Blog

  • कोरोना के बाद ‘रहस्यमयी बीमारी’ ने मचाया कोहराम, अलर्ट जारी

    नई दिल्ली : चीन के बाद डेनमार्क और नीदरलैंड जैसे मुल्क भी अब बच्चों में निमोनिया के प्रकोप की रिपोर्ट करने वाले नए देशों में शामिल हो गए हैं। संक्रामक बीमारियों के बारे में जानकारी देने वाले ब्लॉग एवियन फ्लू डायरी पर एक पोस्ट से पता चला है कि माइकोप्लाज्मा निमोनिया संक्रमण महामारी स्तर तक पहुंच गया है। इसके मामलों में बढ़ोत्तरी गर्मियों में शुरू हुई। लेकिन पिछले 5 हफ्तों में यह काफी बढ़ गई है। डेनमार्क के स्टेटेंस सीरम इंस्टीट्यूट के मुताबिक यह संख्या अब इतनी ज्यादा है कि इसे महामारी कह सकते हैं।

    हर चौथे साल आती है ऐसी महामारी

    स्टेटेंस सीरम इंस्टीट्यूट की सीनियर रिसर्चर हेने-डोर्थे एम्बॉर्ग ने कहा, ‘पिछले 5 हफ्तों में नए मामलों की संख्या में काफी वृद्धि हुई है और अब हम सामान्य से काफी अधिक मामले देख रहे हैं, और पूरे देश में व्यापक संक्रमण है। 47वें हफ्ते में माइकोप्लाज्मा निमोनिया संक्रमण के 541 नए मामले सामने आए, जो कि साल के 42वें हफ्ते में पाए गए 168 मामलों के 3 गुने से भी ज्यादा है। मामलों की वास्तविक संख्या शायद बहुत ज्यादा है, क्योंकि हल्के लक्षणों वाले हर व्यक्ति का परीक्षण नहीं किया जाता है। एम्बॉर्ग ने हालांकि कहा कि ये मामले डेनमार्क के लिए ‘असामान्य नहीं’ हैं और देश लगभग हर 4 साल पर इस तरह की महामारी का सामना करता है।

    भारत में रखी जा रही करीबी से नजर

    चीन में बच्चों में सांस से जुड़ी बीमारियों में वृद्धि के संकेत संबंधी हाल की रिपोर्टों के मद्देनजर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने राज्यों को तुरंत सार्वजनिक स्वास्थ्य तैयारियों की समीक्षा करने की सलाह दी है। मंत्रालय ने  एक बयान में कहा कि उसने अत्यधिक सतर्कता बरतते हुए श्वसन संबंधी बीमारियों से निपटने के लिए प्रारंभिक उपायों की सक्रिय रूप से समीक्षा करने का निर्णय लिया है। इसमें कहा गया है,‘मौजूदा इन्फ्लूएंजा और सर्दी के मौसम के मद्देनजर इसे महत्वपूर्ण माना जा रहा है, जिसके कारण श्वसन संबंधी बीमारी के मामलों में वृद्धि हो रही है। भारत सरकार स्थिति पर करीब से नजर रख रही है और संकेत दिया है कि किसी भी तरह की चेतावनी की जरूरत नहीं है।’

  • जालंधरः

    जालंधर, ENS: पंजाब

  • नशे का इंजेक्शन लगाते 2 युवकों का वीडियो हुआ वायरल, प्रशासन में मचा हड़कंप

    पीलीभीतः शहर से लेकर गांव तक नशे का कारोबार खूब चल रहा है। आए दिन युवकों द्वारा सरेआम नशे की वीडियो वायरल हो रही है। वहीं अब उत्तर प्रदेश के पीलीभीत से बड़ी खबर सामने आई है। जहां नशे का इंजेक्शन लगाते हुए 2 युवकों का वीडियो वायरल हो रहा है। उक्त वायरल हो रहा वीडियो पूरनपुर देहात का बताया जा रहा है।

