Blog

  • Punjab: Thar में हुल्लड़बाजी करता चालक काबू, देखें वीडियो

    Punjab: Thar में हुल्लड़बाजी करता चालक काबू, देखें वीडियो

    लुधियानाः भारत नगर चौक में आज ट्रैफिक पुलिस ने थार चालक युवक को हुल्लड़बाजी करने पर रोका। पुलिस के उच्चाधिकारियों के पास युवक की थार पर पुलिस लाइट लगाकर घुमने और हूटर बजाने की वीडियो आई थी। पुलिस को शक है कि युवक इलाके में पुलिस रौब और टोल टेक्स से बचने के लिए हूटर और लाइट का इस्तेमाल करता होगा।
    जानकारी देते हुए ट्रैफिक ASI रणजोध सिंह ने कहा कि पुलिस के सीनियर अधिकारियों के आदेश पर सफेद कार को लोकेट किया जा रहा था।

    कार जैसे ही भारत नगर चौक पार करने लगी तो पुलिस ने उसे दबोच लिया। कार चालक का नाम कमलजीत सिंह निवासी शिवा जी नगर है। कमलजीत बीते रात नीला झंडा रोड पर थार में हूटर लगाकर चक्कर लगा रहा था। वह पुलिस की नीली-लाइट लाइट लगाकर गलियों में लोगों पर रोब चलाता था। युवक ने कई नेताओं और लोगों से बात करवाने की भी कोशिश की लेकिन पुलिस ने किसी की एक न सुनी। ASI रणजोध सिंह ने कहा कि ट्रैफिक नियमों की अवहेलना करने वालों पर इसी तरह एक्शन जारी रहेगा। थार चालक का हूटर उतरवा दिया है उसका चालान कर दिया गया है।

  • Air India में 600 पदों की भर्ती के लिए 25 हजार बेरोजगारों की लग गई भीड़, मची भगदड़, देखें वीडियो

    Air India में 600 पदों की भर्ती के लिए 25 हजार बेरोजगारों की लग गई भीड़, मची भगदड़, देखें वीडियो

    मुंबईः एयरपोर्ट पर बीते दिन 25 हजार लोग जमा हो गए। आपको ये बहुत आम बात लग रही होगी क्योंकि एयरपोर्ट पर यात्रियों की भीड़ होना सामान्य बात है। लेकिन बता दें कि एयरपोर्ट पर जमा ये लोग कोई यात्री नहीं थे, बल्कि बेरोजगार लोग थे. ये सभी 25 हजार लोग नौकरी के लिए इंटरव्यू देने पहुंचे थे। गौर हो कि एयर इंडिया की तरफ से ‘एयरपोर्ट लोडर’ के लिए 600 पदों जॉब वैकेंसी निकाली थी। लेकिन इन 600 जॉब वैकेंसी के लिए 25,000 से अधिक आवेदन पहुंच गए। इसके बाद एयर इंडिया के कर्मचारियों को इतनी बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ को संभालने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ गई। इस घटना के बाद इसका वीडियो पूरे सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। जिसे लेकर अब राजनीति भी तेज हो गई है। मुंबई एयरपोर्ट का ये दृश्य देश में बेरोजगारी की स्थिति को समझने के लिए बिलकुल सटीक है। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि मुंबई एयरपोर्ट पर एयर इंडिया के फॉर्म काउंटर तक पहुंचने के लिए हजारों की संख्या में आवेदक एक-दूसरे के साथ कैसे धक्का-मुक्की कर रहे हैं।

    लोडरों की जॉब क्या होती है?

