपर्क अभियान के तहत गत देर शाम ग्राम पंचायत रायपुर में लगभग 12 लाख रुपए की लागत के विभिन्न विकास कार्यों के लोकार्पण तथा भूमिपूजन करने के पश्चात उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए दी।

    उन्होंने कहा कि कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र में सड़क, स्वास्थ्य तथा शिक्षा जैसी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाने के अलावा सरकार द्वारा इस क्षेत्र में पीने के पानी की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए विशेष प्रयास किया गया है। इसके तहत प्रदेश सरकार द्वारा उठाऊ पेयजल योजना रामगढ़ धार के लिए 14.5 करोड रूपए की अतिरिक्त राशि खर्च की गई है। उन्होंने कहा कि रामगढ़ धार उठाऊ पेयजल योजना जिला की इकलौती पेयजल योजना है जहां पर पीने का पानी रैपिड सैंड फिल्टर विधि द्वारा फिल्टर करने के पश्चात क्षेत्र के लोगों को उपलब्ध करवाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जनहित को ध्यान में रखते हुए प्रदेश सरकार द्वारा चालू वित्त वर्ष के बजट में प्रदेश वासियों को राहत देते हुए इस वित्त वर्ष में 125 यूनिट तक मुफ्त बिजली, महिलाओं को बस किराए में 50 प्रतिशत की छूट, 60 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए बिना आय सीमा के पेंशन की सुविधा तथा ग्रामीण क्षेत्रों में पानी के बिलों को माफ करने जैसे जनहित से जुड़े महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए है।

    ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री ने जानकारी दी कि शीघ्र ही 30 करोड़ रुपए की लागत से थानाकलां से भाखड़ा सड़क को डबल लेन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि 9.50 करोड़ रुपए की लागत से लठियाणी तथा धवाला में 33 केवी के विद्युत उप केंद्र स्थापित किए जा रहे हैं। किसानों व बागवानों की अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र में 400 करोड रुपए खर्च किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि बंगाणा में 20 करोड रुपए की लागत से मिनी सचिवालय भवन, 10 करोड रुपए की लागत से खंड विकास कार्यालय भवन तथा 6 करोड रुपए की लागत से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र थानाकलां के भवन का निर्माण युद्ध स्तर पर जारी है तथा अपने अंतिम चरण में है।

    वीरेंद्र कुमार ने ग्राम पंचायत रायपुर के गांव कोलका के मंदिर परिसर में तालाब के सौंदर्यीकरण के लिए 10 लाख रुपए तथा कोलका गांव में एक रास्ते के निर्माण के लिए 5 लाख रुपए देने की घोषणा की। उन्होंने ग्राम वासियों की अन्य सभी मांगों पर सकारात्मक विचार करने तथा हर संभव सहयोग करने का भी आश्वासन दिया। इस अवसर पर उन्होंने गांव वासियों की समस्याएं भी सुनी तथा संबंधित अधिकारियों को हल करने के आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

    इस अवसर पर जिला परिषद उपाध्यक्ष कृष्ण पाल शर्मा, बीडीसी बंगाणा के  उपाध्यक्ष जमीत सिंह, ग्राम पंचायत दोबड़ के प्रधान नीरज परमार, ग्राम पंचायत रायपुर की प्रधान रीता देवी, निदेशक कांगड़ा बैंक व कुटलैहड़ भाजपा महामंत्री कैप्टन प्रीतम सिंह डढवाल, कुटलैहड़ भाजपा महामंत्री रमेश शर्मा, मास्टर प्रेम चंद धीमान, मास्टर सतीश कुमार, प्रदीप कुमार तथा सूंका राम सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी भी उपस्थित रहे।

  • सरकार ने जारी किया राशन कार्ड का नया न‍ियम….

    सरकार ने जारी किया राशन कार्ड का नया न‍ियम….

