Blog

  • Bike समेत परिवार के 5 लोग नदी में डूबे, देखें वीडियो

    Bike समेत परिवार के 5 लोग नदी में डूबे, देखें वीडियो

    नई दिल्ली – औरंगाबाद में बीती रात 5 लोगों के डूबने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार मंगलवार रात करीब 8 बजे एक बाइक सवार परिवार के 5 लोग बटाने नदी में बह गए। सभी देव की ओर से कुटुंबा थाना क्षेत्र के महुआ धाम की ओर जा रहे थे। नदी के पुल के पास वैकल्पिक रास्ता है। वहां से गुजरने के दौरान सभी नदीं में डूब गए। गोताखोरों ने पांच लोगों में तीन को ग्रामीणों की सहायता से बाहर निकाल लिया।

     जिनमें से 3 की हालत गंभीर बनी हुई है, जबिक मां-बेटे लापता हैं। ग्रामीणों ने कासमा थाना क्षेत्र के पखनोउर निवासी शीला देवी (45), गोह थाना क्षेत्र के दधपी गांव निवासी संतोष पाल और सत्यम कुमार को बचा लिया। मिली जानकारी के मुताबिक संतोष पाल की पत्नी प्रियंका देवी और एक साल का बेटा अभ्यम कुमार लापता है, सभी एक ही परिवार के हैं।

    घटना की जानकारी मिलते ही अंबा अंचलाधिकारी चंद्रप्रकाश, प्रखंड विकास पदाधिकारी मनोज कुमार, अंबा थाना अध्यक्ष राहुल कुमार, एसआई पंकज झा, एसआई सत्येंद्र झा, एसआई औरंगजेब खां सहित अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे। स्थानीय गोताखोरों के सहयोग से खोजबीन में लग गए।

    स्थानीय रमेश कुमार पाल ने बताया कि ने तीन लोगों को निकाल लिया है। जिनका इलाज कुटुंबा रेफरल अस्पताल में किया जा रहा है। यह सभी एक ही बाइक पर सवार होकर महुआ धाम की ओर जा रहे थे। एसडीआरएफ की टीम पहुंच रही है। लापता लोगों की खोजबीन की जा रही है।

  • 5 वर्षीय बच्चे की बर्थडे पार्टी के दौरान मां की हुई मौत, घटना का LIVE VIDEO आया सामने

    5 वर्षीय बच्चे की बर्थडे पार्टी के दौरान मां की हुई मौत, घटना का LIVE VIDEO आया सामने

    गुजरात: वलसाड जिले के वापी में दर्दनाक घटना सामने आई है। जहां खुशी का माहौल अचानक मातम में बदल गया। दरअसल, रॉयल सेल्टर होटल में अपने बेटे के 5 वें जन्मदिन के पार्टी में अचानक महिला मंच से गिरी और उसकी मौत हो गई। बर्थडे की पार्टी में कोहराम मच गया। डॉक्टरों के मुताबिक महिला की मौत कार्डियक अरेस्ट से हुआ था। महिला का नाम यामिनि बेन बारोट बताया जा रहा है। इस अजीबोगरीब मौत से पूरा परिवार सदमे में है। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। घटना कल रात की है। वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे एक होटल में पांच साल के बच्चे का बर्थडे मनाया जा रहा है और समारोह में कई सारे महेमानों को आमंत्रित किया गया था। इस पार्टी में परिवार के भी सभी सदस्य शामिल हैं। कोई वीडियो बना रहा है तो कोई तस्वीरें ले रहा है। हंसी खुशी का माहौल है और सभी लोग पार्टी को इंज्वॉय कर रहे हैं। अचानक छोटे बच्चे को गोद से उतारकर मंच पर मौजूद महिला गिर पड़ती है और वहीं उसकी मौके पर मौत हो जाती है। जबतक महिला का पति धवल कुछ समझ पाता महिला पति के कंधे पर अचानक गिर पड़ी। पति उसे उठाने की कोशिश करता रहा लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी। उसे डॉक्टर के पास ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने बताया कि हार्ट अटैक की वजह से उसकी मौत हो गई थी। बर्थडे का खुशी का माहौल मातम में बदल गया था। धवल बारोट का परिवार वलसाड जिले के वापी इलाके के सनराइज को.ऑपरेटिव सोसाइटी में रहता है जो वापी के छरवाडा इलाके में आता है। बेटे के पांचवें बर्थडे पर धवल बारोट ने होटल में बड़ी पार्टी रखी थी लेकिन इस खुशी के माहौल में उसने अपनी पत्नी को ही खो दिया।
  • Ganpati विसर्जन के दौरान 2 पक्षों में झड़प, पत्थरबाजी से मूर्ति खंडित, स्थिति तनावपूर्ण, देखें वीडियो

