Blog

  • मुस्लिम युवक के साथ की मारपीट, मुंडवाया सिर, वीडियो वायरल

    नई दिल्ली : हरिद्वार में धार्मिक संगठन से जुड़े युवकों की दबंगई सामने आई है। यहां नगर कोतवाली क्षेत्र के विष्णु घाट पर 2 युवतियों के साथ घाट पर बैठे एक मुस्लिम युवक की पिटाई कर उसके बाल मुंडवा दिए। इतना ही नहीं दबंग युवकों ने युवक और युवतियों का वीडियो बनाकर भी सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। घटना बुधवार दोपहर की बताई जा रही है, जब काशीपुर से आया एक मुस्लिम युवक अपनी दो दोस्तों के साथ विष्णु घाट पर बैठा हुआ था।

    तभी वहां पहुंचे कुछ स्थानीय युवकों ने उन पर गंगा घाट पर अश्लीलता करने का आरोप लगाते हुए उनके साथ मारपीट शुरू कर दी और युवक के बाल मुंडवा दिए। घटना की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस भी हरकत में आई और मारपीट करने वाले युवकों के खिलाफ मुकद्दमा दर्ज किया गया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मुकद्दमा दर्ज कर लिया गया है। युवकों की पहचान की जा रही है। इस घटना को अंजाम देने वालों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी की जाएगी।

  • पंजाबः फिर सुर्खियों में आई केंद्रिय जेल, सामान हुआ बरामद, देखें वीडियो

    बठिंडाः केंद्रिय जेल लगातार नशीलों पदार्थ और मोबाइल बरामद होने के मामले में सुर्खियों में रही है। वहीं आज एक बार फिर से जेल से सामान बरामद होने के बाद केंद्रिय जेल सुर्खियों में आ गई है। दरअसल, आज सुबह तालाशी के दौरान जेल में कैदियों से 26 नशीली गोलियां बरामद हुई है। मिली जानकारी के मुताबिक गुरशरण नामक कैदी से यह नशीली गोलियां बरामद हुई है। कैदी गुरशरण सिंह रामपुरा का निवासी है, जोकि केंद्रिय जेल में बंद है। वहीं जसपाल सिंह साहिक सुपरिंटेंडेंट सेंट्रल जेल की शिकायत पर बठिंडा कैंट थाना पुलिस ने कैदी के खिलाफ एनडीपीएस धारा 52 परिजन एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।

  • विदेश में 21 वर्षीय पंजाबी युवक की मौ’त

    होशियारपुर: इटली के लैटिना जिले में एक सड़क दुर्घटना में एक पंजाबी युवक की मृत्यु का दुखद समाचार प्राप्त हुआ है। मिली जानकारी के मुताबिक, संतुलन बिगड़ने से BMW कार सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। इस दौरान 21 साल के पंजाबी युवक की मौत हो गई, जबकि उसके साथी को घायल हालत में नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टर उसका इलाज कर रहा है। मृतक की पहचान कमलप्रीत सिंह निवासी होशियारपुर के रूप में हुई है।

    प्राप्त जानकारी के अनुसार दोनों युवक सुबह अपनी कार से काम पर जा रहे थे। इसी दौरान उनकी कार सड़क किनारे एक पेड़ से टकरा गई, टक्कर इतनी भीषण थी कि कमलप्रीत सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं पुलिस घटना के कारणों की बारीकी से जांच कर रही है। इस दुर्भाग्यपूर्ण खबर के बाद इलाके में रहने वाले पंजाबी समुदाय में शोक की लहर छा गई है। बता दें कि कुछ दिन पहले इसी इलाके में एक पंजाबी युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई थी।

  • नई महामारी का खतरा! फैल रही है रहस्यमयी बीमारी

    नई दिल्ली : कोरोना का कहर देखने के बाद अब लोग महामारी के नाम से भी डरने लगे है। ऐसे समय एक नई महामारी का खतरा फिर सताने लगा है इस बीमारी के फैलने की शुरुआत भी कोविड-19 की तरह चीन से ही हो रही है चीन के कई अस्पतालों में इस रहस्यमयी बीमारी के मरीज देखे गए हैं, जो तेजी से बढ़ते जा रहे हैं इस पर रिपोर्ट्स आने के बाद विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO

    ) की चिंता भी बढ़ गई है यह बीमारी खसतौर पर स्कूली बच्चों में देखी जा रही है चीन सहित दुनिया के कई देश अब भी कोरोना से पूरी तरह नहीं उबर पाए हैं ऐसे में अब लोगों को वह समय याद आने लगा है, जब कोरोना शुरुआती दौर में था वैसे तो इस महामारी को निमोनिया से मिलता-जुलता बताया जा रहा है, लेकिन इसके कई लक्षण निमोनिया से अलग हैंइसकी चपेट में आने वाले बच्चों के फेफड़ों में सूजन देखी जा रही है। वहीं उन्हें तेज बुखार के साथ खांसी, फ्लू और सांस लेने में परेशानी जैसी समस्याओं को सामना भी करना पड़ रहा है। रहस्यमयी निमोनिया से जुड़े ज्यादातर मरीज चीन के उत्तर-पूर्वी बीजिंग और लियाओनिंग के अस्पतालों में देखे जा रहे है।

    हालत इतनी ज्यादा खराब है कि संसाधनों पर काफी दबाव पड़ने लगा है। बीमारी का प्रकोप इतना ज्यादा है कि सरकार ने यहां स्कूल बंद करने की तैयारी कर ली है। इस बीमारी को लेकर एक ओपन-एक्सेस निगरानी प्रोमेड अलर्ट ने दुनियाभर में चेतावनी जारी की है। दरअसल यह मंच पूरी दुनिया में इंसान और जानवरों में होने वाली बीमारियों पर नजर बनाए रखता है। चीन में सामने आए रहस्यमी निमोनिया के बारे में चेतावनी देते हुए इस संस्था ने कहा है कि इस बीमारी का प्रकोप खासतौर पर बच्चों पर ही देखा जा रहा है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने इस बीमारी की चौंकाने वाली रिपोर्ट्स सामने आने के बाद चीन से विस्तृत जानकारी देने का अनुरोध किया है। WHO ने प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि इस बीमारी के बारे में चीन ने 13 नवंबर 2023 को स्थानी मीडिया को बताया था। स्वास्थ्य एजेंसी ने चीन से इस बीमारी से जुड़े मामलों पर कड़ी निगरानी रखने के लिए कहा है। WHO ने बताया है कि 21 नवंबर को प्रोमेड ने उत्तरी चीन में फैल रही इस बीमारी के बारे में सूचना दी। WHO चीन से इस बीमारी के बारे में और अधिक जानकारी चाहता है। 

  • जालंधरः 24 वर्षीय महिला कांस्टेबल की संदिग्ध हालातों में मौ’त

    जालंधर, ENS: रेलवे कालोनी से बड़ी खबर सामने आई है, जहां आरपीएफ में तैनात महिला कांस्टेबल ने फंदा लगाकर जीवनलीला समाप्त कर ली। मृतका की पहचान 24 वर्षीय अनिशा पत्नी अंकुश कुमार मूल निवासी राजस्थान के रूप में हुई है। मृतका का पति भी उसी के साथ रहता है लेकिन वह अन्य विभाग में नौकरी करता है। जैसे ही सूचना पुलिस को मिली तो थाना नई बारादरी की पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल रखवा दिया। फिलहाल मौत के कारण स्पष्ट नहीं हो पाए हैं। वहीं घटना की जानकारी देते हुए थाना नई बारादरी के प्रभारी रविंदर कुमार ने बताया कि बुधवार शाम उन्हें सूचना मिली थी कि रेलवे क्वार्टर में रहती एक महिला कांस्टेबल ने खुदकुशी कर ली है।

    वह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शव को उतरवा कर सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया। इंस्पेक्टर ने कहा कि क्वार्टर से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। अनिशा की मौत की खबर उसके राजस्थान रहते परिजनों को दी है जो वहां से जालंधर के लिए रवाना हो चुके हैं। पुलिस का कहना है कि सुसाइड के कारण मृतका के परिजनों के आने के बाद ही पता लग सकते हैं। पुलिस ने अनिशा का मोबाइल भी कब्जे में लिया है, लेकिन उस पर लॉक लगा हुआ था। पुलिस मृतिका के पति से भी कुछ पूछताछ कर रही है। बताया जा रहा है कि अनिशा के शव पर कुछ संदिग्ध निशान भी मिले हैं। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और मृतिका के परिजनों के आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। 

