Blog

  • प्रशासन का बड़ा फैसलाः 2 पहिया और 4 पहिया वाहनों को मिलेगा इतने लीटर पैट्रोल-डीजल

    प्रशासन का बड़ा फैसलाः 2 पहिया और 4 पहिया वाहनों को मिलेगा इतने लीटर पैट्रोल-डीजल

    चंडीगढ़ः केंद्र सरकार द्वारा हाल ही में बनाए गए हिट एंड रन कानून के खिलाफ देशभर में ट्रक ड्राइवरों की हड़ताल जारी है। जिसका असर देश भर मे देखने को मिल रहा है। हड़ताल का असर सीधे तौर पर पेट्रोल पंपों पर पड़ने लगा है। पेट्रोल पंपों पर लोगों की भीड़ उमड़ रही है। कई पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल के साथ-साथ डीजल भी खत्म हो गया है। मिली जानकारी के मुताबिक तेल की कमी को देखते हुए अब चंडीगढ़ प्रशासन की ओर से बड़ा फैसला लिया गया है। 4 पहिया वाहनों को सिर्फ 5 लीटर और दोपहिया वाहनों को सिर्फ 2 लीटर तेल मिलेगा।

    प्रशासन चंडीगढ़ में लिमिट रखते हुए कहा कि तेल खत्म हो चुका है इसलिए अगर कोई 2 व्हीलर वाहन लेकर आता तो उसकी टंकी फुल करने की बजाय 2 लीटर तेल ही डाला जाएगा और फोर व्हीलर में 5 लीटर तेल डाला जाएगा। प्रशासन का कहना है कि ऐसा किया जा रहा है क्योंकि सभी को थोड़ा-थोड़ा तेल मिल जाए। ये फैसला लोगों की सहूलत को लेकर लिया गया है। चंडीगढ़ में कई पेट्रोल पंप बंद भी हो गए हैं लेकिन जो अभी चल रहे हैं उन पर तेल डलवाने की लिमिट तय की गई है। पंजाब सहित चंडगीढ़, मोहाली में पेट्रोल-डीजल को लेकर काफी मुश्किलें आ रही हैं। पेट्रोल पंपों में 1-2 किलोमीटर तक लंबी-लंबी लाइनें लगी हुई हैं। इस दौरान एंबुलेंसों में काफी दिक्कतें आ रही हैं।

  • एयरलाइंस के प्लेन में रनवे पर लगी आग, देखें वीडियो

    टोक्यो: हनेडा एयरपोर्ट पर जापान एयरलाइंस के एक विमान में आग लग गई है। जापान के एनएचके समाचार की रिपोर्ट के अनुसार, अधिकारी आग बुझा रहे हैं। स्‍थानीय मीडिया द्वारा जारी वीडियो में देखा जा सकता है कि हानेडा हवाई अड्डे के रनवे पर जापान एयरलाइंस का एक हवाई जहाज आग की लपटों में घिर हुआ है। टोक्यो अग्निशमन विभाग ने कहा कि आग संभवतः विमान और जापान तटरक्षक विमान के बीच टक्कर के कारण लगी होगी। वहीं, परिवहन और पर्यटन मंत्रालय ने कहा कि वह मामले की जांच कर रहा है।

    बताया जा रहा है कि कोस्‍टगार्ड के विमान से टक्‍कर के बाद जापान एयरलाइंस की फ्लाइट में आग लग गई। विमान में जब आग लगी, तो इसमें 350 लोग सवार थे। स्‍थानीय मीडिया के मुताबिक, विमान से सभी लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया है। ऐसे में एक बड़ा हादसा होने से टल गया। इस समय विमान की आग बुझाने की कोशिश की जा रही है। स्थानीय टेलीविजन में भी टोक्यो के हानेडा हवाई अड्डे के रनवे पर जापान एयरलाइंस के विमान को आग की लपटों में घिरा दिखाया गया।

    ब्रॉडकास्टर एनएचके पर मौजूद तस्वीरों में विमान को आग लगने के बाद रनवे पर से तेजी से आगे बढ़ते हुए दिखाया गया। जापान को दशकों से कोई गंभीर वाणिज्यिक विमान दुर्घटना का सामना नहीं करना पड़ा है। इससे पहले 1985 में टोक्यो से ओसाका जा रहा एक JAL जंबो जेट मध्य गुनमा क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त हो गया था, जिसमें 520 यात्रियों और चालक दल के सदस्यों की मौत हो गई। ये दुर्घटना एक ही उड़ान से जुड़ी दुनिया की सबसे घातक विमान दुर्घटनाओं में से एक थी।