    Ganpati विसर्जन के दौरान 2 पक्षों में झड़प, पत्थरबाजी से मूर्ति खंडित, स्थिति तनावपूर्ण, देखें वीडियो

    ठाणे: महाराष्ट्र के ठाणे जिले के भिवंडी में गणपति विसर्जन को लेकर वंजारपट्टी नाका पर हिंदुस्तानी मस्जिद के बाहर एक मंडप बनाकर तैयारी की जा रही थी। इस दौरान मोहल्ला कमेटी और पुलिस बैठाकर गणेश मंडल का स्वागत दौरान रात करीब 12 बजे घुघट नगर से विर्सजन के लिए कामवारी नदी ले जा रहे थे। गणेश जी की मूर्ति जब वंजरपट्टी नाका से गुजर रही थी उसी दरमियान हिन्दुस्तानी मस्जिद के पास कुछ युवकों ने मूर्ति पर पथराव कर दिया।

    जिसके कारण मूर्ति खंडित हो गई, मौके पर मंडल के लोगो ने मूर्ति तोड़ने को लेकर हंगामा किया। सूत्रों की माने तो एक युवक को भीड़ ने पकड़ लिया उसकी पिटाई कर पुलिस के हवाले कर दिया। भिवंडी के अलावा बुलढाणा जिले में भी विसर्जन के दौरान दो पक्ष आपस में भिड़ गए। फिलहाल स्थिति तनावपूर्ण है। पत्थरबाजी के बाद विसर्जन के लिए जा रहे लोगों ने पुलिस के सामने प्रदर्शन किया। लोगों ने कहा कि जब तक पत्थरबाजों को नहीं पकड़ा जाएगा तब तक विजर्सन नहीं किया जाएगा।

    घटना के बाद कुछ और लोग मौके पर पहुंचे और धार्मिक नारेबाजी करने लगे। देखते ही देखते दो समुदायों के लोग इकट्ठा हो गए। माहौल बिगड़ता देख पुलिस के बड़े अधिकारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने लोगों से समझाया, लेकिन लोग पत्थरबाजों की गिरफ्तारी पर अड़े रहे। इसके बाद दोनों समुदायों के लोग उग्र हो गए। पुलिस ने तनाव बढ़ता देख लाठीचार्ज कर दिया। इससे कई लोगों को चोटें आई हैं। पत्थरबाजी की सूचना पाकर बीजेपी विधायक महेश चौघुले अपने समर्थकों के साथ मौके पर पहुंचे और मामले को शांत कराया।

    इसके बाद विसर्जन को जा रहे लोग शिवाजी चौक पर जमा हो गए और कार्रवाई की मांग करते हुए नारेबाजी करने लगे। उधर दूसरे समुदाय के लोग भी हाफिज दरगाह पर बड़ी संख्या में पहुंचे। इस दौरान भारी मात्रा में पुलिस तैनात रही। मामले में डीसीपी श्रीकांत परोपकारी और एडिशनल कमिश्नर ज्ञानेश्वर चव्हाण ने बताया कि कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है। मामला दर्ज करने के बाद जांच की जा रही है जो भी दोषी होगा उस पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

