Blog

  • Punjab News: Airport पर CM मान की बिगड़ी तबीयत

    Punjab News: Airport पर CM मान की बिगड़ी तबीयत

    चंडीगढ़ः पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार CM मान की मंगलवार को अचानक चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर तबीयत बिगड़ गई। इसके बाद उन्हें इलाज के लिए दिल्ली के अपोलो अस्पताल में भर्ती करवाया गया। पार्टी सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर उतरते ही भगवंत ने अपना संतुलन खोया था।

    इसके बाद मौके पर मौजूद सिक्योरिटी गार्डों ने उन्हें संभाला और कुछ देर के लिए वहां मौजूद कुर्सी पर बैठाया और उन्हें पहले CM आवास चंडीगढ़ में लाया गया। जहां उन्हें ड्रिप लगाने के कुछ देर बाद दिल्ली के अपोलो अस्पताल ले जाया गया गया। डॉक्टर फिलहाल उनके हेल्थ अपडेट के बारे में कुछ भी जानकारी देने से मना कर रहे हैं। कल शाम को ही उन्हें वैसे भी दिल्ली वापस जाना था, क्योंकि उन्हें आज दिल्ली में पार्टी की मीटिंग में शामिल होना था।

    भगवंत मान 13 सितंबर को उस समय दिल्ली गए थे, जब दिल्ली एक्साइज पॉलिसी मामले में पार्टी के सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल को सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिली थी। इसके बाद से ही वह दिल्ली में ही रुके हुए थे। साथ ही पार्टी की मैराथन मीटिंगों और अन्य प्रोग्रामों में शामिल हो रहे थे। इसके अलावा हरियाणा चुनाव को लेकर मीटिंगों में भी वह व्यस्त रहे। इस दौरान जब मंगलवार दोपहर को वह विमान से चंडीगढ़ पहुंचे तो उनकी तबीयत बिगड़ गई थी। हालांकि, इसके बाद वह अपने आवास पर गए थे।

    CM भगवंत मान आम आदमी पार्टी (AAP) के स्टार प्रचारकों में शामिल हैं। वह पिछले एक महीने से लगातार हरियाणा विधानसभा चुनाव में व्यस्त चल रहे है। वहीं, पार्टी इस बार अकेले हरियाणा की सभी सीटों पर चुनाव लड़ रही है। ऐसे में उनकी भूमिका और भी अहम हो गई है। क्योंकि, उनका अपना ससुराल भी हरियाणा के पिहोवा में है।

  • आज का राशिफल, 18 सितंबर 2024

    आज का राशिफल, 18 सितंबर 2024

    आज भाद्रपद शुक्ल पक्ष की उदया तिथि पूर्णिमा और बुधवार का दिन है। पूर्णिमा तिथि आज सुबह 8 बजकर 5 मिनट तक रहेगी, उसके बाद प्रतिपदा तिथि लग जाएगी। आज स्नान-दानादि की पूर्णिमा है। आज दोपहर पहले 11 बजे तक पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र रहेगा, उसके बाद उत्तरा भाद्रपद नक्षत्र लग जायेगा। इसके अलावा आज प्रतिपदा तिथि वालों का श्राद्ध किया जायेगा। आज साल का आखिरी चंद्र ग्रहण भी लगेगा।

    मेष राशि- 

    आज आपका दिन महत्वपूर्ण कार्यों को पूरा करने में बीतेगा। आपके पारिवारिक जीवन में सौहार्द्र की वृद्धि होगी। आज कोई बड़ी जिम्मेदारी का निर्वाहन करना पड़ सकता है। आज धन लाभ के मौके हाथ लगेगे। आपकी आर्थिक स्थिति में मजबूती आयेगी। वैवाहिक जीवन में आपसी लगाव बढेगा। आज आपको सभी परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। राजनीति से जुड़े लोग आज सामाजिक कार्यों में रूचि लेंगे। माता-पिता का आशीर्वाद लेने से आपके सारे कामों में सफलता जरुर मिलेगी।

