Blog

  • कोरोना पर PM मोदी की हाई लेवल मीटिंग खत्म, राज्यों को अस्पताल तैयार रखने की दी सलाह

    कोरोना पर PM मोदी की हाई लेवल मीटिंग खत्म, राज्यों को अस्पताल तैयार रखने की दी सलाह

    नई दिल्लीः कोरोना की स्थिति को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाईलेवल मीटिंग की है। लगभग पौने 2 घंटे तक पीएम मोदी की बैठक चली। बैठक में सबसे पहले कोविड पर स्वास्थ मंत्रालय के जरिए डीटेल ब्रीफिंग दी गई। स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से पीएम को विस्तार में ब्रीफ किया गया। विशेषज्ञों ने कोविड-19 पर भारत और चीन समेत अन्य देशों की स्थिति में फर्क को स्पष्ट किया। प्रधानमंत्री ने बैठक में कोरोना का हाल और स्वास्थ्य मंत्रालय की तैयारी को लेकर सवाल किया।

    पीएम ने कड़ी निगरानी रखने की सलाह दी है। पीएम मोदी ने कहा कि कोविड अभी खत्म नहीं हुआ है। उन्होंने इंटरनेशनल एयरपोर्ट्स पर अधिक निगरानी रखने की सलाह दी। उन्होंने जीनोम सीक्वेंसिंग और टेस्टिंग बढ़ाने पर फोकस करने को कहा है। राज्यों को अस्पताल तैयार रखने की सलाह दी गई है। मास्क पहनने सहित कोविड उचित व्यवहार के पालन की सलाह दी गई है। त्योहारों का मौसम आने वाला है, ऐसे में सार्वजनिक स्थानों पर विशेष ध्यान रखा जाए।

    इसके साथ ही पीएम मोदी ने बुजुर्गों और बीमार रहने वाले लोगों के लिए एहतियाती खुराक के टीकाकरण पर जोर दिया है। पीएम ने फ्रंटलाइन वर्कर्स और कोरोना योद्धाओं की निस्वार्थ सेवा की सराहना की। पीएम मोदी ने राज्यों से कहा कि ऑक्सीजन सिलेंडर, वेंटीलेटर, कर्मचारियों सहित अस्पताल के बुनियादी ढांचे की तैयारी सुनिश्चित करने के लिए कोविड से संबंधित जरूरी सुविधाओं का ऑडिट करें। आवश्यक दवाओं की उपलब्धता और कीमतों की नियमित निगरानी की जाए।

    मीटिंग में हुए ये सभी शामिल

    पीएम के साथ कोविड पर चल रही बैठक में गृह मंत्री अमित शाह, स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया, सिविल एविएशन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, पीएम के प्रधान सचिव पीके मिश्रा और अधिकारी, कैबिनेट सचिव राजीव गौना, गृह सचिव अजय भल्ला, स्वास्थ्य सचिव और अधिकारी, नीति आयोग के सीईओ और अधिकारी , पेट्रोकेमिकल सचिव, सिविल एविएशन सचिव मौजूद रहे।

  • पंजाबः इलाके में ASI ने मचाया आंतक, बेटे की कर दी पिटाई

    पंजाबः इलाके में ASI ने मचाया आंतक, बेटे की कर दी पिटाई

    आए दिन लोगों को मारता था पत्थर

    अमृतसरः जिले के बोहड़ वाले शिवाला में पंजाब पुलिस के एक एएसआई से इलाका निवासी काफी परेशान है। इलाके के लोगों का कहना है कि उक्त एएसआई आए दिन लोगों को पत्थर मारता रहता। तंग आकर जब उसके परिवार को बुलाया तो उसने गली में ही अपने बेटे को भी पीट दिया। अंत में लोगों ने उसे बांधकर पागलखाने इलाज के लिए पहुंचाया है। यह पूरी घटना स्थानीय लोगों ने कैमरे में कैद की। बताया जा रहा है कि पठानकोट में तैनात एक एएसआई बीते काफी समय से मानसिक तौर पर परेशान था।

    आए दिन वह गली में निकलता और लोगों पर पत्थर मारने शुरू कर देता। आज हिम्मत कर लोगों ने उसे पकड़ा और उसके हाथ पैर बांध दिए। इसके बाद आज उसे ऑटो में डाल सर्कुलर रोड स्थित मैंटल अस्पताल ले गए। इलाका निवासियों का कहना है कि वह घरों में खुद को बंद करने पर मजबूर हो चुके थे। परेशान लोगों ने पूरी बात परिवार से की और इसका हल निकालने के लिए कहा, लेकिन जब बेटा एएसआई को रोकने के लिए पहुंचा तो उसने उसे भी पीट डाला। 