    नई दिल्ली: अगर आप भी राशन कार्ड धारक (Ration Card Holder) हैं तो यह खबर आपके बेहद काम की है. अगर आपने भी सरकार के मानक से अलग जाकर राशन योजना का फायदा उठाया है तो अब सरकार अप पर शिकंजा कस सकती है. दरअसल, सरकार ने राशन कार्ड को लेकर सख्ती दिखाते हुए कुछ शर्तों के तहत राशन कार्ड सरेंडर करने का न‍ियम बनाया गया है. अगर आपने इसका उल्लंघन किया तो आप पर कार्रवाई हो सकती है.

    उत्तर प्रदेश में अपात्र राशन कार्डधारियों पर कार्रवाई की तैयारी हो गई है. इन कार्डधारियों को राशन कार्ड सरेंडर करने को कहा गया है. सरकार ने इसकी पात्रता भी जारी कर दी है. इसके तहत राशन कार्ड सरेंडर के लिए मानक तय कर दिए गए हैं. बताया जा रहा है अब तक 8 लाख अपात्र कार्ड को निरस्त किया जा चुका है.

    राशन कार्ड की पात्रता के नियम
    – उत्तर प्रदेश का निवासी होना अनिवार्य. 
    –  परिवार का संचालन करने वाली मुखिया एक महिला हो. 
    – परिवार की मासिक आय 15,000 रुपये से कम हो. 
    – अगर पुरुष मुखिया है तो जो असाध्य रोग से ग्रसित हो या जिसकी उम्र 60 वर्ष से अधिक हो और परिवार चला रहा हो और पारिवारिक मासिक आय 15,000 रुपये से अधिक न हो. 
    – घर की महिला मुखिया की उम्र 18 वर्ष से अधिक हो
    – वैसा परिवार जिसके पास सिंचित भूमि 2 हेक्टेयर से कम हो

    इन लोगों को राशन कार्ड सरेंडर
    – जिनके पास चार पहिया गाड़ी होगी, उनके राशन कार्ड सरेंडर करना होगा. 
    – चार पहिया गाड़ी में कार से लेकर ट्रैक्टर तक शामिल किया गया है.
    – राशन कार्ड धारकों के पास ग्रामीण या शहरी क्षेत्र में 100 वर्ग मीटर में बना पक्का मकान नहीं हो.
    – सरकारी कर्मचारी को कार्ड सरेंडर करना होगा. 
    – आयकर के दायरे में आने वालों को भी कार्ड सरेंडर करना होगा.
    – पक्का मकान, घरों में एसी और 5 किलोवॉट या इससे अधिक क्षमता के जेनरेटर सेट रखने वालों को कार्ड जमा करना होगा.
    – ऐसे परिवार जिनके पास 80 वर्ग मीटर का कोई भी व्यवसायिक स्थान है, वे कार्ड के पात्र नहीं.
    – शहरी क्षेत्र के परिवार का वार्षिक आय 3 लाख से अधिक होने पर कार्ड सरेंडर करना होगा.
    – हथियार का लाइसेंस रखने वालों को सरेंडर करना होगा राशन कार्ड 

  • SBI यूजर्स को सरकार ने दी चेतावनी! अपने फोन से तुरंत डिलीट करें ये SMS…

    SBI यूजर्स को सरकार ने दी चेतावनी! अपने फोन से तुरंत डिलीट करें ये SMS…

    नई दिल्ली। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) यूजर्स को सरकार ने एक अहम फेक अलर्ट से जुड़ी चेतावनी दी है। सरकारी एजेंसी पीआईबी ने एडवाइजरी जारी की है। एजेंसी ने एसबीआई यूजर्स से उन एसएमएस और कॉल्स का जवाब नहीं देने को कहा है जिनमें दावा किया गया है कि उनका बैंक अकाउंट ब्लॉक कर दिया गया है। सरकार ने एसबीआई ग्राहकों से SMS में आए किसी भी लिंक पर क्लिक से माना किया है और ऐसे मेसेज को बिना देखें ही डिलीट करने के लिए कहा है।

    पीआईबी ने ट्वीट कर जानकारी दी है कि यह दावा करने वाला मेसेज  कि आपका @TheOfficialSBI खाता Block कर दिया गया है FAKE है। ट्वीट में ऐसे ही एक फर्जी एसएमएस की तस्वीर भी है। सरकारी एजेंसी ने चेतावनी देते हुए कहा है कि:

