Blog

  • मेट्रो स्टेशन पर “प्रवेश” और “निकासी” सेवाएं अस्थायी रूप से बंद

    मेट्रो स्टेशन पर “प्रवेश” और “निकासी” सेवाएं अस्थायी रूप से बंद

    नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली इस समय बाढ़ की चपेट में है। आज सुबह 7 बजे यमुना नदी का जलस्तर 208.46 मीटर पहुंच गया। लगातार बारिश और हथिनी कुंड बैराज से पानी छोड़े जाने के कारण यमुना में पानी बढ़ता ही जा रहा है। आज बाढ़ का असर दिल्ली मेट्रो पर भी पड़ा है। आज सुबह बाढ़ के कारण रेड लाइन यमुना पुल पर मेट्रो की स्पीड कम कर दी गई है। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में सारे स्कूल बंद कर दिए गए हैं। उधर, यमुना बैंक मेट्रो स्टेशन पर जाने का रास्ता बंद कर दिया गया है। यह जानकारी दिल्ली मेट्रो ने ट्वीट कर दी है। जिसमें उन्होंने कहा कि यमुना बैंक मेट्रो स्टेशन में प्रवेश और निकास को फिलहाल अस्थायी रूप से बंद किया गया है। दिल्ली मेट्रो रेल निगम ने ट्वीट किया, “यमुना नदी के बढ़ते जल स्तर के कारण यमुना बैंक मेट्रो स्टेशन पर प्रवेश और निकास अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है। हालांकि, इंटरचेंज सुविधा अभी भी उपलब्ध है और ब्लू लाइन पर सेवाएं सामान्य रूप से चल रही हैं।”

    यमुना के बढ़ते जल स्तर के कारण एहतियात के तौर पर दिल्ली मेट्रो ट्रेनें चार यमुना पुलों को 30 किमी प्रति घंटे की प्रतिबंधित गति से पार कर रही हैं। डीएमआरसी ने ट्वीट कर बताया, “यमुना के बढ़ते जल स्त क्यूर के कारण एहतियात के तौर पर नदी पर बने सभी चार मेट्रो पुलों से ट्रेनें 30 किमी प्रति घंटे की प्रतिबंधित गति से गुजर रही हैं। सभी गलियारों पर सेवाएं सामान्य।” उफनती नदी 1978 के सर्वकालिक रिकॉर्ड को तोड़ते हुए खतरे के निशान को पार कर गई है, जिससे तटों के पास के निचले इलाकों में बाढ़ आ गई है।

    इससे कुछ देर पहले डीएमआरसी ने यह भी ट्वीट किया था, “यमुना नदी के बढ़ते जल स्तर के कारण, यमुना बैंक मेट्रो स्टेशन की ओर जाने वाली सड़क वर्तमान में दुर्गम है… हालाँकि, इंटरचेंज सुविधा उपलब्ध है। वहीं तीन वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट बंद करने पड़े हैं जिससे कई इलाकों में 2-3 दिनों तक पानी की सप्लाई बाधित होगी। उधर, दिल्ली के कई इलाकों में लोगों के घरों में पानी घुस गया है। निचले इलाकों में रहने वाले 16 हजार से ज्यादा लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। आईएसबीटी कश्मीरी गेट पर 3 से 4 फीट पानी भरा है। बाढ़ के चलते निगम बोध घाट बंद कर दिया गया है। ‘लोहा पुल’ इलाके में लोग घरों और मंदिर की छतों पर रहने के लिए मजबूर हैं। कल दोपहर 1 बजे यमुना नदी बाढ़ के उच्चतम रेकॉर्ड 207.49 मीटर को पार कर गई थी। आज यमुना का पानी बढ़ने के चलते जीटी करनाल रोड पर पानी आ गया, जिससे ट्रैफिक काफी प्रभावित हुआ। कश्मीरी गेट पास निचले इलाकों में भी पानी भर गया है। सड़क पर कई जगहों पर घुटने तक पानी है। दिल्ली के कई इलाकों में आज ट्रैफिक स्लो है।

    उधर, दिल्ली पुलिस ने राष्ट्रीय राजधानी के बाढ़ संभावित क्षेत्रों में सीआरपीसी की धारा 144 के तहत निषेधाज्ञा लागू कर रखी है। धारा 144 के तहत 4 या उससे ज्यादा लोगों के गैर-कानूनी जमावड़े और समूहों में सार्वजनिक आवाजाही पर रोक लग जाती है। दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (DDMA) ने लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने को कहा है और निचले इलाकों में आवाजाही न करने की चेतावनी दी है। लोगों से कहा गया है कि चूंकि यमुना नदी में बाढ़ की स्थिति बनी हुई है, इसलिए बिजली लाइन से दूर रहें और किसी भी जरूरत की स्थिति में हेल्पलाइन नंबर 1077 पर संपर्क करें।