    वृष राशि- 

    आज आपका दिन शानदार रहने वाला है। आज किसी रिश्तेदार को दिए रुपए आपको वापस मिलेंगे। सोंचे हुए कार्यों में उनका इस्तेमाल करेंगे। मीडिया क्षेत्र से जुड़े लोगों को आज अच्छा लाभ मिलेगा। प्राइवेट जॉब करने वाले लोगों को आज प्रमोशन से जुडी अच्छी खबर मिल सकती है | आज संतान पक्ष से आपको सुखद अनुभूति होगी। इंजीनिरिंग के छात्रों को आगे बढ़ने के नये मौके मिलेंगे | आज कोई महत्वपूर्ण प्रैक्टिकल को पूरा करने में छात्र व्यस्त रहेंगे। आज जीवनसाथी के साथ रिश्ते में मधुरता बढ़ेगी।

    मिथुन राशि-

    आज आपका दिन बढ़िया रहेगा। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को आज थोड़ी और मेहनत करने की जरुरत है, सफलता मिलने के योग बने हुये है।ऑफिस में फ़ोन का उपयोग कम करें, अन्यथा आपकी छवि ख़राब हो सकती है। आज किसी स्वास्थ्य संबंधी समस्या को लेकर अच्छे डॉक्टर से संपर्क करेंगे | अगर आज नये बिजनेस की शुरूआत करना चाहते है तो पहले किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह ले लें । बच्चों के साथ आज मनोरंजन करके समय बिताएंगे। सरकारी विभाग से जुड़े लोगों का पद बढेगा। आपके वेतन में बढ़ोतरी होने के योग बन रहे हैं।

    कर्क राशि-

    आज आपका दिन मिला-जुला रहने वाला है | विद्यार्थियों को अपनी मेहनत के बेहतर परिणाम हासिल होंगे | दांपत्य जीवन में ख़ुशी का माहौल बनेगा | धार्मिक कार्यों में आज आप बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेंगे | साथ ही किसी धार्मिक अनुष्ठान में जाने का मौका भी मिल सकता है | आज आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी | आज जरुरत से ज्यादा खर्चों पर रोक लगाना चाहिए | विद्यार्थी अपने रुके प्रोजेक्ट को पूरा कर सकते हैं | स्वास्थ्य के लिहाज से आज आज आप फिट रहेंगे।

    सिंह राशि-

    आज आपका दिन लाभदायक रहेगा।आज आपको कार्य क्षेत्र में सफलता मिलेगी, रुकावट भरे कार्य पूरे होंगे। दांपत्य जीवन में आपसी तालमेल बढेगा। किसी कार्य में घरवाले आपकी तारीफ करेंगे। छात्रों की पढाई में रूचि बढ़े। आपकी नौकरी में कुछ सकारात्मक परिवर्तन आयेंगे। किसी से लिया कर्ज आज आप वापस करेंगे। आज आपकी परेशानियाँ कम होंगी, जिससे आप रिलैक्स महसूस करेंगे | लवमेट आज डिनर पर जायेंगे | आज आपकी आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर रहेगी । अगर कहीं निवेश करना चाह रहें है तो कर सकते। दाम्पत्य जीवन में मधुरता बढ़ेगी।

    कन्या राशि-

    आज आपका दिन बेहतरीन रहने वाला है। आज आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी, आज आपकी पहले से चल रही को EMI पूरी होगी। आज फैशन डिज़ाइनर्स का दिन बेहतर रहेगा। आज कोई ऑनलाइन बड़ा आर्डर आपको मिलेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता बढ़ेगी। आपकी पारिवारिक स्थितियां पहले से अनुकूल बनेंगी। आज संतान पक्ष से कोई अच्छी खबर मिलेगी। आपके शत्रु परास्त्र होंगे। आज किसी कार्य में आपके विरोधी आपकी सलाह मागेंगे। आज समाज में आपको अपनी कार्यशीलता के लिए सम्मानित किया जा सकता है।