  • Punjab News: गैंगस्टर Goldy Brar ने एक बिजनेसमैन से मांगे 2 करोड़ रुपए और दूसरे से मांगी कारोबार में हिस्सेदारी

    Punjab News: गैंगस्टर Goldy Brar ने एक बिजनेसमैन से मांगे 2 करोड़ रुपए और दूसरे से मांगी कारोबार में हिस्सेदारी

    मोहालीः पंजाब में एक बार फिर से गैंगस्टरों द्वारा वीआईपी लोगों से फिरौती मांगने के मामलों में बढ़ौतरी शुरू हो गई। हाल ही में पंजाबी गायक से लारेंस गैंग द्वारा फिरौती मांगने का सामने आया था। वहीं अब मोहाली से 2 बिजनेसमैन को गैंगस्टर गोल्डी बराड़ ने फोन कर रंगदारी और बिजनेस में हिस्सेदारी की मांग की है। दरअसल, मोहाली के एक बिजनेसमैन से गोल्डी बराड़ ने दो करोड़ की रंगदारी मांगी है, तो दूसरे को अपने कारोबार में हिस्सेदार बनाने की धमकी दी है। दोनों को इसके लिए वॉट्सऐप कॉल आई थी।

    साथ ही पुलिस शिकायत न करने की धमकी भी दी गई थी। बिजनेसमैन की शिकायत पर सोहाना थाने की पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी पर बीएनएस की धारा 308 एक के तहत मामला दर्ज किया है। सेक्टर-91 निवासी मोहित ग्रोवर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया है कि उसकी मेडिकल फैक्ट्री है। 18 जून को करीब 3 बजे उसे विदेशी नंबर से उसके फोन पर वॉट्सऐप पर कॉल आई थी।

    कॉल करने वाले ने खुद को गोल्डी बराड़ बताया। साथ ही कहा कि अपने बिजनेसमैन में उनका हिस्सा डाले। अगर उसे किसी चीज या बाउंसरों की जरूरत है तो मुहैया करवा दिए जाएंगे। मोहित ने यह सुनकर फोन काटा तो 10 से 15 बार उसी फोन से कॉल आई। इसके बाद जब उन्होंने दोबारा फोन उठाया तो फोन करने वाले ने कहा कि उसकी कॉल्स को गंभीरता से लेना। अगर पुलिस को शिकायत देने की कोशिश की तो तेरे परिवार को भारी नुकसान होगा।

    उसके बाद वह भी डर गया था। साथ ही उसने यह नंबर ब्लॉक कर दिए थे। इसी तरह सेक्टर-78 के प्रॉपर्टी डीलर बसंत को भी विदेशी नंबर से कॉल आई थी। उससे दो करोड़ की रंगदारी मांगी गई। कॉल करने वाले वाले ने खुद को गोल्डी बराड़ बताया। उन्हें भी जान से मारने की धमकियां दी गई। प्रॉपर्टी डीलर ने भी सोहाना थाने में शिकायत दी थी।

  • बच्चों की खांसी नहीं हो रही दूर तो दवाइयोें की जगह घरेलू नुस्खा अपनाएं

    बच्चों की खांसी नहीं हो रही दूर तो दवाइयोें की जगह घरेलू नुस्खा अपनाएं

    हेल्थः मौसम में बदलाव के चलते अक्सर बच्चे बीमार होना शुरू हो जाते है। सर्दी, खांसी, गला खराब बेहद कॉमन है। बच्चों को एक बार खांसी हो जाए तो यह कई दिनों तक बनी रहती है। समझ नहीं आता कि कौन सी दवा दी जाए, जिससे उन्हें राहत मिले। हालांकि, आप दवा, कफ सिरप अधिक देने की बजाय बच्चों की खांसी, सर्दी को घरेलू उपायों से भी दूर कर सकते हैं। एक ऐसा मसाला है, जो खांसी को ठीक कर सकता है।