  • ट्रेन में महिलाओं में हुई हाथापाई, एक-दूसरे को मारे थप्पड़-घूंसे, देखें वीडियो

    ट्रेन में महिलाओं में हुई हाथापाई, एक-दूसरे को मारे थप्पड़-घूंसे, देखें वीडियो

    कोलकाताः आजकल सोशल मीडिया पर आए दिन लड़ाई-झगड़े का वीडियो सामने आता रहता है। जहां कुछ दिन पहले तक हवाई जहाज में लड़ने का ट्रेंड जैसा बन गया था, तो वहीं अब ट्रेन में हुई हाथापाई की घटना सामने आई है। कोलकाता में एक लोकल ट्रेन में महिलाओं को आपस में एक दूसरे को थप्पड़ मारते व बाल खींचते हुए देखा गया। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। ट्विटर पर साझा किए गए वीडियो में देखा जा सकता है कि कोलकाता की एक लोकल ट्रेन में महिला कोच में महिलाएं एक दूसरे पर चिल्ला रहीं। इतना ही नहीं, हद तो तब हो गई जब इनके बीच की लड़ाई हाथापाई तक पहुंच गई। एक दूसरे को चप्पलों से मारना और बाल खींचना शुरू कर दिया।  

    ट्रेन में मौजूद लोगों ने इन लोगों को रोकने की कोशिश की, लेकिन वे लड़ते रहे। फिलहाल, लड़ाई के पीछे का असली कारण सामने नहीं आया है। हालांकि, वीडियो के अंत में महिला को एक लड़के को मारते हुए देखा जा सकता है।  

    सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे वीडियो पर लोगों की प्रतिक्रियाएं सामने आई हैं। एक यूजर ने लिखा कि मुंबई लोकल का प्रो वर्जन। वहीं, एक ने कहा कि ट्रेन के अंदर फ्री डब्ल्यूडब्ल्यूई।

  • सीएम केजरीवाल के घर, दफ्तर, कनाॅट प्लेस और कश्मीरी गेट तक पहुंचा पानी, देखें वीडियो

    सीएम केजरीवाल के घर, दफ्तर, कनाॅट प्लेस और कश्मीरी गेट तक पहुंचा पानी, देखें वीडियो

    नई दिल्लीः दिल्ली में बाढ़ का पानी अब सारी सीमाएं लांघकर शहर के कई इलाकों में पहुच गया है। कश्मीरी गेट, आईटीओ जैसे इलाकों के बाद पानी सिविल लाइन्स तक पहुंच गया है। यमुना का जलस्तर 208.46 मीटर तक पहुंच गया है। कई इलाके जलमग्न हैं। सड़कें झील में तब्दील हो गई हैं। लोगों के घरों में पानी समा चुका है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में इस जल प्रलय की जद में मुख्यमंत्री अऱविंद केजरीवाल का घर भी आ चुका है। यमुना का जलस्तर बढ़ने से वीरवार को दिल्ली सचिवालय में पानी भर गया, जहां मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, उनके मंत्रिमंडल और अन्य वरिष्ठ नौकरशाहों के आवास-कार्यालय हैं। 

    लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों के अनुसार, उन्हें दिल्ली सचिवालय में पानी भरने की सूचना मिली है। उन्होंने बताया कि वे स्थिति को लेकर यातायात पुलिस और अन्य एजेंसियों के साथ समन्वय कर रहे हैं। राजघाट से दिल्ली सचिवालय जाने वाली सड़क पर भी पानी भर गया है। अधिकारियों ने बताया कि कश्मीरी गेट और पुराना लोहे के पुल के बीच रिंग रोड पर पानी भर गया है और इसलिए वहां यातायात रोक दिया गया है। जिला मजिस्ट्रेट (पूर्व) के एक आदेशानुसार, जल स्तर अत्यधिक बढ़ने के कारण गीता कॉलोनी में शमशान घाट को बंद कर दिया गया है। सीएम आवास के अलावा पानी सचिवालय के पास भी पहुंच गया है। उधर, सनलाइट कॉलोनी इलाके में बाढ़ के पानी में डूबकर एक शख्स की मौत हो गई है।