    तुला राशि-

    आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है | आज आपको खानपान का ख़ास ख्याल रखना चाहिए | आपकी आमदनी की अपेक्षा आपके खर्चों में बढ़ोतरी होगी | आज किसी नए कार्य में आपकी रूचि बढ़ेगी | आज वाहन चलाते समय आप फ़ोन का इस्तेमाल न करें | विद्यार्थी आज अपनी पढाई पर ध्यान देंगे | आज बिजनेस में बड़े भाई का सहयोग मिलेगा | आज जरुरत से ज्यादा किसी की बात का जबाब देने से बचे | आज रास्ते में जाते समय आपकी मुलाकात किसी ऐसे व्यक्ति से हो सकती है, जो भविष्य में आपके व्यापार ले लिए लाभदायक सिद्ध होगा।

    वृश्चिक राशि-

    आज आपका दिन खुशहाल रहने वाला है। आज आपके पराक्रम में वृद्धि होगी। आज किसी कार्य में आपके प्रयत्न सफल रहेंगे, मन प्रसन्न रहेगा। इस राशि के जो अविवाहित हैं उनके विवाह के लिए अच्छे रिश्ते आयेंगे। आज दोस्त आपका मनोबल बढ़ाएंगे, उनसे अपने मन की बात शेयर करेंगे। आज वाहन लेने का अवसर आपको मिल सकता है। डिज़ाइनर्स को आज कोई बड़ा लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। आप नई बाइक लेने का विचार अपने सहयोगियों के साथ करेंगे। जीवनसाथी के साथ आज कहीं घूमने जायेंगे।

    धनु राशि-

    आज आपका दिन बेहतर रहेगा। आज पारिवारिक रिश्ते में अच्छा ताल-मेल बना रहेगा। आज आपका आर्थिक पक्ष पहले से मजबूत बनेगा। आप अपने किसी क्लाइंट से विडियो कॉल करके मीटिंग करेंगे। इस राशि के लोगों को आज के दिन कम्प्यूटर से रिलेटेड सामान खरीदना शुभ है। आज आपका कोई रिश्तेदार आपके लिए उपहार लेकर आयेगा। दोस्तों के साथ टूर का भरपूर आनंद उठाएंगे। आज संतान पक्ष से आपको सुखद समाचार मिल सकता है। परिवार में उत्साह से भरा माहौल रहेगा। विद्यार्थियों का मन आज पढ़ाई में ज्यादा लगेगा।

    मकर राशि-

    आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है। पहले से चली आ रही पारिवारिक अनबन आज समाप्त होगी। आपका दिन खुशियों से भरा रहेगा। कोई नया वाहन लेने का विचार आज आप अपने परिवार वालों के साथ करेंगे। स्टेशनरी का कारोबार कर रहे लोगों को आज अच्छा मुनाफा मिलेगा। राजनीति से जुड़े लोगों का बड़े अधिकारीयों से संपर्क बढ़ेगा। घर के बुजुर्गों को समय से दवाई दे… और उनकी देख भाल करें। आज आपको माता-पिता से स्नेह मिलेगा। आज आप घर में छोटी सी पार्टी का आयोजन कर सकते हैं।

    कुंभ राशि-

    आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला हैय़। घर के बड़ों से आगे बढ़ने की राय मिलेगी, जो आगे चलकर आपके काम आयेगी। किसी रायटर की बुक आज पब्लिश होगी, जिसके लिए उसको अवार्ड मिलेगा। अपने आप को एकदम फिट एंड फाइन रखने के लिए एक्सरसाइज करें। आज आपका व्यापार अच्छा चलेगा, साथ ही कुछ और शुरू करने का मन बनायेंगे। सरकारी नौकरी के लिए प्रयासरत लोगों को जल्द बेहतर समाचार मिलेगा। लवमेट आज फ़ोन पर देर तक बात करेंगे। अचानक धन लाभ होने से आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर होगी।