    जायफल भोजन का स्वाद बढ़ाने के साथ ही काफी फायदेमंद भी होता है। इसका इस्तेमाल दवा बनाने के लिए भी किया जाता है। बच्चों के ल‍िए भी जायफल काफी फायदेमंद है। खांसी होने पर चुटकी भर जायफल खिलाते हैं तो खांसी-सर्दी से राहत मिल सकती है। ये बच्चों की इम्यूनिटी को भी बढ़ाता है बच्चों को एक चुटकी जायफल चटा कर उनकी प्रतिरोधक क्षमता मजबूत बना सकते हैं। बच्चों को अक्सर पेट दर्द, गैस की समस्या हो जाती है। शहद में चुटकी भर जायफल का पाउडर मिलाकर चटाने से पेट दर्द, गैस की समस्या दूर हो सकती है। सर्दी-खांसी हो तो आप जायफल पाउडर को थोड़े से सरसों तेल में मिला दें। इसे हल्का गर्म करके बच्चों के सीने पर मालिश करें। जिससे सर्दी-खांसी में आराम मिलेगा। जब बच्चे का दांत ना निकले, कोई तकलीफ हो तो आप जायफल और मिश्री को पीस कर पाउडर बना लें और इसे दूध या पानी में मिक्स करके बच्चे को पिला दें। इससे दांत जल्दी निकल सकते हैं।

    हालांकि, स्वास्थ्य विशेषज्ञों का मानना ​​है कि जायफल का अधिक सेवन नुकसान भी पहुंचा सकता है। इसे बच्चों को देने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर ले लें। बच्चों के लिए नटमेग फायदेमंद है, तो हानिकारक भी हो सकता है।

  • Punjab : व्यक्ति ने जहरीला पदार्थ निगल की आत्महत्या, जाने वजह

    Punjab : व्यक्ति ने जहरीला पदार्थ निगल की आत्महत्या, जाने वजह

    लुधियाना – खन्ना में एक व्यक्ति द्वारा खुदकुशी करने का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान शमशेर सिंह(51) निवासी अमलोह रोड खन्ना के तौर पर हुई है। जानकारी के अनुसार शमशेर सिंह की पत्नी की मौत वर्ष 2011 में हो गई थी। शमशेर सिंह की मुलाकात करीब 4 साल पहले ज्योति के साथ हुई थी।

    दोनों रिलेशनशिप में रहने लगे थे। कुछ दिनों पहले ज्योति ने शमशेर का साथ छोड़ दिया और किसी दूसरे व्यक्ति के साथ शादी कर ली। इसी कारण शमशेर सिंह ने कोई जहरीली चीज निगल ली। हालत खराब होने पर परिवार के लोग शमशेर सिंह को खन्ना सिविल अस्पताल लेकर गए, जहां उसकी मौत हो गई।

     सिटी थाना 2 के एसएचओ गुरमीत सिंह ने बताया कि मृतक शमशेर सिंह की बेटी प्रिया के बयानों पर केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने शमशेर सिंह की प्रेमिका ज्योति (28) निवासी करतार नगर खन्ना के खिलाफ खुदकुशी के लिए मजबूर करने के आरोप में केस दर्ज कर लिया। आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया गया।

  • Punjab News: छप्पड़ से मिले गुटका साहिब और धार्मिक तस्वीरें

    Punjab News: छप्पड़ से मिले गुटका साहिब और धार्मिक तस्वीरें

    कपूरथलाः नडाला के एक छप्पड़ में से आज तीन गुटका साहिब और धार्मिक तस्वीरें एसजीपीसी को मिलीं। जिसके बाद उन्होंने मौके पर पहुंच कर गुटका साहिब और धार्मिक तस्वीरें बरामद की और इसकी सूचना पुलिस के उच्च अधिकारियों को दी। वहीं मामले की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच में जुट गए।