  • जालंधरः किसानों ने हाईवे के बाद रेलवे ट्रैक की ओर किया कूच, भारी पुलिस तैनात, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: पंजाब सरकार के खिलाफ किसानों ने पिछले 2 दिन से मोर्चा खोला हुआ है। इस दौरान पिछले 2 दिन से किसान हाईवे पर धरना लगाकर बैठे हुए है। वहीं आज तीसरे दिन भी किसानों ने हाईवे जाम किया हुआ है। दरअसल, बीते दिन किसानों के हाईवे जाम करने को लेकर सीएम भगवंत मान ने किसानों को चंडीगढ़ दफ्तर में बात करने का कहा था। वहीं किसानों ने भी कल रेलवे ट्रैक जाम करने का ऐलान किया था। इस दौरान उन्होंने कहा कि अगर मीटिंग में कोई नतीजा नहीं निकला तो वह वीरवार सुबह 10 बजे रेलवे ट्रैक जाम कर देंगे।

    इसी के तहत आज किसानों ने हाईवे के साथ-साथ रेलवे ट्रैक की ओर कूच कर दिया है। जिसके तहत किसानों ने मशीनें मंगवाई ली है। वहीं दूसरी ओर किसानों को रेलवे ट्रैक जाम करने के रोकने के लिए भारी पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है। इस दौरान माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है। किसानों को रेलवे ट्रैक जाम करने से रोकने के लिए मौके पर डीसीपी हरविंदर विर्क पुलिस फोर्स के साथ मौजूद है। हालांकि डीसीपी का कहना है कि वह किसानों को रेलवे ट्रैक रोकने के लिए मना कर रहे है और उनके द्वारा रेलवे ट्रैक ना रोके जाने की पूरी कोशिशे की जा रही है। किसानों ने 12 बजे धन्नोवाली फाटक पर ट्रेनें रोकने का ऐलान किया है। अभी तक किसानों द्वारा रेलवे ट्रैक नहीं रोका गया है। जबकि दूसरी ओर किसानों का कहना है कि वह लोगों को परेशान नहीं करना चाहता है।

    इस दौरान किसान नेता ने कहा कि कल सीएम साहब के साथ मीटिंग पहले 11 बजे थी जिसके बाद 2 बजे का समय दिया गया उसके बाद 4 बजे का समय दिया गया। किसान नेता ने कहा कि रात 8 बजे पता चला कि सरकार के साथ किसानों की मीटिंग नहीं की जा रही है। उन्होंने कहा कि इसका मतलब यह है कि वह किसानों के लिए गंभीर नहीं है। किसान नेता ने कहा कि पुलिस उन्हें जोर यह दे रही है कि हम रेलवे ट्रैक ना रोके। किसान नेता ने कहा कि हम जब तक प्रदर्शन नहीं करेंगे तो सरकार को हमारी परेशानी का कैसे पता चलेगा। इस दौरान किसान रेलवे ट्रैक जाम करने की मांग पर अड़े हुए है। वहीं जालंधर के गांव धन्नोवाली गांव के पास दिल्ली-अमृतसर राष्ट्रीय राजमार्ग पर किसानों का धरना भी जारी है। किसानों ने तीसरी रात भी सड़क पर सोकर गुजारी। दरअसल, अभी तक किसानों की सरकार के साथ मीटिंग नहीं हो पाई।

  • नाबालिग ने 350 रुपये के लिए गर्दन पर चाकू से किए 60 वार, देखें वीडियो

    नई दिल्ली :  वेलकम इलाके से मंगलवार देर रात घटी दिल दहलाने वाली घटना की पूरी कहानी सामने आई है। यह मामला इतना संगीन है कि हर अभिभावक यह सोचने के लिए मजबूर होगा कि आखिर एक किशोर ने अपने ही समान उम्र के नाबालिक की हत्या सिर्फ इसलिए कर दी कि उसने जबरन 350 रुपये मांगने पर देने से इंकार कर दिया मृतक नाबालिग का आरोपी को पैसे न देना इतना नागवार लगा कि उसने मृतक नाबालिक पर चाकुओं से सबके सामने ताबड़तोड़ हमला बोल दिया चौंकाने वाली बात यह है कि आरोपी ने मृतक के गर्दन पर ताबड़तोड़ 60 बार वार किए इससे भी मन नहीं भरा तो उसके सिर पर लात मारकर देखा कि वो मरा है कि नहीं