  • जिला दंडाधिकारी राघव शर्मा ने पेट्रॉल व डिज़ल पम्पों पर पेट्रॉलियम उत्पादों की न्यूनतम रिजर्व क्षमता रखने हेतू जारी किए आदेश

    जिला दंडाधिकारी राघव शर्मा ने पेट्रॉल व डिज़ल पम्पों पर पेट्रॉलियम उत्पादों की न्यूनतम रिजर्व क्षमता रखने हेतू जारी किए आदेश

    ऊना/ सुशील पंडित : ट्रक ऑप्रेटरों की हड़ताल के चलते जिला ऊना में पिछले दो दिनों से पेट्रॉलियम उत्पादों के स्त्रोतों की आपूर्ति बाधित हुई है जिसके कारण पेट्रॉलियम उत्पादों की उपलब्धता आवश्यकता के अनुसार नहीं हो रही है। इसी कारण जिला के विभिन्न पेट्रॉल पम्पों पर पेट्रॉलियम उत्पादों में कमी की संभावना हो सकती है। इस संबंध में जिला दंडाधिकारी राघव शर्मा ने हिमाचल प्रदेश जमाखोरी एवं मुनाफाखोरी रोकथाम ऑर्डर 1977 को मध्यनज़र रखते हुए आदेश जारी किए हैं। उन्होंने जिला के सभी पेट्रॉल पम्प ऑप्रेटरों को आपातकालीन परिस्थितियों के लिए न्यूनतम रिजर्व पेट्रॉलियम उत्पादों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए कहा है। उन्होंने कहा कि 25 हज़ार या इससे अधिक क्षमता वाले पेट्रॉल व डिज़ल पम्पों पर आपात परिस्थितियों के लिए 3 हज़ार डिज़ल और 2 हज़ार पेट्रॉल न्यूनतम रिजर्व रखने को कहा है। इसके अलावा 25 हज़ार से कम क्षमता वाले डिज़ल व पेट्रॉल पम्पों पर 2 हज़ार डिज़ल और 1 हज़ार पेट्रॉल की क्षमता को एमजेंसी के लिए न्यूनतम रिजर्व रखने के आदेश जारी किए हैं। जिला दंड़ाधिकारी ने पम्प ऑप्रेटरों को आदेश दिए हैं कि वे एक समय पर केवल 10 लीटर तक ही तेल भरने की अनुमति होगी। यदि कोई वाहन मालिक इससे ज्यादा तेल भरने के लिए कहता है तो उसे संबंधित एसडीएम से अनुमति लेनी होगी। उन्होंने कहा कि किसी भी व्यक्ति को वाहन के टैंक के अलावा किसी भी अन्य कंटेनर में तेल नहीं दिया जाएगा। राघव शर्मा ने कहा कि आपातकालीन वाहन जैसे एम्बुलेंस, फायर ब्रिगेड या अन्य आवश्यक वस्तुओं की सप्लाई करने वाले वाहनों, पब्लिक ट्रांस्पोर्ट वाहनों को तेल भरने में प्राथमिकता दी जाएगी। उन्होंने कहा कि इस दौरान किसी भी डीलर को पेट्रॉल व डीज़ल की जमाखोरी व कालाबाजारी करने की अनुमति नही होगी। उन्होंने कहा कि यदि ऐसा करता कोई पाया जाता है तो उसके विरूद्ध कानून के अुनसार कार्रवाई अमल में जाई जाएगी।
  • जालंधरः गुरु नानक मिशन चौंक पर सिख जत्थेबदियों का प्रदर्शन, देखें Live 

    जालंधर, ENS: गुरु नानक मिशन चौंक पर सिख जत्थेबदियों द्वारा प्रदर्शन किया गया। इस दौरान उन्होंने कहा कि गुरु गोबिंद सिंह के उत्सव को लेकर सिख जत्थेबदिंयों द्वारा सांझा बोर्ड लगाया गया था। जिसे देर रात उतारा गया। इस दौरान उनमें रोष पाया जा रहा है। वहीं मौके पर आईपीएस अंकुर गुप्ता पहुंचे। इस दौरान उन्होंने मामले की जानकारी देते हुए आईपीएस अंकुर गुप्ता ने बताया कि उन्हें सिख जत्थेबंदियों ने बताया कि उनके द्वारा धार्मिक बोर्ड लगाए गए थे।