    एयरपोर्ट पर जो भी लोग लोडर की जॉब करते हैं उनका विमान में सामान उतारने चढ़ाने का काम होता है। इसके अलावा लोडरों की जॉब होती है रैंप ट्रैक्टर चलाने की। बता दें कि प्रत्येक फ्लाईट का सामान, कार्गो और खाद्य आपूर्ति को संभालने के लिए कम से कम 5 से 6 लोडरों की जरूरत होती है. लोडरों की सैलरी 20 हजार से ​​25 हजार रुपये तक होती है। लेकिन ज्यादातर ओवरटाइम भत्ते के उनकी सैलरी 30 हजार तक पहुंच जाती है। नौकरी के लिए शैक्षिक मानदंड बुनियादी हैं, लेकिन उम्मीदवार को शारीरिक रूप से मजबूत होना चाहिए।
  • बड़ी खबरः पूर्व क्रिकेटर का गोली मारकर कत्ल

    बड़ी खबरः पूर्व क्रिकेटर का गोली मारकर कत्ल

    हमलावारों ने परिवार के सामने दिया घटना को अंजाम

    नई दिल्ली: श्रीलंका से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। जहां एक अज्ञात व्यक्ति ने पूर्व क्रिकेटर की उनके घर में घुसकर हत्या कर दी। अज्ञात व्यक्ति ने पूर्व श्रीलंका के पूर्व क्रिकेटर धम्मिका निरोशन को उनके बच्चों और पत्नी के सामने गोली मारी, जिससे क्रिकेटर की मौत हो गई। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अम्बालांगोडा में उनके घर पर ही इस वारदात को अंजाम दिया गया। रिपोर्ट्स के अनुसार स्थानीय पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि धम्मिका निरोशन अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ घर पर थे। तभी एक अज्ञात व्यक्ति ने उन पर गोली चलाई, जिससे धम्मिका निरोशन की जान चली गई। अभी तक पुलिस अज्ञात व्यक्ति को पकड़ नहीं पाई है। फिलहाल पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है और पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आखिर धम्मिका निरोशन को क्यों मारा गया? धम्मिका निरोशन बाएं हाथ के अच्छे तेज गेंदबाज थे। हालांकि उनको कभी श्रीलंका की सीनियर क्रिकेट टीम में खेलने का मौका नहीं मिला था। धम्मिका निरोशन ने फर्स्ट क्लास क्रिकेट में 12 मैच खेले थे, जिसमें उन्होंने 19 विकेट चटकाए थे। इसके अलावा उन्होंने लिस्ट ए में 8 मैच खेले थे, इन 8 मैचों में उनके नाम 5 विकेट दर्ज थे।
  • Punjab: छात्रों से भरी School Bus और टेंपो में हुई टक्कर, मची चीख पुकार

    Punjab: छात्रों से भरी School Bus और टेंपो में हुई टक्कर, मची चीख पुकार

    फाजिल्काः जिले के अबोहर हाईवे पर रामपुरा गांव के नजदीक स्कूली बच्चों से भरी बस के साथ सड़क हादसा हुआ है l बच्चों को लेकर स्कूल जा रही बस अचानक आगे आए टेंपो से टकरा गई l जिस दौरान टेंपो पलट गया l जबकि बस का भी काफी नुकसान हो गया है l बताया जा रहा है कि इस दौरान बस में काफी बच्चे सवार थे l कुछ एक को थोड़ी बहुत चोट लगी है l जबकि जानी नुकसान से बचाव रह गया l वहीं हादसे के दौरान बच्चों में चीख पुकार मच गई।

    जानकारी देते हुए स्थानीय लोगों ने बताया कि गांव रामपुरा में गुरुद्वारा साहिब में आज किसी के भोग का प्रोग्राम है l जिस दौरान टेंपो में पंखे व अन्य सामान आ रहा था। तभी सामने से आ रही बच्चों से भरी निजी स्कूल की बस ने टेंपो को टक्कर मार दी और टेंपो दूर जाकर गिरा व पलट गया l हालांकि दोनों वाहनों का माली नुकसान जरूर हुआ है l लेकिन इस दौरान स्कूली बच्चो व टेंपो चालक को थोड़ी बहुत चोट आई है l जबकि जानी नुकसान से बचाव रह गया है l