    मीन राशि-

    आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। किसी ख़ास मेहमान के स्वागत सत्कार में आप व्यस्त रहेंगे और परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। बिजली व्यापारियों की आमदनी में बढ़ोतरी होगी। इस राशि के जो लोग अपने करियर की नई शुरुआत करने की सोच रहे है। आज उनके लिए दिन शुभ है। आज पूरा दिन आप ऊर्जा से भरे रहेंगे, आय के नए स्रोत भी आपको मिलेंगे | बेवजह को बातों को सोच-विचार करने से बचने का प्रयास करें। आपके बच्चे किसी जरूरतमंद की मदद करेंगे, जिससे आपको उन पर गर्व होगा।
  • Sodal Mela 2023: कैबिनेट मंत्री ने सोढल मेले के दौरान श्री सिद्ध बाबा सोढल मंदिर में माथा टेका

    Sodal Mela 2023: कैबिनेट मंत्री ने सोढल मेले के दौरान श्री सिद्ध बाबा सोढल मंदिर में माथा टेका

    जालंधर, 16 सितंबर: पंजाब के स्थानीय निकाय मंत्री बलकार सिंह ने मंगलवार को सोढल मेले के दौरान श्री सिद्ध बाबा सोढल मंदिर में माथा टेका। इस मौके पर सभा को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री ने श्रद्धालुओं को बधाई दी और मेले के वैश्विक महत्व के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि दुनिया भर से श्रद्धालु बाबा सोढल का आशीर्वाद लेने के लिए प्रत्येक वर्ष यहां मंदिर में आते है।
    • ‘स्वच्छता ही सेवा’ का राज्य स्तरीय उद्घाटन समारोह शुरू
    • मेले को प्लास्टिक मुक्त रखने के लिए जालंधर नगर निगम के प्रयासों की प्रशंसा की
    उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मंदिर में व्यापक प्रबंध किए गए है। इन प्रबंधों में पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था, मैडीकल टीमों की तैनाती, पीने के पानी और मोबाइल शौचालयों की व्यवस्था शामिल है। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री, विधायक मोहिंदर भगत और हिंद समाचार समूह के प्रधान संपादक पद्मश्री विजय चोपड़ा ने स्वच्छ भारत के तहत 17 सितंबर से 2 अक्तूबर तक चलने वाले ‘स्वच्छता ही सेवा’ के राज्य स्तरीय उद्घाटन समारोह का उद्घाटन किया। इस दौरान ‘वेस्ट टू वैल्थ‘ को दर्शाने वाली एक प्रदर्शनी भी आयोजित की गई। मंत्री ने इस मेले को प्लास्टिक मुक्त बनाने के लिए पिछले 10 दिनों से लगातार प्रयास करने के लिए जालंधर नगर निगम की प्रशंसा की। उन्होंने यह भी कहा कि नगर निगम ने मंदिर के गेट के सामने ‘बिबियां दी हट्टी’ के नाम से एक दुकान स्थापित की है, जहां एकल उपयोग प्लास्टिक के बजाय बायोडिग्रेडेबल सामग्री से बने प्लेट और कप उपलब्ध है। इस दुकान से अब तक 5 लाख से अधिक डूने, पत्तल और लकड़ी के चम्मच बेचे जा चुके है । इस मेले को प्लास्टिक मुक्त बनाने के लिए सभी सैनेटरी इंस्पैक्टरों, सीएफ और प्रेरकों ने लगातार अभियान चलाया। कैबिनेट मंत्री ने आयोजन की सफलता में सहयोग देने के लिए सभी संस्थाओं और श्रद्धालुओं का आभार भी व्यक्त किया। इस अवसर पर डायरैक्टर स्वच्छ भारत मिशन पूरन सिंह, नगर निगम कमिश्नर जालंधर गौतम जैन, अतिरिक्त कमिश्नर अमरजीत बैंस, ज्वाईंट कमिश्नर पुनीत शर्मा, सहायक कमिश्नर राजेश खोखर और सचिव अजय शर्मा, सहायक स्वास्थ्य अधिकारी डा. श्री कृष्ण,डा. सुमिता अबरोल और एरिया सेनेटरी इंस्पैक्टर आदि भी मौजूद रहे।
  • Jalandhar : MP Channi और हिमाचल के उपमुख्यमंत्री को कांग्रेस ने सौंपी अहम जिम्मेदारी