     सरकार ऑन स्पॉट, सीएम शिवराज ने नगर निगम कमिश्नर को फोन कर बताई समस्या
    सरकार ऑन स्पॉट, सीएम शिवराज ने नगर निगम कमिश्नर को फोन कर बताई समस्या
    Cyber Fraud Alert: अगर आपके फोन में हैं ये Apps, तो तुरंत करें डिलीट 
    Cyber Fraud Alert: अगर आपके फोन में हैं ये Apps, तो तुरंत करें डिलीट
    CM योगी की MLA को नसीहत, ठेके पट्टे और ट्रांसफर पोस्टिंग से रहें दूर
    CM योगी की MLA को नसीहत, ठेके पट्टे और ट्रांसफर पोस्टिंग से रहें दूर
    लपक लो मौका: बंद पड़े कबाड़ फोन पर भी मिलेगी ₹2000 की छूट, डिटेल
    लपक लो मौका: बंद पड़े कबाड़ फोन पर भी मिलेगी ₹2000 की छूट, डिटेल
    इंतज़ार खत्म: आज भारत में दस्तक देगी Vivo X80 सीरीज स्मार्टफोन
    इंतज़ार खत्म: आज भारत में दस्तक देगी Vivo X80 सीरीज स्मार्टफोन
    भूल गए हैं SBI का इंटरनेट बैंकिंग Password? तो ऐसे करें Reset 
    भूल गए हैं SBI का इंटरनेट बैंकिंग Password? तो ऐसे करें Reset
    राहुल को मोदी सरकार पर हमला, कहा- हमारे PM किसी की नहीं सुनते
    राहुल को मोदी सरकार पर हमला, कहा- हमारे PM किसी की नहीं सुनते
    फोन टेपिंग केस: CM गहलोत के OSD लोकेश शर्मा से तीन घंटे दिल्ली में पूछताछ
    फोन टेपिंग केस: CM गहलोत के OSD लोकेश शर्मा से तीन घंटे दिल्ली में पूछताछ
    * अपनी व्यक्तिगत या बैंकिंग डिटेल्स शेयर करने के लिए कहने वाले ईमेल/एसएमएस का जवाब न दें।
    * यदि आपको ऐसा कोई मेसेज प्राप्त होता है, तो report.phishing@sbi.co.in पर तुरंत रिपोर्ट करें। 

    बता दें कि प्रेस सूचना ब्यूरो या पीआईबी सरकारी नीतियों, कार्यक्रमों, पहलों और उपलब्धियों पर प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया को सूचना प्रसारित करने के लिए भारत सरकार की नोडल एजेंसी है। 

    पीआईबी का ट्वीट एक ऐसे ही फर्जी एसएमएस की तस्वीर साझा करता है जो प्रचलन में है। धोखाधड़ी वाले एसएमएस में यह लिखा होता है: “प्रिय खाताधारक, आपके SBI BANK डॉक्यूमेंट एक्सपायर हो गए हैं A/C अब ब्लॉक हो जाएगा, चालू करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें: https://sbikvs.ll, बता दें कि ये लिंक फर्जी होता है। 

    यह पहली बार नहीं है जब इस तरह के फर्जी एसएमएस प्रचलन में आए हैं। इस साल मार्च में, कई एसबीआई यूजर्स ने ऐसे एसएमएस प्राप्त करने की सूचना दी जिसमें दावा किया गया था कि आरबीआई के केवाईसी मानदंडों का पालन न करने के कारण उनका एसबीआई अकाउंट इनएक्टिव हो गया है। इस मैसेज में एक लिंक था जिसमें यूजर्स को क्लिक करके अपना केवाईसी पूरा करने के लिए कहा गया था।

  • मंकीपॉक्स पर केंद्र सरकार अलर्ट, विदेश से लौटे यात्रियों को आइसोलेट करने के आदेश

    मंकीपॉक्स पर केंद्र सरकार अलर्ट, विदेश से लौटे यात्रियों को आइसोलेट करने के आदेश

    नई दिल्ली: दुनिया के कुछ देशों में मंकीपॉक्स के मामले सामने आने के बीच केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केंद्र और भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद को स्थिति पर कड़ी नजर रखने को कहा है। आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने इस संबंध में हवाई अड्डों और बंदरगाहों के स्वास्थ्य अधिकारियों को भी सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं।