    बताया जा रहा है कि स्कूल बस में करीब 30 बच्चे सवार थे। जिन्हें बस चालक सुबह-सुबह घर से लेकर स्कूल छोड़ने जा रहा था, कि रास्ते में यह हादसा हो गया l हालांकि टेंपो चालक कुनाल ने बताया कि वह पीछे देखकर सड़क से टेंपो को मोड़ रहे थे l लेकिन बस चालक ने तेज रफ्तार से उसे टक्कर मार दी l उन्होंने आरोप लगाया कि बस चालक का कहना है कि वह स्कूल से लेट हो रहा था जिस वजह से जल्दबाजी में हादसा हो गया l

  • Hotel में 6 लोगों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौ’त

    Hotel में 6 लोगों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौ’त

    बैंकॉकः थाईलैंड के हयात होटल में 6 विदेशी लोगों के मृत पाए गए। इस घटना के बाद हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार इन सभी को जहर देकर मारे जाने की आशंका जताई जा रही है। सूचना के अनुसार बैंकॉक में वियतनामी और अमेरिका के 6 मेहमान मृत अवस्था में पाए गए। संदिग्ध तौर पर इन सभी को जहर देने का मामला सामने आ रहा है।

    पुलिस और अधिकारियों ने कहा कि बैंकॉक शहर के लक्जरी हयात होटल में 6 लोगों के शव बरामद किए गए और प्राथमिक तौर पर आशंका है कि उनकी मौत जहर के कारण हुई है। बैंकॉक पुलिस प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल थिति सांगसावांग ने मृतकों की पहचान दो वियतनामी अमेरिकियों और चार वियतनामी नागरिकों के रूप में की है। उन्होंने कहा कि उनमें तीन पुरुष और तीन महिलाएं थीं।

    अधिकारी ने बताया कि मृतक लोगों के मुंह से झाग निकल रहा था। पीड़ितों ने ग्रैंड हयात इरावन होटल में सात नामों से कई कमरे बुक किए थे और कुछ लोग उस कमरे से अलग मंजिल पर रह रहे थे जहां वे मृत पाए गए थे।

  • Punjab : AGTF ने गैंगस्टर Lawrence Bishnoi और  Goldie Brar के 3 गुर्गें हथियारों सहित किए गिरफ्तार

    Punjab : AGTF ने गैंगस्टर Lawrence Bishnoi और Goldie Brar के 3 गुर्गें हथियारों सहित किए गिरफ्तार

    चंडीगढ़ : एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स ने राजस्थान पुलिस व बठिंडा पुलिस के ज्वाइंट ऑप्रेशन में गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई और गोल्डी बराड़ के तीन गुर्गों को हथियारों समेत काबू किया है। आरोपियों से दो पिस्तौल व छह कारतूस बरामद हुए हैं।  DGP पंजाब गौरव यादव ने सोशल मीडिया अकाउंट एक्ट पर पोस्ट डालकर यह जानकारी दी है।

    आरोपियों पर आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस की शुरूआती जांच में सामने आया है कि पकड़े गए सारे आरोपियों का आपराधिक इतिहास रहा है। उन्हें विदेश में बैठे उनके हैंडलर से आदेश मिलते थे, इसके बाद वह वारदातों को अंजाम देते थे। हालांकि इस बार उन्हें प्रतिद्वंद्वी गिरोह के सदस्यों को निशाना बनाने का काम सौंपा गया था। इसके लिए वह हथियार आदि जुटाने में लगे हुए थे। पुलिस को उम्मीद है कि आरोपियों से पूछताछ कई बड़े खुलासे होंगे।

  • बड़ी खबर: BJP में फेरबदल की तैयारी, सक्रिय कार्यकर्ताओं को मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी

    बड़ी खबर: BJP में फेरबदल की तैयारी, सक्रिय कार्यकर्ताओं को मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी

    लखनऊः लोकसभा चुनाव के परिणाम निराशाजनक आने के बाद अब भाजपा में बदलाव की तैयारियां दिखाई देने लगी हैं। एक से 15 अगस्त तक बड़े स्तर पर सदस्यता अभियान चलाया जाएगा। जिसके बाद कुछ पदाधिकारियों को लेकर बदलाव के संकेत मिल रहे हैं। खास यह होगा कि दूसरे राजनीतिक दलों से आने वाले नेताओं की बजाय संगठन में सक्रिय भूमिका निभाने वाले कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी दी जा सकती है।

    दरअसल, सहारनपुर और कैराना लोकसभा सीट की बात करें तो यहां पर जीत हासिल करने के लिए भाजपा ने एड़ी-चोटी तक जोर लगा रखा था, लेकिन दोनों ही सीटों पर हार का सामना करना पड़ा। हार के बाद भाजपा में अदंरूनी कलह भी बाहर आ गई है। आरोप-प्रत्यारोप लग रहे हैं कि कुछ स्थानीय नेताओं की वजह से पार्टी को हार मिली।

    अंदरूनी कलह के बीच भाजपा आलाकमान की तरफ से सदस्यता अभियान को लेकर आदेश जारी किए हैं। बताया जा रहा है कि सदस्यता अभियान में भी यह देखा जाएगा कि जिन नेताओं पर भीतरघात का आरोप है वह इस अभियान में क्या कर पाते हैं। आम जनता का उनके साथ कुछ जुड़ाव है या फिर नहीं। इसके बाद पदाधिकारियों में बदलाव हो सकता है। हालांकि चुनाव में हार के बाद सक्रिय कार्यकर्ताओं को आगे बढ़ाने की तैयारी चल रही है।

  • BJP को बड़ा झटकाः निर्दलीय विधायक ने लिया समर्थन वापिस, बहुमत आकंड़े से हुई पीछे

    BJP को बड़ा झटकाः निर्दलीय विधायक ने लिया समर्थन वापिस, बहुमत आकंड़े से हुई पीछे

    पृथलाः हरियाणा की भाजपा सरकार की मुश्किलें बढ़ती हुई दिखाई दे रही है। दरअसल, पृथला से निर्दलीय विधायक नयन पाल रावत ने भाजपा सरकार का साथ छोड़ दिया है। ऐसे में हरियाणा में 44 के बहुमत आंकड़े से भाजपा 2 कदम पीछे हो गई है। भाजपा के पास 41 सीटें हैं। सिरसा से हलोपा विधायक गोपाल कांडा का भाजपा को समर्थन प्राप्त है।

    नयनपाल रावत के करीबियों के मुताबिक वह कल प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इसका ऐलान कर सकते हैं। रावत हरियाणा सरकार और प्रशासनिक कार्य प्रणाली से खफा हैं। निर्दलीय विधायक का कहना है कि पूर्ण समर्पण के बावजूद सरकार से सहयोग नहीं मिला। रावत के बागी तेवर से BJP और कांग्रेस दोनों में हलचल तेज हो गई है। इससे पहले, 3 निर्दलीय विधायक भाजपा से समर्थन वापस ले चुके हैं। दादरी से विधायक सोमबीर सांगवान. पूंडरी से रणधीर गोलन और नीलोखेड़ी से धर्मपाल गोधर ने कांग्रेस को समर्थन दे रखा है। नयनपाल राव भी कांग्रेस में जा सकते हैं।

    नयन पाल रावत फरीदाबाद जिले की पृथला विधानसभा सीट से विधायक हैं। पिछले 2 चुनाव में फरीदाबाद क्षेत्र में भाजपा के फेवर में माहौल रहा है। पिछले चुनाव में निर्दलीय चुनाव जीतने के बाद नयन पाल ने भाजपा सरकार को समर्थन दे रहे थे। लेकिन अभी हाल ही में हुए लोकसभा चुनाव में नयन पाल रावत को माहौल भाजपा के विपरीत नजर आया, जिसके चलते रावत ने विधानसभा चुनाव से ठीक पहले अपनी राह अलग चुनने का फैसला किया है। चुनाव के वक्त रावत के कांग्रेस में भी शामिल होने की चर्चाएं हैं। हालांकि इसका खुलासा रावत कल चंडीगढ़ में होने वाली प्रेस कॉन्फ्रेंस में करेंगे।