    ‘ओल्ड रेलवे ब्रिज’ पर नदी का जलस्तर बुधवार रात 208 मीटर के निशान को पार कर गया था और वीरवार सुबह आठ बजे तक बढ़कर 208.48 मीटर तक पहुंच गया। उफनती हुई यमुना नदी का पानी आईटीओ तक पहुंच गया, जो पूर्वी दिल्ली से मध्य दिल्ली और कनॉट प्लेस तक आने-जाने का एक प्रमुख मार्ग है। इसके अलावा बोट कॉलोनी, गीता कॉलोनी, गांधी नगर के कुछ हिस्से, अशोक नगर और पांडव नगर जैसे इलाके भी जलमग्न हो गए। शहर में कई इलाकों से लोगों को निकालने की घोषणा की गई है। यमुना नदी के बढ़ते जल स्तर के कारण एहतियाती तौर पर यमुना के चार पुलों पर मेट्रो ट्रेन 30 किलोमीटर प्रति घंटे की सीमित गति से पार कर रही है। यमुना बैंक मेट्रो स्टेशन पर एंट्री और एग्जिट गेट को बंद कर दिया गया है।

    हथिनी कुंड बैराज से पानी छोड़े जाने के चलते यमुना नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। बुधवार को ही 45 साल का रिकॉर्ड तोड़ने के बाद यमुना ने दिल्ली में तबाही के संकेत दे दिए थे। वीरवार सुबह तक पानी 208.46 मीटर तक पहुंच गया। इसके साथ ही दिल्ली के कई इलाकों में घरों में पानी घुस गया। बाढ़ की वजह से कई सड़कों को बंद करना पड़ा है तो यमुना किनारे कॉलोनियों में कई फीट पानी आ गया है। हजारों लोगों को जान बचाकर शिविरों में भागना पड़ा है।

    मयूर विहार फेज वन, वजीराबाद, खजूरी, राजघाट जैसे इलाकों में बाढ़ का पानी घुस गया है। दर्जनों सड़कों को बंद करना पड़ा है। दिल्ली के जैतपुर इलाके में भी पानी लोगों के घरों तक पहुंच गया है। यमुना किनारे बसे एनसीआर के दूसरे इलाकों में भी पानी लबालब हो गया है।

  • पंजाबः अमरनाथ यात्रा को लेकर पुलिस तैनात, आईजी ने लिया जायजा, देखें वीडियो

    पंजाबः अमरनाथ यात्रा को लेकर पुलिस तैनात, आईजी ने लिया जायजा, देखें वीडियो

    पठानकोटः श्री अमरनाथ यात्रा को लेकर सुरक्षा के प्रबंधों का जायजा लेने के लिए आई.जी इंटेलिजेंस बाबूलाल मीणा पठानकोट के दौरे पर पहुंचे। आई जी के द्वारा अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा में तैनात किए गए नाको का जायजा लिया, उन्होंने बताया कि अमरनाथ यात्रा को लेकर पंजाब पुलिस की ओर से सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए हैं।

    श्री अमरनाथ यात्रा को लेकर पंजाब पुलिस की ओर से जगह-जगह नाकेबंदी की गई है और कई जगह पर लंगर लगे हैं वहां भी सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं पंजाब का पठानकोट आखरी हिस्सा है। जहां से श्रद्धालु जम्मू-कश्मीर की ओर रवाना हो जाते हैं। आई.जी बाबूलाल मीणा ने पंजाब पुलिस द्वारा की गई सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और सभी नाकों पर जाकर अधिकारियों और पुलिस कर्मचारियों को निर्देश दिए, आईजी इंटेलिजेंस का कहना है कि श्री अमरनाथ यात्रा को लेकर पंजाब पुलिस की ओर से सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता प्रबंध किए गए हैं।

  • पंजाबः पिस्तौल के बल पर पंप के कर्मियों से लूट

    पंजाबः पिस्तौल के बल पर पंप के कर्मियों से लूट

    अमृतसरः तरनतारन के गांव पलासौर के पास पैट्रोल पंप के कारिंदो से कैश लूटने का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के मुताबिक गांव पलासौर के पास पैट्रोल पंप स्विफ्ट कार में सवार होकर आए दो व्यक्ति पंप के कर्मियों से पिस्तौल के बल पर 21 हजार रुपए लूटकर फरार हो गए। पीड़ित व्यक्तियों ने बताया कि देर रात भिखीविंड रोड़, पलासौर के पास उनके पंप पर दो स्विफ्ट कार सवार व्यक्ति पैट्रोल डलवाने के लिए आए थे। जहां कार में तेल डलवाने के बाद उक्त व्यक्तियों ने पिस्तौल निकाल ली।