    उसके बाद चारों तरफ नजर घुमाने के बाद मौके से फरार हो गया दिल्ली पुलिस ने सनसनीखेज वारदात को अंजाम देने के आरोपी संदिग्ध 16 वर्षीय लड़के को गिरफ्तार कर लिया पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है मंगलवार की रात हुई हत्या के समय आरोपी नशे में था। वह अपने माता-पिता के साथ रहता है। दोनों दिहाड़ी मजदूर है, पुलिस ने इस मामले में मृतक की पहचान जाफराबाद निवासी के रूप में की है। वह अपनी मां के साथ रहता था, जो घरेलू सहायिका के रूप में काम करती है। फिलहाल पुलिस ने नाबालिग होने की वजह से उसका नाम उजागर नहीं किया है। दिल्ली पुलिस के एक अधिकारी के मुताबिक दोनों मृतक और आरोपी किशोर एक-दूसरे को नहीं जानते थे।

    आरोपी का वेलकम इलाके के जनता मजदूर कॉलोनी में पीड़ित से संपर्क हुआ।बिरयानी खरीदने के लिए 350 रुपये मांगे लड़के ने देने से मना किया तो 16 वर्षीय लड़के ने उसे लूटने की कोशिश की, जिसके बाद हाथापाई की नौबत आ गई। इस दौरान आरोपी ने पीड़ित का गला दबाया और उसे बेहोश कर दिया उसके बाद जो हुआ वो सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गया, जिसके आधार पर इस दिल दहलाने वाली घटना की पूरी तस्वीर पुलिस के सामने साफ हो गई लेकिन वारदात का ये तरीका पुलिस को बहुत कुछ मैसेज देने वाली है 

  • जालंधरः कार और ऑटो की टक्कर में 6 घायल, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: महानगर में थाना 4 के अंतर्गत आते लाल रतन सिनेमा के दो वाहनों की टक्कर हो गई। इस हादसे में कार और ऑटो बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए। हादसा इतना भीषण था कि इस हादसे में कार और ऑटो में सवार 6 लोग घायल हो गए है। वहीं घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। बताया जा रहा हैकि ऑटो चालक लांबड़ा का रहने वाला है। जिसका नवदीप नाम बताया जा रहा है। वहीं दूसरी ओर कहा ज रहा है कि कार में सवार लोग किसी शादी के प्रोग्राम से लौट रहे थे।

    इस दौरान लाल रत्न सिनेमा के पास दोनों वाहनों की भीषण टक्कर हो गई। दोनों वाहनों में घायल लोगों को स्थानीय लोगों की मदद से वाहनों से निकाल कर निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जहां दोनों पक्षों का ईलाज चल रहा है। इस घटना में सड़क पर खड़े क्षतिग्रस्त वाहनों के चलते राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं मौके पर पहुंची पीसीआर की टीम ने वाहनों को सड़क किनारे करवा दिया और राहगीर को आ रही ट्रैफिक की समस्या से निजात दिला दी है। पुलिस दोनों वाहनों की टक्कर के मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस का कहना है कि घायल दोनों पक्षों के बयानों के आधार पर ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। 

  • आज का राशिफल, 23 नवंबर 2023

    आज का राशिफल, 23 नवंबर 2023

    मेष राशि- दौड़धूप अधिक रहेगी। बुरी खबर मिल सकती है। वाणी पर नियंत्रण रखें। दुष्टजन हानि पहुंचा सकते हैं। समाज में आपके कार्यों की आलोचना होगी। राजकीय सहयोग मिलेगा एवं इस क्षेत्र के व्यक्तियों से संबंध बढ़ेंगे। वाणी पर संयम रखें।

    वृष राशि- मेहनत सफल रहेगी। कार्य की प्रशंसा होगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। ऐश्वर्य के साधन मिलेंगे। विद्यार्थियों को प्रतियोगिता में सफलता मिलेगी। व्यापार अच्छा चलेगा। कार्य निर्णय बहुत शांति से विचार करके करना ही शुभ है।