    स्वास्थ्य मंत्रालय के एक अधिकारी ने बताया कि हवाई अड्डों को निर्देशित किया गया है कि मंकीपॉक्स प्रभावित देशों की यात्रा कर लौटे किसी भी बीमार यात्री को तुरंत आइसोलेट कर नमूने जांच के लिए पुणे के नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी की बीएसएल-4 सुविधा वाली प्रयोगशाला को भेजे जाएं। ब्रिटेन, अमेरिका, पुर्तगाल, स्पेन, बेल्जियम, फ्रांस, इटली और ऑस्ट्रेलिया में भी लोग मंकीपॉक्स से संक्रमित पाए गए हैं।

    मंकीपॉक्स एक वायरल इन्फेक्शन है, जो पहली बार 1958 में कैद किए गए बंदर में पाया गया था और 1970 में पहली बार इंसान में इसके संक्रमण की पुष्टि हुई थी। मंकीपॉक्स संक्रमण के मामले ज्यादातर मध्य और पश्चिम अफ्रीकी देशों में मिलते हैं। साल 2017 में नाइजीरिया में मंकीपॉक्स का सबसे बड़ा आउटब्रेक हुआ था, जिसके 75% मरीज पुरुष थे। अब तक यह बीमारी कुल 11 देशों में फैल चुकी है। विश्व स्वास्थ्य संगठन की टीम भी एक्शन में आ गई है।

    मंकीपॉक्स एक संक्रामक बीमारी ​है। इससे संक्रमित मरीज के घाव से वायरस निकलकर आंख, नाक और मुंह के जरिए शरीर में प्रवेश करता है। इसके अलावा बंदर, चूहे, गिलहरी जैसे जानवरों के काटने से या उनके खून और बॉडी फ्लुइड्स को छूने से भी मंकीपॉक्स फैल सकता है। एक्सपर्ट्स के मुताबिक ठीक से मांस पका कर न खाने या संक्रमित जानवर का मांस खाने से भी आप इस बीमारी की चपेट में आ सकते हैं।

  • अब ट्रैफिक पुलिस नहीं रोक सकेगी आपकी कार, न करेगी चेकिंग, नए आदेश जारी….

    अब ट्रैफिक पुलिस नहीं रोक सकेगी आपकी कार, न करेगी चेकिंग, नए आदेश जारी….

    नई दिल्ली। अगर आप भी कार चलाते हैं तो आपके लिए काम की खबर है. सरकार ने ट्रैफिक को लेकर नया नियम लागू कर दिया है. अब ट्रैफिक पुलिस आपको बेवजह रोककर परेशान नहीं कर सकेगी, न ही बेवजह आपकी गाड़ी की चेकिंग कर सकेगी. इसके लिए आदेश भी जारी किया जा चुका है. 

    गौरतलब है कि इसको लेकर कमिश्नर ऑफ पुलिस (CP) हेमंत नागराले ने पहले ही सर्कुलर ट्रैफिक डिपार्टमेंट को जारी चुका है. इस सर्कुलर के अनुसार, ‘ट्रैफिक पुलिस वाले गाड़ियों की चेकिंग नहीं करेंगे, खासतौर पर जहां चेक नाका हो, वो सिर्फ ट्रैफिक की मॉनिटरिंग करेंगे और इस पर फोकस करेंगे कि ट्रैफिक सामान्य रूप से चले. वो किसी गाड़ी को तभी रोकेंगे जब उससे ट्रैफिक की रफ्तार पर कोई फर्क पड़ रहा हो.’

    दरअसल, कई बार ऐसा होता है कि ट्रैफिक पुलिस सिर्फ संदेह के आधार पर कहीं भी गाड़ियों को रोककर उनके बूट और गाड़ी के अंदर की जांच करने लग जाते हैं. जिससे उस सड़क पर ट्रैफिक प्रभावित होता है.