    हरियाणा विधानसभा में कुल 90 सीटें हैं। रानियां से विधायक रणजीत चौटाला के इस्तीफे, वरुण चौधरी के सांसद बनने और बादशाहपुर से निर्दलीय विधायक राकेश दौलताबाद के निधन के बाद विधानसभा में 87 विधायक बचे हैं। इससे बहुमत का आंकड़ा 46 से घटकर 44 हो गया है।

    लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा ने मनोहर लाल खट्‌टर को CM की कुर्सी से हटाकर लोकसभा टिकट दे दी। उनकी जगह नायब सैनी CM बनाए गए। उन्हें भाजपा के 41, हलोपा के 1 और 6 निर्दलीय समेत 48 विधायकों का समर्थन मिला था। हालांकि, पहले खट्‌टर और फिर सरकार के समर्थन वाले रणजीत चौटाला ने इस्तीफा दे दिया। इसके बाद लोकसभा चुनाव के बीच 3 निर्दलीय विधायकों धर्मपाल गोंदर, रणधीर गोलन और सोमबीर सांगवान ने समर्थन वापस ले लिया। तब सरकार के पास 43 विधायकों का समर्थन बचा। अब रावत सरकार का साथ छोड़ देंगे तो नंबर गेम 42 का हो जाएगा।

    हरियाणा में कांग्रेस के पास 29 विधायक हैं। इसके अलावा JJP के 10 और इनेलो का एक विधायक है। 4 निर्दलीय भी अब सरकार के विपक्ष में हैं। भाजपा के 42 के मुकाबले पूरे विपक्ष में 44 विधायक हो गए हैं। हालांकि, JJP की ओर से अपने 2 विधायक जोगीराम सिहाग और राम निवास के विरुद्ध और कांग्रेस ने किरण चौधरी के खिलाफ स्पीकर को दल-बदल विरोधी कानून के अंतर्गत याचिका दी गई है। अगर यह मंजूर हुआ तो भी विपक्ष के पास ज्यादा विधायक होंगे।

     

     

  • Punjab: नाबालिग लड़के पर लगे गंभीर आरोप, देखें वीडियो

    Punjab: नाबालिग लड़के पर लगे गंभीर आरोप, देखें वीडियो

    फिरोज़पुरः अपने 14 साल के नाबालिग बेटे के साथ एसएसपी ऑफिस का चक्कर लगाने वाली मनदीप कौर जो पुलिस के पास एक अलग तरह की फरियाद लेकर आई हैं कि शायद उन्हें न्याय मिल सके। मामला फिरोजपुर के सदर थाने के अंतर्गत आने वाले गांव हस्ती के का है। यहां की रहने वाली मनदीप कौर ने पुलिस को शिकायत दी है कि उसके 14 साल के नाबालिग बेटे को उनके वार्ड में रहने वाली 22 साल की लड़की मुस्कान के साथ शारीरिक संबंध बनाने के लिए मजबूर किया जा रहा था। उसके बच्चे ने ऐसा करने से मना कर दिया तो उल्टा उन पर झूठा केस दर्ज करवा दिया गया।