    जिसके बाद पिस्तौल के बल पर उनसे 21 हजार रुपए लूटकर भिखीविंड की ओर चले गए। पंप मालिकों ने 112 नंबर पर कॉल कर पुलिस को सूचना दे दी है। वहीं घटना की सूचना मिलते ही डीएसपी कमलजीत सिंह पुलिस बल के साथ पंप पर पहुंचे और कारिंदे के बयानों के आधार पर मामला दर्ज कर लिया। डीएसपी ने कहा कि सड़क पर सीसीटीवी कैमरों की बारीकी से जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

  • पंजाबः शिक्षा मंत्री का ऐलान, इतने दिनों तक सभी स्कूल रहेंगे बंद, आदेश जारी

    पंजाबः शिक्षा मंत्री का ऐलान, इतने दिनों तक सभी स्कूल रहेंगे बंद, आदेश जारी

    चंडीगढ़ः पंजाब में बाढ़ ने कहर बरपा रखा है। बड़ी संख्या में इलाके पानी में डूबे हुए हैं। ताजा हालात को देखते हुए पंजाब सरकार ने स्कूलों में छुट्टियां बढ़ा दी हैं। जारी आदेशों के मुताबिक 16 जुलाई तक छुट्टियां कर दी गई है। शिक्षा मंत्री ने ट्विट के जरिए जानकारी देते दी है। जिसमें कहा गया है कि स्कूलों में छुट्टियां 16 जुलाई तक बढ़ा दी हैं। पंजाब सरकार ने पहले 13 जुलाई तक छुट्टियां की थीं, लेकिन अब इन्हें आगे बढ़ा दिया गया है।

  • जालंधर : भाभी को देवर ने युवक के साथ होटल में पकड़ा, हुआ हंगामा

    जालंधर : भाभी को देवर ने युवक के साथ होटल में पकड़ा, हुआ हंगामा

    जालंधर, ENS: लंबा पिंड चौक के पास एक होटल में भाभी को युवक के साथ उसके देवर ने पकड़ लिया। जिसके बाद देवर ने जमकर हंगामा किया। इसका पता तब चला जब उसका देवर लंबा पिंड चौक से निकल रहा था। इस दौरान लम्मा पिंड चौक के पास रहने वाला एक युवक अपने दोस्त के साथ लम्मा पिंड चौक के पास से निकल रहा था। इस दौरान उसने अपनी भाभी को किसी गैर मर्द के साथ होटल में जाते हुए देखा। जिसके बाद महिला के देवर ने अपने साथियों और परिजनों को सूचना दी।

    इस दौरान उक्त युवक अपने साथियों सहित उसी होटल में जा पहुंचा। जहां उसने अपनी भाभी को गैर मर्द के साथ होटल के कमरे में पकड़ लिया। जहां पर काफी हंगामा होने के बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई। उक्त युवक ने अपने साथियों सहित उस व्यक्ति पर हमलाकर दिया और उसकी अच्छी खासी धुनाई की और पुलिस को बुला लिया। सूचना मिलते ही थाना डिवीजन नं. 8 की पुलिस मौक पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। जिसके बाद पुलिस ने दोनों पक्षों को देर रात थाने ले गई। 

  • पंजाबः बाढ़ के पानी में डूबने से निगम कर्मचारी की मौत

    पंजाबः बाढ़ के पानी में डूबने से निगम कर्मचारी की मौत

    पटियाला: पंजाब में प्राकृतिक आपदा ने जमकर कहर बरपाया है। अब तक 13 लोगों की डूबने से मौत हो चुकी है। ऐसी ही एक और दुखद खबर पटियाला की गोपाल कॉलोनी से सामने आई है। जहां बाढ़ के पानी में डूबने से नगर निगम के एक कर्मचारी की मौत हो गई है। मृतक की पहचान अजय सहोता के रूप में हुई। मिली जानकारी के मुताबिक वह कल से लापता था। परिवारिक सदस्यों ने उसे अलग-अलग जगहों पर खोजने की कोशिश की, लेकिन जब वह नहीं मिला तो उन्होंने घटना की सूचना पुलिस को दी। काफी देर तालाश करने के बाद पुलिस को भी कुछ पता नहीं चला। जिसके बाद कॉलोनी में जलस्तर कम होने पर अजय का शव बीते दिन घर से थोड़ी दूरी पर झाड़ी में पड़ा मिला। पोस्टमार्टम के बाद परिवार ने अजय सहोता का बडूंगर श्मशानघाट में अंतिम संस्कार कर दिया। इस मौके पर मौजूद परिजनों और निगम कर्मियों ने सरकार और प्रशासन से बाढ़ राहत कोष के तहत परिवार को आर्थिक सहायता देने की मांग की है।