    वहीं इस वीडियो के वायरल होने से प्रशासन में हड़कंप मच गया है। दरअसल, नशे की लत युवाओं को बर्बाद कर रही है। युवक अपनी नसों में नशे का जहर उतारने सरेआम उतार रहे है। सूत्रों के अनुसार कुछ मेडिकल स्टोरों पर सरेआम नशीली गोलियां भी बिक रही है। हालांकि इन पर कार्रवाई करने के लिए स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह से मुस्तैद है। कई मेडिकल स्टोरों पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा छापेमारी भी की गई है। लेकिन उसके बावजूद कुछ स्टोरों पर नशे की गोलियां बिक रही है। 

  • शादी में दूल्हे के चाचा ने रसोइये पर फेंका खौलता हुआ तेल, जाने मामला

    नई दिल्ली : उत्तर प्रदेश के बदायूं में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। एक शादी समारोह में गर्म रोटी नहीं मिलने पर कुछ नाराज लोगों ने रसोइये राजेश पर खौलता हुआ तेल डाल दिया जिससे वो बुरी तरह झुलस गया रसोइये को गंभीर हालत में इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है इस घटना को लेकर पुलिस ने कहा कि यहां एक शादी में “गर्म रोटी” नहीं मिलने से नाराज कुछ मेहमानों ने कथित तौर पर रसोइये पर खौलता हुआ तेल डाल दिया जिसे गंभीर रूप से झुलसने के बाद उसे अस्पताल ले जाया गया यह घटना तब हुई जब बुधवार देर रात मूसाझाग थाना क्षेत्र में पन्नालाल की बेटी की शादी में दूल्हे के चाचा इंद्रपाल पाली और कुछ अन्य लोग खाना खाने बैठे और उन्होंने “गर्म रोटी” मांगी

    पुलिस ने वहां मौजूद लोगों के हवाले से कहा कि उन्हें बताया गया कि यह संभव नहीं है क्योंकि बहुत रात हो चुकी थी और तंदूर बुझ चुका थामना करने पर गुस्साए इंद्रपाल और उसके 3 दोस्त उस स्थान पर गए, जहां रसोइया अगली दावत की तैयारी में व्यस्त था और उस पर गर्म तेल डाल दिया और भाग गए। थाना प्रभारी महेंद्र पाल सिंह ने बताया कि इस मामले में केस दर्ज कर लिया गया है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

  • जालंधरः PUNBUS, PRTC कर्मियों का चक्का जाम करने को लेकर आया बड़ा बयान 

    जालंधर, ENS: पनबस पीआरटीसी कॉन्ट्रैक्ट वर्क्स यूनियन ने 1 दिसंबर और 2 दिसंबर को पंजाब में चक्का जाम करने के फैसले को टाल दिया है। बताया जा रहा है कि सरकार उनकी आगे झुक गई है। दरअसल, बस यूनियन के कर्मियों ने पंजाब भर में चक्का जाम करने का ऐलान किया था। वहीं यूनियन के चंडीगढ़ डिपो के प्रधान हरविंदर सिंह ने कहा कि सरकार ने 6 दिसंबर को परिवहन मंत्री, कैबिनेट सब कमेटी और पीआरटीसी के चेयरमैन के साथ बैठक का समय दिया है। यदि 6 दिसंबर की बैठक में यूनियन का कोई मसला हल नहीं हुआ तो उसके बाद अगले संघर्ष की रूपरेखा तैयार कर घोषणा की जायेगी।