    मनदीप कौर ने आरोप लगाते हुए कहा कि एक दिन जब वह घर पर मौजूद नहीं थी तो उसके साथ रहने वाली मुस्कान ने उसके 14 साल के नाबालिग बेटे को अपने घर बुलाया और उसके साथ गलत काम करने की कोशिश की जब उसके बेटे ने एसा करने से मना कर दिया तो उसने धमकाना शुरू कर दिया। उसके बेटे ने घर आकर सारी बात अपनी मां को बताई। जिसके बाद मनदीप कौर ओर उसके पति ने लड़की के परिवार वालों से यह बात की लेकिन बदनामी के डर से लड़की वालों के परिवार ने उलटा लड़के ओर उसके परिवार पर आरोप लगाने शुरू कर दिए ओर उन्हें धमकाना शुरू कर दिया।

    कुछ दिन पहले जब मनदीप और उसका पति सुरजीत सिंह घर से बाहर गए हुए थे तो लड़की का पिता चंद लाल अपने साथियों के साथ उनके घर आया और उनके बच्चों के साथ मारपीट करनी शुरू कर दी ओर पुलिस के साथ मिलकर उलटा उनके खिलाफ ही एफ.आई.आर दर्ज करवा दी जबकि वह दोनों पति-पत्नि उस समय गांव में मोजूद नही थे।

    वहीं, पुलिस ने नाबालिग लड़के के परिवार के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज किया है। इस संबंध में जांच अधिकारी से पूछा गया कि क्या यह मामला जांच के बाद दर्ज किया गया है तो पहले अधिकारी ने कहा कि मामले की जांच करने और एफआईआर दर्ज करने की बात करते रहे, लेकिन जब उन्हें बताया गया कि सुरजीत सिंह सिंह उस दिन घटना स्थल पर मौजूद नहीं थे, तो उन्होंने इस मामले में जांच करने की बात कहने लगे। पीड़त परिवार को अब उम्मीद है कि शायद पुलिस के उच्च अधिकारियों से उन्हें न्याय मिलेगा और निष्पक्ष जांच में सच्चाई सामने आ जाएगी। इन्होंने  इसी उम्मीद में एसएसपी फिरोजपुर से न्याय की गुहार लगाई है।

  • Punjab: Gangster Rinda और Goldy Brar के नाम पर कारोबारी से मांगी ढाई करोड़ की फिरौती, दी धमकी

    Punjab: Gangster Rinda और Goldy Brar के नाम पर कारोबारी से मांगी ढाई करोड़ की फिरौती, दी धमकी

    फिरोजपुरः पंजाब में गैंगस्टरों के नाम पर नेताओं, वीआईपी और कारोबारियों से फिरौती के मामले में लगातार बढ़ौतरी देखने को मिल रही है। आए दिन गैंगस्टरों के नाम फिरौती को लेकर धमकियां भी दी जा रही है। वहीं ताजा मामला फिरोजपुर से सामने आया है, जहां गैंगस्टर रिंदा और गोल्डी बराड़ के नाम पर कारोबारी से पहले 50 लाख रुपए की फिरौती की मांग की, जिसके बाद दोबारा 2 करोड़ रुपए मांगते हुए धमकी दी।

    इस मामले को लेकर कारोबारी ने पुलिस को शिकायत दे दी है। पुलिस को दी शिकायत में पीड़ित कारोबारी वीरेंद्र पाल सिंह ने बताया कि गैंगस्टर हरिंदर सिंह रिंदा और गोल्डी बराड़ के नाम पर उसे फितौती मांगी जा रही है। पीड़ित ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि दिनांक 16.17.12.2023 को गोल्डी बराड़ के नाम पर धमकी भरे मैसेज के माध्यम से 50 लाख रूपये की फिरौती मांगी गई थी।

    जिसके बाद दिनांक 28.06.2024 को हस्तलिखित पत्र के माध्यम से 2 करोड़ रूपये की फिरौती मांगी गई। पीड़ित का आरोप है कि इस दौरान व्हाट्सएप पर उसे गैंगस्टर द्वारा धमकियां भी दी गईं। वहीं पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर धारा 384/506/115/120 बी के तहत फिरोजपुर के थाना कुल्लगढ़ी में मामला दर्ज कर लिया है।