    जिसे शरारती अंनसरों ने उतार दिया। वहीं गाबा ने बताया कि सिख गुरुओं के ही शरारती अंनसरों द्वारा जान बूझकर बोर्ड उतारे गए। जिसके चलते जत्थेबंदियों द्वारा रोष पाया गया। उन्होंने कहा कि नगर कीर्तन के दौरान शरारती अंनसरों द्वारा बोर्ड को उतारे जाने के कारण आज उनके द्वारा गुरु नानक मिशन चौंक पर प्रदर्शन किया गया। उन्होंने कहा कि सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए है। जिसमें एक शरारती अंनसर द्वारा वारदात को अंजाम दिया गया। इस दौरान सीसीटीवी फुटेज में शरारीत अंनसर द्वारा बोर्ड को फाड़ा गया। इस दौरान जत्थेबंदियों ने पुलिस को सीसीटीवी फुटेज दे दी है। वहीं पुलिस ने आश्वासन दिया है कि जल्द ही आरोपी को काबू कर उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएंगी।

  • जालधरः बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन पर पुलिस की चैकिंग

    जालंधर, ENS: पंजाब के डीजीपी गौरव यादव व स्पेशल डीजीपी (लॉ एंड ऑर्डर) के आदेशों पर पंजाब भर में आज स्पेशल चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान जालंधर के बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन पर स्पेशल अभियान चलाया गया। इस आपरेशन का नाम ईगल-3 रखा गया है। इस दौरान जालंधर पुलिस कमिश्नर की तरफ से आज सुबह 10 बजे से चैकिंग शुरू की गई है जोकि दोपहर 3 बजे तक चली।

    जानकारी के अनुसार डॉग सक्वायर टीम द्वारा जालंधर रेलवे स्टेशन व बस स्टैंड पर चैकिंग की गई है। इस दौरान सभी एसचएचो व जीओज की ड्यूटी लगाई गई, जिनके द्वारा यहां पर पार्किंग में खड़े किए वाहनों की चैकिंग के साथ-साथ संदिग्ध लोगों की भी जांच की गई है।  

  • पंजाबः मॉडल टाउन में पुलिस की मौजूदगी में 25 युवकों ने दुकानदार पर किया हमला, देखें CCTV

    लुधियानाः जिले के थाना मॉडल टाउन इलाके से बड़ी खबर सामने आई है, जहां देर रा त दुकानदार की किसे व्यक्ति से साथ मामूली बात को लेकर बहस हो गई थी। दुकानदार के अनुसार दोनों में विवाद इतना बढ़ गया कि उक्त व्यक्ति कुछ देर में अपने 25 साथियों को लेकर आ गया। दुकानदार का आरोप है कि हमलावारों ने उस पर हमला कर दिया।

    बताया जा रहा है कि घटना के दौरान पुलिस मुलाजिम मौके पर मौजूद था, लेकिन किसी ने भी दुकानदार को बचाने का प्रयास नहीं किया। पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। वहीं पीड़िता अब न्याय की मांग कर रहा है। दूसरी ओर घटना को लेकर पुलिस का कहना है कि उन्हें कोई शिकायत नहीं मिली है, अगर शिकायत मिलेगी तो गिरफ्तारी की कार्रवाई की जाएगी।

  • जालंधरः DC और SSP के साथ मीटिंग के बाद तेल टैंकर संचालकों की हड़ताल हुई खत्म, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: केंद्र सरकार के खिलाफ रोष प्रदर्शन कर रहे तेल टैंकर चालकों को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल, जालंधर में तेल की किल्लत के बाद डीसी विशेष सारंगल ने लोगों को पैनिक ना होने की अपील की थी। वहीं उसके बाद डीसी विशेष सारंगल और एसएसपी गुरप्रीत भुल्लर के साथ तेल संचालकों की मीटिंग चल रही थी। काफी देर तक चली मीटिंग के बाद राहत की खबर सामने आई है। मीटिंग के बाद तेल संचालकों ने हड़ताल खत्म कर दी है।

    वहीं मामले की जानकारी देते हुए डीसी विशेष सांरगल ने कहा कि तेल संचालकों और ट्रक चालकों की हड़ताल खुल गई है। इस दौरान उन्होंने कहा कि सूची पिंड से बहुत जगह पर सप्लाई लाइन चलती है। उन्होंने कहा कि आगे के 2 से 3 घंटों में सब जगह तेल की राहत मिल जाएगी। इस दौरान उन्होंने एक बार फिर से कहा कि लोग पैनिक ना हो, जल्द समस्या का हल निकलता हुआ आपको दिखाई देगा।