    इसके लेटेस्ट अपडेट. स सर्कुलर में सभी यातायात पुलिस को गाड़ियों की जांच करने से रोकने के लिए कहा गया है क्योंकि सड़कों पर ट्रैफिक बढ़ रहा है, उन्हें ट्रैफिक की आवाजाही पर निगरानी रखने को प्राथमिकता देने के लिए भी कहा गया है. सर्कुलर में ये कहा गया है कि अगर मोटर चालक यातायात नियमों का उल्लंघन कर रहे हैं, तो उन्हें यातायात पुलिस मोटर वाहन अधिनियम के प्रावधानों के तहत आरोपित कर सकती है.

    यातायात पुलिस और स्थानीय पुलिसकर्मियों की ओर से संयुक्त नाकाबंदी के दौरान यातायात पुलिस केवल यातायात उल्लंघन के खिलाफ कार्रवाई करेगी और वाहनों की जांच नहीं करेगी. अगर इन निर्देशों को सख्ती से लागू नहीं किया जाता है, तो संबंधित यातायात चौकी के वरिष्ठ निरीक्षक को जिम्मेदार ठहराया जाएगा.

  • कोरोना के नए मामलों में फिर हुआ इजाफा, 24 घंटों में मिले इतने मरीज….

    कोरोना के नए मामलों में फिर हुआ इजाफा, 24 घंटों में मिले इतने मरीज….

    नई दिल्ली। देश में कोरोना मामलों में एक बार फिर इजाफा देखने को मिला है। पिछले 24 घंटों में देश में 2,323 नए मामले दर्ज किए गए हैं। हालांकि कल के मुकाबले इसमें मामूली ही बढ़ोतरी है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार इस दौरान 25 लोगों ने अपनी जान भी गवाईं है। रिपोर्ट के अनुसार कोरोना को मात देकर ठीक होने वालों की संख्या में भी इजाफा देखने को मिला है। बीते 24 घंटों में 2346 लोग कोरोना संक्रमण से ठीक हुए हैं।

    कोरोना के नए केसों के साथ ठीक होने वाले मरीजों का ग्राफ भी लगातार बढ़ रहा है। जिसके चलते एक्टिव केसों की संख्या में भी लगातार कमी देखने को मिल रही है। अब देश में कुल 14,996 कोरोना केस सक्रिय हैं।

  • जालंधर में बड़ी वारदातः रिवाल्वर दिखा लाखों का सोना लूटा

    जालंधर में बड़ी वारदातः रिवाल्वर दिखा लाखों का सोना लूटा

    जालंधर। जालंधर की न्यू डिफेंस कालोनी में स्थित एक घर में हेलमेट पहने आए 2 युवकों ने रिवाल्वर दिखाकर करीब 10 लाख का सोना लूट लिया और मौके से फरार हो गए। दोनों लुटेरे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए हैं। वे काले रंग की एक्टिवा पर आए थे। उसकी दोनों तरफ से नंबर प्लेट तोड़ी हुई थी। पुलिस को वारदात की सूचना दे दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

  • भीषण सड़क हादसाः वाहन के पेड़ से टकराने से 7 लोगों की हुई मौत, 10 घायल

    भीषण सड़क हादसाः वाहन के पेड़ से टकराने से 7 लोगों की हुई मौत, 10 घायल

    बेंगलुरु। कर्नाटक में एक भीषण सड़क हादसा होने की जानकारी मिली है। बीती रात धारवाड़ के निगडी में एक वाहन के पेड़ से टकराने से सात लोगों की मौत हो गई है। इस हादसे में 10 लोग घायल बताए जा रहे हैं। हादसा उस समय हुआ जब कुछ लोग शादी में शामिल होने के बाद बेंककट्टी लौट रहे थे। इस दौरान वाहन चालत की लापरवाही के चलते वाहन पेड़ से जा टकराया। इस वाहन में 21 लोग सवार थे।

    पुलिस ने चालक के खिलाफ धारा 304 ए आइपीसी (लापरवाही से मौत का कारण) के तहत मामला दर्ज कर लिया है। अधिकारियों का कहना है कि आगे कि जांच चल रही है।