  • हाईवे पर हुआ भयानक एक्सीडेंट , कार के उड़े परखच्चे, 4 की मौत

    हाईवे पर हुआ भयानक एक्सीडेंट , कार के उड़े परखच्चे, 4 की मौत

    नई दिल्ली: अजमेर में हुए एक भयानक सड़क हादसे की खबर सामने आई है जहां कार सवार 4 लोगों की मौत हो गई। हादसे के बाद हाईवे पर कोहराम मच गया। कार भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। इसके बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से शवों को बाहर निकाला। घटना गुरुवार शाम 5 बजे भिनाय थाना क्षेत्र के बांदनवाड़ा गांव से गुजर रहे हाईवे की है। कार सवार चारों युवक भीलवाड़ा से अजमेर की तरफ आ रहे थे।

    बांदनवाड़ा चौकी प्रभारी ने बताया कि प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार शाम 5 बजे बांदनवाड़ा हॉस्पिटल के सामने से ट्रेलर गुजर रहा था। कार ट्रेलर के पीछे ही थी। जैसे ही अचानक ट्रेलर ने ब्रेक लगाए स्पीड में आ रही कार ट्रेलर में घुस गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची और कार में सवार लोगों को बाहर निकलवाया तो पता चला कि कार सवार चारों की मौत हो गई है। पुलिस ने शवों को बांदनवाड़ा अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया गया है। बांदनवाड़ा चौकी प्रभारी गिरधारीसिंह ने बताया कि मृतक सांगखेड़ा कोटपुतली जयपुर के रहने वाले हवासिंह, संदीपसिंह, शेरसिंह, सतवीर है। कार में मिले कागज के हिसाब से माना जा रहा है कि ये लोग उज्जैन गए हुए थे और वापस अपने गांव लौट रहे थे। 

    प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी भयंकर थी कि कार के आगे का हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं ट्रेलर से टक्कर के बाद दो युवकों के शव बाहर सड़क पर आकर गिर गए। जबकि दाे कार में ही फंसे रहे। इस दौरान मौजूद लोगों की मदद से दोनों के शवों को बाहर निकाला गया।

  • जालंधरः बस स्टैंड पुलिस चौंकी के बाहर से बाइक ले फरार चोर

    जालंधरः बस स्टैंड पुलिस चौंकी के बाहर से बाइक ले फरार चोर

    जालंधर/वरुण: महानगर में लूटपाट और चोरी मामले लगातार बढ़ रहे है। चोरों को हौंसले इतने बुलंद हो गए है कि अब वह थानों के बाहर खड़े वाहनों को निशाना बनाने लगे है। ऐसा ही एक मामला बस स्टैंड स्थित पुलिस चौंकी से सामने आया है। जहां चोर चौंकी के बाहर खड़े बाइक को चुराकर ले गया। वारदात वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। मामले की जानकारी देते हुए पीड़ित सुनील ने बताया कि वह सुबह भाई के एक्सीडेंट की शिकायत दर्ज करवाने के लिए थाने आया था।

    इस दौरान थाने में शिकायत दर्ज करवाकर जैसे वह बाहर आया तो देखा बाहर से उसकी बाइक गायब है। इस मामले को लेकर जब वहां लगे सीसीटीवी कैमरे चैक किए तो उसमें चोर बाइक ले जाता दिखाई दिया। इस मामले को लेकर थाने में तैनात ड्यूटी अफसर का कहना है कि थाना पब्लिक प्लेस है यहां बहुत से लोग आते जाते है। उन्होंने कहा कि सीसीटीवी कब्जे में ले ली है। जल्द ही आरोपी को काबू कर लिया जाएगा।

  • गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल तलाई में हुआ सर्टिफिकट – ए की लिखित परीक्षा का आयोजन

    गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल तलाई में हुआ सर्टिफिकट – ए की लिखित परीक्षा का आयोजन

    ऊना/सुशील पंडित : छठी हि.प्र. ( स्वतंत्र ) कंपनी एनसीसी यूनिट ऊना द्वारा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला तलाई विद्यालय में विभिन्न स्कूलों मे एन.सी.सी. ट्रुप मे शामिल कुल 130 छात्र – छात्रों  ने सर्टिफिकट – ए के लिए परिक्षा दी। जिस में सामान्य ज्ञान एवम् भारतीय फ़ौज से जुड़े प्रश्न पुछे गए। इस मौक़े पर कमांडिंग ऑफ़िसर कर्नल राजेंद्र कुमार सैणी ( सेना मेडल ) विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि एनसीसी को “रक्षा की दूसरी पंक्ति” के रूप में जाना जाता है भविष्य में अगर हमारा युद्ध होता है तो हम बड़े गर्व से अपने देश के वीर सैनिकों को सहायता प्रदान करेंगे। स्कूलों – कॉलेजों में एनसीसी में शामिल कैडेट के अंदर एक अलग तरह का जनून है। इस मौक़े पर सूबेदार सुनील कुमार  , सी.एच.एम. करतार चंद, हवलदार विनोद कुमार , हवलदार भूपेंद्र ठाकुर,  हवलदार सुमेश आदि मुख्य तौर पर मौजूद रहे।

  • बीयर के शौकीनों के लिए बुरी खबर, बढ़ेंगे दाम !