  • जालंधर : No ऑटो Zone में चालान काटने को लेकर हुआ हंगामा देखें Live

    जालंधर : No ऑटो Zone में चालान काटने को लेकर हुआ हंगामा देखें Live

    जालंधर, ENS: वाल्मीकि चौक पर नो ऑटो जॉन को लेकर ट्रैफिक पुलिस द्वारा काफी समय से आदेश जारी किए जा चुके है। लेकिन उसके बावजूद कुछ ऑटो चालक फिर भी सवारियां उठाने के लालच में नो जॉन में ऑटो लेकर आ जाते है। जिसके बाद पुलिस ने सख्ती से कार्रवाई करते हुए ऑटो चालकों के चालान काटने शुरू कर दिए। मामले की जानकारी देते हुए इंस्पेटर ठाकुर ने बताया कि सख्ती से कार्रवाई करते हुए ऑटो चालक का चालान काटा गया। जिसके बाद वहां पर काफी हंगामा हो गया।

  • बड़ी खबरः सीएम का ऐलान, अगले आदेश तक बंद रहेंगे सरकारी व प्राइवेट स्कूल 

    बड़ी खबरः सीएम का ऐलान, अगले आदेश तक बंद रहेंगे सरकारी व प्राइवेट स्कूल 

    नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में भारी बारिश के कारण बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं। यमुना का पानी खतरे के निशान को पार कर अपने रिकॉर्ड लेवल पर बह रहा है। दिल्ली के निचले इलाके डूबने की कगार पर हैं। घरों में पानी घुस गया है, लोग घर से बेघर हो गए हैं। ऐसे में दिल्ली की अरविंद केजरीवाल सरकार ने जलभराव वाले सभी इलाकों के सरकारी व प्राइवेट स्कूल बंद रखने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर यह जानकारी दी है। दिल्ली सरकार ने उन सभी इलाकों में सभी सरकारी और निजी स्कूलों के बंद करने के आदेश दिये हैं जिन इलाकों मे पानी भरा है। ये आदेश अगला आदेश आने तक लागू रहेगा।

    वहीं, दिल्ली की लोक निर्माण विभाग (PWD) मंत्री आतिशी ने कहा कि दिल्ली में पहली बार यमुना के पानी का स्तर इतना बढ़ा है। 1978 में जब दिल्ली में बाढ़ आई थी उससे करीब 1.5 मीटर ज्यादा पानी इस बार आया है। जब जलस्तर इतना ऊंचा हो जाएगा तो यमुना अपने तट से बाहर निकलेगी। पानी के बहाव को काबू में नहीं किया जाता है। हम लोगों को लगातार नकाल रहे हैं। हमारे लिए लोगों की जान बचाना ज्यादा जरूरी है। इसके साथ ही दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आज वजीराबाद जल उपचार संयंत्र का दौरा करेंगे। बाढ़ के कारण प्लांट बंद कर दिया गया है।

    राहत व बचाव कार्य के चलते एडीआरएफ की टीम सबसे पहले महिलाओं और छोटे बच्चों को बोट में बैठा रहे हैं, ताकि इन्हें सुरक्षित बाहर निकाला जा सके। साथ ही इनकी जरूरत के सामान को भी वोट के अंदर रखा जा रहा है। अभी भी बड़ी संख्या में महिलाएं बच्चे और लोग बदरपुर खादर के मकानों में अंदर फंसे हुए हैं। तो वहीं एनडीआरएफ के सब इंस्पेक्टर का कहना है 8th बटालियन एनडीआरफ गाजियाबाद की टीम रेस्क्यू करने के लिए यहां पहुंची है जब तक सभी लोगों को रेस्क्यू कर बाहर नहीं निकाल दिया जाएगा तब तक ऑपरेशन जारी रहेगा। 70 से ज्यादा लोगों को इवेक्युएट कर लिया गया है।