    बता देंकि किसानों ने बीते दिन कहा था कि मुख्यमंत्री द्वारा 28 नवंबर को उनकी मांगे मानी जाने को लेकर घोषणा करनी थी, पर कुछ नहीं हुआ। अब माझा ओर दोआबा की सभी किसान जत्थेबंदियों ने यह फैसला लिया है कि 2 दिसंबर को जिला गुरदासपुर, जालंधर और मुकेरियां के सभी मार्ग जाम कर देंगे। दरअसल, 2 दिसंबर को भगवंत मान और अरविंद केजरीवाल गुरदासपुर के बस स्टैंड का उद्घाटन करने आ रहे हैं। अपनी मांगों को लेकर सड़क और रेलवे ट्रैक सब जाम करेंगे। जब तक सरकार गन्ने का रेट 450 रूपए घोषित नहीं करती, गन्ने की मिलें नही चलती और गन्ने के मुआवजे का मामला हल नही करती, पक्का धरना लगा रहेगा। लेकिन अब  6 दिसंबर को परिवहन मंत्री, कैबिनेट सब कमेटी और पीआरटीसी के चेयरमैन के साथ बैठक के बाद ही आगे की रणनीति तय की जाएगी। तब तक के लिए कच्चे मुलाजिमों ने इस चक्का जाम करने के फैसले को स्थगित कर दिया है।

  • दर्दनाक सड़क हादसा : 8 की मौ’त, 7 की हालत गंभीर

    नई दिल्ली : ओडिशा के क्योंझर जिले में एनएच-20 पर हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई जबकि 7 लोगों की हालत गंभीर रूप से घायल हो गए ये दुर्घटना उस वक्त हुई जब यात्रियों से भरी एक वैन ने खड़े ट्रक में टक्कर मार दी। हादसा शुक्रवार (01 दिसंबर) की सुबह हुआ सभी मृतक गंजम के दिगपहांडी के रहने वाले थे

    हादसा उस वक्त हुआ जब पोदामारी गांव से 20 लोग वैन में सवार होकर जिले के मां तारिणी मंदिर जा रहे थे इसमें से सात लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक अन्य ने घाटगांव अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया शुरुआत में घायलों को घाटगांव अस्पताल ले जाया गया, लेकिन बाद में कटक के एससीबी मेडिकल कॉलेज में रैफर कर दिया गया ये दुर्घटना इतनी भयंकर थी कि वैन के परखच्चे उड़ गए।

    पुलिस ने शुरू की

    जांच  सूचना मिलने पर बालीजोड़ी पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया जबकि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया पुलिस ने दुर्घटना की जांच शुरू कर दी है हालांकि दुर्घटना का सही कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है मामले पर क्योंझर के एसपी कुसलकर नितिन दगुडु ने कहा 20 लोगों से भरी वैन तेज रफ्तार से जा रही थी और इसी दौरान ये ट्रक से जा भिड़ी चूंकि कोहरा था तो संभावना है कि वैन के ड्राइवर ने ट्रक को नहीं देख पाया होगा 

  • 15 स्कूलों को मिली बम से उड़ाने की धमकी, जांच में जुटी पुलिस 

    बेंगलुरूः कर्नाटक के बेंगलुरू में करीब 15 स्कूलों को बम से उड़ा देने की धमकी मिली है। यह मैसेज सभी स्कूलों को ईमेल के जरिए भेजा गया है। फिलहाल स्थानीय पुलिस मामले की जांच और कार्रवाई में जुट गई है। बम की धमकी मिलने के बाद पैरेट्स में अफरातफरी का माहौल बन गया और स्कूलों पर काफी भीड़ मच गई। स्थानीय पुलिस सिचुएशन को कंट्रोल करने में लगी है।

    गुमनाम व्यक्ति ने ईमेल से भेजा मैसेज

    बेंगलुरु में गुमनाम ईमेल के जरिए 15 स्कूलों को निशाना बनाने की खतरनाक बम धमकी दी गई है। इससे पैरेंट्स और बच्चों में दहशत फैल गई है। एक स्कूल को तो धमकी भरा फोन कॉल भी किया गया है। पैरेट्स अपने बच्चों को स्कूल से ले जाने के लिए पहुंचे हैं। बेंगलुरू के बसवश्वनगर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए मामले की छानबीन शुरू कर दी है। जानकारी के लिए बता दें कि पिछले साल भी इसी तरह से करीब 30 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी वाला मैसेज आया था। फिलहाल इस धमकी को गंभीरता से लिया गया है और स्कूलों की सिक्योरिटी बढ़ा दी गई है।