    बीयर के शौकीनों के लिए बुरी खबर, बढ़ेंगे दाम !

    नई दिल्ली : अगले साल नई आबकारी नीति लागू होने के बाद उत्तर प्रदेश में बीयर के शौकीनों की जेब पर महगाई का भार बढ़ सकता है। आबाकारी विभाग नए वित्तीय वर्ष में बीयर की कीमतें बढ़ाने की तैयारी कर रहा है। विभाग के प्रस्ताव को कैबिनेट से हरी झंडी मिली, तो भाव बढ़ जाएंगे। यह वृद्धि दो वर्षों के बाद होगी। कोरोना महामारी के संकट काल में जब लोग सर्दी-जुकाम से बच रहे थे, तब पूरे राज्य में बीयर की बिक्री अप्रत्याशित रूप से घट गई थी। बीयर के कारोबार को प्रोत्साहित करने के लिए आबकारी विभाग ने टैक्स घटा दिया था, जिससे भाव 20 रुपये प्रति केन कम हो गए थे। मौजूदा वित्तीय वर्ष में जबकि कोरोना का प्रभाव काफी कम रहा, बीयर की बिक्री में बहुत अधिक वृद्धि हुई। अधिकारियों के अनुसार, अंग्रेजी शराब की बिक्री में 60 फीसदी तक की वृद्धि दर्ज की गई, जबकि बीयर की बिक्री में इससे 20 फीसद अधिक यानी 80 फीसदी तक का उछाल आया है। 

    पिछली बार सस्ती शराब तो महंगी हुई थी, मगर महंगी शराब के दाम में कोई परिवर्तन नहीं किया गया था। यानी अंग्रेजी शराब का वो क्वार्टर जिसकी कीमत 150 रुपये से कम थी, उसके भाव बढ़े थे, मगर जिस क्वार्टर की कीमत 150 रुपये से अधिक थी, उसके भाव नहीं बढ़ाए गए थे। इसकी कीमत में इस बार 10 रुपये प्रति क्वार्टर की वृद्धि संभव है।

  • पंजाबः विजीलेंस ने ASI को किया गिरफ़्तार

    पंजाबः विजीलेंस ने ASI को किया गिरफ़्तार

    चंडीगढ़ः भ्रष्टाचार के विरुद्ध शुरु की मुहिम के दौरान पंजाब विजीलैंस ब्यूरो की तरफ से थाना कोटकपूरा शहर, ज़िला फरीदकोट में तैनात सहायक सब इंस्पेक्टर (एएसआई) हरप्रीत सिंह को 5000 रुपए रिश्वत मांगने और लेने के दोष अधीन गिरफ़्तार किया गया इस सम्बन्धी जानकारी देते हुये विजीलैंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि उक्त दोषी एएसआई को शिकायतकर्ता मुनीश पाठक निवासी कोटकपूरा से 3000 रुपए रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों काबू किया गया है।

    विवरण देते हुये उन्होंने बताया कि शिकायतकर्ता ने विजीलैंस ब्यूरो के पास पहुँच करके दोष लगाया कि उक्त पुलिस अधिकारी एक शिकायतकर्ता के साथ आपसी समझौता करवाने के बदले 5000 रुपए रिश्वत माँग रहा था, जिसने उसके खि़लाफ़ थाना सदर में शिकायत दर्ज करवाई थी। उसने आगे दोष लगाया कि दोषी पुलिस मुलाज़िम पहले ही उससे पहली किश्त के तौर पर 2000 रुपए रिश्वत ले चुका है और इस सम्बन्धी और पैसे माँग रहा था। शिकायतकर्ता ने इस संबंधी की बातचीत को सबूत के तौर पर रिकार्ड किया और मुख्यमंत्री की भ्रष्टाचार विरोधी हेल्पलाइन पर आनलाइन शिकायत दर्ज करवाई।

    प्रवक्ता ने आगे बताया कि विजीलैंस ब्यूरो ने शिकायत में लगाए दोषों की जांच करने के उपरांत जाल बिछाया और दोषी पुलिस अधिकारी को दो सरकारी गवाहों की मौजूदगी में दूसरी किश्त के तौर पर 3000 रुपए रिश्वत लेते हुये रंगे हाथों काबू कर लिया। इस सम्बन्धी उपरोक्त पुलिस अधिकारी के खि़लाफ़ विजीलैंस ब्यूरो के थाना फ़िरोज़पुर में भ्रष्टाचार रोकथाम कानून के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। इस मामले की आगे जांच जारी है।