    Jalandhar : MP Channi और हिमाचल के उपमुख्यमंत्री को कांग्रेस ने सौंपी अहम जिम्मेदारी

    जालंधर, ENS: जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव 2024 के लिए सभी पार्टियां अपनी तैयारी कर चुकी हैं। बुधवार को पहले चरण में कुल 24 सीटों पर मतदान कराए जाएंगे। पहले चरण को लेकर सभी पार्टियां अपने-अपने से प्लानिंग की है। इस बीच कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी और हिमाचल के उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री को बड़ी जिम्मेदारी दी है।

    जम्मू-कश्मीर विधावसभा चुनाव 2024 के लिए मल्लिकार्जुन खरगे ने चरणजीत सिंह चन्नी और मुकेश अग्निहोत्री को ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ पर्यवेक्षक बनाया है। कांग्रेस के इन दोनों वरिष्ठ नेताओं के ऊपर अब जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव की जिम्मेदारी है।

    बता दें कि जम्मू-कश्मीर में कुल तीन चरणों में मतदान कराए जाएंगे। पहले चरण के लिए 18 सिंतबर, दूसरे चरण के लिए 25 सितंबर तो वहीं तीसरे चरण के लिए 1 अक्टूबर को वोट डाले जाएंगे। बुधवार जम्मू-कश्मीर में कुल 24 सीटों पर वोटिंग कराए जाएंगे। मतदान सुबह सात बजे से शुरू होगा जो शाम को छह बजे तक चलेगा।

  • पेजर में सीरियल ब्लास्ट से 1000 लोग घायल, इनमें राजदूत भी शामिल, देखें वीडियो

    पेजर में सीरियल ब्लास्ट से 1000 लोग घायल, इनमें राजदूत भी शामिल, देखें वीडियो

    लेबनान: हिजबुल्लाह से जुड़े सदस्यों के पेजर में सीरियल विस्फोट हुए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस घटना में हजारों की संख्या में लोग घायल हुए हैं। इन विस्फोट के पीछे इजराइली हैकिंग का दावा किया जा रहा है। हालांकि इजराइल ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।

    मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक हिजबुल्लाह से जुड़े हजार से ज्यादा सदस्यों को निशाना बनाया गया है। रिपोर्ट में यह भी कहा गया कि सीरिया में मौजूद हिजबुल्लाह प्रमुख को भी निशाना बनाया गया है। अटैक में ईरानी राजदूत भी घायल हुए हैं।

    लेबनान में मंगलवार को एक साथ 1000 से ज्यादा पेजर में धमाका होने से सनसनी फैल गई। आतंकवादी समूह हिजबुल्लाह को निशाना बनाने वाले पेजर्स के सिलसिलेवार विस्फोट में एक हजार से अधिक लोग घायल हो गए हैं।

    हिजबुल्लाह, जिस पर अमेरिका और यूरोपीय संघ दोनों ने प्रतिबंध लगा रखा है, लेबनान में राजनीतिक और सैन्य दखल रखता है। इस आतंकवादी समूह को ईरान से मदद भी मिलती है, जबकि हिजबुल्लाह हमास का समर्थन करता है, जो अक्टूबर 2023 से गाजा में इज़रायल के साथ जंग लड़ रहा है।

  • Punjab : 50 ग्राम हेरोइन सहित व्यक्ति काबू, देखें वीडियो

    Punjab : 50 ग्राम हेरोइन सहित व्यक्ति काबू, देखें वीडियो

    अमृतसर। पुलिस नशे को रोकने के लिए लगातार सख्त अभियान चला कार्रवाई कर रही है। जहां, नाकाबंदी के दौरान एक व्यक्ति को 50 ग्राम हेरोइन सहित गिरफ्तार किया है। गेट हकीमा के अंतर्गत पुलिस को उस समय सफलता मिली जब पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान एक सक्रिय चालक को रोककर उसकी तलाशी ली जिसके पास से 50 ग्राम हैरोइन बरामद हुई।