    धमकी भरे फोन कॉल ने बढ़ाई धड़कन

    बेंगलुरू के स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल मामला तब और गंभीर हो गया, जब एक कॉलर ने फोन कॉल के जरिए फिर धमकी दी। यह फोन कॉल आने के बाद पैरेट्स अपने बच्चों को स्कूल से निकालने के लिए स्कूलों की तरफ भागे। पुलिस फिलहाल सिचुएशन को कंट्रोल करने में लगी है। जानकारी के लिए बता दें कि इससे पहले भी कई बार बेंगलुरू में स्कूलों को बम से उड़ाने की फोन कॉल्स आ चुकी हैं। पिछले साल 19 जुलाई 2022 को भी ऐसी ही धमकी दी गई थी। इससे पहले 8 अप्रैल 2022 को बेंगलुरू के 6 स्कूलों को धमकी भरा मैसेज भेजा गया था।

  • पंजाब : Teacher का ATM CARD बदलकर ठग ने निकाली नगदी, देखें वीडियो

    लुधियाना : समराला के पास सिहाला गांव की दिव्यांग शिक्षिका जब अपने पति के साथ एसबीआई के एटीएम पर अपना वेतन निकालने गई तो वहां मौजूद एक व्यक्ति ने उसका एटीएम कार्ड बदल लिया। यह सारी वारदात सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई। इस ठग ने एटीएम कार्ड बदलने के बाद पेमेंट लिमिट खत्म होने पर उनके बैंक से 10 हजार निकाल लिए। उसके बाद उसने एक सुनार की दुकान से 67 हजार का सोना खरीदा। जब उनके बेटे के मोबाइल फोन पर पैसे निकलने का मैसेज आया तो बेटे ने तुरंत अपने माता-पिता से फोन पर बात की।

    जिसमें उन्होंने एटीएम से पैसे निकालने का जिक्र किया है। तो तुरंत दिव्यांग शिक्षिका और उनके पति बैंक गए और बैंक अधिकारी से इस बारे में बात की। तत्काल एटीएम का सीसीटीवी देखा गया। जिसमें शिक्षिका ने व्यक्ति की पहचान की। इसके बाद वे सुनार की दुकान पर गए और सीसीटीवी फुटेज की जांच की। वहीं आभूषण खरीदने वाले उसी व्यक्ति की सीसीटीवी फोटो सामने आई, जिसे शिक्षकों ने तुरंत पहचान लिया। जिससे उन्हें पता चला कि वे धोखाधड़ी का शिकार हो गए हैं और बदमाश कैमरे में कैद हो गया है।

  • पंजाबः नवजन्में बच्चे को कुत्तों ने नोंचा, इलाके में फैली सनसनी, देखें वीडियो

    गुरदासपुरः नबीपुर कालोनी में नवजन्में बच्चे का शव बरामद हुआ। जिसे कुत्ते नोच कर खा रहे थे। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। लोगों ने तुरंत इस संबंधी पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने बच्चे के अंगों को इकट्ठा कर उसे सिविल अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में भेज दिया है। जानकारी देते हुए गांव नबीपुर के रहने वाले पूर्व सरपंच गुरजीत जलवा ने बताया कि उन्हें दोपहर के वक्त उसकी भाभी ने बताया कि गांव के पास खड़ी एक कार के पीछे कुछ कुत्ते सुअर के बच्चे को नोच कर खा रहे हैं। जब गुरजीत ने खुद वहां जाकर देखा तो वह कोई सुआर का बच्चा नहीं बल्कि मानवीय नवजन्मा बच्चे का शव को कुत्ते नोच रहे थे।