    मिथुन राशि- पुराने मित्र व संबंधियों से मुलाकात होगी। उत्साहवर्धक सूचना मिलेगी। स्वाभिमान बना रहेगा। नौकरी में मनचाही पदोन्नति मिलने के योग बनेंगे। स्वास्थ्य की ओर ध्यान दें। रुका धन मिलेगा। व्यापार में नए अनुबंध होंगे। अजनबियों पर विश्वास न करें।

    कर्क राशि- यात्रा, निवेश व नौकरी मनोनुकूल रहेंगे। अप्रत्याशित लाभ हो सकता है। जोखिम न उठाएं। प्रसन्नता रहेगी। धर्म के कार्यों में रुचि आपके मनोबल को ऊंचा करेगी। आर्थिक स्थिति में सुधार की संभावना है। व्ययों में कमी करना चाहिए।

    सिंह राशि- फालतू खर्च होगा। शारीरिक कष्ट संभव है। दूसरों पर अतिविश्वास न करें। वस्तुएं संभालकर रखें। आपकी मिलनसारिता व धैर्यवान प्रवृत्ति आपके जीवन में आनंद का संचार करेगी। स्थायी संपत्ति में वृद्धि होगी। व्यापार अच्छा चलेगा।

    कन्या राशि- डूबी हुई रकम प्राप्त होगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। प्रसन्नता रहेगी। सार्वजनिक कार्यों में समय व्यतीत होगा। संतान की ओर से शुभ समाचार मिलेंगे। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। रोजगार के क्षेत्र में उन्नति होगी।

    तुला राशि- घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। योजना फलीभूत होगी। नए अनुबंध होंगे, प्रयास करें। प्रसन्नता रहेगी। उत्तम मनोबल आपकी सभी समस्याओं को हल कर देगा। प्रतिष्ठित जनों से मेलजोल बढ़ेगा। व्यापार में नए प्रस्ताव मिलेंगे।

    वृश्चिक राशि- राजकीय बाधा दूर होगी। पूजा-पाठ में मन लगेगा। व्यवसाय ठीक चलेगा। निवेश शुभ रहेगा। प्रसन्नता रहेगी। अपनी वस्तुएं संभालकर रखें। जीवनसाथी से मतभेद। व्यवहारकुशलता से समस्या का समाधान हो सकेगा। वाहन सावधानी से चलाएं।

    धनु राशि- वाहन व मशीनरी के प्रयोग में सावधानी रखें। विवाद को बढ़ावा न दें। कुसंगति से हानि होगी। आय कम होगी। नए संबंध लाभदायी सिद्ध होंगे। व्यावसायिक क्षेत्र में सफलता का विशेष योग है। व्यापारिक निर्णय जल्दबाजी में न लें।

    मकर राशि- राजकीय बाधा दूर होगी। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। चिंता रहेगी। प्रमाद न करें। परेशानियों का मुकाबला करके भी लक्ष्य को प्राप्त कर सकेंगे। शिक्षा व ज्ञान में वृद्धि होगी। अधूरे पड़े काम पूरे होने के योग हैं।

    कुंभ राशि- संपत्ति के कार्य लाभ देंगे। शत्रु परास्त होंगे। बेरोजगारी दूर होगी। यात्रा, नौकरी व निवेश लाभदायक रहेंगे। व्यापार में कर्मचारियों पर अधिक विश्वास न करें। आर्थिक स्थिति कमजोर रहेगी। संतान की शिक्षा संबंधी समस्या रह सकती है।

    मीन राशि- यात्रा मनोरंजक रहेगी। रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे। व्यवसाय ठीक चलेगा। प्रसन्नता बनी रहेगी। आय में अधिक व्यय से मनोबल कमजोर पड़ सकता है। कार्य, व्यवसाय के क्षेत्र में विभिन्न बाधाओं से मन अशांत रहेगा।

  • कपूरथलाः पुलिस और निहंगों के बीच झड़प में चली गोलियां, एक कर्मी की मौ’त, देखें वीडियो