  • पंजाबः घर में खड़ी कार का काटा टोल टैक्स, देखें वीडियो

    तरनतारनः जिला तरनतारन अंतर्गत गांव संगतपुर से बड़ी खबर सामने आई है। जहां व्यक्ति के घर में खड़ी गाड़ी का फास्ट टैग के जरिए टोल टैक्स काटा गया। इस मामले की जानकारी देते हुए पीड़ित हरजिंदर सिंह ने बताया कि वह एक महीना पहले किसी काम से अपनी कार पर ढिलवां टोल प्लाजा गया था। जिसके बाद उसके खाते से पैसे का भुगतान कर दिया गया। उन्होंने बताया कि लेकिन आज एक महीने बाद उसी दिन 30 तारीख को ढिलवां टोल प्लाजा वालों ने फिर से गाड़ी का टोल टैक्स काट दिया।

    पीड़ित का कहना है कि वह कई दिनों तक गाड़ी लेकर कहीं नहीं गया। उन्होंने कहा कि इसकी जांच होनी चाहिए। हरजिंदर सिंह संगतपुर का कहना है कि उसके घर के सीसीटीवी कैमरे में उसके पास वीडियो है। जिसमें देखा जा सकता है कि वह कार कहीं लेकर गया ही नहीं है। इस मामले को लेकर वह प्रशासन ने न्याय की गुहार लगा रहा है। ऐसे में अब देखना है कि हरजिंदर सिंह संगतपुर क्या प्रशासन के द्वारा न्याय मिलता है या नहीं।

  • जालंधरः पैट्रोल पंपों पर तेल की किल्लत, दूसरी ओर दूध के ड्रमों में मिल रहा डीजल, वीडियो वायरल

    जालंधर, ENS: केंद्र सरकार के खिलाफ रोष प्रदर्शन कर रहे ट्रक चालकों द्वारा अब पंजाब भर के तेल डिपुओ पर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया है। बताया जा रहा है कि बस एवं ट्रक ड्राइवरों के खिलाफ बनाए गए नए कानून के विरोध में विभिन्न ड्राइवर एसोसियेशनो द्वारा पंजाब भर के पेट्रोल पंपों पर तेल की सप्लाई न करने से तेल की किल्लत होनी शुरु हो गई है।

    देश के अलग अलग शहरोे में पेट्रोल-डीज़ल की कमी के कारण आम जनता को काफी परेशानी का सामना करन पड़ रहा है। वहीं एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जोकि पैट्रोल पंप की है। वीडियो में देखा जा सकता है कि दूध के ड्रमों में डीजल भरा जा रहा है। इस दौरान लोगों की लंबी कतारे लगी हुआ है। वायरल वीडियो जंडू सिंघा की बताई जा रही है। हालांकि इस बात की पुष्टि नहीं हुई है।

  • पंजाबः पैट्रोल-डीजल की किल्लत के बाद बस सेवा हुई ठप्प

    पटियाला: पंजाब भर में ट्रक यूनियनों की हड़ताल के कारण लोगों को भारी किल्लत का सामना करना पड़ रहा है। हाल ही में पैट्रोल पंपों पर तेल खत्म होने के कारण जहां लोग परेशान हो रहे है। वहीं पेट्रोल डीजल की कमी का असर बस सेवा पर भी पड़ रहा है। कई जगहों पर नियमित बस बंद कर दी गई हैं। वाहन चालकों के साथ-साथ उन लोगों को भी इस हड़ताल का खामियाजा भुगतना पड़ सकता है जो रोजाना अपने काम पर जाने के लिए बसों में सफर करते हैं।  यदि पंपों पर तेल नहीं होगा तो बस सेवा प्रभावित होना तय है। कई निजी बस ऑपरेटरों ने बसें बंद कर दी हैं। तेल न मिलने से न सिर्फ बसें बल्कि पब्लिक ट्रांसपोर्ट भी प्रभावित हो सकता है।

    इसलिए घर से निकलने से पहले मौजूदा स्थिति को जरूर ध्यान में रखें। सिर्फ पंजाब ही नहीं बल्कि देश के 8 राज्य इस गंभीर समस्या से घिरे हुए हैं। बता देंकि पेट्रोल-डीजल की किल्लत बढ़ने से आवश्यक सेवाएं प्रभावित होने लगी हैं। ट्रक ड्राइवरों ने ‘हिट एंड रन’ मामलों से जुड़े नए कानून के विरोध में आवाजाई ठप्प कर दी है। वहीं पेट्रोल पंपों पर लोगों की लंबी कतारें लगी हुई हैं। इसके उल्ट कुछ ही घंटों में पंप पर पेट्रोल-डीजल खत्म हो गया है। कई पंप वालों ने बाकायदा ‘NO Oil’ के  बोर्ड भी लगा दिए है।