  • पेंसिल के छिलके से गई 6 वर्षीय मासूम बच्ची की जान

    पेंसिल के छिलके से गई 6 वर्षीय मासूम बच्ची की जान

    हमीरपुरः उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में दर्दनाक हादसा हुआ है। बुधवार की शाम को हुए इस हादसे ने सबको झकझोर दिया। हमीरपुर के राठ पेंसिल की छीलन गले में फंसने से कक्षा एक की छात्रा की मौत हो गई। कोतवाली क्षेत्र के पहाड़ी वीर गांव निवासी नंदकिशोर ने बताया उनका पुत्र अभिषेक (12), पुत्रियां अंशिका (8) व अर्तिका (6) छत पर बैठकर पढ़ाई कर रहीं थीं। होमवर्क करने के लिए अर्तिका मुंह में कटर दबाकर पेंसिल छील रही थीं।

    तभी पेंसिल की छीलन कटर से निकलकर स्वांस नली में फंस गई। दर्द से कराहती मासूम जमीन पर गिरकर तड़पने लगी। परिजन उसे सीएचसी लेकर पहुंचे। जहां डॉ. सत्येंद्र यादव ने मृत घोषित कर दिया। वह गांव के प्राथमिक विद्यालय में कक्षा एक की छात्रा थी। मां अनीता का रो रो कर बुरा हाल है। डॉक्टर ने बताया परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया है।

    सीएचसी के डॉ सत्येंद्र कुमार यादव ने बताया छोटे बच्चों पर नजर रखना आवश्यक है। जिससे हादसों से बचा जा सकता है। कहा कुछ बच्चे लेट कर खाना खाते हैं अथवा पानी पीते हैं। यह जिंदगी के लिए घातक हो सकता है। स्वांस नली में खाना फंसने पर मौत तक हो सकती है। पेन-पेंसिल का प्रयोग सावधानी से कराएं। इनसे बच्चे की आंख जख्मी हो सकती है। बिस्तर पर पड़ी पेंसिल व पेन असावधानी में शरीर पर चुभने की आशंका रहती है। बच्चों की आदत कुछ भी उठा कर मुंह में रखने की होती है जिस पर अभिभावकों को ध्यान देने की जरूरत है। 

  • आपदा कभी भी आ सकती है अलर्ट रहें

    आपदा कभी भी आ सकती है अलर्ट रहें

    ऊना/सुशील पंडित : जिला ऊना होमगार्ड्स वाहिनी के  कमांडेंट मेजर  विकास सकलानी ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल देहलां में आपदा से निपटने के बारे में छात्रों को विस्तार से जागरुक किया । उन्होंने कहा कि आपदा कभी भी आ सकती है। ऐसी स्थिति से निपटने के लिए हम सबको अलर्ट रहना होगा। ताकि मोके पर  अपनी व अन्य लोगों की अनमोल जानें बचाई जा सके।  इस मॉक ड्रिल में  होमगार्ड्स की टीम ने छात्रों को आपदा के वचाब के विभिन तरीके प्रेक्टिकल करके दिखाए

  • एनजीजी पाॅवर टैक में भरें जाएंगे हेल्पर के 15 पद

    एनजीजी पाॅवर टैक में भरें जाएंगे हेल्पर के 15 पद

    ऊना/सुशील पंडित : मैसर्ज़ एनजीजी पाॅवर टैक इंडिया प्राईवेट लिमिटेड झोला माजरा द्वारा हेल्पर के 15 पद पुरूष वर्ग में भरें जाएंगे। इस संबंध में जानकारी देते हुए जिला रोजगार अधिकारी ऊना अनीता गौतम ने बताया कि इन पदों के लिए साक्षात्कार 24 दिसम्बर को प्रातः 11 बजे उप रोजगार कार्यालय हरोली में आयोजित होगा। 

    अनीता गौतम ने बताया कि हेल्पर के पदों हेतू शैक्षणिक योग्यता 10वीं/12वीं निर्धारित की गई है। उन्होंने बताया कि अभ्यार्थी की आयु 22 से 35 वर्ष के बीच होना अनिवार्य है। उन्होंने बताया कि साक्षात्कार में चयनित अभ्यर्थी को 10 हज़ार 500 रूपये प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा। अनीता गौतम ने बताया कि साक्षात्कार में भाग लेने के लिए किसी प्रकार का कोई यात्रा भत्ता देय नहीं होगा। अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 7018466008 पर सम्पर्क कर सकते हैं।