  • Punjab News: गददे और लकड़ी बनाने वाली फैक्ट्री में लगी भीषण आग, देखें वीडियो

    Punjab News: गददे और लकड़ी बनाने वाली फैक्ट्री में लगी भीषण आग, देखें वीडियो

    बठिंडाः डबवाली रोड पर स्थित गांव गहरी बुटटर में गददे और लकड़ी का सामान बनाने वाली फैक्ट्री में मंगलवार की रात को आग लग गई। आग लगने से भारी नुकसान हो गया। आग लगने का कारण बिजली की स्पार्किंग बताया जाता है।

    लेकिन इस सपार्किंग से लगी आग से जहां फैक्ट्री के तीन शेड जलकर सवाहा हो गए, वहीं दो ट्रक भी जल गए। आग पर काबू पाने के लिए बठिंडा की आठ फायर ब्रिगेड गाड़ियों के अलावा भुच्चो मंडी, तलवंडी साबो, मानसा और गिदड़बावा फायर ब्रिगेड से भी गाड़ियां बुलाई गई हैं।

  • Anmol Bishnoi पर NIA ने रखा 10 लाख का ईनाम

    Anmol Bishnoi पर NIA ने रखा 10 लाख का ईनाम

    चंडीगढ़ः गैंगस्टर लारेंस बिश्नोई के छोटे पर एनआईए ने ईनाम रखा है। एनआईए ने अनमोल बिश्नोई पर 10 लाख का इनाम रखा है। एनआईए ने जारी सूचना में कहा है कि जो भी अनमोल बिश्नोई के ठिकाने की जानकारी देगा उसे 10 लाख का इनाम दिया जाएगा। दरअसल, एजेंसियां ​​लंबे समय से अनमोल बिश्नोई की तलाश कर रही हैं। यह भी आरोप है कि वह साजिशकर्ता है जिसने बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान को मारने के लिए मुंबई में गुर्गे भेजे थे।

  • Diljit Dosanjh को पसंद आया Police का अंदाज, लोगों को दी ये सलाह

    Diljit Dosanjh को पसंद आया Police का अंदाज, लोगों को दी ये सलाह

    नई दिल्लीः मशहूर पंजाब सिंगर दिलजीत दोसांझ अपनी गाईकी ओर एक्टिंग से लोगों के दिलों पर राज कर रहै हैं। उन्होंने बीते 2 साल में शोहरत के सबसे ऊंचे फलक पर हैं। दिलजीत दोसांझ की फिल्में ओर गानों को लोग काफी पसंद करते हैं। अब तो दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट के टिकिट भी ब्लैक में बिक रहे हैं।

    आपको बता दें कि दिलजीत दोसांझ के दिल्ली में होने वाले कॉन्सर्ट की टिकिटों की कीमतों की खूब चर्चा हो रही है। इस कॉन्सर्ट के टिकटों की कीमतें आसमान छू रही हैं। लेकिन इसी बीच दिल्ली पुलिस की एक चेतावनी भी खूब वायरल है। दिल्ली पुलिस ने अपने सोशल मीडियो पर एक मजेदार वॉर्निंग पोस्ट किया है। इस पोस्ट में दिल्ली पुलिस ने कॉन्सर्ट की टिकटों के चक्कर में होने वाले फ्रॉड से बचने की सलाह दी है।

    अब दिल्ली पुलिस के इसी पोस्ट को दिलजीत दोसांझ ने रीपोस्ट किया है। इस पोस्ट में दिल्ली पुलिस ने लिखा, ‘गाना सुनने के चक्कर में टिकिट के लिए गलत लिंक पर क्लिक कर पैसे-पूसे देकर अपनी बैंड मत बजवा लेना।’ दिल्ली पुलिस के इस मजेदार पोस्ट को दिलजीत ने अपने इंस्टाग्राम पर रीशेयर किया है।