    उन्होंने तुरंत इस संबंधी गांव के लोगों तथा पुलिस को सूचित किया। घटना की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने तुरंत उस नवजन्में बच्चे के आधे अधूरे शव को कब्जे में लेकर उसे सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। इस संबंधी जब थाना सदर के प्रभारी अमनदीप सिंह से बात की गई तो उन्होंने कहा कि एएसआई तिलक की डयूटी जांच के लिए लगाई गई है। जांच के बाद बनती कार्रवाई की जायेगी। शव के मिलने के बाद पूरे गांव में मानों सनसनी सी फैल गई है। पूरा दिन इस शव को लेकर चर्चा होती रही आखिर यहां पर दिन दिहाड़े एक नवजन्में बच्चे का शव कहां से आया। पुलिस फिलहाल इस मामले की जांच में जुटी है। 

  • पंजाबः कड़ी सुरक्षा में 15 दोषियों को हुई उम्र कैद, देखें वीडियो

    लुधियानाः 2017 में फैक्टरी मालिक की हत्या के मामले में एडिशनल सेशन जज हरबंस सिंह लेखी की अदालत ने 15 दोषियों को उम्र कैद की सजा सुनाई। देर रात कड़ी सुरक्षा में आरोपियों का सिविल अस्पताल में मेडिकल करवाया गया। अदालत ने सभी दोषियों को 20-20 हजार रुपए जुर्माना भरने का अभी आदेश दिया है। अदालत ने साहबज़ादा फतेह सिंह नगर के इंद्रजीत सिंह उर्फ भाऊ उर्फ विक्की, कोट मंगल निवासी मनु गर्ग उर्फ मनु, विशाल शर्मा, गांव लोहारा निवासी दलबीर सिंह उर्फ काका, हरचरण सिंह नगर निवासी गुरमीत सिंह उर्फ चीमा, दीपक राणा, गुरु अंगद देव निवासी अशोक कुमार उर्फ अशोक समेत 8 अन्य लोगों को डाबा निवासी गुरपाल सिंह की हत्या के दोष में उम्र कैद की सजा सुनाई है। अदालत ने दोषियों को सजा भी देर शाम को सुनाई।

    अभियोजन ने अदालत को बताया कि यह मामला डाबा निवासी परमिंदर सिंह की शिकायत पर पुलिस थाना डाबा में दर्ज किया था। शिकायतकर्ता ने अदालत को बताया कि 3 अक्टूबर 2017 को रात करीब 10 बजे वह अपनी गुरपाल नगर स्थित फैक्ट्री में अपने भाई गुरचरण सिंह, छोटे भाई गुरपाल सिंह, दोस्त बिट्टू कुमार, हरप्रीत सिंह और कमलजीत सिंह के साथ बैठा था। इतने में दोषी अशोक कुमार उक्त सभी दोषियों और 30-40 अन्य लोगों समेत जबरदस्ती उसकी फैक्ट्री में लेकर घुस आया।

    दोषी ने आते ही तलवार से उसके भाई हरप्रीत सिंह पर हमला कर दिया। उक्त सभी दोषियों ने हाथ में पकड़े अपने हथियारों से शिकायतकर्ता और वहां मौजूद उसके भाइयों और साथियों पर हमला कर दिया| दोषी अशोक कुमार ने उसके भाई गुरपाल सिंह पर हथोड़े से वार किया जिससे उसका भाई लहू-लुहान होकर वहां गिर पड़ा। सभी दोषियों ने मारपीट करने के बाद फैक्ट्री में तोड़फोड़ की और मौके से फरार हो गए। बाद में लोगों ने शिकायतकर्ता और उसके भाइयों को अस्पताल पहुंचाया। जहां उसके भाई गुरपाल सिंह ने दम तोड़ दिया।