    पुलिस के मुताबिक, इस हादसे में तीन बच्चों समेत सात लोगों की मौत हो गई है। घटना में घायल हुए लोगों को हुबली के केआइएमएस अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिनमें से तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है। यह घटना उस समय हुई जब एक परिवार के कई सदस्य एक समारोह में शामिल होकर मनासुर गांव से वापस लौट रहे थे। पीड़ितों की पहचान अनन्या (14), हरीश (13), महेश्वर (11), शिल्पा (34), नीलाव्वा (60), मधुश्री (20) और शंभूलिंगैया (35) के रूप में हुई है। फिलहाल पुलिस ने सभी शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

  • पंजाब के पूर्व शिक्षा मंत्री का हुआ निधन, कई दिनाें से चल रहे थे बीमार….

    पंजाब के पूर्व शिक्षा मंत्री का हुआ निधन, कई दिनाें से चल रहे थे बीमार….

    माेगा। पंजदरिया की बुनियाद पर विकास की राह चुनने वाली आंखें शनिवार सुबह तड़के 5 बजे हमेशा के लिए मूंद गई। दो बार मोगा, एक बार धर्मकोट विधानसभा से विधायक रहे अकाली नेता जत्थेदार तोता सिंह ने मोहाली के निजी अस्पताल में अंतिम सांस ली वे दो बार पंजाब की बादल सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे। तोता सिंह पहली बार साल 1997 में मोगा विधानसभा सीट से चुनाव जीते, पहली बार में भी बादल सरकार में उन्हें शिक्षा मंत्री के रूप में कैबिनेट रैंक मिला था। ताेता सिंह के निधन पर अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल सहित कई नेताओं ने शाेक जताया है।

    निहालसिंह वाला के अपने पुस्तैनी गांव दीदारेवाला से मोगा आकर चुनाव लड़ने वाले जत्थेदार तोता सिंह ने मोगा की जनता से वादा किया था कि अगर उन्होंने जिताया तो वे मोगा को ही अपना घर बना लेंगे। जत्थेदार तोतासिंह का ये वादा उस समय मोगा के लोगों के दिलों पर असर कर गया, तोतासिंह यहां से चुनाव जीते तो उन्होंने फिरोजपुर रोड पर अपना नया आशियाना बनाकर अपना बड़ा वादा निभाया।

    शिक्षा मंत्री बनने के बाद तोता सिंह ने तब सूबे के सबसे ज्यादा उपेक्षित व आतंकवाद से प्रभावित मोगा जिले की विकास की ऐसी पटकथा तैयार की, आज भी लोग याद करते कहते हैं कि अगर मोगा में विकास हुआ तो जत्थेदार तोतासिंह के समय ही हुआ। जिला प्रबंधकीय कांप्लेक्स के चार ब्लाकों का निर्माण जत्थेदार तोता सिंह ने संपूर्ण पंजाब की पांच नदियों के सतलुज, रावी, झेलम, चिनाव, व्यास का नाम दिया। ये पांच मंजिली बिल्डिंग बनाने के लिए जत्थेदार तोतासिंह को तत्कालीन मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल की नौकरशाही को हराना पड़ा था।

    पंजाब सरकार के अधिकारियों ने इस जगह पर जिला प्रबंधकीय कांप्लेक्स ये कहकर बनाने से मना कर दिया था कि ये जगह पर्याप्ट नहीं है। तब जिद्दी तोता सिंह ने आस्ट्रेलिया से अपने बेटे का एक आर्किटेक्ट दोस्त को भारत बुलाया था। अधिकारियों से पूछा कि उन्हें जिला प्रबंधकीय बिल्डिंग में क्या-क्या चाहिए, कितनी स्पेशल खुली हो, कितनी बनी हो, पार्किंग आदि सभी। ये ब्यौरा लेने के बाद उन्होंने आर्टिटेक्ट को पूरा रिकार्ड सौंप दिया था। आर्किटेक्ट ने सात मंजिली बिल्डिंग का नक्शा तैयार जत्थेदार तोतासिंह को सौंप दिया। सात मंजिली बिल्डिंग में उससे भी ज्यादा सुविधाएं थीं तो पंजाब सरकार के उस समय के अधिकारी चाहते थे।