    कपूरथलाः पंजाब के कपूरथला में पुलिस और निहंगों के बीच झड़प होने का मामला सामने आया है। इस झड़प में एक पुलिसकर्मी की मौत हो गई है। वहीं डीएसपी भुलत्थ समेत 10 पुलिसवाले घायल हो गए। पंजाब के कपूरथला के सुल्तानपुर लोधी के गुरुद्वारा श्री अकाल बूंगा के संचालन के कब्जे को लेकर निहंग सिखों  के एक ग्रुप बाबा बुड्ढा दल मान सिंह ग्रुप जो की इस वक्त गुरदवारा साहिब में कब्जा किये हुये है। पुलिस जब गुरूदवारे क़ब्ज़ा छुड़वाने के लिये पहुँची तो निहंग सिंखो के बीच झड़प हो गई और निहंग और पुलिस के बीच हुई मुठभेड़ में दोनो तरफ से हुई फायरिंग के चलते एक पुलिस कांस्टेबल की मौत गई है और तीन अन्य पुलिस कर्मचारी अभी घायल है। कुछ निहंग सिंह भी घायल हुए बताए जा रहे हैं।

    सभी घायलों को सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। संत बलबीर सिंह सीचेवाल घायलों का हालचाल जानने अस्पताल पहुंचे। सिविल अस्पताल सुल्तानपुर लोधी में भर्ती जख्मियों की पहचान डीएसपी भुलत्थ भारत भूषण सैनी, एएसआई सुखदेव सिंह, कांस्टेबल बबलप्रीत सिंह, एएसआई अशोक कुमार, एएसआई गुरमीत सिंह, सुरिंदर सिंह, अमनदीप सिंह, हरभजन सिंह, रमनदीप सिंह और हरजिंदर सिंह के रूप में हुई है। वहीं मृतक की पहचान जसपाल सिंह निवासी गांव मनियाला के तौर पर हुई है। फिलहाल फायरिंग बंद है। इससे पहले जब माहौल बिगड़ा तो पुलिस ने स्थिति को नियंतत्रित करने के लिए आंसू गैस के गोले भी छोड़े। डीसी कपूरथला कैप्टन करनैल सिंह, आईजी जालंधर रेंज एस. भूपति समेत आला अधिकारी सुल्तानपुर लोधी पहुंच गए हैं और इस  स्थिति से कैसे निपटा जाए, इसे लेकर गुरुद्वारा बेर साहिब में मीटिंग की जा रही है। बुधवार से ही पुलिस वाटर कैनन लेकर गुरुद्वारा साहिब में दाखिल होने के लिए प्रयासरत थी।

    सुल्तानपुर लोधी के गुरुद्वारा श्री अकाल बुंगा पर काबिज होने के बाद बुधवार को बूसोवाल रोड पर डेरा पीर गेब पर कब्जा करते 10 निहंग सिंहों को सुल्तानपुर लोधी की पुलिस ने गिरफ्तार किया था। इनमें 2020 में हुई इसी तरह की झड़प में दर्ज हुए कत्ल केस में वांछित आरोपी भी शामिल हैं। इससे पहले मंगलवार को भी झड़प हुई थी जिस को लेकर थाना सुल्तानपुर लोधी ने केस दर्ज किया गया था। मिली जानकारी के मुताबिक़ निहंगों के एक समूह ने बुधवार रात जबरन एक गुरुद्वारे पर कब्जा कर लिया। मामले की जानकारी के बाद जब पुलिस गुरुद्वारा खाली कराने पहुंची, निहंगों ने गोलीबारी शुरू कर दी।  फायरिंग के दौरान एक पुलिसकर्मी की गोली लगने से मौत हो गई।
    पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर दी है और गुरुद्वारा को खाली कराए जाने के लिए कार्रवाई जारी है। पंजाब पुलिस की ओर से जानकारी दी गई है कि निहंग गुरुद्वारे के अंदर से लगातार फायरिंग कर रहे हैं। पुलिस निहंगों पर कापू पाने की कोशिश में जुटी है। वहीं 10 निहंगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार है। पुलिस ने गुरुद्वारे पर कब्जा करने के आरोप में निहंग संप्रदाय के 10 लोगों को गिरफ्तार किया है, लेकिन ऑपरेशन अभी भी जारी है। निहंगों में से एक ने पुलिस पर तब गोलीबारी की जब वे परिसर को खाली कराने गए थे। पंजाब पुलिस के अधिकारियों ने बताया कि कम से कम 30 निहंग अभी भी गुरुद्वारे के अंदर हैं।