    वहीं, एक्टिवा चालक की पहचान मलकीत सिंह उर्फ ​​बाबा के रूप में हुई है। फिलहाल पुलिस ने मलकीत सिंह उर्फ ​​बाबा के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार व्यक्ति पर डकैती और मादक पदार्थों की तस्करी के पहले भी मामले दर्ज हैं। फिलहाल पुलिस ने अदालत से उसका रिमांड हासिल कर लिया है और आगे भी उससे पूछताछ करेगी।

  • सुबह खाली पेट खजूर खाने से दूर होती हैं कई बीमारियां, जानें खाने का सही तरीका

    सुबह खाली पेट खजूर खाने से दूर होती हैं कई बीमारियां, जानें खाने का सही तरीका

    Health Tips News : रोजाना खाली पेट खजूर खाना स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है। खजूर एक पौष्टिक और स्वस्थ फल है जो ऊर्जा, विटामिन और खनिजों से भरपूर होता है। केवल अच्छी डाइट से ही आप कई तरह की परेशानियों से खुद को बचाकर रख सकते हैं। खासकर हमारे आसपास कई ऐसी चीजें मौजूद होती हैं, जो आकार में भले ही छोटी होती हैं लेकिन सेहत पर उनके कई बड़े और कमाल के फायदे देखने को मिल जाते हैं। इन्हीं चीजों में से एक है खजूर। यहां हम आपको रोज खाली पेट 3 खजूर खाने से सेहत को कमाल के फायदें मिलते हैं।

    सबसे पहले बात करते हैं डाइजेस्टिव हेल्थ की। आज कम उम्र में भी लोग खराब पाचन से परेशान रहने लगे हैं और इसके चलते कब्ज, एसिडीटी और गैस जैसी समस्याएं बेहद आम हो गई हैं। खासकर ज्यादाकर लोग खाली पेट गैस और एसिडिटी की समस्या से ज्यादा परेशान रहते हैं। अगर आप भी इन्हीं लोगों में से एक हैं, तो रोज खाली पेट भीगे हुए खजूर खाना आपके लिए बेहद फायदेमंद हो सकता है। रंत ऊर्जा दे: खजूर में ग्लूकोज, फ्रक्टोज और सुक्रोज काफी मात्रा में पाया जाता है। इसलिए अगर आप डाउन फील कर रहे हैं तो इंस्टेंट एनर्जी के लिए आप सुबह के समय खाली पेट खजूर का सेवन करें। दो से चार खजूर खाने से भी आपको तुरंत ही एनर्जी मिल जाएगी। इम्यूनिटी बढाए: रोज़ाना सुबह के समय खाली पेट खजूर खाने से हमार इम्यून सीस्टम मजबूत होगा। इसमें मौजूद कैल्शियम, आयरन, विटामिन, एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-ऑक्सीडेंट जैसे गुण आपकी कमजोर रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाते हैं। हड्डियों को मजबूत बनाए: खजूर में कॉपर, सेलेनियम और मैग्नीशियम भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं जो कमजोर हड्डियों को मजबूत बनाते हैं। इसमें मौजूद विटामिन K खून को गाढ़ा होने से रोकता है और हड्डियों को मेटाबोलाइज्ड करने में मदद करता है। पीरियड्स में फायदेमंद: जिन महिलाओं को पीरियड्स में बहुत ज्यादा दर्द होता है उन्हें अपनी डाइट में खजूर को ऐड कर देना चाहिए। सूखे खजूर में भारी मात्रा में कार्बोहाइड्रेट और फाइबर होते हैं। (ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें)
  • Supreme Court ने बुलडोजर एक्शन पर लगाई रोक, राज्‍य सरकारों को दिया सख्‍त निर्देश

    Supreme Court ने बुलडोजर एक्शन पर लगाई रोक, राज्‍य सरकारों को दिया सख्‍त निर्देश

    नई दिल्ली। उच्चतम न्यायालय ने समूचे देश में प्राधिकारियों को उसकी इजाजत के बिना आपराधिक मामलों में आरोपियों की संपत्ति को ध्वस्त नहीं करने का निर्देश देते हुए कहा कि अगर अवैध रूप से ध्वस्तीकरण का एक भी मामला है तो यह हमारे संविधान के मूल्यों के विरुद्ध है।

    न्यायमूर्ति बी आर गवई और न्यायमूर्ति के वी विश्वनाथन की पीठ ने स्पष्ट किया कि उसका आदेश सार्वजनिक सड़कों, फुटपाथों आदि पर बने अनधिकृत ढांचों पर लागू नहीं होगा। पीठ ने कहा, “यदि अवैध ध्वस्तीकरण का एक भी उदाहरण है…तो यह हमारे संविधान के मूल्यों के विरुद्ध है।”

    शीर्ष अदालत उन याचिकाओं पर सुनवाई कर रही थी जिनमें आरोप लगाया गया था कि कई राज्यों में आपराधिक मामलों में आरोपियों की संपत्तियों को ध्वस्त किया जा रहा है। सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने पीठ को बताया कि संपत्तियों के ध्वस्त करने का “विमर्श” गढ़ा जा रहा है। पीठ ने वरिष्ठ विधि अधिकारी से कहा, “आप निश्चिंत रहें, बाहरी शोर हमें प्रभावित नहीं करता।” पीठ ने मामले की अगली सुनवाई एक अक्टूबर को तय की है।

  • BIGG BOSS 18 का पहला टीजर रिलीज

    BIGG BOSS 18 का पहला टीजर रिलीज

    मुंबई। ‘बिग बॉस 18’ का बहुप्रतीक्षित पहला प्रोमो रिलीज हो गया है। मेकर्स ने बीते 16 सितंबर की रात को बिग बॉस सीजन 18 का प्रोमो रिलीज किया। इसने फैंस और दर्शको को रोमांचित कर दिया है। बिग बॉस ओटीटी 3 के बाद से ही जल्द ही बिग बॉस सीजन 18 आने वाला है। बिग बॉस 18वें सीजन को भी सलमान खान होस्ट करेंगे। बिग बॉस 18 का प्रोमो शेयर कर दिया गया है।

    वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा गया, होगी एंटरटेनमेंट की पूरी विश, जब टाइम का तांडव लेकर आएगा बिग बॉस में एक नया ट्विस्ट। सीजन 18 के लिए आप हैं तैयार? बिग बॉस के प्रोमो में घड़ी और बिग बॉस की आंख देखी जा सकती है। बैकग्राउंड में सलमान खान कह रहे हैं, अब बिग बॉस देखेंगे घरवालों का फ्यूचर। अब होगा टाइम का तांडव। चर्चा है कि यह शो 05 अक्टूबर से ऑन-एयर हो सकता है।

  • Jalandhar: CCTV में Live footage देख बाइक चोर को पकड़ा, जमकर की धुनाई

    Jalandhar: CCTV में Live footage देख बाइक चोर को पकड़ा, जमकर की धुनाई

    जालंधर। महानगर में आए दिन चोरी की वारदातें लगातार बढ़ती जा रही हैं। महानगर में आए दिन चोरी और लूट की वारदातें जहां थमने का नाम नहीं ले रहीं। इसी बीच देर रात लम्मा पिंड चौक में एक चोर ने बाइक चुराने की कोशिश की। चोर ने बाइक को चाबी लगा उसे खोलने की कोशिश की लेकिन वहीं घर के मालिक ने सी.सी.टी.वी. फुटेज लाइव देख रहे थे, जिन्होंने चोर को देख कर उसे मौके से दबोच लिया और उसकी जम कर छित्तर परेड किया।

    जिसके बाद उसे पुलिस हवाले कर दिया। बाइक मालिक अकाशदीप सिंह ने बताया कि वह नकोदर से लम्मा पिंड एरिया में रहते अपने रिश्तेदारों के यहां आया हुआ था। इसी दौरान वारदात को अंजाम देते हुए युवक को देखा तो वह तुरंत घर के अंदर से बाहर आया। और उसे मोटरसाइकिल चोर को दबोच लिया।